271503
कटरा बाजार गोंडा- चीनी मिल्स ने आपूर्ति किए गन्ने का एक करोड़ तिहत्तर लाख रुपये का किया भुगतान
Bangawan, Uttar Pradesh:बलरामपुर चीनी मिल्स लिमिटेड इकाई मैजापुर के मुख्य महाप्रबंधक संदीप अग्रवाल ने बताया कि पेराई सत्र 2024-25 मे 22.11.24 तक आपूर्ति किये गए गन्ने का भुगतान सम्मानित किसानों के बैंक खाते में एक करोड़ तिहत्तर लाख रुपये भेज दिया गया है।उन्होंने किसान भाइयों से अपील की है कि चीनी मिल में साफ सुथरा, ताजा,जड़,पत्ती व अगोला रहित गन्ना ही आपूर्ति करे तथा अधिक उपज की प्रजातियों 15023,14201 व 0118 की बुवाई अधिक से अधिक क्षेत्रफल मे करे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बोधगया में श्रीलंका श्रद्धालुओं ने महाबोधि शोभायात्रा के साथ महापरित्राण पाठ की शुरुआत की
Gaya, Bihar:बोधगया में श्रीलंका के 2000 से अधिक श्रद्धालुओं ने निकाली भगवान बुद्ध की भव्य शोभायात्रा, महाबोधि मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद शुरू हुआ महापरित्राण पाठ समारोह ज्ञान की नगरी बोधगया में महाकठिन चीवरदान समारोह को लेकर बौद्ध श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। बोधगया स्थित श्रीलंका मॉनेस्ट्री में आयोजित महाकठिन चीवरदान समारोह से पूर्व बांग्लादेश मॉनेस्ट्री से विश्व धरोहर महाबोधि मंदिर तक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस शोभायात्रा में श्रीलंका से आए 2000 से अधिक श्रद्धालुओं, बौद्ध भिक्षुओं और स्कूली बच्चों ने हिस्सा लिया। शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु भगवान बुद्ध के संदेशों और बौद्ध परंपराओं के प्रति अपनी आस्था प्रकट करते हुए महाबोधि मंदिर पहुंचे। यहां सभी ने भगवान बुद्ध की पूजा-अर्चना की। इसके बाद श्रीलंका मॉनेस्ट्री परिसर में महापरित्राण पाठ समारोह का आयोजन किया गया। यह धार्मिक कार्यक्रम दो दिनों तक चलेगा, जिसमें बड़ी संख्या में बौद्ध भिक्षु और श्रद्धालु शामिल होंगे。 आपको बता दें कि बोधगया में महाकठिन चीवरदान की शुरुआत सबसे पहले बीटीएमसी की ओर से महाबोधि मंदिर परिसर में की जाती है। इसके बाद अलग-अलग देशों की मॉनेस्ट्री में भी इस धार्मिक परंपरा के तहत चीवरदान समारोह आयोजित किए जाते हैं। बौद्ध परंपरा के अनुसार, वर्षावास के तीन महीनों के दौरान बौद्ध भिक्षु एक स्थान पर रहकर ध्यान, साधना और धार्मिक अनुष्ठान करते हैं। वर्षावास की समाप्ति के बाद उन्हें सम्मानपूर्वक नए वस्त्र यानी चीवर भेंट किए जाते हैं। चीवरदान बौद्ध धर्म की एक महत्वपूर्ण परंपरा है, जो त्याग, तपस्या, श्रद्धा और दान की भावना का प्रतीक मानी जाती है। बोधगया में आयोजित इन धार्मिक आयोजनों से एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय बौद्ध पर्यटन नगरी की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक पहचान दुनिया भर में मजबूत होती नजर आ रही है।0
0
Report
बरही गांव में फायरिंग; तीन अपराधी गिरफ्तार, पिस्तौल व मैगज़ीन बरामद
Madhubani, Bihar:मधुबनी पुलिस ने अरेर थाना क्षेत्र के बरही गांव में फायरिंग कर दहशत फैलाने की घटना का उद्भेदन करते हुए तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक पिस्तौल, मोबाइल जब्त किया है। दरअसल, अरेर थाना क्षेत्र के बरही गांव स्थित हनुमान मंदिर के पास शिव पुराण कथा की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान बाइक सवार दो अपराधियों ने फायरिंग कर इलाके में दहशत फैला दी और मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने मौके से तीन खोखा और एक मैगजीन बरामद किया। इस मामले में अरेर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने अनुसंधान शुरू किया। एसएसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि आपसी रंजिश में दहशत फैलाने के उद्देश्य से फायरिंग की गई थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बासोपट्टी थाना क्षेत्र के गौसनागर गांव निवासी श्रवण कामत, गौरी Shankar चौधरी और सोनू चौधरी के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनो अभ्युक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।0
