271002
गोंडा-वाहन मालिकों को बगैर प्लांटी टैक्स मौका
Gonda, Uttar Pradesh:गोंडा संभागीय परिवहन विभाग द्वारा 6 नवंबर से 5 फरवरी तक वाहनों के टैक्स पर लगे प्लांटी को 100% माफ करने की योजना शुरू की गई है। वाहन स्वामियों से अपील की गई है की वाहन स्वामी अपने-अपने बकाया टैक्स को जमा कर प्लांटी से मुक्ति पाए उक्त जानकारी देते हुए सहायक आरटीओ ने आर सी भारतीय ने बताया की करीब 1800 वाहन तो कंडम करके कट चुके हैं जिन्हें भी आरसी जारी की गई है। 2400 वाहनों के प्लांटी सहित पौने 6करोड़ बकाया है जिनकी आरसी कटी हुई है
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जगदलपुर-चित्रकोट रोड पर स्कूटी सवार महिला की मौत, ट्रक चालक फरार
Jagdalpur, Chhattisgarh:जगदलपुर - चित्रकोट रोड मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार महिला की मौत हो गई, जानकारी के मुताबिक तेज रफ्तार ट्रक और स्कूटी के बीच हुई जोरदार टक्कर में महिला ने मौके पर ही दम توड़ दिया, हादसा इतना भीषण था कि महिला को संभलने का मौका तक नहीं मिला, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी, बताया जा रहा है कि हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। मामला परपा थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है और फरार चालक की तलाश की जा रही है। वहीं महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए डिमरापाल मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है。0
0
Report
किसान कांग्रेस का खाद संकट के खिलाफ कलेक्टर कार्यालय के सामने प्रदर्शन
Saiki, Bihar:एंकर /: सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला किसान कांग्रेस संगठन द्वारा किसानों की विभिन्न मांगों और समस्याओं को लेकर आज जिला मुख्यालय में धरना-प्रदर्शन किया गया। भारत माता चौक में बड़ी संख्या में किसान एकत्रित हुए और धरना देकर अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद किसानों ने कलेक्टर परिसर की ओर कूच किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस प्रशासन के बीच बैरिकेडिंग पर तनाव की स्थिति भी बनी, जहां किसानों ने बैरिकेड पार कर आगे बढ़ने का प्रयास किया। किसान कांग्रेस का कहना है कि वर्तमान समय में किसानों के सामने सबसे बड़ी समस्या खाद की कमी है। किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध नहीं हो पा रही है, जिससे खेती-किसानी के कार्य प्रभावित हो रहे हैं। इसके साथ ही किसानों ने आरोप लगाया कि कई स्थानों पर निर्धारित दर से अधिक कीमत पर खाद बेची जा रही है, जिससे किसानों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। संगठन ने मांग की कि किसानों को समय पर और पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराई जाए तथा खाद की कालाबाजारी पर तत्काल रोक लगाई जाए। इसके अलावा डीजल-पेट्रोल की उपलब्धता, कृषि संबंधी अन्य समस्याओं और किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर भी प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया गया। धरना-प्रदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए। प्रदर्शन के बाद किसान कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर किसानों की समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की। बाइट – किसान कांग्रेस पदाधिकारी0
0
Report
खड़गवां में कांग्रेस का चक्का जाम, खाद-बीज-डीजल की तत्काल आपूर्ति की मांग
