icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बांसवाड़ा में धर्मांतरण के लिए दबाव और मारपीट: FIR दर्ज

AOAjay OjhaJust now
Banswara, Rajasthan:जिला - बांसवाड़ा विधानसभा- बांसवाड़ा लोकेशन - बांसवाड़ा 16 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कराई गई है। रिपोर्ट कलिंजरा थाना क्षेत्र के माकड़ीचोर गांव निवासी ने दी है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि ईसाई धर्म अपनाने के लिए ₹1 लाख और हर महीने ₹25 हजार देने का प्रलोभन दिया गया। साथ ही RPSC के जरिए RAS में चयन कराने, गाड़ी और अन्य सुविधाएं देने का लालच देने का भी आरोप है। शिकायतकर्ता ने बपतिस्मा संस्कार कराने के प्रयास और धर्मांतरण से इनकार करने पर लात-घूंसों व लट्ठ से मारपीट करने की बात कही है। जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने और हिंदू देवी-देवताओं के अपमान के आरोप भी लगाए गए हैं। FIR में 22 सितंबर को शिवपुरा में कार्यक्रम आयोजित होने और वहां 100 से 150 लोगों के मौजूद होने का उल्लेख है। बलवंत के मकान परिसर में चर्च संचालित होने तथा बड़े गिरोह द्वारा करीब 10 हजार लोगों के धर्मांतरण के दावे भी किए गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है。
0
0
Report

बीच बाजार में युवक पर हमला: CCTV में कैद मारपीट

Basti, Uttar Pradesh:वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के गणेशपुर के पास बीच बाजार एक युवक पर कई लोगों ने हमला कर दिया। आरोप है कि रोड किनारे खड़े अजय यादव को अचानक कुछ युवकों ने घेर लिया और लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से मारपीट शुरू कर दी। अचानक हुए हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मारपीट के दौरान अजय यादव जमीन पर गिर पड़ा। हमले में उसके शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आने की बात सामने आई है। गंभीर हालत में घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पूरी घटना पास की दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। वायरल हो रहे CCTV फुटेज में कई युवक अजय को घेरकर मारपीट करते नजर आ रहे हैं। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। हालांकि, हमले की वजह और आरोपियों की पहचान को लेकर पुलिस की कार्रवाई का इंतजार है।
0
0
Report

हरदोई में फेविक्विक खरीद विवाद—दुकानदार के सिर पर चोट, CCTV में पूरी वारदात दर्ज

Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई में फेविक्विक खरीदने को लेकर विवाद,दुकान में घुसकर दुकानदार से मारपीट,पत्थर लगने से सिर फूटा,CCTV में कैद हुई पूरी वारदात हरदोई के संडीला कस्बे में फेविक्विक खरीदने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। आरोप है कि तीन अज्ञात युवकों ने एक किराना दुकान में घुसकर दुकानदार के साथ जमकर मारपीट की। इसी دوران पत्थर लगने से दुकानदार के सिर में चोट लग गई। मारपीट की पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।पीड़ित दुकानदार ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पूरा मामला संडीला कस्बे के मोहल्ला छोटा चौराहा का है यहां रहने वाले गौरव गुप्ता उर्फ राजा की चौराहे के पास किराना की दुकान है। गौरव के मुताबिक,तीन अज्ञात युवक उनकी दुकान पर फेविक्विक खरीदने पहुंचे थे।इसी दौरान किसी बात को लेकर दुकानदार और युवकों के बीच कहासुनी हो गई।विवाद बढ़ने पर गाली-गलौज भी हुई, जिसके बाद तीनों युवक वहां से चले गए। आरोप है कि कुछ देर बाद तीनों युवक दोबारा दुकान पर पहुंचे और दुकान के अंदर घुसकर गौरव के साथ मारपीट शुरू कर दी।इस दौरान हाथापाई के बीच पत्थर लगने से गौरव के सिर में चोट आ गई।आरोप है कि मारपीट करने के बाद तीनों युवक दुकानदार को जानमाल की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।घटना के बाद आसपास के लोगों में भी हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित से घटना की जानकारी ली।दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में मारपीट की पूरी वारदात रिकॉर्ड हो गई है,जिसमें आरोपी युवक दुकान के अंदर मारपीट करते नजर आ रहे हैं।पीड़ित दुकानदार ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। फुटेज के जरिए पुलिस अब अज्ञात आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।
0
0
Report
Advertisement

