Gonda
गोंडा-नागरिक संगम कार्यक्रम के अंतर्गत वार्ड पंतनगर में अतिक्रमण से मुक्त कराया गया चौराहा
Bairipur Ramnath, Uttar Pradesh:गोंडा।नागरिक संगम कार्यक्रम के अंतर्गत वार्ड पंतनगर में शिकायत का त्वरित निस्तारण हेतु जिलाधिकारी द्वारा चौराहे को अतिक्रमण मुक्त कराने के निर्देश दिए गए, जिसको QRT टीम द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए पंतनगर चौराहे को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
रेवदर के ईदरला गांव में तार फंसे भालू का रेस्क्यू: ट्रेंकुलाइजर से बाहर
Sirohi, Rajasthan:रेवदर उपखंड के ईदरला गांव में गुरुवार को आबादी क्षेत्र के पास कृषि कुएं के नजदीक लगे तार में भालू फंसने से हड़कंप मच गया। सुबह खेत पर पहुंचे किसान ने भालू को तार में उलझा देखा, जिसके बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर सिरोड़ी वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। स्थिति को देखते हुए आबूराज से विशेष रेस्क्यू टीम बुलाई गई। टीम ने ग्रामीणों को सुरक्षित दूरी पर हटाकर रेस्क्यू अभियान शुरू किया। करीब 2 से 3 घंटे की मशक्कत के बाद ट्रेंकुलाइजर गन की मदद से भालू को बेहोश कर तार से सुरक्षित बाहर निकाला गया। प्राथमिक परीक्षण के बाद भालू को सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ दिया गया। रेस्क्यू अभियान में अनादरा रेंजर अजय दाना, आबूराज रेस्क्यू टीम के मोहनराम चौधरी सहित वन विभाग का स्टाफ मौजूद रहा। वन विभाग ने ग्रामीणों से वन्यजीवों से दूरी बनाए रखने और तुरंत सूचना देने की अपील की।0
0
Report
उत्तर-पश्चिम रेलवे ने 99% विद्युतीकरण, अप्रैल 2026 तक 181 इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव तैयार
Jaipur, Rajasthan:लोकेशन- जयपुर फीड- 2सी एंकर उत्तर पश्चिम रेलवे ने अप्रैल 2026 के दौरान ऊर्जा संरक्षण, सौर ऊर्जा उत्पादन, इलेक्ट्रिक ट्रैक्शन एवं यात्री सुविधाओं के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। उत्तर-पश्चिम रेलवे ने रेल ट्रैक विद्युतीकरण में भी बड़ी सफलता प्राप्त की है। उत्तर-पश्चिम रेलवे के कुल ट्रैक का 99 प्रतिशत विद्युतीकरण कार्य पूरा हो चुका है। भगत की कोठी इलेक्ट्रिक लोको शेड में अप्रैल 2026 तक कुल 181 इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव सफलतापूर्वक कमीशन किए जा चुके हैं। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि जयपुर, जोधपुर, अजमेर और बीकानेर चारों मंडलों में वर्तमान में 226 जोड़ी यात्री गाड़ियां इलेक्ट्रिक ट्रैक्शन पर संचालित की जा रही हैं। यह कुल यात्री ट्रेनों का लगभग 80 प्रतिशत हैं। माल ढुलाई के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय प्रगति हुई है। कुल माल परिवहन का लगभग 61 प्रतिशत कार्य इलेक्ट्रिक ट्रैक्शन के माध्यम से किया जा रहा है। सुरक्षा एवं आधुनिकीकरण के तहत कवच प्रणाली भी लगाई जा रही है। LED हेडलाइट, वाटरलेस यूरिनल, कैब एसी, उन्नत ड्राइवर सीट जैसी सुविधाओं का लोकोमोटिव में चरणबद्ध विस्तार किया जा रहा है। भगत की कोठी शेड में अप्रैल 2026 तक 15 इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव में कवच प्रणाली स्थापित की जा चुकी है। बाइट- अमित सुदर्शन, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर-पश्चिम रेलवे0
0
Report
उत्तर पश्चिम रेलवे: 99% विद्युतीकरण और 348 kW सौर परियोजना से सुधार
