271002
गोंडाः ग्राम पंचायत खैरा में बने सीएससी पर ग्रामीणों को मिल रही है आनलाइन की सुविधाएं
Gonda, Uttar Pradesh:विकास खंड पंडरी कृपाल के ग्राम पंचायत खैरा में निर्मित सीएससी से ग्रामीणों को आनलाइन की सुविधा मिल रही है। तैनात ग्राम पंचायत सचिव त्रियंबक सिंह ने बताया कि विकास खंड पंडरी कृपाल में अभी पांच सीएससी मिला था जिसमें एक ग्राम पंचायत खैरा में निर्माण कराया गया है। प्रातः10 बजे से सांय पांच बजे तक पंचायत सहायक द्वारा ग्रामीणों को आनलाइन सुविधा प्रदान किया जा रहा है। निवास प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, इनकम टैक्स आदि के लिए ग्रामीण सीएससी का लाभ उठा रहे हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मुरादाबाद अस्पताल में डिप्टी CM ब्रजेश पाठक का निरीक्षण, मरीजों की स्थिति पर नजर
Noida, Uttar Pradesh:मुरादाबाद पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, मुरादाबाद जिला अस्पताल में निरीक्षण के दौरान उनके साथ जिले के डीएम, एसएसपी और सीएमओ मौजूद थे, डिप्टी सीएम अस्पताल में मरीजों का हाल जान रहे थे।0
0
Report
बलरामपुर बस चेकिंग: 12 बसों के चालान, 1.56 लाख जुर्माना जो त्योहार से पहले सुरक्षा पर फोकस
Balrampur, Uttar Pradesh:त्योहारों से पहले बलरामपुर में बसों पर परिवहन विभाग का शिकंजा, 12 बसों का चालान; 1.56 लाख रुपये जुर्माना बलरामपुर में आगामी त्योहारों के मद्देनजर यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए परिवहन विभाग ने यात्री बसों के खिलाफ विशेष चेकिंग अभियान चलाया।16- 17 अक्टूबर 2026 की रात चलाए गए इस अभियान में बसों के सुरक्षा मानकों की जांच की गई। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर 12 बसों का चालान करते हुए कुल 1 लाख 56 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। परिवहन आयुक्त, उत्तर प्रदेश और जिलाधिकारी बलरामपुर के निर्देश पर चलाए गए अभियान के दौरान बसों में यात्रियों की सुरक्षा से जुड़े विभिन्न इंतजामों को परखा गया। अधिकारियों ने बसों में आपातकालीन निकास द्वार (इमरजेंसी एग्जिट), अग्निशमन यंत्र, आवश्यक सुरक्षा उपकरणों, लाइटों और अन्य निर्धारित मानकों की जांच की। इसके साथ ही बसों की छत पर निर्धारित सीमा से अधिक सामान लादने के मामलों पर भी नजर रखी गई। चालकों के नशे की हालत में वाहन चलाने की आशंका को देखते हुए ब्रेथ एनालाइजर के माध्यम से उनकी जांच की गई। चालकों को दी गई सख्त हिदायत चेकिंग अभियान के दौरान चालकों और परिचालकों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए। उन्हें निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने और किसी भी परिस्थिति में नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने के प्रति जागरूक किया गया। आगे भी जारी रहेगा अभियान सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) बृजेश ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षित और सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए इस तरह के अभियान लगातार जारी रहेंगे। वाहन संचालकों और चालकों से सभी निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन करने की अपील की गई है। परिवहन विभाग की इस कार्रवाई से साफ है कि त्योहारों के दौरान यात्रियों की सुरक्षा को लेकर लापरवाही बरतने वाले वाहन संचालकों पर कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
नूरपुर NDPS मामले: 103 केस, 175 आरोपी गिरफ्तार, संपत्ति जब्ती
Nurpur, Himachal Pradesh:एंकर:- पुलिस जिला नूरपुर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। जनवरी से सितंबर 2026 तक NDPS एक्ट के तहत 103 मामले दर्ज कर 175 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने हेरोइन, चरस, चूरा-पोस्त और अफीम के साथ 1 लाख 44 हजार रुपये की नकदी भी जब्त की है। पुलिस जिला नूरपूर के एएसपी धर्म चंद वर्मा के अनुसार, नौ माह में हेरोइन के 71, चरस के 29, चूरा-पोस्त के दो और अफीम का एक मामला दर्ज किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में 160 पुरुष और 15 महिलाएं शामिल हैं। पुलिस ने 2 किलो 262 ग्राम हेरोइन, 19 किलो 285 ग्राम चरस, 4 किलो 172 ग्राम चूरा-पोस्त और 428 ग्राम अफीम बरामद की है। इसके अलावा 1 लाख 44 हजार रुपये की नकदी जब्त की गई है। जनवरी से सितंबर 2026 तक पुलिस जिला नूरपुर में NDPS एक्ट के तहत 103 मामले दर्ज किए गए हैं और 175 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। नशे के अवैध कारोबार से जुड़ी संपत्तियों पर भी पुलिस कार्रवाई कर रही है। 