271504
Gonda: चचेरी बहन की शादी में युवक की बाइक चोरी, 56 दिन बाद दर्ज हुआ केस
Paraspur, Uttar Pradesh:परसपुर थाना क्षेत्र के बेलसर मार्ग पर एक मैरिज हाल में चचेरी बहन की शादी में गए युवक की बाइक चोरी हो गई। ग्राम गंगापुरवा के विशाल सिंह ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि वह 2 दिसंबर को अपने पिता की बाइक लेकर मैरिज हाल गया था। बाइक खड़ी करके जब वह अंदर गया, तब अज्ञात चोर उसकी बाइक चुरा ले गए। पुलिस ने 56 दिन बाद अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। SO दिनेश सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध विधिक धाराओं में केस किया गया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कर्नाल पहुंचे केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, वीडियो वायरल और चंदा चोरी पर प्रतिक्रिया
Karnal, Haryana:Location Karnal करनाल पहुंचे केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भागवत मां का कथित वीडियो वायरल होने को लेकर मनोहर लाल ने कहा इस विषय पर मैं क्या बोल सकता हूं किस प्रकार की वीडियो है किस प्रकार का उसका अनुसंधान हुआ है किस प्रकार से उनके खिलाफ कार्रवाई भी हो रही है, वो गलत बोल रहे हैं ठीक भी बोल रहे हैं राम मंदिर चंदा चोरी मामले मैं कुछ गिरफ्तार हुई है और चंपत राय ने इस्तीफा भी दिया है ,जिस पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा उत्तर प्रदेश पुलिस इस पर कार्रवाई कर रही है जो घटना हुई है वो अच्छी नहीं हुई है। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल से के दोबारा मुख्यमंत्री बनने के सवाल पर उन्होंने विराम लगाया और हंसने लगे , वही जब उनसे पूछा गया विपक्ष लगातार ऐसे आरोप लगा रहा था कि मनोहर लाल को मुख्यमंत्री पद से हटाया गया लेकिन बीते दिनों करनाल से सांसद संजय भाटिया का एक बयान सामने आया था जिसमें उन्होंने कहा था मनोहर लाल जो मौजूदा केंद्रीय मंत्री है उन्होंने अपनी मर्जी से मुख्यमंत्री का पद छोड़ा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विकल्प खोजने की बात कही थी बाइट-1- मनोहर लाल केंद्रीय मंत्री,0
0
Report
चंद्रपूर पुलिस ने 12 घंटे में हत्या का मामला सुलझाया; माँ के साथ अवैध संबंध के कारण बेटे ने मारी हत्या
Chandrapur, Maharashtra:चंद्रपूर पुलिस ने 12 घंटे के भीतर हत्या के मामले का खुलासा किया। शहर के मित्रनगर और अंबेडकर कॉलेज के आसपास हुई हत्या से हड़कंप मच गया था। उसके बाद आरोपी फरार हो गया था। पुलिस की जांच के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि आरोपी ने अपनी माँ के साथ अवैध संबंध के कारण संतोष भेंडे नामक व्यक्ति की हत्या कर दी थी, डोके में पत्थर मारकर हत्या की गई। विभिन्न टीमों को तैनात कर तकनीकी जानकारी और गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी को पकड़ लिया गया। आरोपी का नाम अजय शंकर पोहनकर उर्फ एपल (19) है और रामनगर पुलिस प्राथमिक जाँच कर रही है।0
0
Report
आसींद के पूर्व विधायक किशन सिंह चुंडावत की 20वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि
Noida, Uttar Pradesh:आसींद (भीलवाड़ा) आसींद विधानसभा क्षेत्र से वर्ष 1972 में निर्दलीय विधायक रहे स्वर्गीय किशन सिंह चुंडावत की 20वीं पुण्यतिथि पर शुक्रवार को दौलतगढ़ बस स्टैंड स्थित प्रतिमा पर ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों द्वारा पुष्पांजलि अर्पित कर अश्रुपूरित श्रद्धांजलि दी गई। राजनीति में लंबे समय तक सक्रिय रहे चुंडावत को उनकी सादगी और जनसेवा के लिए याद किया गया। पूर्व विधायक किशन सिंह चुंडावत का क्षेत्र की राजनीति में एक बड़ा कद था। उनका राजनीतिक सफर बेहद लंबा और प्रेरणादायी रहा: वे आसींद विधानसभा क्षेत्र के तीन बार प्रधान रहे। उन्होंने कई बार सरपंच पद पर रहकर जमीनी स्तर पर जनता की सेवा की। वर्ष 1972 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने तत्कालीन कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गिरधारी लाल व्यास के सामने निर्दलीय चुनाव लड़ा था। उस चुनाव में कुल हुए 45,534 मतदान में से 23,013 मत प्राप्त कर उन्होंने एक ऐतिहासिक जीत दर्ज की और आसींद के विधायक बने। 