271002
संभल प्रकरण को लेकर गोंडा में रहा हाई एलर्ट,जुम्मे की नमाज को लेकर रही चौकसी
kumbh nagar, Uttar Pradesh:पुलिस अधीक्षक गोंडा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु पर्याप्त पुलिस बल के साथ नगर क्षेत्र के संवेदनशील क्षेत्रो में पैदल गश्त कर जुमा की नमाज को सकुशल संपन्न कराया गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
प्रेमानंद महाराज भक्त 16 वर्षीय मयंक प्रयागराज ननिहाल लौट आया
Kasganj, Uttar Pradesh:प्रेमानंद महाराज का भक्त 16 वर्षीय मयंक अपनी ननिहाल में प्रयागराज में मिला है, 7 अगस्त को मयंक अपने घर से रात्री में बिना बताए निकल गया और एक पत्र लिखकर छोड़ गया था जिसमें लिखा था मैं नौकरी के लिए जा रहा हूं प्रेमानंद महाराज के प्रति उसकी गहरी आस्था थी और नियमित जाप करता था। कासगंज के आवास विकास कॉलोनी निवासी चंद्रपाल सिंह चौहान के परिवार के लिए पिछले कई दिनों से चला रहा दर्दनाक इंतजार आखिरकार खत्म हो गया संत प्रेमानंद महाराज का भक्त 16 वर्षीय महेश सिंह चौहान उर्फ मनु सुरक्षित प्रयागराज स्थित अपनी ननिहाल पहुंच गया है बेटे के सकुशल मिलने की खबर मिलते ही परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई है बेटे की तलाश में पिता ने वृंदावन से लेकर दिल्ली तक तलाश किया आखिरकार उसका बेटा अब ननिहाल प्रयागराज में मिला है0
0
Report
बड़ागांव में दो बंद मकानों से चोर सोना-चांदी और नकद उड़ा गए; सीसीटीवी डीवीआर भी ले गए
Jhunjhunu, Rajasthan:बड़गांव, झुंझुनूं बड़ागांव की जयसुख की ढाणी में चोरों का आतंक दो बंद मकानों के ताले तोड़कर नकदी-जेवरात चोरी दोनों परिवार दिल्ली में रहते हैं, लंबे समय से बंद थे मकान सोने-चांदी के जेवरात और करीब 65 हजार रुपए नकद चोरी सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर भी साथ ले गए चोर ऊबली का बालाजी पुलिस चौकी ने मौके पर पहुंचकर शुरू की जांच झुंझुनूं जिले के गुढ़ागौड़जी थाना इलाके के बड़ागांव कस्बे में नवलगढ़ रोड स्थित जयसुख की ढाणी में चोरों ने दो बंद मकानों को निशाना बनाते हुए सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी कर ली। दोनों मकानों के परिवार दिल्ली में रहते हैं और मकान लंबे समय से बंद थे। सूचना मिलने पर ऊबली का बालाजी पुलिस चौकी से पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मौका मुआयना कर जांच शुरू की। जानकारी के अनुसार जयसुख की ढाणी निवासी सुमित सैनी ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि वह अपने परिवार के साथ दिल्ली में रहता है, जबकि उसका भाई मनोज सैनी परिवार सहित मुंबई में रहता है। ढाणी स्थित दोनों भाइयों का मकान बंद था। सुबह दादा ग्यारसी लाल मकान संभालने पहुंचे तो मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ मिला। गेट अंदर से बंद होने के कारण सीढ़ी की मदद से उसे खोला गया। घर के अंदर मुख्य दरवाजे के साथ दोनों भाइयों के कमरों के ताले भी टूटे मिले। कमरों में सामान बिखरा हुआ था। सूचना मिलने पर ऊबली का बालाजी पुलिस चौकी प्रभारी एएसआई जगदीश प्रसाद ने मौके पर पहुंचकर जांच की। इसके बाद दिल्ली से पहुंचे सुमित ने मकान संभाला तो चोरी गए सामान का पता चला।सुमित सैनी के अनुसार चोर घर से सोने का हार, चूड़ियां, चेन, मांग टीका, अंगूठियां, चांदी की अंगूठियां, पाजेब, छह चांदी के सिक्के और करीब 40 हजार रुपए नकद चोरी कर ले गए। चोर घर में लगे सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर भी साथ ले गए।