271504
परसपुर में महिला से सोने के चैन छीनकर बदमाश फरार, पुलिस ने आरोपित पर दर्ज किया केस
Paraspur, Uttar Pradesh:खेत से अपने घर जाते समय रास्ते में महिला के गले से सोने की जंजीर छीनकर आरोपित फरार हो गया। पीड़िता सरिता सिंह ने दर्ज रिपोर्ट में कहा है कि खेत से घर जाते समय सोने की चैन छीनकर बदमाश फरार हो गया। जिसे उसने पहचान लिया। पति इंद्रपाल शिकायत करने आरोपित के घर गया, तो पत्नी रिश्तेदार समेत आरोपित ने पिटाई कर दी। SHO दिनेश सिंह ने कहा कि आरोपित विश्वनाथ उर्फ गदुर, उसकी पत्नी हेमा, जीवनलाल उर्फ पुत्तन तथा पुरैना के रामसागर पर केस दर्ज कर मामले की जाँच शुरू कर दी गयी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सेवानिवृत्त वरिष्ठ सहायक लालमणि पाण्डेय को दी गयी भावभीनी विदाई
Bela Pratapgarh, Uttar Pradesh:प्रतापगढ़। विकास भवन सभागार में आज एक भावुक वातावरण के बीच 60 वर्ष की अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुये वरिष्ठ सहायक लालमणि पाण्डेय को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। इस अवसर पर जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी, मुख्य विकास अधिकारी डा0 दिव्या मिश्रा, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) आदित्य प्रजापति, उपजिलाधिकारी सदर अनुष्का शर्मा, परियोजना निदेशक डीआरडीए दयाराम यादव, डीसी मनरेगा सन्तोष कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें माल्यार्पण, अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंट किया और उनके दीर्घ एवं उत्कृष्ट सेवाकाल को याद किया। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों ने कहा कि लालमणि पाण्डेय ने अपने पूरे सेवाकाल में कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और अनुशासन का परिचय दिया। उन्होंने न केवल अपने दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया, बल्कि सहकर्मियों के साथ हमेशा सहयोगात्मक और सकारात्मक व्यवहार बनाए रखा। उनके शांत स्वभाव और कार्य के प्रति समर्पण ने उन्हें कार्यालय में एक अलग पहचान दिलाई। जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे कर्मठ और ईमानदार कर्मचारियों की सेवाएं प्रशासन के लिए अमूल्य होती हैं। उन्होंने लालमणि पाण्डेय के उज्ज्वल भविष्य और स्वस्थ जीवन की कामना की। वहीं मुख्य विकास अधिकारी डा0 दिव्या मिश्रा व अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) आदित्य प्रजापति ने भी उनके कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनका अनुभव और कार्यशैली आने वाले कर्मचारियों के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेगा। ज्ञातव्य है कि लालमणि पाण्डेय ने 20 जून 2002 को कनिष्ठ लिपिक के पद पर अपनी सेवा की शुरुआत की थी। अपनी मेहनत और लगन के बल पर उन्होंने प्रशासनिक कार्यों में दक्षता हासिल की और 04 जनवरी 2016 को उनकी पदोन्नति वरिष्ठ सहायक के पद पर हुई। वे लगभग 9 वर्षों तक जिलाधिकारी के कैम्प कार्यालय में सम्बद्ध रहकर महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन करते रहे। अपने लगभग 23 वर्ष 10 माह के सेवाकाल में उन्होंने कई प्रशासनिक कार्यों को सरल और प्रभावी ढंग से संपन्न कराया। उनकी कार्यशैली, समय पालन और जिम्मेदारी के