271504
Gonda - महिला से मारपीट कर तोड़ा घर का सामान, आरोपी पर केस दर्ज
Paraspur, Uttar Pradesh:तोड़फोड़ व मारपीट करने के आरोप में पीड़ित महिला आरोपी पर केस किया है. ग्राम पण्डित पुरवा उल्टाहवा माझा पसका की महिला का आरोप है कि विपक्षी ने उसका कुर्सी व नल तोड़ा है. विरोध करने पर जानमाल की धमकी देते हुए,उसके साथ मारपीट भी की है. परसपुर थाना एसओ दिनेश सिंह ने कहा कि महिला ने तहरीर देते हुए आरोपित रामू के विरुद्ध विधिक धाराओं में केस किया है और मामले की जाँच शुरू कर दी गयी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
AMU बीबीए छात्र ग्रिंडर से 26 लोगों को ब्लैकमेल, 7 लाख रुपये वसूली
Noida, Uttar Pradesh:अलीगढ़ स्थित एएमयू में ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है... एएमयू का बीबीए छात्र बाहरी युवकों के साथ मिलकर ग्रिंडर एप के जरिये लोगों को निशाना बना रहा था... इस गैंग ने ऐसी हरकत करीब 26 लोगों के साथ की है... और उन्हें ब्लैकमेल करके सात लाख रुपये की वसूली की है... फिलहाल एक आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है... और बाकियों की तलाश जारी है..0
0
Report
ऑटोमेशन से खनन क्षेत्र में पारदर्शिता बढ़ी, रवन्ना और रॉयल्टी में उछाल
Jaipur, Rajasthan:लोकेशन- जयपुर फीड- 2सी हैडर- - तुलाई कांटों के ऑटोमेशन से बढ़े 2.25 लाख रवन्ना - माइंस एसीएस अपर्णा अरोरा ने ली विभागीय समीक्षा बैठक - सीएम भजनलाल शर्मा के मार्गदर्शन में बढ़ रहा माइनिंग सेक्टर - माइनिंग में सरलीकरण और पारदर्शिता पर जोर - 2212 तुलाई कांटों में हुआ लाइव ऑटोमेशन - 67903 खनिज परिवहन वाहनों में व्हीकल ट्रेकिंग सिस्टम लगाए एंकर राज्य में माइंस विभाग द्वारा 2212 तुलाई कांटों के लाइव ऑटोमेशन करने और खनिज परिवहन के 67903 वाहनों में जीपीएस आरएफआईडी आधारित व्हीकल ट्रेकिंग सिस्टम लगाने के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। इससे राज्य में सवा 2 लाख कन्फर्म रवन्ना बढ़े हैं। माइंस एवं पेट्रोलियम विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव अपर्णा अरोरा ने शनिवार को सचिवालय के मंथन कक्ष में विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। तुलाई कांटों के ऑटोमेशन से अप्रैल से 10 सितंबर की अवधि के दौरान 2 लाख 25 हजार 515 कन्फर्म रवन्ना अधिक जेनरेट हुए हैं। ऑटोमेशन की नई व्यवस्था से रॉयल्टी, खनिज का वजन, कन्फर्म रवन्ना जेनरेशन, औसत प्रति रवन्ना आदि में बढ़ोतरी हुई है। एसीएस अपर्णा अरोरा ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जो स्वयं खनन विभाग के मंत्री भी हैं, माइनिंग सेक्टर में पारदर्शिता, सरलीकरण और ऑटोमेशन पर जोर देते रहे हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशों के अनुसार विभाग में पारदर्शिता और सरलीकरण के कदम उठाए जा रहे हैं। एसीएस माइंस अपर्णा अरोरा ने बताया कि 2592 तुलाई कांटों में हार्डवेयर इंस्टाल कर दिया गया है। इनमें से 2212 तुलाई कांटों को पूरी तरह से ऑटोमाइज कर लाइव कर दिया गया है। इंस्टॉल तुलाई कांटों को भी चरणबद्ध तरीके से लाइव किया जा रहा है। खनिज परिवहन करने वाले 67903 वाहनों में वीटीएस सिस्टम इंस्टाल कर दिया गया है।0
0
Report
कोरबा के स्टोर रूम से छह फीट लंबा कोबरा निकाला, जंगल में छोड़ा गया
