271504
अयोध्या में साधु संतों का भव्य स्वागत
Paraspur, Uttar Pradesh:अयोध्या की चौरासी कोसी परिक्रमा के साधु संत गृहस्थ जनों ने सरयू स्नान ध्यान किया। पण्डित सूर्यमणि तिवारी ने कहा कि आये श्रद्धालुओं को जलपान भोजन प्रबंध कराया गया। खैरा के ग्रामीण वीरेन्द्र मिश्रा ने कहा कि खैरा पुरबिहन बाग पहुँचे अयोध्या की 84 कोसी परिक्रमार्थी साधु संत महंत गयादास जत्थे का ग्रामीणों ने फूल माला पहनाकर स्वागत सत्कार किया. राजू मिश्रा, सुरेन्द्र मिश्रा, दिनेश सिंह, संजय मिश्रा समेत काफी ग्रामीण रहे हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जम्मू में नारी सम्मान के मुद्दे पर बीजेपी विरोध, राहुल गांधी का पुतला फूंका
Jammu, जम्मू में नारी सम्मान के मुद्दे पर बीजेपी विरोध, कांग्रेस के खिलाफ राहुल गांधी का पुतला फूंका जम्मू में नारी सम्मान के मुद्दे को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं, महिला कार्यकर्ताओं और पार्टी पदाधिकारियों ने कांग्रेस मुख्यालय का घेराव करने की कोशिश की। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी की और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का पुतला फूंककर अपना विरोध दर्ज कराया。 प्रदर्शन में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद सीए सत शर्मा के नेतृत्व में पार्टी के नेता, बीजेपी विधायक और बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों ने ‘नारी का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान’ के नारे लगाते हुए कांग्रेस के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर किया。 दरअसल, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में कांग्रेस सांसद और प्रोफेसर अंगोमचा बिमोल अकोइजम के खिलाफ छात्राओं की शिकायतों पर आंतरिक समिति की जांच के बाद विश्वविद्यालय ने उन्हें सेवा से बर्खास्त कर दिया। बीजेपी इसी मामले को लेकर कांग्रेस नेतृत्व पर सवाल उठा रही है और राहुल गांधी से जवाबदेही की मांग कर रही है। हालांकि, अकोइजम ने आरोपों को खारिज करते हुए इसे अपने खिलाफ साजिश बताया है। जम्मू में प्रदर्शन के दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय की ओर बढ़ने की कोशिश की, लेकिन मौके पर तैनात भारी पुलिस बल ने उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने वहीं रुककर नारेबाजी की और अपना विरोध जारी रखा。 बीजेपी नेताओं का कहना है कि महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के मुद्दे पर राजनीतिक दलों को दोहरा रवैया नहीं अपनाना चाहिए। अब इस प्रदर्शन के बाद कांग्रेस की प्रतिक्रिया पर नजर रहेगी।0
0
Report
आयुष ने कोबरा का रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया
Dehradun, Uttarakhand:कोबरा की घटना के वक्त देहरादून के झाझरा क्षेत्र में हड़कंप मच गया जब एक खतरनाक किंग कोबरा साँप एक घर में घुस गया... काले रंग के इस बेहद खौफनाक सांप को देखकर लोगों के होश उड़ गए... साँप घर में बंधी गाय के नजदीक पहुंचने वाला था... हालात को देखकर लग रहा था कि अगर वन विभाग की टीम को बुलाया गया तो बहुत देर भी हो सकती है... तभी खतरे को भापकर युवक आयुष ने हिम्मत दिखाते हुए इस खौफनाक सांप का रेस्क्यू करना शुरू किया... आयुष ने साँप को मारा नहीं बल्कि घंटो की मशक्कत के बाद साँप को एक कट्टे में कैद कर लिया... इसके बाद आयुष ने सुरक्षित तरीके से इस कोबरा सांप को जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया... साँप के पकड़े जाने के बाद जहाँ एक ओर इलाके के लोगों ने राहत की सांस ली... तो वहीं बहादुरी से कोबरा साँप का सुरक्षित रेसक्यू करने वाले आयुष की भी प्रशंसा की।0
0
Report
जयपुर के मेयर सुनील कोठारी ने राज्यपाल से विकास की रणनीति साझा की
