271209
गोण्डा- पंचपुरवा पुरे सुकाली के मां काली स्थान पर आरती के साथ पूजन मे ग्रामीणों ने लिया भाग
Devrahna, Uttar Pradesh:गोण्डा- इटियाथोक ब्लाक अंतर्गत पंचपुरवा पुरे सुकाली मे स्थित मां काली स्थान पर आरती के साथ पूजन मे ग्रामीणों ने भाग लिया। इन दिनों जनसहयोग से यहाँ सतचंडी महायज्ञ एवं संगीतमय श्रीमदभागवत कथा का आयोजन चल रहा है। यहाँ अयोध्याधाम से पधारे कथावाचक आचार्य संसारमनि जी महराज द्वारा कथा, भजन व अन्य अनुष्ठान किये जा रहे है। कथाध्यक्ष सीताराम जी महराज समेत यज्ञ आचार्य राकेश मिश्रा व अनुज शुक्ला ने बताया इसका समापन बुधवार को हवन व भण्डारे के साथ होगा।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
डूंगरपुर नगरपरिषद में सुशीला गुप्ता सभापति बनीं, भरत नागदा को हरा
Dungarpur, Rajasthan:डूंगरपुर नगरपरिषद के सभापति चुनाव के लिए भाजपा से सुशीला गुप्ता व कांग्रेस से भरत नागदा चुनावी मैदान में थे | चुनाव के तहत सुबह 10 बजे से मतदान शुरू हुआ | सबसे पहले भाजपा के 24 व भाजपा समर्थित एक निर्दलीय पार्षद ने डूंगरपुर नगरपरिषद पहुंचकर मतदान किया | वही इसके बाद कांग्रेस के 12 पार्षदों ने मत डाला | इधर बीएपी के 3 पार्षदों ने मतदान का बहिष्कार किया और मतदान के निर्धारित समय 2 बजे तक मतदान करने नहीं आए | इधर मतदान का समय पूर्ण होने के बाद निर्वाचन अधिकारी की ओर से मतगणना शुरू की गई | जिसमे भाजपा की सुशीला गुप्ता ने 13 मतों से सभापति पद पर जीत हासिल की | भाजपा की सुशीला गुप्ता को 25 वोट मिले, जबकि कांग्रेस के भरत नागदा को 12 वोट मिले | इधर भाजपा की सुशीला गुप्ता की जीत के बाद उन्हें निर्वाचन पत्र व पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई | डूंगरपुर नगरपरिषद में लगातार आठवी बार भाजपा के सभापति बनने के बाद भाजपा में जश्न का माहौल रहा | भाजपा कार्यकर्ताओ ने भाजपा जिंदाबाद के नारे लगाए | वही सभापति बनने के बाद सुशीला गुप्ता मीडिया से रूबरू हुई | इस दौरान उन्होंने जनता के विश्वास पर खरा उतरते हुए स्वच्छता के साथ शहर के चहुमुखी विकास को अपनी प्राथमिकता बताया0
0
Report
शाजापुर में तेजाजी महाराज की शोभायात्रा से भक्तिमय माहौल
Shajapur, Madhya Pradesh:शाजापुर नगर में सोमवार को तेजाजी महाराज की भक्ति और धार्मिक आस्था का अनूठा नजारा देखने को मिला। बादशाह पुल स्थित तेजाजी मंदिर से श्रद्धालुओं ने भव्य शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कई श्रद्धालु पारंपरिक राजस्थानी वेशभूषा में नजर आए और हाथों में पवित्र निशान ध्वज लेकर जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा डांसीपुरा क्षेत्र से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई नागनागिनी रोड स्थित नाग देवता मंदिर पहुंची। यात्रा के मार्ग में जगह-जगह नगरवासियों द्वारा स्वागत मंच लगाए गए थे। श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। डीजे और ढोल-ताशों की धुन के बीच युवा भक्ति गीतों पर झूमते नजर आए। पूरे मार्ग में तेजाजी महाराज और नाग देवता