icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
271003
KAILASH NATH VERMAKAILASH NATH VERMAFollow23 Jan 2025, 08:56 am

Gonda-नमो ड्रोन दीदी योजना में महिलाओं को मिलेगा तकनीकी दक्षता और आत्मनिर्भरता का अवसर

Gonda, Uttar Pradesh:

कृषि क्षेत्र में तकनीकी नवाचार को प्रोत्साहन देने और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई नमो ड्रोन दीदी योजना जनपद गोंडा में सकारात्मक और प्रभावशाली परिणामों के साथ आगे बढ़ रही है।इस योजना के तहत जिले के सात संकुल स्तरीय संघों का चयन किया गया है। साथ ही,उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत "नमो ड्रोन दीदी के लिए ड्रोन पायलट और सहायक की चयन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।चयनित महिलाओं को प्रयागराज के फूलपुर स्थित इफको ट्रेनिंग सेंटर में प्रशिक्षण दिया जाएगा।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

पंचायत परिसीमन के ऐतिहासिक फैसले पर बिहार में व्यापक स्वागत, आभार सभा

Patna, Bihar:बिहार सरकार द्वारा पंचायतों के परिसीमन के ऐतिहासिक और साहसिक निर्णय का स्वागत अब पूरे प्रदेश में देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में सहरसा जिला मुख्यालय के जिला परिषद स्थित पूजा रिसॉर्ट में एक भव्य धन्यवाद एवं आभार सभा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मिथिलेश कुमार राय, प्रदेश अध्यक्ष मुखिया महासंघ बिहार, कृष्णा कुमारी यादव, प्रदेश अध्यक्ष जिला परिषद संघ अमोड कुमार निराला प्रदेश अध्यक्ष पंच सरपंच संघ बिहार उपस्थित थे । सभा की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विनय कुमार यादव ने किया । इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष किरण देवी जिला प्रमुख संघ के जिला अध्यक्ष आदि सैकड़ीं मुखिया सरपंच वार्ड सदस्य पंचायत समिति प्रखंड अध्यक्ष उपस्थित थे । इस अवसर पर वक्ताओं ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पंचायत परिसीमन संबंधी फैसले को ऐतिहासिक, दूरदर्शी और साहसिक निर्णय बताते हुए इसकी सराहना की। उन्होंने कहा कि वर्षों बाद लिए गए इस निर्णय से पंचायत व्यवस्था अधिक संतुलित, प्रभावी और जनसंख्या के अनुरूप बनेगी, जिससे ग्रामीण लोकतंत्र और अधिक मजबूत होगा। सभा में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इस निर्णय का स्वागत किया और इसे बिहार के पंचायत इतिहास में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। मिथिलेश कुमार राय, प्रदेश अध्यक्ष मुखिया महासंघ बिहार - BYTE
0
0
Report
Advertisement

कोरबा के जंगल में अज्ञात महिला की अधजली लाश: पुलिस जांच शुरू

Korba, Chhattisgarh:कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत जटगा चौकी क्षेत्र के अमझर ग्राम पंचायत के डुमरमुड़ा गांव के पास जंगल में एक अज्ञात महिला की अधजली लाश मिली है. जिसे रात में जंगल से गुजर रहे गांव के पंच ने देखा और तत्काल ग्राम पंचायत के सरपंच को इसकी जानकारी दी. जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल के लिए निकली लेकिन बारिश और घना अंधेरा होने के कारण पुलिस को घटनास्थल पहुंचने में 3 घण्टे लगे. मौके पर पहुंच कर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए शव को कब्जे में लिया। लाश देखकर करीब दो दिन पुराने होने का अंदेशा जताया जा रहा है. फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो सकी है लेकिन उसकी उम्र करीब 30 से 35 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। पुलिस अब मृतका की पहचान के साथ-साथ उसकी मौत की वजह और शव जंगल तक पहुंचने की परिस्थितियों की जांच में जुटी है। फिलहाल सवाल यही है की आखिर यह महिला कौन है और उसकी मौत के पीछे की असली कहानी क्या है? पुलिस जांच, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के बाद ही मामले की असली तस्वीर सामने आ पाएगी।
0
0
Report

