icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
271202
NAGESHWER NATH SINGHNAGESHWER NATH SINGHFollow23 Nov 2024, 09:03 am

इटियाथोक -पुलिस भर्ती लिखित परीक्षा में एक ही गांव के दस अभ्यर्थी उत्तीर्ण :खुशी की लहर

Itia Thok, Uttar Pradesh:

उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही पदों पर भर्ती के लिए हुई लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित हो गया है। इसमें इटियाथोक क्षेत्र के करुवा पारा गांव के दस अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए हैं।एक साथ गांव में नौ युवक व एक युवती के पास होने पर खुशी का माहौल है।जल्दी ही यूपी पुलिस में सिपाही बनने का उनका सपना पूरा हो जाएगा।गुरुवार को भर्ती की लिखित परीक्षा का परिणाम आया।जिसमें अमन पांडे,शिवम ओझा,आलोक मिश्रा,सुधीर पांडे,प्रवेश पांडे,नवनीत कुमार तिवारी,हरिओम मिश्र,अनामिका,विवेक पांडे व शिवपूजन,उत्तीर्ण हुए हैं।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

उत्तराखंड: गोकशी मामलों पर सीएम धामी का सख्त संदेश, कार्रवाई हर अपराधी पर

Dehradun, Uttarakhand:देहरादून के सेलाकुई और सहसपुर क्षेत्र में लगातार सामने आ रहे गोकशी के मामलों पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ा बयान दिया है. CM ने साफ कहा - कार्रवाई किसी वर्ग को देखकर नहीं, अपराध को देखकर होती है और देवभूमि की पवित्रता से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा. पिछले दो साल में सेलाकुई में गौवंश चोरी और सहसपुर में उसके कटान का एक ही पैटर्न सामने आया है. पुलिस रिकॉर्ड में 4 बड़े मामले दर्ज हैं. 1. 30 जुलाई 2026 को खुशहालपुर में रात में दबिश देकर सावेज पुत्र दिलबहार को गौमांस, चाकू-कुल्हाड़ी के साथ पकड़ा गया. उसने 9 साथियों - मुशर्रफ उर्फ काला, शादाब उर्फ फोती, लालू, शमीम, समीर उर्फ टीटला के नाम बताए. 2. फरवरी 2025 में धर्मावाला चेकपोस्ट पर मुठभेड़ में उस्मान उर्फ कालू, मुजम्मिल और उजेयफ गिरफ्तार हुए. पुलिस ने कहा था - सेलाकुई से चोरी, सहसपुर में कटान. 3. अप्रैल 2025 में यमुना किनारे अवशेष मिलने के बाद अंतरराज्यीय गैंग का खुलासा हुआ - सहसपुर से 8 और हिमाचल सिरमौर से 2, कुल 10 तस्कर पकड़े गए. इन्हीं मामलों पर सवाल पूछे जाने पर आज CM धामी ने जवाब दिया: CM ने कहा कि कोई किसी वर्ग का है, इस आधार पर किसी पर कार्रवाई हमारी सरकार नहीं करती है, हमारा प्रशासन नहीं करता है. अगर कोई अपराधी है, गलत कामों में लिप्त है, तो उसकी पकड़ कितनी भी ऊँची क्यों न हो, उस पर कार्रवाई होगी. और ऐसे प्रकरण जो देहरादून के क्षेत्र में आए थे और जिनकी हिस्ट्रीशीट थी, गोकशी के मामले थे, अन्य जो उनके ऊपर आपराधिक मुकदमे थे, उन पर कार्रवाई हुई है. और ये कार्रवाई हमारी आगे चलती रहेगी क्योंकि ये देवभूमि उत्तराखंड है. देवभूमि उत्तराखंड का जो अस्तित्व है, वो बना रहना चाहिए, इसकी पवित्रता बनी रहनी चाहिए. इससे किसी को इसकी पवित्रता के साथ खिलवाड़ करने की छूट नहीं दी जाएगी. CM ने साफ संदेश दिया है - हिस्ट्रीशीटर हों या गोकशी के पुराने आरोपी, पकड़ चाहे कितनी भी बड़ी हो, कार्रवाई रुकेगी नहीं. पुलिस को भी निर्देश हैं कि धर्मावाला, तिमली, कुंजा ग्रांट जैसे संवेदनशील इलाकों में गश्त बढ़ाई जाए.
0
0
Report

