icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
271002
KAILASH NATH VERMAKAILASH NATH VERMAFollow28 Apr 2025, 12:32 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

सोनभद्र में टैक्स बकाए पर राहत: कैंप से पेनाल्टी 70% तक छूट

Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र में लंबे समय से वाहन टैक्स जमा नहीं करने वाले वाहन स्वामियों के लिए राहत की पहल की गई है। परिवहन विभाग ने बकाया टैक्स और पेनाल्टी के बोझ को कम करने के उद्देश्य से विशेष समाधान कैंप का आयोजन किया। इस योजना के तहत पात्र वाहन स्वामियों को पेनाल्टी में अधिकतम 70 प्रतिशत तक की छूट मिल सकती है। विभाग की कोशिश है कि वर्षों से लंबित टैक्स के मामलों का निस्तारण हो और वाहन स्वामी भी इस अवसर का लाभ उठाकर अपनी देनदारियों से मुक्त हो सकें। खास बात यह है कि जिन लोगों के वाहन प्राकृतिक आपदा, बीमारी, दुर्घटना या अन्य परिस्थितियों के चलते लंबे समय तक संचालित नहीं हो सके, उन्हें भी निर्धारित नियमों के तहत राहत मिल सकती है। परिवहन विभाग की ओर से आयोजित इस कैंप में वाहन स्वामियों को टैक्स समाधान योजना की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि बकाया टैक्स पर लगने वाली पेनाल्टी में छूट पाने के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन करना होगा। पात्रता और परिस्थितियों की जांच के बाद ही राहत का लाभ दिया जाएगा। एआरटीओ प्रशासन कौशल कुमार सिंह के मुताबिक सोनभद्र में कई श्रेणियों के व्यावसायिक वाहनों पर लंबे समय से टैक्स बकाया है। इनमें पिकअप, गुड्स कैरियर, मैक्सी कैब और जेसीबी जैसे वाहन शामिल हैं। विभाग की ओर से ऐसे वाहन स्वामियों को नोटिस भेजे गए हैं। इसके बावजूद बकाया जमा नहीं करने वाले मामलों में आरसी जारी कर राजस्व वसूली की कार्रवाई भी की गई है। कुछ मामलों में वसूली हुई है, लेकिन अभी भी बड़ी संख्या में वाहन स्वामियों पर देनदारी बाकी है। वहीं ऐसे वाहन स्वामी जिनके वाहन लंबे समय से खराब पड़े हैं या पूरी तरह स्क्रैप हो चुके हैं, उन्हें भी विभाग ने महत्वपूर्ण सलाह दी है। अधिकारियों का कहना है कि यदि वाहन अब सड़क पर नहीं चल रहा है तो उसका पंजीयन नियमानुसार निरस्त कराने की प्रक्रिया पूरी कराएं। ऐसा नहीं करने पर टैक्स की देनदारी बढ़ती रह सकती है। इसलिए वाहन स्वामियों को अपने वाहनों की वास्तविक स्थिति के अनुसार परिवहन कार्यालय में संपर्क कर जरूरी औपचारिकताएं पूरी करनी चाहिए। परिवहन विभाग का मानना है कि समाधान कैंप के जरिए बकायेदारों और विभाग के बीच सीधा संवाद स्थापित होगा। इससे एक तरफ वाहन स्वामियों को नियमानुसार पेनाल्टी में राहत मिल सकेगी, वहीं दूसरी तरफ लंबे समय से लंबित राजस्व की वसूली भी आसान होगी। विभाग ने वाहन स्वामियों से अपील की है कि वे इस अवसर को गंभीरता से लें और निर्धारित प्रक्रिया के तहत अपने बकाया टैक्स का निस्तारण कराएं.
0
0
Report

भीलवाड़ा मंडलगढ़ में 12 फुट अजगर दिखा; रेस्क्यू के दौरान सियार निकाला गया

Jaipur, Rajasthan:District Bhilwara Local Location mandalgarh Breaking माण्डलगढ़: भीलवाड़ा माण्डलगढ़ के लाडपुरा गाँव के पास एक किसान के खेत मे लगी हल्दी की फसल मे 12 फीट लम्बा अजगर साँप दिखा। इस घटना को लेकर आसपास के खेतों में काम कर रहे किसानों और ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई। सूचना पर माण्डलगढ़ वन विभाग की टीम मौके पर पहुँची, अजगर साँप को रेस्क्यू करने लगी तो साँप ने एक जंगली सियार का शिकार कर गले से निंगल रखा था, रेस्क्यू टीम ने अजगर साँप के पेट से मृत सियार के शव को बाहर निकाला और सुरक्षित मेनाल के जंगल मे छोड़ा गया। अजगर साँप के रेस्क्यू होने के बाद किसानों और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
0
0
Report