प्रति प्रतिबद्धता को सहकर्मी लंबे समय तक याद करेंगे। कार्यक्रम के अंत में लालमणि पाण्डेय ने सभी अधिकारियों एवं सहकर्मियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें अपने सेवाकाल के दौरान सभी का भरपूर सहयोग और स्नेह मिला, जिसे वे जीवन भर नहीं भूलेंगे। विदाई समारोह में कैम्प कार्यालय के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे और सभी ने उन्हें भावभीनी शुभकामनाएं देते हुए उनके सुखद एवं स्वस्थ भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के उपरान्त जिलाधिकारी ने स्वयं गाड़ी चलाकर सेवानिवृत्त वरिष्ठ सहायक लालमणि पाण्डेय को उनके निज निवास तक छोड़ने गये।0
0
Report
जालौन में घर में घुसकर किशोरी के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप,
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में घर में घुसकर किशोरी के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप, पड़ोसी युवक पर 13 बर्षीय नाबालिग किशोरी से छेड़छाड़ का आरोप, किशोरी के शोर मचाने पर पहुंचे परिजनों ने आरोपी को पकड़ा, परिजनों ने आरोपी युवक को पकड़कर किया पुलिस के हवाले, पुत्री और देवर के साथ शिकायत करने थाने जा रही महिला का रास्ता रोककर आरोपियों ने दी धमकी, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी, जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र का मामला।0
0
Report
गुलाबराव पाटीलांचा बच्चू कडू शिवसेना प्रवेशाला पाठिंबा
Jalgaon, Maharashtra:जळगाव मंत्री गुलाबराव पाटील ऑन बच्चू कडू शिवसेना प्रवेश पक्षाचा प्रचार प्रसार आणि पक्षाची ताकद वाढविण्यासाठी एकनाथ शिंदे साहेबांनी घेतलेला हा निर्णय आहे बच्चू कडू हे अपंग दिव्यांग आणि शेतकऱ्यांसाठी काम करत असतात त्याचा निश्चितच पक्षाला फायदा होईल. बच्चू kadu वक्तव्य अजेंडावर नाही त्यांचा मूळ स्वभाव आणि पक्षाचे बांधणीच त्या विचाराची आहे.. त्यांनी ती बदलावी असा कुठलाही विषय नाही रवी राणा राणा काय म्हणतायेत यापेक्षा शिंदे साहेबांनी ज्याला तिकीट दिला आहे त्याला आमचा सर्वांचा पाठिंबा आहे. अंबादास दानवे उमेदवारी तो शेवटी त्यांचा विषय आहे त्यांच्या पक्षाचा विषय आहे असं म्हणत अंबादास दानवे यांच्या उमेदवारीवर अधिकच बोलणं मंत्री गुलाबराव पाटील यांनी टाळलं..0
0
Report
Advertisement
डीआरएम झांसी ने कोंच स्टेशन का किया निरीक्षण, निर्माण कार्यों की धीमी रफ्तार पर जताई नाराजगी,
Orai, Uttar Pradesh:स्लग- डीआरएम झांसी ने कोंच स्टेशन का किया निरीक्षण, निर्माण कार्यों की धीमी रफ्तार पर जताई नाराजगी, लगाई फटकार, जेई को सस्पेंड करने के निर्देश प्लेस-जालौन यूपी डेट-30-04-2026 एंकर झांसी मंडल के डीआरएम अनिरुद्ध कुमार ने गुरुवार शाम जालौन के कोंच रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माणाधीन रेलवे ट्रैक और माल गोदाम का जायजा लिया। कार्य की धीमी प्रगति पर डीआरएम ने ठेकेदारों और अभियंताओं पर नाराजगी जताते हुए कड़ी फटकार लगाई और तय समय सीमा में काम पूरा करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही लापरवाही बरतने पर डीआरएम ने एक जेई को सस्पेंड करने के निर्देश दिए हैं। डीआरएम ने बताया कि वह एट से कोंच तक ट्रैक का निरीक्षण करते हुए पहुंचे हैं। वर्तमान में इस रेल लाइन पर ट्रेनें 30 