271202
Gonda - ग्राम पंचायत में उपचुनाव के लिए मतदान जारी
Itia Thok, Uttar Pradesh:इटियाथोक, क्षेत्र के ग्राम पंचायत बिनुहनी में आज बुधवार को उपचुनाव हो रहा है, यह चुनाव ग्राम प्रधान राम गरीब के निधन के बाद खाली हुए पद के लिए कराया जा रहा है, यहां कुल छह उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। यहां 1088 मतदाता हैं।पंचायत में कुल दो बूथ बनाए गए हैं, मतदान शाम पांच बजे तक चलेगा. प्रभारी निरीक्षक शेष मणि पांडे, तहसीलदार सदर के साथ स्टेटिक मजिस्ट्रेट निशांत यादव ने मतदान केंद्र का दौरा किया. लोगों में चुनाव परिणाम को लेकर उत्सुकता है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
स Singrauli में अवैध शराब विरोधी अभियान: 70 लीटर शराब और 300 किलो महुआ लाहन बरामद
Singrauli, Madhya Pradesh:अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, तीन दिन में 18 प्रकरण दर्ज... अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी कर 70 लीटर अवैध शराब जब्त... शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाला 300 किलो महुआ लाहन बरामद... महुआ से बनी शराब के साथ देसी और अंग्रेजी शराब भी जब्त... शिकायत मिलने वाले इलाकों में आबकारी विभाग ने की छापेमारी... जिला आबकारी अधिकारी प्रणय श्रीवास्तव के नेतृत्व में चल रहा अभियान... सिंगरौली जिले में अवैध शराब बनाने और बेचने वालों के खिलाफ आबकारी विभाग ने अभियान चलाकर कार्रवाई की है। पिछले तीन दिनों में विभाग की टीम ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर 18 प्रकरण दर्ज किए हैं। इस दौरान महुआ से बनी शराब के अलावा देसी और अंग्रेजी शराब भी जब्त की गई। संबंधित लोगों के खिलाफ मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत मामले दर्ज किए गए हैं। इस कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी संतोष यादव, आबकारी उप निरीक्षक नीलिमा मार्को सहित विभाग की टीम शामिल रही। विभाग का कहना है कि अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए आगे भी अभियान जारी रहेगा।0
0
Report
तेज़ रफ्तार वाहन से बाइक सवार की मौत, दादर टोला में चक्का जाम जारी
Sidhi, Madhya Pradesh:जिले में तेज रफ्तार वाहनों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। कमर्जी थाना क्षेत्र अंतर्गत हटवा खास के दादर टोला में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बाइक सवार को एक थार वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। घटना से आक्रोशित परिजनों ने सड़क पर चक्काजाम कर दिया और थार चालक के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने की मांग पर अड़ गए। इस दौरान सड़क पर आवागमन बाधित रहा और माहौल तनावपूर्ण बना रहा। परिजनों की मांग को लेकर करीब दो घंटे तक प्रदर्शन और चक्काजाम चलता रहा। काफी समझाइश और बातचीत के बाद परिजन शांत हुए और प्रदर्शन समाप्त किया।0
0
Report
बांदा में विजिलेंस: JE सलमान रिश्वत लेते गिरफ्तार रंगे हाथ
Banda, Uttar Pradesh:बांदा में विजिलेंस का बड़ा एक्शन हुआ है जहां प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का JE एक लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान झांसी सेक्टर की ट्रैप टीम ने की बड़ी कार्रवाई की है। क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड कार्यालय बांदा में तैनात JE सलमान की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। जिसके द्वारा ग्रेनाइट क्रेशर प्लांट संचालक से नोटिस पर कार्रवाई न करने के एवज में एक लाख रुपये की रिश्वत मांगी गई थी। शिकायतकर्ता की शिकायत पर विजिलेंस ने मामले की गोपनीय जांच की और आरोप सही पाए जाने पर 2 नवंबर 2026 को रिश्वत की रकम लेते ही विजिलेंस टीम ने JE सलमान को रंगे हाथ दबोचा लिया है। शिकायत करता कि माने तो क्षेत्रीय अधिकारी माधवी कमल वंशी के नाम पर रिश्वत मांगी जा रही थी। आरोपी JE के खिलाफ कोतवाली नगर बांदा में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज, विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। बांदा में भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई से प्रदूषण नियंत्रण विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।0
