गोंडा -शुरू हुआ टीकाकरण जागरूकता अभियान
Bangawan, Uttar Pradesh:गोंडा-सोमवार को नगर पंचायत कार्यालय कटरा बाजार में एम आर कैचप अभियान का जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने फीता काटकर शुभारंभ किया।उन्होंने नगर वासियों से अपील की अभी तक कटरा बाजार की पहचान कमजोर क्षेत्रों मे होती है जिसे हम दस दिनों में पलट कर रख देंगे लगभग 2300 बच्चों को चिन्हित किया गया है जो इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम से छूटे रह गए हैं वे अपने 0 से5 वर्ष के बच्चों को बारह जानलेवा बीमारियों से बचाव हेतु टीकाकरण अवश्य कराये।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
धार्मिक स्थल के बाहर शर्मनाक तमाशा, दो महिलाओं के बीच मारपीट का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Gwalior, Madhya Pradesh:ग्वालियर: शहर के प्रसिद्ध अचलेश्वर मंदिर के पास दिवाली की रात दो महिलाओं के बीच जमकर बवाल हुआ। मंदिर परिसर के नजदीक दुकान लगाने को लेकर उपजा विवाद कुछ ही देर में हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों महिलाओं के बीच सरेराह हुई इस मारपीट और हंगामे का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
त्योहार के पावन पर्व और एक धार्मिक स्थल के बाहर इस तरह के शर्मनाक तमाशे ने लोगों को हैरान कर दिया है। घटना का वीडियो सामने आते ही इंदरगंज थाना पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर दोनों महिलाओं की पहचान करने और विवाद की असल वजह तलाशने में जुटी है।