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चलती हैं। उनका प्रयास है कि इस मार्ग को तेज रफ्तार रेल लाइन के रूप में विकसित किया जाए। स्टेशन परिसर की साफ-सफाई पर उन्होंने संतोष जताया, लेकिन कुछ तकनीकी खामियां मिलने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने रेलवे की खाली भूमि पर अस्थायी पार्क बनाने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र मांगा। वहीं व्यापार संगठन के पदाधिकारियों ने एट-कोंच शटल ट्रेन का उरई और एट स्टेशन से गुजरने वाली ट्रेनों से समन्वय कराने की मांग रखी। निरीक्षण के समय रेलवे अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। बाइट:- अनिरुद्ध कुमार--DRM झांसी मंडल0
0
Report
झाँसी जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर एक बार फिर गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है।
Jhansi, Uttar Pradesh:झाँसी जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर एक बार फिर गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। अस्पताल के नोटिस बोर्ड पर लैब रिपोर्ट वितरण का समय दोपहर 2:00 बजे से 4:00 बजे तक स्पष्ट रूप से लिखा है, लेकिन इसके बावजूद मरीजों को तय समय पर रिपोर्ट नहीं मिल रही। मरीज ने अपना सैंपल सुबह 11 बजे जमा किया था, जिसके अनुसार रिपोर्ट उसी दिन निर्धारित समय में मिलनी चाहिए थी। लेकिन जब वह करीब 3 बजे रिपोर्ट लेने पहुंचा, तो लैब स्टाफ ने रिपोर्ट देने से मना कर दिया और “कल सुबह आना” कहकर लौटा दिया।0
0
Report
कमिश्नर ने चालक की विदाई पर खुद गाड़ी चलाकर घर पहुँचाया
Bharatpur, Rajasthan:भरतपुरनगर निगम कमिश्नर श्रवण बिशनोई ने पेश की अनूठी मिसाल,निगम कमिश्नर का चालक हुआ सेवानिवृत्त तो कमिश्नर श्रवण बिशनोई ने खुद गाड़ी चलाकर ड्राइवर कुंवर सिंह को पहुँचाया घर, ड्राइवर कुंवर सिंह गुर्जर 35 वर्ष के बाद हुआ सेवा निवृत , भावभीन माहौल में हुई विदाई...0
0
Report
Advertisement
फिरोजाबाद में स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं ने मीटर उखाड़कर बिजलीघर घेरा
Firozabad, Uttar Pradesh:स्मार्ट मीटर का विरोध यूपी के फिरोजाबाद जिले में सैकड़ों महिलाएं ये कोई कलश यात्रा नहीं है बल्कि स्मार्ट मीटर से हो रही भारी परेशानी से निजात पाने की यात्रा है! आप को बताते कि फिरोजाबाद में स्मार्ट मीटर को लेकर जनता गुस्सा रुकने का नाम नहीं ले रहा है, बिजली बिल बढ़ोत्तरी और बैलेंस निल होते ही बिजली कट हो जाना साथ ही साथ पेमेंट कर देने के बाबजूद बिजली का घंटों तक ना आना लोगों को परेशान कर रहा है! भीषण गर्मी के चलते इन्हीं परेशानियों निजात पाने के लिए नगला सिंधी क्षेत्र के गांव गुरुकुआ में सैकड़ों महिलाओं ने अपने अपने घरों के स्मार्ट मीटर उखाड़ डाले और अपने सिर पर रखकर, नारेबाजी करते हुए बिजली घर पहुंच गईं, और फीडर पर मीटर फेंक दिए, महिलाओं के गुस्से को देखते हुए किसी भी अधिकारी या कर्मचारी की उनसे बात करने की हिम्मत नहीं हुई! हालांकि इस पूरे मामले पर विभाग का कोई भी अधिकारी कुछ भी कहने को तैयार नहीं है0
0
Report
खुर्जा के गंदे नाले मुद्दे पर कुमार हर्ष ने दिया आश्वासन
