271503
कटरा बाजार गोंडा- नैट परीक्षा सम्पन्न
Bangawan, Uttar Pradesh:कटरा बाजार गोंडा-शुक्रवार को प्राथमिक विद्यालय कटरा बाजार में नैट परीक्षा कराई गई.प्रधानाध्यापक साकेत मिश्र ने बताया कि बच्चे परीक्षा में सम्मिलित हुए, सहायक अध्यापक अरविंद यादव द्वारा बच्चों से मौखिक प्रश्नों को पूछकर ओ एम आर सीट भरी गई।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
विधुत उपकेन्द्र में नाग-नागिन की काम क्रीड़ा का वीडियो वायरल,बेखौफ काम क्रीड़ा को देख खौफजदा हुए लोग।
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर- बुलंदशहर दानपुर के विद्युत उपकेंद्र जिरौली में नाग-नागिन के जोड़ें का काम क्रीड़ा करने का वीडियो हुआ वायरल, कर्मचारियों में दहशत का माहौल। जानकारी के अनुसार, सुबह लगभग 10 बजे उपकेंद्र परिसर में नाग और नागिन दिखाई दिए। दोनों कई घंटों तक बिजली घर परिसर में ही डटे रहे, जिससे कर्मचारियों में भय का माहौल बना रहा। कर्मचारियों ने सावधानी बरतते हुए सुरक्षित दूरी बनाए रखी और अपने कार्यों का संचालन किया। विद्युत अभियंता संजीव कुमार, टीजी-2 आर.के. चौहान तथा लाइनमैन भविंदर सिंह और राजू ने बताया कि नाग-नागिन के लंबे समय तक परिसर में मौजूद रहने के कारण पूरे कार्यालय में दहशत का माहौल रहा। हालांकि इस दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हुई। कर्मचारियों ने बताया कि बिजली घर जैसे महत्वपूर्ण संस्थानों में इस प्रकार के जहरीले जीवों की मौजूदगी सुरक्षा की दृष्टि से गंभीर विषय है। उन्होंने संबंधित विभागों से आवश्यक कदम उठाने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके। यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी।0
0
Report
टावर पर चढ़े प्रेमी के साथ पुलिस ने समझौता कर सावधानी से नीचे उतारा
Sitamarhi, Bihar:सीतामढ़ी के पुनौरा थाना क्षेत्र के मनियारी गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक सिरफिरा आशिक अपनी प्रेमिका से शादी कराने की जिद को ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया. युवक ने ऊपर से ही चिल्लाते हुए परिजनों और ग्रामीणों को धमकी दी कि यदि उसकी शादी नहीं कराई गई, तो वह ऊपर से कूदकर अपनी जान दे देगा. इस हाई-वोल्टेज ड्रामे को देखने के लिए नीचे सैकड़ों लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. जानकारी के अनुसार, मनियारी गांव निवासी रामजी महतो के पुत्र जनार्दन कुमार एक युवती से पिछले काफी समय से गहरा प्रेम करता है. युवक अपनी प्रेमिका से शादी करना चाहता था और उसने अपने दिल की बात परिजनों को भी बताई थी. हालांकि, परिवार वाले इस विवाह के सख्त खिलाफ थे. अपनों के इस कड़े विरोध और शादी से साफ इनकार के कारण प्रेमी गहरे तनाव में आ गया. परिजनों को अपनी जिद के आगे झुकाने के लिए उसने यह आत्मघाती कदम उठाने ka फैसला किया. गुरुवार को सुबह-सुबह युवक चुपके से गांव के ही एक ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया. जैसे ही ग्रामीणों की नजर टावर की सबसे ऊपरी चोटी पर बैठे युवक पर पड़ी, इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था. गांव के लोगों ने उसे समझाने की काफी कोशिश की, लेकिन युवक किसी की बात सुनने को तैयार नहीं था और लगातार कूदने की धमकी दे रहा था. हालात बेकाबू होते देख ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुनौरा थाने की पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर बेहद सूझबूझ और मनोवैज्ञानिक तरीके से काम लिया. पुलिस अधिकारियों ने नीचे से चिल्लाने के बजाय सीधे टावर पर चढ़े युवक के मोबाइल फोन पर कॉल की. उन्होंने