Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gonda271202

Gonda - जर्जर सड़क से ग्रामीण परेशान

Jan 09, 2025 12:05:00
Itia Thok, Uttar Pradesh

इटियाथोक , क्षेत्र अंतर्गत सेखुई गांव से बरडीहा व निर्वाहन जोत को जाने वाली सड़क पिछले चार साल से जर्जर हालत में है। इससे आवागमन के दौरान लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा समस्या गांव स्थित स्कूल में पढ़ने के लिए आने जाने वाले छात्रों को झेलनी पड़ रही है। यहां आये दिन स्कूली बच्चे जर्जर सड़क का शिकार होकर चोटिल हो रहे है, यही नहीं अब तो ग्रामीणों के रिश्तेदारों ने गांव भी आना छोड़ दिया है। वह कहते है कि ऐसी जर्जर सड़क से इंसान के साथ वाहन की हालत तक खराब हो जाती है।

0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
WMWaqar Manzoor
Mar 27, 2026 11:02:52
Ganderbal, :Chief Justice of India, Justice Surya Kant, arrived in Leh today on an official visit to the Union Territory of Ladakh. Upon his arrival, His Lordship was accorded a warm reception by the Hon’ble Lieutenant Governor of Ladakh, Shri Vinai Kumar Saxena, and the Hon’ble Chief Justice of the High Court of Jammu & Kashmir and Ladakh, Mr. Justice Arun Palli, along with other Hon’ble Judges of the High Court. The reception was also attended by senior dignitaries, including the Chief Secretary of Ladakh, the Director General of Police, Ladakh, General Officer Commanding 14 Corps, Registrar General, and senior officers from the civil administration, judiciary, Army, and police. The Hon’ble Chief Justice of India was presented with a ceremonial Guard of Honour, followed by a traditional welcome showcasing the rich cultural heritage of Ladakh. Thereafter, His Lordship interacted with the Hon’ble Lieutenant Governor, Hon’ble Judges, and senior district officials of Leh. During the visit, His Lordship is scheduled to inaugurate the newly constructed District Court Complexes at Leh and Kargil, along with the office of the Ladakh Legal Services Authority, which will ensure enhanced access to justice with state-of-the-art facilities. A Mega Legal Services Camp and Awareness Programme is also being organised as part of the visit, aimed at enhancing legal awareness and outreach among the local population. This visit is also a sequel to the North Zone conference held in July, 2025 at SKICC, Srinagar, on the theme “Reaffirming the Constitutional Vision of Justice for Defence Personnel & Tribals: Bridging the Gaps”. In this regard, His Lordship shall be interacting with Army personnel to further strengthen institutional engagement and address their legal concerns. The visit marks a significant step towards strengthening judicial infrastructure and promoting access to justice in the remote and challenging terrains of Ladakh. It underscores the continued commitment of the judiciary to ensure inclusive and effective justice delivery across all regions.
