271003
Gonda: श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की बैठक संपन्न
Janki Nagar, Gonda, Uttar Pradesh:गोंडा में सिंचाई विभाग के डाक बंगला में श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की एक बैठक जिला अध्यक्ष कैलाश नाथ वर्मा के निर्देशन में आयोजित की गई। इस अवसर पर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए करीब 50 पत्रकार शामिल हुए।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जयपुर में नंबर प्लेट मिलान नहीं, विजय ट्रेवल्स के मालिक के खिलाफ FIR
Jaipur, Rajasthan:एक नम्बर प्लेट को 2 बसों पर चलाने पर कार्रवाई। परिवहन विभाग ने बस मालिक के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा। झुंझुनूं के विजय ट्रेवल्स के खिलाफ जयपुर में मुकदमा दर्ज। विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर महानगर द्वितीय के निर्देशन में कार्रवाई। दरअसल 8 जुलाई को परिवहन उड़नदस्ते ने जयपुर में पकड़ी बस। बीकानेर से जयपुर आई बस की जांच में नम्बर प्लेट पाई गई गलत। बस के चैसिस नम्बर के हिसाब से प्लेट होनी चाहिए थी NL07B0623, जबकि बस पर आगे-पीछे लगी थी नम्बर प्लेट MP07AD8111, एमपी नम्बर की यह बस भी विजय ट्रेवल्स के मालिकाना हक की। जबकि नागालैंड नम्बर की बस की राजस्थान के लिए हुई NOC जारी। लेकिन इसका राजस्थान में नहीं कराया गया नए सिरे से पंजीयन। एमपी नम्बर की प्लेट लगाकर राजस्थान में चल रही थी बस। इस पर परिवहन आयुक्त ने बस मालिक के खिलाफ FIR के दिए निर्देश। टैक्स चोरी, धोखाधड़ी मानते हुए परिवहन विभाग ने झोटवाड़ा थाने में कराई FIR0
0
Report
डोंगरगढ़ में 12 वर्षीय की मौत पर प्रदर्शन, बाईपास-भारी वाहन रोक की मांग
Rajnandgaon, Chhattisgarh:राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ में 12 वर्षीय नाबालिग की सड़क हादसे में मौत के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित नागरिकों और परिजनों ने मृतक के शव को डोंगरगढ़ थाना के सामने रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक, बाईपास सड़क का शीघ्र निर्माण, मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा तथा हाइवा चालक और मालिक पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। मौके पर पहुंचे प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के आश्वासन के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ। डोंगरगढ़ शहर के अंडरब्रिज के पास बीते दिन देर शाम तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में आने से 12 वर्षीय बालक की मौके पर ही मौत हो गई थी। घटना के बाद पूरे शहर में आक्रोश का माहौल बन गया। शनिवार तड़के बड़ी संख्या में शहरवासी और मृतक के परिजन डोंगरगढ़ थाना पहुंचे और शव को सड़क पर रखकर चक्काजाम शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि डोंगरगढ़ में लंबे समय से बाईपास सड़क के निर्माण और शहर के भीतर भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध की मांग की जा रही है, लेकिन मांग पूरी नहीं होने के कारण लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं। लोगों ने मृतक परिवार को आर्थिक सहायता, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और भविष्य में ऐसे हादसों की रोकथाम के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की चक्काजाम की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने भी प्रदर्शनकारियों से चर्चा की। अधिकारियों ने मृतक के परिजनों को नियमानुसार मुआवजा दिलाने, हाइवा चालक एवं मालिक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने, बाईपास निर्माण कार्य में तेजी लाने तथा शहर में भारी वाहनों के प्रवेश को नियंत्रित करने की दिशा में आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया।0
