icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
271001
Harish Chandra GuptaHarish Chandra GuptaFollow22 Jan 2025, 12:42 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बस्सी देवगांव रोड हादसे बाद धरना समाप्त, परिवार को 15 लाख मुआवजे की पुष्टि

Dudu, Rajasthan:लोकेशन बस्सी विधानसभा - बस्सी बस्सी - जयपुर मुआवजे और कार्रवाई के आश्वासन के बाद रात 1 बजे धरना समाप्त क्रेशर प्लांट यूनियन की ओर से मृतक के परिजनों को 15 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने पर बनी सहमति सरकारी सहायता राशि अलग से मिलेगी, एक डेयरी बूथ देने का भी आश्वासन डंपरों के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा, डंपर चालक और वाहन का अभी तक नहीं लगा सुराग एडिशनल एसपी पारसमल जैन, बस्सी ACP, तीनों थाना प्रभारी और तहसीलदार की मौजूदगी में बनी सहमति करीब रात 1 बजे धरना समाप्त, प्रशासन ने संभाला मोर्चा बस्सी देवगांव रोड पर कल हुआ था भीषण सड़क हादसा
0
0
Report

बजट संकट में सरकारी स्कूल: मिड डे मील और दूध योजना उधारी पर चल रहीं

Tonk, Rajasthan:लाम्बाहरुि सिंह टोंक एंकर..लांबा हरि सिंह के सरकारी स्कूलों में बच्चों के पोषण की व्यवस्था इन दिनों बजट संकट से जूझ रही है। मिड डे मील का पोषाहार उधारी और शिक्षकों की अपनी जेब के सहारे चल रहा है, तो पन्नाधाय बाल गोपाल योजना का बजट भी लंबे समय से अटका हुआ है। सबसे बड़ी चिंता उन करीब ढाई हजार कुक कम हेल्परों की है, जिन्हें पांच माह से मानदेय का इंतजार है। दीपावली के त्योहार से पहले आर्थिक तंगी झेल रहे इन कर्मचारियों की परेशानी और बढ़ गई है। देखिए यह खास रिपोर्ट... सरकारी विद्यालयों में कक्षा एक से आठ तक पढ़ने वाले हजारों बच्चों को प्रतिदिन पोषाहार उपलब्ध कराने वाली मिड डे मील योजना इन दिनों बजट के अभाव में आर्थिक संकट से गुजर रही है। शिक्षकों के अनुसार, भोजन तैयार करने के लिए मिलने वाली कन्वर्जन कॉस्ट कई विद्यालयों में अप्रैल माह से बकाया है। बच्चों का भोजन नियमित रूप से जारी रहे, इसके लिए पोषाहार प्रभारियों को खाद्य सामग्री खरीदने के लिए उधारी लेने के साथ ही कई बार अपनी जेब से भी खर्च करना पड़ रहा है। वहीं पन्नाधाय बाल गोपाल योजना के तहत विद्यार्थियों को दूध उपलब्ध कराने के लिए मिलने वाला बजट भी लंबे समय से अटका हुआ है। कुछ विद्यालयों में यह राशि करीब 15 माह से नहीं मिली है, जबकि कुछ स्कूल अप्रैल माह से बजट का इंतजलार कर रहे हैं। दूध वितरण में चीनी, गैस सिलेंडर और अन्य व्यवस्थाओं पर होने वाले खर्च का भुगतान करना भी विद्यालयों के लिए मुश्किल बनता है। किशन लाल, पंचायत प्रारम्भिक शिक्षा अधिकारी, लांबा हरि सिंह “विद्यालयों में अप्रैल माह से कुक कम हेल्पर, कन्वर्जन कॉस्ट राशि और दूध बनाने के लिए मिलने वाली राशि नहीं मिल रही है।” बजट संकट का असर जिले के 2495 कुक कम हेल्परों पर भी पड़ रहा है। पिछले पांच माह से मानदेय नहीं मिलने के कारण दीपावली के त्योहार से पहले इन कर्मचारियों के सामने आर्थिक परेशानियां खड़ी हो गई हैं। जिले में 1685 राजकीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, माध्यमिक, उच्च माध्यमिक विद्यालयों के साथ संस्कृत विद्यालय और मदरसों में कक्षा एक से आठ तक करीब 88 हजार विद्यार्थी मिड डे मील योजना से लाभान्वित हो रहे हैं। शिक्षकों का कहना है कि भुगतान प्रक्रिया में देरी की एक वजह पोर्टल व्यवस्था में बदलाव भी है। पहले मिड डे मील से संबंधित भुगतान पीडी अथवा एसएनए पोर्टल के माध्यम से किए जाते थे, लेकिन अब भुगतान व्यवस्था नए पोर्टल पर स्थानांतरित होने के कारण प्रक्रिया प्रभावित हुई है। “डिमांड भेज दी गई है। बजट मिलते ही जल्द विद्यालयों में राशि भेजकर कुक कम हेल्परों को राहत प्रदान की जाएगी।” सरकारी योजनाओं का उद्देश्य बच्चों को बेहतर पोषण देना है, लेकिन जब योजना चलाने के लिए स्कूलों को उधारी और शिक्षकों को अपनी जेब का सहारा लेना पड़े, तो व्यवस्था पर सवाल उठना लाजिमी है। अब देखना होगा कि बजट कब जारी होता है और पांच माह से मानदेय का इंतजार कर रहे कुक कम हेल्परों के साथ-साथ आर्थिक दबाव झेल रहे विद्यालयों को कब राहत मिलती है।
0
0
Report