फोन पर युवक को सांत्वना दी, उसे शांत किया और भरोसा दिलाते हुए कहा, "तुम सुरक्षित नीचे उतर आओ, तुम्हारी बात सुनी जाएगी और तुम्हारी शादी करा दी जाएगी." थानाध्यक्ष और पुलिस टीम से मिले ठोस आश्वासन के बाद युवक का गुस्सा शांत हुआ. इसके बाद पुलिस और स्थानीय लोगों की काफी मशक्कत के बाद युवक को टावर से सकुशल और सुरक्षित नीचे उतारा गया. समय रहते पुलिस की त्वरित और समझदारी भरी कार्रवाई से एक बड़ा हादसा होने से टल गया और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली.0
0
Report
मुजफ्फरपुर अस्पताल हादसा: सरकार सख्त कदम उठाने की तैयारी में
Patna, Bihar:लोकेशन — पटना मुजफ्फरपुर के अस्पताल में घटना घटी है, कई मरीज झुलसने की... घटना हुई है। जानकारी हम लोगों को मिली है, हम लोगों को भी जानकारी प्राप्त हुई है। हम समझते हैं सरकार वर्कआउट कर रही है। हमने रिपोर्ट लिया नहीं है, हमने किसी से बात नहीं किया है क्योंकि आने के क्रम में हमको जानकारी प्राप्त हुई है। तो, जो लोग भी इसमें दोषी होंगे, प्रबंधन है... और प्रबंधक की लापरवाही है या फिर जो सेफ्टी नॉर्म्स था हमारा, फायर सेफ्टी नॉर्म्स, वो ठीक से फॉलो हो रहा था, नहीं हो रहा था, इन सब चीजों पर... और मतलब... ये सीरियस मैटर है। संवेदनशील जिसको बोलते हैं... समस्या है कि भाई अब अस्पताल में कोई व्यक्ति इलाज कराने गया है, निधि है, अस्पताल के बेड पर पड़ा हुआ है, बीमार है, भाग भी नहीं सकता है वैसे लोगों का, तो मैं समझता हूं कि इस पे सरकार एक सख्त निर्णय करेगी और इस पर अच्छी कार्रवाई होगी。 प्रधानमंत्री अब सबसे लम्बा कार्यकाल वाले प्रधानमंत्री का बन जाएंगे। ये तो देश की जनता को इसके लिए साधुवाद है कि एक सशक्त और मजबूत नेतृत्व को इतने लंबे समय तक देश का प्रधानमंत्री बना के रखा। जिन्होंने आर्थिक समृद्धि के लिए लगातार प्रयास कर रहे है। देश के आर्थिक समृद्धि के लिए प्रयास कर रहे हैं और देश को चौथे नंबर की बड़ी अर्थव्यवस्था बनाए हैं। ठीक है, परिस्थितियां कुछ अभी ऐसी रहीं... अमेरिका ने हम लोगों के ऊपर टैरिफ बढ़ा दिया। हमारा एक्सपोर्ट टैरिफ उन्होंने 300%, 400%, जिसको बाद में वहां के सुप्रीम कोर्ट ने रिजेक्ट किया और बीच में अनफॉर्चूनेटली हमारा मिडिल ईस्ट का क्राइसिस आ गया, तो जिसके चलते कुछ समस्याएं हैं देश में। लेकिन प्रधानमंत्री लगातार प्रयासरत हैं कि हमारा हमारी आर्थिक समृद्धि हमारी ऐसी बने, कैसे हम और आगे बढ़ें। तो देश की जनता को इसके लिए साधुवाद है क्योंकि देश की जनता ने उनको प्रधानमंत्री बनाया है। ये जो लोग_involved होंगे पुलिस एक्ट करेगी, इसमें तो ये तो एक आपसी वर्चस्व की लड़ाई है ना, तो इसको देखा जाएगा। इसको पुलिस प्रशासन देखेगी अपने तरीके से। अब शिक्षक का भी स्तर गिर रहा है तो हम इसमें क्या कर सकते हैं बोलिए। नेता का, अभिनेता का तो स्तर गिरता है तो समझ में आता है, अब शिक्षकों का भी गिर रहा है तो हम क्या करें। अब शिक्षक भी आपसी।ये तो अर्थ युग आ गया है। सब कोई अपने कमाई बढ़ाने के लिए ही न लड़ रहा है कि भाई खान सर के यहाँ इतना लोग काहे जाता है0
0
Report
Advertisement
बिहार विधानसभा अध्यक्ष ने आपातकाल से इनकार, स्थिति सामान्य बताई