कर्मा पूजा के बाद गंगा में हादसा: 4 बचे, 3 की तलाश जारी

Danapur, Bihar:मनेर। कर्मा पूजा के बाद झुर प्रवाहित करने हल्दी छपरा गंगा घाट पहुंची महिलाओं और किशोरियों के साथ बुधवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। झुर प्रवाहित करने के दौरान गंगा के गहरे पानी में जाने से सात लोग डूबने लगे, जिनमें से ग्रामीणों की तत्परता से चार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि तीन लोगों की तलाश जारी है。 लापता लोगों में हल्दी छपरा सातआना गांव निवासी संजू देवी (36), प्रीति कुमारी (14) और अंजलि कुमारी (13) शामिल हैं। बताया जा रहा है कि संजू देवी अपनी दोनों भतीजियों के साथ कर्मा पूजा के बाद झुर प्रवाहित करने गंगा घाट पहुंची थीं। इसी दौरान गहरे पानी में जाने से हादसा हुआ。 घटना की सूचना मिलते ही घाट पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय गोताखोरों की मदद से चार लोगों को बाहर निकाला गया, जबकि संजू देवी समेत तीन लोगों की तलाश की जा रही है। मौके पर ग्रामीणों और परिजनों की भीड़ जुटी हुई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है。 फिलहाल स्थानीय गोताखोरों की टीम गंगा में लापता तीनों की तलाश में जुटी है। प्रशासन से भी तलाशी अभियान तेज करने की मांग की जा रही है।
0
0
Report

सम्राट चौधरी बोले बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे से बढ़ेगी कनेक्टिविटी

Buxar, Bihar:मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज बक्सर पहुंचे, जहां उन्होंने वामन भगवान का दर्शन और विधिवत पूजा-अर्चना की। पूजा के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि बक्सर से भागलपुर तक ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे बनाया जाएगा। इसके अलावा बक्सर-कोईलवर तटबंध के रास्ते भागलपुर तक एक और एक्सप्रेसवे के निर्माण की बात भी उन्होंने कही। मुख्यमंत्री के इस ऐलान से बक्सर समेत शाहाबाद और आसपास के जिलों में बेहतर कनेक्टिविटी की उम्मीद बढ़ गई है। वामन भगवान के दर्शन-पूजन के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी चुरामनपुर पंचायत सरकार भवन पहुंचे। यहां उन्होंने विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण किया और सरकारी योजनाओं की जानकारी ली। इसके बाद मुख्यमंत्री जीविका दीदियों के साथ संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए, जहां वे महिलाओं से बातचीत कर उनके अनुभव और सरकारी योजनाओं से मिल रहे लाभ की जानकारी ले रहे हैं। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
0
0
Report
Advertisement

मनोज यादव महाराज पर फिर जताया भरोसा, हिंदू महासभा की कमान दोबारा सौंपी

VKVasim KhanFollow6m ago
Muhammadabad Gohna, Uttar Pradesh:मुहम्मदाबाद गोहना, मऊ। अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष अनुपम मिश्रा के नेतृत्व में जनपद मऊ में संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज हो गई है। प्रदेश अध्यक्ष ने श्री विष्णु मंदिर चरित्तर ट्रस्ट के अध्यक्ष मनोज यादव महाराज को पुनः जनपद मऊ का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। नियुक्ति के बाद मनोज यादव महाराज ने हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अनुपम मिश्रा ने सनातन संस्कृति को आगे बढ़ाने तथा संगठन को मजबूत बनाने की अपील की।
0
0
Report
Advertisement

मुरादनगर गणेश विसर्जन के दौरान उपद्रव: पुलिस ने मुख्य आरोपियों को हिरासत में लिया

Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के मुरादनगर में गणेश विसर्जन के दौरान माहौल उस वक्त तनावपूर्ण हो गया, जब सैंथली गेट के पास कुछ उपद्रवियों ने मामूली सी बात पर जमकर उत्पात मचाया। प्रत्यक्षदर्शियों और पीड़ित दुकानदारों के अनुसार, गणेश विसर्जन की भीड़ के पीछे आए कुछ उपद्रवियों ने पहले तो सड़क पर खड़ी कारों और दुकानों के बाहर रखी ठेलियों, बोतलों व सामान में भारी तोड़फोड़ की। जब इसका विरोध किया गया, तो इन उपद्रवियों ने दुकानदारों और राहगीरों को अपना निशाना बनाया, जिससे प्रखर और विनय समेत कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मुरादनगर पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची और हालात को संभाला। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कुछ मुख्य उपद्रवियों को हिरासत में ले लिया है, जबकि घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहाँ उनका इलाज जारी है। प्रशासन अब इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बाकी उपद्रवियों की पहचान कर कड़ी कानूनी कार्रवाई करने में जुटा है.
0
0
Report