के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। मंदिर पहुंचते ही हुआ विशेष पूजन। शोभायात्रा के नागनागिनी रोड स्थित नाग देवता मंदिर पहुंचने के बाद श्रद्धालुओं ने विशेष पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर में महाआरती का आयोजन किया गया। इसके साथ ही भजन-कीर्तन का दौर चला। श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर उत्सव की खुशियां मनाईं। इस दौरान हजारों श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर नाग देवता के दर्शन किए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर निशान एवं छत्री अर्पित की। श्रद्धालुओं ने परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और क्षेत्र में शांति की कामना की। महाप्रसाद का हुआ वितरण। धार्मिक आयोजन के समापन पर मंदिर परिसर में महाप्रसाद का वितरण किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और आमजनों ने महाप्रसाद ग्रहण किया। पूरे आयोजन के दौरान शहर में धार्मिक उत्साह और श्रद्धा का माहौल बना रहा।0
0
Report
हरियाणा में मानसून बेरुखी: किसानों के माथे पर बारिश फिर भी कम
Hisar, Haryana:आसमान से उड़ते बादल जब बिना बरसे गुज़र जाते हैं, तो सिर्फ़ मौसम शुष्क नहीं होता... किसान की उम्मीदें भी सूखने लगती हैं। हरियाणा में इस बार मानसून की रवानगी की सुगबुगाहट शुरू हो चुकी है, लेकिन पीछे छूट गई है एक लंबी अनकही टीस; जुलाई से सितंबर तक के इस पूरे सीज़न में प्रदेश औसतन 24 फीसदी बारिश की कमी से जूझ रहा है। सिरसा, हिसार, फतेहाबाद, भिवानी और जींद जैसे ज़िलों के आँगन इस बार बारिश के लिए तरसते रह गए, जो आने वाले दिनों में अन्नदाताओं के माथे पर चिंता की लकीरें उकेर सकता है। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. मदन खीचड़ ने 'जी मीडिया' से विशेष मुलाकात में आज मौसम की जानकारी देते हुए कहा कि आने वाले चार दिनों तक मौसम खुश्क रहेगा—सुबह-शाम तापमान में कमी होगी पर दोपहर में गर्मी बढ़ेगी, जबकि 25 सितंबर को पश्चिमी विक्षोभ या जाते मानसून से कुछ राहत की उम्मीद ज़रूर है, हालाँकि ठंडे और सुहावने मौसम के लिए अभी थोड़ा इंतज़ार करना पड़ेगा। उन्होंने यह भी बताया कि इस बेरुखी का असर फसलों पर पड़ा है; हालाँकि कपास की फसल अच्छी हुई है, लेकिन दूसरी तमाम फसलों के लिए पानी की कमी किसानों के सामने एक मुश्किल समय खड़ी कर रही है।0
0
Report
Advertisement
संविदा रोडवेज कर्मचारियों का मुख्यालय घेराव, 17 मांगों के साथ प्रदर्शन
Lucknow, Uttar Pradesh:अपडेट संविदा कर्मचारियों का परिवहन विभाग मुख्यालय का घेराव उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ के बैनर तले कर्मचारियों का प्रदर्शन संविदा कर्मचारियों को नियमित करने समेत 17 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन कर्मचारियों ने नारेबाजी कर प्रशासन और परिवहन विभाग के खिलाफ जताया विरोध कर्मचारियों ने लंबे समय से समस्याओं के समाधान की मांग किए जाने का आरोप लगाया मांगों को लेकर कर्मचारियों ने परिवहन विभाग मुख्यालय पर धरना