271504
Gonda - जमीनी विवाद में महिला की पिटाई
Paraspur, Uttar Pradesh:परसपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पुरैना डीहा की महिला ने मारपीट मामले में आरोपियों पर केस दर्ज किया है. आरोप है कि जमीनी विवाद को लेकर 17 जनवरी को आरोपित समेत चार लोगों ने उससे अभद्रता जानमाल धमकी देते हुए मारपीट की , एसओ दिनेश सिंह ने कहा कि पीड़िता के तहरीर पर आरोपित पर केस दर्ज कर मामले की जाँच शुरू कर दी गयी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
उधम सिंह नगर में किसान मोर्चा का प्रदर्शन, धान भुगतान और खाद की मांगे
Bahara Boj, Uttarakhand:ऐंकर– संयुक्त किसान मोर्चा ने आज जलूस निकाल कर प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना दिया। आंदोलनकारी किसान धान खरीद का बकाया भुगतान करने, डीएपी खाद उपलब्ध कराने और ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को मुआवजा दिए जाने की मांग कर रहे थे। भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष मनजिंदर सिंह भुल्लर ने कहा कि किसानों की आय दुगनी करने का दावा करने वाली सरकार के कार्यकाल में किसान त्रस्त हो चुके है। धान तौल होने के एक– डेढ़ महीने बाद भी किसानों को अपनी उपज का भुगतान नहीं मिल पा रहा है। जिस कारण इस बार किसानों की दिवाली तक फीकी रही。0
0
Report
47 लाख की साईबर ठगी का खुलासा,दो साइबर ठग चढ़े पुलिस के हत्थे..
Moradabad, Uttar Pradesh:47 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, भगतपुर पुलिस ने दो शातिर साइबर ठग दबोचे मुरादाबाद में साइबर ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ भगतपुर पुलिस और साइबर थाना की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने संगठित गिरोह के दो शातिर सदस्यों को गिरफ्तार कर साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी भोले-भाले लोगों को झांसे में लेकर उनके नाम पर बैंक खाते खुलवाते थे और उन खातों के जरिए साइबर ठगी की रकम का लेनदेन करते थे। जांच में करीब 47 लाख 82 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 13 मोबाइल फोन, 5 लैपटॉप और नकदी समेत भारी मात्रा में सामान बरामद हुआ है। वीओ,,दरअसल,एसएसपी मुरादाबाद के निर्देश पर साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भगतपुर पुलिस और साइबर थाना की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए टाहमदन रोड स्थित एक बंद पड़े भट्टे के अंदर दबिश दी। यहां से पुलिस ने हसन पुत्र मुर्तजा निवासी दौलपुरी बनमईया और फिरोज आलम पुत्र जमीर अहमद निवासी भगतपुर को गिरफ्तार किया।पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वह एक संगठित गिरोह चलाते हैं। गिरोह के सदस्य भोले-भाले लोगों को झांसा देकर उनके नाम पर बैंक खाते खुलवाते थे और साइबर ठगी से प्राप्त रकम इन खातों में मंगाकर अलग-अलग माध्यमों से नकदी निकाल लेते थे पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 13 मोबाइल फोन, 5 लैपटॉप, 2 चार्जर, 10 बैंक पासबुक, 2 चेकबुक, एक फर्जी हस्ताक्षर का चेक, 9 एटीएम कार्ड, 3 सिम कार्ड, एक बुलेट मोटरसाइकिल की आरसी, 3 पैन कार्ड, 5 आधार कार्ड और 1 लाख 5 हजार रुपये की नकदी बरामद की है। पुलिस के मुताबिक, सिटी यूनियन बैंक और उत्तराखंड ग्रामीण बैंक समेत विभिन्न फर्जी खातों के माध्यम से 7 अक्टूबर 2025 से 27 अक्टूबर 2025 के बीच कुल 47 लाख 82 हजार 90 रुपये की साइबर ठगी की गई थी।इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि गिरोह के दो अन्य आरोपी शाहनवाज और सरफराज अभी वांछित हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।0
0
Report
आगरा में मयूरी चालक जसवंत की संदिग्ध मौत, हत्या का आरोप