ब्रेक फेल से बस सड़क से उतरकर पलटी, 14 घायल, 3 की हालत गंभीर

Chhindwara, Madhya Pradesh:ब्रेक फेल होने से सड़क से उतरी बस 14 यात्री घायल और 3 गंभीर रूप से घायल छिंदवाड़ा के दमुआ में झिर्री घाट के पास शनिवार सुबह एक यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई .बालाघाट-सिवनी से भोपाल जा रही बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतरी और एक पोल से टकरा गई.हादसे के दौरान बस में 17 से ज्यादा यात्री सवार थे. दुर्घटना में 14 यात्री घायल हो गए, जिसमें 3 गंभीर है जिन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया था लेकिन उन्होंने जिला अस्पताल में इलाज न करवाते हुए निजी अस्पताल में इलाज करवाने का फैसला लिया. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस बल और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे. लोगों ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की.इस दौरान स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस सेवा को भी कॉल किया, लेकिन काफी देर तक एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची.ऐसे में स्थानीय लोगों ने दूसरी गाड़ियों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है.फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है. हादसे में घायल यात्रियों की स्थिति को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है.
0
0
Report
Advertisement

भागलपुर नगरपालिका: मेयर-डिप्टी मेयर के अधिकारों पर हंगामा, विकास कार्य असमंजस में

Naya Chak, Bihar:एंकर - भागलपुर नगर निगम की सामान्य बोर्ड की बैठक में उस वक्त जमकर हंगामा देखने को मिला, जब मेयर और डिप्टी मेयर के अधिकारों को लेकर पार्षदों ने सवाल खड़े कर दिए। देखते ही देखते बैठक का माहौल गरमा गया और नाराज मेयर व डिप्टी मेयर हंगामे के बीच सभागार छोड़कर बाहर निकल गए। काफी देर तक चले मान-मनौव्वल के बाद दोनों वापस सभागार पहुंचे, लेकिन उन्होंने यह कहते हुए अपनी आपत्ति जताई कि जब उनके अधिकारों पर ही सवाल खड़े किए जा रहे हैं, तो फिर वे बैठक में कैसे शामिल होंगे? दरअसल, कुछ पार्षदों का आरोप है कि मेयर और डिप्टी मेयर उनके अधिकार क्षेत्र में हस्तक्षेप कर रहे हैं और पार्षदों की जानकारी व भूमिका के बिना उनके वार्डों में विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। पार्षदों का कहना है कि इससे न सिर्फ उनके अधिकारों का हनन हो रहा है, बल्कि वार्ड में उनका सम्मान भी प्रभावित हो रहा है। वहीं, बैठक में मौजूद नगर आयुक्त की भूमिका भी चर्चा में रही। पूरे घटनाक्रम के दौरान उन्होंने कोई हस्तक्षेप नहीं किया। इस हंगामे ने नगर निगम के भीतर मेयर और कुछ पार्षदों के बीच चल रहे मतभेद को सार्वजनिक कर दिया है। अब सवाल यह है कि अधिकारों की इस खींचतान के बीच शहर के विकास से जुड़े मुद्दों पर आखिर कब एकजुटता दिखाई देगी
0
0
Report

र राहुल गांधी के आह्वान पर चंदौली से कांग्रेस का दिल्ली महा रैली जत्था रवाना

Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग : चंदौली.... - राहुल गांधी के आह्वान पर 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रस्तावित महा रैली में शामिल होने चंदौली से कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जत्था रवाना - डीडीयू जंक्शन से ट्रेन के जरिए दिल्ली के लिए निकले कांग्रेस कार्यकर्ता, बिहार, झारखंड और पूर्वोत्तर राज्यों से भी कार्यकर्ताओं के पहुंचने का दावा。 - दिल्ली रवाना होने से पहले कार्यकर्ताओं ने रेलवे स्टेशन पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर की नारेबाजी - कांग्रेस नेताओं ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ आंदोलन तेज करने की बात कही - जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष दयाराम पटेल ने बताया कि रामलीला मैदान में प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन में देशभर से कार्यकर्ताओं के जुटने का आह्वान किया गया है - शहर कांग्रेस अध्यक्ष बृजेश गुप्ता ने फॉर्म-7 के जरिए मतदाताओं के नाम काटे जाने का मुद्दा उठाते हुए चुनाव प्रक्रिया पर सवाल खड़े किए - शकील अहमद, एमडी साबिर राईन और अमलेंदु पांडेय ने भी दिल्ली में होने वाले कार्यक्रम में शामिल होकर लोकतंत्र बचाने और वोट चोरी के मुद्दे पर आवाज उठाने की बात कही - प्रदेश उपाध्यक्ष माइनॉरिटी कांग्रेस शाहिद तौसीफ ने 10 लाख लोगों के जुटने का दावा करते हुए कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर आंदोलन जारी रहेगा - डीडीयू जंक्शन से विभिन्न ट्रेनों से दिल्ली के लिए रवाना हुए कांग्रेस कार्यकर्ता。 - कुल मिलाकर कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता
0
0
Report

पटपरा रोड के ट्रांसफार्मर में आग, दमकल की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला

