271202
Itia Thok - सिंहवापुर में शनिदेव से लोगों को है खास लगाव, यहां भक्तों की लगती है भीड़
Itia Thok, Uttar Pradesh:इटियाथोक क्षेत्र के सिंहवापुर ग्राम पंचायत स्थित सूर्यपुत्र शनिदेव मंदिर थोड़ा अलग है।मंदिर पुजारी बाबा संतोषी दास बताते हैं कि शनिदेव का यह मंदिर अन्य मंदिरों की तरह ना तो भव्य है और ना ही व्यवस्थाओं से भरा हुआ है।यह मंदिर उतना ही साधारण है,जितनी अनोखी यहां पर स्थापित शनिदेव की यह प्रतिमा है।यहां शनि देव अपने साक्षात चतुर्भुज रूप में विराजित हैं। जिसके दर्शन मात्र से भक्तों पर आई सभी दुविधाएं दूर हो जाती है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
फाजिल्का मंडी में धान काट को लेकर किसान पानी टंकी पर प्रदर्शन
Fazilka, Punjab:फाजिल्का के मार्केट कमेटी दफ्तर से तस्वीर सामने आई है । जहां पर रोष में किसान मार्केट कमेटी दफ्तर में बनी पानी की टंकी पर चढ़ गए और जमकर प्रदर्शन किया । किसानों का आरोप है कि अनाज मंडी में किसानों की फसल के पीछे काट लगाई जा रही है । किसानों की लूट हो रही है । जिसके खिलाफ वह आवाज उठा रहे हैं । लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही । जिस पर इंसाफ की मांग को लेकर वह अब पानी की टंकी पर चढ़ प्रदर्शन कर रहे हैं । जबकि मौके पर विभाग के अधिकारी पहुंचे हैं । जिनके द्वारा समस्या के समाधान के लिए बैठक बुलाई गई है । किसान नेता जसविंदर सिंह काका चहल ने बताया कि जब से धान का सीजन चला है । फाजिल्का की अनाज मंडी में धान की फसल के पीछे पांच किलो काट लगाई जा रही है । यूनिवर्सिटी द्वारा मंजूरशुदा किस्म की फसल पर काट लगाई जा रही है । जबकि बाकी जिले में ऐसी कोई रिपोर्ट नहीं है । उनका आरोप है कि प्रशासन के अधिकारियो की मिलीभगत से सब हो रहा है । जिससे किसानों की लूट हो रही है । जिसके खिलाफ किसानों ने मोर्चा खोला है । रोष प्रदर्शन करते हुए किसान मार्किट कमेटी की पानी की टंकी पर चढ़ गए है । भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धपुर के प्रधान प्रगट सिंह ने कहा कि उनकी प्रशासन के साथ बैठक चल रही है । जिसपर फैसला लिया जाएगा । फिलहाल किसान नेता पानी की टंकी पर है । जिनके द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है । फाजिल्का के डीएफएसओ रविंदर सिंह ने बताया कि प्रदर्शन करने से समस्या का समाधान नहीं होगा । उन्होंने पहले भी विनती की है कि जो मसला प्रशासन के साथ बैठक समाधान होगा इसके लिए प्रदर्शन करने की जरूरत नहीं । उन्होंने कहा कि फसल की काट का मुद्दा है या फिर फसल की बोली का मुद्दा है । ऐसे मामलों पर बैठक कर जानकारी हासिल की गई है । जिसे संबंधित विभाग मार्कफेड, पनसप के अधिकारियों को लिखित में भेज मामले में जवाब मांगा गया है । अधिकारी ने किसानों को पानी की टंकी से उतरने की अपील की है ।0