0
Report
आय से अधिक संपत्ति केस में पूर्व कार्यपालक अभियंता शैलेंद्र कुमार मंडल गिरफ्तार
Chaibasa, Jharkhand:आय से अधिक संपत्ति मामले में पूर्व कार्यपालक अभियंता शैलेंद्र कुमार मंडल गिरफ्तार, 2016 में भी रिश्वत लेते पकड़े गए थे भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए तत्कालीन कार्यपालक अभियंता शैलेंद्र कुमार मंडल को गिरफ्तार किया है। गिरफ़्तारी के बाद उन्हें चाईबासा के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के विशेष अदालत में पेश किया गया. जहाँ से उन्हें न्यायिक हिरासत में चाईबासा मंडा कारा भेज दिया गया है. बता दें कि 69 वर्षीय शैलेंद्र कुमार मंडल चक्रधरपुर स्थित जलपथ प्रमंडल में कार्यपालक अभियंता के पद पर तैनात रह चुके हैं。 एसीबी की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, उनके खिलाफ जमशेदपुर स्थित एसीबी थाना में 12 जुलाई 2019 को मामला दर्ज किया गया था। उन पर आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप था। मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई थी。 जांच के दौरान शैलेंद्र कुमार मंडल के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का मामला सत्य पाया गया। इसके बाद 18 नवंबर 2026 को ACB की टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। एसीबी के अनुसार, गिरफ्तारी के बाद आगे की विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है। इस संबंध में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, जमशेदपुर के पुलिस अधीक्षक की ओर से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी साझा की गई है。 गौरतलब है कि गिरफ्तार किए गए शैलेंद्र कुमार मंडल को एसीबी ने साल 2016 में भी रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था। बता दें कि चक्रधरपुर में वर्ष 2016 में शैलेंद्र कुमार मंडल जल संसाधन विभाग में जलपथ प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता के रूप में कार्यरत थे. इस दौरान 16 दिसंबर 2016 को एसीबी की टीम ने उन्हें एक लाख रुपये एक ठेकेदार से रिश्वत लेते रंगे हाथ धर दबोचा था. उस दौरान उन्हें जेल भी जाना पड़ा था और कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ा था. अब रिटायर होने के बाद आय से अधिक संपत्ति मामले में उनकी हुई गिरफ़्तारी से चर्चा का माहौल बना हुआ है. जो सरकारी इंजीनियर पहले रिश्वत लेते गिरफ्तार हुआ अब आय से अधिक संपत्ति मामले में भी उसकी गिरफ़्तारी हो चुकी है. इसी का नतीजा है कि सरकारी योजनाएं धरातल पर उतरते ही चंद महीने भी टिक नहीं पा रही हैं. जिससे यह समझना मुश्किल नहीं कि किस तरह कुछ सरकारी इंजीनियर सरकारी पैसों का दोहन कर करोड़ों अरबों की संपत्ति बना रहे हैं और विकास के नाम पर सरकार और जनता को धोखा मिल रहा है.0
0
Report
Advertisement
देश आजाद है, संविधान नहीं: गाजियाबाद सांसद अतुल गर्ग का जोरदार बयान
