271202
Itia Thok - रात के अंधेरे में जेसीबी मशीन से किया अवैध खनन
Itia Thok, Uttar Pradesh:इटियाथोक क्षेत्र के बिनोहुनी गांव में रात के अंधेरे में बेखौफ खनन माफियाओं ने जेसीबी मशीन से अवैध खनन किया है।वहीं जिम्मेदार अधिकारी इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।ग्रामीणों के अनुसार, रातों-रात ट्रैक्टर-ट्राली पर मिट्टी लाद कर खनन माफिया अपने सुरक्षित अड्डे पर पहुंचा रहे हैं।बताया तो यह भी जा रहा है, कि खुले बाजार में महंगे दामों में मिट्टी बेची जा रही है,जिससे सरकार के राजस्व को चूना लग रहा है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जयपुर शिक्षा भर्ती घोटाला: एसीबी जांच 15 महीने से लंबित, रिकॉर्ड गायब
Jaipur, Rajasthan:एंकर-जयपुर में 2013 की शिक्षक और एलडीसी भर्ती अब सिर्फ गड़बड़ी नहीं, बल्कि सिस्टम बनाम जांच की कहानी बनती जा रही है....एसीबी कार्रवाई करना चाहती है, लेकिन फाइलें जैसे किसी अदृश्य दीवार से टकराकर रुक गई हैं...पंद्रह महीने से अनुमति लंबित....120 से ज्यादा संदिग्ध नियुक्तियां...और रिकॉर्ड का रहस्यमय गायब होना....सवाल बड़ा है क्या सच दबाया जा रहा है या किसी को बचाया जा रहा है…_VO-1-जयपुर की 2013 की शिक्षक और एलडीसी भर्ती परीक्षा का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है, लेकिन इस बार वजह सिर्फ कथित घोटाला नहीं, बल्कि उसकी जांच में हो रही देरी है। जिला परिषद जयपुर पर आरोप है कि उसने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की जांच को आगे बढ़ाने में सहयोग नहीं किया। फरवरी 2025 में एसीबी ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 17-A के तहत जांच की अनुमति मांगी थी, लेकिन 15 महीने बीतने के बाद भी परिषद की ओर से कोई जवाब नहीं दिया गया। शिकायत में आरोप है कि भर्ती प्रक्रिया में स्वीकृत पदों से अधिक अभ्यर्थियों को नियमों के विरुद्ध नियुक्त किया गया। प्रारंभिक जांच में करीब 120 नियुक्तियां संदिग्ध पाई गईं। इतना ही नहीं, भर्ती से जुड़े मूल रिकॉर्ड को भी योजनाबद्ध तरीके से गायब करने के आरोप हैं। एसीबी ने मामले को गंभीर मानते हुए विस्तृत जांच की सिफारिश की और 14 फरवरी 2025 को सीईओ को पत्र भेजकर नौ कार्मिकों के खिलाफ जांच की अनुमति मांगी। इनमें मोहन कुमार वाष्णेय, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी रुपेंद्र सिंह, अतिरिक्त विकास अधिकारी नरेन्द्र यादव, सहायक प्रशासनिक अधिकारी संदीप वर्मा, लिपिक मुकेश कुमार शर्मा, नितेश टाटिवाल और तत्कालीन लिपिक सुरेश चौधरी शामिल हैं। जिनमें से एक वर्तमान में जिला प्रमुख के पीए के रूप में कार्यरत है।_VO-2-जयपुर में वर्ष 2013 की शिक्षक भर्ती को लेकर पहली शिकायत वर्ष 2020 में सामने आई थी। इसके बाद गठित जांच समितियों ने वर्ष 2022-23 में 120 और 2023-24 में अतिरिक्त 16 नियुक्तियों को नियमों के विपरीत पाया। इन मामलों में संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को दोषी मानते हुए उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया था। हालांकि निर्धारित समय सीमा में जवाब नहीं दिया और दिसंबर 2024 तक देरी से स्पष्टीकरण प्रस्तुत किया। आरोप है कि विभाग ने इन जवाबों