271202
Gonda- लेखाकार का रिश्वत में लिप्त होने का वीडियो वायरल
Itia Thok, Uttar Pradesh:खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय इटियाथोक में संविदा पर तैनात लेखाकार विनोद कुमार का रिश्वत में लिप्त होने का एक वीडियो वायरल हुआ है।वीडियो में एक शिक्षक से लेखाकार विनोद कुमार रुपये लते हुए स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं।विश्वस्त सूत्रों की मानें, तो शैक्षिक अभिलेख सत्यापन के नाम पर यह वसूली बीआरसी केंद्र पर काफी दिनों से चल रही है।मामले में बीएसए अतुल कुमार तिवारी का कहना है,कि मामला संज्ञान में आया है। हालांकि जी मीडिया वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मधुबनी पहुंचे सूबे के मुखिया सम्राट चौधरी। हेलीकॉप्टर राजनगर के राज परिसर में किया लैंडिंग।
Madhubani, Bihar:CM., MADHUBANI,BINDU BHUSHAN THAKUR, मधुबनी पहुंचे सूबे के मुखिया सम्राट चौधरी। उनका हेलीकॉप्टर राजनगर के राज परिसर में किया लैंडिंग।सीएम ने राजनगर के राज परिसर स्थित ऐतिहासिक कामख्या मंदिर में पूजा अर्चना किये। सीएम के आगमन को लेकर सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजामा किया गया। कार्यक्रम स्थल सहित चौक चौड़ाहे पर मजिस्ट्रेट के साथ एसएसबी और बिहार पुलिस की तैनाती की गई है। मंदिर के पुजारी ने बताया यह कामख्या मंदिर दो सौ वर्ष पुराना है और ऐतिहासिक है।जहां सीएम ने पूजा अर्चना किये।राज परिसर से फिर चॉपर से पिलखवार गांव पहुंचे। पिलखवार गांव में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पीए के घर पहुंचे और उनके चाचा के श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी,मंत्री लेसी सिंह स्थानीय विधायक सुजीत कुमार जिलाध्यक्ष प्रभांशु झा सहित कई नेता मौजूद थे।सीएम पटना के लिए रवाना हो गए।0
0
Report
सीतापुर में करंट से पिता-पुत्र की मौत, पेड़ से गिरी डाल हादसा
Sitapur, Uttar Pradesh:यूपी के सीतापुर में करंट से पिता पुत्र की मौत हो गई। पेड़ से गिरी डाल उठाने गया बेटा LT लाइन की चपेट में आ गया। बेटे को बचाने के लिए पिता भी पहुंचा लेकिन पिता बुरी तरह झुलस गया जिससे कि पिता पुत्र दोनों की मौत हो गई। यह पूरा मामला सकरन थाना क्षेत्र का है आपको बता दें कि घर के सामने लगे पेड़ से गिरी डाल उठाने पहुंचे 17 साल के पीयूष मिश्रा LT लाइन की चपेट में आ गए बेट को करंट लगता देखकर पिता गीतेश मिश्रा भी बेटे को बचाने के लिए करंट की चपेट में आ गए और हादसे में पिता पुत्र दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शवो को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है फिलहाल परिवार में कोहराम मचा हुआ है।0
0
Report
केशव प्रसाद मौर्य का अखिलेश यादव पर बड़ा दावा: 2047 तक इंतजार करिए
Prayagraj, Uttar Pradesh:डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को लेकर बड़ा बयान कहा 2047 तक अखिलेश यादव इंतजार करें 2027 में उनके लिए कुछ नहीं है यूपी में स्कूलों को बंद करने के आरोपों पर डिप्टी सीएम ने पलटवार किया है कहा कि यूपी में सपा के शासनकाल में शिक्षा व्यवस्था को चौपट किया गया था बाबू कल्याण सिंह की सरकार ने नकल अध्यादेश लाया था लेकिन समाजवादी पार्टी की सरकार आने पर उसने नकल अध्यादेश को समाप्त कर दिया और नकल की खुली छूट दे दी गई डिप्टी सीएम ने कहा कि समाजवादी पार्टी की