Dholpur, Rajasthan:पटपरा रोड पर ट्रांसफार्मर में लगी आग, फायर ब्रिगेड की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा धौलपुर। शहर के पटपरा रोड स्थित एक विद्युत ट्रांसफार्मर में अचानक आग लगने से आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। ट्रांसफार्मर से आग की लपटें उठती देख स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। आग लगने की सूचना तत्काल फायर ब्रिगेड को दी गई, जिस पर दमकल की टीम मौके पर पहुंची。 प्रारम्भिक जानकारी के अनुसार ट्रांसफार्मर से तेल का रिसाव होने के कारण शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे अचानक आग भड़क उठी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड चालक मुकेश तथा फायरमैन सूरज और बलवीर ने मौके पर पहुंचकर तत्परता और सूझबूझ का परिचय दिया। दमकल कर्मियों ने सबसे पहले विद्युत लाइन बंद करवाने की कार्रवाई की, इसके बाद फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया。 दमकल कर्मियों की समय रहते की गई कार्रवाई से आग को फैलने से रोक लिया गया और बड़ा हादसा टल गया। आग बुझने के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। मौके पर मौजूद लोगों ने फायर ब्रिगेड टीम की तत्परता और साहस की सराहना की।
0
0
Report
Advertisement

बेनीवाल का अग्निवीर विरोध: झुंझुनूं से 2028 तक बदलाव की शुरूआत

Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं के नवलगढ़ से बड़ी खबर। राष्ट्रीय लोकतान्त्रिक पार्टी (RLPP) के प्रमुख हनुमान बेनीवाल ने अग्निवीर योजना को लेकर बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव संपन्न होने के बाद झुंझुनूं में लाखों युवा और किसान एक विशाल रैली करेंगे और इसके बाद दिल्ली का घेराव किया जाएगा। बेनीवाल ने स्पष्ट किया कि अग्निवीर योजना को बंद करवाकर ही दम लेंगे, चाहे इसके लिए कितनी भी बड़ी लड़ाई क्यों न करनी पड़े। झुंझुनूं के कैरू गांव में जिला परिषद वार्ड 9 से RLPP के प्रत्याशी विकास कुमार खीचड़ के समर्थन में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने इस घोषणा की। सेना में भर्ती की पुरानी व्यवस्था समाप्त होने और अग्निवीर योजना के लागू होने से युवाओं के भविष्य पर सवाल खड़े हुए हैं। वे हिमायती नहीं हैं और शेखावाटी के युवाओं व पूर्व सैनिक परिवारों से अग्निवीर के खिलाफ निर्णायक संघर्ष के लिए तैयार रहने का आह्वान किया। पंचायत चुनावों के बाद झुंझुनूं की धरती पर भारी जनसमर्थन उमड़ेगा और यह क्षेत्र नया इतिहास बनाएगा। फसल-उत्साह और क्षेत्रीय मुद्दों के साथ इस रैली को भी जोड़ा जाएगा, ताकि शेखावाटी में बदलाव की शुरुआत हो। बेनीवाल ने बताया कि पंचायत चुनाव 2028 के विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल माना जाएगा, और 2028 में शेखावाटी से परिवर्तन की शुरुआत होगी। सभा में स्थानीय लोगों की भारी भीड़ रही और महिलाओं की भागीदारी भी उल्लेखनीय रही।
0
0
Report