Korba, Chhattisgarh:एंकर - कोरबा में सामान हटाते वक्त मिली कोबरा के केचुली ने ऐसा खौफ पैदा किया कि स्टोर रूम में चल रहा काम तत्काल रोकना पड़ा..अंदेशा था कि कहीं आसपास कोबरा तो नहीं छिपा है. काम रोका गया, रेस्क्यू टीम को सूचना दी गई और रेस्क्यू के पहले जैसे ही सामान हटाना शुरू किया गया तब सामने आ गया मौत का फन फैलाए करीब 6 फीट लंबा विशालकाय कोबरा! मामला कोरबा के बुधवारी इलाके में स्थित खुशबू इलेक्ट्रॉनिक शॉप के स्टोर रूम का है जहां सामान हटाने के दौरान कोबरा की केचुली नजर आई. केंचुली मिलते ही वैगन मौजूद लोगों में हड़कंप मर गया क्योंकि लोगों को स्टोर रूम में कोबरा के मौजूद होने का अंदेशा हुआ और सामान हटाने का काम रोक दिया गया। मामले की जानकारी वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम प्रमुख जितेंद्र सारथी को दी गई। सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से बेहद सावधानी के साथ स्टोर रूम की तलाशी शुरू की गई। एक-एक करके सामान हटाया जा रहा था और हर सामान के पीछे बारीकी से नजर थी और तभी वही हुआ जिसका डर था. सामान के बीच से करीब 6 फीट लंबा विशालकाय कोबरा फन फैलाए सामने आ गया।और सामने लोगों को देख बचने के लिए तेजी से एक पाइप के अंदर पनाह ले ली। अब रेस्क्यू टीम के सामने चुनौती थी जहरीले सांप को बिना नुकसान पहुंचाए पाइप से बाहर निकालना। रेस्क्यू टीम ने करीब एक घंटे तक धैर्य और बेहद सावधानी से ऑपरेशन चलाया। पाइप के एक सिरे से पानी डाला गया और आखिरकार कोबरा दूसरे सिरे से बाहर निकल आया। जैसे ही कोबरा बाहर निकला, रेस्क्यू टीम ने बिना किसी जल्दबाजी के उसे सुरक्षित तरीके से पकड़ लिया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद स्टोर रूम से निकला ये खतरनाक मेहमान अब पूरी तरह काबू में था। जितेंद्र सारथी की टीम ने सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए कोबरा को सुरक्षित थैले में रखा। सांप के रेस्क्यू होते ही दुकान और आसपास मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली। इसके बाद कोबरा को उसके प्राकृतिक रहवास जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया। एक बार फिर रेस्क्यू टीम की सतर्कता ने इंसान और वन्यजीव, दोनों की जिंदगी बचाने में अहम भूमिका निभाई। बाइट0
0
Report
Advertisement
AI से कैंसर-टीबी की शुरुआती पहचान, स्वदेशी टूल्स पर भारत की दावेदारी
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर कॉन्टेंट: CSJMU में AI 2.0 मंथन का कार्यक्रम की शुरुआत; कैंसर और टीबी की शुरुआती पहचान में क्रांतिकारी साबित होंगे नए AI टूल्स; AI सूर्य की तरह है, सही उपयोग जानने वालों की नौकरी पर खतरा नहीं; विदेशी टूल्स के बजाय भारत को अपने स्वदेशी Sovereign LLMs की जरूरत. कानपुर के छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय में दो दिवसीय राष्ट्रीय AI 2.0 मंथन सम्मेलन का आयोजन किया गया है। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के डॉ. अनिल राय ने कृषि और शिक्षा में AI के क्रांतिकारी इस्तेमाल की जानकारी देते हुए बताया कि सिंचाई प्रबंधन, उर्वरक और मृदा स्वास्थ्य के AI व सेंसर आधारित टूल्स टेस्टिंग के बाद जल्द किसानों तक पहुंचने वाले हैं, साथ ही ICAR के डिजिटल प्लेटफॉर्म किसान सारथी से 731 कृषि विज्ञान केंद्र और 4,000 से अधिक विशेषज्ञ जुड़े हैं, जिसका लाभ 3 करोड़ से ज्यादा किसान उठा रहे हैं, जिसमें बीमारियों की फोटो अपलोड करने पर AI एनालिसिस कर एक्सपर्ट्स के जरिए समाधान