icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
271002
KAILASH NATH VERMAKAILASH NATH VERMAFollow20 Jan 2025, 01:18 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

औरैया में मिठाई की दुकानों पर फूड विभाग का छापा, खोया-पनीर के नमूने लिए, खराब पनीर कराया नष्ट

Ashwani bajpaiAshwani bajpaiFollow3m ago
Madhupur, Uttar Pradesh:दीपावली का त्योहार नजदीक आते ही बाजारों में मिठाइयों की मांग बढ़ने लगी है। ऐसे में खाद्य पदार्थों में मिलावटखोरी रोकने के लिए खाद्य विभाग भी अलर्ट मोड पर आ गया है। औरैया शहर के दिबियापुर रोड स्थित मिठाई की दुकान पर खाद्य विभाग की टीम ने छापेमारी कर जांच-पड़ताल की। इस दौरान टीम ने खोया और पनीर के नमूने लिए, जबकि दुकान पर रखा कुछ पनीर खराब मिलने पर उसे मौके पर ही नष्ट करा दिया गया। जिलाधिकारी के आदेश पर चलाए जा रहे इस अभियान के तहत अब तक जनपद में करीब 45 नमूने लिए जा चुके हैं। विभाग ने साफ किया है कि दीपावली तक यह अभियान लगातार जारी रहेगा। दीपावली के त्योहार पर लोग अपने घरों में मिठाइयां और अन्य खाद्य सामग्री खरीदते हैं। त्योहार के दौरान बाजार में मिठाइयों की मांग बढ़ने के साथ ही मिलावटखोरी की आशंका भी बढ़ जाती है। इसी को देखते हुए औरैया में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में खाद्य विभाग की टीम ने औरैया शहर के दिबियापुर रोड स्थित एक मिठाई की दुकान पर पहुंचकर जांच अभियान चलाया। टीम ने दुकान में रखे खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता परखी और खोया तथा पनीर के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे। जांच के दौरान दुकान पर रखा कुछ पनीर ऐसा मिला, जिसे इस्तेमाल के योग्य नहीं माना गया। इसके बाद खाद्य विभाग की टीम ने उसे मौके पर ही नष्ट करा दिया। मौके पर मौजूद फूड इंस्पेक्टर ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेश के क्रम में जनपद में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अब तक औरैया में करीब 45 नमूने लिए जा चुके हैं और यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि जिन दुकानों पर अधिक मात्रा में रंग लगी हुई मिठाइयां मिल रही हैं, उन्हें भी नष्ट कराया जा रहा है। इसके लिए नगर पालिका की गाड़ी टीम के साथ मौजूद रहती है, जिससे संदिग्ध खाद्य पदार्थों को मौके पर ही नष्ट कराया जाता है। खाद्य विभाग का कहना है कि दीपावली के मद्देनजर मिठाई की दुकानों और खाद्य पदार्थों की बिक्री करने वाले प्रतिष्ठानों पर लगातार नजर रखी जा रही है। नियमों का उल्लंघन करने और मिलावटी खाद्य सामग्री बेचने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अब देखना होगा कि खाद्य विभाग का यह अभियान मिलावटखोरी पर कितनी प्रभावी रोक लगा पाता है। विजय कुमार फूड इंस्पेक्टर
0
0
Report