मंशा है कि पढ़े लिखे लोग अराजकता करें और समाजवादी पार्टी इसी तरह की अराजकता की ताकत खड़ा करना चाहती है जो स्कूलों के बंद किए जाने के आरोप लगाए जा रहे हैं वे आगे बुनियाद हैं हम स्कूलों को बंद नहीं कर रहे बल्कि कायाकल्प कर रहे हैं और आंगनबाड़ी केंद्र के रूप में विकसित कर रहे हैं आज स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने से छात्रों की संख्या बढ़ी है और ड्रेस, कॉपी, किताब सहित हर जरूरी सहूलियत हमारी सरकार उपलब्ध कराती है वहीं सड़क धंसने के सवाल पर यह कहा गया कि सड़क बनेगी तो धंसेगी और धंसेगी तो फिर बनेगी अगर बारिश होगी तो नेपाल के बड़े बड़े पुल भी बह गए हुए लेकिन अगर कहीं सड़क बनाने में गुणवत्ता खराब हो तो उसकी जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी अगर किसी सड़क धसी है तो उसकी सुधार करेंगे0
0
Report
Advertisement
विवेक तंखा ने मध्य प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए
Narsinghpur, Madhya Pradesh:नरसिंহपुर के गाडरवारा कृषि उपज मंडी में शिक्षक सम्मान समारोह में आए राज्यसभा सांसद विवेक तंखा ने मध्य प्रदेश की बिगड़ी शिक्षा व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश का शिक्षक बेहद परेशान है मैं तमाम सरकारों से प्रार्थना करता हूं कि शिक्षकों को उचित सम्मान देते हुए उनका समय पर बेतन दें और कुछ ऐसा करें कि उनको आंदोलन न करना पड़े धरने पर ना बैठना पड़े क्योंकि शिक्षक देश की भविष्य का निर्माता है0
0
Report
झीरम कांड मामले पर कांग्रेस पर भाजपा का बड़ा पलटवार, देवांगन ने किए निशाने
Karhi, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ के वाणिज्य उद्योग श्रम तथा वाणिज्य कर मंत्री लखन लाल देवांगन आज पेंड्रा दौरे पर पहुंचे जहां उन्होंने भाजपा जिला कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं की मीटिंग ली उसके बाद पत्रकारों से बात करते हुए झीरम कांड में कोर्ट का फैसला आने के बाद कांग्रेस द्वारा पूरा न्याय नहीं मिलने के आरोपों पर कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा भूपेश बघेल कहते थे कि झीरम कांड का चिट्ठा उनकी जेब में रखा हुआ है कौन क्या किया है सब उनके पास है , जब 5 साल उनकी सरकार थी तो चिट्ठा खोल देना था हालांकि तब वे कुछ कर नहीं पाए, एनआईए ने निष्पक्ष रूप से जांच किया है, भारतीय जनता पार्टी की सरकार में निष्पक्ष रूप से जांच हुई है एवं दोषियों के ऊपर कार्यवाही हुई है....मल्लिकार्जुन खड़गे का मोदी सरकार पर नुकसान पहुंचाने के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि माननीय मोदी जी के नेतृत्व में देश हर क्षेत्र में प्रगति उन्नति किया है, कांग्रेस कवि सैकड़ों वर्षों तक सरकार थी उन्हें भी अपने गिरेबान में झांकना चाहिए... हम 2047 में विकसित भारत की ओर आगे बढ़ रहे हैं...वही हल्द्वानी में कांग्रेस के प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन पर मल्लिकार्जुन खड़गे पर चुटकी लेते हुए कहा कि खड़गे की उम्र दराज हो गए हैं कुछ भी बोल जाते हैं, कांग्रेस अनादर की भावना से जन जति अनुसूचित जनजातियों से व्यवहार करती है और बाद में शुद्धिकरण की बात करते हैं, खुद अपना गलत सलात काम करते हैं एवं दूसरों पर आरोप लगाते हैं...0
0
Report
गिरीश महाजन ने सोशल मीडिया के प्रभाव पर युवाओं को सचेत किया