हाईकोर्ट ने आंबेडकर के विरुद्ध टिप्पणी मामले में FIR रद्द करने से इनकार किया

Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। हाईकोर्ट ने डॉ. भीमराव आंबेडकर के खिलाफ इंस्टाग्राम पर कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी पोस्ट करने की आरोपी महिला के खिलाफ दर्ज आपराधिक कार्यवाही रद्द करने से इनकार कर दिया। कोर्ट ने कहा कि चार्जशीट में लगाए गए आरोप प्रथम दृष्टया संज्ञेय अपराध का खुलासा करते हैं, इसलिए इस स्तर पर कार्यवाही में हस्तक्षेप नहीं किया जा सकता। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा, जस्टिस रविंद्र कुमार अग्रवाल की खंडपीठ ने एफआईआर निरस्त करने के लिए दायर याचिका को खारिज करते हुए उक्त आदेश दिया। याचिका में एफआईआर और एससी एसटी संरक्षण अधिनियम के तहत आरोप तय करने के आदेश को चुनौती दी गई थी। प्रकरण के अनुसार, आरोपी महिला ने इंस्टाग्राम पर डॉ. आंबेडकर के खिलाफ आपत्तिजनक और अपमानजनक टिप्पणियां पोस्ट की थीं। इसके बाद एफआईआर दर्ज हुई और जांच पूरी होने पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), 2023 तथा एससी एसटी एक्ट के तहत चार्जशीट दाखिल की गई।हाईकोर्ट ने कहा कि बीएनएस की धारा 528 के तहत याचिका पर सुनवाई करते समय अदालत साक्ष्यों की विश्वसनीयता का परीक्षण, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों का मूल्यांकन या "मिनी ट्रायल" नहीं कर सकती। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि आरोपी द्वारा उठाए गए मुद्दे, जैसे टिप्पणी का संदर्भ, मंशा और जांच में कथित खामियां, विवादित तथ्य हैं, जिनका फैसला केवल ट्रायल के दौरान ही किया जा सकता है।अदालत ने यह भी कहा कि केवल इस आधार पर कार्रवाई को अवैध नहीं ठहराया जा सकता कि उसमें एससी एसटी की धाराओं का स्पष्ट उल्लेख नहीं किया गया है। खासकर आरोपी यह नहीं स्पष्ट कर पाई कि कार्रवाई पूर्वाग्रह से हुई है। इन टिप्पणियों के साथ हाईकोर्ट ने याचिका खारिज कर दी और कहा कि यह मामला उन असाधारण परिस्थितियों में नहीं आता, जहां अदालत अपनी अंतर्निहित शक्तियों का प्रयोग कर आपराधिक कार्यवाही रद्द करे।
0
0
Report

दिल्ली के चावल घोटाले में ₹22,000 करोड़ का खेल, गरीबों तक नहीं पहुँचा मुनाफा

Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली सरकार में ₹22,000 करोड़ का एक नया चावल घोटाला! दिल्ली सरकार और असम स्थित एक कॉर्पोरेशन ने FCI से भारी सब्सिडी वाला चावल लेने के लिए औपचारिक अनुरोध किया। सरकार ने दावा किया गया कि यह चावल दिल्ली के गरीबों और जरूरतमंदों में बांटा जाएगा। लेकिन गरीबों के नाम पर लिया गया यह चावल एक भी गरीब तक नहीं पहुंचा। इसके बजाय पूरा चावल हरियाणा की एक निजी कंपनी को भारी मुनाफे पर बेच दिया गया। यानी गरीब के नाम पर सरकारी सब्सिडी वाले चावल की खरीद और फिर उसे निजी व्यापारी को बेचने का पूरा खेल! आज दोपहर 1 बजे प्रेस कॉन्फ्रंस में इस कथित ₹22,000 करोड़ के चावल घोटाले की पूरी कहानी और उपलब्ध दस्तावेज दिल्ली की जनता के सामने रखेंगे।
0
0
Report
Advertisement