देता है। इसके साथ ही उन्होंने AR-VR तकनीक का जिक्र करते हुए बताया कि अब छात्र बिना खेत या लैब जाए कमरे में बैठकर ही सारे प्रयोग डिजिटली कर सकते हैं। इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की मौजूदगी में हुआ, जहां सीएसजेएमयू के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने 28-30 राज्य, कृषि और मेडिकल यूनिवर्सिटीज के प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए कहा कि देश को अब विदेशी टूल्स के बजाय अपने स्वदेशी Sovereign LLMs और स्मॉल लर्निंग मॉडल्स की जरूरत है। उन्होंने कहा कि AI कॉपी जांचने, पेपर बनाने और ट्यूटर के रूप में काम आसान करेगा तथा विश्वविद्यालय में हेल्थ और एग्रीकल्चर के प्रोटोटाइप को प्रोडक्ट में बदलने का काम चल रहा है। वहीं राजीव गांधी कैंसर इंस्टीट्यूट, नई दिल्ली के डॉ. वसंत कुमार वेणुगोपाल ने स्वास्थ्य क्षेत्र में AI की भूमिका पर बोलते हुए कहा कि भले ही जटिल सर्जरी में समय लगे, लेकिन AI आधारित स्क्रीनिंग से भारत से टीबी को पूरी तरह खत्म किया जा सकता है। उन्होंने ब्रेस्ट कैंसर के गंभीर आंकड़े साझा करते हुए बताया कि देश में हर 4 मिनट में एक मरीज डायग्नोस होता है और इतनी ही देर में एक की मौत हो जाती है, ऐसे में प्रशिक्षित रेडियोलॉजिस्ट्स की कमी को AI टूल्स पूरा करके कैंसर फैलने से पहले अर्ली डिटेक्ट कर सकते हैं, जैसे यूरोप में अप्रूव्ड Derm ऐप से लोग स्मार्टफोन फोटो खींचकर स्किन कैंसर की खुद जांच कर रहे हैं। सम्मेलन के दौरान IIT खड़गपुर के प्रोफेसर पार्थ प्रतिम चक्रवर्ती बताया कि AI सूर्य की तरह है जो अच्छे और बुरे दोनों को समान रोशनी देता है, इसलिए इसका सही इस्तेमाल सीखने वाले की नौकरी कभी नहीं जाएगी। उन्होंने बताया कि AI टूल्स से दूर-दराज के छात्रों को सस्ती और बेहतरीन शिक्षा मिलेगी, जबकि प्रदूषण, सड़कों के गड्ढों और गवर्नेंस की कमियों को पहले से प्रेडिक्ट करने और साइबर ठगी रोकने में भी यह बेहद मददगार साबित होगा, वहीं रक्षा क्षेत्र में आर्मी के साथ AI के इस्तेमाल को लेकर बेहद गोपनीय और गंभीर काम चल रहा है।0
0
Report
शाहजहांपुर में दबंगों ने स्कूल दीवार गिराई, विधायक ने कार्रवाई की मांग
Piprola Ahmedpur, Uttar Pradesh:नाम शिव कुमार लोकेशन शाहजहांपुर शाहजहांपुर में दबंगई की घटना सामने आई है। जिसमें दबंगों ने जेसीबी से कन्या इंटर कॉलेज की 900 मीटर दीवार को गिरा दिया। खास बात यह है कि स्कूल के संरक्षक और भाजपा विधायक वीर विक्रम सिंह भी दबंगों से हैरान है। विधायक ने अपनी सरकार से दबंगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। दबंग के दर से 200 से ज्यादा छात्रों ने स्कूल जाना छोड़ दिया है। फिलहाल पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। पूरी घटना थाना जैतीपुर क्षेत्र के अली अकबरपुर नवादा गांव के किसान कन्या उच्चतर माध्यमिक इंटर कॉलेज की है। देर रात इलाके के ही दबंगों ने हथियारों के बल पर जेसीबी और ट्रैक्टर से स्कूल की चारों तरफ की 900 मीटर से ज्यादा दीवार को गिरा दिया। खास बात यह है कि स्थानीय भाजपा विधायक वीर विक्रम सिंह प्रिंस इस स्कूल के संरक्षक हैं। दबंगों द्वारा स्कूल की चारों दीवारों गिराए जाने के बाद भाजपा विधायक मौके पर पहुंचे और नजर आते कर हैरान रह गए। बताया जा रहा है कि जिन दबंगों ने स्कूल की दीवार गिराई है उन पर गैंगस्टर की कार्रवाई हो चुकी है और लगभग एक दर्जन मुकदमे