2016 में हुआ था प्रतिमा अनावरण Ullेखनीय है कि पूर्व विधायक चुंडावत का निधन 26 जून को हुआ था। क्षेत्र की जनता के प्रति उनके योगदान को अक्षुण्ण रखने के लिए 21 अगस्त 2016 को दौलतगढ़ बस स्टैंड पर उनकी प्रतिमा स्थापित की गई थी। इस प्रतिमा का अनावरण तत्कालीन महामहिम राज्यपाल वी.पी. सिंह बदनोर के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ。 पुण्यतिथि के अवसर पर दौलतगढ़ सहित आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय चुंडवत के चित्र और प्रतिमा पर सूत की माला व पुष्प चक्र अर्पित कर उनके पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया।0
0
Report
Advertisement
बांदा हादसे में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों की मौत
Banda, Uttar Pradesh:बांदा में तेज रफ्तार ट्रक ने एक बाइक में टक्कर मार दी जिससे बाइक में सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई घटना की सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची है पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की सूचना पर परिजन मर्चरी पहुंचे हैं। घटना मटौंध थाना क्षेत्र के गौरिहार रोड चमरहा पुलिया की है यहां पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने एक बाइक में टक्कर मार दी बाइक में सवार प्रदीप और रमेश नाम के दो युवकों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई दोनों आलम खोर गांव के निवासी बताए जा रहे हैं बताया जा रहा है कि घर में भांजे की शादी थी उसी के लिए कुछ सामान लेने यह लोग गए थे और लौटते समय यह दुर्घटना का शिकार हो गए जिससे इनकी जान चली गई है।0
0
Report
मुहर्रम जुलूस के दौरान अखाड़े के खिलाड़ी झुलसा, हालत सामान्य
Deoria, Uttar Pradesh:देवरिया जनपद के शहर के मालवीय रोड पर आज मुहर्रम का जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से निकाला जा रहा था। इसी दौरान 5-स्टार क्लब अखाड़े का एक खिलाड़ी करतब दिखाते समय आग की चपेट में आकर झुलस गया। मौके पर मौजूद अखाड़े के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उसे तुरंत बचाया और प्राथमिक उपचार कराया। फिलहाल युवक की हालत सामान्य बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार आज दोपहर करीब 12:15 बजे थाना कोतवाली क्षेत्र के मालवीय रोड पर मुहर्रम के सभी जुलूस सकुशल निकल रहे थे। इसी दौरान 5-स्टार क्लब अखाड़े के खिलाड़ी सद्दाम, पुत्र सहरयान खान, निवासी बांस देवरिया, करतब का प्रदर्शन कर रहा था। प्रदर्शन के दौरान वह अचानक झुलस गया। आसपास मौजूद लोगों और अखाड़े के सदस्यों ने तत्काल उसे सुरक्षित बाहर निकलकर प्राथमिक उपचार दिलाया। पुलिस ने बताया कि युवक की स्थिति सामान्य है और किसी अन्य प्रकार की कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। पूरे क्षेत्र में मुहर्रम का जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जा रहा है।0
0
Report
दिल्ली-जींद के बीच हाइड्रोजन ट्रेन ट्रायल: ब्रेकिंग और कंपन पर टेस्ट
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: TRIAL OF HYDROGEN TRAIN TOOK PLACE BETWEEN DELHI AND JIND. हरियाणा: आज दिल्ली और जींद के बीच हाइड्रोजन ट्रेन का ट्रायल रन किया गया। इस ट्रायल में इमरजेंसी ब्रेकिंग दूरी और ऑसिलेशन (कंपन) पर ध्यान दिया गया।0
