271310
Khorhansha - जानवरों के लिए भूसे की बिक्री जोरों पर
Khorhansha, Uttar Pradesh:ठंड बढ़ने के साथ ही जानवरों के लिए गेहूं के भूसे की बिक्री जोरों पर है। शहरों में जानवरों के पालकों को मंहगे दाम पर गेंहूँ का भूसा खरीदना पड़ रहा है। भूसा विक्रेता ने बताया कि ₹ 700 प्रति क्विंटल की बिक्री है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दिल्ली में ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी सांसदों से मिलने पहुंचे
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: ODISHA CM MOHAN CHARN MAJHI ARRIVES AT HOTEL FOR ALL MPS MEETINGS/ VISUAL. दिल्ली | ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ओडिशा के सांसदों के साथ बैठक में शामिल होने के लिए पहुंचे।0
0
Report
मल्होत्रा ने प्रियंका गांधी के बयान पर IIT मद्रास डायरेक्टर पर खुला पत्र लिखा
Noida, Uttar Pradesh:GURUGRAM (HARYANA) PROFESSOR V. K. MALHOTRA (CHAIRMAN, MP STATE FOOD COMMISSION) ON OPEN LETTER TO PRIYANKA GANDHI ABOUT HER STATEMENT ON IIT MADRAS DIRECTOR PROFESSOR V KAMAKOTI गुरुग्राम, हरियाणा | IIT मद्रास के डायरेक्टर प्रोफ़ेसर वी. कामाकोटी के बारे में प्रियंका गांधी के बयान पर, MP राज्य खाद्य आयोग के चेयरमैन प्रोफ़ेसर वी.के. मल्होत्रा ने एक खुला पत्र लिखा है। उन्होंने कहा, "... उनके बारे में बहुत अपमानजनक बातें कही गईं। उन टिप्पणियों में उनके बौद्धिक योगदान और राष्ट्रीय सुरक्षा के हित में DRDO में रिसर्च के ज़रिए किए गए इनोवेशन को पूरी तरह नज़रअंदाज़ किया गया। देश और समाज में सभी के लिए यह ज़रूरी है कि वे अहम और ज़िम्मेदार पदों पर बैठे लोगों के बारे में ऐसी टिप्पणियाँ करने से बचें... इस बारे में एक खुला पत्र साइन करके भेजा गया है। देश के जाने-माने शिक्षाविदों, जिनमें मौजूदा और पूर्व वाइस-चांसलर और डायरेक्टर शामिल हैं, ने इस पत्र पर साइन करके इस मामले पर अपना दुख और नाराज़गी ज़ाहिर की है। इसका मकसद यह पक्का करना है कि देश भर में लोग दूसरों के बारे में गैर-ज़िम्मेदाराना टिप्पणियाँ न करें... ऐसी टिप्पणियाँ करने से बचना चाहिए, खासकर तब जब वह व्यक्ति वहाँ मौजूद न हो।0
0
Report
शिखर पर ध्वज थामे हनुमान जी: उज्जैन में श्रद्धालुओं ने देखा अलौकिक दृश्य
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन शिखर पर ध्वज थामकर विराजे हनुमान जी दर्शन करने उमड़े श्रद्धालु वानरराज जा बैठे महाकाल मंदिर के शिखर पर उज्जैन सावन माह के प्रथम दिन देवाधिदेव भगवान महाकाल की नगरी उज्जैन में आस्था और भक्ति का अनोखा संगम देखने को मिला। बाबा महाकाल के दर्शन के लिए मंदिर में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ा हुआ था, तभी मंदिर के भव्य शिखर पर एक ऐसा अलौकिक दृश्य दिखाई दिया जिसने सभी का मन मोह लिया। महाकाल मंदिर के शिखर पर वानर सेना के एक सदस्य (वानर) हाथ में ध्वज थामकर आ बैठा। सनातन परंपरा और पौराणिक मान्यताओं में वानर को संकटमोचन हनुमान जी का स्वरूप और हनुमान जी को भगवान शिव का ही रुद्र अवतार माना गया है। सावन के पहले ही पवित्र दिन शिखर पर ध्वज लेकर विराजे वानर को देख श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। मंदिर परिसर में मौजूद हजारों भक्तों के लिए यह दृश्य शिव और हनुमान जी के एक साथ साक्षात दर्शन करने जैसा बन गया। गर्भगृह में महाकाल के पूजन-अर्चन के साथ ही श्रद्धालु बड़ी संख्या में मंदिर के शिखर पर विराजे वानर रूपी हनुमान जी के दर्शन कर जयकारे लगाने लगे। आस्था के इस अद्भुत और अलौकिक नजारे की चर्चा बनी हुई है ।0
0
Report
Advertisement
तेज़ रफ्तार बस पृथ्वीपुर के नजदीक टकराई, कई यात्री घायल