दिया धरना दे रहे कर्मचारियों को पुलिस ने समझाने का प्रयास किया प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात प्रदर्शन में बड़ी संख्या में संविदा रोडवेज कर्मचारी शामिल हुए महिला संविदा कर्मचारी भी प्रदर्शन में शामिल रहीं कर्मचारियों ने उत्पीड़न बंद करने और मांगें पूरी करने की मांग की मांगें पूरी नहीं होने पर 6 अक्टूबर को बड़े आंदोलन की चेतावनी कर्मचारियों ने कहा कि आंदोलन में प्रदेशभर के संविदा कर्मचारी शामिल होंगे मांगें नहीं मानी गईं तो चक्का जाम की चेतावनी0
0
Report
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो ग्रेटर नोएडा में 25–29 सितम्बर, 88 देश, 600+ बायर्स
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपोर्ट में 25 सितंबर से यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के चौथे संस्करण का शुभारंभ होने जा रहा है। यह ट्रेड शो 25 सितंबर से 29 सितंबर तक चलेगा और इसको लेकर प्रशासन तैयारी में जुटा हुआ है। एक जगह पर पूरे उत्तर प्रदेश की झलक दिखाई देगी उत्तर प्रदेश के ओडीओपी से लेकर बड़े-बड़े इन्वेस्टमेंट की झलक एक छत के नीचे दिखेगी। कार्यक्रम के उद्घाटन के अवसर पर गृहमंत्री अमित शाह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित केंद्र और राज्य सरकार के कई मंत्री मौजूद रहेंगे, इस कार्यक्रम को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार नजर बनाए हुए हैं और उनके द्वारा कल अधिकारियों के साथ एक बैठक की गई और कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया गया। इस ट्रेड शो में लगभग 600 से ज्यादा इंटरनेशनल बायर्स पहुंचेंगे। 88 देश इसमें भागीदारी करेंगे, 2400 एक्सइजीबिटर्स इसमें हिस्सा लेंगे। इस बार इस इवेंट में 6 पार्टनरिंग कंट्री है, जिनमें ऑस्ट्रिया, वियतनाम, जापान, रूसिया, सिंगापुर, बेलार शामिल है। इस एक्सपो के लिए अब तक एक लाख से ऊपर बी2बी रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रशासन मुस्तैद है और लगातार तैयारी में जुटा हुआ है। जिलाधिकारी मेधा रूपम ने इस यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में आने के लिए सभी से अपील की है और कहा है कि आप इस इवेंट में जरूर आएं, सभी के लिए इसमें एंट्री फ्री है। युवाओं और स्टूडेंट के लिए यहां पर बहुत कुछ खास रहेगा।0
0
Report
फरीदाबाद ESIC अस्पताल में ड्यूटी के दौरान डॉक्टर की बिगड़ती तबीयत पर सुरक्षा सवाल उठे
Faridabad, Haryana:रेजिडेंट डॉक्टरों ने पत्र में ईएसआईसी अस्पताल प्रबंधन पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं फरीदाबाद। ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में चिकित्सा व्यवस्थाओं और स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। अस्पताल के रेजिडेंट डॉक्टरों ने संस्थान के डीन को एक कड़ा पत्र लिखकर जनरल सर्जरी विभाग के एक पीजी रेजिडेंट डॉक्टर के साथ हुए अमानवीय और लापरवाह रवैये पर गहरा रोष व्यक्त किया है। यह पूरी घटना आज शनिवार 19 सितंबर 2026 की है, जब एक डॉक्टर ड्यूटी के दौरान गंभीर रूप से बीमार पड़ गया, लेकिन अस्पताल के भीतर ही उसे समय पर इलाज और बुनियादी सुविधाएं नहीं मिल पाईं। 