0
comment0
Report
DSDeepesh shah
Mar 27, 2026 11:01:48
Vidisha, Madhya Pradesh:आज रामनवमी के मौके पर किले अंदर स्थित 300 साल पुराने मंदिर में हुई विशेष पूजा. ठीक 12 बजे भगवान की पूजा अर्चना के साथ सूर्य की रोशनी आईने के माध्यम से प्रतिमा पर डाली. महाराष्ट्रीयन समाज द्वारा किले अंदर में भगवान राम का मंदिर संचालित होता है. यह मंदिर तकरीबन 330 साल पुराना बताया गया है. हर रामनवमी के मौके पर यहां भव्य आयोजन होते हैं. आज दोपहर 12:00 बजे जैसे ही भगवान राम का जन्म हुआ सभी ने उत्सव मनाया उनकी पूजा अर्चना करने के साथ एक प्राचीन परंपरा का निर्वहन किया गया जन्म के तुरंत बाद मंदिर और परिवार के सदस्यों ने काँच लेकर धूप में खड़े होकर सूर्य की रोशनी मूर्ति पर डाली. जिसे सूर्य स्नान कहा जाता है मंदिर के पुजारी बताते हैं कि भगवान राम सूर्यवंशी थे और इसीलिए सूर्य के चरणों से उनका अभिषेक किया जाता है या परंपरा सतत रूप से सालों से चली आ रही है
0
comment0
Report
HUHITESH UPADHYAY
Mar 27, 2026 11:01:14
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले के हथुनिया थाना क्षेत्र में आज एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक किसान की मौत हो गई। यह हादसा गोवर्धनपुरा गांव के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी। पुलिस के अनुसार, अवलेश्वर निवासी घनश्याम कुमावत (48) प्रतापगढ़ से अपने खेत की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही तेज गति की कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकॉल के परखच्चे उड़कर पास के खेत में जा गिरे और घनश्याम गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद उन्हें एम्बुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घनश्याम कुमावत खेती-बाड़ी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनके परिवार में एक बेटा और एक बेटी हैं, जो वर्तमान में पढ़ाई कर रहे हैं। बेटे ने हाल ही में ग्रेजुएशन पूरा किया है। इस हादसे के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और हादसे की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
0
comment0
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
Mar 27, 2026 11:00:53
Tonk, Rajasthan:टोंक-सवाई माधोपुर में बढ़ती बेरोजगारी और अपराध पर सांसद हरीश चंद्र मीना चिंतित, केंद्र से नए शिक्षण संस्थान खोलने की मांग Harish Chandra Meena ने लोकसभा के बजट सत्र के दौरान अपने क्षेत्र की गंभीर समस्याओं को उठाते हुए बढ़ती बेरोजगारी, अपराध और युवाओं में नशे की प्रवृत्ति पर चिंता जताई। सांसद ने ‘लोक महत्व के मुद्दे’ के तहत सदन में बोलते हुए कहा कि पिछले 10 वर्षों में क्षेत्र में बेरोजगारी लगातार बढ़ी है, जिसके कारण युवा भटक रहे हैं और नशे व साइबर क्राइम जैसे अपराधों की ओर बढ़ रहे हैं। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि टोंक-सवाई माधोपुर जैसे पिछड़े क्षेत्र को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए यहां केंद्रीय विद्यालय (KV), जवाहर नवोदय विद्यालय (JNV), सैनिक स्कूल, एकलव्य मॉडल स्कूल और केंद्रीय आईटीआई जैसे संस्थान खोले जाएं। साथ ही उन्होंने अल्पसंख्यक वर्ग, विशेषकर महिलाओं के लिए विशेष शिक्षण संस्थान स्थापित करने की आवश्यकता भी बताई। सांसद ने कहा कि यदि युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और कौशल विकास के अवसर मिलेंगे, तो वे नशे और अपराध से दूर रहकर देश निर्माण में योगदान दे सकेंगे। उन्होंने केंद्र सरकार से क्षेत्र के विकास के लिए शीघ्र आवश्यक कदम उठाने का आग्रह किया।