हनुमानगढ़ में हर घर तिरंगा यात्रा से देशभक्ति का उफान

Hanumangarh, Rajasthan:Location - Hanumangarh (Rajasthan) प्रभात फेरी से शुरू हुई हर घर तिरंगा यात्रा, अधिकारियों से लेकर स्कूली बच्चों ने लिया हिस्सा —— हनुमानगढ़ जिले के टिब्बी में हर घर तिरंगा अभियान के तहत रविवार को टिब्बी क्षेत्र में तिरंगा यात्रा का शुभारंभ प्रभात फेरी के साथ किया गया। देशभक्ति के रंग में रंगे इस आयोजन में विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी, स्कूली बच्चे तथा बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रभात फेरी के दौरान हाथों में तिरंगा लिए बच्चों और नागरिकों ने देशभक्ति के नारों के साथ वातावरण को राष्ट्रभक्ति से सराबोर कर दिया। यात्रा में शामिल लोगों ने हर घर तिरंगा अभियान के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। अधिकारियों और कार्मिकों ने भी आमजन से अपने घरों पर तिरंगा फहराने तथा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्र के प्रति सम्मान और गौरव की भावना को मजबूत करने की अपील की।कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों की सहभागिता के साथ स्कूली बच्चों की उपस्थिति विशेष आकर्षण रही। प्रभात फेरी के माध्यम से क्षेत्रवासियों को अभियान से जुड़ने का संदेश दिया गया। ——/ विजुअल बाइट:- राधाकृष्ण कड़वासरा, विकास अधिकारी,पंचायत समिति टिब्बी बाइट:- सुनील कुमार सैनी,ईओ नगरपालिका टिब्बी
0
0
Report

धौलपुर पुलिस ने कावड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा और यातायात नियमों पर सख्त कार्रवाई दिखाई

Dholpur, Rajasthan:धौलपुर: शहर में कानून व्यवस्था और कावड़ यात्रा दोनों को लेकर कोतवाली पुलिस एक्टिव नजर आई। एक तरफ हाईवे पर सुबह तड़के नाकाबंदी कर यातायात नियम तोड़ने वालों पर शिकंजा कसा गया, तो दूसरी तरफ कावड़ लेकर जा रहे शिवभक्तों को सुरक्षा की समझाइश दी गई。 जिला पुलिस अधीक्षक विकास सागवान के निर्देशन में कोतवाली थाना प्रभारी रामकिशन यादव के नेतृत्व में सुबह 5 से 7 बजे तक हाईवे सागरपाडा पर विशेष नाकाबंदी की गई। पुलिस टीम ने बिना सीट बेल्ट, बिना ड्राइविंग लाइसेंस, बिना नंबरी और काली फिल्म लगे वाहनों की बारीकी से जांच की। इस दौरान कई वाहनों के चालान काटे गए और संदिग्ध वाहनों से पूछताछ भी की गई। पुलिस का कहना है कि नाकाबंदी का मकसद आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाना और हादसों को रोकना है。 वहीं सावन महीने में कावड़ यात्रा को देखते हुए पुलिस ने शिवभक्तों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी। थाना प्रभारी रामकिशन यादव ने कावड़ लेकर जा रहे श्रद्धालुओं को समझाइश देते हुए कहा कि हाईवे और भीड़भाड़ वाले इलाकों में विशेष सतर्कता बरतें। चौराहे-तिराहे पर वाहन धीरे चलाएं और सड़क पार करते समय दाएं-बाएं जरूर देखें। दौड़कर कावड़ ले जाने वाले युवाओं को भी संयमित गति से चलने की सलाह दी गई। कोतवाली पुलिस ने अपील की कि श्रद्धालु अनुशासन बनाए रखें ताकि यात्रा सकुशल संपन्न हो और आमजन को किसी तरह की असुविधा न हो
0
0
Report

