Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gonda271002

GONDA-गांव में निर्मिति सीएससी पर ग्रामीणों को मिल रही आँनलाइन की तमाम सुविधाएं

Jan 01, 2025 05:31:02
Gonda, Uttar Pradesh

गोण्डा, विकास खंड पंडरी कृपाल के ग्राम पंचायत खैरा में निर्मित सीएससी से ग्रामीणों को आनलाइन की सुविधा मिल रही है।तैनात ग्राम पंचायत सचिव त्रियंबक सिंह ने बताया कि विकास खंड पंडरी कृपाल में अभी पांच सीएससी मिला था जिसमें एक ग्राम पंचायत खैरा में निर्माण कराया गया है जहाँ प्रातः10 बजे से पांच बजे तक पंचायत सहायक द्वारा ग्रामीणों को आँनलाइन सुविधा प्रदान किया जा रहा है निवास प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, इनकम टैक्स आदि के लिए ग्रामीण सीएससी का लाभ उठा रहे हैं।

0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
MSMrinal Sinha
Feb 26, 2026 12:00:37
Koderma, Hazaribagh, Jharkhand:एभीबी : गिरिडीह के चर्चित गोलीकांड का एक अन्य आरोपी अभियुक्त हर्ष श्रीवास्तव उर्फ टुसू गुरुवार को पुलिस के हत्थे चढ़ गया है. आरोपी की गिरफ्तारी जिला के ताराटांड़ थाना क्षेत्र से हुई है. बताया गया कि गोलीकांड का नामजद अभियुक्त हर्ष श्रीवास्तव ताराटांड़ से बाहर भागने की तैयारी में था. इस बात की भनक लगते ही गठित टीम ने गिरिडीह - टुंडी मार्ग पर स्थित ताराटांड़ थाना अंतर्गत बुटबरिया के पास छापेमारी करते हुए आरोपी अभियुक्त को धर दबोचा. पकड़े गए अभियुक्त के पास से पुलिस टीम ने एक 7.65 एमएम का देशी पिस्टल, एक जिंदा गोली और एक खोखा बरामद किया है. एसपी ने बताया कि निकाय चुनाव के दिन वार्ड नंबर 18 के बूथ संख्या 18/3 उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय आजाद नगर अनुसूचित जाति टोला के मतदान स्थल से 200 मीटर की दूरी पर हिंसक घटना घटी थी. नगर थाना क्षेत्र के झिंझरी मोहल्ला का रहने वाला हर्ष श्रीवास्तव उर्फ टुसू इस घटना का नामजद अभियुक्त था. पुलिस को ताराटांड़ थाना क्षेत्र के दुरस्त इलाके में उसके छिपे होने की सूचना मिली थी. सूचना के उपरांत त्वरित करवाई करते हुए गठित टीम को तत्काल छापेमारी का निर्देश दिया गया. टीम ने फौरन बताए गए इलाके में छापेमारी करते हुए आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता पाई. बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर उसके द्वारा फायरिंग में इस्तेमाल किया गया 7.65 एमएम का एक देशी पिस्टल, 7.65 एमएम का एक जिंदा गोली बरामद किया गया है. साथ ही फायरिंग किए गए स्थान से एक खोखा भी बरामद किया गया है. एसपी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त हर्ष श्रीवास्तव के विरुद्ध नगर थाना में पूर्व में भी अपराधिक मामला दर्ज है. बताते चलें कि इस गोलीकांड के बाद जिला प्रशासन ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए सदर एसडीपीओ जीतवाहन उरांव के नेतृत्व में एक एसआईटी का गठन किया है. गठित टीम में डीएसपी मुख्यालय कौशर अली, नीरज सिंह सिंह, साइबर डीएसपी आबिद खान, एसडीपीओ धनंजय कुमार, राजेंद्र प्रसाद, सुमित कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारियों को शामिल किया गया है. पुलिस की चार अलग - अलग टीम लगातार छापेमारी करते हुए इस गोलीकांड के मुख्य अभियुक्त शिवम श्रीवास्तव उर्फ शिवम आजाद सहित पांच लोगों को गिरफ्तार कर 25 फरवरी को जेल भेज चुकी है. गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से भी पुलिस टीम के 7.65 एमएम का एक देशी पिस्टल और पांच जिंदा गोली एवं खोखा बरामद किया था.