JTET 2026: झारखंड में रिकॉर्ड 986 केंद्र, 5.65 लाख परीक्षार्थी शामिल

Ranchi, Jharkhand:आज झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी JTET 2026 आयोजित की जा रही है। लंबे अंतराल के बाद हो रही इस परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। पूरे झारखंड में परीक्षा के लिए 986 केंद्र बनाए गए हैं, जबकि राजधानी रांची में 101 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की जा रही है। इस परीक्षा में 5.65 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं。 परीक्षा को कदाचार मुक्त और शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं। सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के साथ अधिकारियों की तैनाती की गई है।परीक्षा केंद्र के बाहर अभ्यर्थियों की लंबी कतार लगी है। एक-एक करके उनकी जांच की जा रही है और इसके बाद ही परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश दिया जा रहा है। फिजिकल चेकिंग के साथ परीक्षा हॉल में वीडियोग्राफी की भी व्यवस्था की गई है।वहीं, परीक्षा केंद्र के 200 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा लागू है। पांच या उससे अधिक लोगों के एक जगह इकट्ठा होने और लाउडस्पीकर के इस्तेमाल समेत कई गतिविधियों पर रोक है。 JTET 2026 की परीक्षा दो पालियों में हो रही है। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक है
0
0
Report
Advertisement