17 NDPS मामलों में सक्षम प्राधिकारी से मंजूरी मिलने की जानकारी दी गई है। इन मामलों में 29 करोड़ 95 लाख 92 हजार 857 रुपये की संपत्ति से संबंधित मंजूरी मिली है, जिन्हें कब्जे मे ले लिया गया है जबकि 2 करोड़ 20 लाख 8 हजार 358 रुपये की संपत्ति की जब्ती एवं फ्रीजिंग प्रक्रिया लंबित है। PIT NDPS एक्ट के तहत भेजे गए 38 मामलों में 23 की पुष्टि हो चुकी है, सात लंबित हैं और अन्य मामलों में कार्रवाई जारी है। नशे के अवैध कारोबार से अर्जित संपत्तियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। संपत्ति जब्ती और फ्रीजिंग की प्रक्रिया के लिए सक्षम प्राधिकारी से समन्वय किया जा रहा है। नशा तस्करी में संलिप्त लोगों के खिलाफ कानून के तहत प्रभावी कार्रवाई करना पुलिस की प्राथमिकता है। नूरपुर पुलिस का कहना है कि नशे की तस्करी पर अंकुश लगाने और अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई का अभियान आगे भी जारी रहेगा।0
0
Report
Advertisement
हरियाणा प्रभारी स्मृति ईरानी के दौरे से भाजपा संगठन मजबूत करने की तैयारी
Panipat, Haryana:हरियाणा आएंगी भाजपा की प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी पंचकूला में संगठन की मजबूती पर होगा मंथन हरियाणा में विकास की नई ऊंचाइयों को छू रही सरकार डॉ. अर्चना गुप्ता कॉकरोच पार्टी के प्रदर्शनों को बताया विफल बोलीं भ्रामक प्रचार से लोकतांत्रिक संस्थाओं पर जनता का विश्वास नहीं डिगा सकते पानीपत। हरियाणा में भाजपा सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में पिछले दो वर्षों के दौरान हरियाणा विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। सरकार ने महिलाओं, किसानों और बुनियादी ढांचे के विकास के लिए कई कदम उठाए हैं। वहीं, 22 और 23 अक्टूबर को भाजपा की हरियाणा प्रभारी एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और सह-प्रभारी डॉ. भोला सिंह प्रदेश के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान पंचकूला स्थित भाजपा कार्यालय पंचकमल में संगठन की मजबूती और आगामी राजनीतिक रणनीति पर चर्चा होगी। डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि स्मृति ईरानी का हरियाणा का यह पहला दौरा है। इस दौरान अलग-अलग श्रेणियों में बैठकें आयोजित की जाएंगी, जिनमें पार्टी की कोर कमेटी, प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी, विधायक तथा बोर्डों के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन भाग लेंगे। बैठकों का मुख्य उद्देश्य संगठन के विस्तार और उसे जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए आगे की दिशा तय करना है। उन्होंने कहा कि भाजपा जनसरोकारों से जुड़कर काम करने में विश्वास रखती है और बूथ की मजबूती संगठन की प्राथमिकता है। बैठकों में आगामी चुनावों की तैयारियों को लेकर भी विचार-विमर्श हो सकता है。 महिलाओं और किसानों के हित में सरकार के काम गिनाए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में महिलाओं के हित में योजनाएं लागू की गई हैं। उन्होंने लाडो लक्ष्मी योजना और 500 रुपये में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने की व्यवस्था का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार महिलाओं की जरूरतों का ध्यान रख रही है। किसानों के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि सरकार बीज से लेकर बाजार तक किसानों के साथ खड़ी है और मुख्यमंत्री स्वयं कृषि से जुड़े विषयों की निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने प्रदेश में हाईवे और सड़कों के निर्माण सहित विकास कार्यों के लिए भी सरकार की सराहना की। हाल में हुई बारिश से फसलों को हुए नुकसान के संबंध में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री, कृषि मंत्री और सरकार के अन्य प्रतिनिधि स्थिति पर लगातार नजर रख रहे हैं। किसानों के हित में सरकार उचित कदम उठाएगी। विपक्ष पर भ्रामक प्रचार करने का आरोप विपक्षी दलों के प्रदर्शनों पर प्रतिक्रिया देते हुए डॉ. अर्चना गुप्ता ने आरोप लगाया कि विपक्ष भ्रामक प्रचार के जरिए देश में अस्थिरता फैलाने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक और संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाकर जनता का विश्वास कमजोर करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन देश के नागरिक ऐसे प्रचार से प्रभावित नहीं होंगे। उन्होंने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का उल्लेख करते हुए कहा कि मतदाता सूची का शुद्धीकरण पारदर्शी प्रक्रिया के तहत किया जा रहा है। उनके अनुसार, इसका उद्देश्य पात्र मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा करना और मतदाता सूची को शुद्ध बनाना है। उन्होंने विपक्ष के हालिया प्रदर्शन को विफल बताते हुए कहा कि जनता अब भ्रामक दावों पर विश्वास नहीं कर रही है。 बाइट डॉ अर्चना गुप्ता प्रदेश अध्यक्ष0
