271504
Gonda - रास्ता में युवक की पिटाई, दो आरोपित पर केस दर्ज
Paraspur, Uttar Pradesh:परसपुर के ग्राम मरचौर अपने घर जा रहे युवक की रास्ता में कुछ लोगों ने पिटाई कर दी। साईं तकिया के गुड्डू ने दर्ज रिपोर्ट में कहा है कि रविवार के दोपहर में अकबर अली पुरवा मरचौर जा रहा था। रास्ता में चरहुआँ मोड़ पर गोसाई पुरवा के विकास गोस्वामी, शिवाकांत तिवारी पंडित पुरवा ने रोककर अनायास अभद्रता किया। धमकी देते हुए पिटाई कर दी। एसओ दिनेश सिंह ने कहा कि पीड़ित के तहरीर पर मारपीट मामले में आरोपित पर केस दर्ज किया गया है और मामले की जाँच शुरू कर दी गयी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
लखीमपुर-खीरी डीपीआरओ कार्यालय में एंटी करप्शन टीम छापे में महिला बाबू गिरफ्तार।
Datelikalan, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी। लखीमपुर खीरी के डीपीआरओ कार्यालय में एंटी करप्शन टीम को महिला कर्मचारी के द्वारा बीस हजार रुपए मांगे जाने की सूचना पर टीम के द्वारा छापेमारी की गई जिसमें महिला कर्मचारी को एंटी करप्शन टीम ने गिरफ्तार कर लिया, अग्रिम वैधानिक कार्रवाई महिला कर्मचारी पर की जा रही है।0
0
Report
अलग-अलग स्थानों पर दो महिलाओं सहित तीन को सांप ने डसा, अस्पताल में चल रहा है इलाज
Shahabad, Uttar Pradesh:शाहाबाद तहसील क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर सांप ने दो महिलाओं सहित तीन को डस लिया जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। शाहाबाद कोतवाली के मोहल्ला खेड़ा बीवी जयी निवासी रहमान पुत्र यामीन को दोपहर के वक्त सांप ने काट लिया परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। रिंकी पत्नी विपिन निवासी जटपुरा थाना शाहाबाद और सोनालिका 16 वर्ष पुत्री आनंद स्वरूप निवासी ग्राम बीरमपुर थाना पचदेवरा को भी सांप ने काटा। सभी घायलों को सीएचसी शाहबाद में भर्ती कराया गया। मंगलवार को शाम 7:00 बजे अस्पताल के चिकित्सा अधिकारी ने बताया सभी मरीज खतरे से बाहर हैं। उनका इलाज किया जा रहा है।0
0
Report
कांवड़ यात्रा को लेकर सख्ती, शामली में मीट-मछली और अंडे की दुकानों को जारी हुए नोटिस
Shamli, Uttar Pradesh:श्रवण पंडित शामली शामली में सावन माह की कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए नगर पालिका परिषद ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पालिका प्रशासन ने कांवड़ मार्ग पर स्थित मीट, मछली और अंडे की दुकानों के संचालकों को निर्धारित अवधि तक दुकानें बंद रखने के नोटिस जारी किए हैं। शामली जनपद की नगर पालिका परिषद शामली के अधिशासी अधिकारी विनोद कुमार सोलंकी के निर्देश पर सफाई एवं खाद्य निरीक्षक अनिल कुमार के नेतृत्व में मंगलवार को कांवड़ मार्ग पर विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान फव्वारा चौक, आजाद चौक सहित प्रमुख कांवड़ मार्गों पर स्थित होटल, मीट, मछली और अंडे की दुकानों के संचालकों को नोटिस देकर निर्धारित अवधि तक प्रतिष्ठान बंद रखने के निर्देश दिए गए। पालिका अधिकारियों ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान 30 जुलाई से 12 अगस्त तक एमएसके रोड से पूर्वी यमुना नहर तक पड़ने वाले कांवड़ मार्ग पर मीट, मछली, अंडे और संबंधित प्रतिष्ठानों को बंद रखना होगा। यदि इस अवधि में कोई दुकान संचालित होती पाई गई तो संबंधित दुकानदार के खिलाफ नगर पालिका अधिनियम-1916 के तहत कार्रवाई की जाएगी। पालिका टीम ने यह भी बताया कि नगर क्षेत्र के मंदिरों के आसपास स्थित संबंधित दुकानों को भी नोटिस जारी किए जाएंगे। अभियान के दौरान कार्यवाहक सफाई नायक शशिकांत पालीवाल, दीपक चंद्र, विनोद कुमार कंडेरा, सुनील कुमार, इकबाल सहित नगर पालिका के कर्मचारी मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
मझिला मे मिले शव के मामले मे परिजनों ने लगया हत्या का आरोप, दो नामजद और तीन अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज
Shahabad, Uttar Pradesh:मझिला थाना क्षेत्र के ग्राम टुमुर्की मे सड़क के किनारे मिले युवक के शव के मामले में मृतक के परिजनों ने पुरानी रंजिश के कारण गांव के ही कुछ लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया है पुलिस ने परिजनों की लिखित तहरीर के आधार पर नामजद दो आरोपियों सहित तीन अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।हलांकि गांव मे प्रेम प्रसंग मे हुई हत्या की चर्चाएं भी सुनी जा रही हैँ। मृतक की मां बनीसा बेगम की तहरीर के अनुसार, गांव की पुरानी रंजिश के चलते नसीम पुत्र साहिद खां, सानू पुत्र वारिश खां तथा उनके साथियों ने मिलकर तहजीब की हत्या की। आरोप है कि नामजद आरोपी पहले से भी तहजीब को खुलेआम जान से मारने की धमकियां दे चुके हैँ , जिनके गवाह भी गांव में मौजूद हैं। मृतक के चाचा इदरीश ने बताया कि रविवार रात करीब 12 बजे किसी का फोन आने के बाद तहजीब घर से बाहर गया था। सोमवार सुबह करीब पांच बजे एक राहगीर ने सूचना दी कि उनका भतीजा टूमुर्की गांव के पास सड़क किनारे पड़ा है। परिजन मौके पर पहुंचे तो तहजीब मृत अवस्था में मिला। उसके कान, गर्दन, पैर और गुप्तांग पर गंभीर चोटों के निशान थे। परिजनों का आरोप है कि हत्या किसी अन्य स्थान पर करने के बाद शव को सड़क किनारे फेंका गया, ताकि घटना को दुर्घटना या अन्य रूप दिया जा सके। सूचना मिलते ही डायल-112, मझिला पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची।अपर पुलिस अधीक्षक सर्किल शाहाबाद आलोक राज नारायण ने भी घटना स्थल का निरिक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए थे।घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए गए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पोस्टमार्टम के बाद जब शव गांव पहुंचा तो परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए अंतिम संस्कार से इनकार कर दिया। सोमवार देर रात पुलिस अधिकारियों द्वारा परिजनों को समझाकर तहरीर के आधार पर दो नामजद समेत दो से तीन अज्ञात लोगों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर शीघ्र गिरफ्तारी का भरोसा दिया। इसके बाद मंगलवार सुबह करीब 10 बजे परिजनों ने तहजीब का अंतिम संस्कार किया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक साक्ष्यों और अन्य तथ्यों के आधार पर हर पहलू की निष्पक्ष जांच की जा रही है।जल्द ही अनावरण किया जायेगा।0
0
Report
हर महिला हो सुरक्षित : महिला रेल कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर NCRES ने सौंपा ज्ञापन
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी। उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ (NCRES) ने महिला रेल कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन का ध्यान आकर्षित करते हुए अपर मंडल रेल प्रबंधक (इंफ्रा), झांसी को ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन सहायक महासचिव श्री इंद्रविजय की उपस्थिति तथा मंडल सचिव श्री गौरव श्रीवास्तव के नेतृत्व में मंडल उपाध्यक्ष श्रीमती प्रिंसी सिंह तोमर के नेतृत्व में महिला कर्मचारियों द्वारा दिया गया।ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि महिला कर्मचारियों को उनके कार्यस्थल पर तथा ड्यूटी पर आने-जाने के दौरान सुरक्षित और भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराया जाए।मंडल उपाध्यक्ष श्रीमती प्रिंसी सिंह तोमर ने कहा कि झांसी मंडल में कई महिला कर्मचारी स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। इस कारण महिला कर्मचारियों में भय और रोष का माहौल है। उन्होंने प्रशासन से इस विषय को गंभीरता से लेते हुए तत्काल प्रभावी कदम उठाने की मांग की।वहीं, मंडल सचिव श्री गौरव श्रीवास्तव ने हाल ही में डबरा स्टेशन एवं वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन पर महिलाओं के साथ हुई घटनाओं की निंदा करते हुए कहा कि ऐसी घटनाएं बेहद चिंताजनक हैं। उन्होंने प्रशासन से महिला कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने, कार्यस्थल पर सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराने तथा आवागमन के दौरान भी आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था लागू करने की मांग की।0
