271503
कटरा बाजार गोंडा - नैट परीक्षा सम्पन्न
Bangawan, Uttar Pradesh:कटरा बाजार गोंडा-शनिवार को दूसरे दिन परिषदीय विद्यालयों मे कक्षा चार से आठ तक के बच्चों की नैट परीक्षा कराई गई.प्राथमिक विद्यालय मेडई पुरवा के प्रधानाध्यापक मोहम्मद सऊद ने बताया कि चार व पांच के बच्चों ने प्रश्न पत्र को पढ़कर ओ एम आर सीट भरी.इस अवसर पर सहायक अध्यापक देशराज,ज्योति सिंह सहित सभी शिक्षक उपस्थित रहे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
अलवर महापौर चुनाव: तीन नामांकन, स्क्रूटनी आज सुबह से शुरू
Alwar, Rajasthan:अलवर महापौर चुनाव के लिए 3 नामांकन दाखिल, 17 सितंबर को होगी स्क्रूटनी अलवर। नगर निगम महापौर पद के चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया बुधवार को पूरी हो गई। दोपहर 3 बजे नामांकन की समय सीमा समाप्त होने तक कुल तीन अभ्यर्थियों ने तीन नामांकन पत्र दाखिल किए। अतिरिक्त जिला कलेक्टर अंबालाल मीणा ने बताया कि इनमें दो नामांकन जिनमें एक भाजपा प्रत्याशी सुमन अजय अग्रवाल है वही कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन कमलेश शर्मा ने भरा है ,जबकि एक नामांकन हाइब्रिड रिंकल गर्ग की ओर से दाखिल किया गया है। गौरतलब है रिंकल गर्ग वार्ड 36 से कांग्रेस प्रत्याशी थी जो भाजपा प्रत्याशी अपूर्वा शर्मा से चुनाव हार गई थी अब रिंकल द्वारा महापौर के लिए हाइब्रिड के तौर पर नामांकन भरा जाना चर्चा का विषय बना हुआ है , बताया जाता है नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के साथ परिवारिक संबंध है । अब नामांकन पत्रों की जांच के बाद महापौर चुनाव की तस्वीर और स्पष्ट होगी। एडीएम अंबालाल मीणा के अनुसार, तीनों नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी गुरुवार, 17 सितंबर को सुबह 11 बजे से शुरू होगी। इस दौरान नामांकन पत्रों की वैधता के साथ आवश्यक दस्तावेजों का परीक्षण किया जाएगा। इसके बाद 18 सितंबर को दोपहर 3 बजे तक प्रत्याशी अपना नामांकन वापस ले सकेंगे। नाम वापसी की समय सीमा समाप्त होने के बाद चुनाव मैदान में शेष रहने वाले प्रत्याशियों को उसी दिन चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। महापौर पद के लिए मतदान 21 सितंबर को सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगा। एडीएम ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार मतदान की पूरी प्रक्रिया अलवर नगर निगम परिसर में ही संपन्न कराई जाएगी। मतदान से पहले पात्र पार्षद मतदाताओं को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। इसके बाद पार्षद अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे。0
0
Report
श्रीमाधोपुर नगरपालिका अध्यक्ष पद के तीन नामांकन, तीनों दलों ने दाखिल किया पर्चा
Sikar, Rajasthan:लोकेशन श्रीमाधोपुर सीकर श्रीमाधोपुर पालिका अध्यक्ष पद के लिए तीन नामांकन हुए। कांग्रेस से रामनाथ सैनी, भाजपा से शांति देवी सैनी और निर्दलीय सेडूराम सैनी ने नामांकन दाखिल किया। वार्ड 26 के पार्षद अजय कुमार शर्मा उनके प्रस्तावक बने। भाजपा ने शांति देवी सैनी के नाम की घोषणा की, प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी ने उनके नाम की घोषणा की। अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करते समय भाजपा जिला मंत्री अजय सिंह खर्रा, उपाध्यक्ष बनवारीलाल यादव आदि मौजूद रहे। सेडूराम सैनी ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन दाखिल किया। वार्ड 35 की पार्षद तीजा देवी उनकी प्रस्तावक बनीं। नगरपालिका में अध्यक्ष पद ओबीसी के लिए आरक्षित है।0
0
Report