0
Report
Advertisement
मुहर्रम के ताजिया जुलूस ने बूंदी में अमन, धार्मिक सौहार्द की मिसाल कायम की
Noida, Uttar Pradesh:बूंदी जिले में मुहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और धार्मिक श्रद्धा के साथ मनाया गया। मुहर्रम की दसवीं तारीख (यौमे आशूरा) पर शहीद-ए-कर्बला हजरत इमाम हुसैन और उनके 72 साथियों की शहादत की याद में शहर में पारंपरिक ताजिया जुलूस निकाला गया। बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के साथ अन्य समुदायों के लोग भी जुलूस को देखने पहुंचे। दोपहर को शहर के विभिन्न मोहल्लों से ताजिए अपने-अपने स्थानों से रवाना होकर तिलक चौक पहुंचे, जहां पारंपरिक सलामी की रस्म अदा की गई। इसके बाद सभी ताजिए निर्धारित क्रम में शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए आगे बढ़े। जुलूस सदर बाजार, चौमुखा बाजार, ठठेरा बाजार, नागदी बाजार, मीरा गेट और जैतसागर रोड से होकर जैतसागर तालाब पहुंचा, जहां धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार ताजियों को सुपुर्द-ए-खाक किया गया। जुलूस में शामिल अलम, तिरंगा, सद्दे और ढोल-ताशों की मातमी धुनों ने पूरे माहौल को गमगीन बना दिया। अखाड़ों के युवाओं ने जंगी लाठी, तलवार और अन्य पारंपरिक युद्ध कलाओं का आकर्षक प्रदर्शन किया, जिसे देखने के लिए मार्गों के दोनों ओर सुबह से ही लोगों की भीड़ जुटी रही। जुलूस के दौरान "या अली", "या हुसैन" और "लब्बैक या हुसैन" के नारों से पूरा शहर गूंज उठा। मातमी धुनों के बीच अकीदतमंदों ने इमाम हुसैन की कुर्बानी को याद करते हुए उन्हें खिराज-ए-अकीदत पेश किया। जिला प्रशासन और पुलिस की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। प्रमुख मार्गों पर पुलिस बल तैनात रहा और प्रशासनिक अधिकारियों ने पूरे जुलूस की निगरानी की। आयोजन शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। जिला मुख्यालय के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी मुहर्रम के अवसर पर ताजिया जुलूस निकाले गए। सभी स्थानों पर धार्मिक परंपराओं का पालन करते हुए शहीद-ए-कर्बला की याद में मातम किया गया और अमन, भाईचारे तथा इंसानियत का संदेश दिया गया।0
0
Report
उद्धव ठाकरे नागपुर पहुँचे; दिन में यवतमाल, वाशिम, हिंगोली और परभणी दौरे की तैयारी
Noida, Uttar Pradesh:NAGPUR (MAHARASHTRA): SHIV SENA-UBT CHIEF UDDHAV THACKERAY, AADITYA THACKERAY AND SANJAY RAUT ARRIVE AT NAGPUR AIRPORT AHEAD OF PARTY OUTREACH TOUR/VISUALS. महाराष्ट्र: शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे नागपुर पहुँचे। वे अगले दो दिनों में यवतमाल, वाशिम, हिंगोली और परभणी का दौरा करेंगे। यह दौरा हाल ही में शिवसेना (UBT) के 6 सांसदों के एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल होने के बाद हो रहा है।0
0
Report
सिकंदरा में अकीदत और शांति के साथ निकाला गया मोहर्रम का जुलूस, उमड़ा जनसैलाब
Sikandra Rao, Uttar Pradesh:सिकंदरा राव-कस्बे में हजरत इमाम हुसैन और कर्बला के शहीदों की याद में मोहर्रम का पारंपरिक जुलूस पूरी अकीदत, अदब और शांतिपूर्ण ढंग से निकाला गया। जुलूस में भारी संख्या में जायरीन और स्थानीय लोग शामिल हुए, जिन्होंने नम आंखों से हजरत आका हुसैन की शहादत को याद किया। जुलूस के दौरान पूरा माहौल 'या अली, या हुसैन' और 'लब्बेक या हुसैन' के गगनभेदी नारों से गूंज उठा। अकीदतमंदों ने पूरी शिद्दत के साथ ताजियों के साथ गश्त किया। इस दौरान कई आकर्षक और भव्य ताजिए जुलूस का मुख्य केंद्र रहे, जिन्हें देखने के लिए सड़कों के दोनों ओर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने नम आंखों से बारगाहे-हुसैन में खिराजे-अकीदत पेश की। जुलूस में कौमी एकता और भाईचारे की मिसाल भी देखने को मिली। इस मौके पर विशेष रूप से समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता सुमंत किशोर सिंह जुलूस में शामिल हुए। उन्होंने ताजियादारों और स्थानीय लोगों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं और सम्मान व्यक्त किया। ठाकुर सुमंत किशोर सिंह ने ताजिया के पास मौजूद सभी युवाओं का साफा बांधकर स्वागत किया ।