271209
गोण्डा- बिना बिजली कनेक्शन के उजारपुरवा सरकारी स्कूल बना बिजली विभाग का बकायेदार
Devrahna, Uttar Pradesh:गोण्डा- इटियाथोक शिक्षाक्षेत्र के लक्ष्मनपुर लालनगर पंचायत के उजारपुरवा प्राथमिक स्कूल में बिजली विभाग ने बिजली कनेक्शन तो नही दिया, लेकिन लगातार 2 साल से यहां बिल आ रहा है। स्कूल मे बिजली कनेक्शन तो दूर की बात है। बिजली के तार स्कूल तक नहीं हैं। यहां के प्रधानाध्यापक राकेश यादव ने बताया कि स्कूल प्रबंधन द्वारा कई बार शिकायत के बावजूद बिजली विभाग के अधिकारी कुछ भी सुनने या करने को तैयार नहीं हैं। बिजली विभाग के एसडीओ पीयूष सिंह ने कहा कि मामले की जांचकर हल निकाला जायेगा।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
चिपळूण के विंध्यवासिनी मंदिर में नवरात्रि के दौरान भक्तों की भीड़
Ratnagiri, Maharashtra:रत्नागिरी. चिपळूणच्या जागृत विंध्यवासिनी मंदिरात दर्शनासाठी भाविकांची रीघ. चिपळूणचे जागृत देवस्थान असलेल्या श्री विंध्यवासिनी देवीच्या दर्शनासाठी नवरात्रोत्सवात भाविकांची रीघ लागली आहे. महिला, तरुण आणि आबालवृद्धांनी मंदिर परिसर गजबजून गेला असून, देवीच्या दर्शनाने सकारात्मक ऊर्जा आणि मनःशांती लाभत असल्याची भावना भाविक व्यक्त करत आहेत. भक्ती आणि श्रद्धेच्या जयघोषाने संपूर्ण परिसर सध्या भक्तिमय झाला आहे.0
0
Report
उज्जैन में दो वर्षीय मनवीत को बाल आरक्षक पद पर अनुकंपा नियुक्ति
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन पुलिस अधीक्षक ने पूरी की प्रक्रिया, नन्हे मनवीत को चॉकलेट खिलाकर दिया स्नेह उज्जैन में पुलिस विभाग ने संवेदनशीलता की मिसाल पेश की है। ड्यूटी के दौरान सड़क हादसे में जान गंवाने वाले आरक्षक रणजीत सिंह डोडिया के दो वर्षीय बेटे मनवीत को बाल आरक्षक के पद पर अनुकंपा नियुक्ति दी गई है। 14 अक्टूबर को पुलिस अधीक्षक ने नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी कराई। आरक्षक रणजीत सिंह डोडिया मंदसौर जिले में पदस्थ थे। 26 जनवरी 2026 को सेवा के दौरान सड़क दुर्घटना में उनका निधन हो गया था। परिवार में उनकी पत्नी ज्योति कुंवर, दो बेटियां और दो साल का बेटा मनवीत है। पिता की मौत के बाद परिवार ने मनवीत को अनुकंपा नियुक्ति देने के लिए आवेदन किया था। मंदसौर जिले में पद रिक्त नहीं होने के कारण मामला वरिष्ठ अधिकारियों के माध्यम से उज्जैन भेजा गया। यहां पुलिस अधीक्षक ने जरूरी औपचारिकताएं पूरी कराकर नियुक्ति प्रदान की। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने नन्हे मनवीत को अपने हाथों से चॉकलेट खिलाई और उसे स्नेह व आशीर्वाद दिया। पुलिस विभाग के अनुसार, मध्य प्रदेश में दो वर्षीय बालक को बाल आरक्षक के पद पर अनुकंपा नियुक्ति देने का यह पहला मामला है।0
0
Report
कानपुर के वाजिदपुर में तीन भाइयों की मौत के बाद गांव सन्नाटे में