0
Report
हाईकोर्ट से राहत: हनुमानगढ़ विधायक गणेशराज बंसल की गिरफ्तारी रोक, अगली सुनवाई आठ सप्ताह बाद
Jodhpur, Rajasthan:हनुमानगढ़ विधायक गणेशराज बंसल को हाईकोर्ट से राहत, गिरफ्तारी पर रोक 10 महीने पहले दी गई धमकी के मामले में दर्ज FIR पर सुनवाई, जांच में शामिल होने के निर्देश; 8 सप्ताह बाद होगी अगली सुनवाई जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने हनुमानगढ़ के विधायक गणेशराज बंसल को धमकी देने के मामले में दर्ज एफआईआर में राहत प्रदान की है। न्यायाधीश आशुतोष कुमार की एकलपीठ ने विधायक को जांच में शामिल होने के निर्देश देते हुए स्पष्ट किया कि कोर्ट के आगामी आदेश के बिना उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जाएगा। मामले की अगली सुनवाई आठ सप्ताह बाद होगी। विधायक गणेशराज बंसल की ओर से भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 528 के तहत याचिका दायर कर हनुमानगढ़ जंक्शन थाने में दर्ज एफआईआर को निरस्त करने की मांग की गई थी। यह एफआईआर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 351(3), 61(2) और 111(2)(बी) के तहत दर्ज की गई है। याचिकाकर्ता ने उठाए देरी और आरोपों पर सवाल विधायक की ओर से अधिवक्ता मुकेश माहेश्वरी और कुणाल उपाध्याय ने पक्ष रखते हुए कहा कि परिवादी रिछपाल सिंह खार्रा की शिकायत के अनुसार, 3 जनवरी 2026 को हनी बॉक्सर ने उन्हें फोन कर जान से मारने की धमकी दी थी। आरोप है कि यह धमकी विधायक की ओर से दी गई थी। याचिकाकर्ता के वकीलों का کہنا था कि कथित घटना के करीब 10 महीने बाद 7 अक्टूबर 2026 को एफआईआर दर्ज कराई गई। साथ ही, एफआईआर में विधायक की ओर से सीधे धमकी देने का आरोप नहीं है। वकीलों ने दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश का हवाला देते हुए कहा कि परिवादी की ओर से पहले भी कई एफआईआर दर्ज कराई गई हैं। उन्होंने यह भी बताया कि विधायक के खिलाफ दर्ज दो अन्य एफआईआर को हाईकोर्ट की समन्वय पीठ 23 सितंबर 2026 को निरस्त कर चुकी है। एक अन्य मामले में भी विधायक को गिरफ्तारी से संरक्षण मिला हुआ है। सरकार और परिवादी ने किया विरोध राज्य सरकार की ओर से अतिरिक्त महाधिवक्ता दीपक चौधरी तथा परिवादी की ओर से अधिवक्ता हस्तीमल सारस्वत ने याचिका का विरोध किया। उनका कहना था कि मामले में गंभीर आरोप हैं और परिवादी के बयान दर्ज होना अभी बाकी है। दोनों पक्षों को सुनने के बाद हाईकोर्ट ने विधायक की उम्र 60 वर्ष होने और उनके वर्तमान विधायक होने सहित मामले के समग्र तथ्यों को ध्यान में रखते हुए गिरफ्तारी से संरक्षण दिया। हालांकि, एफआईआर निरस्त करने की मांग पर अंतिम फैसला नहीं सुनाया गया है। विधायक को जांच में शामिल होना होगा और मामले की सुनवाई आठ सप्ताह बाद फिर होगी।0
0
Report
उर्मिला मातोंडकर के साथ बिलासपुर रास डांडिया महोत्सव का धमाकेदार समापन
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। नवरात्र की भक्ति, संगीत और उल्लास के बीच भाटिया क्रिकेट अकादमी ओर से आयोजित तीन दिवसीय रास डांडिया महोत्सव का जोरदार समापन हुआ। फाउंडेशन क्रिकेट अकेडमी खेल मैदान में आयोजित अंतिम दिन की खास आकर्षण मशहूर फिल्म अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर रहीं। उनके साथ डांडिया खेलने के लिए शहरवासियों में खासा उत्साह दिखाई दिया। महिलाओं, युवाओं और बच्चों ने गरबा गीतों की धुन पर जमकर नृत्य किया। पूरा मैदान भक्ति और उत्सव के रंग में सराबोर नजर आया। अंतिम दिन माता रानी की महाआरती के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसके बाद संगीत और डांडिया का सिलसिला शुरू हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भागीदारी की। उर्मिला मातोंडकर ने बिलासपुर और लोगों की जमकर सहाना की। आयोजन के लिए समिति प्रमुख प्रिंस भाटिया की प्रशंसा की।0
0
Report
Advertisement
जौनपुर: जमीन विवाद से युवक ने आत्मघात का प्रयास, वीडियो वायरल