0
comment0
Report
Mar 27, 2026 10:53:09
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव। डॉ. वीरेंद्र स्वरूप ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में 27 से 29 मार्च तक आयोजित होने वाले बहुप्रतीक्षित फेस्ट ‘अलाकृति’ का पहला दिन उत्साह और उमंग के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ वीरेंद्र स्वरूप मेमोरियल ट्रस्ट के सचिव अलक्षेन्द्र स्वरूप द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। फेस्ट के पहले दिन ही परिसर में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम देखने को मिली। छात्रों ने संगीत, नृत्य और विभिन्न प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लिया। मंच पर प्रस्तुत की गई आकर्षक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया और तालियों की गूंज से पूरा परिसर जीवंत हो उठा। ‘अलाकृति’ के पहले दिन ने ही आने वाले दो दिनों के लिए उत्साह को चरम पर पहुंचा दिया है। आयोजकों के अनुसार आगामी दिनों में और भी भव्य कार्यक्रम एवं प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी, जिससे यह फेस्ट छात्रों के लिए यादगार साबित होगा।
421
comment0
Report
ANAJAY NATH
Mar 27, 2026 10:51:51
Sambalpur, Odisha:୭୦ ବର୍ଷ ହେବ ପ୍ରତ୍ୟେକ ଦିନ ଶ୍ରୀରାମ ଚୌପାଇ ପାଞ୍ଚ ଥର ପଠନ ହୁଏ ଏହି ସ୍ରୀରାମ ଲାଲାଙ୍କ ମନ୍ଦିର ରେ | ସମ୍ବଲପୁର କୁଞ୍ଜେଲ ପଡା ରେ ଅବସ୍ଥିତ ଏହି ସର୍ବ ପୁରାତନ ରାମ ମନ୍ଦିର ଟି ୨୦୧୪ ସମ୍ବଦ ରେ ତିଆରି ହୋଇଥିବା ବେଳେ ଏଠାରେ ପ୍ରତ୍ୟେକ ଦିନ ସନ୍ଧ୍ୟା ରେ ପାଞ୍ଚ ଥର ନିଶ୍ଚିତ ଶ୍ରୀରାମ ଚୌପାଇ ପଠନ କରାଯାଏ |ଖରା ବର୍ଷା ଶୀତ କାକର ଏମିତି କୌଣସି ଦିନ ନାହିଁ ଯେଉଁଦିନ କି ଏଠାରେ ଶ୍ରୀରାମ ଚୌପାଇ ପାଞ୍ଚ ଥର ପଠନ କରାଯାଇ ନାହାଁ |ଏଭଳି କି କୋଭିଡ଼ ସମୟ ରେ ମଧ୍ୟ କେହି ଜଣେ ଯାଇ ନିଶ୍ଚିତ ଭାବରେ ପୂଜାପାଠ ସହ ଶ୍ରୀରାମ ଚୌପାଇ ପାଠ କରି ଆସୁଥିଲେ | କିନ୍ତୁ ଆଜି ପର୍ୟ୍ୟନ୍ତ ଏଭଳି ଏକ ସ୍ୱତନ୍ତ୍ରତା ବହନ କରୁଥିବା ଶ୍ରୀରାମ ମନ୍ଦିର ଉପରେ ଦେବୋତ୍ତର ବିଭାଗ ର ଦୃଷ୍ଟି ନ ପଡିବା ଆଶ୍ଚର୍ଯ୍ୟ କରିଛି ସ୍ଥାନୀୟ ବାସିନ୍ଦା ଙ୍କୁ |ଏ ନେଇ ସେମାନେ ଦୁଃଖ ପ୍ରକାଶ କରିବା ସହ ବିଭାଗ କୁ ରାକ୍ଷଣାବେକ୍ଷଣ ଦାୟିତ୍ୱ ନେବା ପାଇଁ ଅନୁରୋଧ କରାଯାଇଛି | ସେ ଅଂଚଳ ରେ ବସବାସ କରୁଥିବା ସ୍ଥାନୀୟ ଲୋକେ ଦୀର୍ଘ ସାତ ପୀଢ଼ି ହେଲା ଏ ମନ୍ଦିର ଦାୟିତ୍ୱ ନିର୍ବାହ କରୁଥିବା ବେଳେ ବର୍ଷ ବର୍ଷ ହେବ ଏ ମନ୍ଦିର ରେ ଜଡିତ ରହିଥିବା କହିଛନ୍ତି
421
comment0
Report
JPJai Prakash
Mar 27, 2026 10:50:26
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद के सेक्टर 88 स्थित Vayu Club में गाना चेंज कराने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप धारण कर लिया। क्लब में जन्मदिन की पार्टी करने आये एक बिल्डर और उसकी बेटियों के साथ जमकर मारपीट की गई। बीपीटीपी थाना पुलिस को मामले की शिकायत दी गई है पुलिस मामले की जांच कर रही है। जन्मदिन की पार्टी करने गये थे क्लब सेक्टर 21 के रहने वाले रमन ग्रोवर ने जानकारी देते हुए बताया कि, वह गुडगांव में बिल्डर का काम करते है। 