0
Report
बिलासपुर में दशहरा पुतला दहन: नड्डा मुख्य अतिथि, 40 फुट के रावण-मेघनाथ
Bilaspur, Chhattisgarh:स्लग- दशहरा पर्व के अवसर पर राम नाटक समिति बिलासपुर द्वारा पीएम श्री मुख्यमंत्री आदर्श राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बिलासपुर के मैदान में शाम 6 बजे पुतला दहन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। वहीं इस कार्यक्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। पुतला दहन कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोरो शोरों पर है और करीब 40 फुट ऊंचे रावण व मेघनाथ के पुतले बनाए जा रहे है। इसके अलावा मुख्यतिथि सहित अन्य लोगों के लिए मंच भी बनाया जा रहा है। साथ ही फायर क्रैकर्स का आयोजन भी आकर्षण का केंद्र रहेगा। इस बात की जानकारी देते हुए राम नाटक समिति रोड़ा के प्रधान ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस बार भी दशहरा के अवसर पर पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है जिसमें बिलासपुर शहर व आसपास से करीब 20 से 25 हजार लोगों के आने की उम्मीद है। इसके साथ ही रामलीला स्थल से दशहरा कार्यक्रम स्थल तक शोभा यात्रा निकाली जाएगी, जिसके बाद राजतिलक का आयोजन होगा और फिर रावण, मेघनाथ का पुतला दहन किया जायेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि हर वर्ष काफी संख्या में लोग पुतला दहन देखने आते हैं और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रमाण बनते हैं।0
0
Report
सोहा अली खान-आयुष्मान खुराना ने गोल्डन टेंपल में अरदास के साथ किया भक्तिमय आगमन
Amritsar, Punjab:गोल्डन temple नतमस्तक हुए बॉलीवुड सितारे सोहा अली खान और आयुष्मान खुराना, सरबत के भले की अरदास! अपनी नई फिल्म ‘उड़ता तीर’ के चलते अमृतसर पहुंचे बॉलीवुड अदाकार सोहा अली खान और आयुष्मान खुराना। दोनों ने श्री दरबार साहिब में माथा टेककर सरबत के भले की अरदास की। आयुष्मान खुराना ने कहा कि वह तीसरी बार गोल्डन टेंपल पहुंचे हैं और यहां आकर उन्हें हर बार बेहद अच्छा महसूस होता है।0
0
Report
Advertisement
अखिलेश यादव आजम खान से मिलने रामपुर जेल जाएंगे; रामराज़ और समाजवाद पर चर्चा
Moradabad, Uttar Pradesh:अखिलेश यादव का बयान- जो समाजवाद है, वही राम राज्य है और जो राम राज्य है, वही समाजवाद है। जो इन दोनों को मानते हैं, वही सनातनी हैं22 अक्टूबर को आजम खान से मिलने रामपुर की जेल जाएंगे अखिलेश यादव.. आजम के परिवार से भी करेंगे मुलाकात भागवत बोले- भारत में बांग्लादेश-फ्रांस जैसे हालात बनाने की कोशिश: सत्ता बदलकर अपने पिट्ठू बैठाना चाहते हैं, कुछ नेता इनकी मदद भी कर रहे 2027 चुनाव को लेकर इंडिया गंठबंधन में सीट बटवारे पर0
0
Report
रतलाम से काफिला निकलते हुए – MP के लिए संकेत क्या हैं?