Jaunpur, Uttar Pradesh:जौनपुर में जमीन विवाद से परेशान युवक ने उठाया आत्मघाती कदम, आग से झुलसा; घटना का वीडियो आया सामने आग लगाने का लाइव तसवीर आया सामने लाइन बाजार क्षेत्र की घटना, जिला अस्पताल में चल रहा इलाज; युवक और उसके बेटे ने दबाव बनाने के लगाए आरोप नोट इस खबर में आग लगने का लाइव वीडियो है जौनपुर जिले के लाइन बाजार थाना क्षेत्र लवकरी परियावा गांव में जमीन विवाद से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है। कथित तौर पर विवाद से परेशान 38 वर्षीय युवक ने आत्महत्या का प्रयास किया, जिसमें वह गंभीर रूप से झुलस गया। घटना का वीडियो भी सामने आने की बात कही जा रही है। युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, घायल युवक की पहचान दिनेश मौर्य (38), पुत्र त्रिभुवन मौर्य, निवासी लवकरी परियावा, थाना लाइन बाजार, जौनपुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह जमीन को लेकर चल रहे विवाद से परेशान था। युवक का आरोप है कि मामले को लेकर उसे अपेक्षित मदद नहीं मिली और उस पर लगातार दबाव बनाया जा रहा था। पंचायत के बाद भी नहीं सुलझी परेशानी बताया गया कि करीब तीन दिन पहले गांव में जमीन विवाद को लेकर पंचायत हुई थी। युवक के अनुसार, पंचायत के बाद मामला सुलझने की उम्मीद थी, लेकिन इसके बावजूद वह खुद को दबाव में महसूस कर रहा था। इसी परेशानी के चलते उसने कथित तौर पर यह आत्मघाती कदम उठा लिया। घटना के बाद उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया गया। बेटे ने भी लगाए दबाव बनाने के आरोप घायल युवक के बेटे ने भी आरोप लगाया कि उसके पिता पर लगातार दबाव बनाया जा रहा था। उसका दावा है कि जमीन विवाद को लेकर पुलिस की ओर से भी दबाव महसूस कराया जा रहा था, जिससे उसके पिता परेशान थे। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और संबंधित पक्षों का आधिकारिक बयान सामने आना बाकी है। घटना के बाद गांव में चर्चा का माहौल है। फिलहाल दिनेश मौर्य का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। जमीन विवाद की वास्तविक स्थिति, युवक द्वारा लगाए गए आरोपों और मामले में पुलिस की भूमिका को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है। घटना के सभी पहलुओं की पुष्टि जांच और संबंधित अधिकारियों के बयान के बाद ही हो सकेगी। बाईट लकी मौर्य युवक का बेटा बाईट नरसिंह मौर्य पड़ोसी बाईट बाईट भाई0
0
Report
रेखा आर्य के वीडियो-ऑडियो से उत्तराखंड में FIR, घरेलू हिंसा का केस
Dehradun, Uttarakhand:ब्रेकिंग देहरादून कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने अस्पताल में की प्रेस कॉन्फ्रेंस पूरे घटनाक्रम की रेखा आर्य ने दी जानकारी मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि जो वीडियो और ऑडियो मैंने सोशल मीडिया में डाले हैं वह पूरे घटनाक्रम को बताता है जब मैंने गिरधारी लाल साहू का यह ऑडियो सुना तो मैं हैरान रह गई। इस ऑडियो को सुनने के बाद मुकदमा दर्ज न करने का कोई औचित्य नहीं रह जाता है हालांकि मैं अपने व्यक्तिगत जीवन को सोशल मीडिया से बहुत दूर रखती हूं वीडियो के जरिए मैंने यह कोशिश की, की महिला आम हो या खास हो अगर उसके साथ कोई घरेलू हिंसा होती है तो उसको निर्णय लेना चाहिए महिलाएं कई बार पारिवारिक परिस्थितियों के चलते सामाजिक प्रतिष्ठा के चलते , अत्याचार को सहन करती रहती हैं मैं यही दिखाना चाहती थी कि मेरे पास बहुत कुछ है , मैं तीन बार की विधायक हूं दो बार की मंत्री हूं, इस वीडियो के जारी होने के बाद कई तरह के सवाल उठेंगे। अपने बच्चों की रक्षा के लिए उस ऑडियो को सुनने के बाद मैं मुकदमा दर्ज कराया मेरे मायके ने मुझे जो संस्कार दिए हैं उसके मुताबिक मैंने अत्याचार न सहकर उसका विरोध करना स्वीकार किया FIR दर्ज हो गई है , मुझे भरोसा है उत्तराखंड पुलिस मुझे न्याय देगी गिरधारी लाल साहू के अवैध संबंधों के चलते मेरे वैवाहिक जीवन में परिवर्तन हो रहा था, मुझे जाति सूचक शब्द भी कहे जाते थे मेरे सहयोगियों को गिरधारी लाल साहू के द्वारा धमकाया जा रहा था मैंने जब मामले का पता लगाना चाहा तो ऑडियो सामने आया ऑडियो में जी रिंकू का जिक्र है वह गिरधारी लाल साहू की पहली पत्नी का बेटा है रेखा आर्य ने कहा की शादी के बाद मुझे पता चल गया था कि गिरधारी लाल साहू की पहले से एक शादी है लेकिन रिश्ते को निभाने की वजह से मैं चुप रही 2003 में पहली बार में निर्दलीय जिला पंचायत सदस्य बनी थी हर बार विधानसभा चुनाव के नामांकन में मैंने अपनी संपत्ति का पूरा ब्यौरा दिया है अगर मेरे पर भ्रष्टाचार के आरोप सही थे गिरधारी लाल साहू के पास मेरे खिलाफ सबूत थे तो उन्हें मेरी ओर मुकदमा दर्ज करने से पहले शिकायत कर देनी थी। अब मैं मुकदमा वापस ले लूं इसका प्रेशर बनाने के लिए यह झूठ कहा जा रहा है0
0
Report
कश्मीर में सर्दियों के मौसम में पर्यटन की लहर तेज़, नज़ारे लुभा रहे