दिल्ली MCD: सत्य निकेतन हादसे के बाद 42 इमारतों की डिमोलिशन/सीलिंग की तैयारी

New Delhi, Delhi:सत्य निकेतन हादसे के बाद दिल्ली नगर निगम की प्राथमिकता पर खतरनाक इमारतों पर डिमोलिशन/सीलिंग की कार्यवाही करेगा है सत्य निकेतन हादसे के बाद 7 सितंबर को निगम के संबंधित विभागों को एक बार फिर सर्वे रिपोर्ट भेजी गई सर्वे में 62 बिल्डिंग को खतरनाक घोषित किया गया था इन 62 बिल्डिंग में से 20 पर डिमोलिशन/सीलिंग कार्रवाई पहले ही हो चुकी है सत्य निकेतन हादसे के बाद दिल्ली नगर निगम प्राथमिकता के आधार पर 42 बची हुई इमारत को डिमोलिशन/सीलिंग की कार्यवाही करेगा इस सर्वे रिपोर्ट को एक बार फिर कल यानी 7 सितंबर को दिल्ली नगर निगम के आंतरिक विभागों में कार्यवाही के लिए भेजा गया है। दिल्ली नगर निगम हर साल मानसून से पहले भवन सुरक्षा सर्वेक्षण करवाता है MCD ने 32.55 लाख मकानों के सर्वे का लक्ष्य रखा था 30.74 लाख से ज्यादा मकानों का सर्वे पूरा कुल लक्ष्य के 97.12% मकानों का सर्वे पूरा हो चुका है सर्वे में 377 मकान मरम्मत योग्य पाए गए अब तक 27 मकानों की मरम्मत पूरी की गई खतरनाक घोषित 62 मकानों में 50 मेंटेनेंस और 12 बिल्डिंग कैटेगरी के 20 खतरनाक मकानों पर सीलिंग/स्टे की कार्रवाई 20 खतरनाक इमारतों में से 16 पर डिमोलिशन और 4 पर सीलिंग की कार्रवाई हो चुकी है ये रिपोर्ट MCD की रिपोर्ट अलग-अलग जोन से मिली जानकारी के आधार पर तैयार रिपोर्ट में कई खतरनाक मकानों को खाली कराने और मरम्मत की कार्रवाई का भी जिक्र
0
0
Report

राजस्व विभाग के लापरवाह अफसरों की समीक्षा शुरू, 15 सितम्बर को अगली बैठक

Noida, Uttar Pradesh:बिहार में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के लंबित मामलों और ऑनलाइन आवेदनों के निपटारे में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर अब कार्रवाई की तैयारी है। सरकार ने ऐसे अधिकारियों के कामकाज की समीक्षा शुरू कर दी है। राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉक्टर दिलीप जायसवाल ने कहा कि सरकार लगातार विभाग की सेवाओं को डिजिटल करने पर जोर दे रही है, ताकि लोगों को अपने काम के लिए बार-बार सरकारी दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें और अधिकतर सेवाएं ऑनलाइन माध्यम से उपलब्ध हो सकें। हालांकि, ऑनलाइन व्यवस्था के बावजूद अगर अधिकारी अपने काम में लापरवाही बरतते हैं, तो उनके प्रदर्शन की समीक्षा की जाएगी। मंत्री ने बताया कि अगली समीक्षा बैठक 15 सितंबर को प्रस्तावित है। इसमें अधिकारियों के पुराने और मौजूदा प्रदर्शन का तुलनात्मक डेटा तैयार कर उनकी कार्यक्षमता का आकलन किया जाएगा। जिन अधिकारियों के काम में सुधार नहीं पाया जाएगा, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं, सत्य निकेतन बिल्डिंग के गिरने से 50 से अधिक छात्रों के घायल की घटना पर मंत्री ने कहा कि सरकार मामले की जांच कराएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि ऐसे स्कूलों और हॉस्टलों के लिए उचित रेगुलेशन होना जरूरी है, ताकि भविष्य में इस तरह की अप्रिय घटनाओं को रोका जा सके। iv: डॉक्टर दिलीप जायसवाल
0
0
Report
Advertisement