Ratlam, Madhya Pradesh:काफिला एमपी के रतलाम से निकलते हुए0
0
Report
सातारा के फलटण में दुर्गामाता दौड़ के दौरान महिला ने बच्चों के साथ अड़ंगा देकर हमला किया
Satara, Maharashtra:सातारा जिल्ह्यातील फलटण तालुक्यातील सांगवी गावात एक संतापजनक आणि खळबळजनक प्रकार समोर आला आहे. सांगवीमध्ये शिवप्रतिष्ठान हिंदुस्तानच्या वतीने आयोजित श्री दुर्गामाता दौड सुरू असताना एका महिलेने अचानक रस्त्यात येत दौडला अटकाव केला. ही दौड कशासाठी काढत आहात तुमच्या देवाचे देवळात करा, रस्त्यावर कशाला येता? असा सवाल करत या महिलेने थेट सहभागी लहान मुले आणि धारकाऱ्यांवर काठीने हल्ला करण्याचा प्रयत्न केला. या धक्का-दायक घटनेनंतर शिवप्रतिष्ठानच्या कार्यकर्त्यांनी तातडीने फलटण ग्रामीण पोलीस ठाण्यात धाव घेऊन तक्रार नोंदवली आहे. कार्यकर्त्यांच्या तक्रारीवरून संबंधित महिलेवर गुन्हा दाखल करण्यात आला असून, फलटण पोलीस या प्रकरणाचा सखोल तपास करत आहेत.0
0
Report
Advertisement
झांसी के चिरगांव में 16 साल की छात्रा ने सुसाइड, छेड़छाड़ के आरोपों की जांच शुरू
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी के चिरगांव थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक गांव में 16 साल की छात्रा ने सुसाइड कर लिया। परिजनों का आरोप है कि स्कूल में ही पढ़ने वाले 10वीं के छात्र ने 3 दिन पहले उससे छेड़छाड़ की थी। जब भाई समझाने गया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की, जिससे आहत होकर छात्रा ने यह कदम उठाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। चिरगांव कस्बे की रहने वाली 16 साल की छात्रा एक प्राइवेट स्कूल में 9वीं कक्षा में पढ़ती थी। उसी स्कूल में गांव का एक युवक दसवीं कक्षा में पढ़ता है। मृतका के बड़े पापा का आरोप है कि गांव का युवक उनकी भतीजी के साथ छेड़छाड़ करता था। 3 दिन पहले भी उसने छेड़छाड़ की। तब मृतका ने अपने चचेरे भाई से इसकी शिकायत की। जब चचेरा भाई आरोपी को समझाने गया तो वह उल्टा-सीधा बोलने लगा और कहने लगा कि हम तेरी बहन से जबरन शादी करेंगे और उसे भगाकर ले जाएंगे। इस पर विवाद बढ़ गया। अगले दिन आरोपी अपने दो दोस्तों को लेकर चचेरे भाई के कमरे पर पहुंचा। उसे बेल्ट से बुरी तरह पीट दिया और धमकी देकर भाग गया। डर के मारे चचेरा भाई अपने मामा के घर चला गया था। परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। दअसल घटना वाले दिन छात्रा के माता-पिता अपने बेटे को लेकर मंदिर गए थे। घर पर छात्रा अपनी छोटी बहन के साथ थी। छोटी बहन बाहर खेलने चली गई, तब छात्रा ने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। कुछ देर बाद छोटी बहन घर आई तो दरवाजा अंदर से बंद था। लोगों ने किसी तरह गेट खोला तो छात्रा फंदे पर लटकी मिली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्म के लिए भेज दिया। इस मामले में एसएसपी विकास कुमार ने बताया कि चिरगांव में एक किशोरी के सुसाइड करने का मामला सामने आया है। परिजनों ने जो तहरीर दी है, उसमें लगाए गए सभी आरोपों पर जांच की जा रही है।0
0
Report
जालौन मेले में महिलाओं के खिलाफ अश्लील टिप्पणी, दो आरोपी गिरफ्तार
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में मेले में महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी और गलत इशारे करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, मंदिर परिसर में लगे मेले में महिलाओं से अश्लील गाने और अभद्र शब्दों का प्रयोग व अश्लील इशारे करने का आरोप, ड्यूटी में तैनात पुलिस टीम ने रविंद्र सिंह और तिलक सिंह को किया गिरफ्तार, पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मामला किया दर्ज, जालौन की रेंढ़र थाना पुलिस ने नावली माता मंदिर में लगे मेले से की गिरफ्तारी।0