Jaipur, Rajasthan:जयपुर मेयर सुनील कोठारी की राज्यपाल से मुलाकात लोकभवन में कोठारी ने की शिष्टाचार भेंट जयपुर के विकास को लेकर राज्यपाल से किया विजन साझा0
0
Report
Advertisement
भारी संख्या में लोग पश्चिम वाहिनी गंगा घाट पहुंचकर किये अपने पितरों को तर्पण
Khandwari, Uttar Pradesh:पश्चिम वाहिनीं गंगा घाट पर श्रद्धालुओं ने अपने पित्तरों का किया तर्पण चहनियाँ । पितृ विसर्जन के अवसर बलुआ स्थित पश्चिम वाहिनीं गंगा तट पर हजारो लोगो ने शनिवार को अपने अपने पूर्वजों को बिधि विधान से तर्पण किया । ये सिलसिला भोर से ही शुरु हो गया । भीड़ को देखते हुए घाट पर पुलिस फोर्स मौजूद रही । बलुआ बाजार में जाम छुड़ाने में पुलिस लगी रही । पितृ पक्ष में लगातार 15 दिनों तक लोग घरों में भोजन बनाकर अपने पूर्वजों को निकालने के बाद शनिवार को पितृ विसर्जन के दिन बलुआ स्थित पश्चिम वाहिनीं गंगा तट पर हजारो की संख्या में लोगो ने अपने अपने पूर्वजों को तर्पण किया । घाट पर और बाजारों में नाईयो से मुंडन कराकर गंगा में स्नान के पश्चात घाट पर मौजूद ब्राम्हणों से पिण्ड दान की सामग्री,मिष्ठान से तर्पण किया । घाट पर मौजूद लोगों ने बिधि विधान से ब्राम्हणों द्वारा मंत्रों के साथ तर्पण किया । वही घरों में पकवान बनाकर छतों पर पित्तरों को निकाला गया । घाट पर भीड़ को देखते हुए बलुआ थाना प्रभारी संतोष सिंह भारी मात्रा में फोर्स और गंगा सेवा समिति के अध्यक्ष दीपक जायसवाल के नेतृत्व में लोग तैनात रहे ।0
0
Report
जैसलमेर पुलिस ने गुम बैग में एक लाख रुपये खोजकर लौटाया
Jaisalmer, Rajasthan:जैसलमेर में कोतवाली पुलिस की तत्परता, गुम हुए एक लाख रुपए से भरे बैग को चंद घंटों में खोजकर लौटाया सीसीटीवी फुटेज खंगालकर पुलिस ने तलाशा बैग, जोधपुर से आए व्यक्ति को परिजनों की मौजूदगी में सौंपी नकदी जैसलमेर। कर्तव्य के प्रति निष्ठा और जनसेवा की भावना का परिचय देते हुए जैसलमेर शहर कोतवाली पुलिस ने एक व्यक्ति का गुम हुआ एक लाख रुपए की नकदी से भरा बैग चंद घंटों में तलाश कर उसे सकुशल सुपुर्द कर दिया। बैग में रखी पूरी नकदी सुरक्षित मिलने पर संबंधित व्यक्ति और उसके परिजनों ने राहत की सांस ली। शहर कोतवाल प्रेमाराम विश्नोई ने ZEE राजस्थान से बातचीत में बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 7:30 बजे जोधपुर के शास्त्री नगर निवासी हेमंत सोनी घबराई हुई अवस्था में कोतवाली थाने पहुंचा। उसने पुलिस को बताया कि उसका बैग कहीं गुम हो गया है, जिसमें करीब एक लाख रुपए की नकदी रखी हुई थी। शुरुआती स्थिति में वह नशे की हालत में प्रतीत हो रहा था, लेकिन पुलिस ने उसकी शिकायत को गंभीरता से लेते हुए तत्काल तलाश शुरू कर दी। ड्यूटी ऑफिसर एएसआई राजूराम के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने शहर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और उपलब्ध जानकारी के आधार पर बैग की तलाश शुरू की। जांच में सामने आया कि हेमंत सोनी जोधपुर से जैसलमेर पानीपुरी का ठेला लगाने के उद्देश्य से आया था। सम क्षेत्र में घूमने के बाद वह जैसलमेर के एक होटल में रुका था। शुक्रवार सुबह करीब 5:30 से 6 बजे के बीच होटल से निकलकर वह हनुमान चौराहे पहुंचा। यहां एक बस में बैठने के बाद चालक ने उसे नीचे उतार दिया। इसके बाद वह हनुमान चौराहे के पास एक गली में बैग लेकर सो गया। नशे और गफलत के कारण उसे याद नहीं रहा कि बैग कहां रखा है। पुलिस टीम ने लगातार प्रयास करते हुए दोपहर करीब 3 से 4 बजे के बीच उसी स्थान से बैग बरामद कर लिया, जहां हेमंत सोनी सोया था। बैग की जांच करने पर उसमें रखे एक लाख रुपए पूरी तरह सुरक्षित मिले। जांच में सामने आया कि बैग चोरी नहीं हुआ था, बल्कि गफलत के कारण उसी स्थान पर रह गया था। नकदी की सुरक्षा और उसे जिम्मेदारीपूर्वक सौंपने के उद्देश्य से पुलिस ने जोधपुर से हेमंत के भाई और चाचा को जैसलमेर बुलवाया। परिजनों की मौजूदगी में पूरी पारदर्शिता के साथ एक लाख