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद से सांसद अतुल गर्ग ने "देश तो आजाद है, संविधान आजाद नहीं है" वाले बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। एक वीडियो बयान में उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला पक्ष में आने पर ही किसी को देश के आजाद होने का यकीन होता है, तो यह कैसी सोच है。 सांसद अतुल गर्ग ने कहा, "कहते हैं कि संविधान आजाद नहीं है, देश तो आजाद है, संविधान आजाद नहीं है। ये कौन सी बात है? सुप्रीम कोर्ट आपके हक में फैसला करती है तो आपने कहा कि मेरे को आज पहली बार यकीन हुआ कि देश आजाद है। यदि सुप्रीम कोर्ट का निर्णय आपके पक्ष में ना होता, फिर तो आपकी बात मानने के अलावा कोई चारा नहीं।" उन्होंने बयान देने वाले व्यक्ति से सवाल करते हुए कहा कि अगर देश के आजाद होने का यकीन दिलाना है, तो पहले यह बताना होगा कि संविधान का पालन किस तरह किया जा रहा था। गर्ग ने आरोपों के अंदाज में सवाल उठाया कि 25 साल से कम उम्र के लड़के का सर्टिफिकेट क्यों बदलवाया गया, और क्या निजी स्वार्थ के लिए उम्र घटाने-बढ़ाने का अधिकार संविधान देता है। उन्होंने दो-दो पासपोर्ट होने को लेकर भी सवाल खड़े किए। अपने बयान के अंत में सांसद ने कहा, "तो क्या कानून तोड़ने की, कानून का उल्लंघन करने की शक्ति आपके पास होगी, तभी संविधान आजाद माना जाएगा?"0
0
Report
न्याय उत्सव में दिव्यांगों के बीच पहुंचे जज, अधिकारों की जागरूकता बनी केंद्र
Damoh, Madhya Pradesh:न्यायोत्सव के तहत दिव्यांगो के बीच पहुंचे न्यायाधीश तो हुए रोमांचित, दिव्यांग जनों को बताए उनके अधिकार.. एंकर/ एमपी में चलाए जा रहे न्याय उत्सव के दौरान विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा कई तरह के आयोजन किए जा रहे है तो इन आयोजनों के जरिए न्याय दिलाने लोगों को जागरूक किया जा रहा है। दमोह ने 14 नवंबर से शुरू हुए इस अभियान को लेकर कहा उत्साह देखा जा रहा है तो विधिक सेवा प्राधिकरण के न्यायाधीश और उनसे जुड़े लोग हर स्तर पर पहुंचकर आम जन को जागरूक कर रहे है। दमोह में दिव्यांग जनों के बीच पहुंचना इन लोगों को बेहद रोमांचकारी रहा जब प्राधिकरण के लोग दिव्यांगों के बीच पहुंचे तो उन्हें समझाते वक्त हैरान रह गए। यहां दिव्यांगो के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी के साथ उन्हें उनके अधिकारों से अवगत कराया गया। जिला न्यायालय की टीम के साथ उनकी भाषा में समझाने वाले ट्रांसलेटर और एक्सपर्ट भी यहां मौजूद रहे जिन्होंने दिव्यांग जनों को आसानी से समझाया और मौके पर उनकी समस्याओं को भी सुना। आपको बता दें कि इस न्याय उत्सव के दौरान जिले भर ने कई गतिविधियां चल रही है और इनके जरिए न्याय कानून को लेकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।0
0
Report
1842 की क्रांति के शहीद नरवर शाह-डेलन शाह की मूर्तियाँ गौरव दिवस पर स्थापित
Narsinghpur, Madhya Pradesh:नरसिंहपुर जिले के तेंदूखेड़ा में जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर 1842 की क्रांति के अमर शहीद राजा डेलन शाह और राजा नरवर शाह की प्रतिमाओं का अनावरण किया गया। मणि नागेंद्र सिंह फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। प्रहलाद सिंह ने कहा 1842 की क्रांति के शहीद राजा नरवर शाह और डेलन शाह थे... आजादी के बाद उनका स्मारक तो बना था, लेकिन मूर्ति नहीं थी। हमने तय किया कि उसी जनजातीय गौरव पखवाड़े में इन मूर्तियों की स्थापना करेंगे। जो समाज प्रकृति पूजक है और जिसने स्वाभिमान से कभी समझौता नहीं किया, उसके प्रति हमारा आदर सदैव रहना चाहिए।0
0
Report
Advertisement
जगदलपुर नगर निगम सामान्य सभा: शुल्क कटौती और मुखर्जी नाम पर ग्राउंड