0
Report
जमशेदपुर के दुर्गा पंडालों में रघुवर दास ने माँ दुर्गा की पूजा की
Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर मे दुर्गा पूजा धूमधाम से मनाया जाता है, वंही शहर मे एक से बढ़ कर एक पूजा पंडाल का निर्माण करवाया गया है, वंही टेल्को के ट्रक पार्क मैदान मे भी आकर्षक पंडाल बनाया गया है, वंही आज झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास आज टेल्को के कई पूजा पंडालों मे माँ दुर्गा की पूजा कर माँ से शहर और झारखण्ड वासियों के लिए सुख शांति और समृद्धि की कामना की, रघुवर दास टेल्को के सबूज संघ पंडाल, बांगोकृस्टि पूजा पंडाल और ट्रक पार्क पूजा पंडाल मे पूजा अर्चना किए, साथ ही रघुवर दास शहर के विभिन्न पूजा पंडालों मे जा कर माँ दुर्गा की पूजा अर्चना किए, सभी पूजा पंडालों मे पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास का शौल ओढ़ा कर सम्मानित किया गया।0
0
Report
Advertisement
8 दिन बाद भी धान भुगतान नहीं, किसानों में आक्रोश
Paonta Sahib, Himachal Pradesh:सिरमौर जिले के प्रमुख धान खरीद केंद्रों पर धान बेचने पहुंच रहे किसानों को समय पर उनकी फसल का भुगतान नहीं हो पा रहा है। पांवटा साहिब और धौलाकुआं मंडियों में अपनी फसल बेचने आए किसानों को समय पर भुगतान न होने के चलते भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सरकार और खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा 48 से 72 घंटे के भीतर भुगतान करने का जो दावा किया गया था, वह जमीनी स्तर पर पूरी तरह हवा हवाई साबित हुआ है। किसानों को धान बेचने के 8 दिन बाद भी अदायगी नहीं हो पाई है, जिसके चलते किसान परेशान हैं। हिमाचल प्रदेश में पहले गेहूं का भुगतान और अब धान का भुगतान लंबित हो रही है। 8 दिन बीतने के मद तो अब धान का भुगतान नहीं हो पा रहा है। हालांकि किसानों को 48 घंटे में भुगतान का आश्वासन दिया गया था। मगर, अब तक विभाग के पास करीब 300 किसानों का धान खरीद भुगतान अटका हुआ है। बावजूद इसके किसान धारालाकुआं एवं पांवटा साहिब में लगातार धान बेचने पहुंच रहे हैं। समय पर भुगतान न होने से किसानों में विभाग के खिलाफ आक्रोश बढ़ता जा रहा है। भारतीय किसान यूनियन ने इस संबंध में कड़ा संज्ञान लिया है। संघ के अध्यक्ष जसविंद्र सिंह समेत किसान महिमा सिंह ने बताया कि अब तक 350 से अधिक किसानों ने धौलाकुआं और पांवटा साहिब धान खरीद केंद्रों पर अपनी फसल बेची है। जिसमें से मात्र 47 किसानों को ही भुगतान हो पाया है इसके अलावा करीब 300 किसान आज भी ऐसे हैं जिन्हें 8 दिन बीत जाने के बाद भी उनकी बेची गई धान की फसल का कोई भुगतान नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि विभाग ने पहले 48 घंटे और फिर 72 घंटे के भीतर धान खरीद की पेमेंट करने का किसानों को आश्वासन दिया था लेकिन कोई भुगतान न होने से अब किसानों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा 6 महीने पहले किसानों द्वारा गेहूं का बीच विभाग को बेचा था आज भी सैकड़ों किसानों का गेहूं बीच का लाखों रुपए का भुगतान अटका है और अब धान बेचने के बाद भी किसानों को समय पर भुगतान न होने के कारण भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।0
0
Report
जालंधर के पॉश इलाके में 20 सेकेंड में बाइक चोरी, चोर फरार