उन पर दर्ज है। घटना के बाद मौके पर पुलिस के ऑला अफसर भी पहुंचे हैं। जिसके बाद मामले में जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल स्कूल प्रबंधक ने दबंगों से अपनी जान का खतरा बताया है। वहीं भाजपा विधायक ने अपनी ही सरकार से मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल दबंग के हिसाब से अब 200 से ज्यादा स्कूली छात्राओं ने स्कूल जाना छोड़ दिया है। बाइट - वीर विक्रम सिंह, बीजेपी विधायक बाइट - विक्रम सिंह, गंगवार, कॉलेज प्रबन्धक0
0
Report
संभल।जलभराव से स्कूल के बाहर बना तालाब ? सीढ़ी का पुल पार कर छात्र जान जोखिम में डाल पहुंच रहे स्कूल
Chandausi, Uttar Pradesh:संभल । असमोली विकास खंड के रामनगर गांव में व्यवस्थाओं की बदहाली की हैरान करने वाली तस्वीर सामने आई है...बारिश के बाद स्कूल के बाहर इतना जलभराव हुआ कि तालाब बन गया...और उस तालाब पर एक अस्थायी पुल बनाकर बच्चों को उसे पार करना पड़ा... शिक्षकों ने भी जलभराव से निजात दिलाने की मांग की है...ताकि बच्चों को इस तरह जोखिम उठाकर स्कूल ना आना पड़े...अब देखिए बच्चों का ये दर्द और कुव्यवस्था का दलदल सिस्टम को कब नजर आता है....0
0
Report
Advertisement
दिग्विजय सिंह ने बंडा जहरीली शराब कांड पर सरकार पर हमला, पीड़ितों से मुलाकात
Sagar, Madhya Pradesh:बंडा जहरीली शराब कांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचे दिग्विजय सिंह, सरकार और प्रशासन पर साधा निशाना.. एंकर/ एमपी के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह आज सागर जिले के दौरे पर पहुंचे, दिग्विजय सिंह बंडा जहरीली शराब कांड में मृत हुए लोगों के घरों में गए और उन्होंने पूरे हालातों का जायजा लिया, उन्होंने पीड़ितों से वास्तविक स्थिति का हाल जानने के साथ साहस बंधाया। मीडिया से बात करते हुए दिग्विजय सिंह ने सरकार और स्थानीय प्रशासन पर जमकर हमला बोला। शराब से हुई मौतों के आंकड़े पर उन्होंने हमला बोलते हुए कहा कि प्रशासन आंकड़े छिपा रहा है जबकि 22 23 अगस्त से जहरीली शराब की वजह से मौतें होना शुरू हो गई थी और प्रशासन को चाहिए कि जमीनी स्तर पर निष्पक्ष जांच करें ताकि ऐसा कदम कोई और न उठा सके। बाइट/ दिग्विजय सिंह ( पूर्व मुख्यमंत्री एमपी)0
0
Report
दर्ग जिले में भाजपा नेता राजेंद्र यादव पर चाकू हमला, हालत गंभीर
Durg, Chhattisgarh:दुर्ग जिले में बदमाशो में पुलिस और कानून का ख़ौफ़ खत्म हो चुका है बदमाश अब सरे आम चाकू बाजी की घटना को अंजाम दे रहे हैं जिले के जोरातराई में उस वक्त हड़कंप मच गया जब भाजपा नेता राजेंद्र सिंह यादव पर जानलेवा हमला कर दिया गया जिसके बाद हमले में घायल राजेंद्र यादव का सेक्टर 9 अस्पताल में इलाज चल रहा है. दरअसल राजेंद्र यादव सुबह एक स्थानीय होटल में सुकून से चाय पी रहे थे तभी अचानक एक युवक वहां पहुंचा और गाली गलौच करते हुए विवाद करने लगा तभी अचानक जेब से चाकू निकाल कर राजेंद्र यादव पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया हमलावर ने सीधे गले पर वार किया जिससे राजेंद्र यादव वहीं खून से लथपथ होकर गिर पड़े वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया आनन-फानन में घायल भाजपा नेता को भिलाई के सेक्टर-9 अस्पताल ले जाया गया जहां फिलहाल उनकी हालत गंभीर बनी हुई है और इलाज जारी है मामले पर एएसपी मणिशंकर चंद्रा ने बताया कि उतई थाना क्षेत्र में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद यह हमला हुआ है पुलिस की कई टीमें आरोपी की तलाश में ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही हैं उन्होंने ने कहा कि आरोपी जल्द सलाखों के पीछे होगा.0