इंडिया गठबंधन रैली के लिए सुरक्षा कड़ी, 200–250 सीसीटीवी लगा दिए गए

Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली | आज होने वाली 'इंडिया' (INDIA) गठबंधन की रैली पर, डीसीपी सेंट्रल रोहित राजबीर ने कहा, "हमने पूरे इलाके को 200 से 250 सीसीटीवी कैमरों से कवर किया है। आयोजकों का अपना कंट्रोल रूम भी है, और हम पूरे इलाके की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं." उन्होंने आगे कहा, "रामलीला मैदान में सुरक्षा के लिहाज से, आयोजकों ने कई घेरे (enclosures) बनाए हैं, जिनके अंदर हमारे पुलिसकर्मी तैनात हैं। इन घेरों के बीच रास्ते भी हैं, जहाँ सुरक्षा बनाए रखने के लिए हमारे पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। इसके अलावा, कई स्वयंसेवक (volunteers) भी मौजूद हैं—जिनमें 'सेवा दल', सिविल डिफेंस कमिटी के सदस्य और स्थानीय रेजिडेंट्स एसोसिएशन के प्रतिनिधि शामिल हैं—जो हमारी मदद कर रहे हैं। वे आस-पास की सड़कों पर भीड़ को संभालने (crowd management) में सहायता कर रहे हैं.. 1 नवंबर को होने वाली 'इंडिया' (INDIA) गठबंधन की रैली पर, डीसीपी सेंट्रल रोहित राजबीर ने कहा, "जैसा कि आप देख सकते हैं, लोग सुबह 5:30 बजे से ही इस रैली में शामिल होने के लिए आने लगे हैं। हमारी व्यवस्थाएं बहुत सुव्यवस्थित हैं; हम प्रतिभागियों के आने में मदद कर रहे हैं और साथ ही यह भी सुनिश्चित कर रहे हैं कि स्थानीय निवासियों को किसी तरह की परेशानी न हो। हमने कार्यक्रम स्थल पर उचित इंतजाम किए हैं, और मार्च के रूट के लिए भी एक योजना तैयार है, जो कुछ ही घंटों में शुरू होने वाला है..."
0
0
Report

अलीगढ़-मथुरा मार्ग पर बस ने बाइक सवारों को रौंदा, एक की मौत, दूसरा घायल

Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़-मथुरा मार्ग पर राजस्थान रोडवेज की बस ने बाइक सवारों को रौंदा, एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल. इगलास थाना क्षेत्र में राजस्थान रोडवेज की बस की टक्कर से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है. हादसा हटलपुर मोड़ के पास हुआ, जहां दुर्घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया. जानकारी के अनुसार हटलपुर निवासी मुकेश और महावीर सिंह उर्फ करीमा डीजल लेकर बाइक से घर लौट रहे थे. इसी दौरान सामने से आई बस ने दूसरी ओर जाकर उनकी मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी. अस्पताल ले जाते समय महावीर ने दम तोड़ दिया, जबकि मुकेश को जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. ग्रामीणों के करीब दो घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद पुलिस ने समझाकर जाम खुलवाया. बस को कब्जे में लेकर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई.
0
0
Report
Advertisement

शाहजहांपुर के जलालाबाद में तालाब से बरामद हुआ अज्ञात युवक का शव, अनहोनी की आशंका से सनसनी

SHIV KUMARSHIV KUMARFollow6m ago
Shahjahanpur, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर के एक गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब ग्रामीणों ने एक तालाब में अज्ञात युवक का शव पड़ा हुआ देखा। पानी में शव मिलने की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई और मौके पर ग्रामीणों का भारी हुजूम इकट्ठा हो गया। ​घटना की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही जलालाबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को पानी से बाहर निकलवाया। युवक की मौत को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हैं और अनहोनी अथवा हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। घटना​थाना जलालाबाद क्षेत्र अंतर्गत सिकंदरपुर गांव की है। हालांकि ग्रामीणों से शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन काफी मशक्कत के बाद भी मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। ​पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस सीमावर्ती गांवों और थानों में गुमशुदगी के दर्ज मामलों के जरिए युवक की शिनाख्त कराने के प्रयास में जुटी हुई है।
0
0
Report

आरा-बक्सर फोरलेन पर डंपर ने बाइक सवार दंपति को टक्कर दी, पति की मौत

Mumbai, Maharashtra:जिले में आए दिन हो रहे सड़क हादसों ने सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया है। ताजा मामला आरा-बक्सर फोरलेन पर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव के समीप डंपर ने बाइक सवार दंपति को ओवर टेक करने के दौरान टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार पति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर बैठी पत्नी गंभीर रूप से जख्मी हो गई। जिनका का इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। मृतक शाहपुर थाना क्षेत्र के पांडेयपुर गांव निवासी स्व. हृदयनंद पांडेय के 45 वर्षीय पुत्र सुजीत कुमार पांडेय है। वह पेशे से पुजारी थे एवं पूजा-पाठ करने का काम करते थे। जबकि जख्मी उनकी 40 वर्षीय पत्नी मुन्नी देवी है। घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है。
0
0
Report
Advertisement

