271401
बेलसर में जादूगर ने "बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ" का दिया संदेश
Belsar, Uttar Pradesh:बेलसर के मंगुरा स्थित दयानंद शिक्षण संस्थान में सोमवार को जादूगर ने बच्चों को जादू के जरिए समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने और "बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ" का संदेश दिया। जादूगर ने एक से बढ़कर एक जादू दिखाकर बच्चों और दर्शकों को जागरूक किया। प्रबंधक संवल बिहारी मिश्र ने कहा कि जादू के माध्यम से मनोरंजन के साथ बच्चों में अच्छी समझ विकसित करने का प्रयास किया गया। प्रधानाचार्या प्रतिभा तिवारी ने इसे बच्चों के लिए शिक्षा का प्रभावी माध्यम बताया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
रायबरेली के मंगल बाजार में बुर्कानशीन चोर रंगे हाथ पकड़ा गया, भीड़ ने पहचान बचाई
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली के मंगल बाजार में बुर्कानशीन चोर रंगे हाथ पकड़ा गया, बुर्कानशीन के पास ग्राहक के पर्स से निकाले गये पैसे भी बरामद हुए हैं। बुर्कानशीन को वहां मौजूद ग्राहकों ने जमकर पीटा है. हालांकि वहां मौजूद भीड़ ने बुर्कानशीन को पुलिस के हवाले न कर उसे जाने दिया जिससे उसकी पहचान नहीं हो सकी है. घटना मंगलवार की है. मंगलवार को यहां दुकाने बंद रहती हैं. सब्ज़ी मंडी में बंद दुकानों के आगे दुकानदार ठेलों और सड़क पर दुकान लगाते हैं. इसे मंगल बाजार कहा जाता है. इसी मंगल बाजार में यह बुर्कानशीन पकड़ी गई थी. दूकानदारों का कहना है कि यहां मंगलवार के दिन बहुत ज़्यादा भीड़ रहती है. इसी भीड़ में चोर उचक्कों का गैंग सक्रिय हो जाता है और यह अलग अलग भेष में ग्राहकों की जेबों और पर्स से पैसा उड़ा देते हैं. स्थानीय दुकानदार चाहते हैं कि यहां पहले की तरह महिला सिपाही तैनात हों जिससे इन पर निगरानी रखी जा सके.0
0
Report
संभल में यूनुस-यूसुफ ने परिक्रमा मार्ग के लिए जमीन दान
Sambhal, Uttar Pradesh:संभल। संभल के मुस्लिम भाई यूनुस और यूसुफ की अनूठी पहल... 24 कोसीय परिक्रमा मार्ग के चौड़ीकरण के लिए सबसे पहले अपनी भूमि देकर पहली रजिस्ट्री कराई। नखासा थाना इलाके के रसीदपुर गांव के रहने वाले यूसुफ और यूनुस ने अपनी 192 वर्गमीटर जमीन की 3.76 लाख में रजिस्टरी कराकर जमीन परिक्रमा मार्ग के लिए दी। सीएम योगी की पहल पर 24 कोसीय परिक्रमा मार्ग के चौड़ीकरण के लिए भूमि का अधिग्रहण किया जा रहा है। संभल के 24 कोसीय परिक्रमा मार्ग के लिए भूमि के अधिग्रहण का मामला।0
0
Report
एनएच-552 पर होटल में गांजे का कारोबार: 2.280 किलो बरामद, संचालक गिरफ्तार
जिला-sawai माधोपुर खंडार थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के against बड़ी कार्रवाई करते हुए नेशनल हाईवे-552 स्थित सुखवास गांव के पास एक होटल पर छापा मारकर 2.280 किलो अवैध गांजा बरामद किया है. होटल संचालक गोपाल माली को गिरफ्तार कर NDPS Act के तहत मामला दर्ज किया गया है, जबकि उसका बेटा मुकेश माली फरार है, जिसकी तलाश जारी है. तलाशी के दौरान आरोपी के पास रखे बैग से दो प्लास्टिक की थैलियों में 2.280 किलो गांजा बरामद हुआ. पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि उसका बेटा मुकेश एक व्यक्ति से गांजा लेकर आता था और दोनों होटल पर भोजन करने आ रहे ट्रक चालकों को गांजा बेचते थे. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS Act की धारा 8/20 सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि गांजा कहाँ से लाया जाता था और इसकी सप्लाई किन-किन लोगों तक की जाती थी. पुलिस का कहना है कि जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.0
0
Report
Advertisement