कटिहार में नाबालिग पर खिड़की से ज्वलनशील पदार्थ फेंका गया, हालत गंभीर

Katihar, Bihar:कटिहार जिले के सालमारी थाना क्षेत्र के हरलगा गांव में सोमवार देर रात्रि 12 वर्षीय बच्ची पर खिड़की से ज्वलनशील पदार्थ फेंके जाने का मामला सामने आया है. बच्ची गंभीर रूप से झुलस गई. परिजनों ने तत्काल उसे अस्पताल में भर्ती कराया. स्थानीय लोग एसिड फेंके जाने की आशंका जता रहे हैं. एफएसएल टीम ने घटनास्थल से नमूने संग्रहित किए हैं. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई. बच्ची को बारसोई अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसका उपचार जारी है. मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. जांच रिपोर्ट और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. फेंके गए पदार्थ की वास्तविक प्रकृति की पुष्टि अभी नहीं हुई.
0
0
Report
Advertisement

कासगंज में नेहा के शव से हत्या की आशंका, ट्यूबल की छत पर नग्न अवस्था मिला शव

Kasganj, Uttar Pradesh:यूपी के कासगंज में 23 वर्षीय युवती नेहा का शव बुधवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में एक ट्यूबल की छत पर पड़ा मिला। युवती का शव नग्न अवस्था में था और गला कटा हुआ था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में खलबली मच गई। एसपी सहित तमाम अधिकारी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। फोरेंसिक टीम और डाग स्क्वायड ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। शहर के मुहल्ला अशोक नगर निवासी बाबू खां की बेटी नेहा मंगलवार रात करीब एक बजे से घर से लापता थी। परिजनों के अनुसार वह अपनी बडी बहन निशा को नशीला पदार्थ खिलाकर घर से करीब तीन लाख रुपये और जेवर लेकर निकली थी। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। बुधवार सुबह बंद रेलवे क्रॉसिंग के पास फतेहसिंह के ट्यूबल की छत पर शव पड़ा हुआ था। संचालक छत पर चिड़ियों को चराने के लिए पहुंचा। इसी दौरान उसकी नजर छत पर पड़े युवती के शव पर गई। उसने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। शव की स्थिति देखकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर फोरेंसिक टीम से जांच कराई। डाग स्क्वायड ने भी आसपास के क्षेत्र में सुराग तलाशे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारण और चोटों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। नेहा छह भाई-बहनों में सबसे छोटी थी। उसकी बड़ी बहन निशा की शादी अक्टूबर में प्रस्तावित थी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने युवती के मोबाइल फोन, घर से निकलने के समय, रुपये और जेवर तथा उसके संपर्क में रहे लोगों के संबंध में जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है。
0
0
Report

अanjौली खेत में अजगर: ग्रामीणों के बीच हड़कंप, वन विभाग ने रेस्क्यू किया

Karauli, Rajasthan:बाजरा काट रही महिलाओं के सामने आया अजगर, वन विभाग ने किया रेस्क्यू. अंजौली गांव के खेत में अजगर दिखने से मचा हड़कंप, सुरक्षित रेस्क्यू के बाद ग्रामीणों ने ली राहत की सांस. घटनास्थल: अंजौली गांव. टूंडा-न्यूज़ के अनुसार, अंजौली गांव में खेत में बाजरा काट रही महिलाओं के सामने अचानक विशाल अजगर आ गया। अजगर को देखते ही महिलाएं घबरा गईं और मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों की सूचना पर सर्पमित्र एवं वन्यजीव विशेषज्ञ मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। बताया गया कि अजगर ने किसी बड़े जीव का शिकार किया था, जिससे उसका शरीर सामान्य से काफी भारी दिखाई दे रहा था। अजगर को देखकर खेत में काम कर रहे लोगों में कौतूहल के साथ डर का माहौल बना रहा। सूचना मिलने के बाद पहुंचे वन्यजीव विशेषज्ञ ने अजगर को सुरक्षित तरीके से काबू में लेकर रेस्क्यू किया। इसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। विशेषज्ञ ने ग्रामीणों से अपील की कि खेत या आबादी क्षेत्र में सांप अथवा अन्य वन्यजीव दिखाई देने पर उन्हें नुकसान न पहुंचाएं। इसकी सूचना तत्काल वन विभाग या प्रशिक्षित वन्यजीव रेस्क्यू टीम को दें, ताकि वन्यजीव को सुरक्षित बचाया जा सके।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top