रुपए की नकदी हेमंत को सुपुर्द कर दी गई। इस कार्रवाई में ड्यूटी ऑफिसर एएसआई राजूराम, कांस्टेबल धारा सिंह, विक्रम, जुगताराम और धर्मेंद्र मीणा की अहम भूमिका रही। पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज और लगातार प्रयासों के जरिए गुम हुई नकदी तलाश कर आमजन के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई। यह कार्रवाई दर्शाती है कि पुलिस का दायित्व केवल अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करना ही नहीं, बल्कि जरूरत के समय आमजन की सहायता कर उनकी परेशानी दूर करना भी है। बाइट: प्रेमाराम विश्नोई, शहर कोतवाल, जैसलमेर0
0
Report
हनुमान बेनीवाल के पहुँचते ही किसान आंदोलन को मिली तेजी; धान मंडी में विशाल सभा
Sri Ganganagar, Rajasthan:श्रीगंगानगर जिले के नई मंडी घड़साना में सिंचाई पानी की मांग को लेकर चल रहे किसान आंदोलन के तहत आज धान मंडी शेड के नीचे विशाल किसान सभा का आयोजन किया जा रहा है। सभा में हजारों की संख्या में किसान पहुंच चुके हैं। किसान ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ सभा स्थल पर पहुंच रहे हैं। किसान नेताओं द्वारा सभा को संबोधित किया जा रहा है। कुछ ही देर में आरएलपी सुप्रीमो एवं सांसद हनुमान बेनीवाल के पहुँचने की संभावना है। वे सभा को संबोधित कर किसानों के आंदोलन को समर्थन देंगे। उनके दौरे को लेकर किसानों में उत्साह है। वहीं, बड़ी संख्या में किसानों के जुटने की संभावना को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है और सुरक्षा व्यवस्था के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।0
0
Report
Advertisement
दिल्ली में यूनाइटेड हिंदू फ्रंट का प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के भारत रत्न की मांग
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: यूनाइटेड हिंदू फ्रंट के सदस्यों ने, जिसके इंटरनेशनल वर्किंग प्रेसिडेंट जय भगवान गोयल हैं, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के समर्थन में हिन्दू महासभा भवन के बाहर प्रदर्शन किया। उन्होंने मांग की कि उन्हें भारत रत्न दिया जाए।0
0
Report
अमेठी में जी मीडिया खबर के बाद चोरी का खुलासा, कापर वायर बरामद
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी में जी मीडिया खबर के बाद चोरी का खुलासा, कापर वायर बरामद0
0
Report
साक्षी महाराज ने लोधी समाज को हिस्सेदारी की मांग कर अल्टीमेटम दिया
Unnao, Uttar Pradesh:साक्षी महाराज ने लोधी समाज को संगठन और सत्ता में उचित हिस्सेदारी मिलनी चाहिए कहकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि लोधी समाज लंबे समय से भाजपा का मजबूत आधार रहा है और उसी तरह समाजवादी पार्टी के यादव-मुस्लिम वोट बैंक का उदाहरण देते हुए इस समुदाय के लिए हिस्सेदारी की जरूरत पर बल दिया। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह और लोधी समाज की भूमिका के बिना उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार की राह कठिन बताई और कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी नेतृत्व के सामने उन्होंने यह मुद्दा बार-बार उठाया है। समाज को संगठन और सत्ता दोनों जगह सम्मानजनक प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए, उनकी यह मांग व्यक्तिगत नहीं बल्कि समाज की आवाज है।0
0
Report
Advertisement
दानapur बाजार में लावारिस गाय ने मीसा भारती को भागने पर मजबूर कर दिया
Danapur, Bihar:खबर दानापुर से आ रही है जहाँ दानापुर कैंटॉमेंट के पेठिया बाजार स्थित दुकानदारों के हड़ताल किए जाने की सूचना के बाद पाटलिपुरंत्र सांसद मीसा भारती दुकानदारों से बातचीत करने के लिए पहुँची थीं और उनकी समस्या के समाधान के लिए पहुँची थीं इस दौरान बाजार में घूम रही लावारिस गाय ने हड़कंप मचा दिया लावारिस गाय की वजह से मीसा भारती को भी भागना पड़ा हालांकि पूरी तस्वीर सामने नहीं आ पाई लेकिन जो तस्वीर सामने आई है उससे यह साफ लग रहा है कि गाय की वजह से मीसा भारती को भागना पड़ा मीसा भारती ने अपने बयान में कहा है कि लावारिस गाय बाजार के लिए परेशानी बनी हुई है इस पर भी कंट्रोल होना चाहिए और जो पशुपालक हैं उनसे भी उन्होंने गुजारिश की अपने गायों को बांधकर रखें.0