को रिकॉर्ड में भी शामिल नहीं किया। मामले में रिकॉर्ड की उपलब्धता को लेकर भी विरोधाभास सामने आया है। मामले में सबसे चौंकाने वाली बात रिकॉर्ड को लेकर सामने आई। एसीबी के पत्र के बाद जब सीईओ जिला परिषद ने जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) से रिकॉर्ड मांगा, तो डीईओ ने साफ कहा कि दस्तावेज उनके पास नहीं हैं और जिला परिषद के पास ही होने चाहिए। इसके बाद सीईओ ने दोषी कार्मिकों से स्पष्टीकरण मांगकर डीईओ से उसका परीक्षण करवाया गया.....लेकिन डीईओ ने परीक्षण करने की बजाय पत्र क्रमांक- 351 के द्वारा खुद के स्तर पर स्वयं की अध्यक्षता में 11 सदस्यीय जांच समिति का गठन कर दिया.....जांच कमेटी का गठन करने के बाद डीईओ ने पत्र संख्या 392 के द्वारा 25 सितंबर 2025 को एसीईओ जिला परिषद से भर्ती रिकॉर्ड मांगा, लेकिन अब तक कोई दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए गए हैं। अब सवाल यही है जब रिकॉर्ड ही नहीं मिल रहे और अनुमति भी लंबित है, तो जांच आगे कैसे बढ़ेगी…और क्या इस पूरे मामले में सच्चाई सामने आएगी या फाइलों के बीच ही दबकर रह जाएगी…_VO-3-तो 2013 की भर्ती का ये मामला सिर्फ अनियमितताओं तक सीमित नहीं दिखता…बल्कि जांच को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं…एसीबी अनुमति का इंतजार कर रही है, रिकॉर्ड गायब बताए जा रहे हैं और जिम्मेदार विभाग एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डाल रहे हैं…ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही क्या सच्चाई सामने आएगी या ये मामला भी फाइलों में ही दबकर रह जाएगा…फिलहाल निगाहें जिला परिषद के फैसले और एसीबी की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं…दीपक गोयल जी मीडिया जयपुर0
0
Report
पांच राज्यों के नतीजों पर रबिंद्र राय की प्रतिक्रिया भाजपा को चौंकाने वाली
Ranchi, Jharkhand:पांच राज्यों के नतीजे पर झारखंड बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद रबिंद्र राय की प्रतिक्रिया0
0
Report
बीजेपी नेताओं के नाम: सुधांशु त्रिवेदी, जफ़र इस्लाम, आरपी सिंह और प्रेम शुक्ला
Delhi, Delhi:सुधांशु त्रिवेदी, बीजेपी सांसद जफ़र इस्लाम, बीजेपी नेता आरपी सिंह, बीजेपी नेता प्रेम शुक्ला, बीजेपी नेता0
0
Report
Advertisement
नीमकाथाना में आंधी-बारिश से भारी तबाही, मुआवजे की मांग तेज
Sikar, Rajasthan:नीमकाथाना में बीती रात तेज आंधी और बारिश ने मचाई तबाही।आंधी से कई घरों के टीन सेट गिरे कई पेड़ टूट कर नीचे गिरे ।प्रीतमपुरी की ढाणी शामली में टिन सेट उखड़कर मकान पर गिरा मकान की पट्टियां टूटी।भूदोली में सोलर प्लेट उखड़कर नीचे गिरी।सोसायटी के पास एक बड़ा बरगद का पेड़ मकान पर गिरा मकान का हुआ नुकसान।पीड़ित लोगों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की।सीकर जिले के नीमकाथाना क्षेत्र में बीती रात आए तेज आंधी और बारिश ने भारी तबाही मचा दी।तेज हवाओं के चलते कई घरों के टीन शेड उड़कर गिर गए, जिससे लोगों को काफी नुकसान उठाना पड़ा।वहीं कई स्थानों पर पेड़ टूटकर सड़कों और मकानों पर गिर गए, जिससे आवागमन भी प्रभावित हुआ।प्रीतमपुरी की ढाणी शामली में एक टीन शेड उखड़कर मकान पर जा गिरा, जिससे मकान की पट्टियां क्षतिग्रस्त हो गईं।