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर के वाजिदपुर गांव में भूत-प्रेत और अंधविश्वास के डर से पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है। यहां रामशंकर निषाद के परिवार में छह महीने के अंदर उनके तीन बेटों की एक-एक करके मौत हो गई। तीनों भाइयों ने आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद से गांव के लोग इतने डरे हुए हैं कि सूरज ढलते ही अपने-अपने घरों के दरवाजे बंद कर लेते हैं। इन मौतों की शुरुआत करीब छह महीने पहले हुई, जब बीच वाले भाई गोविंद ने फांसी लगा ली थी। घर वालों का कहना है कि गोविंद को सपने में डरावनी चीजें और भूत-प्रेत दिखाई देते थे। इसके कुछ दिन बाद सबसे छोटे भाई अमन ने घर की पहली मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। कूदने से पहले उसने परिवार वालों से कहा था कि उसका भाई उसे अपने पास बुला रहा है। इसके बाद 10 जुलाई को सबसे बड़े भाई विकास निषाद ने भी घर की दूसरी मंजिल से कूदकर खुदकुशी कर ली। विकास अपनी बहन और पड़ोसियों से बार-बार यही कहता था कि उसके दोनों मरे हुए भाई सपने में आकर उसे अपने पास बुलाते हैं। बेटों की ऐसी हालत देखकर परिवार वालों ने डॉक्टरों को भी दिखाया और तांत्रिकों से झाड़-फूंक भी कराई, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ और किसी को समझ नहीं आया कि घर में हो क्या रहा है। एक ही घर में तीन मौतों के बाद पूरे गांव में डर का माहौल है। दिन में तो लोग रामशंकर के घर के बाहर बैठकर इस बारे में बात करते हैं, लेकिन रात होते ही सब डर जाते हैं। पड़ोसियों का कहना है कि विकास की बातें सुनकर वे बहुत घबरा गए हैं। आलम यह है कि शाम के 7 बजते ही लोग अपने घरों की कुंडी अंदर से बंद कर लेते हैं। लोगों का कहना है कि रात में अगर कोई गलती से भी दरवाजा खटखटा दे, तो डर के मारे हाथ-पैर कांपने लगते हैं।0
0
Report
Advertisement
चूरू अस्पताल पानी टंकी पर महिला, नाबालिग बेटी की बरामदगी की मांग
Churu, Rajasthan:चूरू से बड़ी ख़बर राजकीय भर्तिया अस्पताल की पानी की टंकी पर चढ़ी महिला, नाबालिग पुत्री क़ो बरामद करने की मांग, टंकी पर चढ़ी महिला ने कहा संगरिया निवासी महिला के कब्जे में नाबालिग पुत्री, पीड़िता ने संगरिया निवासी महिला पर लड़कियो क़ो बेचने का लगाया आरोप, मौके पर पहुँची पुलिस, अस्पताल में लगी लोगो की भीड़।0
0
Report
डांग जिले में बारिश के बीच हाईवे पर सुरक्षा उपाय, रातभर संकेत लगाए गए
ડાંગ બ્રેકીંગ ડાંગ જિલ્લામાં વરસાદ ના વિરામ વચ્ચે માર્ગ મકાન વિભાગની કામગીરી, આહવા માર્ગ મકાણ વિભાગ હસ્તકના સાત સ્ટેટ હાઇવે પર કામગીરી, માર્ગ સલામતીના ભાગરૂપે જંગલ કટિંગ અને ઘેરું ચૂનાની કામગીરી શરૂ કરવામાં આવી, રોડની સલામતી માટે રાત્રી દરમિયાન વિઝિબિલિટી અને અન્ય સાઇન બોર્ડ લગાવવામાં આવ્યા, વઘઇ - સામગહાન રોડ, પીંપરી - કાલીબેલ રોડ, વઘઈ - આહવા દરેક રોડ પર ડામરના પેચની કામગીરી પૂર્ણ, મુسાફરી દરમિયાન સલામતીના તમામ નિયમોનું પાલન કરવા જાગૃતિ અભિયાન, ઘાટ વાળા માર્ગ પર ડિજિટલ બોર્ડ લગાવી સલામતી સંદેશ મુકવામાં આવ્યા, બાઈટ : કેતન કુકણા ( કાર્યપાલક ઇજનેર, માર્ગ અને મકાન વિભાગ સ્ટેટ આહવા )0
0
Report
उज्जैन: गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी ने महाकाल के दर्शन किए