इसी तरह पड़ोसी मंगलचंद सैनी के बंद मकान को भी चोरों ने निशाना बनाया। मंगलचंद भी परिवार सहित दिल्ली में रहता है। उसके मकान के ताले तोड़कर चोर सोने की चेन, अंगूठियां, तीन जोड़ी चांदी की पाजेब और करीब 25 हजार रुपए नकद चोरी कर ले गए। सुबह उसके भाई रमेश कुमार सैनी ने मकान के ताले टूटे देखे तो पुलिस और मंगलचंद को सूचना दी।पुलिस ने दोनों मकानों का मौका मुआयना कर साक्ष्य जुटाए हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच सहित चोरों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।0
0
Report
झालावाड़ के अकलेरा में देर रात लहसुन फैक्ट्री में आग, माल राख
Jhalawar, Rajasthan:अकलेरा (झालावाड़) अकलेरा शहर के राष्ट्रीय राजमार्ग-52 पर मैठून टोल प्लाजा के पास स्थित लहसुन फैक्ट्री में देर रात भीषण आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि उसकी लपटों ने लोहे के शेड को भी पिघला दिया。 घटना रात करीब 3 बजे की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही अकलेरा नगर पालिका और झालावाड़ से आई दमकल टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। पुलिस भी तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति को संभाला。 गार्ड की सूचना पर फैक्ट्री मालिक और उनके परिजन भी तुरंत फैैक्ट्री पहुंचे और फायर सेफ्टी सिस्टम को सक्रिय किया। दमकल टीम की सूझबूझ और फैक्ट्री में लगे फायर सेफ्टी सिस्टम की मदद से आग को करीब 2–3 घंटे में काबू पा लिया गया。 फैक्ट्री मालिक अर्पित सिंघल के अनुसार, आग में करीब 6 से 7 करोड़ रुपये का तैयार माल जलकर राख हो गया। यदि थोड़ी भी लापरवाही होती तो पूरी फैक्ट्री जल सकती थी, लेकिन समय पर कार्रवाई से आग को सीमित क्षेत्र में ही काबू पा लिया गया。 फिलहाल पुलिस और दमकल विभाग आग लगने के कारणों की जांच कर रहे हैं। स्थानीय प्रशासन ने फैक्ट्री मालिक को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है।0
0
Report
Advertisement
झुंझुनूं के सिंघाना में एक रात तीन जगह चोरी, मंदिर सहित लाखों के गहने चोरी
Jhunjhunu, Rajasthan:सिंघाना, झुंझुनूं सिंघाना के कुठानिया गांव में एक ही रात तीन जगह चोरी गंगा माई मंदिर के ताले तोड़कर अष्ट धातु की 3 मूर्तियां चोरी फौजी महेंद्र के घर से लाखों के गहने-जेवरात व घरेलू सामान पार राजेंद्र शर्मा के मकान को भी चोरों ने बनाया निशाना एक साथ तीन वारदातों से ग्रामीणों में भय और रोष सिंघाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शुरू की जांच झुंझुनूं जिले के सिंघाना थाना क्षेत्र के कुठानिया गांव में देर रात चोरों ने एक साथ तीन स्थानों पर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने गांव के मुख्य चौक स्थित आस्था के केंद्र गंगा माई मंदिर को भी निशाना बनाया। चोरों ने फौजी महेंद्र के मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपए कीमत के सोने-चांदी के गहने-जेवरात सहित घरेलू सामान चोरी कर लिया। इसके अलावा चोरों ने गांव में राजेंद्र शर्मा के मकान को भी निशाना बनाया। यहां से भी चोर कीमती सामान चोरी कर ले गए। एक ही रात में तीन स्थानों पर चोरी की वारदात से ग्रामीणों में भय और रोष का माहौल है। ग्रामीणों ने आशंका जताई कि चोरों ने पहले गांव में रैकी की और इसके बाद बंद मकानों एवं मंदिर को निशाना बनाकर वारदात को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलने पर सिंघाना पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों स्थानों का मौका मुआयना कर जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थलों से साक्ष्य जुटाने के साथ चोरों की तलाश शुरू कर दी है।ग्रामीणों ने पुलिस और प्रशासन से चोरी की वारदातों का जल्द खुलासा करने, आरोपियों को गिरफ्तार करने और चोरी गया सामान बरामद करने की मांग की है।0