0
Report
सागर नगर निगम में हड़ताल खत्म, दो गुट सहमत; सफाई कर्मियों का विरोध जारी
Sagar, Madhya Pradesh:सागर नगर निगम में हड़ताल पर गए कर्मचारी दो गुटों में बंट गए थे. तीन दिनों से पूर्ण बंद चल रहा था. विधायक शैलेंद्र जैन ने मौके पर आकर कर्मचारियों से बातचीत की और निगम आयुक्त से मुलाकात की. दोनों पक्षों की बातचीत के बाद सहमति बनी और आंदोलन वापस लेकर कर्मचारी फिर से काम पर लौट आए. हालांकि निगम के सफाई कर्मचाराओं ने यह निर्णय ठुकराते हुए अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है. उनके मुताबिक उनकी सभी मांगें पूरी होने तक वे काम पर नहीं लौटेंगे.0
0
Report
Advertisement
Junaid PatelSuleman के बारे में नई जानकारी
Noida, Uttar Pradesh:Junaid PatelSuleman0
0
Report
दिल्ली में मुस्लिम नेताओं की अहम बैठक: UCC, मदरसों पर भविष्य तय होगा
New Delhi, Delhi:24 जुलाई को दिल्ली में मुस्लिम राजनेता औऱ मुस्लिम संगठनों से जुड़े बड़े लोग देश के मौजूदा हालात को लेकर एक साथ बैठने वाले हैँ इस बैठक में सलमान खुर्शीद, असदुद्दीन ओवैसी, सांसद मोहिब्बूल्ला नदवी औऱ दूसरी पार्टियों के मुस्लिम सांसद मौजूद रहेंगे तो वही मुस्लिम सगठनों में मौलाना अरशद मदनी, मौलाना महमूद मदनी, जमात ए इस्लामी, जमात ए अहले हदीस औऱ ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के लोग भी मौजूद रहेंगे देश के अलग अलग राज्यों में मस्जिदों औऱ मदरसों पर चल रहे बुलडोज़र, मुसलमानो के सामने पेश आ रही चुनौतिया...UCC, उत्तराखंड में मदरसो को बंद करने जैसे मुद्दों पर इस बैठक में बात होगी बैठक का एक एजेंडा ये भी होगा क़ि लगातार सरकारे मुसलमानो को इंसाफ देने में नाकाम साबित हो रहीं हैं, तो क्या मुसलमानो को "नॉन कॉपरेशन मूमेंट" यानी चुनावो के बहिष्कार जैसे फैसले लेने का समय आ गया हैँ ये बैठक IMCR ( Indian muslim for civil Right ) नाम के संगठन की तरफ से आयोजित की जाएगी0
0
Report
PM मोदी के हरियाणा दौरे पर बड़े तोहफे की संभावना: ज्ञानचंद गुप्ता का दावा
Panchkula, Haryana:हरियाणा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने जी मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि 17 जुलाई को देश का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरियाणा दौरे पर रहने वाले हैं। काफी खुशी की बात है और उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश को बड़ी सौगात देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देने जा रहे हैं। ओर क्या कुछ कहा सुनते है इस रिपोर्ट में0
0
Report
Advertisement
बारिश के मौसम में कोरबा में नाग निकलने पर रेस्क्यू टीम ने राहत दी
Korba, Chhattisgarh:बारिश का मौसम शुरू होते ही कोरबा के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार सांपों का निकलने का सिलसिला शुरू हो गया है. इसी कड़ी में एक घटना कोरबा निगम क्षेत्र के खरमोरा बस्ती में देखने को मिला जहां घर के समीप एक 5 फीट का नाग दिखाई दिया, जिसे देखते ही लोगों के रोंगटे खड़े हो गए. किसी अनहोनी की आशंका को देखते हुए एक जागरूक निवासी ने तत्काल स्नेक रेस्क्यू टीम को सूचना दिया. सूचना मिलने के बाद स्नेक रेस्क्यू टीम प्रमुख जितेंद्र सारथी ने लोगों को नाग पर नजर बनाए रखने को कहा. फिर कुछ देर बाद जितेंद्र सारथी मौके पर पहुंचे और एक स्लैब के पीछे बैठे नाग को पहले बाहर निकाला और सुरक्षित ढंग से रेस्क्यू कर हवादार थैली में डाला. तब सभी राहत की सांस लिया और फिर कुछ देर बाद नाग को उसके प्राकृतिक रहवास जंगल में छोड़ दिया गया।0
0
Report
चन्दवाड़ में रहस्यमय धमाके से किसान का कुआँ ढहा, मुआवजे की मांग तेज