Jaipur, Rajasthan:उत्तर पश्चिम रेलवे पर 99 प्रतिशत विद्युतीकरण - रेलवे प्रशासन इलेक्ट्रिक ट्रेन संचालन पर दे रहा जोर, ऊर्जा संरक्षण की दिशा में उठाए जा रहे कदम - अप्रैल 2026 में 348 किलोवाट के सोलर प्लांट लगाए, यात्री सुविधाओं के क्षेत्र में हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धि जयपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे ने अप्रैल 2026 के दौरान ऊर्जा संरक्षण, सौर ऊर्जा उत्पादन, इलेक्ट्रिक ट्रैक्शन एवं यात्री सुविधाओं के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। उत्तर पश्चिम रेलवे ने रेल ट्रैक विद्युतीकरण में भी बड़ी सफलता प्राप्त की है। उत्तर-पश्चिम रेलवे के कुल ट्रैक का 99 प्रतिशत विद्युतीकरण कार्य पूरा हो चुका है। वहीं भगत की कोठी इलेक्ट्रिक लोको शेड में अप्रैल 2026 तक कुल 181 इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव सफलतापूर्वक कमीशन किए जा चुके हैं। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि जयपुर, जोधपुर, अजमेर और बीकानेर चारों मंडलों में वर्तमान में 226 जोड़ी यात्री गाड़ियां इलेक्ट्रिक ट्रैक्शन पर संचालित की जा रही हैं। यह कुल यात्री ट्रेनों का लगभग 80 प्रतिशत हैं। माल ढुलाई के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय प्रगति हुई है। कुल माल परिवहन का लगभग 61 प्रतिशत कार्य इलेक्ट्रिक ट्रैक्शन के माध्यम से किया जा रहा है। सुरक्षा एवं आधुनिकीकरण के तहत कवच प्रणाली भी लगाई जा रही है। LED हेडलाइट, वाटरलेस यूरिनल, कैब एसी, उन्नत ड्राइवर सीट जैसी सुविधाओं का लोकोमोटिव में चरणबद्ध विस्तार किया जा रहा है। भगत की कोठी शेड में अप्रैल 2026 तक 15 इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव में कवच प्रणाली स्थापित की जा चुकी है। ऊर्जा संरक्षण के लिए रेलवे की पहल ऊर्जा संरक्षण के क्षेत्र में उत्तर पश्चिम रेलवे ने अप्रैल 2026 में सौर संयंत्रों के माध्यम से लगभग 15.80 लाख यूनिट विद्युत उत्पादन किया। इसके अतिरिक्त डीजल लोकोमोटिव को निष्क्रिय समय में बंद रखने से 509 किलोलीटर ईंधन की बचत हुई। जिससे लगभग 4.72 करोड़ रुपए की बचत हुई है। उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा सौर ऊर्जा परियोजनाओं को भी तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। जयपुर, अजमेर, बीकानेर एवं जोधपुर मंडलों में विभिन्न रूफटॉप सोलर परियोजनाओं पर कार्य प्रगति पर है। अप्रैल 2026 तक कुल 348 किलोवाट सौर क्षमता का कमीशनिंग कार्य पूर्ण किया गया। उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा पर्यावरण संरक्षण, ऊर्जा दक्षता तथा सुरक्षित रेल संचालन को प्राथमिकता देते हुए भविष्य की परियोजनाओं पर भी लगातार कार्य किए जा रहे हैं।0
0
Report
Advertisement
राजस्थान के 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को 676.74 करोड़ से मंजूरी
Noida, Uttar Pradesh:राजस्थान के 33 से अधिक जिलों को नई सड़कों का तोहफा सड़क तंत्र होगा मजबूत, 676.74 करोड़ रुपए के 77 कार्यों को मंजूरी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में हो रही बजट घोषणाओं की समयबद्ध क्रियान्विति जयपुर, 28 मई। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में प्रदेश के सड़क तंत्र को निरंतर सुदृढ़ किया जा रहा है। वर्ष 2026-27 की बजट घोषणा की क्रियान्विति करते हुए प्रदेश के 33 से अधिक जिलों में 77 सड़क निर्माण एवं उन्नयन कार्यों को सैद्धान्तिक सहमति प्रदान की गई है। इनकी कुल अनुमानित लागत 676.74 करोड़ रुपए है। इसके अंतर्गत अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, बारां, भरतपुर, बालोतरा, बूंदी, चुरू, दौसा, डीग, डूंगरपुर, डीडवाना- कुचामन, जालोर, झुंझुनूं, जोधपुर, करौली, कोटपूतली, नागौर, पाली, फलोदी, प्रतापगढ़, सवाई माधोपुर, सीकर, श्री गंगानगर, सलूम्बर, सिरोही एवं उदयपुर सहित 33 से अधिक जिले लाभान्वित होंगे। इन कार्यों में राज्य राजमार्ग,मुख्य जिला सड़कें, अन्य जिला सड़कें एवं ग्रामीण श्रेणी की सड़कों का नव-निर्माण, चौड़ीकरण, सुदृढ़ीकरण जैसे कार्य सम्मिलित है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बजट 2026-27 में सड़क अवसंरचना को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। यह 77 कार्यों की स्वीकृति उनके उस संकल्प का ठोस प्रमाण है जिसके तहत प्रदेश के दूरदराज गाँवों से लेकर जिला मुख्यालयों तक हर नागरिक को बेहतर सड़क संपर्क सुलभ कराना सरकार का लक्ष्य है。0
0
Report
कटघोरा स्वास्थ्य केंद्र में लापरवाही: इलाज छोड़ स्टाफ ने मनाया बर्थडे Staff Caught Celebrating Birth
Korba, Chhattisgarh:कटघोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से एक वीडियो सामने आया है जिसमें मेडिकल स्टाफ मरीजों का इलाज करने की बजाय बर्थडे सेलिब्रेशन में व्यस्त दिख रहा है। मरीज और परिजन इलाज के लिए इंतजार करते रहे। वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आया। सीएमएचओ ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं और दोषी कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है। स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर नाराजगी जताई है।0
0
Report
मंडला पुलिस ने बाइक चोरों से 7 बाइक्स बरामद की, गिरोह का राज खुलने की संभावना
Manfla, Sassandra-Marahoué District:Mandla में कोतवाली पुलिस को बाइक चोरी के मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने दो शातिर बाइक चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 7 बाइक बरामद की हैं। जब्त वाहनों की कीमत करीब 9 लाख रुपए बताई जा रही है। Mandla کوतवाली police ने वाहन चोरी के मामलों में कार्रवाई کرتے हुए दो आदतन बाइक चोरों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में योगेश सोनी निवासी मंडला और अमन नंदा निवासी डिंडोरी शामिल हैं। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने कई बाइक चोरी की वारदातें कबूल कीं, जिसके बाद उनकी निशानदेही पर चोरी की 7 मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। जब्त बाइकों की कुल कीमत करीब 9 लाख रुपए आंकी गई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी लंबे समय से बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद पुलिस ने टीम गठित कर जांच शुरू की थी, जिसके बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली। शफीक खान - थाना प्रभारी कोतवाली。 फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इनका संबंध किसी बड़े वाहन चोरी गिरोह से तो नहीं है।0
0
Report
Advertisement
नर्मदापुरम वेयरहाउस चोरी: 6 गिरफ्तार, दो फरार—पुलिस का खुलासा