0
Report
आदित्यपुर नगर निगम के आदेश से दुर्गा पूजा पर आस्था पर सवाल, विरोध तेज
Jamshedpur, Jharkhand:सरायकेला आदित्यपुर नगर निगम के तुगलकी फरमान पर भड़का जनाक्रोश । दुर्गा पूजा सफाई पर वसूली का कांग्रेस नेता अंबुज कुमार ने किया कड़ा विरोध, बोले - हेमंत सरकार को बदनाम करने की साजिश । आदित्यपुर दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर आदित्यपुर नगर निगम द्वारा जारी एक आदेश ने आस्थावानों और राजनीतिक गलियारों में भारी आक्रोश पैदा कर दिया है। नगर निगम प्रशासन ने पूजा पंडालों और आसपास सफाई के नाम पर पूजा समितियों से शुल्क वसूलने का आदेश जारी किया है। आदेश के तहत जेसीबी के लिए 950 रुपये प्रति घंटा, ट्रैक्टर के लिए 700 रुपये प्रति घंटा और सफाई कर्मियों के लिए 550 रुपये प्रति घंटा शुल्क तय किया गया है। इस निर्णय के खिलाफ कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष अंबुज कुमार ने कड़ा विरोध जताया है। पूजा पंडाल से जारी अपने बयान में उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है मानो निगम में कोई विरोधी ताकतें बैठकर आस्था पर प्रहार कर रही हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि जिस राज्य में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सभी धर्मों और आस्थाओं का सम्मान करते हैं, वहां बिना बोर्ड बैठक और पार्षदों को विश्वास में लिए ऐसा जनविरोधी फैसला किसके इशारे पर लिया गया। अंबुज कुमार ने कहा, "बंगाल और अन्य पड़ोसी राज्यों में सरकारें दुर्गा पूजा कमेटियों को आर्थिक सहयोग और अनुदान देती हैं। वहीं आदित्यपुर नगर निगम जनता से टैक्स और कचरा शुल्क वसूलने के बावजूद आस्था के पर्व पर वसूली का जरिया तलाश रहा है। पूजा कमेटियां घर-घर जाकर चंदा जुटाती हैं और सेवा भाव से समाज को जोड़ती हैं। यह फरमान हेमंत सरकार की छवि बिगाड़ने की साजिश है।" उन्होंने मांग की कि जिम्मेदार अधिकारी शहरवासियों से माफी मांगें और इस आदेश को अविलंब वापस लें। यदि आदेश रद्द नहीं हुआ तो उपायुक्त और नगर आयुक्त के समक्ष उग्र आंदोलन किया जाएगा। आस्था पर कोई भी आर्थिक बोझ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा。0
0
Report
धौलपुर-करौली टाइगर रिजर्व में प्रे-बेस मजबूत, सांभर अपने बच्चे को दूध पिलाते कैमरे में कैद
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर करौली टाइगर रिजर्व में प्रे-बेस मजबूत , टाइगर रिजर्व में बच्चे को दूध पिलाता हुआ कैमरे में ट्रैप हुआ सांभर सरमथुरा (धौलपुर) इलाके में टाइगर रिजर्व क्षेत्र में सांभर अपने बच्चे को दूध पिलाती हुई कमरे में ट्रैप हुई है।जो कि क्षेत्र के जंगलों में बढ़ते हुए साँभरो की संख्या को लेकर सुखद तस्वीर हैं।अब तक प्रे-बेस को लेकर चिंता थी। प्रे-बेस की कमी से बाघों द्वारा मवेशियों को शिकार की घटनाएं होती हैं, लेकिन शोध में यह बात पता चली है कि बाघ को सांभर का शिकार करना ज्यादा पसंद है। क्योंकि जंगल का राजा टाइगर जितना ताकतवर होता है, उतना ही समझदार भी।वन्यजीव विशेषज्ञ के अनुसार जंगल में बाघ की निगाहें जिस शिकार पर पड़ती हैं, उसे पाने के लिए वो पूरी ताकत लगा देता है।