Agra, Uttar Pradesh:मयूरी चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हत्या का आरोप अछनेरा खेड़ा साधन हॉल्ट स्टेशन के पास मिला शव सुबह करीब 4 बजे मयूरी चालक का शव मिलने से सनसनी मृतक की पहचान 42 वर्षीय जसवंत पुत्र कमल के रूप में हुई मृतक के हाथ-पैर टूटे, सिर पर गंभीर चोट के निशान परिजनों ने बेरहमी से पीटकर हत्या करने का लगाया आरोप दो दिन पहले दो लोगों से हुआ था जसवंत का विवाद परिजनों ने उन्हीं दो लोगों पर हत्या का जताया शक मथुरा से लौटते समय वारदात होने की आशंका मथुरा में मयूरी चलाकर परिवार का पालन-पोषण करता था जसवंत तीन साल से अछनेरा के नरीपुरा में बुआ के घर रह रहा था मृतक सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा आगरा थाना अछनेरा क्षेत्र का मामला0
0
Report
Advertisement
कश्मीर के सिन्थन–किष्टावर मार्ग बर्फ हटाने के बाद यातायात के लिए खुला
Anantnag, As winter tightens its grip on the higher reaches of Kashmir, the Sinthan–Kishtwar road has once again become a focus of attention following recent snowfall. The accumulated snow along the mountainous stretch was cleared through an extensive operation launched by the concerned department on a war footing. Deploying heavy machinery and manpower, the department worked tirelessly to remove snow and restore road connectivity across the challenging Sinthan Top route. Following sustained efforts, the road has now been reopened for vehicular movement, bringing much-needed relief to commuters and residents travelling between South Kashmir and Kishtwar. The successful restoration of this vital road link has been widely appreciated by locals, who acknowledged the efforts of the men and machinery working under challenging weather conditions. However, with winter conditions continuing to intensify in the upper reaches, commuters have been urged to remain cautious, follow official traffic advisories and stay updated on weather conditions before undertaking their journey. Our correspondent takes a closer look at the snow clearance operation, the restoration of traffic and the importance of maintaining connectivity through this challenging mountainous route.0
0
Report
Bhaderwah में ताजा बर्फबारी से सुरक्षा बल हाई अलर्ट, आतंकियों की घुसपैठ पर नजर
Bhaderwah, Exclusive Ground Zero Report on Fresh Snowfall Puts Security Forces on High Alert in JK's Bhaderwah; Army, SOG Intensify High-Altitude Patrolling Location: Bhaderwah Fresh snowfall in the higher reaches of Jammu and Kashmir’s Bhaderwah has prompted security forces to intensify surveillance and patrolling amid concerns over possible infiltration attempts during the winter months. The Indian Army and Jammu and Kashmir Police's Special Operations Group (SOG) have stepped up joint operations in snow-covered mountain areas situated at an altitude of over 10,500 feet, maintaining a close watch on vulnerable routes and adjoining ridges. With the onset of winter and fresh snowfall covering the higher reaches of Bhaderwah, security forces have stepped up their vigil to prevent militants from exploiting harsh weather conditions to infiltrate the region. Personnel of the Indian Army's Rashtriya Rifles, along with the SOG of Jammu and Kashmir Police, are conducting intensive patrols across snow-covered mountain slopes, dense forests and difficult terrain at altitudes exceeding 10,500 feet. Equipped with advanced surveillance gadgets and modern technological equipment, security personnel are closely monitoring suspicious movements across high-altitude locations, vulnerable mountain routes and adjoining ridges. The surveillance network aims to detect unusual activity and prevent