271002
Gonda - वंदे भारत अमृत महोत्सव का आयोजन
Imarti Bisen, Uttar Pradesh:शहीद ए आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज गोंडा में पर्यटन एवं संस्कृति परिषद एवं थियेटर एवं फिल्म परिषद के सयुंक्त तत्वाधान में आयोजक प्रधानाचार्य डा. अवध शरण मिश्र के संयोजन में वंदे भारत अमृत महोत्सव का आयोजन तिरंगा यात्रा से प्रभात फेरी के माध्यम से महाराजा देवी बक्श सिंह के चित्र पर नीशू त्यागी एवं वरिष्ठ प्रवक्ता रमेश विमल स्टेट कोआरडिनेटर ने माल्यार्पण किया। 200 राष्ट्रध्वज वाहक छात्र रैली में शामिल रहे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बस्तर में 180 बल्क लीटर विदेशी शराब जब्त; आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे गए
Jagdalpur, Chhattisgarh:बस्तर जिले में आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 180 बल्क लीटर विदेशी शराब जब्त की है, मुखबिर की सूचना के आधार पर कुंगारपाल चौक में नाकाबंदी कर आबकारी विभाग के दस्ते ने संदिग्ध वाहन को रोका, इस दौरान वाहन चालक मौके से फरार हो गया जबकि वाहन में बैठे दूसरे व्यक्ति को आबकारी विभाग के दस्ते ने धर दबोचा, वाहन की जांच में 20 कार्टूनों में भरी गोवा ब्रांड की 1,000 कांच की शीशियां बरामद हुईं,जब्त शराब की कीमत 1.28 लाख रुपये और वाहन का मूल्य 7 लाख रुपये आंका गया है, आबकारी विभाग द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान देवेंद्र कुमार जांगड़े (33), निवासी सुपेला, भिलाई के रूप में की गई है जबकि वाहन चालक की भी पहचान हो गई है आबकारी विभाग चालक को जल्द गिरफ्तार करने का दावा किया है, फिलहाल आबकारी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।0
0
Report
वाराणसी में चाइनीज मांझे से बाइक सवार की मौत
Varanasi, Uttar Pradesh:वाराणसी के जैतपुरा थाना क्षेत्र के कज्जाकपुरा फ्लाईओवर पर चाइनीज मांझे की चपेट में आने से 60 वर्षीय एक बाइक सवार की मौत हो गई. हादसे का Shikar हुए व्यक्ति की पहचान कोतवाली थाना क्षेत्र के चौखम्बा निवासी सुनील कुमार गुजराती (उम्र लगभग 60 वर्ष) के रूप में हुई है. मृतक सुनील कुमार गुजराती पेशे से एक साड़ी के कारोबारी थे. यह दुर्घटना आज सुबह उस वक्त हुई जब वह अपनी बाइक से अपने बगीचे जो सारनाथ में है की ओर जा रहे थे. कज्जाकपुरा फ्लाईओवर पर पहुंचते ही अचानक हवा में लटके या उड़ रहे चाइनीज मांझे की चपेट में उनकी गर्दन आ गई. चाइनीज मांझे की धार इतनी तेज थी कि सुनील कुमार की गर्दन बुरी तरह से कट गई और मौके पर भारी रक्तस्राव होने लगा. घटना को देखकर मौके पर मौजूद एक सतर्क टोटो चालक ने तुरंत सूझबूझ दिखाई और उन्हें अस्पताल पहुंचाया. घायल अवस्था में उन्हें तुरंत कबीरचौरा स्थित मंडली अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय जैतपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लेते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी. इस दर्दनाक घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है और प्रतिबंधित चाइनीज मांझे के खुलेआम इस्तेमाल के खिलाफ स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है.0
0
Report
भोपाल-इंदौर मेट्रो: टिकट पर 25% अतिरिक्त छूट से यात्रियों की संख्या बढ़ने की उम्मीद
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल भोपाल और इंदौर मेट्रो में आज से टिकट पर अतिरिक्त 25% छूट ग्रुप टिकट लेने वालों को भी होगा फायदा अतिरिक्त छूट को लेकर जनता का मिला-जुला रिस्पांस लोगों ने कहा इससे यात्रियों की संख्या बढ़ेगी साथ ही मेट्रो का रूट भी बढ़ाने होंगे केवल कुछ जगह पर चलती है मेट्रो जिससे यात्री नहीं बैठ रहे हैं किराए कटौती होने के साथ स्पीड पर भी देना होगा ध्यान0
0
Report
Advertisement
दुख की घड़ी में परिवार के साथ गाँव लौटा नेता; दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस तय