सपा नेता सुमंत किशोर सिंह ने कहा- हजरत इमाम हुसैन का जीवन हमें हक, इंसाफ और मजलूमों के हक में खड़े होने की प्रेरणा देता है। उनका बलिदान पूरी इंसानियत के लिए एक मिसाल है। जुलूस को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए स्थानीय प्रशासन और पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा सुरक्षा के बेहतरीन इंतजाम किए गए थे। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती और बेहतर रूट डायवर्जन के कारण जुलूस बिना किसी बाधा के अपने निर्धारित मार्ग से होते हुए शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। स्थानीय नागरिकों और ताजियादारों ने भी प्रशासन की इस मुस्तैद और सहयोगी व्यवस्था की जमकर सराहना की। इस दौरान समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व अध्यक्ष पति इकराम कुरैशी ,कार्यवाहक अध्यक्ष फहीम अंसारी ,मुजम्मिल कुरैशी, तारीख मोबाइल ,जब्बार कुरैशी ,शमी अख्तर कुरैशी ,सुल्तान कुरेशी ,खालिद कुरैशी और समाजसेवी हाजी उमर कुरेशी सहित बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग और अकीदतमंद मौजूद रहे l0
0
Report
Advertisement
एक संदिग्ध लकड़ी से लदा ट्रक NH 34 पर खराब लगा लंबा जाम,वन अधिकारी की जाँच और मौजूदगी भी संदिग्ध???
Deo Gaon, Uttar Pradesh:हमीरपुर :- नेशनल हाईवे 34 पर लकड़ी से भरे ट्रक के खराब हो जाने के चलते लगातार जाम, सुमेरपुर थाने के पास ट्रक खराब हो जाने की सूचना पर पुलिस मौके पर मौजूद, लकड़ी के ट्रक के पास वन विभाग का वन दरोगा भी मौजूद, वन दरोगा को ट्रक चालक ने नहीं दिखाई लकड़ी ले जाने का कोई भी दस्तावेज, वन दरोगा कर रहा लकड़ी के ट्रक की जांच, पुलिस खराब ट्रक को नेशनल हाईवे 34 से हटाने के प्रयास में जुटी, नेशनल हाईवे 34 पर ट्रक खराब हो जाने के चलते आए दिन लगता है भीषण जाम , मामला थाना सुमेरपुर थाना के पास का ।0
0
Report
जौनपुर सिटी स्टेशन पर पटना–कोटा एक्सप्रेस ठहराव के अवसर पर सपा-राजनीतिक तकरार
Jaunpur, Uttar Pradesh:जौनपुर सिटी स्टेशन पर पटना–कोटा एक्सप्रेस के नए ठहराव के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम उस समय विवादों में घिर गया, जब समाजवादी पार्टी के नेताओं ने कार्यक्रम के संचालन और व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए विरोध दर्ज कराया। कुछ देर के लिए स्टेशन परिसर में तीखी नोकझोंक का माहौल बन गया। शनिवार शाम आयोजित समारोह में जनप्रतिनिधियों, रेलवे अधिकारियों और विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही। इसी दौरान सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि कार्यक्रम में एक राजनीतिक दल के कार्यकर्ताओं को मंच से बोलने का अवसर दिया गया, जबकि विपक्षी दल के प्रतिनिधियों की अनदेखी की गई। उनका कहना था कि कई आमंत्रित प्रतिनिधियों को बैठने तक की समुचित व्यवस्था नहीं मिली। विरोध के दौरान सपा नेताओं और रेलवे अधिकारियों के बीच तीखी बहस भी हुई। मौके पर मौजूद रेलवे सुरक्षा बल और पुलिस कर्मियों ने स्थिति को शांत कराने का प्रयास किया। इस दौरान कुछ सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि उन्हें अपनी बात रखने से रोका जा रहा है, जबकि अधिकारियों ने कार्यक्रम को शांतिपूर्वक संपन्न कराने की बात कही। कुछ देर तक चले विरोध के बाद मामला शांत हुआ और ट्रेन के प्रथम ठहराव का कार्यक्रम संपन्न कराया गया। घटना को लेकर स्टेशन परिसर में मौजूद लोगों के बीच भी राजनीतिक चर्चा का माहौल बना रहा।0