possible infiltration attempts through remote mountain corridors. Sub-zero temperatures, heavy snowfall and challenging terrain have made these operations particularly demanding. However, security personnel continue to maintain a strong presence in the area, ensuring that extreme weather does not create any security gaps. Bhaderwah's strategic location further underlines the need for heightened security. The region shares boundaries with the Udhampur and Kathua districts of Jammu and Kashmir, as well as the Chamba district of neighbouring Himachal Pradesh. Its mountainous terrain, dense forests and interconnected ridgelines make continuous surveillance crucial, particularly during winter when snowfall can make remote routes difficult to access. Security forces are therefore maintaining heightened vigilance across vulnerable stretches to ensure that anti-national elements exploit no gaps. The heightened security arrangements also came in the wake of the recent Kulgam terror attack and the killing of two Special Police Officers in Kishtwar's Dachhan area. Following these incidents, security forces have intensified surveillance and counter-infiltration measures across the higher reaches of the Chenab Valley, with particular focus on vulnerable mountain routes and forest areas. Closing: With winter setting in across the mountains, security forces remain on heightened alert, combining ground patrolling with technology-assisted surveillance to prevent infiltration and safeguard peace in Bhaderwah and adjoining areas.0
0
Report
बलरामपुर: स्कूल परिसर में अरहर की फसल नष्ट, पंचायत-प्रशासन पर आरोप
Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर स्कूल परिसर से लगी ग्राम पंचायत की भूमि में स्कूल प्रबंधन ने कर दी थी खेती. ग्राम पंचायत के प्रस्ताव के बाद फसल को किया गया नष्ट. स्कूल प्रबंधन का दावा है कि शाला प्रबंधन समिति के साथ साथ गांव के सरपंच की सहमति के बाद खेत मे लगाई गई थी फसल. अरहर की तैयार फसल को पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने JCB लगाकर किया नष्ट. ग्राम पंचायत और शाला प्रबंधन एक दूसरे पर लगा रहे है आरोप प्रत्यारोप. वाड्रफनगर विकास खंड के बरती खुर्द माध्यमिक स्कूल का मामला0
0
Report
Advertisement
भूषण बाड़ा पर नाबालिग के यौन शोषण के आरोप, बीजेपी का जबरदस्त प्रदर्शन
Ranchi, Jharkhand:कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर एक आदिवासी नाबालिग बच्ची के यौन शोषण का गंभीर आरोप लगा है। इस मामले को लेकर आज बीजेपी की ओर से लोक भवन के सामने जोरदार धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में बीजेपी नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए हैं। वहीं, महिलाओं की भी अच्छी-खासी भागीदारी देखने को मिल रही है। प्रदर्शन कर रही बीजेपी महिला नेताओं का कहना है कि विधायक पर इतना गंभीर आरोप लगने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उनका आरोप है कि झारखंड में आदिवासी बच्चियां और महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। राज्य में आए दिन बच्चियों के साथ दुष्कर्म और यौन शोषण की घटनाएं सामने आ रही हैं। बीजेपी ने झामुमो-कांग्रेस गठबंधन सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और सरकार महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने में विफल साबित हो रही है। प्रदर्शनकारियों ने मामले में निष्पक्ष जांच और पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग की है。0
0
Report
खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: नारायणी इंटरनेशनल रिजॉर्ट लाइसेंस 3 दिन के लिए निलंबित