खबर स्पष्ट नहीं: असंबद्ध टेक्स्ट मिला
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
Advertisement
लखनऊ में जनेश्वर म Mishra पार्क के पास कार से महिला घायल; चालक गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:Lucknow, Uttar Pradesh: Woman hit by car near Janeshwar Mishra Park; driver arrested; accused brought to police outpost for questioning.0
0
Report
अमरौहा: गन्ने के खेत में हत्या, 3 आरोपी गिरफ्तार; शव जलाने की कोशिश उजागर
Amroha, Uttar Pradesh:गन्ने के खेत से मिले मुकेश के अधजले शव के हत्याकांड का अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश भदौरिया ने खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी सहित 3 को मीडिया के सामने पेश कर खुलासा किया है, अपर पुलिस अधीक्षक के मुताबिक मृतक मुकेश ने सुखवीर को 25 हजार रुपए उधार दे रखे थे जिसको मुकेश वापिस मांगता था और सुखवीर पर दबाव बनाता था जिसकी वजह से गुस्से में आकर 25 हजार रुपए के लिए सुखबीर ने अपने एक साथी के साथ मुकेश की हत्या कर दी और खेत में ले जाकर शव को और बाइक को जलाकर पहचान और सबूत मिटाने का प्रयास किया, लेकिन कानून के हत्थे चढ़ ही गया अमरोहा जनपद के हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव दीपपुर झील के जंगल में गन्ने के खेत से मिले अधजले शव के मामले में पुलिस ने प्रेस वार्ता कर हत्याकांड का खुलासा किया है। अपर पुलिस अधीक्षक अमरोहा अखिलेश भदौरिया ने बताया कि पुलिस ने एसओजी और सर्विलांस टीम की मदद से मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मृतक की पहचान चक मढैया सतेड़ा निवासी मुकेश के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, मुकेश ने कुछ माह पहले सुखवीर को 25 हजार रुपये उधार दिए थे। रकम वापस मांगने को लेकर दोनों के बीच विवाद और कहासुनी हुई थी। पुलिस का दावा है कि इसी रंजिश में 12 सितंबर को सुखवीर समेत आरोपियों ने मुकेश को शराब पिलाई और योजना बनाकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपियों ने शव को गन्ने के खेत में ले जाकर उसके ऊपर मोटरसाइकिल डालकर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। पुलिस के अनुसार, शव और बाइक जलाने के पीछे पहचान तथा हत्या से जुड़े साक्ष्य मिटाने की कोशिश थी। इसके बाद अधजले शव को गन्ने के खेत में डाल दिया गया। 13 सितंबर की सुबह शव मिलने के बाद पुलिस ने फील्ड यूनिट, डॉग स्क्वॉड और सर्विलांस टीम की मदद से जांच शुरू की। वैज्ञानिक साक्ष्यों और विवेचना के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंची। पुलिस ने सुखवीर की निशानदेही पर मृतक की रक्तरंजित शर्ट बरामद करने का दावा किया है। पुलिस ने सुखवीर और ओमकार को गिरफ्तार किया है। विवेचना में धर्मेंद्र और प्रदीप उर्फ नन्हे के नाम भी सामने आए हैं। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।0
0
Report
गाजियाबाद के इंदिरापुरम में डी-304 फ्लैट में भीषण आग, किसी के हताहत नहीं
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के इंदिरापुरम के वैभव खंड स्थित पार्श्वनाथ मजेस्टिक आवासीय परिसर में बुधवार दोपहर एक फ्लैट में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग डी-ब्लॉक की तीसरी मंजिल स्थित फ्लैट संख्या डी-304 में लगी थी। सूचना मिलते ही वैशाली फायर स्टेशन से दो फायर टेंडर और एक वाटर बाउजर मौके के लिए रवाना किए गए। कुछ ही देर में मुख्य अग्निशमन अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच गए। फायर टीम ने तीसरी मंजिल तक होज पाइप पहुंचाकर फ्लैट