Gaya, Bihar:राहुल गांधी को सरकार का सहयोग करना चाहिए, भ्रम फैलाने से बचें: प्रेम कुमार मुज़फ्फरपुर अग्निकांड की होगी जांच, दोषियों पर होगी कार्रवाई: प्रेम कुमार 'बिहार में रामराज्य और कानून का राज', तेजप्रताप के बयान पर बोले प्रेम कुमार टीएमसी का बंगाल में जनाधार खत्म, राष्ट्रवादी लोग भाजपा के साथ आएंगे: प्रेम कुमार राहुल गांधी ने ब्यान में कहा कि देश की वर्तमान स्थिति को देखते हुए पीएम आपातकालीन घोषित कर सकते है इस ब्यान पर गया में बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार ने गुरुवार को कहा कि कहीं आपातकाल स्थिति नहीं,स्थिति सामान्य है।ईरान,इजरायल,अमेरिका का जो युद्ध चल रहा है देश में स्थिति सामान्य है।आम जनता को गैस,पेट्रोल,डीजल की समान्य आपूर्ति हो रही है।पीएम ने अपील की है कि डीजल,पेट्रोल की खपत कम करें।सोना नहीं खरीदे,विदेश की यात्रा नहीं करें।लोग इसका पालन कर रहे है।विपक्ष के नाते राहुल गांधी को सहयोग करना चाहिए न कि संकट की घड़ी में जनता को गुमराह करने वाला ब्यान दे रहे है।इससे बचना चाहिए।संकट के साथ पीएम का बातों का उन्हें अनुकरण करना चाहिए। मुज़फ्फरपुर अस्पताल में अगलगी की घटना में हुई मौत मामले पर कहा कि घटना दुखद है।सरकार इस मामले की जांच कराएगी।दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी,पीड़ित परिवारों को सरकार सहायता भी प्रदान करेगी। तेजप्रताप यादव ने विधि व्यवस्था को सीएम नहीं संभाल पा रहे है ब्यान पर कहा कि छोटी मुंह और बड़ी बात कर रहे है। सरकार में जब खुद थे तो बिहार की क्या स्थिति थी।आज बिहार में रामराज्य है।कानून का राज है।घटना घट भी रही है तो सरकार,पुलिस त्वरित कार्रवाई कर रही है。 टीएमसी में बिखराव पर कहा कि अब बंगाल में कोई नाम लेने वाला भी नहीं है।अभी वहां भाजपा है।जो टीएमसी के अच्छे लोग है जो राष्ट्रवादी और राष्ट्रभक्त है जिनको राज्य की चिंता है वैसे लोग निश्चित तौर पर हमारे साथ पीएम के आत्मनिर्भर भारत,विकसित भारत बनाने का साकार करेंगे.0
0
Report
बछवाड़ा पुलिस ने आम के भीतर छिपाकर 1296 लीटर बीयर तस्करों को गिरफ्तार किया
Begusarai, Bihar:बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाने के क्षेत्र में शराब तस्करों के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। राष्ट्रीय राजमार्ग-28 पर रात्रि गश्ती के दौरान पुलिस ने आम से लदे एक पिकअप वाहन से भारी मात्रा में कैन बीयर बरामद करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। इस थानाध्यक्ष प्रेमेंद्र कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर मुरली टोल के समीप आम लदे एक संदिग्ध पिकअप वाहन को रोककर तलाशी ली गई। जांच के दौरान आम की खेप के नीचे छिपाकर रखी गई हेवर्ड्स 5000 ब्रांड की 1296 लीटर कैन बीयर बरामद हुई। गिरफ्तारी के आरोपी समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र निवासी अनिल कुमार तथा कल्याणपुर थाना क्षेत्र के कमलेश मंडल के रूप में पहचाने गए हैं। पूछताछ में खुलासा हुआ कि पश्चिम बंगाल से बीयर की खेप को आम के बीच छिपाकर समस्तीपुर ले जाया जा रहा था, जहां इसे बेचने की तैयारी थी। बुधवार को दोनों आरोपियों के खिलाफ मध निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में बेगूसराय जेल भेज दिया गया। पुलिस की इस कार्रवाई ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि शराबबंदी वाले बिहार में तस्कर नए-नए हथकंडे अपनाकर शराब पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन बछवाड़ा पुलिस उनकी हर चाल को नाकाम करने में जुटी हुई है। आम के नीचे छिपी थी शराब की बड़ी खेप! 1296 लीटर बीयर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार। बछवाड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई ने तस्करों के होश उड़ा दिए.0
0
Report
बूंदी में पासपोर्ट सेवा केंद्र का लोकार्पण, ओम बिरला ने किया उद्घाटन