Jalgaon, Maharashtra:जळगाव मंत्री गिरीश महाजन भाषण पॉईंटर. सध्या जेन झी हा विषय सर्वत्र चालला आहे, अचानक एखादा विषय आपल्यासमोर येतो आणि मोठा होऊन जातो दिल्लीत जेन झी आंदोलन सुरू झाल्यावर त्या विषयाने कशी कलाटणी घेतली..आपण सर्वांनी बघितलं.. Social मीडिया किती महत्त्वाचा आहे हे आपल्या लक्षात आले असेल.. कुणाचाही फोटो आणि त्याचा चुकीच्या पद्धतीने वापर....AI पण जेवढे फायद्याच्या आहेत तशा तोट्याच्या देखील आहे, आपल्या नेत्यावर टीका झाली तर त्याला आपल्याला देखील त्याच पद्धतीने उत्तर द्यावे लागणार आहे.. डाव्या विचार सरणीचे लोक आपल्याला बदनाम करण्याचे काम करतात, अप्रचार करता आहेत, आणि SOCIAL मिडीयाचा वापर करत आहेत, हे आपल्या समोर मोठे आव्हान.. राहुल गांधी यांच्या देश JODO यात्रेचे मंत्री गिरीश महाजन यांच्याकडून भाषणात अप्रत्यक्ष कौतुक.. प्रत्येक गोष्टींचे आपल्याला बारकाईने विचार करावा लागेल. SOCAIL मिडीयाचा वापर करून आपल्याला पुढे जावे लागेल, नवीन पिढी आपल्याला जोडावे लागेल.. कॉलेज सोडल्यापासून राजकारणात आलो. तरुण काय करू शकतात, यासाठी माझ्यापेक्षा दुसरे चांगले उदाहरण कुणाचे नसेल.. सर्वात जास्त तरुणांची संख्या भारतात आहे, देशाला विश्र्व गुरू करण्यासाठी भाजप शिवाय पर्याय नाही. .हे राहुल गांधीचे काम नाही..यांना लोक मानत नाही राज ठाकरे देखील झेन जी या माध्यमातून युवकांना आपल्याकडे घेण्याचा प्रयत्न करताहेत, अशा पद्धतीने पक्ष फायदा करून घेताहेत... सोनिया गांधी - राहुल गांधी, शरद पवार आणि त्यांची मुलगी सुप्रिया सुळे आणि ठाकरे यांचा पक्ष हे फक्त परिवाराचे पक्ष झाले आहेत हे आपल्याकडे परिवार वाद नाहीये... धर्मांतरणाचे मोठे संकट आहे, आणि मोठे आव्हान आपल्यासमोर आहे, गावची गावे ख्रिचन होतेय... आपल्याकडील लोक तिकडे कसे जातील यासाठी मोठा पैसा खर्च पुरवला जातो आहे यासाठी मोठी चळवळ सुरू आहे.. मंदिरे काढून गावात चर्च होताहेत, ही मोठी गंभीर बाब आहे, तरुणांना ड्रग्स, गांजा अशा प्रकारे व्यसनाधीन करण्यासाठी देखील काही बाह्यशक्ती काम करताहेत, डाव्या विचारसरणीचे काम सुरू आहे .. लहान लहान मुले व्यसन करताहेत, हातात चाकू आणि बंदूक घेऊन गुन्हे करताहेत, हे फक्त व्यसनाधीन झाल्यामुळे झाले आहे. विधानसभा, महानगरपालिका, आणि नगरपालिका आपण जोरात जिंकलो..आता पुढे जिल्हा परिषद निवडणुकीसाठी मोठी तयारी आपल्याला करायची आहे.. जिल्हा परिषद निवडणुकीत एवढा आकडा कधी आणायचा कि आजपर्यंत आला नाही. एक हाती आपल्याला जिल्हा परिषद ताब्यात घ्यायची आहे. जिल्हा बँकेच्या निवडणुकीत गेल्या वेळी दगाफटका केला आणि माघार घेतली पण आता आपल्याला माघार घ्यायची नाही बँक आपल्याला मोठ्या ताकदीने लढ्याची असून जिंकायची आहे. मी मी म्हणणारे आहेत, बँक माझ्यामुळे, दूध संघ माझ्यामुळे , अशा मी मी म्हणणारे यांनी आता निवडणूक लढवावी...मग त्यानं कळेल.. आपला पक्ष कोणत्या एकाच्या भरोष्यावर चालत नाही, असे म्हणणारे लोक आज संपून गेले..ज्यांच्या अंगात आले की माझ्यामुळे पक्ष ते सर्व घरी गेले माझा गाव, माझा परिसर कसा स्वच्छ राहील यासाठी आपल्याला कष्ट करायचे आहे..त्यासाठी दुसरे कोणी येणार नाही.. नशा मुक्ती मोहीम साठी आपण देखील पुढाकार घेतला पाहिजे, आता तर मुले iodex आणि bam, viks खातात आहे, गंभीर बाब आहे... देशातला तरुण निर्व्यसनी कसा राहील हे देखील जबाबदारी देखील आपली आहे. पुण्यात सातवीला मुलगा ड्रग्स सेवन करतो आहे...अशी बातमी आली..मग पुढे काय परिस्थिती असेल..याचा प्रत्येकाने विचार करायला हवा.. पुढची पिढी आपल्या हातातून जाणार नाही, अशी जबाबदारी आपल्याला प्रामाणिकपणे पार पाडायची आहे समाजाची देशाची जबाबदारी आपली आहे.. साउंड बाईट: मंत्री गिरीश महाजन...0