जयवीर सिंह का बड़ा दावा: यूपी में अंगद का पांव, विपक्ष हिला नहीं सकता

Mainpuri, Uttar Pradesh:एंकर - मैनपुरी में केबिनेट मंत्री जयवीर सिंह ने बड़ा बयान दिया हैं उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश में अंगद का पांव है, जिसे कोई हिला नहीं सकता। विपक्ष केवल मनगढ़ंत परसेप्शन और भ्रम पैदा करने का काम कर रहा है। भाजपा का कमल निशान रहेगा और पूरी पार्टी एकजुटता के साथ इसके साथ खड़ी है। केंद्र और प्रदेश में कोई भेदभाव नहीं है। शनिवार की दोपहर करीब एक बजे मैनपुरी के सर्किट हाउस पहुंचे पर्यटन मंत्री ने जनसमस्याएं सुनने के दौरान विभिन्न राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह के लखनऊ दौरे, विपक्ष के प्रदर्शन, समान नागरिक संहिता (यूसीसी), एमएलसी चुनाव और मैनपुरी की बेटी की हत्या के मामले में सवालों के जवाब दिए। गृहमंत्री के दो दिवसीय लखनऊ दौरे को लेकर पूछे गए सवाल पर मंत्री जयवीर सिंह ने कहा, साफ संदेश था, है और रहेगा। केवल मनगढ़ंत परसेप्शन और भ्रम पैदा करने के लिए विपक्ष लगातार इस तरह की टिप्पणियां और लोगों में मैसेजिंग करने का काम करता है। भाजपा का 'कमल' निशान रहेगा, पूरी पार्टी एकजुटता के साथ कमल निशान के साथ खड़ी है। केंद्र और प्रदेश में कोई भेदभाव नहीं है। युवाओं को भड़काने और देश में 'रिजीम चेंज' का माहौल बनाने के सवाल पर उन्होंने कहा, देखिए, वैसे तो लोकतांत्रिक व्यवस्था में सभी को अधिकार है, लेकिन 'रिजीम चेंज' की बात करना... भारत, नेपाल नहीं हो सकता, भारत बांग्लादेश नहीं हो सकता, भारत कोई यूरोपियन देश नहीं हो सकता, भारत श्रीलंका नहीं हो सकता। यहां का लोकतांत्रिक सिस्टम, यहां के लोगों की रीति-नीति और सोच पूरी तरह लोकतांत्रिक है। लोकतांत्रिक तरीके से ही सरकारें बनती रही हैं और बदलती रही हैं। कहीं रिजीम चेंज या तख्तापलट नहीं हो सकता। विपक्ष एक नैरेटिव बनाकर तख्तापलट के जरिए सरकार बना ले, ऐसा हिंदुस्तान में कतई संभव नहीं है। लोकतंत्र की जड़ें बहुत मजबूत हैं। यह सही है कि सरकारें बनती और बदलती हैं, लेकिन लोकतांत्रिक तरीके से—ईवीएम और बैलट से, संवैधानिक व्यवस्थाओं से। तख्तापलट की संभावना हिंदुस्तान में कभी नहीं हो सकती। विपक्ष के महाभियोग और प्रदर्शन के दौरान बारिश को लेकर पूछे गए सवाल पर मंत्री ने कहा, प्रकृति हमारे साथ है, प्रकृति की कृपा अनुपम है। जितने भी देवी-देवता हैं सब भाजपा के साथ हैं, क्योंकि हम अच्छा काम कर रहे हैं। मैनपुरी की जीएनएम छात्रा की फिरोजाबाद के हॉस्टल में हत्या और शव रेलवे ट्रैक पर फेंके जाने के मामले में परिजनों द्वारा शव को कब्र से निकालकर दोबारा फिरोजाबाद ले जाने तथा पुलिस पर आरोपी को बचाने के आरोपों पर पर्यटन मंत्री ने कहा, इस सरकार में कोई किसी अपराधी को नहीं बचा सकता। यह पिछली सरकारें नहीं हैं कि पक्षपात या मनमानी चले। जो घटना होगी, जो सच्चाई और वास्तविकता होगी, उसके अनुरूप कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी—यह हम आश्वस्त करते हैं। कांग्रेस के चार राज्यों के चुनाव में एक सीट जीतने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अंपायर को दोष देने वाले बयान पर उन्होंने कहा, "कांग्रेस का जनाधार पूरी तरह रसातल की ओर जा रहा है। इसीलिए वे देश में अराजकता, तख्तापलट की बातें या लगातार प्रदर्शन करके सरकार को असहज करने का प्रयास कर रहे हैं। अभी सबने देखा कि दीपावली के मौके पर व्यापारियों और जनता ने अपील की थी कि कुछ दिन प्रदर्शन टाल दें, त्योहार के समय व्यापार में घाटा और नुकसान हो रहा है। लेकिन वे कहाँ माने? न आप जनता की सुन रहे हैं, न व्यापारियों की सुन रहे हैं और न ही जनमानस की भावनाओं का सम्मान कर रहे हैं। केवल उथल-पुथल मचाकर किसी तरह तख्तापलट हो जाए—विपक्ष यही असंभव प्रयास कर रहा है। सोते-जागते उन्हें सिर्फ पुराने सत्ता सुख की याद आती है। लेकिन अब समय और परिस्थितियां बदल चुकी हैं। जनता उन्हीं को चुनेगी जो जन-कल्याण, जनता की भलाई और राष्ट्रहित के लिए काम करेंगे। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडी गठबंधन की प्रस्तावित रैली पर उन्होंने कहा, लोकतंत्र में हर दल को अपनी बात रखने और प्रदर्शन करने का पूरा अधिकार है। लेकिन यह सब एक सीमा और मर्यादा के अंदर, कानून और प्रशासन की अनुमति का पालन करते हुए होना चाहिए। वाराणसी में समाजवादी पार्टी के एमएलसी चुनाव में दोनों सीटें जीतने के सवाल पर मंत्री ने कहा, खाता नया खुल गया क्या? पिछली बार भी दोनों सीटें इन्हीं के पास थीं। ये लगातार गलत भ्रांति फैलाने का प्रयास कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी की 6 सीटें थीं और आज भी 6 सीटें बरकरार हैं। इन्होंने कोई तीरंदाजी नहीं कर ली है, केवल बनावटी तरीके से परसेप्शन बनाने की कोशिश कर रहे हैं, जिसका कोई औचित्य नहीं है। गृहमंत्री अमित शाह के यूपी में भाजपा को अंगद का पांव बताने और सरकार बनने पर यूसीसी लागू करने के बयान पर जयवीर सिंह ने कहा, कल देश के सबसे बड़े रणनीतिकार और राजनीति के चाणक्य कहे जाने वाले अमित शाह जी का आगमन हुआ था। उन्होंने बिल्कुल सही कहा है—भाजपा उत्तर प्रदेश में अंगद का पांव है, जिसे कोई हिला नहीं सकता। जहां तक UCC की बात है, तो क्या गलत कह रहे हैं? कई राज्यों में हम इसे लागू कर भी चुके हैं। यह भारतीय जनता पार्टी के घोषणापत्र का संकल्प है और हम इसे पूरा करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। इसरो द्वारा नेविगेशन सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग पर पर्यटन मंत्री ने कहा, भारत के वैज्ञानिकों को बहुत-बहुत बधाई। जिस आधुनिक और विश्व स्तरीय तकनीक पर विकसित देश अपना एकाधिकार समझते थे, उससे भी आगे बढ़कर इसरो ने लगातार नई उपलब्धियों के जरिए भारत को विश्व की अग्रणी पंक्ति में खड़ा किया है। वैज्ञानिकों के साथ-साथ आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व को भी बधाई, जिनके प्रोत्साहन, संसाधनों की उपलब्धता और वैज्ञानिकों के सम्मान के कारण आज भारत वैश्विक पटल पर शीर्ष स्थान पर पहुंच चुका है। पढ़े-लिखे वोटरों के भाजपा से छिटकने और सपा की दो सीटें बढ़ने के सवाल पर उन्होंने कहा, कोई वोटर नहीं छिटका है। सपा की दो सीटें बढ़ीं तो किसी अन्य की घटी होंगी, वो उसकी चिंता करें। भारतीय जनता पार्टी की 11 में से 6 सीटें थीं और आज भी 6 सीटें हैं, हम आज भी पूर्ण बहुमत में हैं। बैलेट पेपर और वोट चोरी के आरोपों पर मंत्री ने कहा, अब कोई कुछ क्यों नहीं कह रहा? अब क्यों चुप हैं? जब जीत गए तो खुद का पराक्रम, और हार गए तो चुनाव आयोग ने हरा दिया! जब नतीजे पक्ष में आएं तो बैलेट बहुत बढ़िया हो जाता है, और जब बुरे परिणाम आएं तो मोदी सरकार और निर्वाचन आयोग पर लांछन लगाने लगते हैं। सपा नेता एसटी हसन के राम जन्मभूमि को लेकर दिए गए बयान पर जयवीर सिंह ने कहा, "एसटी हसन साहब का इस तरह का बयान कोई नया नहीं है। वह हमेशा अपने विवादित बयानों के लिए ही चर्चा में रहते हैं। मुझे लगता है कि इस तरह की बेबुनियाद और तथ्यहीन बयानबाजी उन्हें बंद कर देनी चाहिए। अब तो वह वरिष्ठ नागरिकों की श्रेणी में आते हैं, उन्हें ऐसी बातों से बचना चाहिए।" वर्ल्ड बैंक के हालिया आंकड़ों में भारत में गरीबी घटने के सवाल पर पर्यटन मंत्री ने कहा, निश्चित रूप से पूरे देश को आदरणीय मोदी जी की नीतियों, कार्यक्रमों और कुशल प्रबंधन को धन्यवाद और बधाई देनी चाहिए। वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट से स्पष्ट है कि देश में एक सकारात्मक और बड़ा सामाजिक बदलाव देखने को मिल रहा है। विपक्ष आरोप लगाता था कि केंद्र और राज्य में तालमेल नहीं है, लेकिन आज आंकड़े विकास की गवाही दे रहे हैं। बाईट - जयवीर सिंह, केबिनेट मंत्री
0
0
Report