कोटा की सबसे उम्रदराज बाघिन महक 22 साल से अधिक, चिकित्सा निगरानी में

Kota, Rajasthan:कोटा। कभी अपनी शाही चाल और रौब से पर्यटकों को आकर्षित करने वाली देश की सबसे उम्रदराज बाघिन महक अब उम्र के ऐसे पड़ाव पर पहुंच चुकी है, जहां उसके कदम लड़खड़ाने लगे हैं। कोटा के अभेड़ा बायोलॉजिकल पार्क में रह रही महक 22 साल से अधिक उम्र पूरी कर चुकी है और 23वें वर्ष में चल रही है। आमतौर पर बाघों की उम्र 14 से 17 साल के बीच होती है, लेकिन महक इस औसत उम्र से कई साल आगे निकल चुकी है। उम्र के इस पड़ाव पर उसके शरीर का पिछला हिस्सा कमजोर हो गया है। चलने और शरीर का संतुलन बनाने में परेशानी होने के कारण अब उसे पर्यटकों के सामने ओपन डिस्प्ले एरिया में नहीं छोड़ा जा रहा है। गिरने और चोट लगने की आशंका को देखते हुए वन विभाग ने उसे नाइट शेल्टर और कराल क्षेत्र में ही रखने का निर्णय लिया है। यहां पशु चिकित्सकों की विशेष निगरानी में उसकी देखभाल की जा रही है। 28 अगस्त 2004 को जयपुर में हुआ था महक का जन्म महक की कहानी भी बेहद खास है। उसका जन्म 28 अगस्त 2004 को जयपुर के नाहरगढ़ जैविक उद्यान में हुआ था। उसकी जन्मतिथि का रिकॉर्ड उपलब्ध है। महक की एक जुड़वां बहन रंभा भी थी। दोनों ने एक साथ जीवन की शुरुआत की, लेकिन अब रंभा इस दुनिया में नहीं है। महक का साथी बाघ नाहर भी अगस्त 2024 में करीब 18 साल की उम्र में दम तोड़ चुका है। इसके बाद से महक अभेड़ा बायोलॉजिकल पार्क में अकेली रह गई है। पिछले दो वर्षों से अभेड़ा पार्क में महक का 2 वर्ष से जन्मदिन भी विशेष रूप से मनाया जा रहा है। उसकी लंबी उम्र और पार्क में उसके विशेष महत्व के चलते जन्मदिन के मौके पर वन्यजीव प्रेमियों और पार्क प्रबंधन के बीच खास उत्साह रहता है। महक के स्वास्थ्य की निगरानी के लिए विशेष कमेटी उम्र के साथ महक के पिछले हिस्से में कमजोरी आई है। उसे चलने-फिरने में परेशानी होती है और पहले की तुलना में भोजन लेने की मात्रा में भी कमी हुई है। ऐसे में वन विभाग ने उसके ओपन डिस्प्ले को बंद कर दिया है। अब उसे नाइट शेल्टर और कराल यानी होल्डिंग एरिया में रखा जा रहा है। उसके आराम के लिए फर्श पर गद्दों की व्यवस्था की गई है। सफाई और डिसइंफेक्शन का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। मक्खी-मच्छरों से बचाव के इंतजाम भी किए गए हैं। सर्दी बढ़ने पर उसके लिए हीटर की व्यवस्था की जाएगी। महक के स्वास्थ्य की नियमित निगरानी के लिए सीसीएफ की ओर से विशेष कमेटी बनाई गई है। इसमें सहायक वन संरक्षक पंकज कुमार मीणा, वरिष्ठ पशु चिकित्सक अखिलेश कुमार पांडे और डॉ. त्रिलोक गोचर शामिल हैं। कमेटी सप्ताह में दो बार महक का स्वास्थ्य परीक्षण कर रही है, जबकि रोजाना भी उसकी निगरानी की जाती है। डॉक्टरों के अनुसार हालिया जांच में उसका तापमान और सांस संबंधी स्थिति सामान्य मिली है। यूरिन और फीकल टेस्ट की रिपोर्ट भी उसकी उम्र के हिसाब से सामान्य रही है। दिन में तीन बार भोजन, उम्र के हिसाब से बदली डाइट महक की उम्र को देखते हुए उसके खानपान में भी विशेष बदलाव किए गए हैं। अब उसे एक बार में ज्यादा भोजन देने के बजाय दिन में तीन बार अलग-अलग आहार दिया जा रहा है। सुबह उबला हुआ चिकन, दोपहर में अंडे और सूप तथा शाम को मीट दिया जाता है। इसके साथ ही पाचन को बेहतर रखने के लिए प्रोबायोटिक्स और प्रीबायोटिक्स, लिवर टॉनिक और जोड़ों को सपोर्ट देने वाले सप्लीमेंट दिए जा रहे हैं। सर्दियों में मौसम के अनुसार चिकन की मात्रा बढ़ाई जाएगी और मीट की मात्रा में बदलाव किया जाएगा। डॉक्टरों का प्रयास है कि महक को उसकी उम्र के मुताबिक संतुलित पोषण और आराम मिलता रहे। मछली और स्वाति को पीछे छोड़ा, अब लंबी उम्र पर रिसर्च लंबी उम्र के मामले में महक ने देश की चर्चित बाघिनों को भी पीछे छोड़ दिया है। रणथंभौर की मशहूर बाघिन मछली और गुवाहाटी की स्वाति करीब 20 साल तक जीवित रही थीं, जबकि महक 22 साल से अधिक उम्र पूरी कर चुकी है। वहीं पश्चिम बंगाल का बाघ राजा करीब 25 साल 10 महीने तक जीवित रहा था। विश्व स्तर पर अमेरिका की बाघिन बंगाली के नाम 25 साल 319 दिन की उम्र का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज है। ऐसे में महक की उम्र वन्यजीव विशेषज्ञों के लिए भी अध्ययन का विषय बन गई है। क्या है महक की लंबी उम्र का राज, DNA और जीवनशैली पर होगा अध्ययन महक की असाधारण उम्र ने वन विभाग का ध्यान भी अपनी ओर खींचा है। विभाग उसकी लंबी उम्र के पीछे के कारणों को समझने के लिए रिसर्च करने की योजना बना रहा है। इसके तहत उसके DNA, खानपान और जीवनशैली का अध्ययन किया जाएगा, ताकि यह पता लगाया जा सके कि सामान्य उम्र से कई साल अधिक जीवित रहने में कौन से कारक महत्वपूर्ण रहे हैं। फिलहाल वन विभाग की प्राथमिकता महक को पर्यटकों के सामने प्रदर्शित करने के बजाय उसके जीवन के इस पड़ाव में सुरक्षित, स्वस्थ और आरामदायक वातावरण उपलब्ध कराना है। अब देखना होगा कि रिसर्च में महक की असाधारण लंबी उम्र के कौन से राज सामने आते हैं।
0
0
Report
Advertisement