Muju, Jeonbuk State:एंकर:एमसीबी जिले के खड़गवां में किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर कांग्रेस पार्टी ने चक्काजाम कर प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर आयोजित इस आंदोलन में जिले भर से कांग्रेस के विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। प्रदर्शन के बाद कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग की। वीओ-1: खड़गवां में आयोजित किसान आंदोलन का नेतृत्व पूर्व विधायक गुलाब कमरो और जिला कांग्रेस कमेटी एमसीबी के अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किसानों को खाद, बीज और डीजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग को लेकर चक्काजाम किया और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। वीओ-2: जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार की किसान विरोधी नीतियों के कारण किसानों को खाद, बीज और डीजल जैसी आवश्यक कृषि सामग्री समय पर नहीं मिल पा रही है, जिससे खेती-किसानी प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसानों की आवाज बनकर उनके अधिकारों के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी। बाइट – अशोक श्रीवास्तव, जिला कांग्रेस अध्यक्ष एमसीबी वीओ-3: वहीं पूर्व विधायक गुलाब कमरो ने कहा कि प्रदेश के किसान मूलभूत कृषि सुविधाओं के लिए भटकने को मजबूर हैं, लेकिन सरकार उनकी समस्याओं के समाधान को लेकर गंभीर नहीं है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसानों की समस्याओं का जल्द निराकरण नहीं किया गया तो कांग्रेस आंदोलन को और व्यापक रूप देगी। बाइट – गुलाब कमरो, पूर्व विधायक वीओ-4: कार्यक्रम के समापन पर कांग्रेस नेताओं ने खड़गवां तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद-बीज उपलब्ध कराने, डीजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने और कृषि संकट के समाधान के लिए तत्काल प्रभावी कदम उठाने की मांग की। आउट्रो: कांग्रेस ने किसानों के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प दोहराते हुए सरकार से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। अब देखना होगा कि किसानों की इन मांगों पर प्रशासन और सरकार क्या कदम उठाती है।0
0
Report
Advertisement
चार्टर्ड बस वर्कशॉप के पास भीषण आग, दमकल ने काबू पाया
Indore, Madhya Pradesh:एग्रीकल्चर कॉलेज के सामने चार्टर्ड बस के वर्कशॉप मे खड़ी बस में लगी भीषण आग. बस में अचानक आग लगने से इलाके में मची अफरा-तफरी. सूचना मिलते ही दमकल और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू. बस के आसपास खड़ी पांच गाड़ियों को समय रहते हटाया गया. प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है. घटना में कोई जनहानि नहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी.0
0
Report
रायपुर में 17 जून को जलवायु सुरक्षा और शहर‑हरियाली पर बड़ा सम्मेलन
Raipur, Chhattisgarh:जलवायु सुरक्षा और शहरी हरियाली के मद्देनजर रायपुर में 17 जून को बड़ा सम्मेलन होने जा रहा है. करीब 22 संस्थाओं और व्यक्तियों की ओर से मिलकर बनाई गई रायपुर सिटीजन्स इनिशिएटिव फॉर क्लाइमेट रेजिलिएन्स के बैनर तले ये आयोजन हो रहा है. आयोजन का मुख्य उद्देश्य भीषण गर्मी से बचाव, जल सुरक्षा, शहरी हरियाली, सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देना है. आयोजन से जुड़े वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता गौतम