0
comment0
Report
MKMukesh Kumar
Feb 26, 2026 11:52:33
Jehanabad, Bihar:27 फरवरी को रिलीज होने जा रही फिल्म यादव जी की लव स्टोरी को लेकर जहानाबाद में जबरदस्त विरोध देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में आज अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा ने सड़को पर उतरकर फिल्म के खिलाफ रोषपूर्ण प्रदर्शन किया। शहर के हॉस्पिटल मोड़ से प्रतिकार मार्च निकाला जो समाहरणालय के समक्ष जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने साफ तौर पर कहा कि यादव समाज अपनी बहन बेटियों की अस्मिता और जातीय गौरव के साथ कोई खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं करेगा। प्रदर्शनकारियों ने सीधे शब्दों में आरोप लगाया कि यह फिल्म मनोरंजन नहीं, बल्कि सनातन धर्म की एकता को खंडित करने की एक गहरी साजिश है। उनका कहना है कि फिल्म में जानबूझकर यादव समाज की बेटी को सॉफ्ट टारगेट बनाकर लव जिहाद को बढ़ावा दिया जा रहा है। जिससे सामाजिक समरसता बिगड़ना तय है। आंदोलन का नेतृत्व कर रहे संजय कुमार ने प्रशासन और फिल्म निर्देशकों को ललकारते हुए कहा यह फिल्म नहीं, हमारे स्वाभिमान पर हमला है। अगर शासन या प्रशासन इस विरोध को दबाने की कोशिश की, तो हम चुप नहीं बैठेंगे। हम इस फिल्म का पूर्ण बहिष्कार करते हैं। यादव संगठन ने जिले के सभी सिनेमाहॉल मालिकों को स्पष्ट चेतावनी दी है अगर 27 फरवरी को यह फिल्म किसी भी पर्दे पर उतरी, तो पूरे यादव समाज वहां पहुंचकर आंदोलन करेगा। उन्होंने मांग किया है कि फिल्म का नाम तत्काल बदला जाए और विवादित कंटेंट हटाया जाए। आरोप है कि फिल्म के जरिए समाज की बहन-बेटियों की गलत छवि पेश करने की कोशिश। अगर फिल्म रिलीज हुई तो पूरे जिले में ही नहीं पूरे बिहार में उग्र प्रदर्शन होगा। वहारहाल जहानाबाद में बढ़ते इस तनाव को देखते हुए प्रशासन अलर्ट पर है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
0
comment0
Report
AMAjay Mahajan
Feb 26, 2026 11:51:18
Pathankot, Punjab:ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना ने एक बार फिर अपनी दमदार तैयारी और आधुनिक युद्ध क्षमता का प्रदर्शन किया। Western Command द्वारा आयोजित ऑपरेशनल कैपेबिलिटी डेमोंस्ट्रेशन में सेना ने स्पष्ट कर दिया कि अगर ऑपरेशन का पार्ट-2 भी होता है तो वह हर परिस्थिति के लिए पूरी तरह तैयार है। मामून कैंट स्थित Dhyan Chand Stadium में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में सेना की अत्याधुनिक तकनीक, सटीक रणनीति और जांबाज़ जवानों की फुर्ती का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम की खास झलक रही भैरव बटालियन का एक्शन डेमो, जिसमें जवानों ने दिखाया कि किस तरह पलक झपकते ही आतंकियों के ठिकानों को ध्वस्त किया सकता है। आधुनिक शहरी युद्ध तकनीकों और तेज़ रिस्पोंस एक्शन ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। सेना के बेड़े में शामिल किए गए लेटेस्ट फैब्रिकेटेड ड्रोन, एडवांस सर्विलांस गैजेट्स और नेटवर्क्ड बैटलफील्ड सिस्टम ने युद्ध के बदले हुए स्वरूप की तस्वीर पेश की। इन हाईस्क_DRONE के जरिए दुश्मन की गतिविधियों पर नजर रखने, सटीक लोकेशन ट्रैक करने और तुरंत कार्रवाई करने की क्षमता को लाइव डेमो के जरिए दिखाया गया। नेटवर्क सेंट्रिक वॉरफेयर सिस्टम के माध्यम से कमांड एंड कंट्रोल को मजबूत किया गया है, जिससे रियल टाइम में सूचना साझा कर त्वरित निर्णय लेना संभव हो सका है। यह सिस्टम भविष्य के युद्ध की दिशा तय करने वाला माना जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान सेना के अधिकारियों ने संदेश दिया कि देश की सुरक्षा सर्वोपरि है और भारतीय सेना हर चुनौती का मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम है। आज दुनिया ने देखा कि भारतीय सेना केवल सीमा पर ही नहीं, बल्कि तकनीक और रणनीति के मोर्चे पर भी पूरी तरह सक्षम और सजग है।