Noida, Uttar Pradesh:खुर्जा में गंदे नाले की समस्या को लेकर हम जिला अधिकारी कुमार हर्ष के पास पहुंचे। कुमार हर्ष ने पूरे मामले को सुना, उसके बाद उन्होंने आश्वासन दिया कि यह काम जल्दी ही पूरा हो जाएगा और साथ ही उन्होंने हमसे कहा कि शिकायतकर्ता को आप मेरे से मिलने के लिए भेज दें मैं0
0
Report
जी हेल्पलाइन से बुलंदशहर की वृद्धा के पेंशन मसले का हल, पैसा और पेंशन मिले
Noida, Uttar Pradesh:बुलंदशहर की रहने वाली सुमन लता वृद्धा पेंशन को लेकर काफ़ी परेशान थी उन्होंने जी हेल्पलाइन को कॉन्टैक्ट किया उसके बाद उसके पूरे मामले को लेकर हम समाज कल्याण अधिकारी के पास पहुँचे समाज कल्याण अधिकारी ने तुरंत ही एक लेटर जारी किया और आश्वासन दिया कि जल्द ही उनका पूरा पैसा मिल जाएगा और उनकी पेंशन शुरू हो जाएगी हालाँकि उन्होंने कैमरे पर कुछ भी नहीं बोला लेकिन उन्होंने लेटर की कॉपी हमें ज़रूर दे दिया0
0
Report
Advertisement
मौसम के बदले मिजाज ने ली वृद्धा की जान,तेज आंधी से गिरा पेड़ बना महिला का काल।
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर: बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओ और आंधी के साथ आई बारिश, खुर्जा के जरेरा में खेत से लौट रही सावित्री (60)पर गिरा पेड़, हुई मौत, जनपद में कई जगह ओलावृष्टि की भी खबर। पहासू में सड़क पर गिरा विशालकाय पेड़, शिकारपुर में रोड के ऊपर लगा डेटिनेशन लगा उखड़कर गिरा। फसलों को भी नुकसान0
0
Report
मुरैना के कैलारस में सरकारी जमीन विवाद के कारण किसान समेत परिवार पर हमला
Morena, Madhya Pradesh:मुरैना जिले के कैलारस थाना क्षेत्र से दबंगई की तस्वीर सामने आई है, जहां सरकारी जमीन के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। कैलारस थाना इलाके के दीकतगढ़ी गांव में सरकारी जमीन को लेकर विवाद के चलते नामजद दबंगों ने एक किसान के घर के बाहर पहुंचकर जमकर उत्पात मचाया। आरोप है कि दबंगों ने लाठी-डंडों से न सिर्फ किसान, बल्कि उसके परिवार पर भी बेरहमी से हमला कर दिया। हैरानी की बात ये है कि हमलावरों ने महिलाओं और बच्चों तक को नहीं बख्शा। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि किस तरह दबंग खुलेआम लाठी-डंडों से किसान और उसके परिवार को पीट रहे हैं और इलाके में दहशत फैला रहे हैं। इस हमले में चार लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए कैलारस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।0
0
Report
शादी समारोह से लौटती नाबालिगों का अपहरण-गैंगरेप: 6 गिरफ्तार, कांग्रेस ने जांच दल बनाया
Kusu, Chhattisgarh:शादी समारोह से लौट रही नाबालिग लड़कियों का अपहरण कर गैंग रेप करने के मामले में 3 नाबालिग सहित 6 आरोपी गिरफ्तार, कांग्रेस ने बनाई 5 सदस्यीय जांच दल सरगुजा। जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत 24 अप्रैल को शादी समारोह से वापस लौट रही नाबालिग लड़कियों के साथ अपहरण के बाद सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों को हिरासत में लिया है। जिसमें 3 नाबालिग है। क्या था पूरा मामला सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम बंदना में शादी समारोह का कार्यक्रम चल रहा था। जहां देर रात 4 नाबालिग लड़कियां अपने घर जा रही थी। इस दौरान बीच रास्ते में 4 मोटरसाइकिल में सवार युवको सहित नाबालिग ने लड़कियों का रास्ता रोक कर जबरन मोटरसाइकिल पर बैठाकर सुनसान इलाके में ले जा रहे थे। इस दौरान