0
Report
जालौन में दिल्ली के जंतर-मंतर की घटना पर गरमाई सियासत, I.N.D.I.A. गठबंधन ने किया जोरदार प्रदर्शन
Orai, Uttar Pradesh:दिल्ली के जंतर-मंतर की घटना पर गरमाई सियासत, I.N.D.I.A. गठबंधन ने किया जोरदार प्रदर्शन उरई (जालौन)। दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए घटनाक्रम और विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई के विरोध में मंगलवार को I.N.D.I.A. गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय उरई में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार और दिल्ली प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कार्रवाई पर कड़ा विरोध जताया। प्रदर्शन के दौरान नेताओं ने आरोप लगाया कि जंतर-मंतर पर हुई पुलिस कार्रवाई लोकतांत्रिक अधिकारों और शांतिपूर्ण विरोध की भावना के खिलाफ है। उन्होंने इसे लोकतंत्र पर हमला बताते हुए दोषी पुलिसकर्मियों एवं अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन को देखते हुए जिला मुख्यालय पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही। पुलिस बल की तैनाती के बीच प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। रिपोर्ट : रणजीत गौतम, जालौन0
0
Report
Advertisement
जालौन पुलिस का बड़ा खुलासा, हनी ट्रैप गैंग का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार,
Orai, Uttar Pradesh:स्लग- जालौन पुलिस का बड़ा खुलासा, हनी ट्रैप गैंग का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार, होटल में बनाया था आपत्तिजनक वीडियो प्लेस-जालौन यूपी डेट-21-07-2026 एंकर जालौन की उरई कोतवाली पुलिस ने हनी ट्रैप के जरिए लोगों को झूठे दुष्कर्म के मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर लाखों रुपये की रंगदारी वसूलने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए एक महिला और उसके पुरुष साथी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरोह आर्थिक रूप से संपन्न लोगों को निशाना बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करता था और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर मोटी रकम की मांग करता था। पुलिस के मुताबिक, 20 जुलाई को एक पीड़ित ने कोतवाली उरई में तहरीर देकर बताया कि 19/20 जुलाई की रात शहर के जायसवाल टावर होटल में एक महिला और उसके साथी ने उसे बुलाया। वहां महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाने की धमकी देते हुए उससे 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। शिकायत के आधार पर कोतवाली उरई में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक जालौन विनय सिंह के पर्यवेक्षण तथा अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में कोतवाली उरई पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 21 जुलाई को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में कौसल्या पत्नी स्व. इंद्रपाल निवासी मवई, थाना कुरारा, जनपद हमीरपुर तथा गणेश चंद्र पांडेय पुत्र रामनारायण निवासी कचचारा, थाना खन्ना, जनपद महोबा शामिल हैं। दोनों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी संगठित गिरोह बनाकर आर्थिक रूप से सक्षम लोगों को अपने जाल में फंसाते थे। पहले महिला के माध्यम से संपर्क स्थापित किया जाता था, फिर होटल या अन्य स्थान पर बुलाकर झूठे दुष्कर्म के मुकदमे में फंसाने की धमकी दी जाती थी। इसके बाद समझौते के नाम पर लाखों रुपये की रंगदारी मांगी जाती थी। पूछताछ में पुलिस को जानकारी मिली है कि आरोपी इससे पहले हमीरपुर, महोबा और जालौन जनपदों में भी इस तरह की कई घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। हालांकि अधिकांश पीड़ित बदनामी के डर से पुलिस के पास नहीं पहुंचे। अब पुलिस इन मामलों की जानकारी जुटा रही है और संभावित पीड़ितों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। वहीं, पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी आसपास के थानों के साथ-साथ सीमावर्ती जनपदों और अन्य राज्यों से भी जुटाई जा रही है। जांच में यदि गिरोह के अन्य सदस्यों की संलिप्तता सामने आती है तो उनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