0
comment0
Report
NMNitesh Mishra
Feb 26, 2026 11:50:06
Dhanbad, Jharkhand:देश में इलेक्ट्रिक वाहन, सेमीकंडक्टर और ग्रीन एनर्जी की बढ़ती मांग के बीच अब क्रिटिकल मिनरल्स की अहमियत तेजी से बढ़ रही है। भविष्य की इन्ही जरूरतों को ध्यान में रखते हुए आईआईटी (आइएसएम) धनबाद ने 2026-27 सत्र से एमटेक स्तर पर क्रिटिकल मिनरल्स समेत तीन नए कोर्स शुरू करने का फैसला लिया है। हर कोर्स में करीब 20 सीटें होंगी। सीनेट में अप्रूवल के बाद जल्द ही यह कोर्स शुरू हो जाएगा। संस्थान में इस क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए पहले ही सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना की जा चुकी है, जिसका उद्घाटन हाल ही में केंद्रीय कोयला मंत्री जी किशन रेड्डी ने किया था। आईआईटी आईएसएम का मानना है कि लिथियम, रेयर अर्थ एलिमेंट्स और अन्य महत्वपूर्ण खनिजों पर विशेषज्ञ तैयार करना समय की जरूरत है। इस पहल से न सिर्फ छात्रों के लिए नए करियर अवसर खुलेेंगे, बल्कि आत्मनिर्भर भारत और देश की ऊर्जा सुरक्षा की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। आईआईटी आईएसएम के डिप्टी डायरेक्टर प्रो. धीरज कुमार ने बताया कि माइनिंग विभाग के क्षेत्र में संस्थान का 100 साल से अधिक का इतिहास रहा है। पहले जहां पारंपरिक माइनिंग और मिनरल्स की बात होती थी, वहीं अब सेमीकंडक्टर और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे आधुनिक क्षेत्रों में भी क्रिटिकल मिनरल्स की अहम भूमिका है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में ऊर्जा क्षेत्र और हाई-टेक इंडस्ट्री के लिए बड़ी संख्या में क्रिटिकल मिनिरल्स के विशेषज्ञों की जरूरत पड़ेगी। इसी को ध्यान में रखते हुए यहां एमटेक कोर्स शुरू किया जा रहा है। सीनेट से मंजूरी मिलने के बाद जल्द ही इसकी अधिसूचना जारी की जाएगी। इस कोर्स में यूरोपीय विश्वविद्यालयों के साथ शैक्षणिक सहयोग की भी योजना है। साथ ही मेटलिक माइनिंग से जुड़ी इंडस्ट्री को भी जोड़ा जाएगा, ताकि छात्र एक साल संस्थान में थ्योरी और एक साल इंडस्ट्री में प्रैक्टिकल का प्रशिक्षण ले सकें। माइनिंग के दौरान निकलने वाले डंप में मौजूद क्रिटिकल मिनरल्स पर भी शोध कार्य जारी है। संस्थान का मानना है कि इंडस्ट्री और अकादमिक सहयोग से इस क्षेत्र में बड़े स्तर पर विस्तार होगा और देश को रणनीतिक खनिजों के मामले में मजबूती मिलेगी। देश में इलेक्ट्रिक वाहन, सेमीकंडक्टर और ग्रीन एनर्जी की तेजी से बढ़ती मांग के साथ अब क्रिटिकल मिनरल्स की अहमियत भी बढ़ गई है। विशेषज्ञ बताते हैं कि क्रिटिकल मिनरल्स वे खनिज हैं, जो आधुनिक तकनीक और ऊर्जा क्षेत्र की रीढ़ हैं। इनमें लिथियम, कोबाल्ट, निकेल, ग्रेफाइट और रेयर अर्थ एलिमेंट्स जैसे तत्व शामिल हैं। लिथियम और कोबाल्ट इलेक्ट्रिक वाहनों की बैटरी बनाने में काम आते हैं। सिलिकॉन और गैलियम सेमीकंडक्टर और चिप निर्माण में उपयोग होते हैं। वहीं रेयर अर्थ एलिमेंट्स का इस्तेमाल विंड टर्बाइन, रक्षा उपकरण और हाई-टेक मैग्नेट में किया जाता है। विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले समय में ऊर्जा सुरक्षा और तकनीकी आत्मनिर्भरता के लिए इन खनिजों की भूमिका और बढ़ने वाली है। यही वजह है कि अब देश में इस क्षेत्र में रिसर्च और विशेषज्ञ तैयार करने पर जोर दिया जा रहा है।
0
comment0
Report
NJNarendra Jaiswal
Feb 26, 2026 11:49:34