के अंदर प्रवेश किया और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। दमकलकर्मियों की तत्परता और समन्वित प्रयासों से कुछ ही समय में आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। दमकल टीम ने आग को आसपास के फ्लैटों तक फैलने से पहले ही रोक लिया। फ्लैट की मालकिन अनीता खेत्रपाल (लगभग 60 वर्ष) मौके पर मौजूद थीं। राहत की बात रहा कि आग लगने के समय फ्लैट के अंदर कोई व्यक्ति फंसा नहीं था। सभी लोग समय रहते भवन से बाहर निकल चुके थे। हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। हालांकि फ्लैट में रखा घरेलू सामान आग की चपेट में आने से जलकर क्षतिग्रस्त हो गया।0
0
Report
Advertisement
करनाल हत्या: ITI मार्ग पर शव मिला, CCTV से जांच तेज
Karnal, Haryana:करनाल में एक व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आया है। व्यक्ति का शव खून से लथपथ हालत में ज्वैलस होटल के नजदीक आईटीआई की ओर जाने वाले रास्ते पर सड़क़ किनारे पड़ा हुआ मिला है। घटना की सूचना मिलने के बाद सिविल लाइन थाना पुलिस व सीआईए की टीमें मौके पर पहुंची और एफएसएल टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए। शरीर पर कट के निशान मिले हैं। व्यक्ति की शिनाख्त कालीचरण के रूप में हुई है जो आगरा का रहने वाला बताया जा रहा है। हत्या की वजह क्या है, फिलहाल यह पुलिस जांच का विषय है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के मोर्चरी हाउस में रखवा दिया है। सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रहीin। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वारदात की कड़ियां जोड़ने के लिए आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि कालीचरण रात में कहां गया था और उसके साथ कौन लोग थे। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही हत्या के कारणों और आरोपियों के बारे में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।0
0
Report
आय से अधिक संपत्ति मामले में पूर्णिया के इंजीनियर सत्येंद्र चौधरी पर छापेमारी
Purnia, Bihar:पूर्णिया के भवन निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता सत्येंद्र कुमार चौधरी के आवास और कार्यालय में आज निगरानी विभाग की टीम ने छापामारी किया। पूर्णिया के अलावा पटना में भी निगरानी टीम ने अधीक्षक अभियंता के आवास पर छापामारी किया। इस मौके पर निगरानी विभाग के डीएसपी संतोष कुमार ने कहा कि आय से अधिक संपत्ति के मामले में भवन निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता सत्येंद्र कुमार चौधरी के पुर्णिया स्थित सरकारी आवास और कार्यालय के अलावा पटना स्थित आवास पर भी छापामारी किया गया है। जिसमें कुछ कागजात भी बरामद हुए हैं। इसके अलावा कुछ बैंकों के खाता और दस्तावेज मिले हैं। इस सब को जप्त कर निगरानी की टीम अपने साथ ले जा रही है। फिर इसकी जांच की जाएगी। उसके बाद स्पष्ट होगा कि कितनी संपत्ति इन्होंने अर्जित की है। निगरानी विभाग के डीएसपी ने कहा कि अधीक्षण अभियंता द्वारा आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायत मिली थी। जिस कारण आज यह छापामारी की गई है। दरअसल दो माह पहले अधीक्षण अभियंता सत्येंद्र कुमार चौधरी का स्थानांतरण पूर्णिया में हुआ था और आज निगरानी की कार्रवाई हुई है。0
0
Report
Vapi की 15 साल की दिव्या ने मोदी के जन्मदिन पर भोजपुरी-हिंदी गाना रचा