Narmadapuram, Madhya Pradesh:एंकर नर्मदापुरम- कुलामड़ी बायपास स्थित शिवम वेयरहाउस में हुई लाखों रुपये के गेहूं चोरी मामले का police ने खुलासा करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि गैंग के दो सदस्य अभी भी फरार हैं। एसडीओपी जितेंद्र पाठक ने बताया कि आरोपियों ने सुनियोजित तरीके से पहले वेयरहाउस की रेकी की और फिर रात के समय पीछे का शटर तोड़कर 65 कट्टे गेहूं चोरी कर लिए। चोरी के बाद गेहूं को ट्रैक्टर-ट्रॉली की मदद से जुमेराती इलाके में ले जाकर एक घर में छिपाया गया और बाद में बाजार में बेच दिया गया। पुलिस ने करीब 200 CCTV फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पूरे गैंग का पर्दाफाश किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त ट्रैक्टर-ट्रॉली, बाइक और नगदी भी बरामद कर ली है। जब्त किया गया कुल मशरुका करीब 6 लाख रुपये का बताया जा रहा है।0
0
Report
छतरपुर बमीठा में प्री मानसून बरसात से गर्मी टूटी, ओलावृष्टि से बिजली बाधित
Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -छतरपुर के बमीठा मे अचानक मौसम का मिजाज बिगडा ,भीषण गर्मी के बीच प्री मानसून की पहली बरसात होने से गर्मी मे राहत मिली ,तेज आंधी -तूफान से कुछ पेड़ टूट गये बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई ,जिससे विद्युत व्यवस्था प्रभावित हुई ,एक घंटे तेज वारिश और ओलावृष्टि से मौसम सुहाना हो गया ।0
0
Report
बीकानेर के कोट गेट में श्रीराम कटला में भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख
Bikaner, Rajasthan:बीकानेर से खबर कोटगेट क्षेत्र स्थित श्रीराम कटला में लगी भीषण आग, आग ने कई दुकानों को लिया अपनी चपेट में, शहर के पुराने कपड़ा मार्केट में से एक है श्रीराम कटला, घटना के बाद इलाके में मची अफरा-तफरी, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची, आग पर काबू पाने के प्रयास लगातार जारी, आग लगने के कारणों का फिलहाल नहीं हुआ खुलासा, कोतवाली थाना क्षेत्र की घटना, पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर0
0
Report
Advertisement
ट्रक से टकराने पर पिता-पुत्र की मौत, बकरीद पर मायके जा रही महिला घायल
Samastipur, Bihar:ट्रक से टकराने पर पिता-पुत्र की मौत, बकरीद पर मायके जा रही महिला घायल. समस्तीपुर के हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही चौक एनएच 322 पर गुरुवार की संध्या भीषण सड़क हादसा हुआ जहां ट्रक की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई. वहीं एक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. घायल की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है. मृतक की पहचान वैशाली जिले के महिसौर थाना क्षेत्र के चांदसराय के मेहंदी हसन के 46 वर्षीय पुत्र मोहम्मद खुर्शीद और मोहम्मद चांद की 7 वर्ष की पुत्री चांदनी के रूप में हुई है. घायल महिला मोहम्मद खुर्शीद की पत्नी रवीना खातून है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि तीनों एक बाइक पर सवार होकर बकरीद का पर्व मनाने अपने ससुराल दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के बसरिया गांव जा रहे थे. इसी क्रम में चकलाल शाही दुर्गा मंदिर के समीप ट्रक ने पीछे से ठोकर मार दी. ठोकर लगते ही बाइक असंतुलित हो गया. तीनों ट्रक के चक्के के नीचे दब गए. दो की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया. घटना के बाद भारी संख्या में लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई. इधर सड़क हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुट गई है. घटना से आक्रोशित लोगों ने समस्तीपुर – हाजीपुर सड़क को चकलाल शाही चौक के पास जाम कर दिया. जिससे दोनों तरफ गाड़ियों की लम्बी कतार लग गई है. मौके पर पहुंची पुलिस अधिकारी का कहना है कि पूरे मामले की पड़ताल की जा रही है. प्राथमिकी दर्ज कर ट्रक के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी.0