इसी तरह भूदोली गांव में सोलर प्लेटें उखड़कर नीचे गिर गईं और कई पेड़ धराशायी हो गए।भूदोली सोसायटी के पास एक बड़ा बरगद का पेड़ मकान पर गिर गया, जिससे मकान को नुकसान हुआ । वहीं वार्ड 07 में भी पेड़ गिरने से बिजली लाइन प्रभावित हुई है अचानक आए इस मौसम बदलाव से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया।इस प्राकृतिक आपदा में क्षेत्र के लोगों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। प्रभावित परिवार अब प्रशासन से मुआवजे की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि नुकसान की भरपाई के लिए सरकार से जल्द सहायता मिलनी चाहिए।पूर्व पंचायत समिति सदस्य दीपक नेहरा ने बताया कि बीती रात आए अंधड़ और बारिश ने प्रीतमपुरी की ढाणी शामली की नीम का थाना रोड पर निवासी कैलाश नेहरा पुत्र सूंडा राम के टेन शेड उखड़ गए और हवा के उड़कर पास ही आवास योजना के बने भागोती पत्नी स्वर्गीय बनवारी लाल के मकान पर गिरे जिससे उसके प्रधानमंत्री आवास योजना में बने दोनों मकानों की पट्टियां टूट गई दोनों परिवारों को लाखों रुपए का नुकसान हो गया।पूर्व पंचायत समिति सदस्य दीपक नेहरा ने प्रशासन से अति शीघ्र गरीब और पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद करने का मांग की है।बाइटपूर्व पंचायत समिति सदस्य दीपक नेहरा0
0
Report
ईरान-इजराइल तनाव से डूंगरपुर में कमर्शियल गैस महँगी, होटल-रेस्टोरेंट महंगे
Dungarpur, Rajasthan:अंतरराष्ट्रीय तनाव की मार, डूंगरपुर में कमर्शियल गैस महंगी, होटल और रेस्टोरेंट में खाना हुआ महंगा ईरान, इज़राइल और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव का असर अब आम आदमी की थाली पर भी पड़ने लगा है। ईरान, इज़राइल और अमेरिका के बीच चल रहे लंबे संघर्ष ने वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला को प्रभावित किया है, जिसका सीधा असर अब कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों पर देखने को मिल रहा है। डूंगरपुर जिले में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में हुई बढ़ोतरी ने स्थानीय व्यापारियों और आम जनता की चिंता बढ़ा दी है। गैस सिलेंडर के बढ़ते दामों के कारण डूंगरपुर जिले की फूड इंडस्ट्री, होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, हलवाई और कैटरिंग व्यवसाय बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। इसके अलावा शादी-ब्याह के सीजन और चाय-कॉफी की स्टॉल्स चलाने वाले छोटे व्यापारियों पर भी आर्थिक बोझ बढ़ गया है। लगातार बढ़ती लागत के चलते होटल और रेस्टोरेंट संचालकों ने मजबूरी में अपने मेन्यू के दामों में 5 रुपये से लेकर 20 रुपये तक की बढ़ोतरी कर दी है। होटल, रेस्टोरेंट ढाबा संचालकों का कहना है कि सिलेंडर की बढ़ती कीमतों के बीच पुराने दामों पर व्यापार करना अब मुमकिन नहीं रह गया है। खाने-पीने की चीजों के महंगे होने से आम ग्राहकों को अब अपनी जेब ज्यादा ढीली करनी पड़ रही है। मध्यम वर्गीय परिवारों और बाहर खाना खाने वालों के लिए यह महंगाई दोहरी मार साबित हो रही है। इस मुद्दे पर हमारे डूंगरपुर संवाददाता ने स्थानीय व्यापारियों और ग्राहकों से खास बातचीत की, जिसमें उन्होंने बढ़ती महंगाई पर गहरी चिंता व्यक्त की है।0