Tonk, Rajasthan:चन्दवाड़ में रहस्यमय धमाके से किसान का कुआं ढहाः बिजली गिरने की आशंका से ग्रामीणों में दहशत, लाखों का नुकसान चन्दवाड़ गांव में शनिवार दोपहर को एक रहस्यमय घटना में किसान हरिराम मीणा का पक्का कुआं अचानक जमींदोज हुआ मिला। इस घटना से कुएं में लगी पानी की मोटर, पाइप और अन्य कृषि उपकरण मलबे में दब गए, जिससे किसान को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। किसान हरिराम मीणा (पिता रामलाल मीणा) ने बताया कि जब वे दोपहर में अपने खेत पर पहुंचे, तो कुएं को पूरी तरह ढहा हुआ देखकर दंग रह गए। ग्रामीणों के अनुसार, गुरुवार देर रात क्षेत्र में आसमान से बिजली गिरने जैसी तेज गड़गड़ाहट सुनाई दी थी और जमीन में कंपन भी महसूस किया गया था। चूंकि क्षेत्र में अभी भारी बारिश नहीं हुई है और कुआं काफी मजबूत था, ग्रामीणों का मानना है कि यह घटना आसमानी बिजली गिरने के कारण हुई है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। कुएं के नष्ट होने से किसान की खेती का मुख्य साधन समाप्त हो गया है। हरिराम मीणा ने तत्काल ग्राम पंचायत चन्दवाड़ और हल्का पटवारी को घटना की सूचना दी है। उन्होंने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। ग्रामीणों ने कहा कि प्रशासन की टीम द्वारा मौका-मुआयना करने के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति और बिजली गिरने के कारण की पुष्टि हो पाएगी। यह घटना चन्दवाड़ से करीब 2 किलोमीटर दूर 'माल' इलाके में हुई है। कुएं के धंसने की खबर फैलते ही मोतीलाल मीणा खेड़ा, राधेश्याम मीणा, बद्री लाल मीणा (सतवाड़ा), राजाराम मीणा, दिलखुश मीणा, जसराम मीणा और पप्पू लाल मीणा सहित कई ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। फिलहाल, इस रहस्यमय घटना को लेकर पूरे क्षेत्र में चर्चा बनी हुई है।0
0
Report
झालावाड़ पुलिस लाइन में 800 पौधे लगाकर हरियाली کا संदेश
Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ झालावाड़ में राज्य सरकार के “हरियालो राजस्थान अभियान” के तहत शनिवार को पुलिस लाइन में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पुलिस परेड ग्राउंड, आवासीय परिसर और आसपास के क्षेत्रों में लगभग 800 पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल कर उन्हें वृक्ष बनाने का भी संकल्प लिया। यह पहल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम रही। एसपी अमित बुडानिया ने कहा कि पौधारोपण केवल एक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, हरित और स्वस्थ वातावरण प्रदान करने का एक संकल्प है। उन्होंने बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन के मद्देनजर अधिक से अधिक पौधरोपण की आवश्यकता पर जोर दिया। कार्यक्रम में एडिशनल एसपी भागचंद्र मीणा, डिप्टी हर्षराज सिंह, संचित निरीक्षक मोहनलाल सहित पुलिस लाइन के जवान मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
ग्वालियर में नगर निगम-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, अतिक्रमण हटे; 3500 रुपये चालान
Morena, Madhya Pradesh:इसी कार्यवाही के दौरान आज गोविंदपुरी और अल्कापुरी पर यातायात को बाधित करने वाले दुकान, गुमटी, हाथ ठेले एवं वाहनों के विरुद्ध नगर निगम की टीम के साथ संयुक्त रूप से कार्यवाही की गई। इस कार्यवाही के दौरान रोड पर रखे अतिक्रमण को हटवाया गया जिसमें नगर निगम की तीन गाड़ियों में सामान भरकर नगर निगम की कार्यालय में जमा करवाया गया है। इसी क्रम में एक वाहन का चालक गाड़ी में शराब पीते पाए जाने पर उसके विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट की धारा में कार्यवाही कर प्रकरण माननीय न्यायालय की ओर प्रस्तुत किया जावेगा। इसी दौरान एक अन्य नाबालिक वाहन चलाते पाया गया जिसे थाने पर रखा गया है उसके विरुद्ध भी वैधानिक कार्यवाही की जावेगी। उक्त कार्यवाही के दौरान 07 वाहनों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही कर 3500 रुपये की जुर्माना राशि वसूल की गई है。0
0
Report