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन में आज प्रसिद्ध टीवी अभिनेता गुरमीत चौधरी और अभिनेत्री देबिना बनर्जी ने ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए। दोनों ने सुबह की भस्म आरती में शामिल होकर बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। बाइट - गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी0
0
Report
Advertisement
राजेश यादव ने सरकारी स्कूल का औचक निरीक्षण किया; शिक्षा व्यवस्था पर समीक्षा
Jaipur, Rajasthan:जयपुर - ACS राजेश यादव ने किया सरकारी स्कूल का औचक निरीक्षण।पालड़ी मीणा स्थित महात्मा गांधी राजकीय स्कूल पहुंचे राजेश यादव।सरदार रामसिंह मेमोरियल अंग्रेजी माध्यम स्कूल का लिया जायजा।शिक्षण व्यवस्था और शैक्षणिक गतिविधियों की ली जानकारी।स्कूल में उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं का किया निरीक्षण।शिक्षा की गुणवत्ता और व्यवस्थाओं को लेकर किया निरीक्षण。0
0
Report
मिठाइयों पर बेस्ट बिफोर डेट लागू, दुकानदारों में जागरूकता कम
Maharajganj, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश में 15 अक्टूबर यानी आज से खुली मिठाइयों पर ‘बेस्ट बिफोर डेट’ यानी मिठाई कितने समय तक उपभोग के लिए उपयुक्त है, उसकी जानकारी प्रदर्शित करने का नियम लागू हो गया है। इसका मकसद ग्राहकों को मिठाइयों की ताजगी और उनकी गुणवत्ता के बारे में जानकारी देना है। लेकिन क्या दुकानदार इस नियम का पालन कर रहे हैं? क्या उन्हें सरकार के इस फैसले की जानकारी है? इसकी जमीनी हकीकत जानने के लिए ज़ी मीडिया संवाददाता अमित त्रिपाठी पहुंचे नेपाल सीमा से सटे महराजगंज के ठूठीबारी कस्बे में जहां मिठाई की दुकानों पर पड़ताल के दौरान कुछ दुकानदार इस नियम से अनजान नजर आए। देखें ये रिपोर्ट।0
0
Report
हमीरपुर में 350 किलो पनीर से लदा ट्राला पकड़ा; मिलावट की जांच लैब में
Chanwal, Himachal Pradesh:खुफिया तंत्र की सूचना पर जिला खाद्य सुरक्षा विभाग हमीरपुर ने 350 किलोग्राम पनीर से लदा हुआ ट्राला पकड़ा। यह कार्रवाई खुफिया एजेंसियों, जीएसटी विभाग व फूड सेफ्टी विभाग से संयुक्त समन्वय से हुई है। खुफिया एजेंसियों की सूचना मिलने पर जीएसटी विभाग तथा खाद्य सुरक्षा विभाग ने पनीर से भरा हुआ ट्राला उपमंडल बड़सर के मैहरे क्षेत्र में पकड़ा। पनीर से भरा हुआ वाहन पंजाब से कांगड़ा की तरफ जा रहा था। सूचना थी कि इसमें भरकर ले जाया जा रहा पनीर सही नहीं है। ऐसे में जिला खाद्य सुरक्षा विभाग ने मामले की जांच का जिम्मा संभाला। पकड़ा हुआ पनीर से भरा ट्राला जांच के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग के सुपुर्द किया गया। खाद्य सुरक्षा विभाग ने पनीर के सैंपल जांच तो यह सही पाए गए। हालांकि कुछ सैंपल जांच के लिए अन्य लैब भेजे गए हैं। जांच के बाद वाहन को रिलीज कर दिया गया। जीएसटी विभाग की तरफ से मैahre में काफी समय तक नाकाबंदी की गई तथा वाहनों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान कुछ वाहन बिना बिल का सामान ले जाते हुए पकड़े गए हैं। इनमें कपड़ा व अन्य सामग्री थी तथा एक कबाड़ से