0
Report
फर्रुखाबाद में विकास गायब, वोटर बोले नेताओं के चेहरे के पीछे बदहाली
Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद अरुण सिंह चाय पर चर्चा फर्रुखाबाद की सदर विधानसभा सीट पर लोगों का मानना है कि विधायक और सांसद देश के शीर्ष नेतृत्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे पर जीते हैं लेकिन जीतने के बाद जमीन पर विकास नहीं करते अधिकारियों का करप्शन स्वास्थ्य की बिगड़ती दशा और जनपद की विकास को लेकर खासे नाराज लोग जिन लोगों से चर्चा हुई वह सेवा के रिटायर्ड अधिकारी प्रबुद्ध जन शिक्षक आरएसएस के नेता और महिलाएं हैं0
0
Report
Advertisement
नेहा शर्मा जयपुर में भजनलाल शर्मा से मुलाकात, नागर ने विकास पर चर्चा
Noida, Uttar Pradesh:नेहा शर्मा जयपुर CM भजनलाल शर्मा से मिले ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर प्रदेश के विकास पर सार्थक चर्चा CM से ऊर्जा मंत्री की शिष्टाचार भेंट प्रदेश के हित जुड़े कई विषयों पर हुई चर्चा0
0
Report
वाराणसी मोहर्रम जुलूस: दो गुटों के विवाद पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया
Varanasi, Uttar Pradesh:• वाराणसी में मोहर्रम जुलूस के दौरान दो गुटों में हुआ विवाद पुलिस ने किया लाठीचार्ज。 • नई सड़क-औरंगाबाद मार्ग पर हुई झड़प चेतगंज और लक्सा थाना क्षेत्र के बॉर्डर का मामला。 • विवाद के दौरान मौके पर जुटे मुस्लिम समुदाय के हजारों लोग。 • अनियंत्रित भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने भांजी लाठी। • सोशल मीडिया पर युवकों की पिटाई का वीडियो तेजी से वायरल। • जुलूस आयोजकों और ताजियादारों के आग्रह पर पुलिस ने संभाला मोर्चा。0
0
Report
टीकाराम जूली शिक्षा बजट पर हमला कर पेपर लीक और भ्रष्टाचार पर सवाल
Dausa, Rajasthan:जिला दौसा नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली का बयान कहा शिक्षा का जितना देश का बजट उतना तो केवल नीट पर खर्च कर रहे बच्चों के परिजन शिक्षा का बड़ा भारी प्रेशर बच्चों पर डेड दर्जन बच्चे कर चुके सुसाइड लगातार तीन साल से पेपर लीक हो रहा है मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा नहीं हो रहा जिम्मेदारों पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही राजस्थान में नो दिन तक एफआईआर दर्ज नहीं हो रही CBI को मामला देकर अपने लोगो को बचाने का काम किया है ED,CBI, इनकम टैक्स भारत सरकार के इशारे पर काम करने वाली संस्थाएं राहुल गांधी द्वारा उठाई युवाओं की आवाज के आने वाले समय में युवाओं को मिलेगा फायदा भाजपा के संविधान हत्या दिवस को लेकर बोले जूली आज देश में भाजपा ने लगा रखी अघोषित इमरजेंसी जिन लोगों पर मोदी आरोप लगाते है और वे भाजपा ज्वाइन करते है तो उनके आरोप धूल जाते है चुनी हुई सरकारों को गिराना MLA,MP खरीदना पंजाब में जितने भाजपा के विधायक नहीं उससे ज्यादा भाजपा के राज्यसभा सदस्य हो गए ये संविधान की हत्या कर रहे है इंदिरा गांधी द्वारा लगाया गया आपातकाल संविधान के तहत था ओर उस पर जनता ने इंदिरा गांधी को प्रचंड बहुमत देकर मोहर लगाई थी ये राजस्थान की जनता की खून पसीने की कमाई मिशा बंदी के नाम पर अपने कार्यकर्ताओं को बांट रहे है भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ कह रहे है मैने नाम मिटाकर प्लास्टिक सर्जरी करवाई अब यह देखना होगा क्या 1977 में प्लास्टिक सर्जरी होती थी बाइट टीकाराम जूली नेता प्रतिपक्ष राजस्थान0
0
Report
Advertisement