0
Report
जमशेदपुर में कांग्रेस का काला दिवस प्रदर्शन, इस्तीफे और मतदाता सूची गड़बड़ियों के आरोप
Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर में जिला कांग्रेस कमेटी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने काला दिवस मनाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। आयुक्त कार्यालय के बाहर आयोजित इस प्रदर्शन में काले कपड़े पहनकर पहुंचे कांग्रेसी नेताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि एसआईआर के नाम पर देश के करोड़ों लोगों के नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं और चुनावों में भाजपा को फायदा पहुंचाने के लिए गड़बड़ियां की गई हैं। प्रदर्शन का नेतृत्व पूर्व सांसद प्रदीप कुमार बलमुचू, जिला कांग्रेस अध्यक्ष परविंदर सिंह समेत कई प्रदेश स्तरीय कांग्रेस नेताओं ने किया। पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से आयोजित इस काला दिवस कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने काले कपड़े पहनकर केंद्र सरकार और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा सरकार को राजनीतिक लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से एसआईआर के तहत मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर गड़बड़ियां की गई हैं। कांग्रेस नेताओं का दावा है कि कई राज्यों में चुनाव के दौरान भाजपा उम्मीदवारों को फायदा पहुंचाने के लिए अनियमितताएं की गईं, जिसके विरोध में देशभर में आंदोलन किया जा रहा है।0
0
Report
बांसवाड़ा में घर में घुसे मगरमच्छ का रेस्क्यू: लोगों ने सुरक्षित बचाव किया
Banswara, Rajasthan:जिला - बांसवाड़ा विधानसभा- बांसवाड़ा मगरमच्छ लगभग 3 बजे रात में गढ़ी क्षेत्र के आदर्श गांव बोरी में मोहल्ले में दिखाई दिया। मगरमच्छ एक घर में घुसने की कोशिश कर रहा था। इसी घर के बाहर एक परिवार खाट पर सो रहा था। युवाओं ने आवाज देकर परिवार को जागाया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। परतापुर गौशाला की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। पुलिस थाने गढ़ी, अरथुना के पुलिस थाना, स्थानीय युवाओं और मोहल्लावासियों के सहयोग से रेस्क्यू अभियान शुरू हुआ। टीम ने काफी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ लिया। इसके बाद उसे नदी में छोड़ दिया गया। रेस्क्यू अभियान में राहुल पंचाल, परेश डिंडोर, कृष्णा खराड़ी, नयन डाबी, नितेश कलाल, राम, गिरिश खांट, पार्षद गायत्री खांट सहित मोहल्लावासियों और पुलिस प्रशासन का सहयोग रहा। रात के समय आबादी क्षेत्र में मगरमच्छ की उपस्थिति से लोगों में चिंता थी। युवाओं की सतर्कता और रेस्क्यू टीम की मदद से परिवार सुरक्षित बाहर निकाला गया और मगरमच्छ को सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया।0
0
Report
Advertisement
पाली दौरे पर मदन राठौड़ ने समस्याओं के निस्तारण का भरोसा दिया
Pali, Rajasthan:भाजपा की प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ अल्प प्रवास के लिए पाली दौरे पर रहे जहां पारिवारिक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद पुनः जयपुर के लिए रवाना हुए, इस दौरान राठौड़ ने पाली स्थित टैगोर नगर निवास पर जिले भर से आए पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने मुलाकात की जहा आमजन ने समस्याओं से राठौड़ को अवगत कराया तो वही राठौड़ ने निस्तारण का आश्वासन देते हुए अधिकारी को निर्देशित किया।0
0
Report