26 मार्च की रात को करीब 10 बजे वह अपनी बेटी का जन्मदिन मनाने के लिए सेक्टर 88 के Vayu Club गये थे। उनकी बेटी के साथ उसके भाई सहित 6 दोस्त थे। जिनमें 4 लड़किया और 2 लड़के थे। रात को 12 बजे के करीब वह वापस घर आ गये। लेकिन बच्चे क्लब में ही पार्टी कर रहे थे। उनकी बेटी ने डीजे से गाना चेंज करने के लिए कहा, इसको लेकर लेकर वहीं मौजूद एक सिम्मी अरोडा नामक की लड़की ने उसकी बेटी के साथ झगड़ा करना शुरू कर दिया। इसके बाद उसकी बेटी को थप्पड़ मार दिया। लिफ्ट के अंदर मारपीट होते हुए बेटी के बुलाने पर क्लब पहुंचा रमन ग्रोवर ने जानकारी देते हुए बताया कि बेटी की कॉल आते ही वह वापस क्लब पहुंचे। जहां पर वह सभी बच्चों को लेकर क्लब के नीचे आ गये। इसी दौरान उन पर दर्जन भर युवकों और क्लब के गार्डों ने हमला कर दिया। इससे पहले लिफ्ट में उनके और बच्चों के साथ मारपीट की गई। कान में पहना हुआ हीरा छीना रमन के मुताबिक आरोपियों ने मारपीट के दौरान कान में पहली हुई बाली में डाला हुआ डायमंड भी छिन लिया। उन्होंने इसकी कीमत साढ़े 10 लाख रूपये के करीब बताई है। रमन ने बताया कि वह जैसे तैसे बच्चों को लेकर वहां से निकले और सभी को उनके घर छोड़ा। जिसके बाद वह वापस पुलिस के साथ माके पर पहुंचे। पीडित का आरोप है कि युवकों ने बहुत ज्यादा नशा किया हुआ था कनाड़ा में फाइनें की पढ़ाई कर रही बेटी रमन ने बताया कि उसकी बेटी कनाडा में फाइनेंस में ग्रेजुऐशन कर रही है। 15 फरवरी को दादी की मौत के बाद उसको कनाडा से बुलाया था। वह 28 मार्च को कनाडा वापस जाने वाली थी। इससे पहले बेटी का जन्मदिन मनाने के लिए क्लब जाने का प्लान बनाया था। क्लब मालिक पर आरोप लगाया रमन ग्रोवर ने कहा कि मारपीट के समय क्लब को चलाने वाला रिषिन चितकारा भी वही पर मौजूद था। लेकिन किसी ने भी उनके बच्चों को बचाने की कोशिश नही की। पुलिस कर रही है मामले की जांच बीपीटीपी थाना प्रभारी अरविन्द ने बताया कि , पीडित के द्वारा मामले की शिकायत दी गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। क्लब में लगे सीसटीवी कैमरों की फूटेज को चैक किया जा रहा है。
419
comment0
Report
VSVishnu Sharma1
Mar 27, 2026 10:48:53
Jaipur, Rajasthan:जयपुर गैस संकट और महंगाई को लेकर कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन डोटासरा ने कहा- केरल और बंगाल चुनाव के बाद महंगाई बढ़ेगी नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली-धर्म की अफ़ीम खिलाकर लोगों को गुमराह किया जा रहा है। PCC चीफ गोविंद सिंह डोटासरा के नेतृत्व में शहीद स्मारक पर कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, कांग्रेस विधायक, विधायक प्रत्याशी सहित वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। PCC चीफ गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने केंद्र व राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा सरकार आज की स्थिति को छुपाना चाहती है। राजस्थान की रिफाइनरी को अटकाने का काम बीजेपी ने किया। देश के अंदर कच्चे तेल का उत्पादन घटा है और स्टॉक भी कम हुआ है, सरकार ने गैस के दाम बढ़ा दिए। उन्होंने कहा कि सर्वदलीय बैठक में कांग्रेस ने साथ देने की बात कही थी, लेकिन सरकार