Noida, Uttar Pradesh:बूंदी से बड़ी खबर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला पहुंचे बूंदी। डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र बूंदी के लोकार्पण समारोह में की शिरकत। विदेश मंत्रालय, क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय कोटा एवं डाक विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ कार्यक्रम। बूंदी को मिली पासपोर्ट सेवा केंद्र की महत्वपूर्ण सौगात। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र के लोकार्पण समारोह में की शिरकत कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और गणमान्य नागरिक रहे मौजूद। विभिन्न विभागों की ओर से लगाई गई प्रदर्शनी का किया निरीक्षण। प्रदर्शनी में विभागीय योजनाओं और उपलब्धियों की ली जानकारी। पासपोर्ट सेवा केंद्र शुरू होने से बूंदी सहित आसपास के लोगों को मिलेगा लाभ। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला कर रहे हैं लोकार्पण समारोह को संबोधित अब स्थानीय स्तर पर ही पासपोर्ट संबंधी सेवाएं उपलब्ध होंगी।0
0
Report
Advertisement
NDPS कार्रवाई: दुर्ग-भिलाई के दो SI रिश्वत मांग मामले में निलंबित
Durg, Chhattisgarh:दुर्ग से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है जहां NDPS की कार्रवाई के बाद परिजनों से रिश्वत मांगने वाले 2 सब इंस्पेक्टर को दुर्ग एसपी विजय अग्रवाल ने सस्पेंड कर दिया है। पुरानी भिलाई थाने में पदस्थ सब इंस्पेक्टर तुलसीराम साहू और खुर्सीपार में पदस्थ एसआई देव लाल साहू को निलंबित कर दिया गया है। दरअसल पुरानी भिलाई के एसआई तुलसी राम साहू ने रज्जी कौर नाम की महिला को 5.80 ग्राम चिट्टा बेचते गिरफ्तार किया था, जिसके बाद उसे छोड़ने के लिए बेटी से 50 हजार की डिमांड की थी जिसे प्रार्थी ने रिकॉर्ड कर लिया। कुर्सी पार थाने में पदस्थ सब इंस्पेक्टर ने डील की शुरुआत की, इसके बाद भिलाई 3 थाने में पदस्थ सब इंस्पेक्टर से बातचीत शुरू हो गई और दोनों पुलिसकर्मियों ने मिलकर आपस में 50 हजार ₹ की घूस के डिमांड कर दी। इतना ही नहीं यह भी कहा गया कि इसका एक हिस्सा ऊपर के अधिकारियों तक भी पहुंचना पड़ता है। इस घूस मांगने का ऑडियो वायरल होने के बाद SSP ने तुलसीराम साहू और साथ देने वाले खुर्सीपार में पदस्थ देव लाल साहू को निलंबित कर रक्षित केंद्र दुर्ग अटैच कर दिया है।0
0
Report
पोल स्टार द स्कूल: 21 सालों में उत्कृष्टता, CA टॉपर्स और खेल-संस्कृति का संगम
Jaipur, Rajasthan:पोल स्टार द स्कूल में हमारा विश्वास है कि शिक्षा केवल उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का आधार है। डीडवाना का पहला इंग्लिश मीडियम स्कूल होने का गौरव प्राप्त हमारा संस्थान पिछले 21 वर्षों से निरंतर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करते हुए हजारों विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य का निर्माण कर रहा है। सीबीएसई से संबद्ध पोल स्टार द स्कूल शैक्षणिक उत्कृष्टता, खेल, संस्कृति एवं व्यक्तित्व विकास का अद्वितीय संगम है। हमें गर्व है कि हमारा संस्थान सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में जिला टॉपर देने वाला अग्रणी विद्यालय रहा है तथा नगर में सर्वाधिक चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) देने वाला एकमात्र संस्थान है। खेलों के क्षेत्र में हमारे विद्यार्थियों ने कराटे में जिला चैंपियन बनकर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। विद्यार्थियों की कला एवं प्रतिभा को निखारने के लिए इंडियन आइडल वर्कशॉप जैसे विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। आधुनिक सुविधाओं से युक्त हमारा परिसर डीडवाना का पहला इंडोर ऑडिटोरियम, डबल कोर्ट इंडोर बैडमिंटन सुविधा, टेबल टेनिस कोर्ट तथा अन्य उत्कृष्ट खेल संसाधन उपलब्ध कराता है। वहीं हमारा समर्पित किंडरगार्टन स्कूल नन्हे बच्चों के लिए सुरक्षित, रचनात्मक एवं आनंदमय शिक्षण वातावरण प्रदान करता है। 21 वर्षों की विश्वास, गुणवत्ता और सफलता की गौरवशाली यात्रा के साथ पोल स्टार द स्कूल आज भी शिक्षा, संस्कार और उपलब्धियों का नया इतिहास रच रहा है। पोल स्टार द स्कूल — 21 वर्षों से उत्कृष्टता की परंपरा, सफलता की पहचान।0