0
Report
पिंकसिटी में पानी के लिए महिलाओं ने सड़क जाम, जल विभाग आश्वासन पर खुला मार्ग
Jaipur, Rajasthan:पिंकसिटी में पानी के लिए महिलाओं ने सड़क जाम कर दिया. गोनेर रोड पर महिलाओं ने सड़क जाम किया. जाम लगाकर महिलाओं का सडक पर प्रदर्शन किया. लूनियावास बस स्टैंड पर महिलाओं ने प्रदर्शन किया. जलदाय विभाग के खिलाफ रोड को किया जाम. सूचना पर खो नागोरियान थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पानी का प्रेशर कम होने से नाराज महिलाएं ने प्रदर्शन किया. पीएचईडी एईएन अभय कुमार के आश्वासन के बाद जाम खुलवाया.0
0
Report
Advertisement
पश्चिम बंगाल-आसाम- पुडुचेरी में भाजपा की जीत के जश्न, ओपी चौधरी ने मुफ्त झालमुढ़ी बांटी
Raipur, Chhattisgarh:रुझानों में पश्चिम बंगाल, असम, पुडुचेरी में भाजपा की जीत का जश्न. खुशी में छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री और असम में कई विधानसभा सीटों के प्रभारी रहे ओपी चौधरी ने बंगले के बाहर की मुफ्त झालमुढ़ी की व्यवस्था. भाजपा नेता-कार्यकर्ता और आमलोगों को खिलाया झालमुढ़ी. ज़ी मीडिया से बातचीत में चौधरी ने कहा- बंगाल की जीत बड़ी, असम में भी किया क्लीन स्वीप. भाजपा ने शानदार प्रदर्शन किया. बंगाल में गुंडाराज खत्म हुआ, अब सुशासन की सरकार. ओपी चौधरी, भाजपा नेताओं और झालमुढ़ी बनाने वाले से बात की हमारे सहयोगी सत्य प्रकाश ने0
0
Report
बंगाल-से पंजाब तक भाजपा की लहर, सिरसा ने 2027 में सरकार के दावे
Delhi, Delhi:दिल्ली कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा - बिल्कुल 186 सीटों पर रुझान चल रहे हैं यकीन है यह सीटों में तब्दील होगी बंगाल के लोगों ने मन बना लिया है एक तरफ मन बनाया है भारतीय जनता पार्टी को पूरा का पूरा सहयोग देने का सरकार बनाने का एक बदलाव जो दिखाई दे रहा था सड़कों पर दिखाई दे रहा था और टीएमसी से ममता जी से जिस तरीके से उन्होंने पिछले साल से बंगाल को लूटने का मन पर रेप कैपिटल बनकर रह गई उन सब से निजात पाने के लिए बहुत सुजवान है बंगाल के लोग बात सोच समझकर फैसला लेते हैं पहले भी उन्होंने कांग्रेस को हटाकर कम्युनिस्ट को लेकर आए थे तो लंबे समय तक समय दिया था अब उनको हटाकर टीएमसी को ले तो बहुत सोच कर फैसला लेते हैं बंगाल के लोग और सोच कर फैसला लिया है कि अब भाजपा सेवा करेगी और वहां के लोगों की जिंदगी में बदलाव लेकर आएगी इसी तरह अब बंगाल के बाद पंजाब में भी इसी तरह बदलाव आएगा पंजाब के लोग भी सोच रहे हैं उनके साथ भी चर्चा है कि भाजपा को एक बार मौका दिया जाए जैसे बंगाल के लोगों को समझ आया सोच समझ कर फैसला लिया इसी तरह पंजाब के लोग भी सोच समझकर फैसला लेंगे बंगाल जीता है अब पंजाब भी जाएंगे और उनके लोगों से भी बात करेंगे समझेंगे यकीन है कि 2027 में भारतीय जनता पार्टी पंजाब में भी अपनी सरकार बनाएगी0
0
Report
टीवीके ऑफिस में समर्थकों की सेलिब्रेशन: विजय का कटआउट और पट्टा लहराते दिखे
Noida, Uttar Pradesh:टीवीके के ऑफिस में समर्थकों के सेलिब्रेट करते हुए शॉट्स जिसमें वो विजय का छोटा सा कटआउट दिखा रहे हैं और पार्टी का पट्टा लहरा रहे हैं0
0
Report
Advertisement
तीन सहेलियां जूस पीने गईं, एक की मौत; ट्रक चालक गिरफ्तार