35 घंटे की लंबी ड्यूटी और गंभीर कमजोरीपत्र के अनुसार, पीड़ित रेजिडेंट डॉक्टर ने पिछले 48 घंटों में से लगभग 35 घंटे ड्यूटी की थी। ऑपरेशन थिएटर में ड्यूटी के दौरान अचानक उन्हें गंभीर कमजोरी महसूस हुई, जो बढ़ते-बढ़ते 'क्वाड्रीपारेसिस' - हाथ-पैर में सुन्नपन और कमजोरी) में बदल गई। अपनी ही जान बचाने और इलाज पाने के लिए डॉक्टर को अस्पताल के भीतर ही भारी संघर्ष करना पड़ा。 अस्पताल प्रशासन की गंभीर लापरवाही के आरोप रेजिडेंट डॉक्टरों ने पत्र में अस्पताल प्रबंधन पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। ओटी से इमरजेंसी वार्ड तक शिफ्ट करने के लिए 90 मिनट तक कोई नर्सिंग ऑफिसर उपलब्ध नहीं हुआ। बुनियादी उपकरणों का अभाव: पूरे अस्पताल में 'सर्वाइकल हार्ड कॉलर' तक उपलब्ध नहीं था, जिसे अंततः 'ब्लिंकिट' के जरिए मंगाना पड़ा। इमरजेंसी का अनुरोध करने के बावजूद ब्लड रिपोर्ट में 3 घंटे की देरी की गई और केएफटी प्रोटोकॉल का हवाला देकर एमआरआई में भी विलंब किया गया। एम्बुलेंस और डॉक्टर नदारद अस्पताल की तरफ से कोई एम्बुलेंस मुहैया नहीं कराई गई, जिसके चलते निजी अस्पताल से एम्बुलेंस बुलानी पड़ी। इसके अलावा प्राथमिकता के आधार पर कोई न्यूरोलॉजी या न्यूरोसर्जरी कंसल्टेंट भी उपलब्ध नहीं हो सका। स्ट्रेचर के लिए मोलभाव: हद तो तब हो गई जब एमआरआई-संगत स्ट्रेचर के लिए भी मोलभाव करना पड़ा। अमृता अस्पताल का जताया आभार, प्रशासन को अल्टीमेटम रेजिडेंट डॉक्टरों ने अपनी नाराजगी जताते हुए कहा कि यदि एक डॉक्टर को अपने ही संस्थान में ऐसी अमानवीय स्थिति का सामना करना पड़े, तो आम मरीज की सुरक्षा का क्या हाल होगा? उन्होंने समय पर और बेहतर इलाज के लिए अमृता अस्पताल का आभार जताया है, जहां पीड़ित डॉक्टर का समय पर इलाज हो सका। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि अस्पताल अपने डॉक्टरों की सुरक्षा नहीं कर सकता, तो उसे मरीजों की सेवा कराने का भी नैतिक अधिकार नहीं है। रेजिडेंट डॉक्टरों ने डीन से 24 घंटे के भीतर लिखित जवाब और एक्शन टेकन रिपोर्ट की मांग की है, ऐसा न करने पर सामूहिक रूप से बड़े स्तर पर कदम उठाने की चेतावनी दी है। इस घटना ने सरकारी अस्पतालों में काम करने वाले डॉक्टरों के ड्यूटी ऑवर्स और सुरक्षा मानकों पर एक बार फिर गंभीर बहस छेड़ दी है।0
0
Report
Advertisement
भीनमाल नगर पालिका अध्यक्ष चुनाव में भाजपा के मनोज गुप्ता विजयी
Jaipur, Rajasthan:भीनमाल नगर पालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा के मनोज गुप्ता विजयी, भीनमाल में अध्यक्ष पद के लिए मतदान प्रक्रिया हुई संपन्न, कचहरी रोड विद्यालय स्थित मतदान केंद्र पर हुआ मतदान, भाजपा के मनोज गुप्ता को मिले 24 मत, कांग्रेस के प्रेमराज बोहरा को मिले 16 वोट, 8 मतों के अंतर से भाजपा के मनोज गुप्ता ने दर्ज की जीत। भीनमाल-जालोर जिले के भीनमाल नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए सोमवार को मतदान प्रक्रिया संपन्न हुई। 