Gonda- अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में हुआ वाहन चेकिंग, नियमों के उल्लंघन पर कार्यवाही
Colonelganj, Uttar Pradesh:जिले के अपर पुलिस अधीक्षक राधेश्याम राय के नेतृत्व में करनैलगंज नगर में पुलिस कर्मियों के द्वारा पैदल गश्त करते हुए वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें अपर पुलिस अधीक्षक राधेश्याम राय के साथ करनैलगंज के प्रभारी निरीक्षक श्रीधर पाठक चौकी प्रभारी सोम प्रताप सिंह समेत दर्जनों पुलिसकर्मी मौजूद रहे। जिन्होंने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों जिनमें बिना हेलमेट बाइक चला रहे, एक ही बाइक पर तीन सवारी कर रहे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनका चालान काटा गया।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