Vapi, Gujarat:स्टोरी - मोदी जी के जन्मदिन पे एक 15 साल की वापी गुजरात की बची ने गीत लिखा लोकेशन - वापी गुजरात एंकर— जब देश 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाने की तैयारी कर रहा है, तो गुजरात के वापी की रहने वाली 15 साल की लड़की दिव्या तिवारी ने एक अनोखी पहल की है। 9वीं कक्षा की छात्रा दिव्या ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को समर्पित भोजपुरी भाषा में एक खास गाना लिखा है; यह गाना अब वापी में चर्चा का विषय बन गया है। आइए, इस खास रिपोर्ट पर एक नज़र डालते हैं। यह वापी की 15 साल की दिव्या की एक अनोखी कोशिश है, जिसमें उन्होंने कम उम्र में ही अपनी प्रतिभा के ज़रिए प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी है। दिव्या ने मोदी जी के लिए अपनी भावनाओं को गाने के बोल में पिरोया है। भोजपुरी और हिंदी, दोनों भाषाओं में लिखे गए गानों के ज़रिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति अपना सम्मान और प्रशंसा व्यक्त की है। दिव्या के गानों को लेकर उनके परिवार वालों में उत्साह साफ़ देखा जा सकता है, और युवा गीतकार की यह पहल वापी में चर्चा का विषय बन गई है। दिव्या के पिता प्रवीण तिवारी इस तरह, वापी की 15 साल की दिव्या तिवारी ने अपनी अनोखी प्रतिभा के ज़रिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की कोशिश की है। इतनी कम उम्र में लिखे गए गीतों के ज़रिए दिव्या ने मोदी जी को जन्मदिन की शुभकामनाएँ दी हैं।0
0
Report
Advertisement
झारखंड में रक्त उपलब्ध कराने के लिए MoU, घंटे में ब्लड पहुंचाने का लक्ष्य
Ranchi, Jharkhand:झारखंड में ब्लड की समस्या से जल्द निजात मिलने की उम्मीद स्वास्थ्य विभाग ने MS Science कंपनी के साथ किया MoU कॉल के जरिए मरीजों को ब्लड उपलब्ध कराने की होगी व्यवस्था सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में भर्ती मरीजों को मिलेगी सुविधा ब्लड की जरूरत होने पर मरीज/परिजन कॉल कर मांग सकेंगे ब्लड कंपनी ब्लड कलेक्शन से लेकर स्टोरेज और उपलब्ध कराने का करेगी काम विभाग की ओर से जारी किया जाएगा टोल फ्री नंबर रांची में बनाया जाएगा कंपनी का कमांड सेंटर कॉल करने के 4 घंटे के अंदर ब्लड उपलब्ध कराने का लक्ष्य करीब 90 दिनों बाद राज्य में शुरू होगी व्यवस्था स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कहा- ब्लड की परेशानी दूर करने वाला झारखंड पहला राज्य होगा NHM अभियान निदेशक शशि प्रकाश झा ने कहा- कोर्ट के आदेश के बाद बिना डोनर ब्लड उपलब्ध कराया जा रहा MS Science कंपनी ब्लड लेने से लेकर मरीज तक पहुंचाने की पूरी प्रक्रिया संभालेगी प्रति यूनिट ब्लड पर होने वाला खर्च राज्य सरकार वहन करेगी0
0
Report
राजन रिजवी के मुकदमे के बाद रालोद ने सपा पर तीखा हमला
Mathura, Uttar Pradesh:सपा नेता राजन रिजवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद उत्तर प्रदेश की राजनीति में सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के एमएलसी और वरिष्ठ नेता योगेश नौहवार ने इस पूरे मामले पर अपनी कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए समाजवादी पार्टी के नेतृत्व और कार्यकर्ताओं पर जमकर निशाना साधा है। आईएएस बनाने का सपना दिखाना राजनीति का नीच स्तर माना गया है। पत्रकारों से बातचीत करते हुए योगेश नौहवार ने कहा कि अखबार के माध्यम से उन्हें इस घटनाक्रम की जानकारी मिली है। उन्होंने मामले को अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और गंभीर बताते हुए कहा कि एक महिला को मुख्यमंत्री कोटे से आईएएस बनाने के झूठे सपने दिखाना और अनर्गल भाषा का प्रयोग कर गुमराह करना राजनीति की मर्यादा के खिलाफ है। उन्होंने कहा, “राजनीति में इतने बड़े पद पर रहने वाले व्यक्ति के लिए इस तरह की हरकत करना और