दिल्ली डीटीसी बस में पिंक टिकट अब बंद, 1 अगस्त से NCMC कार्ड अनिवार्य
New Delhi, Delhi:दिल्ली में डीटीसी बस में जो मुक्त सफर के लिए महिलाओं को पिंक टिकट मिलता था अब वह बंद हो जाएगा 31 जुलाई से और 1 अगस्त से पिंक सहेली एनसीएमसी कार्ड की इस्तेमाल में आएगा उसको उसे करना ही अनिवार्य होगा सरकार द्वारा दिए गए आंकड़ों के मुताबिक अभी तक 15 लाख पिक एनसीएमसी कार्ड बनाए जा चुके हैं और 1 अगस्त के बाद भी उनको बनाने की प्रक्रिया जारी रहेगी दिल्ली की सड़कों पर अभी लगभग 6500 हजार डीसी की बसे हैं जिसमें से 4500 इलेक्ट्रिक हैं प्रयास किया जा रहे हैं पब्लिक इंफ्रास्ट्रचर को और बढ़ाने की और नई इलेक्ट्रिक बसें लाने के बस के अंदर से वॉकथ्रू और महिलाओं की बाइट0
0
Report
पलवल में अग्नि सुरक्षा जागरूकता मॉक ड्रिल: छात्रों को सुरक्षा निर्देश
Palwal, Haryana:एंकर : पलवल, हरियाणा सरकार के जन-जागरूकता अभियान के तहत जिला अग्निशमन विभाग, पलवल द्वारा शनिवार को रसूलपुर चौक स्थित मित्तल क्लासेस एवं आकाश इंस्टीट्यूट में फायर सेफ्टी अवेयरनेस कार्यक्रम एवं मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व अग्निशमन विभाग पलवल के सब फायर ऑफिसर नवीन पाल ने किया। इस दौरान संस्थान के प्रबंधन, शिक्षकों एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लेकर अग्नि सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं। वीओं : कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सब फायर ऑफिसर नवीन पाल ने विद्यार्थियों को बताया कि किसी भी आग के लगने के लिए तीन तत्व आवश्यक होते हैं—ईंधन, ऑक्सीजन और ताप। इन तीनों तत्वों के मिलकर बनने वाले फायर ट्रायंगल के कारण आग उत्पन्न होती है। यदि इनमें से किसी एक तत्व को अलग कर दिया जाए तो आग स्वत: बुझ जाती है। उन्होंने कहा कि आग बुझाने का मूल सिद्धांत इसी फायर ट्रायंगल को तोडऩा है। उन्होंने विद्यार्थियों को आग के विभिन्न प्रकारों की जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय मानकों के अनुसार आग को क्लास ए, बी, सी, डी तथा एफ श्रेणियों में विभाजित किया गया है। प्रत्येक प्रकार की आग के लिए अलग-अलग प्रकार के अग्निशामक यंत्रों का प्रयोग किया जाता है। इसलिए बिना जानकारी के किसी भी आग पर पानी या अन्य माध्यम का उपयोग नहीं करना चाहिए। मॉक ड्रिल के दौरान विद्यार्थियों को अग्निशामक यंत्र का सुरक्षित एवं प्रभावी उपयोग भी सिखाया गया। उन्होंने बताया कि अग्निशामक यंत्र का प्रयोग करने से पहले उसका प्रेशर गेज अवश्य जांचना चाहिए। यदि सूई ग्रीन जोन में है तो यंत्र उपयोग के लिए उपयुक्त माना जाता है। इसके बाद पास तकनीक के माध्यम से अग्निशामक यंत्र चलाने का व्यावहारिक प्रदर्शन किया गया। एलपीजी गैस सिलेंडर से संबंधित सुरक्षा उपायों पर जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि यदि गैस रिसाव की गंध आए तो सबसे पहले सभी दरवाजे एवं खिड़कियां खोलकर पर्याप्त वेंटिलेशन सुनिश्चित करें। किसी भी प्रकार का विद्युत स्विच ऑन या ऑफ न करें तथा माचिस, लाइटर या अन्य किसी भी प्रकार की चिंगारी उत्पन्न करने वाली वस्तु का प्रयोग न करें। ऐसी स्थिति में तुरंत क्षेत्र को खाली कराकर आपातकालीन सहायता के लिए 112 पर सूचना दें तथा सिलेंडर की जांच अधिकृत एजेंसी से कराएं। उन्होंने बताया कि आग लगने की घटनाओं में सबसे अधिक खतरा धुएं से होता है, क्योंकि धुएं में मौजूद विषैली गैसें सांस के माध्यम से शरीर में पहुंचकर गंभीर नुकसान पहुंचा सकती हैं। इसलिए आग लगने की स्थिति में घबराने के बजाय सुरक्षित निकास मार्ग अपनाना चाहिए तथा धुएं से बचाव के उपायों का पालन करना चाहिए। भूकंप जैसी आपदा के दौरान अपनाई जाने वाली सावधानियों पर प्रकाश डालते हुए नवीन पाल ने विद्यार्थियों को ड्रॉप, कवर एंड होल्ड तकनीक की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भूकंप आने पर घबराकर सीढ़ियों की ओर भागने के बजाय किसी मजबूत मेज अथवा भवन के मजबूत हिस्से के नीचे या पास बैठकर अपने सिर एवं शरीर को सुरक्षित रखें और झटके समाप्त होने तक वहीं बने रहें। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को अग्नि सुरक्षा के प्रति सदैव सतर्क रहने, नियमित मॉक ड्रिल आयोजित करने तथा संस्थानों में सभी आवश्यक फायर सेफ्टी मानकों का पालन सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शैक्षणिक संस्थान को समय-समय पर आंतरिक फायर सेफ्टी अभ्यास आयोजित कर विद्यार्थियों एवं स्टाफ को आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए प्रशिक्षित करना चाहिए। वीओं : सब फायर ऑफिसर पलवल नवीन पाल ने बताया कि उपायुक्त डॉ. जयेंद्र सिंह छिल्लर के मार्गदर्शन में पलवल जिले वासियों को फायर सेफ्टी के बारे में जागरूक किया जा रहा है। ताकि आपाकालीन स्थिति में जानमाल की रक्षा की जा सके। उन्होंने बताया कि मॉक ड्रिल करने का उद्देश्य लोगों को यह सिखाना होता है कि खतरे के समय उन्हें बिना घबराए सुरक्षित स्थानों तक कैसे पहुंचना है। उन्होंने शैक्षणिक संस्थानों से अपील करते हुए कहा कि फायर एनओसी लें और कानून का पालन करें ताकि भविष्य में कोई भी अप्रिय घटना घटित होने से रोका जा सके। बाइट : नवीन पाल सब फायर ऑफिसर,फायर स्टेशन पलवल0
0
Report
Advertisement
महाराष्ट्र के मुसलमानों पर वॉक्स पॉप: आज लोग क्या कहते?
Noida, Uttar Pradesh:महाराष्ट्र के मुसलमानों के एक वॉक्स पॉप करा दीजिए Ehtesham अन्सारी टोपी वाले ब्लू शर्ट मुज्जमिल हुसेन बाबा रिझवान बॅटरी वाला (Max Step Foundation) चेअरमन0
0
Report
धनबाद नगर निगम ने गांधी रोड पर अतिक्रमण हटाने के लिए जेसीबी चलवाए
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद नगर निगम मानसून को लेकर अलर्ट हो गई है।झरिया के गांधी रोड पर महीनों से जारी जलजमाव और जाम की समस्या पर नगर निगम ने कार्रवाई शुरू कर दिया है।निगम अधिकारी पुलिस बल के साथ जेसीबी के साथ अचानक गांधी रोड पहुंचे। टीम को देखते ही अतिक्रमणकारी दुकानदारों में हड़कम्प मच गया। दुकानदारों ने नालियों पर कंक्रीट के स्लैब और चबूतरे बनाकर उन्हें ढक दिया था, जिससे सफाई ठप थी और गंदा पानी सड़कों पर बह रहा था। निगम द्वारा पहले दिए गए नोटिस को दुकानदारों ने गंभीरता से नहीं लिया था। अधिकारियों ने बिना कोई रहम बरते जेसीबी चलाकर नालियों पर बने पक्के-कच्चे अवैध ढांचों को ढहा दिया। कई दुकानदार खुद ही हथौड़ा लेकर अपना अतिक्रमण हटाने लगे। निगम के अधिकारी अनिल कुमार ने कहा कि अतिक्रमण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा। गांधी रोड के बाद अब झरिया के अन्य मुख्य बाजारों में भी जल्द ही इसी तरह नालियों को अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा।0
0
Report
दतिया उपचुनाव: तंखा के बयान से कांग्रेस का दावा, भाजपा में विद्रोह कांग्रेस के लिए आसान रास्ता
Jabalpur, Madhya Pradesh:कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद विवेक तंखा ने दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा को प्रत्याशी न बनाए जाने को लेकर बयान बाजी की है उनका कहना है कि जिस तरह से नरोत्तम मिश्रा की अनदेखी के बाद हालात बने हैं वह बता रहे हैं कि कांग्रेस का 2028 का रास्ता साफ हो चला है भारतीय जनता पार्टी में विद्रोह की स्थिति बन गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा का नया आंतरिक मामला है इसलिए उस पर ज्यादा वह टिप्पणी नहीं करेंगे, लेकिन जिस तरह के हालात दतिया उप चुनाव में बना रहे हैं उसमें साफ दिखाई दे रहा है कि भारतीय जनता पार्टी में विद्रोह की स्थिति है और इससे कांग्रेस का रास्ता आसान हो गया है और यह बीजेपी के लिए चिंता की बात है0
0
Report
Advertisement