Jasa, Bihar:भभुआ में महिला थाना प्रभारी चंद्र प्रभा पर नगर परिषद के लाइट मैन संतोष कुमार रावत को बेरहमी से पीटने और झूठा चोरी का आरोप लगाने का गंभीर आरोप लगा है ताकि तीन-चार घंटे के भीतर 10,000 रुपये नकद और सोने के गहने गायब होने का दावा किया गया। संतोष कुमार रावत ने बताया कि उन्होंने लगभग पांच घंटे की कड़ी मेहनत से इनवर्टर सेट करने और वायरिंग सुधारने का काम पूरा किया, लेकिन आउटपुट न निकलने के कारण थाना प्रभारी से संपर्क किया गया। इसके बाद आरोप लगाया गया कि संतोष ने चोरी की थी और 1365 रुपये बकाया बताकर उसे जेल भेजने की धमकी दी गई। नगर परिषद के उपसभापति representatives ने कहा कि संतोष नगर परिषद में लाइट मैन के रूप में काम करते हैं और घर में बुलाने पर इसे रूम में बंद कर पीटा गया। विरोध में थाने पहुंचे संतोष माँग कर रहे हैं कि थाना प्रभारी को तत्काल निलंबित किया जाए, अन्यथा आंदोलन की चेतावनी दी गई। नगर परिषद सभापति ने भी घटना की पुष्टि कर कहा कि यह गुंडागर्दी है और निलंबन की मांग की जाएगी; यदि माँग पूरी नहीं हुई तो शहर बंद किया जाएगा और जांच कराई जाएगी। भभुआ डीएसपी मनोरंजन भारती ने कहा कि कैमूर एसपी जानकारी देंगे। अभी तक पुलिस की ओर से आधिकारिक बयान या कार्रवाई की जानकारी नहीं मिली है। यह मामला स्थानीय स्तर पर विवादास्पद हो गया है; नगर परिषद के पदाधिकारी और कर्मचारी थाना प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं और यदि मामला सुलझ नहीं पाया तो आंदोलन की आशंका है।
0
comment0
Report
Feb 26, 2026 11:49:17
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव। बीघापुर तहसील अंतर्गत ग्राम पकराबुजुर्ग में 2 से 3 महीनों से राशन न मिलने के आरोप में ग्रामीणों ने कोटेदार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। राशन कार्ड धारकों का कहना है कि नियमित वितरण न होने से गरीब परिवारों को गंभीर दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रदर्शन के दौरान कोटेदार के खिलाफ नारेबाजी की और प्रशासन से तत्काल जांच कर कार्रवाई की मांग की। उनका कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद स्थिति में सुधार नहीं हुआ। प्रदर्शनकारियों ने यह भी सवाल उठाया कि यदि अनियमितता लगातार सामने आ रही है तो संबंधित कोटेदार का कोटा निरस्त क्यों नहीं किया जा रहा है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि शीघ्र कार्रवाई न होने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
0
comment0
Report
ANAbhishek Nirla
Feb 26, 2026 11:48:17
Jamui, Bihar:जमुई रेलवे स्टेशन पर बच्चा चोर होने की आशंका में ग्रामीणों ने एक युवक को पकड़ लिया। स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई जब भीड़ युवक के साथ मारपीट पर उतारू हो गई। सूचना मिलते ही जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और युवक को भीड़ के चंगुल से सुरक्षित बाहर निकालकर उसकी जान बचाई। बताया जाता है कि युवक की गतिविधियां संदिग्ध लगने पर लोगों ने उसे पकड़ लिया था। जीआरपी द्वारा थाना लाकर पूछताछ करने पर मामला अलग निकला। प्रारंभिक जांच में युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ प्रतीत हुआ। पकड़े गए युवक की पहचान बरहट थाना क्षेत्र के गुगलडीह गांव निवासी शिव शंकर पांडे के पुत्र विकास कुमार पांडे के रूप में हुई है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। परिजनों एवं स्थानीय लोगों ने समय पर कार्रवाई कर युवक की जान बचाने के लिए जीआरपी को धन्यवाद दिया। पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और कानून अपने हाथ में न लेने की अपील की है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top