0
Report
देवघर पूजा के दौरान यात्री वैन से 10-12 लाख के सामान चोरी
Deoghar, Jharkhand:देवघर में इन दिनों चोरी की घटना काफी बढ़ गई है और अब चोर स्थानीय लोगों को छोड़कर यात्रियों को ही निशाना बना रहे हैं पटना से रिटेल काउंटर के मैनेजर की एक टीम आज देवघर पूजा करने के लिए पहुंची देवघर के शिवगंगा के निकट नेहरू पार्क में वैन पार्किंग की पार्किंग में लगे टूरिस्ट वैन से 10 से 12 लाख रुपए के सामान की चोरी की घटना सामने आई है जिसमें महंगे मोबाइल, लैपटॉप , डाक्यूमेंट और कैश थे टीम के सदस्य राहुल कुमार सिंह जो पटना से पूजा करने के लिए अपनी टीम के साथ पहुंचे हुए थे उन्होंने बताया कि सभी लोग अपनी सामान बैग में रखकर पूजा करने के लिए चले गए जब वापस पूजा करके लौटे हैं तो सभी का बैग वैन से गायब है ड्राइवर से पूछने पर ड्राइवर ने बताया कि वह नाश्ता करने के लिए गया था और उसके बाद आकर गाड़ी में सो गया था कब कैसे चोरी हुई उनको नहीं मालूम वहीं पूरे मामले को लेकर पुलिस को सूचना दी गई है पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है।0
0
Report
बकरीद पर्व को लेकर नौतनवां पुलिस अलर्ट,चप्पे-चप्पे पर नजर
Ram Nagar, Uttar Pradesh:महराजगंज जिले के नौतनवां तहसील क्षेत्र में बकरीद पर्व को सकुशल,शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए नौतनवां पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रही है। पर्व को लेकर कस्बे सहित सीमावर्ती क्षेत्रों में लगातार गश्त की जा रही है। संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है,वहीं संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग अभियान भी चलाया जा रहा है।इसी क्रम में नौतनवां क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए क्षेत्राधिकारी बसंत सिंह,थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह एवं उपजिलाधिकारी नवीन प्रसाद भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। अधिकारियों ने क्षेत्र में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया तथा लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बकरीद पर्व के दौरान कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क है और चप्पे-चप्पे पर नजर बनाए हुए है।0
0
Report
Advertisement
धनबाद पुलिस ने हाईटेक मॉड में सुरक्षा की नई मिसाल कायम की
Ranchi, Jharkhand:धनबाद शहर के law and order को सुदृढ़ रखने के लिए न सिर्फ पुलिसकर्मी 24*7 ड्यूटी कर रहे हैं बल्कि पुलिसकर्मियों को बेसिक सुविधा देकर इंफ्रास्ट्रक्चर को भी मजबूत किया जा रहा है।नई पेट्रोलिंग बाइक, बोलेरो गाड़ियां, तेज रिस्पांस टाइम और रिकॉर्ड केस निष्पादन के जरिए धनबाद पुलिस ने पूरे राज्य में नई मिसाल कायम की है। धनबाद पुलिस अब हाईटेक और हाई अलर्ट मोड में नजर आ रही है।पेट्रोलिंग व्यवस्था को मजबूत करने के लिए जिले में 125 नई बाइक और 40 बोलेरो वाहन थानों को दिए गए हैं।इनमें से 100 बाइक जीपीएस और वॉकी-टॉकी से लैस हैं, जिससे पुलिस की निगरानी और रिस्पांस क्षमता पहले से कहीं ज्यादा तेज हो गई है।