Kawardha, Chhattisgarh:खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, नारायणी इंटरनेशनल रिसॉर्ट का लाइसेंस 3 दिन के लिए निलंबित, बिरयानी सेंटर से 5 किलो रोस्टेड चिकन कराया गया नष्ट कवर्धा। जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने होटल एवं खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर कार्रवाई की है। अभिहित अधिकारी मुकेश साहू के मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने विभिन्न प्रतिष्ठानों की जांच की। इस दौरान अनियमितताएं पाए जाने पर नोटिस जारी करने के साथ खाद्य सामग्री नष्ट कराई गई। खाद्य सुरक्षा अधिकारी दीपक कुमार धृतलहरे एवं फणीभूषण जायसवाल की टीम ने नारायाणी इंटरनेशनल रिज़ॉर्ट का निरीक्षण किया। यहाँ किचन में अस्वच्छता मिलने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत होटल का खाद्य लाइसेंस तीन दिनों के लिए निलंबित कर दिया गया। साथ ही सुधार सूचना जारी की गई। मौके से एवरप्लस कॉन्टिनेंटल सॉस और खुले पनीर के नमूने जांच के लिए लिए गए। इसी तरह या-गौसिया बिरयानी सेंटर में भी अनियमितताएं मिलने पर संचालक को सुधार सूचना जारी की गई। यहां से मटन बिरयानी का नमूना लिया गया। वहीं अखाद्य रंग के उपयोग के कारण 5 किलोग्राम रोस्टेड चिकन मौके पर ही नष्ट कराया गया खाद्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि नागरिकों को सुरक्षित और स्वच्छ खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। नियमों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।0
0
Report
करौली अग्निशमन केंद्र के पुर्जे जवाब, तीन वाहन कबाड़, वेतन बकाया
Karauli, Rajasthan:करौली शहर और आसपास के क्षेत्रों में आगजनी की घटनाओं पर काबू पाने की जिम्मेदारी संभालने वाला करौली अग्निशमन केंद्र खुद अव्यवस्थाओं से जूझ रहा है। केंद्र में संसाधनों की कमी और दमकल वाहनों की बदहाल स्थिति के चलते आग बुझाने की व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। केंद्र पर मौजूद अनुबंधित कार्मिकों ने बताया कि केंद्र में कुल छह अग्निशमन वाहन हैं, जिनमें से तीन लंबे समय से खराब होकर कबाड़ की स्थिति में पहुंच चुके हैं। ऐसे में महज तीन वाहनों के भरोसे अग्निशमन व्यवस्था संचालित हो रही है। इनमें भी एक वाहन में तकनीकी खराबी है। किसी वाहन का नोजल खराब है तो किसी के टायर जवाब दे चुके हैं। वहीं, एक वाहन की अधिकतम रफ्तार महज 20 किलोमीटर प्रति घंटे होने से घटनास्थल तक पहुंचने में काफी समय लगता है। वाहनों की इस बदहाल स्थिति का असर दूरस्थ इलाकों में होने वाली आगजनी की घटनाओं पर भी पड़ सकता है। समय पर दमकल वाहन नहीं पहुंचने से आग पर काबू पाने में देरी और नुकसान बढ़ने की आशंका बनी रहती है। वहीं, अग्निशमन केंद्र के अनुबंधित कार्मिक भी वेतन संबंधी समस्याओं से परेशान हैं। करीब 35 कार्मिकों का पिछले तीन महीने का वेतन बकाया बताया जा रहा है। कार्मिकों का कहना है कि एक ओर सीमित और खराब संसाधनों के बीच काम करना पड़ रहा है, वहीं दूसरी ओर समय पर वेतन नहीं मिलने से आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आपातकालीन सेवाओं से जुड़े अग्निशमन केंद्र की इन समस्याओं का समाधान कब होगा और जिम्मेदार अधिकारी कब तक खराब वाहनों को दुरुस्त करवाकर कार्मिकों को बकाया वेतन दिलाएंगे यह देखने वाली बात होगी।0
0
Report
Advertisement
गुरुग्राम को मिली 71 नई इलेक्ट्रिक बसें, प्रदूषण घटाने की दिशा में बड़ा कदम
Gurugram, Haryana:गुरुग्राम- बढ़ते प्रदूषण के बीच गुरुग्राम को मिली 71 नई इलेक्ट्रिक बसे कुल 100 बसे गुरुग्राम को मिलेगी, अभी फिलहाल 71 बसे पहुची गुरुग्राम जिसमे से 35 का 9 रूटों पर ट्रायल हुआ शुरू बस स्टैंड से पटौदी रेलवे स्टेशन और IMT से द्वारका सेक्टर-21 तक मिलेगी कनेक्टिविटी 25 यात्रियों की क्षमता वाली बसों में सफर के लिए 15 से 35 रुपये तक किराया सेक्टर-10 बस डिपो से हो रहा संचालन सेक्टरों को मेट्रो स्टेशन से जोड़ेंगी इलेक्ट्रिक बसें 150 CNG बसों के बेड़े में 71 इलेक्ट्रिक बसें शामिल, सार्वजनिक परिवहन को मिलेगा विस्तार 36 बसों के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया जारी, जल्द बढ़ेगी इलेक्ट्रिक बसों की संख्या0