भरी हुई गाड़ी को भी निरीक्षण के लिए रोका गया। इनके पास भी सामान ले जाने संबंधित कोई बिल हीं था। विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ऐसे वाहन मालिकों से डेढ़ लाख रुपए का जुर्माना वसूल किया गया। विभाग की अचानक हुई इस रेड से वाहन चालकों में हडक़ंप मचा हुआ था। फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट हमीरपुर ने खाने पीने की चीजों को ले जाने वाले वाहनों का निरीक्षण किया है। पंजाब से आ रहे एक वाहन को रोका गया और उसकी जांच की गई, जिसमें 350 किलो पनीर लदा हुआ था। आयोडीन और अरहर दाल पाउडर का इस्तेमाल करके पनीर में यूरिया, स्टार्च और डिटर्जेंट की मिलावट की शुरुआती और अनुमानित जांच की गई, जिसमें पनीर ठीक पाया गया। पनीर की पूरी जांच के लिए एक सैंपल लिया गया और उसे लैब भेजा गया है तथा वाहन को जाने दिया गया। हमीरपुर के फूड सेफ्टी ऑफिसर डॉ. अभिषेक ठाकुर ने बताया कि आने वाले समय में जिले में और भी चेक पॉइंट बनाए जाएंगे ताकि खाने-पीने की चीजों में मिलावट की जांच की जा रही है । बाइट डॉ. अभिषेक ठाकुर फूड सेफ्टी ऑफिसर0
0
Report
Advertisement
सड़क हादसे में बरेली निवासी महिला की दर्दनाक मौत
Milak, Uttar Pradesh:मिलक: विनोद कुमार गंगवार, पत्रकार : सड़क किनारे खड़ी महिला को ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में महिला की मौके पर मौत हो गई। हादसा देख मौके पर मौजूद परिजनों ने चीख पुकार मचाना शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक महिला के शव को नगर के सरकारी अस्पताल लेकर आई। खबर पाकर अस्पताल पहुंचे अन्य रिश्तेदार शव देख चीत्कार मचाने लगे। परिजनों ने बताया कि वह सभी ई रिक्शा में बैठकर क्रमचा गांव निवासी एक रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए जा रहे थे। नगर स्थित पटवाई रेलवे फाटक बंद होने पर नथपुरा निवासी 35 वर्षीय गीता ई रिक्शा से उतरकर सड़क किनारे खड़ी हो गई। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने उसे कुचल दिया।0
0
Report
गोपीचंद पडळकर के निर्वाचन अर्ज पर कल सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, राजनीतिक हलचल तेज
Sangli, Maharashtra:स्लग - जिल्हा बँक निवडणूक अर्ज अवैध प्रकरणी गोपीचंद पडळकरांची सर्वोच्च न्यायालयात धाव,उद्या होणार सुनावणी.. अँكر - सांगली जिल्हा मध्यवर्ती बँकेतील अर्ज अवैध प्रकरणी भाजपा आमदार गोपीचंद पडळकर यांनी सर्वोच्च न्यायालयात धाव घेतली आहे.अर्ज विरोधात पडळकररांकडून सर्वोच्च न्यायालयामध्ये याचिका दाखल करण्यात आली असून उद्या याचिकेवर सुनावणी पार पडणार आहे जिल्हा बँकेच्या निवडणुकीमध्ये गोपीचंद पडळकर यांनी दाखल केलेल्या उमेदवारीवर जतचे माजी आमदार विक्रम सावंत यांनी आक्षेप घेतला होता,त्यानंतर उच्च न्यायालयाच्या कोल्हापूर खंडपीठाने गोपीचंद पडळकर यांचा अर्ज अवैध ठरवला होता.याप्रकरणी आणी पडळकर यांनी सर्वोच्च न्यायालयात धाव घेतली असून न्यायवतेवर आपला विश्वास असून न्याय मिळेल,असा विश्वास आमदार गोपीचंद पडळकर यांनी व्यक्त केला आहे.उद्याच्या सर्वोच्च न्यायालयातल्या सुनावणीकडे संपूर्ण जिल्ह्याचे लक्ष लागून राहणार आहे0