वहीं अपराध नियंत्रण के मोर्चे पर भी धनबाद पुलिस ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है।वर्ष 2025 में दर्ज 6408 मामलों की तुलना में 8992 कांडों का निष्पादन किया गया, जो लगभग 140 प्रतिशत है।यही वजह है कि पुराने लंबित मामलों में करीब 55 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है।कांड निष्पादन में शानदार प्रदर्शन के साथ धनबाद पुलिस पूरे राज्य में पहले स्थान पर पहुंच गई है। आम जनता को त्वरित सहायता देने के लिए पुलिस कंट्रोल रूम को भी आधुनिक तकनीक से लैस किया गया है।डायल 112 सेवा के तहत धनबाद पुलिस का औसत रिस्पांस टाइम सिर्फ 8 मिनट दर्ज किया गया है।यानी किसी भी आपात स्थिति में पुलिस बेहद कम समय में मौके पर पहुंच रही है।पुलिसिंग को और मजबूत बनाने के लिए बलियापुर थाना क्षेत्र में बेलगढ़िया टीओपी की शुरुआत की गई है।वहीं बरवाअड्डा थाना अब नए भवन में शिफ्ट हो चुका है, जहां आधुनिक संसाधनों के साथ पुलिसिंग और अधिक व्यवस्थित हुई है।सिर्फ अपराध नियंत्रण ही नहीं।सड़क सुरक्षा और साइबर जागरूकता पर भी धनबाद पुलिस लगातार अभियान चला रही है।यातायात नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए वर्ष 2025 में 5 करोड़ 58 लाख रुपये से ज्यादा का चालान वसूला गया।इसके साथ ही लोगों को हेलमेट, सीट बेल्ट और ट्रैफिक नियमों के पालन के लिए लगातार जागरूक किया जा रहा है। धनबाद पुलिस ने शहर वासियों से अपील की है कि पुलिस के द्वारा ट्रैफिक कानून के अंतर्गत की जा रही कार्रवाई को एक चैलेंज की तरह स्वीकार करें ताकि शहर में कोई भी उल्लंघन ना हो यह पुलिस के लिए भी एक बड़ी उपलब्धि होगी। पुलिस कंट्रोल रूम को हाईटेक बनाया जा रहा है। आधुनिक उपकरण लगाए जा रहे हैं। बड़ी LCD स्क्रीन के जरिये पूरे शहर में निगरानी की जाएगी। 250 प्रमुख पॉइंट्स पर CCTV कैमरा लगाने की योजना पर काम जारी है।0
0
Report
बिलासपुर हाईवे डीजल लूट गैंग गिरफ्तार: तीन सदस्य दबोचे, कई जिलों में छापेमारी
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। हाईवे किनारे खड़ी ट्रकों से डीजल चोरी और लूटपाट करने वाले एक बड़े गिरोह को पकड़ने में बड़ी कामयाबी मिली है। यह शातिर गैंग रात के अंधेरे में स्कार्पियो और ट्राइबर जैसी लग्जरी गाड़ियों से निकलता था और ड्राइवरों को डरा-धमकाकर डीजल लूट लेता था। पुलिस की विशेष टीम ने इस गिरोह के तीन शातिर सदस्यों को धर दबोचा है, जिनके पास से गाड़ियां, चाकू और चोरी का डीजल बरामद हुआ है। सिरगिट्टी पुलिस और विशेष टीम ने मिलकर इस संगठित गिरोह के तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके नाम संजय कुमार कुर्रे, मणीशंकर कुर्रे और अमित भारद्वाज हैं। ये सभी आरोपी जांजगीर-चांपा जिले के रहने वाले हैं। पूछताछ में इन आरोपियों ने कुबूल किया है कि वे रात के समय स्कार्पियो और ट्राइबर जैसी महंगी गाड़ियों में सवार होकर निकलते थे। हाईवे के किनारे खड़े जिन ट्रकों के ड्राइवर सो रहे होते थे, ये गैंग उनके डीजल टैंक को तोड़कर तेल चुरा लेता था। सिरगिट्टी में जब एक गाड़ी के स्टाफ ने इनका विरोध किया, तो इन आरोपियों ने उनके साथ चाकू दिखाकर मारपीट भी की थी। पकड़े गए आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल होने वाली स्कार्पियो और रेनॉल्ट ट्राइबर गाड़ी, एक धारदार चाकू, 2600 रुपये नगद और 74 लीटर डीजल बरामद किया गया है। जांच में सामने आया है कि इस गैंग ने सिर्फ बिलासपुर ही नहीं, बल्कि