0
Report
Advertisement
महराजगंज पुलिस ने नाबालिग वाहन चालकों पर कड़ा एक्शन: 181 सीज, 790 चालान
Maharajganj, Uttar Pradesh:महराजगंज में नाबालिगों के हाथ में बाइक और स्कूटी मिलने पर अभिभावक सावधान हों क्योंकि महराजगंज पुलिस ने ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। यातायात माह के तहत जिले के स्कूलों के आस-पास विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान 2458 वाहनों की जांच की गई जिसमें नाबालिगों के वाहन चलाते मिलने पर 181 वाहन सीज कर दिए गए और यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 790 वाहनों का चालान किया गया। पुलिस ने अभिभावकों को बुलाकर बच्चों को वाहन न देने की हिदायत दी है। तस्वीरें महराजगंज की हैं जहां स्कूलों के आसपास पुलिस का सख्त पहरा देखने को मिला। यातायात माह नवंबर के तहत पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नाबालिग वाहन चालकों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। स्कूल आने-जाने वाले छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस ने बाइक और स्कूटी की सघन चेकिंग की। इस दौरान कुल 2458 वाहनों की जांच की गई। नाबालिगों के वाहन चलाते मिलने पर 181 वाहनों को सीज किया गया जबकि नियमों का उल्लंघन करने वाले 790 वाहनों का चालान किया गया। इतना ही नहीं पुलिस ने नाबालिग बच्चों के अभिभावकों को भी बुलाकर समझाया कि निर्धारित उम्र और वैध ड्राइविंग लाइसेंस के बिना बच्चों को बाइक या स्कूटी न दें। पुलिस का कहना है कि अभिभावकों की छोटी सी लापरवाही बच्चों की जिंदगी पर भारी पड़ सकती है। बाइट – सिद्धार्थ, अपर पुलिस अधीक्षक, महराजगंज0
0
Report
बहराइच के दादा मियां मेले में जल परी एक्वेरियम फटने से हादसा, कई घायल
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच से बड़ी ख़बर, दादा मियाँ मेले में जल परी के एक्वेरियम फटने से हादसा, एक्वेरियम फटने से कई बच्चों समेत कई अन्य गम्भीर रूप से हुये घायल, थाना फखरपुर इलाके की घटना, मेले में जल परी का एक्वेरियम फटने से मेले में छाया हड़कम्प, पुलिस मामले की जांच में जुटी, घायल मेडिकल कालेज में भर्ती0
0
Report
बाराबंकी के ईरानी चाय अड्डे में कुत्ता बर्तनों को चाटते वीडियो चर्चा में
Barabanki, Uttar Pradesh:बाराबंकी के ईरानी चाय अड्डे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक कुत्ता चाय के बर्तनों के पास पहुंचकर उन्हें चाटता दिखाई दे रहा है। आसपास गंदगी भी नजर आ रही है। वीडियो सामने आने के बाद चाय की दुकान की साफ-सफाई और स्वच्छता व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। बाराबंकी शहर स्थित ईरानी चाय अड्डा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो में चाय बनाने और परोसने में इस्तेमाल होने वाले बर्तनों के पास कुत्ता दिख रहा है। लोग इसकी प्रतिक्रिया दे रहे हैं; खाद्य प्रतिष्ठानों पर साफ-सफाई को लेकर चिंता जताई जा रही है। फिलहाल दुकान संचालक की ओर से कोई आधिकारिक सफाई नहीं आई है; इस घटना ने स्वच्छता और खाद्य सुरक्षा बहस को बढ़ा दिया है।0
0
Report
Advertisement
ईरान के गांव में किसानों ने नहर में गिरे कुत्ते को बचाया
Noida, Uttar Pradesh:A dog that had fallen into a water canal was rescued by farmers in an Iranian village.0
0
Report
तेज़ रफ्तार ओर्का ने सील को आख़िरी पल में चट्टान पर पहुँचकर बचा लिया