पूर्णिया रुपौली में मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन, 80 जिंदा कारतूस बरामद

Purnia, Bihar:पूर्णिया के रुपौली थाना क्षेत्र के मैना भगवानपुर गांव में अवैध हथियार निर्माण के खिलाफ पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। रात्रि के समय छापेमारी कर संचालित मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया गया, जिसमें भारी मात्रा में निर्मित एवं अर्द्धनिर्मित हथियार, 80 जिंदा कारतूस, हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाली मशीनें और अन्य उपकरण जप्त किए गए हैं। मकान मालिक अक्कल मंडल उर्फ अखिलेश मंडल (46) को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक नाबालिग भी हिरासत में लिया गया है। मामले की गंभीरता देखते हुए बिहार एसटीएफ की टीम ने भी पूछताछ शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस प्रशासन ने गुप्त सूचना पर धमदाहा SDPO अजीत प्रताप सिंह चौहान के नेतृत्व में विशेष टीम बनाई और 30-31 अक्टूबर की मध्य रात्रि मैना भगवानपुर वार्ड संख्या छह स्थित उनके घर पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान हथियार निर्माण का पूरा सामान बरामद किया गया। छापेमारी में 12 बोर country-made मस्कट, 7 लोहे के देशी कट्टे और 1 रिवाल्वर सहित कुल 9 निर्मित हथियार मिले, साथ में 12 छोटे-बड़े बैरल, कट्टा के 5 पिछले हिस्से और 4 अगले हिस्से और अन्य अर्द्धनिर्मित हथियार पकड़े गए। 12 बोर के 28 और 32 बोर के 52 जिंदा कारतूस समेत कुल 80 जिंदा कारतूस बरामद हुए। 19 खाली खोखा और कारतूस के दो अग्र भाग भी मिले। हथियार निर्माण में इस्तेमाल होने वाली इलेक्ट्रॉनिक लेथ जैसी मशीनें और दर्जनों उपकरण भी जब्त किए गए। साथ ही 25 हजार रुपए नकद, एक सैमसंग स्क्रीनटच मोबाइल और एक नोकिया की-पैड मोबाइल भी बरामद हुए। एसटीएफ ने आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है ताकि इस मिनी गन फैक्ट्री के नेटवर्क और सप्लाई चैन के बारे में जानकारी जुटाई जा सके।
0
0
Report

दुमका नगर परिषद में नक्शा पारित कराने के नाम पर पैसे मांगने के आरोप, अध्यक्ष-वार्ड पार्षद आमने-सामने