Niwari, Madhya Pradesh:एंकर- निवाड़ी जिले में दिखा तेज रफ्तार का कहर, टीकमगढ़ से झांसी जा रही केजीएन कम्पनी की तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पृथ्वीपुर कस्बे के राधा सागर तालाब के पास निर्माणाधीन शिव मंदिर से टकराई, बस में सवार आधा दर्जन यात्री हुई घायल, सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पृथ्वीपुर में कराया गया भर्ती, घटना के बाद बस चालक मौके से हुआ फरार, घटना की सूचना मिलते ही पृथ्वीपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची。0
0
Report
पैलेट गन पर सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई: विपक्ष और गृह मंत्री पर सवाल
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: छात्र प्रदर्शनों के दौरान पैलेट गन के इस्तेमाल पर सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई पर 'कॉकरोच जनता पार्टी' के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास कहते हैं, 'सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि पैलेट गन का इस्तेमाल खास हालात में ही किया जा सकता है। पहला सवाल यह है कि क्या 20 जुलाई को शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों ने वाकई ऐसे हालात पैदा किए थे?... ऐसी कोई स्थिति नहीं थी जिसमें पैलेट गन का इस्तेमाल ज़रूरी हो जाता.... सुप्रीम कोर्ट को बारीकी से जांच करनी चाहिए थी कि क्या हालात वाकई ऐसी कार्रवाई को सही ठहराते हैं जिससे किसी व्यक्ति की आंखों की रोशनी चली जाए। दूसरी बात यह है कि क्या शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों के खिलाफ किसी भी स्थिति में पैलेट गन का इस्तेमाल किया जा सकता है?... आखिरकार, निगराणी और आदेश जारी करने की ज़िम्मेदारी गृह मंत्री की थी... सुप्रीम कोर्ट को भी ऐसे कदमों पर सिर्फ़ रबर-स्टैम्प लगाने या मंज़ूरी देने के बजाय, इन मामलों पर गंभीरता से और सख्ती से विचार करना चाहिए। वे आगे कहते हैं, 'विपक्ष अपना काम कर रहा है। उसका काम ही सवाल पूछना और सरकार को जवाबदेह ठहराना है। मैंने देखा कि संसद में इस पर चर्चा हो रही थी। इस बात पर चर्चा होनी चाहिए कि 20 जुलाई को आदेश किसने दिए थे, और प्रदर्शनकारियों के साथ पुलिस के बर्ताव और उन पर की गई बर्बरता के लिए कौन जवाबदेह होगा? ज़ाहिर है, इस मामले में गृह मंत्री को जवाब देना चाहिए।'0
0
Report
शराब के लिए पैसे नहीं मिलने पर बेटे ने मां पर डंडे से हमला किया
Mandla, Madhya Pradesh:जिस मां ने बेटे को पाल-पोसकर बड़ा किया, उसी मां पर बेटे ने शराब के लिए पैसे नहीं मिलने पर डंडे से हमला कर दिया। मंडला के नैनपुर थाना क्षेत्र में इंसानी रिश्तों को शर्मसार करने वाले इस मामले में पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वीओ - मामला नैनपुर थाना क्षेत्र के बंधा गांव का है, जहां 58 वर्षीय शंकरी बाई ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि उनका बेटा नीरज शराब पीने के लिए पैसों की मांग कर रहा था। मां के मना करने पर उसने डंडे से हमला कर उन्हें घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी भी दी। शिकायत मिलते ही नैनपुर पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय में पेश करने के बाद उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। इस त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना हो रही है।0
0
Report
Advertisement
ब Bilaspur: चरवाहे की दर्दनाक मौत, हाईटेंशन तार की चपेट में आने से झुलसे
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र में करंट लगने से एक चरवाहे की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वार्ड क्रमांक-8 निवासी पुन्नी धीवर रोज की तरह मवेशियों के लिए चारा जुटाने पेड़ पर चढ़कर पत्तियां तोड़ रहा था। इसी दौरान पेड़ के ऊपर से गुजर रहे हाइटेंशन बिजली तार की चपेट में आने से उसे जोरदार करंट लगा और वह गंभीर रूप से झुलसकर नीचे गिर पड़ा। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल मदद की कोशिश की, लेकिन उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। सूचना मिलते ही रतनपुर पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।0