अध्ययन के अनुसार बाघ सांभर का शिकार करने के बाद कई दिनों तक अपने भोजन की व्यवस्था करने को लेकर चिंता से दूर हो जाता है। बड़ी बात यह है कि टाइगर सांभर का शिकार करने के बाद कई दिनों तक उसे खाता है और शिकार करने में लगने वाली एनर्जी को भी बचा लेता है। जबकि जंगली सूअर, हिरण सहित छोटे वन्यजीवों का शिकार करने में उसे उतनी ही ज्यादा ताकत लगानी पड़ती है और इसके बावजूद उसे भरपेट खाना नहीं मिल पाता। इससे उसे फिर से जंगल में नए शिकार के लिए मेहनत करनी पड़ती है।, लेकिन रोचक तथ्य यह है कि बाघों को सबसे ज्यादा सांभर का शिकार करना पसंद है। जंगल में सबसे ज्यादा बाघों के लिए सांभर का शिकार ही मुफीद भी रहता है। सबसे बडी बात ये है कि टाइगर को सांभर का शिकार करना अच्छा भी लगता है।0
0
Report
Advertisement
हिसार से जयप्रकाश का BJP पर बड़ा हमला: चुनाव आयोग और MSP के मुद्दे
Hisar, Haryana:हिसार से कांग्रेस सांसद जयप्रकाश (जेपी) ने ज़ी मीडिया के साथ खास बातचीत में चुनाव आयोग, किसानों के मुद्दों और हरियाणा की राजनीति पर भारतीय जनता पार्टी को जमकर घेरा। उन्होंने कहा कि जब राहुल गांधी ने वोट चोरी और मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार से संबंधित मुद्दा उठाया था, तो शुरुआत में कई लोग और राजनीतिक दल इस पर बोलने से हिचकिचा रहे थे, लेकिन अब सच सामने आने के बाद कांग्रेस पूरी तरह मुखर है और ज्ञानेश कुमार को पद छोड़ना ही होगा। किसानों की समस्याओं पर बात करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि मूंग और धान पर पूरा न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) नहीं दिया जा रहा है और भावांतर योजना के नाम पर किसानों को छला जा रहा है। भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि "भाजपा हरियाणा में ICU पर है" और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी अपना आधा समय हरियाणा के बजाय पंजाब में गुजार रहे हैं। वहीं कांग्रेस में गुटबाजी की बातों को खारिज करते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी पूरी तरह एकजुट है और जनता के हक की लड़ाई मिलकर लड़ रही है।0
0
Report
एशियन गेम्स में भारत की धमाकेदार प्रदर्शन पर ब्रजेश पाठक बोले: बढ़त तेज
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, "एशियन गेम्स में जिस ढंग से भारत के खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया है, आज भारत हर क्षेत्र में तेजी के साथ आगे बढ़ा है। प्रधानमंत्री मोदी ने खेलों को लगातार बढ़ावा दिया है, खेलों का बजट बढ़ाया, खिलाड़ियों को अंतर्राष्ट्रीय मानकों की सारी सुविधाएं दी जा रही हैं...मैं सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देता हूं। पूरी दुनिया देख रही है कि भारत ने खेलों में भी एक बड़ी छलांग लगाने का काम किया है."0
0
Report
फरीदाबाद में क्राइम ब्रांच ने 2500 किलोग्राम पोटेशियम नाइट्रेट बरामद; पटाखा बनाने की आशंका
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, गर्ग कॉलोनी से 2500 किलो पोटेशियम नाइट्रेट बरामद बल्लभगढ़ की गर्ग कॉलोनी में छापेमारी, एक व्यक्ति हिरासत में; पटाखे बनाने के लिए इस्तेमाल किए जाने की आशंका फरीदाबाद: बल्लभगढ़ की गर्ग कॉलोनी में क्राइम ब्रांच की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी छापेमार कार्रवाई की है। कार्रवाई के दौरान मौके से करीब 2500 किलोग्राम पोटेशियम नाइट्रेट बरामद किया गया है। पुलिस ने मौके से एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है。 प्रारम्भिक जानकारी के मुताबिक, मौके पर पोटेशियम नाइट्रेट का इस्तेमाल कर पटाखे बनाने का काम किया जा रहा था। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इस काम में कितने लोग शामिल थे और इतनी बड़ी मात्रा में रसायन कहां से लाया गया था。 घनी आबादी वाले इलाके में इतनी बड़ी मात्रा में रसायन मिलने से सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। यदि यहां किसी तरह की आग या अन्य दुर्घटना हो जाती, तो बड़ा हादसा होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता था। फिलहाल पुलिस की जांच के बाद ही मामले से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा हो सकेगा।0
0
Report
Advertisement
झुंझुनूं के कुलोद खतेहपुरा में 400 वर्ष पुराना दुर्गा मंदिर महामहोत्सव आयोजित
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं — कुलोद खतेहपुरा में 400 वर्षों पुराना दुर्गा मंदिर बनेगा आस्था केंद्र 11 से 20 अक्टूबर तक आयोजित होगा भव्य नवरात्र महामहोत्सव 108 शतचंडी महापाठ तथा यज्ञ में वैदिक विद्वान करेंगे मंत्रोच्चार वृंदावन के आचार्य अक्षय कृष्ण महाराज के सानिध्य में अनुष्ठान 18 अक्टूबर को भजन गायक राकेश बावलिया देंगे भव्य प्रस्तुति 20 अक्टूबर को पूर्णाहुति के साथ होगा विशाल भंडारा आयोजन शेखावाटी की पावन धरा पर झुंझुनूं जिले के कुलोद खतेहपुरा स्थित करीब 400 वर्ष पुराने श्री कुलोदय दुर्गा मंदिर में इस बार शारदीय नवरात्र के पावन सुअवसर पर श्री कुलोदय दुर्गा मंदिर में भव्य महामहोत्सव का आयोजन किया जाएगा। 11 से 20 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले इस दस दिवसीय धार्मिक आयोजन में 108 शतचंडी महापाठ अनुष्ठान एवं यज्ञ हवन सहित विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। श्री कुलोदय शक्तिपीठ को क्षेत्र में करीब 400 वर्षों से आस्था और श्रद्धा का प्रमुख केंद्र माना जाता है। मान्यता है कि भक्त चौथमल अग्रवाल की कठोर तपस्या से यहां मां भगवती का प्राकट्य हुआ था। अरावली की सुरम्य वादियों में स्थित यह प्राचीन धाम झुंझुनूं से करीब 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। महामहोत्सव के दौरान श्रीधाम वृंदावन के प्रख्यात कथाव्यास परम पूज्य आचार्य अक्षय कृष्ण जी महाराज के सानिध्य में वैदिक विद्वानों द्वारा विधिवत श्री दुर्गा सप्तशती के 108 पाठ एवं शतचंडी महायज्ञ कराया जाएगा। यज्ञशाला में वैदिक मंत्रोच्चार और संपुटित आहुतियों के साथ होने वाले इस महायज्ञ को लेकर मंदिर परिसर में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। श्री कुलोदय दुर्गा मंदिर ट्रस्ट के प्रतिनिधि शिक्षाविद् डॉ. दिलीप मोदी ने बताया कि महामहोत्सव के पहले दिन कलश यात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद प्रतिदिन यज्ञ, पाठ, आरती, भजन संध्या और कन्या पूजन सहित धार्मिक कार्यक्रम होंगे। महामहोत्सव के दौरान मां भगवती का प्रतिदिन नूतन पोशाक एवं मनोहारी शृंगार किया जाएगा। 56 भोग, अखंड ज्योत, सवामणी और कड़ाई सेवा सहित विभिन्न धार्मिक आयोजन होंगे। प्रतिदिन नौ कन्याओं के चरण वंदन एवं भोजन प्रसादी की व्यवस्था भी की जाएगी। 20 अक्टूबर महानवमी के दिन शतचंडी महायज्ञ की पूर्णाहुति के साथ विशाल भंडारे एवं महाप्रसाद वितरण का आयोजन होगा। महामहोत्सव में धार्मिक आयोजनों के साथ भक्ति संगीत का भी विशेष आकर्षण रहेगा। नवरात्र के दौरान प्रत्येक रात्रि 6.15 बजे से भजन संध्या आयोजित की जाएगी जिसमें स्थानीय भजन कीर्तन मंडली एवं कलाकारों द्वारा सुरमयी शाम सजाई जाएगी। वहीं 18 अक्टूबर रविवार को झुंझुनूं के प्रसिद्ध भजन गायक राकेश बावलिया (मुंबई) तथा दिव्यम सिवानीवाल की विशेष भजन संध्या आयोजित होगी। भव्य मंच से महापाठ के यजमानों सहित मंदिर विकास में सहयोग देने वाले श्रद्धालुजनों का सम्मान किया जाएगा।