0
Report
अनिल राजभर ने मथुरा चिंतन शिविर से भाजपा की जीत की रणनीति स्पष्ट की
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ, उत्तर प्रदेश: मंत्री अनिल राजभर ने मथुरा में बीजेपी के 'चिंतन शिविर' के आयोजन पर कहा, "हम सब लोग इंतजार कर रहे हैं, हम लोगों का सौभाग्य है कि उत्तर प्रदेश के चुनाव को हमारे राष्ट्रीय नेतृत्व ने इतना गंभीरता से लिया है। कल से ही हमारे राष्ट्रीय संगठन महामंत्री जी वहां उपस्थित हैं। आज श्रद्धेय राष्ट्रीय अध्यक्ष (नितिन नबीन) का भी मार्गदर्शन मिलेगा। जो भी रास्ता बनेगा, हम कार्यकर्ता उस रास्ते पर आगे बढ़कर भारतीय जनता पार्टी की जीत को सुनिश्चित करेंगे।"0
0
Report
मौलाना जमाल का बयान: ओवैसी जिन्ना विचारधारा पर चलेंगे तो असफल
Agra, Uttar Pradesh:सहानरपुर के मौलाना कारी अबरार जमाल का बयान- ओवैसी जिन्ना की विचारधारा पर चल रहे हैं.. अगर जिन्ना के रास्ते पर चलेंगे तो कामयाब नहीं होंगे..0
0
Report
Advertisement
ओवैसी के जिन्ना विचारधारा पर मौलाना का बयान, मुस्लिम वोटर की बाइट वायरल
Noida, Uttar Pradesh:ओवैसी- सहारनपुर के मौलाना कारी अबरार जमाल का बयान…ओवैसी जिन्ना की विचारधारा पर चल रहे हैं…अगर जिन्ना के रास्ते पर चलेंगे तो कामयाब नहीं होंगे..2 मुस्लिम वोटर्स की बाइट0
0
Report
मंडला में न्यायोत्सव: जागरूकता रैली और मैराथन से जनता को कानूनी सेवाओं की जानकारी
Mandla, Madhya Pradesh:मंडला — न्यायोत्सव के तहत निकली जागरूकता रैली, कानून के प्रति लोगों को किया जागरूक मंडला में विधिक सेवा दिवस के उपलक्ष्य में आमजन को कानूनी अधिकारों और विधिक सेवाओं के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से भव्य जागरूकता रैली और मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं, आम नागरिकों, न्यायाधीशगण, विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य और अधिकारी-कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। रैली के जरिए लोगों को संदेश दिया गया कि हर व्यक्ति को न्याय पाने का अधिकार है और जरूरतमंदों के लिए निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध है। न्यायोत्सव के माध्यम से कानून की जानकारी को जन-जन तक पहुंचाने और समाज में न्याय के प्रति विश्वास मजबूत करने का संदेश दिया गया।0
0
Report
अमृत सरोवर पर छठ पूजा की दिखी भव्य छटा, उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने किया पूजन
Partawal, Uttar Pradesh:परतावल (महराजगंज)। विकासखंड परतावल अंतर्गत ग्राम पंचायत सेमरा चंद्रौली में नवनिर्मित अमृत सरोवर छठ महापर्व के अवसर पर आकर्षण का केंद्र बना रहा। सरोवर की सुंदरता और आकर्षक सजावट के बीच छठ व्रती महिलाओं ने अपने-अपने वेदी पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। पर्व के अंतिम दिन उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर व्रती महिलाओं ने परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और मंगलकामना की। इस दौरान छठ घाट पर श्रद्धा और आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। सुबह से ही घाट पर श्रद्धालुओं की चहल-पहल रही। अमृत सरोवर का मनमोहक दृश्य और छठ पर्व की धार्मिक छटा ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। ग्राम पंचायत में अमृत सरोवर के निर्माण और उसे सुंदर स्वरूप प्रदान करने में ग्राम प्रधान सचिन सिंह का विशेष योगदान रहा। उनके प्रयासों से गांव को एक सुंदर जल संरक्षण स्थल मिला, जो अब धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बन रहा है। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान की इस पहल की सराहना की।0
0
Report
Advertisement