Noida, Uttar Pradesh:दुख की इस घड़ी में अपने परिवार के साथ रहने के लिए मैं अपने गाँव लौट रहा हूँ。 सौरव और आशु जल्द ही दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे。 CJP न तो पीछे हटेंगे और न ही डरेंगे。 10 अक्टूबर को इस तानाशाही के अंत की शुरुआत के तौर पर याद किया जाएगा।0
0
Report
सोलापुर में बोरवल सूखने से हजारों एकड़ गेंदे की फसल खतरे में
Solapur, Maharashtra:सोलापूर ब्रेकिंग - सोलापूर जिल्ह्यातील पाणी पातळी मोठ्या प्रमाणात हजारो एकरावरील झेंडूची पिके नष्ट होण्याच्या मार्गावर - सोलापूर जिल्ह्यातील अनेक बोअर वेअर आटल्याने झेंडू उत्पादक शेतकरी मोठ्या अडचणीत - जिल्ह्यातीलबहुतांश बोअरवेल आटायला सुरवात झाल्याने शेतकऱ्यांवर मोठे संकट - बोअरवेल असूनही त्याला पाणी नसल्याने शेकडो एकरावरील झेंडूची पिके करपायला सुरवात - दसरा दिवाळीमध्ये झेंडूला मोठी मागणी असताना शेतकऱ्यावर उपासमारीची वेळ याविषयीचा आढावा घेतला आहे आमचे प्रतिनिधी अभिषेक आदेप्पा यांनी0
0
Report
अनंत सिंह और एल्विश यादव की वीडियो कॉल वायरल, ब्रज भूषण से भी चर्चा
Patna, Bihar:लोकेशन— पटना बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने एल्विश यादव से की वीडियो कॉल पर बात, बृज भूषण से भी हुई थी मोकामा से JDU विधायक अनंत सिंह ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और यूट्यूबर एल्विश यादव से वीडियो कॉल पर बातचीत की है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। एल्विश यादव ‘बिग बॉस OTT 2’ के विजेता हैं और सोशल मीडिया पर उनके लाखों फॉलोअर्स हैं। उन्होंने कहा है कि वह जब भी आएंगे, तो उनसे मिलेंगे। एल्विश ने अनंत सिंह को भी बुलाया है। इससे कुछ दिन पहले अनंत सिंह की उत्तर प्रदेश के पूर्व बाहुबली सांसद बृज भूषण शरण सिंह से वीडियो कॉल पर बातचीत का वीडियो भी सामने आया था। बृज भूषण शरण सिंह भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष भी रह चुके हैं। कौन हैं एल्विश यादव एल्विश यादव हरियाणा के गुरुग्राम के रहने वाले यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। वह कॉमेडी और रोस्ट वीडियो बनाकर मशहूर हुए। 2023 में उन्होंने रियलिटी शो ‘बिग बॉस OTT 2’ का खिताब जीता था। वह सोशल मीडिया पर अपनी बड़ी फैन फॉलोइंग के लिए जाने जाते हैं।0
0
Report
Advertisement
सीतापुर: ई-रिक्शा पर ट्रक टक्कर, चालक के दोनों पैर कटे; लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर
Sitapur, Uttar Pradesh:सीतापुर ई-रिक्शा को टक्कर मार कर उसके ऊपर पलटा ट्रक। सीसीटीवी आया सामने हादसे में ई रिक्शा चालक के दोनों पैर कटे गंभीर हालत में लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर। ई-रिक्शा के अचानक सामने आने से हुआ हादसा रामकोट थाना क्षेत्र के काशीराम कॉलोनी के पास हुआ हादसा।0
0
Report
कानपुर देहात में 9 वर्षीय मासूम की करंट से मौत, परिवार में मातम
Amauli Thakuran, Uttar Pradesh:कानपुर देहात में करंट लगने से 9 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत। घर पर सो रहा था कक्षा तीन का छात्र, फर्राटे पंखे का तार जलकर ऊपर गिरा। करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलसा मासूम, परिवार में मचा कोहराम। परिजन आनन-फानन में सीएचसी रसूलाबाद लेकर पहुंचे, डॉक्टरों ने मृत घोषित किया। दवा लेने बाहर गई थी माँ, बेटे की मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़। पिता अखिलेश बाहर रहकर करते हैं मजदूरी, दो बहनों चांदनी और पल्लवी ने खोया इकलौता भाई। सूचना पर पहुंची पुलिस, पंचनामा के बाद होगी नियमानुसार कार्रवाई; घटना से गांव में शोक की लहर। रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र के महबूबपुर गांव का मामला0
0
Report
लखीमपुर खीरी: अदलीसपुर में दो भाइयों के विवाद में लाठी-ईंटों का हमला