सी.के. अनिल-सिवान समीक्षा: AI आधारित पढ़ाई व आधारभूत सुविधाओं पर जोर

Siwan, Bihar:बिहार सरकार के शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव सी.के. अनिल आज सिवान पहुंचे, जहां उन्होंने जिले की शिक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। समाहरणालय स्थित संवाद कक्ष में आयोजित इस बैठक में जिलाधिकारी विजय प्रकाश मीणा समेत शिक्षा विभाग के सभी जिला कार्यक्रम पदाधिकारी और प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में सरकारी विद्यालयों की आधारभूत सुविधाओं से लेकर शिक्षकों की उपस्थिति, पढ़ाई की गुणवत्ता और आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल तक कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। इस दौरान अधिकारियों को शिक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर कई आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। बैठक में सबसे पहले मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा एवं कायाकल्प अभियान के तहत स्कूलों में रंग-रोगन, पेंटिंग और मरम्मत कार्यों की समीक्षा की गई। अपर मुख्य सचिव ने इन कार्यों को गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा कराने पर जोर दिया।वहीं जिले के भूमिहीन और भवनहीन विद्यालयों की स्थिति पर भी चर्चा हुई। ऐसे विद्यालयों के लिए जमीन और भवन की उपलब्धতা सुनिश्चित करने को लेकर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।इसके अलावा सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों की नियमित उपस्थिति और अनुशासन को लेकर भी सख्त निगरानी रखने पर जोर दिया गया। बैठक में शिक्षा के क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI के इस्तेमाल पर भी चर्चा हुई। आधुनिक तकनीक के माध्यम से पढ़ाई को अधिक रोचक और प्रभावी बनाने की संभावनाओं पर विचार किया गया। वहीं एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में सिवान नगर क्षेत्र के विद्यालयों में अंग्रेजी, गणित और अन्य विषयों की पढ़ाई के लिए इच्छुक एवं योग्य सेवानिवृत्त पदाधिकारियों की स्वैच्छिक शैक्षणिक सेवाएं लेने की संभावना पर भी चर्चा हुई। इसके तहत सेवानिवृत्त पदाधिकारी अपने अनुभव और विशेषज्ञता से विद्यार्थियों को पढ़ाई में सहयोग दे सकेंगे। अपर मुख्य सचिव ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि सरकारी विद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं के विकास के साथ-साथ शिक्षकों की नियमित उपस्थिति, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर में सुधार को प्राथमिकता दी जाए।
0
0
Report
Advertisement