Jagdalpur, Chhattisgarh:जगदलपुर – जगदलपुर नगर निगम में गुरुवार को सामान्य सभा का आयोजन हुआ, इस दौरान पक्ष विपक्ष के पार्षदों के बीच जमकर हंगामा देखने को मिला, सामान्य सभा की बैठक में टाउन हॉल का शुल्क 35 हजार से घटाकर ढाई घंटे से कम के सामाजिक और जनहित कार्यक्रमों के लिए 10 हजार रुपये प्लस सफाई और लाइट शुल्क किया गया है, इसके अलावा होर्डिंग-विज्ञापन की दरों में कमी, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर सिटी ग्राउंड का नाम रखने और उनकी भव्य प्रतिमा लगाने का प्रस्ताव पारित हुआ, दुकानों की नीलामी को लेकर भी सहमति बनी, वहीं कांग्रेस पार्षदों ने आरोप लगाया कि बहुमत के दम पर अपने हित के प्रस्ताव पारित किए गए और पुनः निविदा की मांग अनसुनी की गई, विपक्ष का आरोप है कि महिला पार्षदों को राशन कार्ड और पेंशन जैसे मुद्दे उठाने का मौका नहीं मिला, विपक्ष ने चेतावनी दी है कि सदन में आवाज नहीं सुनी गई तो वे जनता के मुद्दों को लेकर सड़क पर उतरेंगे।0
0
Report
बेटे के सामने ही पिता की धारदार हथियार से हत्या: नजीराबाद में चार युवकों पर केस
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल में दबंगों के हौसले बुलंद. भोपाल जिले के नजीराबाद थाना क्षेत्र के शुक्ला गाँव में हत्या, बेटे के सामने पिता की धारदार हथियारों से हत्या. पुरानी रंजिश को लेकर की पिता की हत्या. खेत में पानी देने पहुंचा था मृतक धुर सिंह. पूर्व सरपंच गणपत गुर्जर के चार बेटों ने दिया वारदात को अंजाम. बेटे के सामने ही पिता को उतार दिया दबंगों ने मौत के घाट. बेटा बाप को पीटते देखता रहा और डर की वजह से कुछ कर नहीं पाया. बाद में बेटे ने आसपास से लोगों को बुलाकर मदद मांगी लेकिन तब तक हो चुकी थी हत्या. सूचना के बाद मौके पर पहुंची नजीराबाद थाना पुलिस. पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पीएम के लिए भेजा और वहां से पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया. पुलिस अधीक्षक देहात पंकज कुमार पांडे ने बताया कि मृतक किसान के बेटे द्वारा पुलिस को दी गई थी सूचना. सूचना में बताया कि उसके पिता धुर सिंह को गांव के ही चार युवकों ने चोट पहुंचाकर मौत के घाट उतारा है. सूचना के बाद पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची, सबूत जुटाए, उसके आधार पर मामले की विवेचना की जा रही है. एसपी देहात के मुताबिक 2024 में भी हुआ था दोनो पक्षों में विवाद. मृतक के परिजनों की हत्या के जुर्म में आरोपी पक्ष के लोग जेल में बंद हैं. विवाद के बाद से दोनों पक्षों में बनी रहती थी तनाव की स्थिति. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई हैं.0
0
Report
समस्तीपुर के भीरार में विवाहिता का शव पंखे से लटका, हत्या की आशंका से जांच
Samastipur, Bihar:समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र के भीरार गांव में एक 21 वर्षीय विवाहिता का शव घर के अंदर पंखे से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मृतका की पहचान सालेपुर पंचायत के भीरार गांव, वार्ड संख्या 12 निवासी सोनू कुमार पासवान की पत्नी काजल कुमारी के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही सिंघिया थाना के पुलिस पदाधिकारी मिथुन कुमार और सुरेश यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, घटना की वास्तविक वजह का पता लगाने के लिए FSL टीम को मौके पर बुलाया गया है। वहीं, मृतका की नानी ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि मृतका का पति दूसरे प्रदेश में रहकर मजदूरी करता है। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, पूरे गांव में घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही महिला की मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।0
0
Report
Advertisement
खूँटी के सल्हातु में जनजातीय गोष्ठी: जनसंख्या परिसीमन पर चर्चा