0
Report
बिलासपुर में दीपक बैज का बीजेपी पर तीखा हमला, 2028 के चुनाव रोडमैप प्रस्तावित
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर में कांग्रेस के तीन दिवसीय संभाग स्तरीय संगठन सृजन एवं प्रशिक्षण शिविर के समापन हुआ समापन के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला। बैज ने दावा किया कि बीजेपी के कई नाराज नेता कांग्रेस के संपर्क में हैं और आने वाले दिनों में पार्टी में बड़े धमाके होंगे। उन्होंने 2028 के विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियों का रोडमैप भी बताया। दीपक बैज ने कहा कि बीजेपी में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। बीजेपी के नाराज फूफा कांग्रेस के संपर्क में हैं। उन्होंने दावा किया कि मंत्री खुशवंत साहेब के भाई के कांग्रेस में शामिल होने से इसकी शुरुआत हो चुकी है। बैज ने कहा कि समय आने दीजिए, कई लोग कांग्रेस में शामिल होंगे।कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में गए नेताओं पर भी बैज ने निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में रहते हुए जो नेता साथ चलते थे, बीजेपी में जाने के बाद पीछे की लाइन में भी नजर नहीं आते। बैज के मुताबिक बीजेपी में कार्यकर्ताओं की नहीं सुनी जाती, जबकि कांग्रेस में कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने का मौका दिया जाता है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में गए कई नेता अब वापसी के लिए लाइन में लगे हैं।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को लेकर भी दीपक बैज ने विवादित बयान दिया। उन्होंने कहा कि वे मुख्यमंत्री को आदिवासी नहीं मानते, बल्कि वनवासी मानते हैं। बैज ने विश्व आदिवासी दिवस पर बधाई नहीं देने को लेकर भी सरकार पर सवाल उठाया। कोल ब्लॉक और प्रदेश की खनिज संपदा के मुद्दे पर बैज ने बीजेपी सरकार पर पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जल, जंगल और जमीन के मुद्दे पर कांग्रेस आने वाले समय में बड़ी लड़ाई लड़ेगी। हाथी-मानव द्वंद्व और पर्यावरण के मुद्दे पर भी उन्होंने सरकार की नीतियों को घेरा।शराब के मुद्दे पर बैज ने नकली शराब, होलोग्राम और पैकिंग को लेकर सरकार पर गंभीर आरोप लगाए और शराब सिंडिकेट चलने का दावा किया। वहीं बीजेपी की युवा केंद्रित गतिविधियों पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि सरकार के पास छत्तीसगढ़ में कोई काम नहीं है, इसलिए रील और डांस किए जा रहे हैं।2028 में मुख्यमंत्री कौन होगा, इस सवाल पर बैज ने कहा कि सवाल मुख्यमंत्री का नहीं, बल्कि सरकार को उखाड़ फेंकने का है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस नेताओं में सामंजस्य है और पार्टी का चुनावी रोडमैप तैयार है। किसान, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और नगरीय निकायों के मुद्दों पर कांग्रेस सरकार को घेरेगी। बिलासपुर में आयोजित तीन दिवसीय संगठन सृजन एवं प्रशिक्षण शिविर के समापन पर बैज ने कहा—मंथन में विष की एक बूंद भी नहीं निकली, तीन दिन तक अमृत निकला। अब कांग्रेस कार्यकर्ताओं को 2028 के चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार करने का दावा किया गया है।0