0
Report
झुंझुनूं में मानसून से पहले सीवरेज और सड़कों की मरम्मत के निर्देश
Jhunjhunu, Rajasthan:मानसून से पहले झुंझुनूं प्रशासन अलर्ट मोड पर. एडीएम अजय आर्य ने अधिकारियों साथ किया शहर का निरीक्षण. सीवरेज और टूटी सड़कों की समस्याओं का लिया जायजा. हाउसिंग बोर्ड, मंडावा रोड, गणपति नगर सहित कई क्षेत्रों का निरीक्षण. 15 से 20 दिन में दुरुस्तीकरण कार्य पूरा करने के निर्देश. बरसात से पहले जलभराव रोकने को प्रशासन ने कसी कमर. शहर में मानसून से पहले सीवरेज और सड़कों की बदहाल स्थिति को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर नजर आया। शहर में जलभराव और टूटी सड़कों की समस्याओं के समाधान को लेकर एडीएम अजय आर्य ने नगर परिषद, आरएसआरडीसी और पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के साथ विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों की संयुक्त टीम ने शहर के कई संवेदनशील और समस्या ग्रस्त इलाकों का मौका मुआयना कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, पुलिस लाइन तिराहा, हवाई पट्टी सर्किल, गणपति नगर, मंडावा रोड, बकरा रोड और आरआर अस्पताल के सामने की सड़क सहित कई क्षेत्रों का दौरा किया गया। एडीएम अजय आर्य ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बरसात शुरू होने से पहले सभी क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत और सीवरेज से जुड़ी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से किया जाए। निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों ने भी अधिकारियों को सीवरेज ओवरफ्लो, टूटी सड़कों और जल निकासी की समस्याओं से अवगत कराया। इस पर नगर परिषद और तकनीकी टीम के अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि अगले 15 से 20 दिनों के भीतर दुरुस्तीकरण का कार्य पूरा कर लिया जाएगा ताकि मानसून के दौरान आमजन को परेशानी का सामना न करना पड़े। एडीएम अजय आर्य ने कहा कि शहर में बरसात के समय जलभराव की स्थिति न बने और यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो, इसके लिए सभी विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।0
0
Report
Advertisement
NEET UG पेपर लीक के विरोध में SFI का झुंझुनूं प्रदर्शन, इस्तीफे की मांग
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं में NEET UG पेपर लीक के विरोध में SFI का प्रदर्शन। NMटी गर्ल्स कॉलेज में छात्राओं ने किया प्रदर्शन। पेपर लीक से युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ का आरोप। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग। परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग। झुंझुनूं के एनएमटी गर्ल्स महाविद्यालय में छात्र संगठन एसएफआई ने नीट यूजी पेपर लीक मामले को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान छात्राओं ने परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता की मांग उठाते हुए केंद्र सरकार और एनटीए के खिलाफ नारेबाजी की। एसएफआई कार्यकर्ताओं ने बताया कि नीट यूजी पेपर लीक प्रकरण ने देशभर के लाखों विद्यार्थियों के भविष्य और विश्वास को गहरा आघात पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि परीक्षा में शामिल छात्रों ने लंबे समय तक मेहनत कर तैयारी की थी, लेकिन पेपर लीक जैसी घटनाओं ने युवाओं की उम्मीदों के साथ खिलवाड़ किया है। इस पूरे मामले के बाद कई छात्र मानसिक तनाव में आ गए और कुछ विद्यार्थियों द्वारा आत्महत्या भी की हैं। उन्होंने मांग की कि इस मामले की सजा छात्रों को नहीं दी जाए, बल्कि एनटीए को प्रतिबंधित कर परीक्षा व्यवस्था में जवाबदेही तय की जाए। एसएफआई ने इस पूरे मामले के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। उन्होंने कहा कि लगातार हो रहे पेपर लीक युवाओं के भविष्य के साथ बड़ा अन्याय हैं। प्रदर्शन के दौरान छात्राओं ने परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता, निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग उठाई।0
0
Report
झुंझुनूं स्टेशन पर टॉय ट्रेन से प्रदर्शन, 12 सूत्री ज्ञापन सौंपा
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं झुंझुनूं स्टेशन पर टॉय ट्रेन चलाकर अनोखा प्रदर्शन शेखावाटी रेल विकास संघर्ष समिति ने उठाई नई रेल सेवाओं की मांग वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू करने को लेकर रेलमंत्री के नाम ज्ञापन जयपुर-हरिद्वार वंदे भारत ट्रेन शेखावाटी से चलाने की मांग दूरंतो एक्सप्रेस में स्लीपर कोच बढ़ाने और स्टॉपेज देने की मांग बांद्रा-जयपुर सुपरफास्ट ट्रेन को प्रतिदिन चलाने की मांग रेल सुविधाओं के विस्तार को लेकर 12 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा झुंझुनूं शेखावाटी क्षेत्र में रेल सुविधाओं के विस्तार की मांग को लेकर शेखावाटी रेल विकास संघर्ष समिति ने झुंझुनूं रेलवे स्टेशन पर अनोखा प्रदर्शन किया। समिति सदस्यों ने वंदे भारत एक्सप्रेस की प्रतीकात्मक टॉय ट्रेन चलाकर रेलवे प्रशासन और केंद्र सरकार का ध्यान क्षेत्र की रेल समस्याओं की ओर आकर्षित किया। प्रदर्शन के दौरान नई रेल सेवाएं शुरू करने और यात्री सुविधाओं में विस्तार की मांग को लेकर रेलमंत्री के नाम 12 सूत्रीय ज्ञापन स्टेशन प्रबंधक संजीव कुमार को सौंपा गया।प्रदर्शन के दौरान समिति के सदस्यों ने कहा कि शेखावाटी क्षेत्र लंबे समय से बेहतर रेल सुविधाओं की मांग कर रहा है, लेकिन अब तक अपेक्षित स्तर पर सुविधाएं नहीं मिल पाई हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लाखों यात्रियों को आज भी लंबी दूरी की यात्रा के लिए पर्याप्त रेल सेवाओं का अभाव झेलना पड़ रहा है।समिति अध्यक्ष ने बताया कि ज्ञापन में जयपुर-हरिद्वार-जयपुर वंदे भारत एक्सप्रेस को रींगस, सीकर, झुंझुनूं, लोहारू और दिल्ली मार्ग से प्रतिदिन संचालित करने की प्रमुख मांग रखी गई है। इसके अलावा दूरंतो एक्सप्रेस का सूरत और बोरीवली स्टेशन पर ठहराव देने तथा ट्रेन में पांच सैकंड स्लीपर क्लास डिब्बे जोड़ने की मांग भी शामिल है।ज्ञापन में बांद्रा-जयपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस को प्रतिदिन चलाने और उसका विस्तार लोहारू तक करने, शेखावाटी क्षेत्र के लिए नई रेल सेवाएं शुरू करने, ट्रेनों के ठहराव बढ़ाने और यात्री सुविधाओं में सुधार जैसी कुल 12 मांगें रखी गई हैं।प्रदर्शन के दौरान समिति सदस्यों ने कहा कि यदि मांगों पर जल्द सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। स्टेशन पर हुए इस अनूठे प्रदर्शन ने यात्रियों और स्थानीय लोगों का भी ध्यान आकर्षित किया。0
0
Report
पाली शहर में बारिश से जलभराव रोकने के लिए आयुक्त ने सफाई शुरू कर दी
Pali, Rajasthan:पाली शहर में बारिश से जलभराव रोकने के लिए आयुक्त ने सफाई शुरू कर दी0
0
Report
Advertisement