एक लड़की मोटरसाइकिल से कूद कर भाग गई, तो वही एक नाबालिग लड़की मौके से ही फरार हो गई। इधर दो लड़कियों के साथ जबरन सामूहिक दुष्कर्म किया गया। इसकी जानकारी नाबालिग लड़कियों ने अपने परिजनों को दी गई। पुलिस ने मामले को दबाया जब परिजन गैंग रेप की शिकायत करने सुबह सीतापुर थाने पहुंचे, तो इस पूरे मामले में पुलिस लीपा पोती करने में जुटी हुई थी। जिसके बाद पुलिस पर दबाव बढ़ता देख पुलिस ने 26 अप्रैल को एफआईआर दर्ज किया। जहां स्थानीय स्तर पर मेडिकल चेकअप के दौरान सामूहिक दुष्कर्म जैसी बात नहीं आने पर परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस के उच्च अधिकारियों को की गई। जिसके बाद नाबालिग लड़कियों का मेडिकल चेकअप अंबिकापुर के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कराया गया। जहां डॉक्टरों ने दुष्कर्म की बात की पुष्टि हो गई हैं। पुलिस का बयान इस पूरे मामले को लेकर सरगुजा एडिशनल एसपी अमोलक सिंह ढिल्लों ने कहा कि प्रारम्भिक जांच में ही नाबालिग सहित 2 आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया था। इस मामले में जांच करते हुए मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद कुल 6 आरोपियों को हिरासत में लिया है। जिसमे 3 आरोपी नाबालिग है, आगे की जांच की जा रही है। कांग्रेस कमेटी ने बनाई जांच टीम आदिवासी नाबालिग लड़कियों के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले को गंभीरता से लेते हुए कांग्रेस कमेटी ने 5 सदस्यीय जांच दल बनाया है। जिसमें जिस गांव में घटना हुई है उसे गांव में जाकर परिवार के साथ घटनास्थल का निरीक्षण करेंगे। 2 मई को छत्तीसगढ़ सहप्रभारी जरिता लैतफलांग भी गांव जाकर पीड़िता और परिजनों से मुलाकात करेंगी।0
0
Report
Advertisement
जगदलपुर नगर निगम में नारी शक्ति वंदन विधेयक पर गरम बहस, निंदा प्रस्ताव पारित
Jagdalpur, Chhattisgarh:जगदलपुर नगर निगम में गुरुवार को सामान्य सभा का विशेष सत्र का आयोजन किया गया, नगर निगम में यह सामान्य सभा nari shakti vandan अधिनियम 2023 के संसद में पारित नहीं होने के संदर्भ में बुलाई गई थी, बैठक का मुख्य उद्देश्य इस विधेयक के विरोध में खड़े लोगों के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित करना था, लेकिन जैसे ही सामान्य सभा की शुरुआत हुई दोनों ही पक्षों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई, इस दौरान भाजपा पार्षदों ने कांग्रेस को महिला विरोधी बताया,जिसके बाद हंगामा और तेज हो गया नगर निगम अध्यक्ष par भेदभाव का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने वॉक आउट कर दिया, हालांकि कांग्रेस के वॉक आउट करने के बाद भी सामान्य सभा का विशेष सत्र जारी रहा अंत में निंदा प्रस्ताव रखा गया जो बहुमत के आधार पर पारित किया गया। बाइट लक्ष्मण झा सभापति बाइट राजेश चौधरी नेता प्रतिपक्ष0
0
Report
इटारसी स्टेशन पर बुजुर्ग महिला के गिरने से हादसा टला; आरपीएफ ने जान बचाई