Noida, Uttar Pradesh:The orca was closing in fast, but the seal had one last chance. With waves crashing against the rocks, it scrambled onto a narrow ledge just as the killer whale surged below. One powerful splash later, the seal was out of reach, watching from above as the orca passed offshore.0
0
Report
पुलिस चौकी शिवपुर मोहरनिया का एसपी ने किया उद्घाटन, क्षेत्रवासियों को मिलेगी त्वरित पुलिस सहायता
Bahraich, Uttar Pradesh:रुपईडीहा, बहराइच। भारत-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र में पुलिस व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा आमजन को त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पुलिस चौकी शिवपुर मोहरनिया का नवनिर्मित भवन तैयार होने के बाद सोमवार को पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव ने विधिवत उद्घाटन किया। पुलिस चौकी का निर्माण पूरा होने से क्षेत्र के लोगों को अब अपनी शिकायतों और समस्याओं के समाधान के लिए पुलिस स्टेशन तक पहुंचने में काफी सुविधा होगी। चौकी स्थापित होने से फरियादियों को समय पर पुलिस सहायता मिल सकेगी तथा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में भी पुलिस को मदद मिलेगी। उद्घाटन के अवसर पर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने पुलिस चौकी की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पुलिस का उद्देश्य आमजन को बेहतर सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराना और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करना है। नई पुलिस चौकी के माध्यम से क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता बढ़ेगी तथा स्थानीय नागरिकों को अपनी शिकायत दर्ज कराने और पुलिस सहायता प्राप्त करने में सहूलियत होगी। चौकी के निर्माण से शिवपुर मोहरनिया सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को भी लाभ मिलने की उम्मीद है। क्षेत्र में पुलिस की मौजूदगी बढ़ने से अपराध नियंत्रण, शांति व्यवस्था बनाए रखने और आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करने में सहायता मिलेगी। इस अवसर पर पुलिस क्षेत्राधिकारी नानपारा चित्रांशु गौतम, प्रभारी निरीक्षक रुपईडीहा हरेंद्र मिश्रा, सहायक कमांडेंट अमित कटियार, शैलेश जायसवाल, संतोष अग्रवाल,सहित पुलिसकर्मी एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने नई पुलिस चौकी के निर्माण को क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था और जनसुविधा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।0
0
Report
Advertisement
ब्राज़ील में बारिश से गीली पहाड़ी पर कार पलटी; चालक को हल्की चोटें
Noida, Uttar Pradesh:Car flips while climbing rain-soaked hill in Brazil. The driver lost traction, tried to reverse, and the car flipped over. The driver reportedly suffered minor injuries.0
0
Report
ब्राजील में 460 मीटर पुल ढहा गया; 1960s पुल यातायात नहीं संभाल पाया
Noida, Uttar Pradesh:460-meter bridge demolished in controlled explosion in Brazil Built in the 1960s, the aging structure could no longer handle the traffic load0
0
Report
दिल्ली के इंदिरा गांधी ऑडिटोरियम में ई-गेमिंग कार्यक्रम, स्पोर्ट्स के रूप में उभरता भविष्य
New Delhi, Delhi:ऑनलाइन ई गेमिंग ईथिकल गेमिंग, ज़िम्मेदार खेल और मज़बूत गेमिंग कम्युनिटी को बढ़ावा देने के लिए आज दिल्ली के इंदिरा गांधी ऑडिटोरियम में कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम का आयोजन साइबर पीस ने किया इस साइबर पीस के संस्थापक मेजर विनीत कुमार ने ई गेमिंग कार्यक्रम को लेकर बताया कि अब डिजिटल माध्यम से आप स्पोर्ट्स कर सकते है आने वाले समय में ई गेमिंग स्पोर्ट्स में काफी स्कोप है आज देश भर से कई टीम इस ई गेमिंग में भाग लें रही है आने वाले समय में इसे ओलंपिक में भी शामिल किया जाएगा इसके संस्थापक मेजर विनीत ने इस के बारे में पूरी जानकारी दी ई गेमिंग खलने आये बच्चों ने भी कहा कि आने वाले समय में ये भी स्पोर्ट्स की तरह ही हो जाएगा जिसमें बच्चों का भविष्य में इस माध्यम से काफी लाभकारी होगा0