फरीदाबाद के दो दिनी कार्यक्रम में महिला नेतृत्व पर मुख्यमंत्री सैनी व विजया रहाटकर चर्चा

Faridabad, Haryana:फरीदाबाद आज फरीदाबाद पहुंचेंगे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, दोपहर 12 बजे कार्यक्रम में होंगे शामिल फरीदाबाद में आज राष्ट्रीय महिला आयोग के दो दिवसीय अखिल भारतीय कार्यक्रम “She is a Changemaker” का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में 25 से अधिक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की महिला विधायक एवं जनप्रतिनिधि हिस्सा लेंगी। इस दौरान महिला नेतृत्व, जेंडर बजटिंग, महिला अधिकार, कल्याणकारी योजनाओं और जमीनी स्तर पर महिला सशक्तिकरण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी。 कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी दोपहर 12 बजे शिरकत करेंगे। इसके अलावा राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती विजया रहाटकर भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगी। महिला नेतृत्व और सशक्तिकरण को लेकर देशभर की जनप्रतिनिधियों का होगा मंथन।
0
0
Report
Advertisement

बेतिया मुख्यमार्ग पर बस पलटने से आधे यात्री घायल, चालक-खलासी लापता

Bettiah, Bihar:बेतिया से बड़ी खबर है जहां मैनाटॉड बेतिया मुख्यमार्ग पर यात्रियों से भरी बस पलट गई जिसमें आधा यात्री घायल हो गए है बड़ा हादसा होते होते बाल बाल बचा है तिलंगही बहुवरवा स्कूल के पास बस अनियंत्रित होकर पलट गई आस पास के लोगों ने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया बताया जा रहा है बस बेतिया जा रही थी बस में लगभग 20 यात्री सवार थे सामने से आ रहे बोलोरो को साइड देने के क्रम में बस गढ्ढे में पलट गया घायलों में शलमुन नेसा,फुलपती देवी रंजना देवी शाहबुद्दीन मियां जमीला खातून का इलाज चल रहा है सभी घायल खतरे से बाहर बताए जा रहे है बस चालक और खलासी मौके से फरार हो गए है पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है
0
0
Report
Advertisement

उत्तराखंड के सीमावर्ती इलाकों में सेना-जनगणना कर्मियों की पेपर मोड गणना शुरू

Dehradun, Uttarakhand:उत्तराखंड के हिमाच्छादित और दुर्गम सीमावर्ती क्षेत्रों में तैनात सेना और अर्धसैनिक बलों की जनगणना को लेकर देहरादून स्थित जनगणना निदेशालय में special training शुरू हो गया है। चीन और नेपाल से लगी अंतरराष्ट्रीय सीमाओं के कारण उत्तराखंड सामरिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है। ऐसे में सीमावर्ती क्षेत्रों में तैनात आर्मी, पैरामिलिट्री फोर्सेज और अन्य सुरक्षाकर्मियों की गणना भी जनगणना प्रक्रिया का हिस्सा होगी。 सेना और अर्धसैनिक बलों के जवानों की गणना आम नागरिकों से अलग होगी। संवेदनशील और प्रतिबंधित क्षेत्रों में सुरक्षा और गोपनीयता को देखते हुए गणना डिजिटल ऐप के बजाय पेपर मोड में की जाएगी। इसके लिए संबंधित बलों के नोडल अधिकारी, चार्ज अधिकारी, सुपरवाइजर और प्रगणक नियुक्त किए जाएंगे। पेपर पर दर्ज आंकड़ों को बाद में डिजिटल कर देश की कुल आबादी में शामिल किया जाएगा। राज्य के चार जिलों में आईटीबीपी, एसएसबी और बीआरओ से जुड़े संवेदनशील क्षेत्रों को चिन्हित किया गया है। पहले चरण में करीब 35 कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
0
0
Report
Advertisement