चार नकाबपोश बदमाशों ने दुकान में घुसकर मारपीट कर पैसे मोबाइल लेकर हुए फरार,
Kalauli Teer Danda, Uttar Pradesh:हमीरपुर : चार नकाबपोश बदमाशों ने दुकान में घुसकर मारपीट कर पैसे मोबाइल लेकर हुए फरार, बदमाशों ने दुकानदार को पीटा और दुकान खाली करने की दी चेतावनी, दुकान में रखा कैश और मोबाइल लेकर बदमाश मौके से हुए फरार, नकाबपोश बदमाश दुकान में घुसते और घटना को अंजाम देने के बाद भागते हुए सीसीटीवी में हुए कैद, 24 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली,पीड़ित व्यापारी को सता रहा बदमाशों का खौफ, दिनदहाड़े हुई बाजार में घटना से पुलिस की कार्य प्रणाली पर उठ रहे सवाल, सदर कोतवाली क्षेत्र के पुराना बेतवा घाट इलाके का मामला।0
0
Report
खंडवा बस में यात्री की मौत: हैदराबाद से इंदौर जा रही बस
Khandwa, Madhya Pradesh:खंडवा में हैदराबाद से इंदौर जा रही निजी बस में सफर कर रहे यात्री की मौत हुई. पंधানা पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. मृतक की पहचान खिराला गांव निवासी पन्नालाल के रूप में हुई है. वह हैदराबाद में मजदूरी करता था और बस से अपने गांव खिराला लौट रहा था. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और जांच शुरू कर दी गई. सुबह गांव आने पर जब वह बस से उतर नहीं पाया तो कंडक्टर जागने के बाद भी नहीं उठा, तब बस को बोरगांव पुलिस चौकी लेकर पंचनामा बनाकर शव उतारा गया. परिजनों को सूचना दी गई. परिजनों ने निष्पक्ष जांच की मांग की है. पंधाना थाना प्रभारी दिलीप सिंह देवड़ा ने बताया कि प्रारम्भिक जानकारी में मृतक द्वारा शराब सेवन किए जाने की बात सामने आई, लेकिन मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है. फोरेंसिक जांच के लिए बस को रोका गया और अन्य यात्रियों को दूसरी बस से रवाना किया गया.0
0
Report
लखनऊ STF ने फर्जी जॉइन लेटर देकर लाखों की ठगी करने वाले दो आरोपित गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ/STF Upstf को मिली बड़ी कामयाबी, विपिन सरकारी विभागों में भर्ती करने का लालच देकर अभ्यर्थियों से मोटी रकम लेकर फर्जी जॉइन लेटर व आई कार्ड बनाकर ठगी करने वाले अंतरराज्य गिरोह के दो व्यक्तियों को किया गिरफ्तार Stf द्वारा पकड़े गए अभियुक्त अशरफ अली व विवेक के पास से कई हम दस्तावेज हुए बरामद एचसीएफ ने दोनों अभियुक्तों को नगर पंचायत ढकिया थाना डिलारी जनपद मुरादाबाद से किया गिरफ्तार Stf द्वारा पकड़े गए अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया अपने साथियों के साथ मिलकर कई सरकारी विभागों में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करते है पकड़े गए अभियुक्तों ने बताया ये काम वो लगभग 2 साल से के रहे है अभी तो 20 से 25 युवकों के साथ ठगी कर चुके है एसटीएफ द्वारा पकड़े गए अभियुक्तों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है0
0
Report
Advertisement
यूपी में कांग्रेस की आधी सीटों की मांग, 403 सीटों का दबाव
Noida, Uttar Pradesh:कांग्रेस के यूपी प्रभारी राजेन्द्र पाल गौतम ने कहा कि गठबंधन में आधी सीटों की हिस्सेदारी चाहिए... इससे पहले अजय राय कह चुके हैं कि कांग्रेस 403 सीट पर चुनाव की तैयारी कर रही है... यानी कांग्रेस गठबंधन के आधिकारिक ऐलान से पहले कहीं न कहीं प्रेशर पॉलिटिक्स खेल रही है..0
0
Report
रायबरेली में तेज रफ्तार जनरथ बस खंभे से टकराकर बड़ा हादसा टला
Raebareli, Uttar Pradesh:एंकर रायबरेली में बड़ा हादसा टल गया। यहां शहर कोतवाली क्षेत्र के जोशियाना पुल के पास तेज रफ्तार जनरथ बस अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि खंभा टूट गया और बस बिजली के तारों में फंस गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, लेकिन सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। दुर्घटना के चलते इलाके की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई0