0
Report
Advertisement
जोھرपुर नगर निगम चुनाव: भजनलाल शर्मा की रैली से भाजपा में उत्साह बढ़ा
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। नगर निगम चुनाव के बीच मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा रविवार शाम कुछ घंटे के जोधपुर प्रवास पर रहे। मुख्यमंत्री बीकानेर से सीधे जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचे और यहां से सीधे जालोरी गेट चौराहे पहुंचे। जालोरी गेट से मुख्यमंत्री का रोड शो शुरू हुआ, जो शहर के भीतरी इलाकों से होते हुए घंटाघर पहुंचकर विशाल जनसभा में तब्दील हो गया। रोड शो के दौरान जालोरी गेट, फतेहपुरिया बाग, सराफा बाजार, त्रिपोलिया बाजार सहित शहर के प्रमुख मार्गों पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और आमजन मौजूद रहे। जगह-जगह मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के काफिले पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। रोड शो में उमड़े जनसमर्थन और जगह-जगह हुए स्वागत को देखकर मुख्यमंत्री भी अभिभूत नजर आए। मुख्यमंत्री के साथ खुले रथ में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल, शहर विधायक अतुल भंसाली, सूरसागर विधायक देवेंद्र जोशी, शहर जिला भाजपा अध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल और जोधपुर के संगठन प्रभारी भूपेंद्र सैनी मौजूद रहे। रोड शो के पूरे मार्ग में भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। एक-एक गली और वार्ड से परिचित हूं : मुख्यमंत्री घंटाघर पहुंचने के बाद रोड शो विशाल जनसभा में परिवर्तित हो गया। यहां मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आमजन और भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि वे जोधपुर की एक-एक गली और वार्ड को व्यक्तिगत रूप से जानते हैं। पिछले नगर निगम चुनाव में वे जोधपुर के प्रभारी के रूप में काम कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि जोधपुर की जनता भाजपा को हमेशा अपार समर्थन देती रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नगर निगम चुनाव में भाजपा के पक्ष में जनता का यह उत्साह विकास के प्रति भरोसे को दर्शाता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर सरकार की उपलब्धियां बताने और भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में मतदान की अपील की। गहलोत पर साधा निशाना, पेपर लीक को लेकर हमला मुख्यमंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार के कार्यकाल में पेपर लीक माफिया सक्रिय थे और सरकार के मंत्री व अधिकारी तक जेल गए। उन्होंने कहा कि पेपर लीक से युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ। भजनलाल शर्मा ने कहा कि उनकी सरकार के ढाई साल के कार्यकाल में करीब 450 परीक्षाएं आयोजित हुई हैं, लेकिन एक भी पेपर लीक नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार युवाओं के हितों को ध्यान में रखते हुए पारदर्शी तरीके से काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर राजनीतिक चुनौती से पीछे