काशी में गंगा जलस्तर घटकर खतरे के निशान के पास, अलर्ट जारी

JPJai Pal15m ago
Varanasi, Uttar Pradesh:काशी में गंगा का जलस्तर तेजी से घट रहा है, वर्तमान में 1 सेंटीमीटर प्रति घंटे की दर से पानी कम हो रहा है। वाराणसी में गंगा का जलस्तर 69.30 मीटर दर्ज किया गया है, जो खतरे के निशान से नीचे है। काशी में गंगा नदी के खतरे का निशान 71.26 मीटर पर निर्धारित है। पानी कम होने से तटबंधों पर जलमग्न हुए छोटे-बड़े मंदिर फिर से दिखाई देने लगे हैं। जलस्तर घटने के साथ ही घाटों पर भारी मात्रा में मलबा और सिल्ट जमना शुरू हो गया है। घाटों की सूरत सुधारने और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सफाई कर्मचारी लगातार गंदगी हटाने में जुटे हैं। जलस्तर भले ही घट रहा हो, लेकिन केंद्रीय जल आयोग ने अलर्ट जारी कर नई टेंशन बढ़ा दी है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार बुधवार से गंगा के जलस्तर में एक बार फिर बढ़ोतरी शुरू होने का अनुमान है। अगले 7 दिनों में गंगा नदी के खतरे के निशान 71.26 मीटर को पार करने की संभावना है। दोबारा बाढ़ के खतरे की आशंका को देखते हुए तटीय इलाकों और घाटों पर चौकसी बढ़ा दी गई है।
0
0
Report

अज्ञात महिला के शव की नहीं हो सकी पहचान, चिकासी पुलिस ने पूरे सम्मान के साथ कराया अंतिम संस्कार

RavindraRavindraFollow15m ago
Iteliya Raja, Uttar Pradesh:अपनों ने छोड़ा साथ, पुलिस ने निभाया इंसानियत का फर्ज अज्ञात महिला के शव की नहीं हो सकी पहचान, चिकासी पुलिस ने पूरे सम्मान के साथ कराया अंतिम संस्कार हमीरपुर–चिकासी के बेतवा नदी में मिले अज्ञात महिला के शव की पहचान न होने और अंतिम विदाई देने के लिए कोई अपना सामने न आने पर चिकासी थाना पुलिस ने इंसानियत की मिसाल पेश की। पुलिस के जवानों ने महिला के शव का पूरे सम्मान और रीति-रिवाज के साथ अंतिम संस्कार कराया। बताया गया कि कुछ समय पूर्व चिकासी क्षेत्र में बेतवा नदी से एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ था। पुलिस ने महिला की पहचान कराने के लिए आवश्यक प्रयास किए, लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। वहीं, अंतिम संस्कार के लिए भी कोई परिजन या परिचित सामने नहीं आया। ऐसे में चिकासी थाना पुलिस के जवानों ने अपनी जिम्मेदारी से आगे बढ़कर मानवता का परिचय दिया। पुलिसकर्मियों ने महिला को अपना मानते हुए अंतिम संस्कार की व्यवस्था की और पूरे सम्मान के साथ उसे अंतिम विदाई दी। पुलिस के इस संवेदनशील कदम की क्षेत्र में सराहना हो रही है। घटना ने यह संदेश भी दिया कि रिश्ते केवल खून के नहीं होते, बल्कि जरूरत के समय निभाई गई इंसानियत भी किसी रिश्ते से कम नहीं होती। अंतिम सफर में भले ही महिला के साथ उसका कोई अपना नहीं था, लेकिन पुलिस के जवानों ने उसे अकेला नहीं छोड़ा।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top