Lakhimpur, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी के ईशानगर थाना इलाके के अदलीसपुर गांव में दो पक्षों में आपसी विवाद के बाद जमकर लाठी डंडे चले और एक पक्ष में दूसरे पक्ष पर जमकर ईंट पत्थरों की बारिश कर दी। देखते ही देखते पूरा मंजर अखाड़े में तब्दील होता नजर आया। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें दो सगे भाइयों में जमीनी विवाद को लेकर किस तरह मार पिटाई हो रही है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी। वायरल वीडियो कल का बताया जा रहा है।0
0
Report
Advertisement
सिमली में महिला बेस अस्पताल के पूर्ण बेस अस्पताल बनने की मांग पर प्रदर्शन
Karnaprayag, Uttarakhand:कर्णप्रयाग सिमली बेस अस्पताल संघर्ष समिति ने निकाली पद यात्रा सिमली में महिला बेस अस्पताल को पूर्ण बेस अस्पताल बनाने को लेकर संघर्ष समिति के सैकड़ों लोगों ने किया देहरादून कूच0
0
Report
लघु उद्योग भारती का सम्मान समारोह
Kanpur, Uttar Pradesh:#स्लग: लघु उद्योग भारती, कानपुर संभाग वार्षिक सभा *आत्मनिर्भर भारत और MSME सेक्टर को मजबूती देने पर जोर, लघु उद्योग भारती का वार्षिक सम्मेलन संपन्न* कानपुर: लघु उद्योग भारती, कानपुर संभाग की वार्षिक सभा एवं उद्यमी सम्मेलन का आयोजन होटल लैंडमार्क में किया गया, जिसमें कानपुर संभाग के 300 से अधिक उद्यमियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कानपुर नगर के सांसद रमेश अवस्थी ने उद्यमियों को संबोधित किया। उन्होंने केंद्र सरकार की MSME हितैषी योजनाओं, आत्मनिर्भर भारत और 'लोकल फॉर वोकल' अभियान पर विस्तृत प्रकाश डाला। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता सेठ मुरारी लाल अग्रवाल ने की। सम्मेलन के दौरान उद्यमियों की समस्याओं, MSME सेक्टर को सुदृढ़ बनाने, सौर ऊर्जा के उपयोग तथा नवीन व्यापार अवसरों पर सार्थक चर्चा की गई। कार्यक्रम के अंत में महामंत्री अंकुर अंशवानी ने सभी अतिथियों, प्रायोजकों, पदाधिकारियों एवं मीडिया बंधुओं का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर संदीप अवस्थी (अध्यक्ष), अंकुर अंशवानी (महामंत्री), लाडली प्रसाद गुप्ता, हरेन्द्र मुरजानी, अमन घई, संदीप अरोड़ा, अनुराग मालवीय, सलील गुप्ता, सुबोध प्रहलादका, प्रेरणा वर्मा (अध्यक्ष, महिला इकाई), डॉ. सुभाषिनी शिवहरे खन्ना (सचिव, महिला इकाई), संजय गुप्ता, हिमांशु सिंह, अजय गुप्ता, सुशील मोहन टाकरी, श्रवण कुमार अग्रवाल, अनुज गुप्ता, राधा कृष्ण गुप्ता, पुनीत गुप्ता समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं उद्यमीगण मौजूद रहे।0
0
Report
यूपी कांग्रेस अध्यक्ष मोना ने पदभार संभाला, 2027 के लिए पूरी तैयारी का दावा
Lucknow, Uttar Pradesh:यूपी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के पद पर आज आराधना मिश्रा मोना ने पदभार ग्रहण किया इस मौके पर जी मीडिया से एक्सक्लूसिव बातचीत में उन्होंने कहा कि 2027 विधानसभा चुनाव की पूरी तैयारी है संगठन को मजबूत करके पूरी ताकत के साथ चुनाव में उतरेंगे और हमारी सरकार बनने जा रही है। दिल्ली में राहुल गांधी के प्रोटेस्ट आव्हान पर उन्होंने कहा कि दिल्ली से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश में बीजेपी के खिलाफ कांग्रेस पार्टी पूरी मजबूती से सड़कों पर उतरेगी और उनकी नीतियों के खिलाफ आंदोलन करेंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ के अखिलेश यादव को चुनौती देने पर मोना ने कहा कि वह दोनों लोग आपस में देख ले क्या करना है। गठबंधन में सीट बंटवारे पर मोना ने कहा कि अभी इसमें समय है बातचीत होने दीजिए。0
0
Report
Advertisement
धौलपुर में पंचायत चुनाव के लिए सुरक्षा मजबूत, मतदान केंद्रों पर तैनाती बढ़ी