0
Report
बिहार में कानून का राज खतरे में, अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर
Patna, Bihar:RJD के मुख्य प्रवक्ता शक्ति यादव ने बिहार सरकार पर साधा निशाना बिहार में कानून का राज नहीं है बिहार को ग्रहण लग गया है क्या? शारदीय नवरात्र की पूजा चल रही है एक तरफ भक्ति भाव में सब लोग लीन हैं, दूसरे तरफ अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है। रिटायर्ड कस्टम अधिकारी को आरा में सीधे गोलियों से छलनी कर दिया गया। पुलिस गई थी शराब माफियाओं के पकड़ने के लिए, शराब माफिया पकड़े नहीं गए, उलटे हमला हुआ एक पुलिस की मौत हो गई। क्या हो गया बिहार को भाई? कहां है कानून का राज? तो गुंडाराज है ना। इकबाल समाप्त हो चुका है शासन का, माननी पड़ेगी आपको। झूठे दिलासा मत दिलाइए 12:00 बजे रात में घूम जाओ 10:00 बजे रात में घूम जाओ। लड़कियों की अस्मत लूटी जा रही है, प्राइवেট पार्ट पर हाथ जा रहे हैं, खुलेआम धमकी दी जा रही है। ये क्या हो गया है बिहार को भाई? कानून का रखवाला को क्या जिम्मेदारी तय नहीं करनी चाहिए क्या? जो जहां एसपी है जो जहां डीएसपी जिसको जो मन में आए करते रहे कोई किसी का सुनने नहीं, सिर्फ दिन भर अपने वसूली अभियान में लगा रहे। इससे कानून का राज बनता है क्या? कानून का इकबाल मर चुका है बिहार के अंदर में। अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है स्वीकार करना पड़ेगा सत्ता प्रतिष्ठानों को。0
0
Report
Advertisement
लाडली बहनों को योजना से वंचित: जीतू पटवारी के बयान के साथ मंत्री-बयान टकराव
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल लाडली बहनों को लेकर जीतू पटवारी का बयान सरकार ने 3 हजार का वादा किया था 4 करोड़ बहनों में केवल 1 करोड़ को ही राशि मिल रही 3 करोड़ बहनों को योजना से दूर रखा जा रहा एक मंत्री कह रहे पोर्टल खोले जाएंगे एक कह रहे नहीं खोले जाएंगे दोनों के अलग अलग बयान है आर्थिक संकट, प्रशासनिक संकट, राजनीतिक संकट है0
0
Report
बेगूसराय में पुजारी के घर चोरी: दो लाख नकद-जेवरात फरार
Begusarai, Bihar:एंकर बेगूसराय में एक बार फिर चोरों का आतंक देखने को मिला है, जहां बेखौफ चोरों ने एक पुजारी के घर को निशाना बनाते हुए भीषण चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोर घर में रखे करीब दो लाख रुपये नकद और सोने के जेवरात लेकर फरार हो गए। सुबह जब परिजनों की नजर खुली हुई पेटी पर पड़ी, तो उनके होश उड़ गए। घटना के बाद घर में अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। घटना नगर थाना क्षेत्र के विष्णुपुर पंडित टोला की है। सूचना मिलते ही नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। वहीं, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, जिसमें एक संदिग्ध व्यक्ति के आने-जाने की बात सामने आई है। आपको बताते चले कि बेगूसराय में चोरों के हौसले बुलंद हैं। इस बार चोरों ने एक पुजारी के घर में चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। मामला नगर थाना क्षेत्र के विष्णुपुर पंडित टोला का है, जहां रहने वाले महावीर मिश्रा के घर से करीब दो लाख रुपये नकद और सोने के जेवरात चोरी होने की बात सामने आई है।