Durg, Chhattisgarh:जूस पीने गई 3 सहेलियां जूस पीने के नाम पर घर से निकली थी लेकिन उनमें से एक को ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया नशे में धुत लापरवाह ट्रक ड्राइवर को पकड़कर लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया हादसे का शिकार हुई तीन सहेलियां लक्ष्मी, हिमानी और प्रीति अपनी स्कूटी से जूस पीने निकली थी उसी दौरान उनकी स्कूटी ट्रक की चपेट में आ गई जिसके प्रीति की मौके पर ही मौत हो गई वही लक्ष्मी और हिमानी को गम्भीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है हादसे के बाद तत्काल स्थानीय लोगों ने ट्रक ड्राइवर को पकड़कर वहां के स्थानीय निवासियों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया फिलहाल पुलिस अब मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है0
0
Report
भागलपुर के विक्रमशिला पुल का बड़ा हादसा: पिलर ध्वस्त, सुरक्षा में चूक पर सवाल
Patna, Bihar:भागलपुर में गंगा नदी पर बने विक्रमशिला सेतु पर रविवार की रात एक बड़ा हादसा हो गया. पुल का एक पिलर ध्वस्त हुआ और उस पर टिका स्लैब पूरी तरह गंगा नदी में समा गया. देर रात पुल टूटने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई, हालांकि गनीमत रही कि समय रहते पुलिस और प्रशासन ने मुस्तैदी दिखाते हुए आवाजाही रोक दी थी, जिससे स्लैब गिरने के दौरान कोई वाहन उसकी चपेट में नहीं आया और बड़ा नुकसान टल गया. छह महीने पहले और उसके बाद से लगता बिहार इस खबर को प्रमुखता से दिख रहा था कि यहां पर पिलर कमजोर है लेकिन सरकार ने कोई शुद्ध नहीं लिया.0
0
Report
वाराणसी में बंगाल की बम्पर जीत पर जश्न शुरू, काशी में खुशी छा गई
Noida, Uttar Pradesh:वाराणसी में बंगाल की बम्पर जीत पर जश्न शुरू, काशी में खुशी छा गई0
0
Report
Advertisement
टीवीके कार्यकर्ताओं के सेलिब्रेशन के दौरान शॉट्सविजय बाहर आकर वेव करते दिखे
Noida, Uttar Pradesh:टीवीके कार्यकर्ताओं के सेलिब्रेट करते हुए शॉट्सविजय भी बाहर आकर वेव करते हुए दिख रहे हैं.0
0
Report
PCC प्रमुख दीपक बैज बोले पांच राज्यों के नतीजों में केंद्रीय एजेंसियों का दखल
Begun, Rajasthan:रायपुर 5 राज्यों में चुनावी रुझानों पर PCC चीफ दीपक बैज का बयान 5 राज्यों के चुनावी नतीजे आज सामने आ रहे हैं.. बंगाल व असम में जनादेश चुराया जा रहा है.. ED, CBI, चुनाव आयोग, पूरी सरकार, बीजेपी, पुलिस अधिकारियों को लगाकर चुनाव कराया गया.. पहली बार ज्यादा सेंट्रल फोर्स लगाकर जनादेश चुराया गया है.. ममता बनर्जी के हाथ से बंदूक की नोक पर सत्ता चुराने का काम हुआ है.. बंगाल को हाईजैक कर बीजेपी ने चुनाव को अपने पक्ष में कर लिया है... चुनाव आयोग और केंद्रीय एजेंसियों को चुनाव को शुभकामनाएं..0
0
Report
ASANSOL में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने TMC कार्यालय पर हमला, पुलिस ने लाठीचार्ज किया
Noida, Uttar Pradesh:ASANSOL -- बीजेपी कार्यकर्ताओं ने TMC पार्टी ऑफिस में हमला किया चेयर कुर्सी तोड़ दी बीजेपी कार्यकर्ता सेलिब्रेशन कर रहे थे और तभी तृणमूल पार्टी ऑफिस पहुंच कर तोड़फोड़ की पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा0
0
Report
Advertisement