40 वार्डों से निर्वाचित पार्षदों ने कचहरी रोड विद्यालय स्थित मतदान केंद्र पर मतदान किया। सबसे पहले कांग्रेस के पार्षद मतदान केंद्र पहुंचे और मतदान किया। इसके बाद भाजपा के सभी निर्वाचित पार्षद दो मिनी बसों से मतदान केंद्र पहुंचे और मतदान किया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल तैनात रहा। मतदान में भाजपा के 19, कांग्रेस के 8 और 13 निर्दलीय पार्षदों ने मतदान किया। मतगणना के बाद भाजपा प्रत्याशी मनोज गुप्ता को 24 मत मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी प्रेमराज बोहरा को 16 वोट मिले। इस तरह मनोज गुप्ता ने 8 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। निकाय चुनाव में भाजपा को 19, कांग्रेस को 8 और निर्दलीयों को 13 सीट मिली थीं。0
0
Report
पलवल के बस स्टैंड चौक पर यूथ कांग्रेस ने ट्रैफिक व्यवस्था सुधार की मांग
Palwal, Haryana:पलवल में ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मुकुल देशवाल ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ पलवल के बस स्टैंड चौक पर ट्रैफिक पुलिस का पुतला जलाकर विरोध जताया। मुकुल देशवाल ने कहा कि शहर की खराब ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर यूथ कांग्रेस की ओर से पहले भी प्रशासन को चेताया जा चुका है, लेकिन इसके बावजूद प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। उन्होंने कहा कि शहर में कई जगह ट्रैफिक लाइटें खराब पड़ी हैं, जिससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि युवा लगातार शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग कर रहे हैं। यूथ कांग्रेस ने प्रशासन से जल्द से जल्द ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने और खराब पड़ी ट्रैफिक लाइटों को ठीक कराने की मांग की है।0
0
Report
अहमदाबाद में पुलिस ने 3.09 किलोग्राम गांजा बरामद किया, आरोपी गिरफ्तार
Ahmedabad, Gujarat:અમદાવાદ શહેરમાં નશાના કાળા કારોબારને ડામવા માટે પોલીસ સતત એક્શન મોડમાં છે. ગોમતીપુર વિસ્તરમાં પેટ્રોલિંગ દરમિયાન પોલીસે એક નંબર પ્લેટ વગરના શંકાસ્પદ સ્કૂટરચાલકને રોક્યો હતો. તેની ડિકી ખોલીને તપાસ કરતા આંકડામાં અંદરથી ગાંજાના પાર્સેલ મળી આવ્યા હતા. ગોમતીપુર પોલીસ અઢી લાખથી વધુનો મુદામાલ જપ્ત કરી આ ગેરકાયદેસર ડ્રગ્સ પેડલરને ઝડપી ને કાયદેસર કાર્યવાહી હાથ ધરી છે. પોલીસે આરોપી પાસેથી ગાંજો 3.09 કિલોગ્રામ જેની અંદાજે કિંમત 1,54,650 થી વધુ હોવાનું સામે આવ્યું, સ્કૂટર જેની કિંમત 80,000 અને સેમસંગ સ્માર્ટફોન જેની કિંમત 20,000 આ તમામ મળી કુલ મુદામાલ 2,54,650 રૂપિયા કબજે કર્યો હતો. આરોપી સામે નાર્કોટિક્સ આેક્ટ હેઠળ ગુનો નોંધી કડક પૂછપરછ હાથ ધરી છે. તપાસમાં ખાસ ખબર પડી કે ફરદીન ઉર્ફે ડુર્ગુ વર્ષ 2025માં SOG ના ચોપડે NDPS ગુનામાં ઝડપાઈ ચૂકો છે. આ गાંજો તેણે ગોમતીપુરના ફકરૂદ્દિન ઉર્ફે ટકલાને વેચાણ અર્થે મેળવ્યો હતો. આરોપી અગાઉ 2 થી 3 વાર આ સપ્લાયર પાસેથી ગાંજો લાવીને અમદાવાદના બાપુનગર, રૂખિયોવ અને ગોમતીપુર વિસ્તારોમાં છૂટક વેચાણ કરતો હોવાની કબૂલાત કરી છે. હાલમાં ગોમતીપુર પોલીસ પકડાયેલા આરોપીની રિમાન્ડ મેળવવાના પ્રયાસો કરી રહી છે. નાસી છૂટેલા મુખ્ય સપ્લાયર ફકરૂદ્દિન ઉર્ફે ટકલાને પકડવા માટે જુદી જુદી ટીમો બનાવી શોધખોળ ચાલુ છે. જો સપ્લાયર પકડાશે તો આ ગાંજા નેટવર્કના મૂળ સુધી પહોંચી શકાશે.0