0
Report
Advertisement
इस व्यक्ति ने ऑस्प्रे पक्षी को बचाया
Noida, Uttar Pradesh:This guy saved an osprey bird0
0
Report
बाजारों में पुलिस का पैदल गश्त, सौहार्द बिगाड़ने वालों और अफवाह फैलाने वालों पर रहेगी पुलिस की नज़र
Orajhar, Uttar Pradesh:उतरौला (बलरामपुर): आगामी धनतेरस और दीपावली के पर्व को शांतिपूर्ण व सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। सोमवार को पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रकाश सिंह के नेतृत्व में भारी पुलिस बल ने कस्बा उतरौला के विभिन्न प्रमुख मार्गों और बाजारों में फ्लैग मार्च कर आम जनता व व्यापारियों को सुरक्षा का पुख्ता भरोसा दिलाया। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस टीम ने नगर के पटेलनगर, सुभाषनगर, रफीनगर, प्रमुख बाजारों और सर्राफा मार्केट का पैदल गश्त किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने स्थानीय दुकानदारों और नागरिकों से सीधा संवाद स्थापित कर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उनके सुझाव जाने और समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने सभी से पर्व को आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। साथ ही माहौल खराब करने की कोशिश करने वाले अराजक तत्वों की सूचना तत्काल पुलिस को देने को कहा। त्यौहारों के मद्देनजर सुरक्षा ढांचे को मजबूत करते हुए पुलिस अधीक्षक ने बताया कि भीड़भाड़ और संवेदनशील इलाकों में सादी वर्दी में पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा। इसके अतिरिक्त संवेदनशील स्थलों की निगरानी ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी के जरिए की जाएगी। सोशल मीडिया पर अफवाह और भड़काऊ टिप्पणी करने वालों पर लगाम कसने के लिए साइबर और सोशल मीडिया सेल को चौबीसों घंटे सक्रिय रहने के निर्देश दिए गए हैं। पैदल गश्त के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय और कोतवाली उतरौला के प्रभारी निरीक्षक सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।0
0
Report
इंदौर में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को लेकर बम धमकी, स्कूल और महापौर कार्यालय चेतावनी
Noida, Uttar Pradesh:दिलजीत दोसांझ के प्रस्तावित कॉन्सर्ट को लेकर बम धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। तीन स्कूलों और महापौर सचिवालय को धमकी भरे ई-मेल भेजे गए हैं। मेल में 15 नवंबर को होने वाले दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को लेकर बम धमाके की धमकी दी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस और बम डिस्पोजल स्क्वॉड सक्रिय हो गए। स्कूलों में बीडीएस की टीम ने जांच की है, वहीं क्राइम ब्रांच ने ई-मेल को तकनीकी जांच में लिया है। इ indौर में दिलजीत दोसांझ के 15 नवंबर को प्रस्तावित कॉन्सर्ट से पहले धमकी भरे ई-मेल मिलने का मामला सामने आया है। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, शहर के तीन स्कूलों और महापौर सचिवालय को पंजाबी भाषा में ई-मेल भेजकर बम थ्रेट दिया गया है। धमकी की जानकारी मिलते ही पुलिस ने स्कूलों में बम डिस्पोजल स्क्वॉड यानी बीडीएस की टीम से जांच कराई। वहीं महापौर सचिवालय को मिले ई-मेल को भी गंभीरता से लेते हुए क्राइम ब्रांच ने तकनीकी जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब ई-मेल भेजने वाले की पहचान और धमकी की सत्यता का पता लगाने में जुटी है। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है。0
0
Report
Advertisement