0
Report
Advertisement
इंदौर में चलती कार में आग, पुलिस ने चालक को बाहर निकाला और CPR दिया
Indore, Madhya Pradesh:इंदौर में चलती कार में आग, हादसे के दौरान कार चालक वाहन के अंदर फंस गया और झुलस गया। मौके पर पहुंची यातायात पुलिस ने अपनी जान की परवाह किए बिना कार का कांच तोड़कर चालक को बाहर निकाला। पुलिसकर्मियों ने घायल को तत्काल CPR देते हुए अस्पताल पहुंचाया जहां उसका उपचार जारी है। दरअसल इंदौर के चोइथराम मंडी के पास यह हादसा हुआ, जब एक चलती रिट्स कार में अचानक भीषण आग लग गई। आग तेजी से फैलने के कारण कार चला रहा युवक वाहन के अंदर ही फंस गया और बुरी तरह झुलस गया। सूचना और मौके की स्थिति को देखते हुए यातायात थाना जोन-4 के प्रभारी सुमित बिलोनिया अपनी टीम के साथ तुरंत पहुंचे। जहाँ आरक्षक विजय, प्रधान आरक्षक कमल और एएसआई जे.पी. तिवारी के साथ मिलकर कार का कांच तोड़ा और अंदर फंसे चालक को बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि पुलिसकर्मियों ने मौके पर प्राथमिक स्तर पर CPR देकर घायल की जान बचाने का प्रयास किया। इसके बाद लोडिंग रिक्शा की मदद से घायल को तत्काल चोइथराम अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में प्राथमिक जांच के दौरान बताया जा रहा है कि चालक के करीब 40 प्रतिशत तक झुलसने की जानकारी सामने आई है। गंभीर हालत में उसका उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि कार के अंदर रखे कुछ नोट भी आग की चपेट में आकर जल गए। वहीं, यातायात पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए वाहन में लगी आग को भी बुझाया। वहीं इस घटना के बाद यातायात डीसीपी ने थाना प्रभारी सुमित बिलोनिया सहित पूरी टीम की तत्परता और मानवीय संवेदनशीलता की सराहना की है।0
0
Report
बिहार पॉलिटेक्निक और इंजीनियरिंग कॉलेजों में शिक्षा और प्लेसमेंट सुधरे: मंत्री शीला मंडल
Patna, Bihar:बिहार सरकार में विज्ञान, प्रौद्योगिकी और तकनीकी शिक्षा विभाग की मंत्री शीला मंडल ने कहा हमारे विभाग का आज मीटिंग था बिहार के जितने भी पॉलिटिकल के प्रिंसिपल हैं उनको बुलाया गया था और जो भी समस्या है उस विषय पर बातचीत हुई है पॉलिटेक्निक जो कॉलेज है उसमे अच्छी पढ़ाई हो रही है हम लोग आगे निरंतर बढ़ रहे हैं कई जगह प्लेसमेंट हमारा अच्छा है बच्चों के उपस्थिति भी अच्छी है और अच्छे रिजल्ट भी आ रहे हैं हमारे बच्चे आगे बड़े इस पर निरंतर ध्यान है वही स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड को लेकर बोली की दिक्कत आई थी लेकिन अब उसको दुरुस्त कर दिया गया है और मुख्यमंत्री जी ने साफ कहा है कि जल्दी अकाउंट में पैसा जाएगा बिहार के किसी भी कॉलेज को इंडिया के रैंकिंग में स्थान नहीं मिलने के सवाल पर मंत्री ने कहा पहले इंजीनियरिंग कॉलेज काफी नहीं था और नीतीश कुमार जी के समय बहुत अधिक इंजीनियरिंग कॉलेज बना इंजीनियरिंग की पढ़ाई हम लोग ₹10 में पढ़ा रहे हैं और पॉलिटेक्निक की ₹5 में देश दुनिया में इतने कम पैसे में कहीं भी नहीं पढ़ाया जाता बिहार की स्थिति क्या था 26 साल पहले जब हम लोग झारखंड से अलग हुए थे धीरे-धीरे हर चीज को डेवलप किया जा रहे हैं पहले MBA की तीन कॉलेज को मान्यता मिला था अब 20 कॉलेज को मिला था0
0
Report
बहरोड़ नगर परिषद के स्ट्रांग रूम पर कड़ी सुरक्षा, 301 प्रत्याशी इवीएम में सुरक्षित