हटने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा ने पांच साल बनाम ढाई साल का चैलेंज दिया था। विधानसभा में चर्चा के लिए बुलाया गया, लेकिन कांग्रेस के लोग मैदान छोड़कर भाग गए। ट्रिपल इंजन सरकार के लिए मांगा समर्थन मुख्यमंत्री ने नगर निगम चुनाव को विकास से जोड़ते हुए कहा कि प्रदेश और देश में भाजपा की सरकार के बाद अब जोधपुर में भी भाजपा की सरकार बनना जरूरी है। उन्होंने कहा कि यदि केंद्र, राज्य और नगर निगम में भाजपा की सरकार होगी तो विकास की गति और तेज होगी। उन्होंने कहा, “मोदी है तो मुमकिन है।” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के साथ राजस्थान में भी विकास के नए आयाम स्थापित हो रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका लक्ष्य विकसित राजस्थान के साथ विकसित जोधपुर बनाना है। उन्होंने जनता से अपील की कि नगर निगम में भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार बनाने के लिए पार्टी को अपना आशीर्वाद दें। मुख्यमंत्री ने कहा कि ट्रिपल इंजन सरकार बनने पर जोधपुर में विकास की गंगा बहाने का काम किया जाएगा। जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री ने भाजपा के नगर निगम चुनाव घोषणा पत्र में किए गए विकास के वादों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल चुनाव जीतने के लिए नहीं, बल्कि जोधपुर के सुनियोजित और समग्र विकास के संकल्प के साथ मैदान में है। जनसभा समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सीधे महेश्वरी भवन के लिए रवाना हो गए। रोड शो और जनसभा के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह और समर्थकों की भीड़ को पार्टी ने नगर निगम चुनाव के लिए सकारात्मक माहौल के रूप में देखा। बाईट 01 भजनलाल शर्मा मुख्य मंत्री -साउंड बाईट 02 गजेंद्र सिंह शेखावत केंद्रीय मंत्री बाईट 03 जोगाराम पटेल केबिनेट मंत्री राजस्थान सरकार0
0
Report
स्कॉर्पियो चोर मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 20 साल चलते चोरी के बदमाश, 30 केस दर्ज
Jaipur, Rajasthan:जयपुर शहर में लगातार हो रही लग्जरी कार चोरी की वारदातों के बीच मालपुरा गेट थाना पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर अमोल मीणा उर्फ मनर उर्फ मनोहरी को गिरफ्तार किया है। आरोपी करीब 20 साल से वाहन चोरी की वारदातों में सक्रिय बताया जा रहा है। उसके खिलाफ राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली समेत अलग-अलग जगहों पर करीब 30 प्रकरण दर्ज हैं। जयपुर के मालपुरा गेट थाना इलाके में 20 मई की रात एक घर के सामने खड़ी सफेद रंग की स्कॉर्पियो चोरी हो गई थी। मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। फुटेज में एक शख्स मुंह पर रूमाल बांधकर कार चोरी करता नजर आया। इसके बाद पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और गोपनीय सूचना के आधार पर आरोपी की पहचान की। पुलिस को चोरी की गई स्कॉर्पियो दौसा जिले के भांडारेज में लावारिस हालत में मिली। पुलिस ने वाहन बरामद कर लिया है। आरोपी अमोल मीणा को भोंडसी, गुरुग्राम, हरियाणा से प्रोडक्शन वारंट पर जयपुर लाया गया। पूछताछ में आरोपी ने मालपुरा गेट थाना इलाके से स्कॉर्पियो चोरी करने की बात स्वीकार की। इसके बाद पुलिस ने उसे बीएनएस की धारा 303(2) के तहत गिरफ्त ार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी करीब 20 साल से वाहन चोरी की वारदातों में सक्रिय है। स्कॉर्पियो, थार और दूसरी कारों को निशाना बनाता रहा है। पुलिस का कहना है कि आरोपी अपने लग्जरी शौक पूरे करने के लिए चोरी करता था। पूछताछ में कई और वारदातों के खुलासे की संभावना है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक आरोपी के खिलाफ राजस्थान के अलावा हरियाणा और दिल्ली में भी मामले दर्ज हैं। उसके खिलाफ करीब 30 आपराधिक प्रकरण दर्ज है। जयपुर में लग्जरी कारों को निशाना बनाने वाले इस वाहन चोर तक पहुंचने में सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच अहम साबित हुई। पुलिस ने चोरी की स्कॉर्पियो भी बरामद कर ली है। अब आरोपी से पूछताछ के जरिए पुलिस उसके नेटवर्क और दूसरी वारदातों का पता लगाने में जुटी है। फिलहाल मालपुरा गेट थाना पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ में वाहन चोरी से जुड़े कई और मामलों का खुलासा हो सकताहै0
0
Report
सलूम्बर में तुलसी विहार चोरी: 37 मिनट में घर खंगाला, लाखों के जेवरात चोरी
Udaipur, Rajasthan:सलूम्बर से बड़ी खबर तुलसी विहार में चोरों का तांडव! 37 मिनट तक घर खंगालते रहे चोर CCTV फुटेज में चोरों की संदिग्ध गतिविधियां दिखाई दे रही हैं। जानकरी के मुताबिक चोर अलसुबह 3:33 बजे घर में दाखिल हुए और करीब 4:10 बजे तक मकान में मौजूद रहे। इस दौरान चोरों ने घर के अंदर कमरों और सामान को खंगाला और नकदी व जेवरात लेकर फरार हो गए। सुबह चोरी का पता चलने पर परिवार ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सलूम्बर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज जुटाकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। सलूम्बर शहर में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। वृंदावन, मुस्तफा और डाल चौराहा क्षेत्र में वारदातों के बाद अब तुलसी विहार चोरों के निशाने पर आ गया है। लगातार हो रही चोरियों के बीच रात्रिकालीन पुलिस गश्त पर भी सवाल उठने लगे हैं। लोगों का कहना है कि चोर करीब 37 मिनट तक घर में चोरी करते रहे, ऐसे में रात की पुलिस गश्त और निगरानी व्यवस्था को और मजबूत किए जाने की जरूरत है। कॉलोनीवासी “चोरों को जल्द गिरफ्तार किया जाए और कॉलोनी में रात के समय पुलिस गश्त बढ़ाई जाए।” फिलहाल पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान और तलाश में जुटी है। अब देखना होगा कि पुलिस इस वारदात का कितनी जल्दी खुलासा करती है और शहर में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर कब अंकुश लगता है。0
0
Report
Advertisement
पुंछ में डुन्नूगांव के सूमो के खाई में गिरने से 8 घायल; राजौरी रेफर
Jammu, पुंछ: मंडी तहसील के डुन्नूगांव में एक सड़क हादसे में सूमो वाहन सड़क से फिसलकर खाई में जा गिरा। हादसे में वाहन सवार आठ लोग घायल हो गए。 हादसे के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पुंछ पहुंचाया गया। घायलों में से दो की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें बेहतर और विशेष उपचार के लिए सरकारी मेडिकल कॉलेज (GMC) राजौरी रेफर किया गया है。 वहीं, बाकी छह घायलों का जिला अस्पताल पुंछ में इलाज जारी है। डॉक्टरों के मुताबिक सभी छह घायल फिलहाल स्थिर हैं और उन्हें निगरानी में रखा गया है।0
0
Report
सत्य निकेतन में गिरी बिल्डिंग: PG छात्रों ने कहा नियमों की कमी भयावह स्थिति