Khunti, Jharkhand:क्षेत्र - खूँटी। स्लग - जनसंख्या परिसीमन भूमि एवं भाषा संस्कृति पर एकदिवसीय गोष्ठी। अखिल भारतीय सरना समाज के बैनर तले आयोजित कार्यक्रम एक दिवसीय गोष्ठी में जनजातीय समुदाय के लोगों ने मुखर होने का काम किया है। इसको लेकर खूंटी जिले के सालेहातु गाँव में भारी संख्या में रुढ़ीवादी समुदाय के लोग उपस्थित हुए। जनसंख्या आधारित परिसीमन को लेकर जातिगत स्थिति भाषा संस्कृति पर वृहद गोष्ठी का आयोजन किया गया। मौके पर जनजातीय समुदाय के द्वारा भूमि एवं भाषा संस्कृति जनसंख्या के आधार पर एकदिवसीय गोष्ठी में ट्राईबल यानि पुरातन काल से अपनी पूर्वजों की संस्कृति को माननेवाले को ही आदिवासी कहा गया। इस दौरान हजारों की संख्या में महिला एवं पुरुष उपस्थित हुए। मौके पर, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि आदिवासी वही है जो आदिकाल से मानते आ रहे संस्कृति जो पूर्वजों के बताए मार्ग को बरकरार रखा हो। उसकी पहचान ही आदिवासी है। जो उस संस्कृति का है ही नहीं तो आदिवासी कैसे कहा जा सकता है। आदिवासी शब्द को धर्मनही लिया गया है। उसकी पुरातन संस्कृति, जीवन पद्धति ही आदिवासी की पहचान है। कड़िया मुण्डा ने कहा कि हमारी प्राचीनतम संस्कृति ही हम आदिवासियों का धर्म है जिसे बचाकर रखना है। बाईट - अर्जुन मुण्डा पूर्व मुख्यमंत्री झारखंड। कड़िया मुण्डा पूर्व उपाध्यक्ष लोकसभा।0
0
Report
दुद्धी में तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली हादसा, 18 वर्षीय मजदूर की मौत
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र के दुद्धी में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है, जहां अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली पुलिया तोड़ते हुए करीब 15 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में ट्रैक्टर पर सवार एक मजदूर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चालक समेत दो लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर ट्रैक्टर में फंसे लोगों को बाहर निकाला। दरअसल, पूरा मामला दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के डुमरडीहा गांव का है। जानकारी के मुताबिक ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सड़क निर्माण कार्य में इस्तेमाल होने वाला लोहे का फार्मा और कंप्रेसर मशीन लादकर दुद्धी से बीजपुर की ओर लौट रही थी। इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार में आ रहे एक वाहन को बचाने के प्रयास में चालक ने ट्रैक्टर से नियंत्रण खो दिया। ब्रेक लगाने के दौरान ट्रैक्टर पुलिया को तोड़ते हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली समेत गहरी खाई में जा गिरा। हादसा इतना भीषण था कि ट्रैक्टर पर सवार करीब 18 वर्षीय मजदूर बाबूलाल दर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चालक सोना बच्चा और रामखेलावन गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद ट्रैक्टर में फंसे लोगों को बाहर निकाला और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर-ट्रॉली को हटवाकर सुरक्षित स्थान पर रखवाया और मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले में अग्रिम कार्रवाई कर रही है। घटना दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के डुमरडीहा गांव की है।0
0
Report
फर्रुखाबाद में तेज रफ्तार बाइक ने बुजुर्ग किसान की मौत
Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से बुजुर्ग किसान की मौत, परिवार में मचा कोहराम फर्रुखाबाद में सड़क हादसे में बुजुर्ग किसान की मौत नवाबगंज चौराहे के पास तेज रफ्तार बाइक ने पैदल जा रहे किसान को मारी टक्कर हादसे में 65 वर्षीय रामचंद्र गंभीर रूप से हुए थे घायल सीएचसी नवाबगंज से लोहिया अस्पताल किया गया था रेफर इमरजेंसी में डॉक्टर ने किसान को मृत घोषित किया बघौना गांव निवासी किसान की मौत से परिवार में मचा कोहराम पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा0