Jaipur, Rajasthan:बहरोड़(कोटपूतली-बहरोड़)......बहरोड़ नगर परिषद चुनाव के मतदान के बाद ईवीएम और चुनावी दस्तावेजों को बहरोड़ कस्बे की धर्मचन्द गाधीं कालेज स्थित स्ट्रांग रूम में जमा कराया गया है। प्रशासन ने मतगणना तक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्ट्रांग रूम पर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की है। अधिकारियों के अनुसार, स्ट्रांग रूम के मुख्य दरवाजे पर सशस्त्र बलों की तैनाती की गई है। परिसर के मुख्य गेट और बाहरी सीमाओं पर राज्य पुलिस के जवान और मोबाइल पुलिस पार्टियां गश्त कर रही हैं। पूरे परिसर को सीसीटीवी कैमरों से कवर किया गया है। कंट्रोल रूम से आने-जाने वालों पर निगरानी रखी जा रही है। प्रशासन ने कहा है कि स्ट्रांग रूम परिसर में अनधिकृत लोगों के प्रवेश पर रोक रहेगी। राजनीतिक पदाधिकारियों के वाहनों को भी परिसर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात आर एसी व पुलिसकर्मियों को 24 घंटे शिफ्ट के आधार पर अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस अधिकारी समय-समय पर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा कर रहे हैं। मतगणना के दिन तक स्ट्रांग रूम पर कड़ा पहरा जारी रहेगा। बहरोड़ नगर परिषद के 55 वार्डों में 301 प्रत्याशी का भाग्य इवीएम मे सुरक्षित रखा गया है। वही बर्डोद नगर पालिका में 142 प्रत्याशी का भाग्य सुरक्षित रखा गया है。0
0
Report
Advertisement
टोनही के शक में मां की हत्या, आरोपी पुत्र गिरफ्तार
Kawardha, Chhattisgarh:टोनही के शक में मां की हत्या, आरोपी बेटा गिरफ्तार कबीरधाम जिले के झलमला थाना क्षेत्र के ग्राम मुड़वाही में अंधविश्वास के चलते मां की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। 21 वर्षीय बेटे ने अपनी ही 50 वर्षीय मां पर टोनही होने का संदेह जताते हुए लात-घूंसों और लकड़ी के डंडे से बेरहमी से मारपीट की। गंभीर चोटों के चलते महिला की मौत हो गई。 घटना 9 सितंबर की रात करीब 10 बजे की बताई जा रही है। 11 सितंबर को महिला के पति ने उसकी मौत की सूचना पुलिस को दी। मर्ग जांच और पोस्टमार्टम के दौरान शरीर पर गंभीर चोटों के निशान मिले। शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में छाती में आई गंभीर चोटों को मौत का कारण बताया गया。 जांच में गवाहों के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी पुत्र तुलसी राम मेरावी के खिलाफ हत्या और टोनही प्रताड़ना अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी को महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल लकड़ी का डंडा भी बरामद किया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।0
0
Report
हापड़ हत्याकांड के बाद विपक्ष दलित वोट मजबूत करने की कोशिश में
Noida, Uttar Pradesh:मुद्दा- हापुड़ में दीपक जाटव की हत्या के बाद विपक्ष के नेता हापुड़ की दौड़ लगा रहे हैं. दीपक के परिवार से मिलने की कोशिश हो रही है, ऐसे में सवाल है क्या विपक्ष इस सियासी कदम से अपने दलित वोट मजबूत करने की कोशिश कर रहा है. बाइट- राजनीतिक विश्लेषक संदीप श्रीवास्तव राजनीतिक विश्लेषक मुद्दा- हापुड़ में दीपक जाटव की हत्या के बाद विपक्ष के नेता हापुड़ की दौड़ लगा रहे हैं. दीपक के 가족 से मिलने की कोशिश हो रही है, सवाल है कि क्या विपक्ष दलित युवक हत्याकांड पर सियासत चमकाने में जुटा है. बाइट- बीजेपी हरिश्चंद्र श्रीवास्तव बीजेपी प्रवक्ता0
0
Report