New Delhi, Delhi:दिल्ली के सत्य निकेतन में जहां बिल्डिंग गिरी है, वहीं से कुछ मीटर की दूरी पर पीजी में रहने वाले छात्रों से बात की गई. इन स्टूडेंट्स ने कहा कि पीजी का बुरा हाल है; एक पीजी के लिए 13 हजार रुपए से ज्यादा लेते हैं. यहां तारों का जंजाल है. आग लग जाए तो फायर मशीन अंदर नहीं आ सकती. कई बिल्डिंग की हालत खराब है. पांच मंजिल वाले पीजी नियमों को ताक पर रखकर चल रहे हैं; कोई नियम नहीं है. छात्रों से बातचीत में यह जानकारी सामने आई.0
0
Report
नीमच के खजूरी गांव के श्मशान घाट बदहाली से अंतिम संस्कार में बारिश सहारा
Neemuch, Madhya Pradesh:नीमच। मध्य प्रदेश के नीमच जिले के मनासा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम खजूरी में विकास के तमाम दावों की पोल खोल देने वाली एक बेहद दर्दनाक और हैरान करने वाली तस्वीर सामने आई है। लगभग 1800 की आबादी वाले इस गांव में दो श्मशान घाट हैं, लेकिन दोनों की स्थिति बेहद जर्जर और बदहाल है। श्मशान घाट पर टिन शेड या पक्की छत न होने के कारण रविवार को 80 वर्षीय राधेश्याम पाटीदार के निधन के बाद अंतिम संस्कार के वक्त बारिश से बचने के लिए ग्रामीणों को ऊपर तिरपाल ताननी पड़ी। आसमान से बरसते पानी के बीच ग्रामीणों ने हाथों से तिरपाल थामकर किसी तरह अंतिम संस्कार पूरा किया, जिससे एक बार फिर स्थानीय प्रशासन और व्यवस्थाओं की पोल खुल गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि श्मशान घाट की इस बदहाल स्थिति को सुधारने के लिए कई बार पंचायत और जिम्मेदार अधिकारियों को आवेदन दिए जा चुके हैं, लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन ही मिला। लंबे समय से उपेक्षा का शिकार बन रहे इस गांव में जनप्रतिनिधियों और प्रशासन की उदासीनता के कारण आज अंतिम विदाई जैसी पवित्र और संवेदनशील प्रक्रिया भी दुश्वारियों के साए में संपन्न हो रही है। विकास के बड़े-बड़े दावे करने वाले नुमाइंदों को इस तस्वीर से सीख लेनी चाहिए कि जीवित व्यक्ति तो छोड़िए, अब मरने के बाद इंसान को दो गज जमीन और छत के लिए भी संघर्ष करना पड़ रहा है।0
0
Report
Advertisement
भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जोधपुर में रोड शो; ट्रिपल इंजन सरकार का दावा
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। नगर निगम चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा रविवार शाम बीकानेर से जोधपुर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने जालोरी गेट से शहर के भीतरी बाजारों तक रोड शो कर भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में माहौल बनाया। रोड शो के दौरान जगह-जगह लोगों ने उनका स्वागत किया और भाजपा के समर्थन में नारे लगाए। रोड शो के बाद जी राजस्थान से खास बातचीत में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जोधपुर में भाजपा को जनता का अपार समर्थन मिल रहा है। जगह-जगह उमड़ रहा जनसैलाब और लोगों का उत्साह इस बात का संकेत है कि जनता भाजपा के साथ है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में विकास की गंगा बह रही है और इसी विकास के कारण भाजपा को लगातार जनता का समर्थन मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि नगर निगम चुनाव के बाद जोधपुर में ट्रिपल इंजन की सरकार बनेगी और शहर के विकास को नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि बंसी वाले की कृपा और जनता के आशीर्वाद से जोधपुर में भाजपा का बोर्ड बनना तय है।0