झुंझुनूं में हर घर तिरंगा यात्रा शुरू, प्रभात फेरी से देशभक्ति लहर

Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं हर घर तिरंगा अभियान में झुंझुनूं में प्रभात फेरी निकली वंदे मातरम गीत के साथ प्रभात फेरी रवाना हुई विधायक राजेंद्र भांबू, कलेक्टर डॉ. अरूण गर्ग ने किया रवाना पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी, प्यारेलाल ढूकिया भी रहे मौजूद नगर परिषद आयुक्त राकेश रंगा के संयोजन में निकाली फेरली जगह-जगह हुआ प्रभात फेरी का भव्य स्वागत स्काउट-गाइड, सफाईकर्मी और शहरवासियों ने लिया हिस्सा हर घर तिरंगा अभियान के तहत रविवार को झुंझुनूं जिला मुख्यालय पर तिरंगा प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। नगर परिषद आयुक्त राकेश रंगा के संयोजन में आयोजित प्रभात फेरी देशभक्ति के रंग में रंगी नजर आई। कलेक्ट्रेट परिसर के सामने से वंदे मातरम के जयघोष और गीत के साथ हरी झंडी दिखाकर विधायक राजेंद्र भांबू, कलेक्टर डॉ. अरूण गर्ग, पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी, भाजपा नेता इंजीनियर प्यारेलाल ढूकिया, विश्वंभर पूनियां, एसडीएम रामकरण बिजारणियां आदि ने प्रभात फेरी को रवाना किया गया। इस दौरान जगह-जगह शहरवासियों ने तिरंगा यात्रा का स्वागत किया। प्रभात फेरी में स्काउट-गाइड के विद्यार्थियों, सफाईकर्मियों के साथ बड़ी संख्या में शहरवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस मौके पर विधायक राजेंद्र भांबू ने कहा कि भारतीय संविधान की मूल अवधारणा सार्वभौमिकता, एकता और अखंडता को केंद्र में रखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेशभर में 9 से 14 अगस्त तक हर घर तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। इसी कड़ी में झुंझुनूं में भी जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के सहयोग से तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया गया है। उन्होंने कहा कि अभियान के पीछे मूल भावना हर घर में राष्ट्रीयता की भावना और देशभक्ति के जज्बे को जागृत करना तथा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करना है। तिरंगा यात्रा के माध्यम से घर-घर यह संदेश पहुंचाया जा रहा है कि देशभक्ति का जज्बा आज भी युवाओं में पूरी मजबूती के साथ मौजूद है। आने वाली पीढ़ी भी तिरंगे और राष्ट्र के प्रति इसी भावना से प्रेरणा लेगी। जिला कलेक्टर डॉ. अरूण गर्ग ने कहा कि तिरंगा उत्सव के तहत आज प्रभात फेरी और रैली का आयोजन किया गया है तथा आगामी दिनों में प्रतिदिन विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। तिरंगा हमारे सम्मान और देश की आजादी का प्रतीक है। प्रत्येक नागरिक इसके महत्व को समझे, तिरंगे पर गर्व महसूस करे और यह जाने कि देश को आजादी कितनी कठिन परिस्थितियों और बलिदानों के बाद मिली, यही इस अभियान का उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि सरकार के निर्देशानुसार अभियान के दौरान युवाओं और नई पीढ़ी को स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास से परिचित कराने का प्रयास किया जा रहा है। आजादी के समय विभाजन की विभीषिका में लोगों को किन कठिनाइयों और पीड़ा से गुजरना पड़ा, इसकी जानकारी भी नई पीढ़ी तक पहुंचाना जरूरी है, ताकि देश की एकता और अखंडता को और मजबूत करते हुए सभी मिलकर राष्ट्र के विकास के लिए काम करें। कलेक्टर ने बताया कि पूरे जिले में करीब 3 लाख 85 हजार तिरंगे वितरित करने का लक्ष्य है। लेकिन एनजीओ और अन्य संगठनों के उत्साहपूर्वक आगे आने से यह संख्या 4 लाख से अधिक होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि जब हर घर पर तिरंगा लहराएगा तो बच्चों में भी जिज्ञासा पैदा होगी और उन्हें देश के इतिहास, स्वतंत्रता संग्राम तथा राष्ट्रध्वज के महत्व के बारे में बताने का अवसर मिलेगा। इसी माध्यम से देशभक्ति की भावना प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री की मंशा देश की विरासत को जीवित रखने और संस्कृति को आगे बढ़ाने की है और तिरंगा हमारी राष्ट्रीय विरासत और आन-बान-शान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि आजादी के लिए हजारों-लाखों लोगों ने बलिदान दिया। आने वाली युवा पीढ़ी इस बलिदान को न भूले और तिरंगे के प्रति उसके मन में हमेशा सम्मान और देशभक्ति का जज्बा बना रहे, यही ऐसे आयोजनों का उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार और भारत सरकार द्वारा तिरंगे के मान-सम्मान तथा स्वतंत्रता के गौरव को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। आने वाले दिनों में भी अनेक कार्यक्रम होंगे। युवाओं को प्रोत्साहित करने, संतों और महापुरुषों के योगदान को याद करने तथा देश की विरासत और संस्कृति को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से लगातार गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। नगर परिषद आयुक्त राकेश रंगा ने बताया कि 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत 9 से 17 August तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें तिरंगा यात्राओं के साथ 'वंदे मातरम' वाचन, बाइक रैली सहित अन्य कार्यक्रम शामिल हैं। उन्होंने शहरवासियों से आह्वान किया कि प्रत्येक घर पर तिरंगा फहराएं और देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले महापुरुषों एवं देशभक्तों को हृदय में संजोते हुए राष्ट्रीय ध्वज का मान-सम्मान बनाए रखें। प्रभात फेरी के दौरान पूरा मार्ग भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से गूंजता रहा। तिरंगे हाथों में लिए विद्यार्थियों, सफाईकर्मियों, जनप्रतिनिधियों और शहरवासियों ने उत्साह के साथ भागीदारी निभाई। जगह-जगह लोगों ने प्रभात फेरी का स्वागत किया। पूरे आयोजन में देशभक्ति और राष्ट्र गौरव का माहौल देखने को मिला। हर घर तिरंगा अभियान के तहत 10 August को झुंझुनूं में तिरंगा बाइक रैली का आयोजन किया जाएगा। अभियान के तहत आगामी दिनों में भी विभिन्न देशभक्ति कार्यक्रमों के माध्यम से तिरंगे के प्रति सम्मान, राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश आमजन तक पहुंचाया जाएगा। इस मौके पर एएसपी फूलचंद मीणा, जिला जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु सिंह, टीआई कस्तूर वर्मा, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बनवारीलाल सैनी, भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष व भाजपा जिला प्रवक्ता संजय मोरवाल, पूर्व सभापति खालिद हुसैन, हज कमेटी के सदस्य रियाज फारूकी, पूर्व पार्षद प्रमोद जानूं, पूर्व पार्षद कुलदीप पूनियां, पूर्व पार्षद महेश जीनगर, दीपक चौधरी उदयपुरवाटी, नगर परिषद के स्टोर इंचार्ज रामकरण यादव व अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी अमित महमिया समेत अन्य मौजूद थे。 बाइट 01 : राजेंद्र भांबू, विधायक, झुंझुनूं (परपल कलर का कुर्ता पहना हुआ है) बाइट 02 : डॉ. अरूण गर्ग, कलेक्टर, झुंझुनूं (काले रंग की गोल गले की टी शर्ट पहनी हुई है) बाइट 03 : शुभकरण चौधरी, पूर्व विधायक, उदयपुरवाटी (पीले कलर की लहरिया प्रिंट की पगड़ी पहनी हुई है) बाइट 04 : राकेश रंगा, आयुक्त, नगर परिषद, झुंझुनूं (बैकग्राउंड में हरा भरा गार्डन है) बाइट 05 : इंजी. प्यारेलाल ढूकिया, भाजपा नेता, झुंझुनूं (बैकग्राउंड में सरकारी गाड़ी खड़ी है)
0
0
Report
Advertisement