Jalandhar, Punjab:जालंधर: दिन दहाड़े पॉश इलाके से 20 सैकेंड में बाइक लेकर चोर फरार जालंधर: महानगर में वाहन चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही। आए दिन वाहन चोरी हो रहे है, लेकिन आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। یہی कारण ہے کہ लगातार वाहन चोरी होने से आम जनता काफी परेशान है। वहीं ताजा मामला पॉश इलाके आदर्श नगर से चोरी का सामने आया है। जहां जेनरेटर मैकेनिक का बाइक लेकर चोर फरार हो गया। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि चोर पैदल आया और 20 सैकेंड में बाइक चुराकर फरार हो गया। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार ऐसे लग था कि जैसे चोर अपनी बाइक ले जा रहा हो। वहीं मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित अखिलेश ने बताया कि वह सोढल से जनरेटर ठीक करने के लिए आया था। दरअसल, जनरेटर स्टार्ट ना होने की समस्या आई थी। ऐसे में वह सुबह 9.30 बजे जनरेटर ठीक करने के लिए आया। पीड़ित के अनुसार वह लगातार सीसीटीवी फुटेज में बाइक को चैक कर रहा था। लेकिन दोपहर के समय देखा तो बाइक गायब थी। जिसके बाद सीसीटीवी फुटेज चैक की गई तो देखा कि पैदल आया चो 2.50 बजे बाइक लेकर फरार हो गया। पीड़ित ने शिकायत थाना 2 की पुलिस को दे दी है। दिन दहाड़े चोरी की वारदातों से लोगों में भारी रोष पाया जा रहा है।0
0
Report
कुल्लू दशहरा उत्सव के लिए 50 बसें, 35 इलेक्ट्रिक, ग्रामीण Areas में देर रात तक संचालन
Kullu, Himachal Pradesh:अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कुल्लू में एचआरटीसी के द्वारा 50 अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा। इनमें 35 बसे इलेक्ट्रिक होगी। ताकि शहर में प्रदूषण को भी नियंत्रण में लाया जा सके। ऐसे में जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर में कुल्लू के विधायक सुंदर ठाकुर के द्वारा दशहरा उत्सव के लिए चलाई जा रही इन अतिरिक्त बसों को हरी झंडी दिखाई। विधायक सुंदर ठाकुर ने कहा कि दशहरा उत्सव में ग्रामीण क्षेत्रों में यह बसे देर रात तक चलाई जाएगी। ताकि लोगों को आवागमन में किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े। रायसन से लेकर बजौरा तक इन बसों का संचालन किया जाएगा। वहीं उन्होंने स्थानीय लोगों से भी आग्रह है कि वह दशहरा उत्सव के दौरान निजी वाहनों का कम से कम प्रयोग करें और बसों के माध्यम से मेला देखने के लिए ढालपुर मैदान आए। इसके अलावा प्रशासन के द्वारा पार्किंग के लिए जो जगह चिन्हित की गई है। वहीं पर ही अपने वाहनों को पार्क करें। ताकि शहर में ट्रैफिक जाम की परेशानी लोगों को न झेलनी पड़े.0
0
Report
Advertisement
सुल्तानपुर नवमी पर रघुनाथ के आभूषणों की परंपरा: सुनार परिवार सफाई में जुटे
Kullu, Himachal Pradesh:जिला कुल्लू के मुख्यालय सुल्तानपुर में नवरात्रि के नवमी के अवसर पर भगवान रघुनाथ के आभूषणों को साफ करने की पुरानी परंपरा निभाई गई। यह परंपरा सुल्तानपुर में रहने वाले सुनार परिवारों के द्वारा निभाई गई। जो दशकों से इस परंपरा का निर्वाह कर रहे हैं। दशहरा उत्सव से एक दिन पहले यह परंपरा निभाई जाती है और भगवान रघुनाथ की रथ यात्रा में प्रयोग किए जाने वाले सोने, चांदी के आभूषion, चांदी बर्तन व अन्य वस्तुओं की सफाई का कार्य पूरा किया जाता है। सुनार परिवार के सदस्य इस परंपरा को निभाने के लिए रघुनाथ मंदिर पहुंचे और भूखे पेट उन्होंने यह इस परंपरा का निर्वाह किया तथा उसके बाद भगवान रघुनाथ का भी आशीर्वाद ग्रहण किया। इस परंपरा का निर्वाह करने पहुंचे संजीव वर्मा ने बताया कि उनके पूर्वज दशकों से इस काम को करते आ रहे हैं। ऐसे में वह सभी परिवार मिलकर हर बार नवमी के दिन तथा भगवान रघुनाथ के मंदिर पहुंचने हैं और इस परंपरा को निभाते हैं। बाइट - संजीव वर्मा वही अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि वह उनके पूर्वज दशकों पहले यहां पर बसे थे और उनके परिवार के द्वारा ही पहले से यह कार्य किया जाता है। यह कार्य निस्वार्थ भाव से किया जाता है और आज भी सभी परिवार मिलकर इस परंपरा को पूरा करते हैं। बाइट - अभिमन्यु वर्मा भगवान रघुनाथ के पुजारी दिनेश किशोर ने बताया कि नवमी के दिन हर साल यह परंपरा निभाई जाती है। सुनार परिवार के सभी सदस्य भूखे पेट इस काम को पूरा करते हैं और उसके बाद उन्हें भगवान रघुनाथ का प्रसाद भी दिया जाता है। ऐसे में इस साल भी यह परंपरा निभाई गई और बुधवार को भगवान रघुनाथ की रथ यात्रा ढालपुर मैदान में आयोजित की जाएगी。 बाइट - दिनेश किशोर पुजारी भगवान रघुनाथ0