0
Report
जल जीवन मिशन 2.0: अगस्त तक 1,200 पेयजल योजनाओं का जल अर्पण, 2,500 गांव लाभ
Jaipur, Rajasthan:जल जीवन मिशन 2.0 में तेजी के साथ प्रगति: अगस्त तक 1,200 पेयजल योजनाओं को जल अर्पण के रूप में हस्तांतरित किया जाएगा; इससे 2,500 गांवों के लोगों को सुरक्षित पेयजल मिलेगा। राजस्थान सरकार ने मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की सचिवालय में हुई समीक्षा बैठक में मिशन की प्रगति, वित्तीय प्रबंधन, परियोजनाओं के क्रियान्वयन और आगामी जल अर्पण दिवस की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। राष्ट्रीय जल जीवन मिशन के अंतर्गत 80,848 करोड़ रुपये की समग्र वित्तीय सीमा के भीतर स्वीकृत सभी परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए गए। अगस्त के माह तक 1,200 पेयजल योजनाओं को ग्राम पंचायतों और स्थानीय समुदायों को हस्तांतरित किया जाएगा, जिससे 2,500 गांवों में सुरक्षित पेयजल उपलब्ध होगा। O&M व्यवस्था मजबूत होगी और ग्राम जल समितियों को अधिक जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।0
0
Report
ABVP के धरने के चौथे दिन जैसलमेर में तिरंगा यात्रा विवाद जारी
Jaisalmer, Rajasthan:जैसलमेर में तिरंगा यात्रा विवाद गहराया, चौथे दिन भी ABVP का धरना जारी रहा। कोतवाली थाना परिसर के बाहर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ABVP का धरना गुरुवार को लगातार चौथे दिन भी जारी रहा। इस दौरान करीब 100 कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर पुलिस अधीक्षक के कार्यालय पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। एसपी कार्यालय पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने कार्यालय में प्रवेश करने का प्रयास किया, लेकिन ड्यूटी पर तैनात पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने कार्यालय के बाहर नारेबाजी करते हुए एसपी साहब बाहर आओ के नारे लगाए। पुलिस प्रशासन ने ABVP के एक प्रतिनिधिमंडल को पुलिस अधीक्षक से मिलने का प्रस्ताव दिया, लेकिन कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से मिलने की मांग करते हुए डेलिगेशन भेजने से इनकार कर दिया। ABVP की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य पूनम भाटी ने कहा कि जैसलमेर के दोनों विधायक इस मामले का समाधान नहीं कर पाए, जिसके चलते चार दिनों से धरना जारी है। उन्होंने कहा कि न प्रशासन और न ही जनप्रतिनिधियों की ओर से अब तक कोई समाधान निकाला गया है। राज्य सरकार से सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि विद्यार्थी परिषद किसी भी राजनीतिक दल से ऊपर उठकर 365 दिन छात्रहित में कार्य करने वाला संगठन है और उनके लिए छात्र हित सर्वोपरि है। वहीं ABVP के जोधपुर प्रांत मंत्री दशरथ गर्ग ने कहा कि कारगिल विजय दिवस पर पूरे देश में तिरंगा यात्रा निकालने का निर्णय लिया गया था और जैसलमेर में भी यात्रा आयोजित की जानी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि कोतवाली थानाधिकारी ने कार्यकर्ताओं के साथ अभद्र व्यवहार किया और आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा निकालना नेतागिरी नहीं बल्कि शहीदों के सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने सरकार से SHO और हेड कांस्टेबल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इधर, जिला पुलिस अधीक्षक अभिषेक शिवहरे ने ABVP के आरोपों को तथ्यहीन बताया। उन्होंने कहा कि 26 जुलाई को दोपहर 1:27 बजे चार ABVP कार्यकर्ता कोतवाली थाने पहुंचे थे, जिन्हें एसडीएम से अनुमति लेने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। एसपी के अनुसार अवकाश होने के बावजूद पुलिस ने स्वयं एसडीएम कार्यालय पहुंचकर तिरंगा यात्रा की अनुमति दिलवाई। उन्होंने बतलााया कि कार्यकर्ता थाने में केवल करीब 10 मिनट रहे और सीसीटीवी फुटेज में धक्का-मुक्की या अभद्रता नहीं दिखी। उन्होंने बताया कि SHO से बातचीत नहीं हुई थी। पुलिस के अनुसार शाम को तिरंगा यात्रा शांतिपूर्ण तरीके से निकाली गई और अनुमति दिलाने में पुलिस ने सहयोग किया। ABVP चौथे दिन भी धरना जारी रखते हुए तिरंगा यात्रा की अनुमति के खिलाफ आरोप लगाते रहे।0