नीमकाथाना-पाटन पंचायत चुनाव: नव निर्वाचित सरपंचों के पक्ष में उत्साह का माहौल

Sikar, Rajasthan:नीमकाथाना-पाटन में सरपंचों की जीत पर जश्न, समर्थकों में भारी उत्साह। सीकर जिले के नीमकाथाना में पंच-सरपंच चुनाव के परिणाम घोषित होने के बाद नवनिर्वाचित सरपंचों और उनके समर्थकों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। जीत की घोषणा होते ही समर्थकों ने मिठाई खिलाकर एक-दूसरे को बधाई दी और डीजे की धुन पर नाचते-गाते हुए जीत का जश्न मनाया। नीमकाथाना पंचायत समिति की 39 और पाटन पंचायत समिति की 26 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए चुनाव हुए थे। नीमकाथाना में 314 और पाटन में 200 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। मतगणना के बाद विजयी प्रत्याशी को निर्वाचन अधिकारियों की ओर से जीत का प्रमाण पत्र सौंपा गया। वहीं भूदौली ग्राम पंचायत में रेनू कंवर की जीत के बाद समर्थकों और ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। जीत की खुशी में ग्रामीणों ने डीजे की धुन पर जमकर डांस किया और एक-दूसरे को बधाई देकर खुशी का इजहार किया। गांवों में देर तक जश्न का माहौल बना रहा।
0
0
Report

दुमका गांधी मैदान में आदिवासी एकता मंच ने एसआईआर-MMDR पर हमला

Dumka, Jharkhand:दुमका के गांधी मैदान में आदिवासी मूलवासी एकता मंच के बैनर तले एक विशाल जनसभा का आयोजन किया गया। इस जनसभा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए, जिसके बाद शहर में रैली निकाली गई। कार्यक्रम के दौरान आदिवासी मूलवासी समन्वय समिति के अध्यक्ष ग्लैडसन डुंगडुंग ने बीजेपी, आरएसएस और चुनाव आयोग पर सीधा हमला बोला। आदिवासी मुलवासी समन्वय समिति के अध्यक्ष ग्लैडसन डुंगडुंग ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार परिसीमन, एसआईआर (SIR) और एमएमडीआर (MMDR) एक्ट जैसे हथियारों का इस्तेमाल कर आदिवासियों की पहचान और अस्तित्व को मिटाने की कोशिश कर रही है। इनके जरिए यहां के आदिवासी, दलित और पिछड़े वर्गों को गुलाम बनाने की साजिश रची जा रही है। मंच ने एसआईआर और MMDR एक्ट को तत्काल रद्द करने की मांग रखी। इसके साथ ही यह भी कहा गया कि अनुसूचित क्षेत्रों में जनसंख्या के आधार पर परिसीमन बिल्कुल नहीं होना चाहिए। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर असंवैधानिक और गैर-कानूनी तरीके से एसआईआर लागू करने का आरोप लगाते हुए उनसे तत्काल इस्तीफे की मांग की गई, अन्यथा उन्हें पद से हटाने की बात कही गई। नेताओं ने स्पष्ट चेतावनी दी कि आदिवासियों ने अपना खून-पसीना बहाकर संथाल परगना और छोटानागपुर को संवारा है, और अब उन्हीं से नागरिकता के प्रमाण मांगे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि एसआईआर के तहत किसी भी एक वैध आदिवासी या मूलवासी मतदाता का नाम काटा गया, तो पूरे राज्य में व्यापक आंदोलन छेड़ा जाएगा। जनसभा के समापन के बाद कार्यकर्ताओं ने पूरे शहर में रैली निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया और आने वाले दिनों में रांची में बड़े उलगुलान (आंदोलन) की चेतावनी दी।
0
0
Report