मेडिकल कॉलेज में अभया की स्मृति के द्वितीय वर्षगांठ पर दो मिनट का मौन

Mollar Chak, West Bengal:অভয়ার স্মরণে মোমবাতি হাতে দু মিনিট নীরবতা পালন করা হলো মেদিনীপুর মেডিকেল কলেজে। আজকের দিনে কলকাতা আরজি কর মেডিকেল কলেজ হাসপাতালের মধ্যে ধর্ষণ এবং খুনের শিকার হতে হয়েছিল অভয়াকে। এই ঘটনার কেন্দ্র করে পরবর্তীকালে রাজ্যজুড়ে উত্তাল পরিস্থিতি সৃষ্টি হয়েছে। সেদিনের ঘটনার পর থেকে অন্যান্য মেডিকেল কলেজ ও হাসপাতালের পাশাপাশি বিচারের দাবি নিয়ে লাগাতার আন্দোলন চালিয়েছিলেন মেদিনীপুর মেডিকেল কলেজ হাসপাতালের ডাক্তার জুনিয়র ডাক্তার এবং নার্সেরা। আজকে সেই ঘটনার দ্বিতীয় বর্ষপূর্তি। এদিন মেদিনীপুর মেডিকেল কলেজ হাসপাতাল চত্বরে অভয়ার স্মরণে, অভয়ার প্রতি শ্রদ্ধা জানাতে এবং ন্যায় বিচারের প্রত্যয়ে দু মিনিট নীরবতা পালন করা হয়। অভয়ার স্মরণে এই কার্যক্রমে উপস্থিত ছিলেন বিভিন্ন সিনিয়র ডাক্তার, জুনিয়র ডাক্তার, ডাক্তার পড়ুয়া ও নার্সেরা।
0
0
Report