Srinagar, Uttarakhand:A breathtaking transformation is underway in Kashmir, where snow-covered mountain peaks, fresh rainfall and golden sunshine are adding a new charm to the Valley’s spectacular landscape. From Gulmarg and Pahalgam to Sonamarg और Srinagar’s iconic Dal Lake, tourists are flocking to Kashmir to experience its unmatched natural beauty. While the upper reaches are witnessing snowfall, rainfall in the plains and beautiful spells of sunshine are creating picture-perfect scenes across several destinations. Tourists are enjoying the pleasant weather, capturing the mesmerising mountain views and soaking in the serene beauty of Dal Lake. Kashmir is witnessing a growing tourist rush as visitors arrive to experience the Valley’s breathtaking landscapes, snow-covered mountain peaks and changing autumn-to-winter weather. From the world-famous meadows of Gulmarg and the picturesque valleys of Pahalgam to the scenic landscapes of Sonamarg and the iconic Dal Lake in Srinagar, tourist destinations across Kashmir continue to attract visitors seeking a memorable holiday experience. The upper reaches of the Valley, including higher-altitude tourist destinations, have witnessed snowfall, transforming the mountains into spectacular white landscapes. Meanwhile, rainfall in the plains and intermittent sunshine have added to Kashmir’s natural charm, creating a unique combination of weather conditions that tourists are enjoying. At Gulmarg, surrounded by snow-covered peaks, visitors are captivated by the scenic beauty and the prospect of winter adventures. Pahalgam continues to charm tourists with its lush surroundings, mountain views and tranquil atmosphere, while Sonamarg offers breathtaking vistas of the snow-clad Himalayan ranges. In Srinagar, the iconic Dal Lake remains a major attraction, with tourists enjoying shikara rides, the reflection of surrounding mountains in the lake’s waters and moments of sunshine breaking through the clouds. The city’s Mughal gardens, traditional markets and rich cultural heritage further add to the tourist experience. Tourists visiting the Valley say Kashmir’s changing weather, fresh mountain air and spectacular natural scenery make the destination particularly appealing. The combination of snow in the higher reaches, rain in the plains and sunshine over the landscape offers visitors a glimpse of Kashmir’s distinctive seasonal beauty. The tourism sector remains a vital pillar of Jammu and Kashmir’s economy, supporting hoteliers, houseboat owners, transport operators, shikara operators, pony owners, guides, handicraft sellers and other local businesses. A sustained tourist flow can provide an important boost to livelihoods and strengthen the region’s tourism-based economy. As Kashmir transitions towards the winter season, expectations remain high among tourism stakeholders for more visitors to explore the Valley’s renowned destinations. However, tourists are advised to check weather forecasts, road conditions and official travel advisories before travelling to higher-altitude areas. With its snow-covered mountains, serene lakes, picturesque valleys and warm hospitality, Kashmir continues to showcase why it is widely celebrated as a paradise for nature lovers and holidaymakers. Kashmir’s message is clear: every season brings a new landscape, a new experience and another reason for tourists to discover the unparalleled beauty of the Valley.0
0
Report
Advertisement
जोधपुर में जनसुनवाई के बाद EWS आरक्षण और राजस्थानी भाषा संवैधानिक मान्यता पर चर्चा