बक्शीपुर गांव में दबंगों ने मामूली विवाद के चलते युवक को पीट कर लहू लुहान किया, रिपोर्ट दर्ज

Ramprakash RathourRamprakash RathourFollow9m ago
Shahabad, Uttar Pradesh:शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के बक्शीपुर गांव में दबंगों ने मंगलवार को शाम पांच बजे मामूली विवाद के चलते एक युवक को डंडों से हमला करके लहूलुहान कर दिया जिससे वह घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है । अनुज कुमार पुत्र रमन पाल सिंह निवासी बक्शीपुर के अनुसार पानी गिर जाने को लेकर हुए विवाद के कारण संदीप पुत्र श्यामा चरण, उसकी पत्नी, मां और उसके भाई शोभित ने गाली गलौज किया। गाली गलौज से मना करने पर उपरोक्त लोगों ने डंडों से हमला कर दिया जिससे उसे काफी चोटे आई। उसने शाहाबाद कोतवाली में तहरीर दी। तहरीर देकर जब वापस जा रहा था तो दबंगों ने उसके ऊपर दोबारा फिर हमला किया जिससे वह लहु लुहान हो गया। घायल का डाक्टरी परीक्षण कराया गया है।
0
0
Report

आबकारी आयुक्त ने अवैध शराब रोकथाम के लिए सख्त अभियान शुरू करने के निर्देश

Jaipur, Rajasthan:लोकेशन- जयपुर फीड- 2सी हैडर- - अवैध शराब रोकें, राजस्व लक्ष्य पर रखें फोकस - आबकारी आयुक्त नमित मेहता ने ली बैठक - विशेष निरोधात्मक अभियान की समीक्षा की - हाईवेज पर अवैध साइनेज हटाने के निर्देश - आचार संहिता की पालना में रखें सख्ती - वीसी में सर्किलवार राजस्व की समीक्षा की गई एंकर आबकारी आयुक्त नमित मेहता ने कहा है कि प्रदेश में पंचायती राज चुनावों के तहत आदर्श आचार संहिता की पालना सख्ती से करें। अन्य राज्य की अवैध शराब की तस्करी, अवैध शराब के निर्माण, विक्रय, परिवहन पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए अंकुश लगाना जरूरी है। आबकारी आयुक्त नमित मेहता ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए समीक्षा बैठक ली। आयुक्त ने कहा कि सभी नेशनल हाईवेज पर लगे हुए शराब दुकानों के अवैध साईनेज औ बोर्ड को हटाया जाए। वीसी में प्रदेश में 1 से 7 नवम्बर तक जारी विशेष निरोधात्मक अभियान की अवधि में शराब दुकानों की निगरानी के निर्देश दिए गए। आबकारी एक्ट के नियमों की अवहेलना करने वाले शराब के अनाधिकृत विज्ञापन, अवैध प्रलोभन वाले साईनेज, अवैध होर्डिंग्स और बोर्ड पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। आयुक्त ने कहा कि इस कार्य में शिथिलता बरतने पर संबंधित अधिकारी के विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी। वीसी में विशेष निरोधात्मक अभियान की जोनवार समीक्षा कर अन्य राज्यों की शराब तस्करी, हथकढ़ शराब, नकली शराब, बिना लाईसेंस शराब बिक्री पर ठोस कार्रवाई के निर्देश दिए गए। जिन जिलों में अभियान के दौरान प्रभावी कार्रवाई नहीं होगी, उन जिलों में 7 दिन के लिए अवधि को बढ़ाया जाएगा।
0
0
Report
Advertisement