धौलपुर से भाजपा का दावा: लोकतंत्र बचाओ, कांग्रेस पर आरोप

Dholpur, Rajasthan:धौलपुर भाजपा के देशव्यापी अभियान ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ के तहत जिला भाजपा कार्यालय धौलपुर में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष छगन माहुर मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने कांग्रेस पर झूठा नैरेटिव फैलाकर देश में अराजकता फैलाने का प्रयास करने का आरोप लगाया। माहुर ने कहा कि कांग्रेस जनता के बीच अपना विश्वास खो चुकी है और चुनावों में लगातार मिल रही हार के कारण वोट चोरी जैसे आरोप लगाकर अपने नेतृत्व की असफलता को छिपाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कोई नई प्रक्रिया नहीं है, बल्कि मतदाता सूची को शुद्ध और अद्यतन करने की नियमित प्रक्रिया है। उन्होंने बताया कि इस प्रक्रिया के तहत मृत व्यक्तियों, स्थायी रूप से दूसरी जगह जा चुके मतदाताओं और एक से अधिक स्थानों पर दर्ज नामों को चिन्हित किया जाता है। पात्र मतदाताओं को दावे और आपत्तियां दर्ज कराने का पूरा अवसर दिया जाता है। निर्धारित सत्यापन के बाद ही अंतिम सूची तैयार की जाती है। माहुर ने कहा कि मतदाता सूची के पुनरीकरण से लेकर मतदान तक की पूरी प्रक्रिया में सरकारी कर्मचारियों के साथ राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी शामिल रहते हैं। बूथ स्तर पर बीएलओ के साथ राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट और मतदान के दौरान बूथ एजेंट मौजूद रहते हैं। ऐसे में वोट चोरी के आरोप पूरी तरह निराधार हैं। कांग्रेस द्वारा 13 करोड़ नाम काटे जाने के दावे पर उन्होंने कहा कि नाम हटाए नहीं गए हैं, बल्कि चिन्हित किए गए हैं। यदि संबंधित व्यक्ति पात्रता रखता है तो वह सत्यापन और निर्धारित प्रक्रिया के माध्यम से अपना नाम जुड़वा सकता है। कांग्रेस भ्रम फैलाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कांग्रेस पर लोकतांत्रिक संस्थाओं को निशाना बनाने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत स्थिरता के साथ आगे बढ़ रहा है, लेकिन कांग्रेस अस्थिरता का माहौल बनाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने आपातकाल और राज्यों की सरकारों को बर्खास्त करने के मामलों का उल्लेख करते हुए कांग्रेस पर लोकतंत्र को कमजोर करने का आरोप लगाया। माहुर ने आरोप लगाया कि कांग्रेस मतदाता सूची में विदेशी घुसपैठियों के नाम बनाए रखने की पक्षधर है, जबकि कानून के अनुसार पात्रता नहीं रखने वाले व्यक्तियों के नाम सूची में नहीं होने चाहिए। उन्होंने कांग्रेस से सवाल किया कि क्या वह घुसपैठियों और मृत मतदाताओं के नामों के दुरुपयोग को रोकने के विरोध में है। इस दौरान पूर्व प्रदेश महामंत्री मोतीलाल मीणा ने कहा कि आम जनता कांग्रेस के खिलाफ है और उसकी नीतियों को सफल नहीं होने देगी। जिलाध्यक्ष राजवीर सिंह राजावत ने कहा कि कांग्रेस देश के विकास में बाधा बन रही है। डॉ. शिवचरण कुशवाहा ने कहा कि लोगों को देशविरोधी मानसिकता के बहकावे में नहीं आना चाहिए। बाइट 1 छगन माहुर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बाइट 2 राजवीर राजावत जिला अध्यक्ष बीजेपी
0
0
Report
Advertisement

जैसलमेर के सांवल कॉलोनी में मां-बेटे की संदिग्ध मौत, आत्महत्या की आशंका

Jaisalmer, Rajasthan:जैसलमेर शहर की सांवल कॉलोनी में मां-बेटे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस ने आत्महत्या की आशंका जताई, पोस्टमार्टम के बाद खुलासा होगा. जैसलमेर के सांवल कॉलोनी में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 38 वर्षीय महिला और उसके 16 वर्षीय बेटे के शव घर में मिले हैं। मृतकों की पहचान सोनू कंवर और उनके बेटे दक्षवर्धन सिंह के रूप में हुई है। प्रारम्भिक जांच में पुलिस दोनों की मौत को आत्महत्या से जोड़कर देख रही है। जानकारी के अनुसार, महिला का शव मकान के ग्राउंड फ्लोर स्थित कमरे में मिला, जबकि उसके 16 वर्षीय बेटे का शव ऊपर छत पर बने कमरे में मिला। पुलिस की प्रारम्भिक आशंका है कि महिला ने पहले फंदे से लटककर आत्महत्या की। इसके बाद बेटे ने मां को इस हालत में देखने के बाद यह कदम उठाया। हालांकि, घटनाक्रम की वास्तविकता अभी जांच का विषय है। घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। एफएसएल टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया। टीम ने मौके की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी करने के साथ अन्य जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस को अब तक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मृतका के पति भंवर सिंह की करीब तीन साल पहले सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। इसके बाद मां और बेटा जैसलमेर में अकेले रह रहे थे। दोनों मूल रूप से नागौर के रहने वाले थे। फिलहाल मां-बेटे की मौत के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस की विस्तृत जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा.
0
0
Report