उदयपुर: DMFT 12वें शासी परिषद की बैठक, आय-व्यय पर चर्चा
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर डीएमएफटी की 12वीं शासी परिषद की बैठक का आयोजन, डीएमएफटी अध्यक्ष एवं जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल की अध्यक्षता में जिला परिषद सभागार में हो रही आयोजित, टीएडी मंत्री बाबूलाल खराड़ी भी है बैठक में मौजूद, ट्रस्ट के आय-व्यय एवं गत बैठकों में हुए कार्यों पर चर्चा, विभागवार नवीन प्रस्तावों पर भी हो रही चर्चा, राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया,चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी,उदयपुर सांसद डॉ मन्नालाल रावत,विधायक ताराचंद जैन,फूलसिंह मीणा,प्रताप गमेती,उदयलाल डांगी,पुष्करलाल डांगी,सहित विभिन्न विभागों अधिकारी है बैठक में मौजूद,0
0
Report
डीडवाना में SK Greenwood Shikshan Sansthan: चरित्र और भविष्य के लिए शिक्षा परंपरा
Jaipur, Rajasthan:SK Greenwood Shikshan Sansthan डीडवाना में हमारा दृढ़ विश्वास है कि शिक्षा केवल अक्षरों को सीखना नहीं, बल्कि चरित्र का निर्माण करना और भविष्य को संवारना है। डीडवाना (राजस्थान) स्थित हमारा संस्थान विद्यार्थियों को न केवल उच्च शैक्षणिक स्तर प्रदान करता है, बल्कि उन्हें आत्मविश्वासी, अनुशासित और कल की चुनौतियों के लिए तैयार एक जिम्मेदार नागरिक बनाता है। "शानदार परीक्षा परिणामों की निरंतर परंपरा से लेकर खेलकूद, कला और नेतृत्व (Leadership) के क्षेत्र में विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने तक—हम हर बच्चे के भीतर छिपे सामर्थ्य को पहचानते हैं। आधुनिक शिक्षण पद्धतियों और नैतिक मूल्यों के बेजोड़ समन्वय के साथ, SK Greenwood Shikshan Sansthan हर कदम पर आपके बच्चों को जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में श्रेष्ठता और सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित करता है।"0
0
Report
मालवीय नगर होटल आग: शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 9 विदेशी शव की पहचान
Noida, Uttar Pradesh:मालवीय नगर होटल में शार्ट सर्किट से लगी थी आग शरुआती जांच में हुआ खुलासा होटल के बेसमेंट और टॉप फ्लोर पर 2 किचन बने हुए थे दोनो किचन के अंदर LPG के सिलिंडर रखे हुए थे LPG सिलैंडव्र में कोई ब्लास्ट नही हुआ पुलिस अधिकारियों और एक्सपर्ट के मुताबिक आग इतनी तब फैलती है जब इंटरनल वायरिंग में शार्ट सर्किट हुआ हो मालवीय नगर अग्निकांड मामला कल FSL की टीम केवल एक ही फ्लोर पर जांच कर पाई थी। अग्निकांड में मरने वाले लोगों में वो लोग शामिल थी जो होटल के तीसरे फ्लोर और बेसमेंट में मौजूद थे। कई कमरों में जांच के दौरान दमकल विभाग को इलेक्ट्रॉनिक चूल्हे और दूसरे उपकरण मिले थे। दरअसल जो लोग लंबे समय से होटल में रुके हुए थे वो खाना बनाने के लिए इन उपरत्नों का इस्तेमाल कर रहे थे। सूत्रों के मुताबिक अधिकतर लोगों की मौत दम घुटने के कारण हुई है। सूत्रों के मुताबिक इस होटल में लवकेश बजाज का कोई भी पार्टनर नहीं था। दिल्ली पुलिस की तकरीबन 10 टीमें आरोपी मैनेजर जय मिश्रा और जांच में जुटी हुई है। गुरुग्राम वाले परिवार के लोगो की मौत 4थी मंजिल की सीढ़ियों पर मिली थी अभी तक की जांच में सामने आया की छत पर जाने का रास्ता बंद था, गेट पर ताला लगा हुआ था बिल्डिंग में 2 किचन थे, जिसमे 4 से 5 कमर्शियल सिलिंडर मिले है 12 विदेशी नागरिकों में से 9 के शव की पहचान हो गयी है DNA के आधार पर ही विदेशी नागरिकों शव को परिजन और एम्बेसी को हैंडओवर किया जाएगा हॉटेल की फॉरेंसिक जांच के लिए FSL के एक्सपर्ट की टीम आज एक बार फिर आएगी।0
0
Report
Advertisement