Narmadapuram, Madhya Pradesh:एंकर नर्मदापुरम— इटारसी रेलवे स्टेशन पर बुधवार शाम उस समय बड़ा हादसा टल गया, जब 75 वर्षीय वृद्ध महिला चलती ट्रेन से उतरते समय प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच गिर गई। मौके पर मौजूद आरपीएफ जवानों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से महिला की जान बच गई। इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह घटना प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर उस समय हुई जब भटनी एक्सप्रेस शाम लगभग 4:40 बजे स्टेशन पर पहुंची और 4:45 बजे रवाना हुई। ट्रेन के चलने के दौरान परिक्रमावासी वृद्ध महिला बेटी बाई चलती ट्रेन से उतरने का प्रयास कर रही थीं, तभी अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वह ट्रेन व प्लेटफॉर्म के बीच जा गिरीं।\n\nविओं- घटना के दौरान स्टेशन पर अफरा-तफरी और हड़कंप मच गया। ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ के सहायक उप निरीक्षक प्रकाश बिल्लोरे और महिला आरक्षक प्रज्ञा ने जैसे ही यह दृश्य देखा, तुरंत मौके पर दौड़ लगाई। दोनों जवानों ने बिना देरी किए यात्रियों की मदद से ट्रेन को रुकवाया और साहस दिखाते हुए महिला को सुरक्षित बाहर निकाला। घटना में वृद्ध महिला को हल्की चोटें आईं, जिन्हें पहले प्लेटफॉर्म नंबर-1 स्थित क्लीनिक में प्राथमिक उपचार दिया गया। इसके बाद उन्हें आगे के इलाज के लिए शासकीय चिकित्सालय इटारसी रेफर किया गया।\nआरपीएफ जवानों की इस सूझबूझ और तेज कार्रवाई की यात्रियों ने जमकर सराहना की। उनकी तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया और एक वृद्ध महिला की जान बच गई।0
0
Report
बिलासपुर में 1.04 करोड़ की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट से वरिष्ठ प्रोफेसर पीड़ित
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। रिटायर्ड महिला प्रोफेसर से 1.04 करोड़ की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट बनाकर 7 दिन तक रखा बंधक बिलासपुर में साइबर ठगी का एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें ठगों ने 82 वर्षीय सेवानिवृत्त महिला प्रोफेसर को डिजिटल अरेस्ट का भय दिखाकर 1 करोड़ 4 लाख 80 हजार रुपये ठग लिए। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है, जहाँ डीपी विप्र कॉलेज की रिटायर्ड प्रोफेसर रमन श्रीवास्तव को निशाना बनाया गया। जानकारी के अनुसार 20 अप्रैल को ठगों ने व्हाट्सएप के माध्यम से संपर्क कर खुद को पुलिस और जांच एजेंसियों का अधिकारी बताया। उन्होंने महिला को टेरर फंडिंग के झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी और सुप्रीम कोर्ट व ईडी के फर्जी नोटिस भेजे। वीडियो कॉल के जरिए लगातार दबाव बनाकर महिला को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया और किसी से बात न करने की sख्त हिदायत दी गई। डरी-सहमी महिला को सात दिनों तक डिजिटल अरेस्ट जैसी स्थिति में रखा गया, जिसके दौरान उन्होंने अलग-अलग किश्तों में आरटीजीएस के जरिए कुल 1.04 करोड़ रुपये ठगों के खातों में ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद भी आरोपियों ने 50 लाख रुपये की और मांग की। जब महिला ने अपने बेटे प्रशांत श्रीवास्तव (मुंबई निवासी) से पैसे मांगे, तब संदेह होने पर वह बिलासपुर पहुंचे। बातचीत के बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ और तुरंत रेंज साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराई गई।पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318, 308 तथा आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
Advertisement