बंदोपाध्याय ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के रायपुर सहित कुल सात शहर विश्व के ऐसे शहरों की सूची में हैं जहां गर्मी ज्यादा पड़ रही है. ऐसे में कैसे हरियाली के जरिए, जलवायु सुरक्षा कर के इस गर्मी से राहत पाया जाए इसपर चर्चा होगी और कार्ययोजना बनाई जाएगी. पहले रायपुर को लेकर योजना बनेगी, फिर अन्य शहरों में इसका विस्तार किया जाएगा. सम्मेलन में जलवायु परिवर्तन विभाग के अधिकारियों के अलावा 4-5 अलग-अलग राज्यों से भी विषय विशेषज्ञ मौजूद रहेंगे0
0
Report
ऑस्ट्रेलिया संसद में मेहंदीपुर बालाजी धाम के जयकारे; भारत गौरव अवॉर्ड
Dausa, Rajasthan:SLUG-1106ZRJ_DAU_BALAJI_R जिला दौसा मेंहदीपुर बालाजी महाराज के जयकारों से गुंजायमान हुई ऑस्ट्रेलिया की संसद बालाजी मंदिर महंत डॉ. नरेशपुरी महाराज ने बढ़ाया सनातन का गौरव, मेलबर्न स्थित विक्टोरिया संसद भवन में आयोजित हुआ भारत गौरव अवॉर्ड का 13वां अंतरराष्ट्रीय संस्करण, महंत डॉ. नरेशपुरी महाराज ने कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में की शिरकत, 18 देशों के प्रतिनिधियों के समक्ष पहुंची मेहंदीपुर बालाजी धाम की दिव्य चेतना की गूंज, कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने एक स्वर में लगाए बालाजी महाराज के जयकारे, समारोह में शिक्षा, स्वास्थ्य, कला, संस्कृति, अध्यात्म और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में योगदान देने वाली 25 विभूतियों को मिला सम्मान विश्व विख्यात प्रसिद्ध आस्थाधाम मेहंदीपुर बालाजी धाम की आस्था और आध्यात्मिक चेतना अब अंतरराष्ट्रीय मंचों तक पहुंच रही है।ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न स्थित विक्टोरिया संसद भवन में आयोजित भारत गौरव अवॉर्ड के 13वें अंतरराष्ट्रीय संस्करण में मेहंदीपुर बालाजी धाम के पीठाधीश्वर महंत डॉ. नरेशपुरी महाराज ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। 10 जून को संस्कृति युवा संस्था द्वारा आयोजित इस भव्य समारोह में 18 देशों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में महंत डॉ. नरेशपुरी महाराज की दिव्य उपस्थिति ने मेहंदीपुर बालाजी धाम को वैश्विक पहचान दिलाई। समारोह के दौरान "जय बालाजी महाराज" के उद्घोष से ऑस्ट्रेलिया की संसद परिसर गूंज उठा, जिसे सनातन संस्कृति और भारतीय अध्यात्म के लिए गौरवपूर्ण क्षण माना गया। अपने संबोधन में महंत डॉ. नरेशपुरी महाराज ने भगवान हनुमान के जीवन-दर्शन को मानवता के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए सेवा, भक्ति, विनम्रता और समर्पण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि हनुमान जी का चरित्र आज भी विश्व को निस्वार्थ सेवा और साहस का मार्ग दिखाता है। समारोह में शिक्षा, स्वास्थ्य, कला, संस्कृति, अध्यात्म, उद्योग, उद्यमिता और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 25 विभूतियों को सम्मानित किया गया। ऑस्ट्रेलिया की संसद में मेहंदीपुर बालाजी धाम का नाम गूंजना न केवल राजस्थान बल्कि पूरे भारत और सनातन संस्कृति के लिए गौरव का विषय माना जा रहा है। यह उपलब्धि भारतीय अध्यात्म की वैश्विक स्वीकार्यता और बालाजी महाराज की बढ़ती अंतरराष्ट्रीय श्रद्धा का प्रतीक है。0
0
Report
Advertisement
नाबालिग के साथ दुष्कर्म: अब्बास कुरैशी गिरफ्तार, AIRBNB के जरिए किया गया दुष्कर्म