0
Report
RSS ने विजयादशमी पर 101वाँ स्थापना दिवस मनाकर पंच परिवर्तन का आह्वान किया
Chandigarh, Chandigarh:राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने मनाया 101वाँ स्थापना दिवस, पंच परिवर्तन के माध्यम से राष्ट्र निर्माण का आह्वान खरड़। 20 अक्टूबर। विजयादशमी के पावन अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से संघ का 101वाँ स्थापना दिवस श्रद्धा, उत्साह एवं राष्ट्रभावना के साथ मनाया गया। इस अवसर पर श्रीराम भवन में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों, स्वयंसेवकों तथा बंधु-भगिनियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में संघ के गौरवशाली इतिहास, राष्ट्र निर्माण में योगदान, सामाजिक समरसता तथा पंच परिवर्तन की अवधारणा पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होली बेसिल अस्पताल, खरड़ के M.D.डॉ. सचिन ने अपने संबोधन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को स्थापना दिवस की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ आज केवल एक राष्ट्रीय संगठन तक सीमित नहीं है, बल्कि इसकी गतिविधियों और विचारों की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान बनी है। उन्होंने कहा कि भारतीय धर्म, संस्कृति, परंपराओं और जीवन मूल्यों के संरक्षण एवं संवर्धन में सामाजिक संगठनों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने संघ के 101 वर्षों के सफर की सराहना करते हुए राष्ट्र और समाज के प्रति समर्पण की भावना को महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मोहाली जिले के जिला प्रचारक श्री विक्रम जी ने संघ के 101 वर्षों के इतिहास पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि वर्ष 1925 में विजयादशमी के दिन डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार जी ने नागपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना की थी। प्रारंभ में कुछ स्वयंसेवकों के साथ शुरू हुई यह यात्रा आज व्यापक संगठनात्मक विस्तार तक पहुँच चुकी है। उन्होंने संघ की ऐतिहासिक यात्रा, संगठनात्मक विकास तथा समाज के विभिन्न क्षेत्रों में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। श्री विक्रम जी ने कहा कि संघ से प्रेरित एवं जुड़े अनेक संगठन शिक्षा, सेवा, संस्कृति, श्रमिक कल्याण और विज्ञान सहित विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय हैं। इनमें विद्या भारती, सेवा भारती, संस्कार भारती, भारतीय मजदूर संघ और विज्ञान भारती जैसे संगठन प्रमुख हैं। इन संगठनों के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुँचकर शिक्षा, सेवा, सांस्कृतिक जागरूकता और सामाजिक विकास से संबंधित गतिविधियाँ संचालित की जा रही हैं। पंच परिवर्तन से होगा समाज और राष्ट्र का उत्थान अपने संबोधन में जिला प्रचारक श्री विक्रम जी ने संघ द्वारा प्रतिपादित पंच परिवर्तन की अवधारणा पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने तथा राष्ट्र को सशक्त, संस्कार् 탯 और प्रगतिशील बनाने के लिए पाँच प्रमुख विषयों पर सामूहिक रूप से कार्य करने की आवश्यकता है। इनमें स्व-बोध एवं स्वदेशी, पर्यावरण संरक्षण, नागरिक कर्तव्यों का पालन, सामाजिक समरसता तथा कुटुंब प्रबोधन शामिल हैं। उन्होंने कहा कि सामाजिक समरसता किसी भी सशक्त राष्ट्र की आधारशिला