0
Report
अमरनाथ यात्रा के तीर्थयात्रियों का पहला जत्था न्यूयुग टनल पार करके बालटाल पहुँचा
Noida, Uttar Pradesh:सोनमर्ग, J&K: अमरनाथ यात्रा के तीर्थयात्रियों का पहला जत्था न्यूयुग टनल पार करके बालटाल पहुँचा; ज़िला प्रशासन ने तीर्थयात्रियों का स्वागत किया。0
0
Report
Advertisement
ओसियां में जल संकट के खिलाफ महिलाओं का हाईवे पर मटकी फोड़ प्रदर्शन
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर जिले के ओसियां कस्बे में पेयजल संकट को लेकर गुरुवार को महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में महिलाओं ने जोधपुर-फलौदी स्टेट हाईवे पर पहुंचकर मटकी फोड़ प्रदर्शन किया और एक-दूसरे का हाथ पकड़कर सड़क पर खड़ी हो गईं, जिससे हाईवे पर यातायात प्रभावित हो गया। प्रदर्शन कर रही महिलाओं का आरोप है कि कस्बे में घरों तक कम प्रेशर से पानी पहुंच रहा है और पांच दिन में केवल एक बार ही जलापूर्ति की जा रही है। इससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तथा मजबूरी में दोगुने दाम देकर निजी पानी के टैंकर मंगवाने पड़ रहे हैं। महिलाओं ने जलदाय विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्य पाइपलाइन से किए गए अवैध कनेक्शनों की कई बार शिकायत करने के बावजूद विभाग के अधिकारी और कर्मचारी कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने अवैध कनेक्शन हटाकर नियमित और पर्याप्त जलापूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की। हाईवे जाम की सूचना मिलते ही पुलिस जाब्ता और जलदाय विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा प्रदर्शन कर रही महिलाओं से समझाइश का प्रयास किया। समाचार लिखे जाने तक प्रदर्शन जारी था और प्रशासन आंदोलन समाप्त कराने के प्रयास में जुटा हुआ था।0
0
Report
Barabanki: भा.जा.पा किसान मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र सिंह चौधरी का भव्य स्वागत l
Barabanki, Uttar Pradesh:भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा, उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र सिंह चौधरी का आज पहली बार लखनऊ आगमन हुआ। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यालय में उनका भव्य स्वागत किया गया। प्रदेशभर से आए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका आत्मीय अभिनंदन किया। लखनऊ के बीकेटी स्थित इंटौजा टोल प्लाजा पर भाजपा किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र सिंह चौधरी का पुष्पमालाओं और जयघोष के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचने पर पुष्पवर्षा, ढोल-नगाड़ों और नारों के बीच उनका भव्य अभिनंदन किया गया। प्रदेश कार्यालय परिसर स्थित भगवान शिव मंदिर में देवेंद्र सिंह चौधरी ने पूजा-अर्चना कर संगठन की उन्नति, राष्ट्र की समृद्धि और किसानों के कल्याण की कामना की। इसके उपरांत उन्होंने भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यालय का पूजन कर विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। इसके बाद आयोजित स्वागत एवं परिचयात्मक बैठक की अध्यक्षता अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष अरुण सिंह 'गप्पू' ने की। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष का पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मान किया गया तथा उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी गईं। अपने संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि संगठन की विचारधारा, अनुशासन और सेवा-भाव भाजपा किसान मोर्चा की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से किसान हितों के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि किसान मोर्चा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रदेश के प्रत्येक किसान तक पहुंचाने और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध है l बैठक में संगठन विस्तार, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा, डिजिटल माध्यमों के प्रभावी उपयोग, किसान संवाद अभियान और संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। कार्यक्रम के बाद प्रदेश पदाधिकारियों के साथ आगामी कार्यक्रमों को लेकर अलग से बैठक भी आयोजित की गई। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री रामबाबू द्विवेदी ने किया। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री घनश्याम सिंह पटेल, सतेंद्र सिंह तुगाना, प्रदेश मंत्री रामानंद कटियार, प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी शुभम त्रिपाठी सहित प्रदेश, क्षेत्र और जिला स्तर के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि देवेंद्र सिंह चौधरी के नेतृत्व में भाजपा किसान मोर्चा उत्तर प्रदेश संगठनात्मक रूप से नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा और किसान हितों की दिशा में प्रभावी कार्य करेगा।0
0
Report
बेलवा खत्रिया में अतिक्रमण हटाने के बाद रास्ते पर हमला, महिलाओं समेत छह घायल
Jodhpur, Rajasthan:बालेसर : जोधपुर जिला रिपोर्टर: राकेश भारद्वाज *एंकर*_बालेसर क्षेत्र के ग्राम पंचायत बेलवा खत्रिया में आबादी भूमि से निकल रहे आम रास्ते पर किये गये अतिक्रमण को प्रशासन द्वारा हटाने के बाद उसी रास्ते पर आधी रात को दुबारा पत्थर के बड़े बड़े ब्लॉक रखकर बंद करने का प्रयास कर रहे थे। जब वहां पर लोगो ने अतिक्रमण करने से मना किया तो उन लोगो ने एक राय होकर धारदार हथियारों से हमला कर दिया । जिसमें महिलाओं सहित आधा दर्जन लोग गम्भीर रूप से घायल हुऐ । जिनको एमडीएम अस्पताल ले जाया गया । जिसकी रिर्पोट बालेसर पुलिस थाने में दी गयी हैं। गौरतलब रहे ग्राम पंचायत बेलवा खत्रिया में आबादी भूमि में केवलराम एवं कुम्भाराम के घर तक जाने वाले आम रास्ते पर कुछ लोगो ने अतिक्रमण कर दिया । इसकी शिकायत दर्ज करवाने पर 29 जून सोमवार को बालेसर तहसीलदार हुकमसिंह सिसोदिया,मय पुलिस प्रशासन जाब्ते के साथ अतिक्रमण हटाने के लिए पहुंचे और अतिक्रमण हटाने की कारवाई शुरू की तो अतिक्रमियों ने विरोध जताया इसके बावजूद कुछ देर तक प्रशासन ने कारवाई की मगर इसके बाद महिलाओं के द्वारा विरोध प्रर्दशन शुरू कर दिया तो जाब्ते के पास महिला कांस्टेबल नही होने के चलते कारवाई को बीच में ही स्थागित कर वापिस लौटना पड़ा । दूसरे दिन आधी रात को वापिस रास्ता बंद करने का प्रयास किया गया । पीड़ित पक्ष के जालाराम पुत्र कुम्भाराम जाति माली निवासी बेलवा खत्रिया ने बताया की रात को एक बजे पूंजाराम पुत्र चुन्नीलाल, भींयाराम पुत्र पूंजाराम, दुर्गाराम पुत्र तनाराम, हेमाराम पुत्र इगाराम, नैनाराम पुत्र पुंजाराम, भंवराराम पुत्र इगाराम व 10 अन्य सभी ट्रेक्टर ट्रोली में ब्लॉक भरकर हाईड्रो केन, व कैम्पर गाड़ी लेकर कुल्हाड़ी, सरियों, डंडों, लाठियों से लैस होकर रात्रि में मेरे घर के आगे आबादी भूमि का रास्ता हैं। जिस पर रास्ते को बंद करने के लिए पत्थर के बड़े बड़े ब्लॉक रखने शुरू कर दिया। तभी गाडियों की आवाज सुनकर मेरे पिता जाग गये तब उन्होने बाहर आकर उन सभी को रास्ता बंद नहीं करने कहा तब उनके पिता को धक्का देकर, डराकर, वहा से रवाना कर दिया एवं उन्होंने अन्दर आकर मेरी माता पोपी देवी व मुझे जगाया तब वह खुद ,केवलराम, श्रवणराम, मोतीराम, मगराज, मेरी माता व