0
Report
Advertisement
राजस्थान के ग्रामीण इलाकों में जल जीवन मिशन 2.0 से पेयजल पहुंचाने की तैयारी तेज
Jaipur, Rajasthan:जयपुर- “राजस्थान के ग्रामीण इलाकों में हर घर तक सुरक्षित पेयजल पहुंचाने की तैयारी तेज हो गई है। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने जल जीवन मिशन 2.0 की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। अगस्त महीने में 1,200 पेयजल योजनाओं का ‘जल अर्पण’ होगा, जिससे 2,500 गांवों को लाभ मिलेगा।” मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में जल जीवन मिशन की प्रगति, वित्तीय प्रबंधन और परियोजनाओं की स्थिति पर विस्तार से चर्चा हुई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि भारत सरकार से स्वीकृत 80 हजार 848 करोड़ रुपये की सभी परियोजनाएं तय समय सीमा में पूरी की जाएं, ताकि हर घर तक सुरक्षित पेयजल पहुंचाने का लक्ष्य जल्द हासिल हो सके। बैठक में आगामी तीन वर्षों में सौर ऊर्जा आधारित पंपिंग सिस्टम को बढ़ावा देने और 3 हजार सपोर्ट इंजीनियर, आईटी विशेषज्ञ एवं केमिस्ट की भर्ती जल्द पूरी करने के निर्देश भी दिए गए। इसके अलावा ‘नल जल मित्रों’ की नियुक्ति और प्रशिक्षण को प्राथमिकता देने पर भी जोर दिया गया। 3,000 तकनीकी कार्मिकों की भर्ती नल जल मित्रों की नियुक्ति सोलर पंपिंग सिस्टम को बढ़ावा “सरकार का दावा है कि जल जीवन मिशन 2.0 के जरिए ग्रामीण राजस्थान में हर घर तक सुरक्षित पेयजल पहुंचाने की दिशा में तेजी से काम हो रहा है। अब नजर अगस्त में होने वाले ‘जल अर्पण दिवस’ और इन योजनाओं के जमीनी क्रियान्वयन पर रहेगी。”0
0
Report
जल जीवन मिशन 2.0 की समीक्षा: अगस्त तक 1,200 पेयजल योजनाओं को तेज करें
Jaipur, Rajasthan:जयपुर-JJM पर मुख्य सचिव वी श्रीनिवास के निर्देश, जल जीवन मिशन 2.0 की समीक्षा, काम में तेजी लाने के निर्देश अगस्त तक 1,200 पेयजल योजनाओं का ‘जल अर्पण’ 2,500 गांवों को मिलेगा सुरक्षित नल से जल ‘हर घर जल’ लक्ष्य समयबद्ध पूरा करने के निर्देश ₹80,848 करोड़ की परियोजनाएं तय समय में पूरी हों ‘जल अर्पण दिवस’ पर ग्राम पंचायतों को सौंपी जाएंगी योजनाएं ओएंडएम व्यवस्था होगी मजबूत, ग्राम जल समितियां होंगी सक्रिय 3 साल में सोलर पंपिंग सिस्टम को मिलेगा बढ़ावा 3,000 सपोर्ट इंजीनियर, आईटी विशेषज्ञ और केमिस्ट की भर्ती जल्द ‘नल जल मित्र’ की नियुक्ति और प्रशिक्षण को प्राथमिकता0
0
Report
दतिया उपचुनाव में 71.44% मतदान, 3 अगस्त को मतगणना होगी
Datia, Madhya Pradesh:दतिया विधानसभा उपचुनाव: 71.44 प्रतिशत मतदान, अब 3 अगस्त को होगी मतगणना मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव में गुरुवार को 71.44 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। सुबह से शाम तक शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के मतदान केंद्रों पर मतदाताओं ने उत्साह के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान शांतिपूर्ण रहा और कहीं से किसी बड़ी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली。 मतदान समाप्त होने के बाद मतदान दल ईवीएम और वीवीपैट मशीनों को कड़ी सुरक्षा के बीच शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, दतिया स्थित स्ट्रॉन्ग रूम में जमा करा रहे हैं। स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा केंद्रीय सुरक्षा बल और पुलिस के हवाले रहेगी। 