बेमेतरा, बलौदाबाजार, कवर्धा, महासमुंद, रायगढ़ और कोरबा सहित कई जिलों के हाईवे पर लूटपाट की दर्जनों वारदातों को अंजाम दिया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और पुरानी घटनाओं की जांच के आधार पर इस गिरोह तक पहुंचने में कामयाबी हासिल की। पकड़े गए तीनों आरोपियों पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है। इस गिरोह से जुड़े कुछ अन्य फरार सदस्यों की भी पहचान कर ली गई है, जिनकी तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है।0
0
Report
देवास में अनाथ लड़कियों से शादी कराने के झांसे से 42 युवकों से ठगी
Indore, Madhya Pradesh:देवास में शादी के नाम पर ठगी का बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। अनाथ आश्रम की लड़कियों से शादी कराने का झांसा देकर 40 से अधिक(करीब 42) युवकों से लाखों रुपए ठग लिए गए। मामला रविवार रात तब उजागर हुआ, जब दिनभर इंतजार करने के बाद भी एक भी दुल्हन नहीं पहुंची और माताजी टेकरी के नीचे राधागंज स्थित क्लब ग्राउंड पर हंगामा खड़ा हो गया। जानकारी के मुताबिक विदिशा जिले के शमशाबाद क्षेत्र निवासी मुकेशदास बैरागी और उसके भाई दिनेशदास बैरागी ने शाजापुर, विदिशा, सीहोर और भोपाल सहित कई जिलों के युवकों को अनाथ लड़कियों से शादी कराने का झांसा दिया। इसके एवज में युवकों से 15 हजार से 25 हजार रुपए तक लिए गए। युवकों को बताया गया था कि 25 मई को देवास की प्रसिद्ध माताजी टेकरी पर सामूहिक विवाह कराया जाएगा। रविवार सुबह से ही दूल्हे अपने परिजनों के साथ देवास पहुंच गए, लेकिन देर रात तक कोई दुल्हन नहीं आई। इसके बाद पीड़ितों ने आरोपियों को घेर लिया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही बैंक नोट प्रेस थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूछताछ के लिए मुकेशदास बैरागी व उसकी पत्नी को थाने ले गई। बड़ी संख्या में दूल्हे और उनके परिजन भी थाने पहुंचे, जहां उन्होंने टीआई प्रीति कटारे को पूरी जानकारी दी। पीड़ित राहुल मीना निवासी अरनियां कलां, जिला शाजापुर ने बताया कि उसने शादी के नाम पर 25 हजार रुपए दिए थे। उन्हें कहा गया था कि केवल परिवार के दो-तीन सदस्य ही साथ लाना। वहीं भोपाल निवासी ओमप्रकाश प्रजापति ने बताया कि उसने 15 हजार रुपए दिए थे और उन्हें 24 मई को ही देवास बुला लिया गया था। पीड़ितों का कहना है कि आरोपियों ने फेसबुक और इंस्टाग्राम पर लड़कियों की तस्वीरें भी भेजी थीं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया ओर चार आरोपियों को पकड़ा जिनमें से एक महिला को जेल भेजा गया वहीं तीन आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लिया गया। शमशाबाद क्षेत्र जिला विदिशा के मानिम चौराहा के रहने वाले मुकेशदास बैरागी का भाई दिनेशदास बैरागी इंदौर में काम करता है। उसने मुकेशदास को कहा था कि अनाथ लड़कियों की शादी हो रही है। किसी की शादी करवाना हो तो बताना। इसके बाद मुकेश व उसकी पत्नी ने रिश्तेदारी व परिचतों के माध्यम से दूल्हे तलाश किए तो आंकड़ा बढ़कर 40 के ऊपर पहुंच गया। सभी से मुकेश ने रुपए लिए और अपने भाई के खाते में डाल दिए। इसके बाद उसके भाई ने फोन बंद कर लिया। रविवार रात तक दुल्हे नहीं आने पर दूल्हों व उनके परिजनों ने मुकेश व उसकी पत्नी को घेर लिया। खुद मुकेश कहता नजर आया कि उसे नहीं पता कि क्या किया भाई ने। दिनेशदास ने मेरे साथ ही फ्रॉड कर दिया।0
0
Report
Advertisement