संकट मानने को तैयार नहीं है। जूली ने यह भी आरोप लगाया कि सरकार पॉलिसी पर बात नहीं करती है और धर्म की अफ़ीम खिलाकर लोगों को गुमराह किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गैस के लिए लोग लाइनों में खड़े हैं, लेकिन सरकार समाधान देने के बजाय ध्यान भटका रही है। वहीं PCC चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि गैस संकट से आम आदमी से लेकर उद्योग तक हर वर्ग परेशान है। डोटासरा ने नोटबंदी का जिक्र करते हुए कहा कि तब भी लोगों को लाइनों में खड़ा किया गया था और अब गैस, डीजल-पेट्रोल के लिए भी वही हालात हैं। महंगाई लगातार बढ़ रही है और सरकार इसे नियंत्रित करने में विफल रही है। डोटासरा ने कहा कि राहुल गांधी द्वारा सर्वदलीय बैठक की मांग का मजाक उड़ाया गया, जबकि खुद प्रधानमंत्री संकट की बात करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि डबल इंजन की सरकार कहती है कि कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और है। उन्होंने कहा कि चुनावों के बाद डीजल-पेट्रोल के दाम और बढ़ सकते हैं। साथ ही कार्यकर्ताओं को निर्देश देते हुए कहा कि जहां भी गैस को लेकर लोग परेशान हों, वहां धरने पर बैठें और मजबूती से विरोध दर्ज कराएं। डोटासरा ने कहा कि कांग्रेस नेता ED से डरने वाले नहीं हैं और पार्टी हर मुद्दे पर संघर्ष करेगी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि महिला आरक्षण जैसे मुद्दों को ध्यान भटकाने के लिए उठाया जा रहा है, ताकि गैस और महंगाई जैसे असली मुद्दे दब जाएं। उन्होंने सरकार पर पंचायत और निकाय चुनाव नहीं कराने का आरोप लगाया और कहा कि कांग्रेस इसके खिलाफ आंदोलन तेज करेगी। पेट्रोल पर केंद्रीय उत्पाद शुल्क ₹13 से घटाकर ₹3 प्रति लीटर और डीजल पर ₹10 से शून्य करने के फैसले पर भी डोटासरा ने कहा कि इससे आम जनता को कोई राहत नहीं मिलने वाली है। इसे सिर्फ कंपनियों को फायदा होगा।
245
comment0
Report
ASAkhilesh Sharma
Mar 27, 2026 10:48:08
Dungarpur, Rajasthan:कोतवाली थाने के सब इंस्पेक्टर रमेश चन्द्र ने बताया डूंगरपुर शहर के अशोक नगर निवासी मधुबाला जैन ने रिपोर्ट दी थी। इसमें बताया कि 1 मार्च को दोपहर करीब 2 बजे वह अपनी 13 वर्षीय पुत्री के साथ रोडवेज बस स्टैंड से बस में सवार हुई थीं। बस में भीड़ होने के दौरान अज्ञात महिलाओं ने उनके हैंडबैग से करीब 4-5 तोला वजनी 4 सोने की चूड़ियां ओर आधा तोला वजनी सोने के टॉप्स चोरी कर लिए। कोतवाली थानाधिकारी अजय सिंह राव के नेतृत्व में टीम गठित की गई। पुलिस ने 3 मार्च को 2 महिलाओं को गिरफ्तार किया था; वही उनका सरगना सिरोही निवासी कमलेश चौधरी फरार चल रहा था। पुलिस ने सफलता हासिल करते हुए महिला गिरोह के मुख्य सरगना कमलेश चौधरी को गिरफ्तार किया; वही उसके कब्जे से चोरी के आभूषण भी बरामद किये। सब इंस्पेक्टर रमेश चन्द्र ने बताया कि आरोपी पर 2 हजार रुपए का ईनाम घोषित था; वही आरोपी उदयपुर जिले के गौवर्धन थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है। इसके साथ ही आरोपी के खिलाफ उदयपुर, सिरोही व पाली के विभिन्न थानों में चोरी के 27 प्रकरण दर्ज है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
321
comment0
Report
Advertisement
Back to top