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने आज जोधपुर के सर्किट हाउस में जनसुनवाई की। इसके बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के 10 प्रतिशत आरक्षण, राजस्थानी भाषा को संवैधानिक मान्यता देने और राजस्थान में आगामी पंचायती राज चुनाव को लेकर अपनी बात रखी। शेखावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण दिया, जिसकी पहले कल्पना भी नहीं की जा सकती थी। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 और 2015 में उन्होंने लोकसभा में इस विषय को लेकर कई बार आवाज उठाई थी। उन्होंने कहा कि EWS आरक्षण के नियमों में कृषि क्षेत्र से जुड़े परिवारों के साथ न्याय सुनिश्चित होना चाहिए। ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले या शहरों में निवास करने के बावजूद खेती को आजीविका का मुख्य साधन मानने वाले परिवारों के हितों का ध्यान रखना जरूरी है। शेखावत के अनुसार, इस विषय पर सरकार के स्तर पर चर्चा की गई थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट में विशेष अनुमति याचिका (SLP) लंबित होने के कारण निर्णय नहीं हो सका। अब याचिका पर निर्णय होने के बाद केंद्र सरकार इस विषय पर पूरे देश के संदर्भ में विचार कर रही है। उन्होंने बताया कि इस मुद्दे पर करीब 15 दिन पहले भी बैठक हुई थी और उम्मीद जताई कि जल्द ही कोई रास्ता निकलेगा। राजस्थानी भाषा को संवैधानिक मान्यता देने के सवाल पर शेखावत ने कहा कि वह वर्ष 1990 से इस संघर्ष के साथ खड़े हैं। यह राजस्थान के लोगों की अस्मिता से जुड़ा विषय है। उन्होंने बताया कि भारत सरकार के स्तर पर 32 से अधिक भाषाओं को मान्यता देने के प्रस्ताव लंबित हैं और गृह मंत्रालय इस दिशा में काम कर रहा है। शेखावत ने राजस्थानी भाषा के पक्ष में तर्क देते हुए कहा कि भोजपुरी और भोंटी जैसी भाषाओं को भी विभिन्न देशों में मान्यता मिली हुई है। उनके अनुसार, राजस्थानी भाषा को मान्यता देने के दावे को इन उदाहरणों से और मजबूती मिलती है। उन्होंने कहा कि राजस्थानी भाषा की मान्यता को लेकर सरकार के स्तर पर विचार-विमर्श जारी है और उन्हें जल्द निर्णय होने की उम्मीद है। आगामी पंचायती राज चुनाव में मुख्यमंत्री के प्रचार और भाजपा कार्यकर्ताओं की भूमिका से जुड़े सवाल पर शेखावत ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता केवल चुनाव के समय सक्रिय नहीं होता, बल्कि पूरे पांच साल सामाजिक सरोकारों और संगठन को मजबूत करने के लिए काम करता है। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय कार्यकर्ता अपनी पूरी ताकत लगाकर पार्टी की जीत सुनिश्चित करने का प्रयास करते हैं। भाजपा का लक्ष्य ग्रामीण क्षेत्रों में भी सरकार के साथ तीसरा इंजन जोड़ना है। शेखावत ने हालिया नगर निकाय चुनावों का उल्लेख करते हुए दावा किया कि राजस्थान में 70 प्रतिशत से अधिक निकायों में भाजपा के बोर्ड बने हैं। उन्होंने पंचायती राज चुनाव में भी इसी तरह के परिणाम आने की उम्मीद जताई: उन्होंने कहा कि राजस्थान में पिछले करीब 35 वर्षों के चुनावी इतिहास को देखें तो भाजपा के सत्ता में रहने के दौरान सामान्यतः 12 से 13 जिलों में भाजपा के जिला प्रमुख बनते रहे हैं, जबकि सत्ता से बाहर रहने पर यह संख्या चार से पांच जिलों तक रहती थी। शेखावत ने आगामी पंचायत चुनाव में भाजपा की स्थिति को लेकर भरोसा जताया।0
0
Report
छबड़ा में खाद संकट: किसानों की भीड़ और सीमित स्टॉक से बुवाई प्रभावित
Baran, Rajasthan:छबड़ा में खाद के लिए उमड़ी किसानों की भीड़, समिति पर लगी लंबी कतारें बाराँ के छबड़ा रबी फसलों की बुवाई के बीच छबड़ा में खाद की मांग को लेकर किसान परेशान हैं। शनिवार सुबह से ही कृषि विभाग की कृषि विक्रय सहकारी समिति पर डीएपी और यूरिया खाद लेने के लिए किसानों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही समिति परिसर में सैकड़ों किसानों की लंबी कतारें लग गईं। अपनी बारी का इंतजार करते किसान खाद के लिए घंटों खड़े रहे。 कृषि विभाग के सहायक निदेशक सुरेश मालव ने बताया कि वर्तमान में सहकारी समिति के पास कुल 1500 बैग खाद का स्टॉक उपलब्ध है। सीमित स्टॉक के चलते वितरण व्यवस्था बनाई गई है। इसके तहत प्रत्येक किसान को एक कट्टा डीएपी और तीन कट्टे यूरिया खाद दिए जा रहे हैं, ताकि अधिक से अधिक किसानों को खाद मिल सके। भीड़ को नियंत्रित करने और पारदर्शी वितरण के लिए पुलिस प्रशासन और कृषि विभाग के कर्मचारी मौके पर तैनात रहे। उनकी निगरानी में टोकन और कतार के अनुसार खाद का वितरण किया गया। खेती के पीक सीजन में समय पर खाद न मिलने से बुवाई प्रभावित होने की आशंका को लेकर किसान सुबह से ही समिति पहुंच रहे हैं। किसानों को उम्मीद है कि समय पर खाद मिलने से गेहूं, चना और सरसों की बुवाई समय पर पूरी हो सकेगी।0
0
Report
फलोदी के खेत में नकली घी बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, 390 किलो घी और 525 किलो पाम आयल बरामद