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर - पंचायत चुनावों को लेकर पुलिस अलर्ट, मतदान केंद्रों का लिया जा रहा जायजा आगामी पंचायत चुनावों को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने के लिए धौलपुर पुलिस ने सुरक्षा तैयारियां शुरू कर दी हैं। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा के सुपरविजन में जिलेभर में चुनावी सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है। इसी क्रम में जिले के सभी थानों की टीमें अपने-अपने क्षेत्र के मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर रही हैं। निरीक्षण के दौरान मतदान केंद्रों की भौतिक स्थिति, आने-जाने के रास्ते, सुरक्षा की दृष्टि से व्यवस्थाओं और आसपास के क्षेत्रों का जायजा लिया जा रहा है। पुलिस चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक तैयारियों में जुटी है। थाना स्तर पर मतदान केंद्रों की जानकारी संकलित की जा रही है, ताकि चुनाव के दौरान पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित हो सके। साथ ही असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखी जा रही है और चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने वाली किसी भी गतिविधि को रोकने के लिए पुलिस सतर्क है। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों की पहचान कर वहां विशेष सुरक्षा प्रबंध किए जा रहे हैं। एसपी सांगवान ने कहा कि पुलिस का उद्देश्य हर मतदाता को भयमुक्त वातावरण में मतदान का अवसर देना है। कानून व्यवस्था बिगाड़ने या मतदाताओं को डराने-धमकाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। पुलिस ने आमजन से शांति बनाए रखने और संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की है0
0
Report
डॉ राजेश रोत के सड़क हादसे में निधन: डयूंगरपुर मेडिकल कॉलेज के प्रमुख की मौत
Dungarpur, Rajasthan:डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा थाना क्षेत्र में एनएच 927 ए पर आड़ीवाट गांव के पास डूंगरपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सर्जरी विभाग के प्रमुख एचओडी डॉ राजेश रोत की सड़क हादसे में मौत हो गई। आगे चल रही कार के अचानक ब्रेक लगाने से डॉक्टर की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। पुलिस ने शव को सागवाड़ा अस्पताल के मोर्चरी में रखवाया गया है और फिलहाल पुलिस जांच कर रही है। डॉ राजेश रोत डूंगरपुर मेडिकल कॉलेज में सर्जरी विभाग के प्रमुख थे। उन्होंने कई बड़े सफल ऑपरेशन किए है। उनकी पत्नी भी डूंगरपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ही एनेस्थीसिया विभाग में डॉक्टर है। सागवाड़ा थानाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि नौकना निवासी भगवती लाल रोत ने रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट ने बताया कि उनका भाई डॉक्टर राजेश रोत अपने बच्चों से मिलने के लिए रात करीब 12 बजे डूंगरपुर से बांसवाड़ा जा रहे थे। इस दौरान डूंगरपुर - बांसवाड़ा एनएच 927 ए पर आड़ीवाट गांव के पास आगे चल रहे एक अन्य अज्ञात वाहन के चालक ने तेज गति और लापरवाही से अचानक बीच सड़क पर ब्रेक लगा दिए। इसके कारण डॉ. राजेश की कार पीछे से उस अज्ञात वाहन से जा टकराई। इस भीषण टक्कर में डॉ. राजेश गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत सागवाड़ा के सरकारी हॉस्पिटल ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने जाँच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इधर पुलिस ने सागवाड़ा अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौप दिया है।0
0
Report
रanchi ke Tripal IIT maamale mein shuruati jaanch jaari, FSL saakshya joota raha
Ranchi, Jharkhand:रांची ट्रिपल आईआईटी से जुड़े मामले में एसएसपी रांची ने बताया प्रारंभिक जांच चल रही है, एफएसएल की टीम भी साक्ष्य इकठ्ठा कर रही है। रुम मेट का भी बयान लिया गया है। ट्रिपल आईआईटी के स्टूडेंट का जो प्रोटेस्ट किया जा रहा और सुसाइड की घटना सामने आई है, दोनों अलग अलग है। प्रोटेस्ट की मुख्य मांग है हॉस्टल में असुविधाओं से जुड़ा है और उसे अपने मैनेजमेंट के सामने रखना चाहते हैं। जो सुसाइड का मामला है उनमें पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में बातें सामने आई है कि परीक्षा से जुड़े मामले में ये घटना घटी है पर अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी, जांच चल रही है।0
0
Report
Advertisement