गढ़ी मेंडू और उस्मानपुर में 10.9 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास

New Delhi, Delhi:घोंडा विधानसभा के पुराने गांवों गढ़ी मेंडू और उस्मानपुर में आधारभूत नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में विधायक अजय महावर ने शनिवार को यमुना पार विकास बोर्ड निधि से इंटरलॉकिंग टाइल्स सड़कों और प्रीकास्ट नालियों के रिप्लेसमेंट कार्यों का शिलान्यास किया। इन दोनों परियोजनाओं पर कुल ₹10 करोड़ 90 लाख 73 हजार की राशि खर्च की जाएगी। गढ़ी मेंडू गांव में ₹5 करोड़ 91 लाख 38 हजार तथा पुराने उस्मानपुर गांव में ₹4 करोड़ 99 लाख 35 हजार की लागत से विकास कार्य कराए जाएंगे। इन कार्यों के अंतर्गत पुरानी एवं क्षतिग्रस्त इंटरलॉकिंग टाइल्स को बदलने के साथ-साथ पुरानी प्रीकास्ट नालियों का रिप्लेसमेंट किया जाएगा। इस अवसर पर विधायक अजय महावर ने कहा कि घोंडा विधानसभा के पुराने गांवों में वर्षों से चली आ रही बुनियादी समस्याओं का समाधान करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। कई स्थानों पर पुरानी सड़कें और नालियां क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं, जिससे स्थानीय निवासियों को आवागमन और जल निकासी संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इन परियोजनाओं के माध्यम से पुरानी एवं खराब हो चुकी व्यवस्थाओं को बदलकर बेहतर और टिकाऊ सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य केवल नए विकास कार्य शुरू करना नहीं, बल्कि पहले से मौजूद आधारभूत सुविधाओं को भी बेहतर और व्यवस्थित बनाना है। क्षेत्र के प्रत्येक गांव, गली और मोहल्ले तक विकास कार्य पहुंचाना मेरा संकल्प है। सभी कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। विधायक अजय महावर ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली सरकार राजधानी के सभी क्षेत्रों में समान रूप से विकास कार्यों को गति देने के लिए प्रतिबद्ध है। श्री अरविंदर सिंह लवली के सहयोग से यमुना पार विकास बोर्ड निधि द्वारा घोंडा विधानसभा में विकास परियोजनाओं को निरंतर आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने इस सहयोग के लिए सभी संबंधित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। डॉक्टर यू.के. चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली में विकास कार्यों को निरंतर गति मिल रही है। गढ़ी मेंडू और उस्मानपुर में होने वाले ये विकास कार्य स्थानीय नागरिकों की लंबे समय से चली आ रही समस्याओं के समाधान में सहायक होंगे। उन्होंने इन विकास कार्यों को धरातल पर उतारने के लिए विधायक अजय महावर जी का आभार व्यक्त किया।
0
0
Report

दीपावली से पहले मुजफ्फरपुर में फूड सेफ्टी की ताबड़तोड़ छापेमारी; नकली स्पंज जप्त

Muzaffarpur, Bihar:दीपावली और छठ पूर्व से पूर्व मुजफ्फरपुर में फूड सेफ्टी विभाग का ताबड़तोड़ एक्शन देखने को मिल रहा है. मिठाई दुकानों में छापेमारी के दौरान दुर्गंध युक्त स्पंज और एक्सपायरी डेट का कोल्ड ड्रिंक को जब्त किया गया और मौके पर ही उसे विनष्टीकरण कर दिया गया. इसके साथ ही दुकानदारों को चेतावनी दिया गया कि अगली बार से अगर वह पकड़े जाएंगे तो उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी. दरअसल दीपावली और छठ पर्व से पहले मुजफ्फरपुर के अलग-अलग जगहों पर फूड सेफ्टी विभाग की लगातार ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही है. इस छापेमारी के दौरान कई स्वीट हाउस से दुर्गन्ध युक्त स्पंज और एक्सपायरी डेट का कोल्ड ड्रिंक बरामद किया गया है. जिसे जप्त करते हुए फूड सेफ्टी विभाग के अधिकारियों के मौजूदगी में मौके पर ही उसका विनष्टीकरण कर दिया गया है. मामले को लेकर फूड सेफ्टी विभाग के अधिकारी विनोद कुमार के द्वारा बताया गया कि बोचहा थाना क्षेत्र के सरफुद्दीनपुर में स्थित AR बेकरी और ANN JAL मिष्ठान भंडार के प्रतिष्ठान पर छापेमारी की गई है, जहां से तकरीबन 200 किलो दुर्गन्ध युक्त स्पंज और सैकड़ों लीटर एक्सपायरी डेट के कोल्ड ड्रिंक को भी जप्त किया गया है. जिसे जांच के बाद मौके पर ही विनष्टीकरण कर दिया गया है आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top