0
Report
Advertisement
गुरुग्राम पुलिस ने GMDA के साथ मिलकर अवैध निर्माण पर बुल्डोजर चलाया
Gurugram, Haryana:आदतन अपराधी पर चला गुरुग्राम पुलिस का बुल्डोजर आरोपी द्वारा अवैध रूप से मकान मनाया गया था मकान आरोपी पर दर्ज हैं 09 गंभीर आपराधिक अभियोग गुरुग्राम क्राइम ब्रांच द्वारा लगातार की जा रही है आदतन अपराधियों की संपत्ति कि समीक्षा अभिषेक उर्फ़ नीटू धनवापुर निवासी के मकान के ऊपर कि गई कार्रवाई 50 गज जमीन पर किया हुआ था अवैध निर्माण, पुलिस ने जीएमडीए के साथ मिलकर कि कार्रवाई आरोपी अभिषेक के ऊपर लगभग 9 आपराधिक मामले दर्ज0
0
Report
जांजगीर-चांपा में जुआ फड़ पर पुलिस की ताबड़तोड़ रेड; 9 गिरफ्तार
Taga, Chhattisgarh:ब्रेकिंग जांजगीर-चांपा जांजगीर में जुआ फड़ पर पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन,, गोरिल्ला वार तकनीक से घेराबंदी कर जुआ फड़ पर रेड,, बनारी में मकान के अंदर चल रहा था लाखों का जुआ, मौक़े से 9 जुआरी गिरफ्तार, , जुआरियों से 4 लाख 28 हजार 420 रुपए नगद जब्त ताशपत्ती और अन्य सामग्री भी पुलिस ने किया जब्त, , कोतवाली पुलिस और रिस्पांस टीम की संयुक्त कार्रवाई, , एसपी विजय कुमार पांडेय के निर्देश पर हुई कार्रवाई, , सभी आरोपियों पर छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत केस दर्ज, , गिरफ्तार सभी 9 आरोपियों को भेजा गया न्यायिक रिमांड पर, , जुआ खेलने के लिए मकान उपलब्ध कराने वाले मालिक पर भी होगी अलग कार्रवाई, जांजगीर कोतवाली पुलिस की कार्रवाई से जुआरियों में मचा हड़कंप,0
0
Report
जालौर नगर परिषद सभापति चुनाव: बंसीलाल कांग्रेस विजयी
Jaipur, Rajasthan:जालौर नगर परिषद के सभापति का परिणाम 23 बंसीलाल कांग्रेस 17 जयसिंह भाजपा बंसीलाल कांग्रेस का उम्मीदवार विजय0
0
Report
Advertisement
रामगढ़ नगरपालिका: प्रेम मेघवाल भाजपा चेयरमैन निर्वाचित, 23 वोट से जीत
Alwar, Rajasthan:रामगढ़ नगरपालिका में भाजपा का कब्जा, प्रेम मेघवाल 23 वोट से चेयरमैन निर्वाचित रामगढ़। रामगढ़ नगरपालिका चेयरमैन पद के चुनाव में भाजपा ने स्पष्ट बहुमत के साथ जीत दर्ज की है। भाजपा प्रत्याशी प्रेम मेघवाल ने कांग्रेस के गुरबक्स जाटव को 11 मतों के अंतर से हराकर चेयरमैन पद पर कब्जा किया। प्रेम मेघवाल को कुल 23 वोट मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी गुरबक्स जाटव के खाते में 12 वोट आए। नगरपालिका के सभी 35 पार्षदों ने मतदान में हिस्सा लिया। सोमवार को सुबह 10 बजे से एसडीएम कार्यालय में मतदान प्रक्रिया शुरू हुई, जो दोपहर 1 बजे तक चली। मतदान के बाद मतगणना की गई और परिणाम घोषित होते ही भाजपा खेमे में खुशी की लहर दौड़ गई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर जीत का जश्न