3 अगस्त को यहीं मतगणना होगी, जिसके लिए जिला प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्थाएं की हैं。 उपचुनाव में मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी आशुतोष तिवारी और कांग्रेस प्रत्याशी कुंवर घनश्याम सिंह के बीच माना जा रहा है। वहीं आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी भी दोनों प्रमुख दलों के समीकरणों को प्रभावित करने वाले मत हासिल कर सकते हैं। अब सभी की निगाहें 3 अगस्त को होने वाली मतगणना और परिणाम पर टिकी हैं。 खास रिपोर्ट दतिया के ग्राम पंचायत गोविंद पुर के तुगलन खदेड़ा के 10 प्रतिशत मतदाता ही मतदान कर सके क्योंकि तुगलन का डेरा के मतदाताओं के लिए 6 किलोमीटर दूर मतदान केंद्र बनाया गया था जबकि 800 मीटर पर ग्राम मोरेरा है जिसमें मतदान केंद्र था इस मामले में जिला प्रशासन की बड़ी लापरवाही समझ में आई है ग्रामीणों ने मांग की है तुकलां के डेरा रहे निवासियों को ग्राम मोरेरा मतदान केंद्र से जोड़ा जाए0
0
Report
Advertisement
कांग्रेस में गुटबाजी पर भाजपा का नया हमला: कई नेताओं के शामिल होने की खबर
Jaipur, Rajasthan:बाप पार्टी के कई कार्यकर्ता कांग्रेस में हुए शामिल कांग्रेस की गुटबाजी पर भाजपा का रिएक्शन0
0
Report
हवाला कारोबार पर एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने बड़ी कार्रवाई, नकद बरामद
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने हवाला कारोबार पर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। टीम ने 39 लाख 22 हजार 660 रुपये की संदिग्ध नकदी बरामद की। कार्रवाई सूरजपोल थाना क्षेत्र स्थित मेवाड़ मोटर्स गली में संचालित एक कार्यालय पर की गई। जहां से टीम ने नकदी के साथ नोट काउंटिंग मशीन और कैलकुलेटर जब्त करने के साथ ही दो लोगों को डिटेन किया है। टीम ने इसकी जानकारी आयकर विभाग और पुलिस को दी। जो संयुक्त रूप से मामले की जांच में जुटी है।0
0
Report
पंचायती राज चुनाव के लिए कांग्रेस ने करौली में बोर्ड बनाने का संकल्प लिया
Karauli, Rajasthan:पंचायती राज चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस, करौली में बोर्ड बनाने का लिया संकल्प, जिला करौली आशीष चतुर्वेदी आगामी पंचायती राज चुनावों को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित बैठक में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चुनाव में एकजुट होकर अधिक से अधिक सीटें जीतने और जिले में कांग्रेस का बोर्ड बनाने का संकल्प लिया। बैठक में बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और चुनावी रणनीति पर विस्तार से मंथन किया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर आयोजित बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं टोडाभीम विधायक घनश्याम महर ने की। बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं करौली जिला प्रभारी चतर सिंह बांसड़ा, पीसीसी सचिव भूपेंद्र भारद्वाज, हिंडौन विधायक अनीता जाटव सहित अन्य मौजूद रहे। बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने, आपसी समन्वय बनाए रखने और पूरे उत्साह के साथ चुनावी तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाकर पंचायत स्तर तक कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा और पार्टी को अधिकतम सफलता दिलाने का प्रयास किया जाएगा। बैठक के दौरान पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष भगत सिंह डागुर ने पुनः कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में जिलेभर से आए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और आगामी पंचायती राज चुनावों में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करने के लिए संगठित होकर कार्य करने का संकल्प दोहराया।0
0
Report
Advertisement