Jodhpur, Rajasthan:विनोद प्रजापत फलोदी 8118802381 फलोदी अवैध घी बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ त्यौहारी सीजन व पंचायतीराज राज चुनाव को लेकर ज़िला पुलिस सेल व खाद्य सुरक्षा विभाग टीम ने संयुक्त कार्रवाई कर फलोदी के पल्ली गांव में एक खेत में रात को दबिश देकर नकली घी बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर मौके से 390 किलो घी एंव 525 किलो पॉम आयल ( वनस्पति तेल ) सहित गैस सिलेण्डर, भट्टी, पैकिंग मशीन व खाली टीन बरामद हुए । देर रात तक चली इस कार्रवाई मे खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा सभी नकली घी से भरे टीन को जब्त कर खाद्य सुरक्षा एव मानक अधिनियम के तहत 04 नमूने जांच हेतु लिए गए। संबंधित कंपनी के प्रतिनिधियों को कॉपी राइट एक्ट में क़ानूनी कार्यवाही हेतु सूचना दी गई हैं। मौके पर आरोपी रुखम्मन जाट ने बताया कि वह पाम आयल ( वनस्पति तेल )से अन्य ब्रांडों के घी बना कर बाजार में सप्लाई करता हैं | इस बार भी सरपंच चुनाव से पहले वो भारी मात्रा में अवैध घी अलग अलग गॉवों में सप्लाई करने वाला था | मौके पर गोदाम में देसी घी जिन्हें पालीवाल देशी घी के नाम से और घी जिन्हें डेरी बेस्ट घी के नाम से बाजार में बेचा जाता था डॉ प्रताप सिंह राठौड़ ने बताया की खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण राजस्थान द्वारा त्योहारी सीजन के चलते विशेष अभियान चलाया गया हैं । किसी भी मिलावट करने वाले को बक्सा नहीं जाएगा ।0
0
Report
Advertisement
बलरामपुर के महिला अस्पताल में प्रसव के नाम पर 3000 वसूली का वीडियो सामने h
Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर महिला अस्पताल बना लूट का अड्डा, प्रसव के नाम पर 3000 वसूली का वीडियो सामने आने के बाद मचा हड़कंप,पहले भी उठ चुके हैं सवाल बलरामपुर नगर क्षेत्र में संचालित जिला महिला अस्पताल लूट का अड्डा बनता जा रहा है और वीडियो सामने आने के बाद से एक बार फिर विवादों में है। बलरामपुर का यह महिला अस्पताल अब स्वास्थ्य विभाग पर प्रश्न चिन्ह बन गया है। बताया जा रहा है यहां बिना पैसे के प्रसव हो ही नहीं सकता।प्रसव के नाम पर 3000 लेने का वीडियो सामने आने के बाद अस्पताल की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। यह अस्पताल अब जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के लिए चुनौती बनता जा रहा है।सोशल मीडिया पर भी मामले को लेकर लोग सवाल उठा रहे हैं कि सरकारी अस्पताल में यदि मरीजों से पैसे लिए जाएंगे तो गरीब परिवार इलाज के लिए कहां जाएंगे? महिला अस्पताल में अव्यवस्थाओं और शिकायतों का मामला पहले भी सामने आ चुका है। राज्य महिला आयोग तक शिकायत पहुंचने के बाद अब कथित रिश्वतखोरी का मामला तूल पकड़ रहा है। वीडियो सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं। लोगों का कहना है कि सरकारी अस्पतालों में गरीबों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी है। ऐसे में प्रसव के नाम पर पैसे लेने के आरोपों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। साथ ही यह भी पता लगाया जाना चाहिए कि मामले में किसी अन्य कर्मचारी की भूमिका तो नहीं है। महिला अस्पताल के सीएमएस राजकुमार ने बताया कि संबंधित नर्स को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। तीन दिन बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने मामले की जांच कराकर बड़ी कार्रवाई करने की बात कही है। अब बड़ा सवाल यह है कि जांच में क्या सामने आएगा और दोषी पाए जाने वालों पर क्या कार्रवाई होगी? फिलहाल मामले में जांच और आधिकारिक कार्रवाई का इंतजार है। बयान -महिला अस्पताल सीएमएस राजकुमार 1- रिश्वत लेते हुए वीडियो 2-महिला अस्पताल का विजुअल0
0
Report
कटिहार पुलिस दुर्गा पूजा में CPR प्रशिक्षण से लोगों की जान बचाने को तैयार
Katihar, Bihar:दुर्गा पूजा में सुरक्षा के साथ जिंदगी बचाने की तैयारी, कटिहार पुलिस की अनूठी पहल सुरक्षा का अर्थ, हर संभव जिंदगी की रक्षा भीड़ में किसी की सांस थमी तो मददगार बनेंगे पुलिसकर्मी, नगर थाना परिसर में दी गई सीपीआर की ट्रेनिंग हार्ट अटैक और सांस रुकने जैसी आपात स्थिति में अस्पताल पहुंचने से पहले का हर मिनट अहम डमी पर अभ्यास कर पुलिस जवानों ने सीखी जीवन बचाने की तकनीक भीड़ प्रबंधन के साथ जीवन रक्षा की तैयारी दुर्गा पूजा में पुलिस की भूमिका को मिलेगा नया आयाम दुर्गा पूजा का उत्साह हो, पंडालों में उमड़ती श्रद्धालुओं की भीड़ या फिर सड़क पर कोई अचानक बेहोश होकर गिर पड़े, ऐसी आपात स्थिति में पुलिस की भूमिका केवल भीड़ नियंत्रित करने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं होती । कई बार पुलिसकर्मी की तत्परता और प्राथमिक उपचार की जानकारी किसी की जिंदगी बचाने में भी निर्णायक साबित हो सकती है । इसी सोच के साथ कटिहार पुलिस ने दुर्गा पूजा के मद्देनजर एक सराहनीय पहल करते हुए अपने पदाधिकारियों और जवानों को सीपीआर यानि कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन का विशेष प्रशिक्षण दिया। दुर्गा पूजा के दौरान कटिहार शहर के प्रमुख पूजा पंडालों, बाजारों, चौक-चौराहों और सड़कों पर श्रद्धालुओं की आवाजाही बढ़ जाती है। ऐसे में अचानक तबीयत बिगड़ने, हृदय गति रुकने या सांस लेने में परेशानी जैसी घटनाओं से निपटने के लिए त्वरित सहायता बेहद जरूरी हो जाती है। इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार के निर्देश पर नगर थाना परिसर में सीपीआर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस उपाधीक्षक ,यातायात और एसडीपीओ ,सदर के संयुक्त नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में नगर थाना, यातायात थाना और सहायक थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं जवानों ने भाग लिया। यह पहल इस बात का संकेत है कि त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का मतलब केवल अप्रिय घटनाओं को रोकना नहीं, बल्कि संकट की घड़ी में लोगों को जीवनरक्षक सहायता उपलब्ध कराने के लिए तैयार रहना भी है। प्रशिक्षण सत्र में चिकित्सक डॉ. नसरुल बारी ने पुलिसकर्मियों को सीपीआर की प्रक्रिया, उसके महत्व और उसे देने के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी। डमी के माध्यम से सीने पर सही जगह और सही तरीके से दबाव देने की तकनीक समझाई गई, ताकि जरूरत पड़ने पर पुलिसकर्मी घबराने के बजाय प्रशिक्षित तरीके से सहायता कर सकें。 चिकित्सक ने आगे बताया कि जब किसी व्यक्ति का हृदय अचानक रक्त पंप करना बंद कर देता है, तो मस्तिष्क और शरीर के अन्य महत्वपूर्ण अंगों तक ऑक्सीजन युक्त रक्त पहुंचना प्रभावित हो जाता है। ऐसी स्थिति में समय पर सीपीआर देने से रक्त प्रवाह को कुछ हद तक बनाए रखने में मदद मिलती है और मरीज के बचने की संभावना बढ़ सकती है। सीपीआर医院 में मिलने वाले उपचार का विकल्प नहीं है, लेकिन आपात स्थिति में एम्बुलेंस और चिकित्सा सहायता पहुंचने तक यह जीवन बचाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकता है। पहले सुरक्षा, फिर बचाव प्रशिक्षण में केवल सीपीआर देने की तकनीक ही नहीं, बल्कि बचाव कार्य के दौरान अपनी और पीड़ित की सुरक्षा का ध्यान रखने पर भी जोर दिया गया। यदि कोई व्यक्ति सड़क के बीच, आग लगने वाली जगह या किसी अन्य खतरनाक स्थान पर बेहोश पड़ा हो, तो बचावकर्ता को पहले स्थिति की सुरक्षा का आकलन करना चाहिए। सुरक्षित तरीके से संभव होने पर ही पीड़ित को खतरे से दूर किया जाना चाहिए। ऐसी स्थिति में पुलिसकर्मियों को घटनास्थल सुरक्षित करने, व्यक्ति की प्रतिक्रिया और सामान्य सांस की जांच करने, आपातकालीन चिकित्सा सहायता बुलाने तथा जरूरत के अनुसार सीपीआर शुरू करने की प्रक्रिया समझाई गई।0
0
Report
बलरामपुर में नवरात्रि का उत्साह चरम, महाआरती से भक्तिमय माहौल
Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर में नवरात्रि की धूम, देवी दयाल तिराहे पर भव्य महाआरती में उमड़े सैकड़ों श्रद्धालु नगर से गांव तक माता रानी की भक्ति में डूबा जनपद, शाम होते ही भक्ति गीतों से गूंज उठते हैं पूजा पंडाल बलरामपुर जनपद में शारदीय नवरात्रि का उत्साह चरम पर है। नगर क्षेत्र से लेकर ग्रामीण इलाकों तक मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। सुबह से लेकर देर रात तक पूजा-पाठ का सिलसिला जारी है। वहीं, शाम होते ही माता रानी के भक्ति गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठता है। जगह-जगह सजे पूजा पंडाल श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। नगर क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित कर विशेष पूजा-अर्चना की जा रही है। इसी क्रम में देवी दयाल तिराहे पर बीती रात भव्य महाआरती का आयोजन किया गया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। मां दुर्गा की आरती के समय पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। आरती में शामिल श्रद्धालुओं ने माता रानी के जयकारे लगाए और सुख-समृद्धि की कामना की। महाआरती के दौरान उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने लायक रहा। पूजा पंडालों में बज रहे भक्ति गीतों और गूंजते जयकारों से पूरा क्षेत्र मां दुर्गा की भक्ति में सराबोर नजर आया। नवरात्रि के सातवें दिन भी जनपद में उत्सव का माहौल बना हुआ है। नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक श्रद्धालु पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ मां दुर्गा की आराधना कर रहे हैं। आगामी दिनों में पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ और बढ़ने की उम्मीद है。0
0
Report
Advertisement