है। जाति, धर्म, वंश अथवा लिंग के आधार पर होने वाले भेदभाव को समाप्त करके ही समाज में एकता, परस्पर सम्मान और सहयोग की भावना को मजबूत किया जा सकता है। प्रत्येक व्यक्ति को समान सम्मान देने तथा समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने से राष्ट्रीय एकता और सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने कहा कि परिवार केवल व्यक्तिगत जीवन का आधार नहीं, बल्कि समाज के निर्माण की महत्वपूर्ण इकाई भी है। इसलिए परिवारों में सकारात्मक वातावरण, नैतिक मूल्यों और सामाजिक दायित्वों को प्रोत्साहित करना समय की आवश्यकता है। पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता आवश्यक पर्यावरण संरक्षण पर बोलते हुए विक्रम जी ने कहा कि आज पर्यावरणीय असंतुलन पूरी दुनिया के सामने एक गंभीर चुनौती है। प्राकृतिक संसाधनों का अत्यधिक दोहन, प्रदूषण और पर्यावरण के प्रति लापरवाही का प्रभाव मानव जीवन तथा आने वाली पीढ़ियों के भविष्य पर पड़ता है। उन्होंने पर्यावरण के अनुकूल जीवनशैली अपनाने, जल संरक्षण करने, पौधारोपण को प्रोत्साहित करने, प्लास्टिक के अनावश्यक उपयोग को कम करने तथा प्राकृतिक संसाधनों का जिम्मेदारी से उपयोग करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार या किसी एक संस्था की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक को इसमें अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। स्वदेशी और आत्मनिर्भरता से मजबूत होगा राष्ट्र स्व-बोध एवं स्वदेशी के विषय पर उन्होंने कहा कि राष्ट्र के विकास के लिए आर्थिक आत्मनिर्भरता अत्यंत महत्वपूर्ण है। स्थानीय उत्पादों और व्यवसायों को प्रोत्साहित करना, भारतीय उत्पादों के उपयोग को बढ़ावा देना तथा पारंपरिक कौशल एवं उद्योगों के संरक्षण के लिए प्रयास करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि स्वदेशी के प्रति जागरूकता से स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल सकती है और रोजगार के अवसरों को बढ़ावा मिल सकता है। उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि वे स्थानीय उद्यमियों, कारीगरों और उत्पादकों को प्रोत्साहित करें तथा आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएँ। अपने संबोधन के अंत में उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पंच परिवर्तन के इन पाँच विषयों को लेकर समाज के बीच जन-जागरण का प्रयास कर रहा है। इन सिद्धांतों को व्यक्तिगत जीवन, परिवार और सामाजिक व्यवहार में अपनाकर राष्ट्र के सर्वांगीण विकास में योगदान दिया जा सकता है। इस अवसर पर खरड़ नगर के नगर संघचालक श्री विजय वर्मा जी तथा श्री विकास जी मोहाली जिला सहकार्यवाह जी भी उपस्थित रहे इस कार्यक्रम में लगभग 500 स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और राष्ट्र, समाज एवं भारतीय संस्कृति के प्रति समर्पण का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र, समाज और संस्कृति के प्रति समर्पण की भावना को सुदृढ़ करने के संदेश के साथ हुआ। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, बंधु-भगिनियाँ तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक उपस्थित रहे।0
0
Report
कुशीनगर में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, आकाश यादव की पहचान
Kushinagar, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग कुशीनगर. संदिग्ध परिस्थितियों में हुई युवक की मौत. रेलवे ट्रैक किनारे झाड़ियां में मिला 25 वर्ष युवक का शव. मृतक की पहचान आकाश यादव उम्र 25 वर्ष भैरोगंज बिहार प्रदेश के रूप में हुई. परिजनों के मुताबिक चार दिनों से घर से लापता था आकाश. हनुमानगंज थाना क्षेत्र के पनियहवा का मामला.0
0
Report
Advertisement