गोंडा में शिक्षक संकुल बैठक सम्पन्न, सरस्वती पूजा के साथ प्रारंभ हुई पिपरा पदुम मेंशिक्षकों की बैठक
Gonda, Uttar Pradesh:गोंडा। बेसिक शिक्षा विभाग में शैक्षिक गुणवत्ता सुधार कार्ययोजना के अंतर्गत प्रत्येक माह के पहले मंगलवार को न्याय पंचायत स्तर पर शिक्षकों की एक बैठक होना सुनिश्चित है। बैठक का एजेंडा राज्य परियोजना कार्यालय लखनऊ से प्रति माह के लिए जारी होता है। यह एजेंडा बच्चों की विद्यालय में शत प्रतिशत उपस्थिति, शत प्रतिशत पुस्तकों और कार्य पुस्तिकाओं के वितरण , एस एम सी खाते में भेजे गए मदवार धन का ससमय आहरण और व्यय, बच्चों का आधार निर्माण से लेकर मध्याह्न भोजन योजना के अंतर्गत पौष्टिक और गुणवत्तापूर्त भोजन की आपूर्ति के अतिरिक्त बच्चों की शैक्षिक समस्याओं में गुणवत्ता संवर्धन में ए आर पी के साथ मिल कर उच्चतम शैक्षिक संप्राप्ति करना । इसके क्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गोंडा अमित कुमार सिंह के दिशा निर्देश व खंड शिक्षा अधिकारी झंझरी मनीष कुमार सिंह की देखरेख में आज झंझरी विकास खंड के सभी न्याय पंचायतों में शिक्षक संकुल शिक्षकों के नेतृत्व में संकुल बैठक सम्पन्न हुई। आज न्याय पंचायत पिपरा पदुम में शिक्षक संकुल बैठक कन्या प्राथमिक विद्यालय थोड़ाहंस में सरस्वती वंदना के साथ प्रारंभ हुई। शिक्षक संकुल संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में शिक्षक अजय कुमार शुक्ला , साबिर अली , वंदना शुक्ला , शबाना मसूद, किरन सिंह , अनिल कुमार पाण्डेय , तेजेन्द्र कुमार द्विवेदी, पूनम शुक्ला , रेणु सिंह , सुधा सिंह , राहुल देव वर्मा, विभा सिंह , राम प्रताप वर्मा समेत आदि बहुत सारे शिक्षकों ने प्रतिभाग किया।0
0
Report
जालौन के प्रेम प्रसंग में युवक ने फांसी लगाकर दी जान,
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन यूपी जालौन के प्रेम प्रसंग में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, प्रेमिका के बुलाने पर मंदिर पहुंचा था प्रेमी, प्रेमिका के न आने पर फांसी लगाकर दी जान, युवक ने मरने से पहले बनाया वीडियो, बहिन को वीडियो भेजकर दी जानकारी, घटना का अधूरा वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, जालौन के कोटरा थाना क्षेत्र के सैदनगर इलाके का मामला।0
0
Report
Advertisement
मंडी धनौरा पुलिस ने चोरी करने वाले तीन अभियुक्तो को गिरफ्तार कर चोरी का किया खुलासा
Amroha, Uttar Pradesh:अमरोहा:- मंडी धनौरा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान बड़ी सफलता हाथ लगी जिसमें तीन अभियुक्त को चेकिंग के दौरान संदिग्ध अवस्था में गिरफ्तार किया गया जिनके कब्जे से चार स्टार्टर सबमर्सिबल केबल विद्युत तार और कुछ नगदी बरामद हुई है वही चोरी करने वाले अभियुक्त होने कबूल है कि कुछ दिन पहले अलग-अलग स्थान से उनके द्वारा चोरी की गई थी जिसका खुलासा धनोरा थाना अध्यक्ष सत्येंद्र सरोहा दोबारा किया गया वहीं थाना अध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया है चेकिंग के दौरान तीनों अभियुक्त स्टार्टर सहित अन्य सामान बेचने जा रहे थे जिसमें चेकिंग के दौरान यह बड़ी सफलता हाथ लगी है वहीं तीनों अभियुक्त को गिरफ्तार कल्याण लेकर समक्ष पेश किया गया है वैधानिक कार्रवाई की जा रही है0
0
Report
पूर्व मंत्री स्व. मनोहर लाल की 90वीं जयंती पर श्रद्धांजलि सभा, सपा नेताओं ने 2027 चुनाव का किया आह्व