पंचकूला नगर निगम ने 6 अवैध इमारतें सील कर प्लान के बिना निर्माण रोका
Panchkula, Haryana:पंचकूला शहर में सुनियोजित एवं व्यवस्थित शहरी विकास सुनिश्चित करने की दिशा में पंचकूला नगर निगम ने अवैध निर्माण तथा निर्धारित बिल्डिंग नियमों के उल्लंघन के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। इसी अभियान के तहत नगर निगम ने नियमों का उल्लंघन करने वाली छह इमारतों को सील किया है। इन संपत्तियों में सक्षम अधिकारी से बिल्डिंग प्लान/नक्शे की आवश्यक मंजूरी प्राप्त किए बिना निर्माण किए जाने की पुष्टि हुई थी। नगर निगम के संबंधित अधिकारियों द्वारा किए गए निरीक्षण के दौरान पाया गया कि उक्त संपत्तियों पर सक्षम अधिकारी से अनिवार्य बिल्डिंग प्लान की स्वीकृति लिए बिना निर्माण कार्य किया गया। इस प्रकार का निर्माण लागू बिल्डिंग नियमों एवं संबंधित नगर निगम कानूनों का उल्लंघन है। नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए नगर निगम द्वारा नियमानुसार कार्रवाई की गई। नगर निगम आयुक्त श्री विनय कुमार के निर्देशों पर चिन्हित संपत्तियों के संबंध में आवश्यक कार्रवाई करते हुए लागू नियमों एवं कानून के प्रावधानों के तहत छह इमारतों को सील कर दिया गया। नगर निगम आयुक्त श्री विनय कुमार ने कहा कि इस कार्रवाई का उद्देश्य केवल दंडात्मक कार्रवाई करना नहीं है, बल्कि नगर निगम क्षेत्र में विकास को सुनियोजित, सुरक्षित, व्यवस्थित और कानूनी प्रावधानों के अनुरूप सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि पंचकूला के व्यवस्थित विकास, नागरिक सुविधाओं और बुनियादी ढांचे को बनाए रखने के लिए स्वीकृत बिल्डिंग प्लान तथा निर्धारित कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करना आवश्यक है। आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को नियमित फील्ड निरीक्षण और प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं, ताकि बिना मंजूरी किए जा रहे निर्माण की समय रहते पहचान कर नियमानुसार कार्रवाई की जा सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि नगर निगम बिना आवश्यक मंजूरी के अथवा स्वीकृत बिल्डिंग प्लान और लागू नियमों का उल्लंघन करते हुए किए गए निर्माण के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई जारी रखेगा। नगर निगम ने सभी प्रॉपर्टी मालिकों, बिल्डरों और निवासियों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य शुरू करने से पहले सक्षम अधिकारी से बिल्डिंग प्लान/नक्शे की आवश्यक मंजूरी प्राप्त करें। साथ ही, यह भी सुनिश्चित करें कि निर्माण कार्य स्वीकृत प्लान तथा लागू बिल्डिंग नियमों के अनुरूप ही किया जाए। नगर निगम ने दोहराया कि उसकी प्रवर्तन कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य निवासियों के हितों की रक्षा करना, सुनियोजित शहरी विकास को बढ़ावा देना, सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करना और पंचकूला के व्यवस्थित स्वरूप को बनाए रखना है। निगम ने निवासियों और संपत्ति मालिकों से अपील की है कि वे अधिकारियों का सहयोग करें तथा भवन निर्माण और संपत्ति से जुड़े सभी निर्धारित नियमों एवं आवश्यक मंज़ूरी प्रक्रियाओं का पालन करें। निगम ने स्पष्ट किया है कि शहरभर में नियमों के अनुपालन को सुनिश्चित करने, पारदर्शिता बनाए रखने और शहरी विकास को बढ़ावा देने के लिए उसकी कार्रवाई और जन-जागरूकता अभियान लगातार जारी रहेंगे0
0
Report
Advertisement