लड़कियों को गुमराह करना बेहद निंदनीय है।” ‘चवन्नी-रुपया’ बयान पर घेरा, कार्यकर्ताओं के आचरण पर उठाए सवाल रालोद एमएलसी ने سपा नेतृत्व को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कुछ समय पहले सपा के लोग रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी को लेकर अनर्गल बातें कर रहे थे। लेकिन उन्हें पहले अपने कार्यकर्ताओं की राह देखनी चाहिए कि वे समाज में किस तरह का आचरण कर रहे हैं। ‘हमें चौधरी चरण सिंह जी ने सिखाई है एबीसीडी’ सपा के प्रदेश अध्यक्ष द्वारा हाल ही में दिए गए बयान ('समाज हाशिए पर था, हमने एबीसीडी सिखाई') पर पलटवार करते हुए नौहवार ने कहा, “हमें तुम्हारी एबीसीडी सीखने की जरूरत नहीं है। तुम्हारी एबीसीडी वही है जो तुम्हारे कार्यकर्ता समाज में कर रहे हैं। हमें तो देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी ने एबीसीडी सिखाई है, और उसी एबीसीडी पर हमारी पार्टी चल रही है।” सपा अध्यक्ष से सख्त कार्रवाई की मांग योगेश नौहवार ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष से अपील करते हुए कहा कि वे अपनी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के कारनामों पर नजर डालें तथा संगठन में सुधार लाएं। उन्होंने मांग की कि ऐसे अमर्यादित और समाज को शर्मसार करने वाले लोगों के खिलाफ तुरंत सख्त दंडात्मक कार्रवाई होनी चाहिए।0
0
Report
श्योपुर: करोड़ों की सड़क ढही, सुरक्षा दीवार गिरने से ग्रामीण जांच की मांग
Sheopur, Madhya Pradesh:श्योपुर ग्राम बरौली से रिझेटा तक करोड़ों की लागत से बनाई गई सड़क की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं. सड़क को पानी के कटाव से बचाने के लिए बनाई गई सुरक्षा दीवार कुछ ही महीनों में ढह गई. ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया और मिट्टी भरकर दीवार खड़ी कर दी गई, जिसके चलते पानी के बहाव में दीवार धराशायी हो गई. उन्होंने कहा कि ठेकेदार से गुणवत्तापूर्ण काम कराने की बात कहने पर उन्हें पुलिस कार्रवाई की धमकी दी गई. अब सड़क और सुरक्षा दीवार की हालत निर्माण एजेंसी और जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रही है. ग्रामीणों ने पूरे निर्माण कार्य की जाँच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है.0
0
Report
Advertisement
शिवपुरी के गूगरी में शराबबंदी के लिए महिलाओं ने मोबाइल टॉवर चढ़ाकर विरोध जताया
Shivpuri, Madhya Pradesh:गूगरी में शराबबंदी के लिए अनोखा विरोध: मोबाइल टॉवर पर चढ़ीं महिलाएं,पुलिस के आश्वासन पर उतरीं शिवपुरी जिले में शराबबंदी की मांग को लेकर महिलाओं का आक्रोश लगातार सामने आ रहा है। बुधवार दोपहर पिछोर क्षेत्र के गूगरी गांव में महिलाओं ने शराब बिक्री के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान कुछ महिलाएं अपनी मांग प्रशासन तक पहुंचाने के लिए मोबाइल टॉवर पर चढ़ गईं, जबकि कुछ महिलाएं टॉवर के नीचे बैठकर शराबबंदी की मांग करती रहीं। महिलाओं के टॉवर पर चढ़ने की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची。 गांव की महिला विनीता ने बताया कि गूगरी में किसी भी शराब दुकान का लाइसेंस नहीं है, इसके बावजूद गांव में देशी और कच्ची शराब आसानी से मिल जाती है। महिलाओं का आरोप है कि शराब पीकर घर लौटने के बाद कई पुरुष परिवार में विवाद करते हैं। इसका असर महिलाओं और बच्चों पर पड़ता है और मारपीट के साथ आए दिन घरेलू कलह की स्थिति बनती है। महिलाओं का कहना था कि कई बार समस्या उठाने के बावजूद गांव में शराब की उपलब्धता पर प्रभावी रोक नहीं लग सकी है। इसी से परेशान होकर उन्होंने बुधवार को सामूहिक रूप से विरोध जताया। टॉवर पर चढ़ी महिलाओं ने शराब बिक्री बंद कराने और गांव को शराब से मुक्त कराने की मांग रखी。 