0
Report
Advertisement
चांदपुर आरटीओ चेकपोस्ट के वायरल वीडियो पर आरटीओ ने आरोपों को निराधार बताया
Alirajpur, Madhya Pradesh:चांदपुर आरटीओ चेक पोस्ट पर अवैध वसूली के वायरल वीडियो पर आरटीओ का बयान, आरोपों को बताया निराधार! आलीराजपुर जिले के चांदपुर आरटीओ चेक पोस्ट पर अवैध वसूली के आरोपों को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद अब आरटीओ अधिकारी का बयान सामने आया है。 आरटीओ कृतिका मोहटा ने वायरल वीडियो में लगाए गए आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि संबंधित ट्रक चालक का 500 रुपये का चालान काटा गया था। अधिकारी के अनुसार, ट्रक चालक चालान की राशि जमा नहीं करना चाहता था, जिसके चलते उसने अवैध वसूली के आरोप लगाए। आरटीओ अधिकारी ने चालान की रसीद होने का भी दावा किया है। उनका कहना है कि वायरल वीडियो में कहीं भी यह स्पष्ट दिखाई नहीं दे रहा है कि आरटीओ चेक पोस्ट पर अवैध रूप से पैसे लिए जा रहे हैं।0
0
Report
आवासीय योजना से NRIs: जयपुर में B2 बायपास पर लग्जरी फ्लैट्स की तैयारी
Jaipur, Rajasthan:आवासन मंडल से बड़ी खबर मंडल जयपुर में ला सकता है एक और NRI योजना B2 बायपास पर खाली कराई जमीन पर है तैयारी अप्रवासी भारतीयों के लिए आवासीय योजना की तैयारी इस भूमि पर बहुमंजिला लग्जरी फ्लैट्स बनाने की है तैयारी पिछले दिनों हुई थी मंडल की प्रोजेक्ट कमेटी की बैठक बैठक में भूमि के इस हिस्से को लेकर किया था फैसला ग्रुप हाउसिंग के तौर पर आरक्षित करने का किया था फैसला भूमि का यह हिस्सा B2 बायपास व टोंक रोड पर है स्थित दुर्गापुरा की तरफ के हिस्से में योजना लाने की है तैयारी प्रवासी राजस्थानी दिवस पर की जा सकती है इसकी घोषणा राज्य सरकार यह योजना लाने की कर सकती है घोषणा 10 दिसंबर को इस दिवस पर आयोजित होगा कार्यक्रम जानकार सूत्रों के अनुसार 4 से 5 करोड़ रुपए लागत के फ्लैट्स बनना है प्रस्तावित जिम,स्वीमिंग पूल,हर फ्लैट के लिए 3 फोर व्हीलर पार्किंग सहित विभिन्न सुविधाएं योजना में विकसित करना है प्रस्तावित गत अप्रेल व मई में यह कुल 36 बीघा भूमि कराई थी खाली आवासन मंडल ने विभिन्न निर्माण हटाकर कराई थी खाली हालांकि इस भूमि का मामला फिलहाल हाई कोर्ट में है लंबित0
0
Report
पन्ना में तेज रफ्तार बस पलटने से एक परिवार समेत छह घायल
Panna, Madhya Pradesh:यात्र्री बस पलटी , एक परिवार के 3 सदस्यों के साथ लगभग आधा दर्जन घायल , जिला अस्पताल में इलाज जारी पन्ना में तेज रफ्तार के चलते एक सड़क हादसा हो गया । पन्ना से दमोह की ओर स्टेट हाई वे 55 पर जा रही हजारी बस सर्विस की यात्री बस, क्रमांक MP-34 P-0193, कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत इंटवा मोड़ के पास अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में बस क्षतिग्रस्त हो गई और मौके पर चीख-पुकार के साथ अफरा-तफरी मच गई। हादसे में करीब आधा दर्जन यात्रियों के घायल होने की खबर है, जिनमें पन्ना से अमानगंज जा रहे एक ही परिवार के तीन लोग भी शामिल हैं। घायल महिला प्रेम बाई ने बताया कि बस तेज रफ्तार में थी और अचानक पलट गई। हादसे के बाद कई यात्री बाहर निकल आए, लेकिन उनकी 17 वर्षीय बेटी रागिनी अहिरवार सीट के नीचे दब गई, जिसे लोगों की मदद से बाहर निकाला गया। रागिनी के सिर में गंभीर चोट आई है, जबकि उनके पिता 48 वर्षीय नंदलाल अहिरवार के पैर और माता 40 वर्षीय प्रेम बाई के हाथ में चोट लगी है। सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल जिला चिकित्सालय पन्ना पहुंचाया गया, जहां सभी का इलाज जारी है। फिलहाल बस पलटने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।0
0
Report
Advertisement