मनाया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। मतगणना के दौरान रामगढ़ विधायक सुखवंत सिंह भी एसडीएम कार्यालय पहुंचे। परिणाम घोषित होने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक को जीत की बधाई दी। विधायक सुखवंत सिंह ने कहा कि पार्षदों ने भाजपा के पक्ष में मतदान कर पार्टी को मजबूती दी है। उन्होंने कहा कि अब रामगढ़ नगरपालिका क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने का प्रयास किया जाएगा। दरअसल, हाल ही में हुए नगरपालिका चुनाव में भाजपा के 13, कांग्रेस के 8 और 14 निर्दलीय पार्षद निर्वाचित हुए थे। चेयरमैन चुनाव में बहुमत के लिए 18 पार्षदों के समर्थन की जरूरत थी। ऐसे में 14 निर्दलीय पार्षदों की भूमिका महत्वपूर्ण मानी जा रही थी। चुनाव परिणाम में भाजपा प्रत्याशी प्रेम मेघवल को 23 वोट मिलने से स्पष्ट है कि भाजपा को अपने 13 पार्षदों के अलावा निर्दलीय पार्षदों का भी समर्थन मिला। मतदान के दौरान भाजपा पार्षदों के साथ कुछ निर्दलीय पार्षद भी बसों से एसडीएम कार्यालय पहुंचे। चुनाव को लेकर प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। एसडीएम कार्यालय के बाहर भारी पुलिस बल तैनात रहा, वहीं दोनों दलों के समर्थकों की भी भीड़ मौजूद रही। प्रेम मेघवाल की जीत की घोषणा होते ही भाजपा समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की और आतिशबाजी के साथ जीत का जश्न मनाया।0
0
Report
धनबाद में 46 वर्षीय दौलत तांती तेज़ पिकअप से कुचलकर मौत, सड़क जाम
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद बाजार समिति में मोटिया का काम करने वाले 46 वर्षीय दौलत तांती नाम के व्यक्ति पर काम के दौरान रविवार की रात नौ बजे तेज़ रफ़्तार पीकअप वैन के द्वारा बुरी तरह कुचल कर फरार हो गया आनन फानन मे वहां कार्यरत लोगों ने पहले निजी अस्पताल में भर्ती करवाया जहां से डाक्टरों ने SNMMCH में रेफर कर दिया जांच के बाद डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया । वहीं बरवाअड्डा बाजार समिति में काम करने वाले मोटिया लोगों ने बाजार समिति के फल मंडी में मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर मृत के परिजनों के लिए मुआवजे की मांग की मृतक बिहार जमुई छिदलाही गिद्दोर का रहने वाला है ।0
0
Report
दूदू में बाबूलाल नागर के समर्थकों ने बनाया बोर्ड, कांग्रेस की जीत
Dudu, Rajasthan:दूदू में भाजपा के गढ़ में पूर्व मंत्री बाबूलाल नागर का चला पंजा। दूदू विधानसभा में चेयरमैन की कुर्सी पर कांग्रेस का दबदबा। दूदू में कांग्रेस की गरिमा कंवर बनी चेयरमैन, कांग्रेसियों में खुशी की लहर। कांग्रेस की गरिमा कंवर को मिले 14 वोट वही भाजपा के भूपेंद्र सिंह को मिले 11 वोट। 4 वोटो से जीती कांग्रेस, दूदू में डिप्टी सीएम डॉ प्रेमचंद बैरवा के गढ़ में पूर्व मंत्री बाबूलाल नागर ने बनाया बोर्ड। पूर्व मंत्री बाबूलाल नागर ने कार्यकर्ताओं के साथ मनाया जश्न। पूर्व मंत्री बाबूलाल नागर ने जताया आभार, रिटर्निंग अधिकारी गुलाब सिंह वर्मा ने दिलाई शपथ।0
0
Report
Advertisement