पखांजूर में माइंस गाड़ियों के आवागमन रोके जाने पर विवाद, भाजपा नेता पर आरोप

Pakhanjur, Chhattisgarh:PLACE – पखांजूर सुरजागढ़ माइंस की गाड़ियों को रोककर कथित दबंगई और कर्मचारियों से बदसलूकी का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में गाड़ियों को रोककर विवाद किए जाने का घटनाक्रम दिखाई दे रहा है। आरोप बीजेपी के कापसी मंडल अध्यक्ष अजय बछाड़ और उनके साथ मौजूद दर्जनभर से अधिक लोगों पर लगा है। आरोप है कि कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज और धक्का-मुक्की की गई। बताया जा रहा है कि मंडल अध्यक्ष स्थानीय बीजेपी विधायक के करीबी हैं। इधर पीड़ित कर्मचारी ने पखांजूर थाने में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। मामला सुरजागढ़ माइंस की गाड़ियों के आवागमन को रोकने से जुड़ा है। आरोप है कि कापसी मंडल अध्यक्ष अजय बछाड़ और उनके साथ पहुंचे लोगों ने गाड़ियों को कापसी मे रोककर कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार किया। इस दौरान गाली-गलौज और धक्का-मुक्की किए जाने का आरोप भी है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पीड़ित की शिकायत के बाद अब मामला पखांजूर पुलिस तक पहुंच गया है। शिकायत में कार्रवाई की मांग की गई है。
0
0
Report
Advertisement

आबूराज दीपावली: नक्की बाजार में शाम 6 से 10 बजे नो व्हीकल जोन लागू

Sirohi, Rajasthan:आबूराज में दीपावली सीजन को लेकर नगर पालिका अलर्ट, नक्की बाजार शाम 6 से रात 10 बजे तक नो व्हीकल जोन नक्की झील बाजार क्षेत्र में शाम 6 बजे से रात 10 बजे तक वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है, ताकि पर्यटक बिना किसी परेशानी के पैदल बाजार में घूम सकें। नगर पालिका अध्यक्ष सुनील आचार्य खुद मैदान में उतरकर व्यापारियों और पर्यटकों से सहयोग की अपील कर रहे हैं। पर्यटकों की सुविधा के लिए पार्किंग के विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। टू व्हीलर के लिए गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल में पार्किंग व्यवस्था की जा रही है। वहीं, पोलो ग्राउंड, अशोक वाटिका, सनसेट रोड स्थित कार पार्किंग और नक्की झील के समीप किचन गार्डन पार्किंग में भी वाहन खड़े करने की सुविधा उपलब्ध रहेगी। नगर पालिका प्रशासन ने स्थानीय निवासियों और व्यापारियों से अपील की है कि वे व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। दीपावली के इस पर्यटन सीजन में नगर पालिका का लक्ष्य है कि आबूराज आने वाले सैलानियों को सुगम यातायात, सुरक्षित बाजार और बेहतर पर्यटन अनुभव मिले। अब देखना होगा कि यह पहल शहर को जाम से कितनी राहत दिलाती है।
0
0
Report