जिले में पहले भी हो चुके हैं प्रदर्शन शराब के खिलाफ शिवपुरी जिले में पिछले कुछ दिनों से अलग-अलग स्थानों पर महिलाओं के प्रदर्शन सामने आ रहे हैं। कहीं महिलाओं ने शराब दुकानों के बाहर प्रदर्शन किया तो कहीं दुकानों में रखी शराब की बोतलें बाहर निकालकर विरोध जताया। कुछ मामलों में तोड़फोड़ और शराब में आग लगाने की घटनाएं भी सामने आईं। इन मामलों में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की है। प्रशासन और पुलिस की कार्रवाई के बावजूद ग्रामीण इलाकों में शराबबंदी को लेकर विरोध थम नहीं रहा है। गूगरी में बुधवार को महिलाओं का टॉवर पर चढ़ना इसी सिलसिले में सामने आया एक नया मामला रहा。 समझाइश के बाद नीचे उतरीं महिलाएं महिलाओं के टॉवर पर चढ़ने की सूचना मिलते ही पिछोर थाना प्रभारी नीतू सिंह अहिरवार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने महिलाओं से बातचीत कर उनकी मांग सुनी और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। समझाइश के बाद टॉवर पर चढ़ी महिलाएं नीचे उतर आईं。 बाइट ग्रामीण महिला0
0
Report
बारिश में आंदोलन जारी: सरकार पर दबाव बढ़ा
Panna, Madhya Pradesh:बारिश में आंदोलन जारी0
0
Report
क्रेटा से अवैध पिस्टल-कारतूस बरामद, गढ़वा में गिरफ्तारी
Narayanpur, Jharkhand:क्रेटा से अवैध पिस्टल और कारतूस बरामद गढ़वा में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, गढ़वा थाना क्षेत्र के हूूर ओवरब्रिज के पास एक क्रेटा गाड़ी में सवार युवक किसी गंभीर आपराधिक घटना को अंजाम देने की तैयारी में था। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घेराबंदी कर कार्रवाई की। पुलिस को देखते ही एक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया, जबकि चालक को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान वाहन की डिक्की से एक देसी पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए। मामले को लेकर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलु लोहार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरी जानकारी दी। दरअसल, मंगलवार की शाम गढ़वा थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि हूूर ओवरब्रिज के पास सफेद रंग की क्रेटा गाड़ी नंबर JH 01FB 5927 में शाहिद हुसैन नाम का व्यक्ति अपने एक साथी के साथ अवैध हथियार लेकर मौजूद है। सूचना थी कि दोनों किसी गंभीर आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना के सत्यापन और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसपी आशुतोष शेखर के निर्देश पर थाना प्रभारी सुनील कुमार तिवारी के नेतृत्व में छापेमारी टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने तत्काल ओवरब्रिज के पास पहुंचकर संदिग्ध क्रेटा की घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही गाड़ी में सवार एक व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया, जबकि चालक को पुलिस ने पकड़ लिया। तलाशी के दौरान गिरफ्तार आरोपी के पास से दो मोबाइल फोन मिले। वहीं, गाड़ी की डिक्की से एक अवैध देसी प Pistल और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। वहीं गढ़वा सदर थाने की पुलिस ने एक आदतन चोर को गिरफ्तार किया है जो जिला मुख्यालय में छोटी मोटी चोरी की घटना को अंजाम दिया करता है वह हाल में ही जेल से छूट कर गढ़वा सदर अस्पताल में फिर से तांबा की पाइप का चोरी किया था।0
0
Report
Advertisement