हथिनी कुंड से पानी छोड़ते ही यमुना का जलस्तर बढ़ा, दिल्ली-एनसीआर में सतर्कता बढ़ी

New Delhi, Delhi:हरियाणा के हथिनी कुंड बैराज से लगातार पानी छोड़े जाने के कारण यमुना का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है, नदी का जलस्तर 204 मीटर के करीब पहुंच गया है। हालाकि अभी यमुना खतरे के निशना के नीचे बह रही है। लेकिन यमुना का बहाव तेज होने के कारण नदी उफान पर नजर आ रही है. प्रशासन ने स्थिति को देखते हुए सतर्कता बढ़ा दी है और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है. बाढ़ की आशंका को ध्यान में रखते हुए संबंधित विभागों को अलर्ट पर रखा गया है। दिल्ली के लिए अलर्ट लेवल 204.50 मीटर है, जबकि खतरे का निशान 205.33 मीटर है。
0
0
Report
Advertisement

शेखपुरा में ट्रक चालक की हत्या: पहचान लालदीप शाह, आरोपी की गिरफ्तारी की तैयारी

Sheikhpura, Bihar:शेखपुरा जिले के नगर थाना क्षेत्र के बाईपास स्थित लाइन होटल के पास अज्ञात चालक की हत्या में पुलिस ने चालक की पहचान किया है। जबकि हत्या में इस्तेमाल तेज धार हथियार को जब्त किया है। इस संबंध में एसडीपीओ डॉ राकेश कुमार ने कहा कि चालक खास तौर पर किसी बात को लेकर विवाद हो गया जिसको लेकर ट्रक में रखे तेज धार चाकू से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। मृतक की पहचान हो गई है। मृतक मोतिहारी जिले के पिपरा कोठी थाना क्षेत्र के वधान गांव निवासी 30 वर्षीय लालदीप शाह के रूप में किया गया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल धारदार चाकू बरामद कर लिया है साथ ही हत्यारे की भी पहचान कर किया है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि हत्या के कारण प्रथम दृष्ट्या आपसी रंजिश है पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। गौरतलब है कि आठ अगस्त की अहले सुबह बाईपास में एक ट्रक के केबिन में खून से लथपत शव मिला था जिसके बाद से शेखपुरा पुलिस की तत्परता पर सवाल उठाया था।
0
0
Report

15 अगस्त पर भोपाल की मीट दुकानें बंद, प्रशासन ने कड़ा आदेश जारी किया

Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल 15 अगस्त को भोपाल में मीट दुकानें रहेंगी बंद स्वतंत्रता दिवस के चलते नगर निगम ने जारी किया आदेश नगर निगम सीमा की सभी मीट दुकानों पर लागू होगा आदेश दुकान खोलकर मीट बेचते पाए जाने पर लाइसेंस होगा निरस्त लाइसेंस निरस्तीकरण के साथ नियमानुसार पुलिस कार्रवाई भी होगी आदेश की पूरी जिम्मेदारी संबंधित मीट विक्रेता की होगी 4 सितंबर जन्माष्टमी पर भी मीट दुकानें रहेंगी बंद 14 सितंबर गणेश चतुर्थी, 22 सितंबर डोल ग्यारस पर भी बंद रहेंगी दुकानें 25 सितंबर अनंत चतुर्दशी, 2 अक्टूबर गांधी जयंती पर भी रहेगा प्रतिबंध 26 अक्टूबर महर्षि वाल्मीकि जयंती पर भी मीट दुकानें बंद
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top