Noida, Uttar Pradesh:नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी अब्बास कुरैशी गिरफ्तार. आरोपी ने बालिका को मिलने का झांसा देकर AIR BNB में ले जाकर किया था दुष्कर्म. आईडी नहीं देने के लिए AIR BNB के माध्यम से किया था कमरा बुक. आरोपी को कमरा उपलब्ध करवाने वाला कर्मचारी अजय कुमार भी गिरफ्तार. श्याम नगर थाना पुलिस की कार्रवाई. अब्बास कुरैशी ने नाबालिग के बनाए वीडियो भी0
0
Report
Chirmiri Nagar Nigam में हंगामा: कांग्रेस के धरने से समीक्षा बैठक रद्द
Muju, Jeonbuk State:चिरमिरी नगर निगम में समीक्षा बैठक से पहले जमकर हंगामा देखने को मिला। नेता प्रतिपक्ष गायत्री बिरहा समेत कांग्रेस पार्षदों ने नगर निगम कार्यालय में धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, कलेक्टर संतन देवी जांगड़े, महापौर रामनरेश राय और अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में प्रस्तावित समीक्षा बैठक कांग्रेस के विरोध के कारण नहीं हो सकी। वीओ-1: चिरमिरी नगर निगम में विकास कार्यों और विभिन्न योजनाओं की समीक्षा के लिए बैठक बुलाई गई थी। बैठक शुरू होने से पहले नेता प्रतिपक्ष गायत्री बिरहा के नेतृत्व में कांग्रेस पार्षदों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। पार्षदों ने सभाकक्ष, निगम कार्यालय परिसर और मुख्य द्वार पर बैठकर नारेबाजी की तथा अपनी मांगों को लेकर विरोध जताया। कांग्रेस पार्षदों का आरोप है कि निगम सभागार में नेता प्रतिपक्ष के लिए आरक्षित सीट की व्यवस्था नहीं की गई थी। इसके विरोध में वे धरने पर बैठ गए। इसी दौरान निगम आयुक्त के चैंबर में स्वास्थ्य मंत्री अधिकारी बैठक ले रहे थे। इसकी जानकारी मिलने पर नेता प्रतिपक्ष और अन्य कांग्रेस पार्षद कमिश्नर चैंबर के बाहर पहुंच गए और धरना देकर अधिकारियों की कार्यप्रणाली के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। बाइट – शाहबुद्दीन (कांग्रेस पार्षद) वीओ-2: प्रदर्शन कर रहे पार्षदों ने निगम कर्मचारियों को पिछले चार माह से वेतन नहीं मिलने का मुद्दा भी उठाया। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले डेढ़ वर्षों में क्षेत्र में कोई उल्लेखनीय विकास कार्य नहीं हुआ है। बिजली, सड़क और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं को लेकर भी कांग्रेस पार्षदों ने नाराजगी जताई। प्रदर्शन के कारण नगर निगम कार्यालय का माहौल काफी देर तक तनावपूर्ण बना रहा। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल को भी मौके पर बुलाना पड़ा। बाइट – गायत्री बिरहा (नेता प्रतिपक्ष) वीओ-3: काफी देर तक चले गतिरोध के बाद स्वास्थ्य मंत्री, कलेक्टर और अन्य अधिकारी बिना समीक्षा बैठक किए ही निगम कार्यालय से रवाना हो गए। इसके चलते प्रस्तावित समीक्षा बैठक स्थगित करनी पड़ी। वहीं स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि नगर निगम के पार्षदों के साथ लंबे समय से बैठक नहीं हो पाई थी, इसलिए समीक्षा बैठक आयोजित की गई थी, लेकिन कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के कारण बैठक संपन्न नहीं हो सकी। bाइट – श्याम बिहारी जायसवाल (स्वास्थ्य मंत्री) आउट्रो: नगर निगम में हुए इस राजनीतिक टकराव के बाद पूरे दिन माहौल गरमाया रहा। नेता प्रतिपक्ष की सीट से शुरू हुआ विवाद विकास कार्यों, कर्मचारियों के वेतन और मूलभूत सुविधाओं के मुद्दों तक पहुंच गया, जिससे चिरमिरी की राजनीति में नई बहस छिड़ गई है।0
0
Report
प्रह्लाद पटेल के बयान से कांग्रेस में घमासान के संकेत