0
Report
सिंगरौली में तेज रफ्तार कार ने 8 वर्षीय आयुषी को मारी टक्कर, मौत
Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली में तेज रफ्तार कार ने 8 साल की मासूम बच्ची आयुषी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बच्ची की मौत हो गयी। घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। CCTV फुटेज सामने आया है और पुलिस वाहन तथा चालक की तलाश कर रही है। आयुषी के परिवार में मातम छा गया है और क्षेत्र में शोक का माहौल है।0
0
Report
गंगा की बाढ़ से मोहिउद्दीननगर- मोहनपुर में राहत तैयारी तेज
Samastipur, Bihar:गंगा के रौद्र रूप से मोहिउद्दीननगर-मोहनपुर में बाढ़ का कहर, प्रभारी सचिव ने लिया जायजा; राहत शिविर, कम्युनिटी किचन, दवा, चारा और बचाव की तैयारियों की समीक्षा, हर व्यवस्था के लिए अधिकारियों की जवाबदेही तय किया गया । समस्तीपुर जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौड़ा करने पहुंचे के प्रभारी सचिव सह भवन निर्माण विभाग के सचिव प्रणव कुमार ने जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा, अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन राजेश सिंह समेत अन्य अधिकारियों के साथ रसूलपुर के बाढ़ प्रभावित इलाके का निरीक्षण किया। इसके बाद कंट्रोल रूम में अधिकारियों के साथ बैठक कर बाढ़ की संभावित स्थिति और राहत-बचाव की तैयारियों की बिंदुवार समीक्षा की।प्रभारी सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जरूरत पड़ने पर बाढ़ प्रभावित परिवारों को तत्काल सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाए। आश्रय स्थलों पर पेयजल, शौचालय और अन्य जरूरी सुविधाओं के साथ कम्युनिटी किचन की व्यवस्था दुरुस्त रखी जाए और लोगों को गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराया जाए। बैठक में स्वास्थ्य व्यवस्था की भी समीक्षा हुई। सिविल सर्जन को जीवन रक्षक दवाओं समेत जरूरी दवाओं का पर्याप्त स्टॉक रखने और जरूरत पड़ते ही प्रभावित इलाकों में स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। वहीं पशुओं के लिए पर्याप्त चारा और पशु चिकित्सा दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया।प्रभारी सचिव ने पॉलिथीन शीट, नाव, मानव बल और अन्य राहत सामग्री को तैयार रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि बाढ़ राहत से जुड़े हर काम के लिए संबंधित पदाधिकारी की स्पष्ट जवाबदेही तय हो और किसी भी स्तर पर लापरवाही या देरी नहीं हो। प्रणव कुमार ने कहा कि बाढ़ की स्थिति में तत्परता, समन्वय और जवाबदेही के साथ काम करना प्रशासन की प्राथमिकता है। आम लोगों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी आकस्मिक परिस्थिति में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।जलस्तर और तटबंधों पर लगातार निगरानी रखने, संवेदनशील स्थानों की स्थिति पर नजर रखने तथा जिला आपातकालीन संचालन केंद्र (DEOC) के माध्यम से 24×7 मॉनिटरिंग और विभागों के बीच समन्वय बनाए रखने का निर्देश दिया गया है। प्रभावित इलाकों में माइकिंग कर लोगों को सावधानी बरतने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने के लिए जागरूक भी किया जा रहा है।0
0
Report
Advertisement