Dumka, Jharkhand:दुमका नगर परिषद एक बार फिर चर्चा में है. नगर परिषद के चुनाव हुए 6 से 7 महीना ही बिता है लेकिन नगर परिषद के अध्यक्ष वार्ड पार्षदों की कार्यशैली बाहर निकल कर आना शुरू हो चूका है. आरोप और प्रत्यारोप शुरू हो चूका है. शहर की जनता नगर की सरकार इसलिए चुनी कि शहर का बिकास हो सके लेकिन नगर परिषद के अंदर आपस का टकराहट सामने आने से आरोप प्रत्यारोप का बाजार गर्म है दरसल नगर परिषद दुमका में नक्शा पारित करने के नाम पर पैसे मांगने के आरोप को लेकर अध्यक्ष अभिषेक चौरसिया और वार्ड पार्षद महेश राम चंद्रवंशी आमने-सामने आ गए हैं. पार्षद महेश राम ने अध्यक्ष पर पैसे लेने का आरोप लगाया है. वहीं, अध्यक्ष अभिषेक चौरसिया ने आरोपों को अपनी छवि धूमिल करने की कोशिश बताते हुए कहा कि नक्शा पारित करने में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की कोई भूमिका नहीं है कहते हुए इसमें कार्यपालक पदाधिकारी की मिलीभगत से नक्शा पारित होता की बात कहीं है और कहा गया कि नक्शा पास में 10 टेक्निकल कर्मी रहने के वावजूद एक ही कर्मी को क्यों नक्शा पास कराने का जिम्मा दिया जाता है. वही वार्ड पार्षद महेश राम चंद्रवंशी ने बयान देते हुए कहा कि पुरे शहर में जितने भी नये घर बन रहे है उसमे नक्शा पास कराने के नाम पर अध्यक्ष के द्वारा रुपया उगाही की जा रही है जिसकी सूची आने वाले समय में सामने रखा जायेगा।नगर परिषद के वार्ड पार्षद ने अध्यक्ष पर सीधा आरोप लगाया. वही नगर परिषद की छवि धुर्मिल ना हो इसके लिए नगर परिषद कार्यालय में एक बोर्ड लगाया गया है, जिसमें नक्शा पारित करने के नाम पर पैसे मांगने पर भुगतान नहीं करने की अपील की गई है. जिसके बाद अब नगर परिषद के अध्यक्ष और पार्षद के बीच आरोप-प्रत्यारोप का यह मामला नगर परिषद कार्यालय के साथ शहर में भी चर्चा का विषय बना हुआ है.
0
0
Report
Advertisement

उदयपुर में ब्रिक्स सतत जीवनशैली सप्ताह की शुरुआत, रैली और पौधारोपण से जागरूकता बढ़ी

Udaipur, Rajasthan:उदयपुर ब्रेकिंग ब्रिक्स सतत जीवनशैली सप्ताह शुभारंभ फतहसागर की पाल पर गूंजा पर्यावरण संरक्षण और सतत जीवनशैली के प्रति जागरूकता का संदेश जिला प्रशासन और जिला पर्यावरण के तत्वावधान में निकाली रैली उप वन संरक्षक उत्तर डी के तिवारी ने दिखाई रैली को हरी झंडी रैली फतहसागर देवाली छोर से प्रारंभ होकर मोती मंगरी तक पहुंचकर हुई संपन्न पर्यावरण संरक्षण की दोहराई शपथ रैली के बाद नीमच माता पहाड़ी पर किया पौधरोपण 7 नवंबर तक चलेगा ब्रिक्स सतत् जीवनशैली सप्ताह सप्ताह के दौरान सातों दिन अलग-अलग थीम आधारित होगी गतिविधियां
0
0
Report

बीलखेड़ा माल में ट्रांसफार्मर गिराकर तांबे-तेल चोरी, ग्रामीणों में हड़कंप

Baran, Rajasthan:बीलखेड़ा माल में चोरों ने ट्रांसफार्मर गिराकर तांबे के तार और तेल चुराए बारां के शाहाबाद क्षेत्र के बीलखेड़ा माल गांव में मुख्य मार्ग पर लगे बिजली ट्रांसफार्मर को निशाना बनाकर अज्ञात चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने शनिवार रात चलती विद्युत लाइन से ट्रांसफार्मर का कनेक्शन काटकर उसे नीचे पटक दिया और अंदर से कीमती तांबे का तार व तेल चोरी कर ले गए। सुबह जब ग्रामीणों की नींद खुली तो मुख्य मार्ग पर ट्रांसफार्मर नीचे गिरा हुआ मिला। उसके अंदर का सामान गायब देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने तुरंत लाइनमैन और शाहाबाद पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना का जायजा लिया। चुनावी माहौल के बीच मुख्य मार्ग पर हुई इस वारदात से गांव में चर्चा का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि इन दिनों गांव में बाहरी वाहनों की आवाजाही बढ़ी हुई है, फिर भी चोर बेखौफ होकर वारदात कर रहे हैं। ट्रांसफार्मर गिरने से गांव की बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गई है, जिससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने पुलिस से रात्रि गश्त नियमित करने और संदिग्ध वाहनों पर कड़ी नजर रखने की मांग की है। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top