Narsinghpur, Madhya Pradesh:एंकर- मध्य प्रदेश की सियासत में इस वक्त सबसे बड़ा सियासी घमासान मचा है। कांग्रेस नेत्री मीनाक्षी नटराजन का नामांकन क्या रद्द हुआ, कांग्रेस पूरे प्रदेश में आगबबूला होकर सड़कों पर उतर आई है। लेकिन इस ड्रामे के बीच, मध्य प्रदेश सरकार के कद्दावर कैबिनेट मंत्री प्रह्लाद पटेल ने एक ऐसा तंज कसा है, जिसने कांग्रेस के भीतर ही खलबली मचा दी है। पटेल ने साफ कर दिया है कि कांग्रेस किसी और की नहीं, बल्कि अपने ही कर्मों की सजा भुगत रही है।प्रह्लाद पटेल ने सिर्फ तंज ही नहीं कसा, बल्कि एक बड़ा सियासी सस्पेंस भी छोड़ दिया है। उन्होंने खुलेआम चुनौती देते हुए कहा कि 'हमें इतनी सटीक जानकारी आखिर किसने दी, कांग्रेस को इस पर रिसर्च करनी चाहिए।' उनका सीधा इशारा कांग्रेस के भीतर मौजूद किसी 'भीतरी सूत्र' या गुटबाजी की तरफ है। पटेल ने प्रदर्शन कर रही कांग्रेस को आईना दिखाते हुए स्पष्ट किया कि चुनाव आयोग के सामने तथ्य छुपाना एक पाप है और नामांकन का रद्द होना पूरी तरह से एक लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा है। क्या मीनाक्षी नटराजन का पर्चा खारिज होने के पीछे कांग्रेस के ही किसी 'अपने' का हाथ है? क्या सड़क पर उतरकर कांग्रेस अपनी ही गलतियों पर पर्दा डालने की कोशिश कर रही है? प्रह्लाद पटेल के इस बयान ने एमपी की सियासत में एक नया 'अनुसंधान' तो जरूर शुरू कर दिया है।0
0
Report
Advertisement
इटारसी के पानी संकट पर राजनीतिक संग्राम, वार्ड 16 पार्षद ने विरोध प्रदर्शन किया
Narmadapuram, Madhya Pradesh:एंकर नर्मदापुरम- जिले के इटारसी में पानी का संकट अब सियासी संग्राम में बदलता नजर आ रहा है। शहर के कई वार्डों में पेयजल समस्या को लेकर कांग्रेस पार्षदों ने ऐसा प्रदर्शन किया जिसने पूरे शहर का ध्यान खींच लिया। वार्डों में पानी नहीं पहुंचने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस पार्षद सीधे नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चौरे के घर पहुंच गए। लेकिन विरोध का तरीका इतना अनोखा था कि देखने वालों की भीड़ लग गई। इटारसी के वार्ड नंबर 14, 16 और 34 में पानी की किल्लत को लेकर कांग्रेस पार्षदों का गुस्सा फूट पड़ा। वार्ड 16 के पार्षद अमित कापरे अंडरवियर-बनियान पहनकर नगरपालिका अध्यक्ष के घर के बाहर धरने पर बैठ गए। उनके सामने खाली बाल्टी, साबुन और पानी के बर्तन रखे गए, मानो वे यह संदेश दे रहे हों कि वार्डवासियों के पास नहाने और रोजमर्रा के कामों के लिए भी पानी नहीं बचा है। इतना ही नहीं, प्रदर्शन को और भी नाटकीय बनाने के लिए डीजे पर "आइये-आइये आपका इंतजार था" गीत बजाया गया और नगरपालिका अध्यक्ष को घर से बाहर आकर जनता की परेशानी सुनने का न्योता दिया गया। इस अनोखे विरोध प्रदर्शन ने इलाके में राजनीतिक वातावरण गरमा दिया। कांग्रेस पार्षदों का आरोप है कि भाजपा समर्थित वार्डों में पानी की आपूर्ति बेहतर तरीके से की जा रही है, जबकि कांग्रेस पार्षदों के वार्डों की अनदेखी की जा रही है। उनका कहना है कि हालात इतने खराब हैं कि उन्हें अपने खर्चे पर पानी के टैंकर भेजकर लोगों की प्यास बुझानी पड़ रही है। वहीं प्रदर्शन के दौरान पार्षदों ने नगरपालिका अध्यक्ष से मांग की कि प्रभावित वार्डों में नियमित रूप से पर्याप्त संख्या में पानी के टैंकर भेजे जाएं ताकि लोगों को राहत मिल सके। अब सवाल यह है कि क्या यह अनोखा प्रदर्शन जल संकट का समाधान दिला पाएगा या फिर पानी की लड़ाई राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप तक ही सीमित रह जाएगी।0
