Gonda - बिजली शार्ट सर्किट से 19 लोगों की गेहूं फसल हुई राख
Usraina, Uttar Pradesh:कोचवा घुचुवापुर में सोमवार दोपहर में बिजली शार्ट सर्किट से करीब 19 लोगों का 33 बीघा से अधिक गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। प्रधान प्रतिनिधि राजेश सोनी सहित कई उपस्थित लोगों ने इसकी सूचना बिजली विभाग के कर्मचारियों ,पुलिस, फायर ब्रिगेड व राजस्व विभाग के कर्मचारियों को दी। ग्रामीणों के कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया गया। मौके पर पहुंचे लेखपाल दिनेश यादव ने क्षति का आकलन कर इसकी रिपोर्ट तहसील को भेजी। कौड़िया थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोचवा घुचुवापुर में बिजली शार्ट सर्किट से 11 हजार की बिजली तार टूट कर गेहूं के खेत में गिर गई। जिससे गेहूं की फसल में आग लग गया।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