धापूदेवी, कैलाश, कंचन, किरण सभी बाहर जाकर उनकों रास्ता बंद नहीं करने का कहा तब पहले से हथियारों से लैस उन सभी ने उसके और उसके भाई केवलराम, मोतीराम, श्रवण, मगराज, पोपीदेवी पर जानलेवा हमला कर दिया। भींयाराम ने मेरे भाई केवलराम व मेरी माता पोपीदेवी के सिर में कुल्हाड़ी से मारी जिससे उन दोनों के सिर फट गये। दुर्गाराम व नेनाराम ने सिरों पर जानलेवा हमला कर सिर में गंभीर चोटे पहुचाई हमारे खून बहने लग गया तथा जब हम चिल्लाने लगें तो वे सभी अपने हथियार ट्रेक्टर, हाईड्रो केन व कैम्पर गाडी लेकर चले गये एवं जाते वक्त रास्ते पर खंडे डालकर ब्लॉक रखकर रास्ता बंद कर दिया एवं रास्ते पर कंटीली झाड़िया डाल दी और परिवार सहित जान से मारने की धमकिया दी। इसकी रिर्पोट बालेसर पुलिस थाने में दी गयी हैं। बालेसर थाना प्रभारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश जारी हैं।0
0
Report
Advertisement
मथुरा राशन पीटीसी पर नया अपडेट
Noida, Uttar Pradesh:मथुरा राशन पीटीसी0
0
Report
मुरैना के खाद विभाग घोटाला: बिना विज्ञप्ति दुकान आमंत्रण, पैसे के लेनदेन आरोप
Morena, Madhya Pradesh:मुरैना में खाद विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। आरोप है कि वार्ड क्रमांक 47 में बिना सार्वजनिक विज्ञप्ति जारी किए एक दुकान का आमंत्रण कर दिया गया। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि यह पूरी प्रक्रिया नियमों के विपरीत हुई और इसमें पैसों के लेनदेन के भी आरोप लगाए गए हैं। मामले की शिकायत कलेक्टर समेत संबंधित अधिकारियों से की गई है। वहीं, इस पूरे विवाद में एक ऑडियो भी सामने आया है, जिसने सवालों को और गहरा कर दिया है। मुरैना के वार्ड क्रमांक 47 में खाद विभाग पर बिना विज्ञप्ति जारी किए दुकान आमंत्रित करने के आरोप लगे हैं। शिकायतकर्ताओं का दावा है कि विभाग ने नियमों का पालन नहीं किया और कथित रूप से पैसे के लेनदेन के बाद प्रक्रिया पूरी की गई। इस संबंध में कलेक्टर मुरैना सहित अन्य अधिकारियों को लिखित शिकायत भी सौंपी गई है। मामले में एक कथित ऑडियो भी सामने आया है, जिसमें प्रभारी अधिकारी यह कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि अखबार में विज्ञप्ति प्रकाशित कराने में खर्च आता है, इसलिए विज्ञप्ति जारी नहीं की गई। हालांकि, इस ऑडियो की स्वतंत्र तौर पर पुष्टि नहीं हुई है। जब इस पूरे मामले पर जिला अधिकारियों से बात की गई तो उनका कहना था कि शिकायत प्राप्त हो चुकी है। फिलहाल संबंधित प्रभारी अधिकारी अवकाश पर हैं। उनके लौटने के बाद पूरे मामले की जांच कर आगे की-action की जाएगी। अब सभी की नजर इस बात पर है कि जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं और आरोप सही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी एवं दुकान के against क्या कार्रवाई की जाती है।0
0
Report
जालावाड़: पनवाड़ के समदखेड़ी एनीकट में डूबे युवक की तलाश जारी
Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ जिले के पनवाड़ क्षेत्र के समदखेड़ी स्थित कालीसिंध एनीकट पर दोपहर 2 बजे करीब नहाने गए तीन युवकों में से एक युवक गहरे पानी में डूब गया। डूबने वाले युवक की पहचान पनवाड़ निवासी प्रदीप पुत्र शंकरलाल बैरवा के रूप में हुई है। उसके साथ मौजूद रवि सुमन और ललित बैरवा ने तत्काल पनवाड़ पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और खानपुर एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम को बुलाया। एसडीआरएफ टीम ने एनीकट में युवक की तलाश के लिए लगातार सर्च अभियान चला रखा है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई, वही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।0
0
Report
Advertisement