Netua Grameen, Uttar Pradesh:उन्नाव के सरोसी स्थित मनोहर लाल इंटर कॉलेज में पूर्व मंत्री स्वर्गीय मनोहर लाल की 90वीं जयंती समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश विधान परिषद अध्यन समिति के सभापति किरन पाल कश्यप एमएलसी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद विधान परिषद अध्ययन समिति के सभापति एवं एमएलसी किरण पाल कश्यप ने स्व. मनोहर लाल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। सभा को संबोधित करते हुए किरन पाल ने स्व. मनोहर लाल के राजनीतिक एवं सामाजिक योगदान को याद किया। वहीं कार्यक्रम के आयोजक एवं पूर्व विधायक रामकुमार, सदर विधानसभा उन्नाव के पूर्व प्रत्याशी डॉ. अभिनव कुमार सहित अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे। अपने संबोधन में समाजवादी पार्टी के नेताओं ने वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर जोर देते हुए कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और पार्टी प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए अभी से जुट जाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।0
0
Report
जनगणना-2027 के दूसरे चरण का प्रशिक्षण संपन्न, डीएम ने कहा- त्रुटिरहित और पारदर्शी हो जनगणना कार्य
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव। आगामी जनगणना-2027 के फरवरी 2027 में शुरू होने वाले दूसरे चरण की तैयारियों के तहत सोमवार को विकास भवन सभागार में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी घनश्याम मीना ने की। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को जनगणना को पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ संपन्न कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि जनगणना देश का अत्यंत महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है। इसमें प्रत्येक व्यक्ति और परिवार का सही एवं पूर्ण विवरण दर्ज किया जाना आवश्यक है। उन्होंने सभी प्रगणकों और पर्यवेक्षकों से प्रशिक्षण में बताए गए दिशा-निर्देशों का गंभीरता से अध्ययन करने और किसी भी प्रकार की शंका का समय रहते समाधान करने को कहा। प्रशिक्षण के दौरान जनगणना की कार्यप्रणाली, डिजिटल एप्लिकेशन के उपयोग, परिवारों से जानकारी एकत्र करने की प्रक्रिया, डेटा की शुद्धता और गोपनीयता बनाए रखने सहित विभिन्न विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया। डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जनगणना का कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी कृतिराज, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) सुशील कुमार गोंड, उपजिलाधिकारी आनंद नायक (बीघापुर), बृजमोहन शुक्ला (बांगरमऊ), राजेश विश्वकर्मा (सदर), फाल्गुनी सिंह (सफीपुर), उपनिदेशक जनगणना निदेशालय गौरव पांडेय, अपर जिला सांख्यिकी अधिकारी प्रमोद गुप्ता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, मास्टर ट्रेनर, पर्यवेक्षक और प्रगणक मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
मुहम्मदपुर मोड़ पर इनोवा हाईक्रॉस और वेलोनो कार की भिड़ंत,
Chhatiram, Uttar Pradesh:परतावल/महराजगंज। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के मुहम्मदपुर मोड़ पर मंगलवार दोपहर इनोवा हाईक्रॉस और वेलोनो कार के बीच हुई जोरदार टक्कर में पूर्व ब्लॉक प्रमुख अमित जायसवाल (40) निवासी पडरौना उनके पैर में हल्की चोट आई है। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अमित जायसवाल अपनी इनोवा हाईक्रॉस कार से परतावल की ओर से गोरखपुर जा रहे थे। वहीं श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के बसहिया बुजुर्ग निवासी मनोज शुक्ला अपनी वेलोनो कार से श्यामदेउरवा की ओर से आ रहे थे। मुहम्मदपुर मोड़ के पास पहुंचने के बाद उन्होंने यू-टर्न लेकर दोबारा श्यामदेउरवा की ओर जाने का प्रयास किया। इसी दौरान परतावल की ओर से आ रही इनोवा हाईक्रॉस कार से उनकी कार की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहनों का बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। स्थानीय लोगों ने दोनों चालकों को सुरक्षित बाहर निकाला। हादसे में अमित जायसवाल के पैर में हल्की चोट आई, जबकि मनोज शुक्ला को भी हल्की चोटें आईं सूचना पर पहुंची श्यामदेउरवा पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सामान्य कराया। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। श्यामदेउरवा थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि मुहम्मदपुर मोड़ पर दो कारों की टक्कर की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। दुर्घटना में दोनों व्यक्ति को हल्की चोट आई है। क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सामान्य करा दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है तथा जांच के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
गोण्डा में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में 427 नव दंपतियों को दिया आशीर्वाद
Gonda, Uttar Pradesh:गोण्डा में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में 427 नव दंपतियों को दिया आशीर्वाद गोण्डा।मंगलवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत गोण्डा में सामूहिक विवाह का कार्यक्रम सफलतापूर्वक, सुचितापूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम में जनपद के विकासखण्ड व नगरपालिका परिषद/नगर पंचायतों को मिलाकर कुल 526 जोड़े पंजीकृत थे जिसमें से 427 जोड़ों का विवाह पूरी रीतिरिवाजों के साथ सम्पन्न कराया गया। इसमें 28 जोड़ों का इस्लामिक पद्धति से मौलवी साहिबे आलम द्वारा निकाह कराया गया। सामूहिक विवाह कार्यक्रम में विधायक सदर प्रतीक भूषण सिंह, विधायक मेहनौन विनय कुमार द्विवेदी, जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन, मुख्य विकास अधिकारी दयानंद प्रसाद,केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री प्रतिनिधि रमाशंकर मिश्रा, भाजपा जिला अध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी, जिला विकास अधिकारी आदित्य तिवारी, डीसी एनआरएलएम जेएन राव, जिला समाज कल्याण अधिकारी सत्य प्रकाश सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला प्रोवेशन अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला दिव्यांजन सशक्तिकरण अधिकारी सुश्री माधवी पाण्डेय, जिला उद्यान अधिकारी रश्मि शर्मा, जिला पर्यटन सूचना अधिकारी वन्दना पाण्डेय, संबंधित खण्ड विकास अधिकारीगण तथा अन्य सभी जनप्रतिनिधिगण ने विवाह मण्डप पर बैठे जोडों को आर्शीवाद देते हुए वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएँ दी। जिलाधिकारी ने कहा कि हमारी सरकार में किसी भी गरीब की बेटी के हाथ पीले होने से नहीं बचेंगे वो चाहे किसी जाति व धर्म की हों। सामूहिक विवाह हेतु हमारी सरकार रूपये 64000/- प्रति जोडे के कन्या के खाते में दिया जाता है। शेष उपहार सामग्री दी जाती है। स्टील का डिनर सेट, प्रेशर कुकर, कड़ाही, कन्या को पांच साड़ी सेट, वर हेतु एक पैंट शर्ट, दीवाल घड़ी, सौन्दर्य प्रशासन किट आदि गृहस्थी का सम्मिलित होता है।0
0
Report
मैनपुरी-भागवत कथा में रश्मी शास्त्री ने सुनाई राजा हरिश्चन्द्र की कथा,श्रद्धालु भक्ति रस में डूबे ।
Kanakpur, Uttar Pradesh:करहल/मैनपुरी करहल के किशनी रोड पर चल रही श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन कथावाचक रश्मी शास्त्री ने राजा हरिश्चन्द्र की प्रेरणादायक कथा सुनाई। रश्मी शास्त्री ने कहा कि राजा हरिश्चन्द्र ने विपरीत परिस्थितियों में भी सत्य का साथ नहीं छोड़ा,अपने वचन की रक्षा के लिए उन्होंने हर प्रकार का कष्ट सहन किया। रश्मी शास्त्री बोली-राजा हरिश्चन्द्र की सत्यनिष्ठा की कथा,"सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है हरिश्चन्द्र की गाथा" कथावाचक ने बताया कि हरिश्चन्द्र की जीवन गाथा आज भी समाज को सत्य,त्याग और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। कथा के दौरान श्रद्धालु भक्ति रस में डूबे नजर आए। कथा में परीक्षित रामदास शर्मा,दलवीरानंद,सिलोटादास,सुरेशानंद सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