सीकर में राष्ट्रीय लोक अदालत: 16 बैंचों से लंबित प्रकरण निस्तारित
Sikar, Rajasthan:सीकर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, 16 बैंचों में हुई प्रकरणों की सुनवाई सीकर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को सीकर न्यायक्षेत्र के समस्त न्यायालयों में इस वर्ष की तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत के माध्यम से न्यायालयों में लंबित प्रकरणों के साथ ही प्री-लिटिगेशन स्तर के विवादों के निस्तारण की कार्यवाही की गई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्ष एवं जिला एवं सत्र न्यायाधीश रूपा गुप्ता के निर्देशन में आयोजित लोक अदालत में सीकर जिला मुख्यालय सहित फतेहपुर, लक्ष्मणगढ़, श्रीमाधोपुर, नीमकाथाना, रींगस, दांतारामगढ़, खंडेला, खाटूश्यामजी एवं धोद में कुल 16 बैंचों का गठन किया गया। इन बैंचों के माध्यम से विभिन्न प्रकरणों की सुनवाई करते हुए पक्षकारों के बीच आपसी सहमति से विवादों के निस्तारण के प्रयास किए गए। लोक अदालत में बैंक ऋण की किश्तों की वसूली, टेलीफोन बिलों के बकाया भुगतान सहित विविध प्रकार के मामलों को आपसी समझाइश एवं राजीनामे के आधार पर निस्तारित करने की कार्यवाही की गई। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्ष रूपा गुप्ता ने लोक अदालत के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि लोक अदालत विवादों के निस्तारण का सस्ता, सुलभ एवं सौहार्दपूर्ण माध्यम है। इसके जरिए पक्षकारों को लंबी न्यायिक प्रक्रिया से राहत मिलती है। साथ ही, नियमानुसार न्यायालय शुल्क की वापसी का लाभ भी मिलता है। वहीं, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव शालिनी गोयल ने बताया कि लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य आपसी सहमति से विवादों का समाधान कर पक्षकारों को त्वरित न्याय उपलब्ध करवाना है। लोक अदालत के माध्यम से निस्तारित प्रकरणों में अपील का प्रावधान नहीं होने से पक्षकारों को लंबे समय तक चलने वाली मुकदमेबाजी से भी राहत मिलती है। राष्ट्रीय लोक अदालत में मुख्य रूप से दो प्रकार की पीठें बनाई गई हैं। पहली, मुकदमा दर्ज होने से पूर्व के मामलों के लिए और दूसरी, न्यायालयों में लंबित मामलों के लिए। लंबित मामलों की पीठों में वे प्रकरण शामिल हैं, जिनमें न्यायालय में मुकदमा दर्ज हो चुका है और न्यायिक कार्यवाही चल रही है। इनमें दीवानी प्रकृति के वाद, एम.एस.सी.टी. के मामले और पारिवारिक विवादों सहित अन्य उपयुक्त प्रकरणों को शामिल किया गया है। वहीं, मुकदमा दर्ज होने से पूर्व के मामलों की पीठों में ऐसे प्रकरणों की सुनवाई की जा रही है, जो अभी न्यायालय तक नहीं पहुंचे हैं। इनमें समझौता योग्य आपराधिक मामले तथा अन्य उपयुक्त प्रकरण शामिल हैं। आज की लोक अदालत में विभिन्न बैंकों और बीमा कंपनियों के प्रतिनिधि भी उपस्थित हुए हैं। उदाहरण के तौर पर, केनरा बैंक के एक मामले में 20 लाख रुपये के ऋण का निपटारा संबंधित महिला की विशेष परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए 10 लाख रुपये में किया गया। इसी प्रकार, राजस्थान ग्रामीण बैंक के एक मामले में किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) के अंतर्गत लिए गए 5 लाख रुपये के ऋण का समझौता 2 लाख रुपये में किया गया। कई बार लोगों की विशेष परिस्थितियों के कारण उनके लिए ऋण चुकाना कठिन हो जाता है। ऐसे में राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से ऋण वसूली से संबंधित अनर्जक परिसंपत्ति (एनपीए) के मामलों में रियायत देते हुए आपसी सहमति से निपटारा करने के प्रयास किए जा रहे हैं।0
0
Report
ITO पर ट्रैफिक फिर से खुला, जानिए क्या हुआ
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली के ITO पर ट्रैफिक खोल दिया गया है। गाड़ियों को दिखाते हुए WT किया है。0
0
Report
Advertisement