0
Report
तेज रफ्तार बस ने टिकमगढ़ के बाम्होरी बराना में बाइक सवार की मौत
Tikamgarh, Madhya Pradesh:एंकर- टीकमगढ़ जिले के बम्होरी बराना गांव में दिखा तेज रफ्तार का कहर, कंपनी की बस ने एक बाइक सवार युवक को मारी जोरदार टक्कर, टक्कर से बाइक सबार युवक की मौके पर हुई मौत, मृतक की बाइक पर प्लास्टिक के तसले और घरेलू सामान रखा हुआ था, फिलहाल मृतक युवक की पहचान नहीं हो सकी है, बस झांसी से टीकमगढ़ की ओर आ रही थी, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी, दिगौड़ा थाना क्षेत्र के बम्होरी बराना गांव की घटना。0
0
Report
नाबालिग के साथ दुष्कर्म: अब्बास कुरैशी गिरफ्तार, AIR BNB के जरिए किया गया अपराध
Jaipur, Rajasthan:जयपुर नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी अब्बास कुरैशी गिरफ्तार। आरोपी ने बालिका को मिलने का झांसा देकर AIR BNB में ले जाकर किया था दुष्कर्म आईडी नही देने के लिए AIR BNB के माध्यम से किया था कमरा बुक । आरोपी को कमरा उपलब्ध करवाने वाला कर्मचारी अजय कुमार भी गिरफ्तार। श्याम नगर थाना पुलिस की कार्रवाई अब्बास कुरैशी ने नाबालिग के बनाए वीडियो भी0
0
Report
Advertisement
वकीलों का धरना: विभूतिखंड थाने के इंस्पेक्टर पर अभद्र व्यवहार का आरोप
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ के विभूतिखंड थाना प्रभारी निरीक्षक उपेंद्र सिंह के खिलाफ वकीलों ने धरना शुरू कर दिया है। वकीलों का कहना है कि इंस्पेक्टर उपेंद्र सिंह ने टिप्पणी की और उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। घटना के बाद बड़ी संख्या में अधिवक्ता विभूतिखंड थाने पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया।0
0
Report
CID का शिकंजा: 5 करोड़ के खाद्यान्न घोटाले के फरार अशोक शुक्ला पर कार्रवाई
Baibahamunnusingh, Uttar Pradesh:Name _Dileep Mishra 5 करोड़ रुपये के खाद्यान्न घोटाले में फरार चल रहे आरोपी अशोक कुमार शुक्ला पर सीआईडी का शिकंजा कसता जा रहा है। आज लखनऊ की सीआईडी टीम लखीमपुर खीरी स्थित उसके आवास पहुंची और न्यायालय के आदेश पर कुर्की का नोटिस चस्पा किया। आरोपी के खिलाफ वर्ष 2021 में सीतापुर जिले के रामकोट थाने में आईपीसी की धारा 409 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। सीआईडी अब आरोपी की गिरफ्तारी और आगे की कुर्की की कार्रवाई में जुटी है।0
0
Report
झांसी के शिवाजी नगर लेबर चौराहे पर दबंगों ने युवक को बुरी तरीके से पीटा
Jhansi, Uttar Pradesh:एंकर- झांसी के नवाबाद थाना क्षेत्र के शिवाजी नगर लेबर चौराहे से दबंगों की गुंडई का खौफनाक वीडियो सामने आया है। वीडियो में तीन बेखौफ दबंग बीच सड़क पर एक युवक को गिराकर लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटते नजर आ रहे हैं। इस दौरान सड़क पर राहगीरों की आवाजाही थम गई और लोग दबंगों की गुंडागर्दी देखकर सहम गए। वी/ओ.1- यह घटना झांसी के शिवाजी नगर लेबर चौराहे की है। जहाँ तीन दबंगों ने दिनदहाड़े एक युवक को बीच सड़क पर रोक लिया। इसके बाद उसे जमीन पर गिराकर लाठियों से जमकर पीटना शुरू कर दिया। हमलावर बेखौफ होकर युवक पर लाठियां बरसाते रहे। सड़क पर मौजूद लोग यह नजारा देखकर सहम गए और इस डर के कारण कोई बीच-बचाव करने की हिम्मत नहीं जुटा पाया। इस पूरी वारदात का किसी राहगीर ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने वीडियो के आधार पर दबंगों की पहचान करना शुरू कर दी है।0
0
Report
Advertisement