नर्मदापुरम में महिला चोर से 65 लाख की ज्वेलरी चोरी, इटारसी गिरफ्तार

Narmadapuram, Madhya Pradesh:नर्मदापुरम में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से हुई 65 लाख रुपये की चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। वारदात को एक महिला ने ग्राहक बनकर अंजाम दिया था। उसने दुकानदार को बेसमेंट के स्टोर रूम में बंद कर सोने-चांदी के जेवर चोरी कर लिए। पुलिस ने करीब 250 CCTV कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपी महिला को इटारसी से गिरफ्तार किया है। उसके पास से चोरी के आभूषण भी बरामद हुए हैं। चोरी की यह वारदात शहर की रघुनाथ गली स्थित राज ज्वेलर्स की है। सोमवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे स्कार्फ से चेहरा ढककर एक महिला ग्राहक बनकर दुकान पहुंची। उसने चर्म रोग होने का बहाना बनाकर चेहरा दिखाने से इनकार कर दिया। पहले मंगलसूत्र का पेंडल देखा और ATM से पैसे लाने का कहकर चली गई। करीब 15 मिनट बाद वापस आकर कान के टॉप्स दिखाने को कहा। दुकानदार जैसे ही बेसमेंट के स्टोर रूम में जेवर लेने पहुंचे, महिला ने बाहर से दरवाजा बंद कर दिया और काउंटर से आभूषणों के डिब्बे लेकर फरार हो गई। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर आसपास के करीब 250 CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली。 जांच के दौरान इटारसी के सराफा बाजार में हुई चोरी की घटना से भी महिला के तार जुड़े। फुटेज के आधार पर पहचान होने के बाद पुलिस ने इटारसी में घेराबंदी कर 28 वर्षीय चाहत मंसूरी उर्फ मुस्कान लोट को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने चोरी करना कबूल किया। पुलिस ने उसके कब्जे से करीब 450 ग्राम सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए हैं, जिनकी कीमत लगभग 65 लाख रुपये बताई गई है। पहचान छिपाने के लिए महिला ने वारदात में पहने कपड़े, स्कार्फ, चप्पल और जेवरों के डिब्बे तक जला दिए थे। फिलहाल पुलिस उससे अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ कर रही है।
0
0
Report
Advertisement

खेतड़ी मोड़ पर गोयल कॉस्मेटिक दुकान से चोरी, CCTV में युवक कैद

Sikar, Rajasthan:खेतड़ी मोड़ पर कॉस्मेटिक दुकान में चोरी, युवक ने गल्ले से उड़ाए रुपए नीमकाथाना के खेतड़ी मोड़ स्थित गोयल कॉस्मेटिक दुकान की घटना। दुकान के गल्ले को निशाना बनाकर युवक ने नकदी की चोरी की। चोरी की पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद। सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद घटना चर्चा में। सीकर जिले के नीमकाथाना शहर के खेतड़ी मोड़ स्थित गोयल कॉस्मेटिक दुकान पर दिनदहाड़े चोरी की वारदात सामने आई है। एक युवक दुकान में घुसकर गल्ले में रखी नकदी और चांदी के सिक्के चोरी कर फरार हो गया। चोरी की पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।जानकारी के अनुसार, दुकान संचालक नितेश के बच्चे की स्कूल से छुट्टी होने पर स्कूल वैन उसे दुकान के बाहर छोड़कर चली गई उसके बाद नितेश अपने बच्चे को घर छोड़ने चला गया इसी दौरान एक युवक दुकान में घुसा और गल्ले में रखी करीब 20 से 25 हजार नकदी व चांदी के सिक्के अपने बैग में डाल लिए।कुछ देर बाद जब दुकानदार वापस दुकान पर पहुंचा तो युवक ने उसे अपनी बातों में उलझा लिया और सामान दिखाने की बात कही। बाद में सामान पसंद नहीं आने का बहाना बनाकर युवक मौके से फरार हो गया।घटना का पता उस समय चला, जब एक अन्य ग्राहक ने सामान खरीदने के बाद दुकानदार को रुपए दिए। इस दौरान दुकानदार की नजर गल्ले पर पड़ी तो उसमें रखी नकदी गायब मिली। इसके बाद दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली गई, जिसमें युवक गल्ले से रुपए और चांदी के सिक्के निकालते हुए दिखाई दिया।दुकानदार ने आसपास के क्षेत्र में युवक की तलाश भी की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर युवक की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। दुकानदार ने आमजन से आरोपी के संबंध में जानकारी मिलने पर सूचना देने की अपील की है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top