इस दौरान मां दुर्गा के भजनों के साथ राजस्थानी गीतों की प्रस्तुतियां भी श्रद्धालुओं को सुनने को मिलेंगी। महामहोत्सव में देशभर से श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए मंदिर परिसर में आवास, सुरक्षा, सुगम दर्शन और प्रसादी सहित विभिन्न व्यवस्थाएं की जा रही हैं। मंदिर की भव्य सजावट, आकर्षक लाइटिंग और शृंगार का कार्य भी चल रहा है। श्रद्धालुओं के लिए आधुनिक सुविधाओं से युक्त एयर कंडीशनर डाइनिंग हॉल का निर्माण भी कराया गया है। ट्रस्ट प्रतिनिधि डॉ. दिलीप मोदी एवं निर्मल गिलूराम मोदी ने बताया कि इस वर्ष नवरात्र में शतचंडी के 108 पाठ और हवन का भव्य आयोजन किया जा रहा है। वृंदावन धाम से आचार्य अक्षय कृष्ण जी महाराज अपनी टीम के साथ पहुंचेंगे और विधिवत अनुष्ठान संपन्न कराएंगे। उन्होंने बताया कि पूरे आयोजन के दौरान कन्या भोजन, माता का शृंगार, आरती और भजन संध्या सहित कार्यक्रम लगातार चलते रहेंगे। अंतिम दिन विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर मां भगवती का आशीर्वाद प्राप्त करने का आह्वान किया。0
0
Report
वन्यजीव सप्ताह में बच्चों-ग्रामीणों को संरक्षण का संदेश फैलाने वाला बड़ा आयोजन
Karauli, Rajasthan:वन्यजीव सप्ताह 2026 के तहत कैलादेवी और नैनियाकी क्षेत्र में स्कूल के बच्चों एवं ग्रामीणों को वन्यजीव संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा और मानव-वन्यजीव सह-अस्तित्व के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों के लिए निबंध व चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जबकि गांवों में कठपुतली कार्यक्रम और नुक्कड़ नाटक के जरिए वन्यजीवों के महत्व की जानकारी दी गई। वन विभाग की ओर से वन्यजीव सप्ताह का आयोजन 2 से 8 अक्टूबर तक उप वन संरक्षक एवं उप क्षेत्र निदेशक, रणथम्भौर टाइगर रिजर्व द्वितीय, करौली के निर्देशन में किया जा रहा है। कैलादेवी वन्यजीव रेंज में क्षेत्रीय वन अधिकारी दशरथ सिंह के नेतृत्व में कैलादेवी स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। वनकर्मियों ने बच्चों को वन एवं वन्यजीवों के महत्व की जानकारी दी और संरक्षण का संकल्प दिलाया। इस दौरान निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिताएं भी कराई गईं। अभयारण्य सीमा के गांव लखरूकी में कठपुतली प्रदर्शन और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को वन्यजीव संरक्षण तथा मानव-वन्यजीव सह-अस्तित्व के बारे में जागरूक किया गया। इसी क्रम में नैनियाकी मुंडावर, सपोटरा वन्यजीव रेंज में क्षेत्रीय वन अधिकारी अभिषेक मीणा के नेतृत्व में गांव खो में जागरूकता कार्यक्रम हुआ। यहां भी कठपुतली और नुक्कड़ नाटक के जरिए ग्रामीणों को वन्यजीवों के महत्व की जानकारी दी गई। वन्यजीव सप्ताह के दौरान आगामी दिनों में चित्रकला, निबंध लेखन और नुक्कड़ नाटक सहित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी。0
0
Report
मोहनपुर हत्या: अज्ञात अपराधियों ने गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी
Sahibganj, Jharkhand:स Sahibganj राधानगर थाना क्षेत्र के मोहनपुर चौक के पास मुख्य सड़क पर अज्ञात अपराधियों ने एक व्यक्ति की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी । मृतक की पहचान मोहनपुर निवासी गौर चंद्र बागती के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, गौर चंद्र बागती रोज की तरह सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। इसी दौरान अंधेरे और सुनसान रास्ते का फायदा उठाकर अज्ञात अपराधियों ने उन पर हमला कर दिया और गला रेतकर हत्या कर दी। हत्या और हत्या के तरीके का चर्चा पूरे क्षेत्र में आग की तरह फैल गया। जिस प्रकार से गला रेत कर हत्या किया गया है यह एक कट्टर मानसिकता वाले सोच का परिणाम हो सकता है। इधर घटना की सूचना मिलते ही राधानगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय अधिकारियों को सूचित किया गया, जिसके बाद राजमहल एसडीपीओ विमलेश कुमार और राजमहल पुलिस इंस्पेक्टर राजीव रंजन दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए राजमहल अनुमंडल अस्पताल भेज दिया। एसडीपीओ के नेतृत्व में पुलिस की टीम इलाके में अपराधियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। हत्या के पीछे के कारणों का अभी साफ पता नहीं चल पाया है; पुलिस भी अभी कुछ बोलने से बच रही है। हालांकि पुलिस हर पहलू से मामले की जांच में जुटी हुई है। फिलहाल बागती की हत्या से पुलिसीय व्यवस्था पर कई सवाल उठ रहे हैं।0
0
Report
Advertisement
नोखा: एक्सप्रेस हाईवे पर 8 किलो डोडा पोस्त बरामद, नवतेजपाल गिरफ्तार
Bikaner, Rajasthan:नोखा से खबर पांचू पुलिस की एक्सप्रेस हाईवे पर बड़ी कार्रवाई ट्रक से 8 किलो डोडा पोस्त किया बरामद ऑपरेशन नीलकंठ के तहत पुलिस ने की कार्रवाई मामले में पंजाब निवासी आरोपी नवतेजपाल सिंह गिरफ्तार एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देशन में हुई कार्रवाई सीआई ईश्वर जांगिड़ के नेतृत्व में पुलिस टीम ने की कार्रवाई आरोपी से मादक पदार्थ की तस्करी को लेकर पूछताछ जारी0
0
Report
राजभर ने ओवैसी के बयान पर मतदाता सूची से नाम काटे पर स्पष्टीकरण माँगा
Noida, Uttar Pradesh:अंबेडकरनगर: उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के बयान पर कहा, "ऐसा कहीं कुछ नहीं है। जिसका भी नाम (मतदाता सूची से) काटा जाता है, उससे स्पष्टीकरण लिया जाता है। उससे पूछताछ करता है कि उसका वोटर लिस्ट से नाम काटा जा रहा है...और जब वो अपने बारे में बताता है और प्रमाण पत्र देता है, तो उसका नाम नहीं काटा जाता है। जो मृतक हैं, कहीं और शिफ्ट हो गए हैं, ऐसे लोगों का नाम (मतदाता सूची से) काटा जा रहा है..."0
0
Report
ATS छापेमारी में सहजाद भट्टी गैंग के सोशल मीडिया हैंडलर भारत में बैन
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ : ATS के छापेमारी के दौरान अबतक कई रडार पर शहजाद भट्टी गैंग से जुड़े होने के मिले कई सबूत आगे छापेमारी के दौरान अन्य संदिग्धों को हिरासत में ले सकती है ATS पाकिस्तानी आतंकी सहजाद भट्टी के हेंडलरो पर कसेगा शिकंजा पिछले दिनों केंद्र सरकार ने पाकिस्तानी आतंकी सहजाद भट्टी गैंग को आतंकी संघटन किया था घोषित यूपी में पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी के अलग अलग सोसल मीडिया से जुड़े है सैकड़ो हैंडलर सोसल मीडिया सूची Mujahid_sahab333 ये पाकिस्तान से ऑपरेट हो रहा है asadeditor333 ये पाकिस्तान से ऑपरेट हो रहा है 333.editor.0000 ये पाकिस्तान से OPरेट हो रहा है Shahzad.bhatti.official333. ये लन्दन से ऑपरेट हो रहा है Shahzadbhatti33326 ये कतर से ऑपरेट हो रहा है केंद्र सरकार ने पाकिस्तानी आतंकी सहजाद भट्टी के इन सभी सोसल मीडिया अकॉउंट को इण्डिया में बैन कर दिया है0
0
Report
Advertisement