परिजनों के मुताबिक, घर में एक पेटी के अंदर करीब दो लाख रुपये नकद और सोने के जेवरात रखे हुए थे। सुबह जब वे घर के अंदर गए, तो पेटी खुली हुई मिली। पेटी की जांच करने पर उसमें रखे रुपये और सोने के जेवरात गायब मिले। इसके बाद घर में हड़कंप मच गया।बताया जा रहा है कि पीड़ित महावीर मिश्रा पेशे से पुजारी हैं और विभिन्न मंदिरों में पूजा-पाठ कर अपना जीवनयापन करते हैं। चोरों ने बड़ी शातिर तरीके से चोरी की घटना को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए।घटना की सूचना परिजनों ने नगर थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।पुलिस के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति के आने-जाने की बात सामने आई है। फिलहाल फुटेज के आधार पर संदिग्ध की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। अब देखना होगा कि पुलिस इस चोरी की गुत्थी को कब तक सुलझा पाती है और चोरी की वारदात में शामिल लोगों तक कब तक पहुंच पाती है।0
0
Report
राघोपुर नाव हादसे के बाद SDRF की दो यूनिट और पीएचसी का अपग्रेड घोषित
Hajipur, Bihar:राघोपुर में हुए नाव हादसे में 13 मासूमो की जान जाने के बाद जिला प्रशासन की नींद खुल गई है। जिन मांगो को लेकर पिछले कई महीनों से राघोपुर के लोग आंदोलन और पत्राचार कर रहे थे उन मांगो पर प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। वैशाली डीएम वर्षा सिंह ने राघोपुर प्रखंड कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता कर विस्तार से जानकारी दी और बताया कि लंबे समय से लोग इस इलाके में एसडीआरएफ को स्थापित करने की मांग कर रहे थे लिहाजा अब इस इलाके में एडीआरएफ की दो यूनिट स्थापित की जायेगी साथ ही उन्होंने बताया की राघोपुर पीएचसी को भी अपग्रेड किया जाएगा जिसकी कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। वहीं डीएम ने बताया कि यह एक नीजि नाव थी जिसके मालिक की पहचान कर की गई है। उन्होंने बताया यह नाव काफी जर्जर थी और इसका इस्तेमाल बाढ़ के समय दो महीने आपदा में किया गया था। डीएम ने बताया कि नाव में छेद था जिसे लोहे के प्लेट से पैच कर चलाया जा रहा था। डीएम ने बताया कि नाव नीजि हो या सरकारी रात में उसका परिचालन नहीं करना है लेकिन रात में इसका परिचालन किया गया जिस कारण यह हादसा हुआ और इसलिए सूचना तंत्र विफल रहने के कारण स्थानीय सीओ और थानाध्यक्ष पर कार्रवाई की जा रही है दोनो अधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा गया है और उनके वेतन पर अगले आदेश तक रोक लगा दी गई है। डीएम ने भी बताया कि 20 पंचायत वाले राघोपुर में सरकार के तरफ से 6 बड़ी नाव जबकि लगभग 150 छोटी नाव का एग्रीमेंट कर चलवाया जा रहा था। ऐसे में अब सवाल है कि लोगो की जिन मांगो पर जिला प्रशासन अब पूरा कर रही है उसपर पहले संज्ञान क्यों नहीं लिया गया। सवाल यह भी कि अगर दो महीने से जर्जर नाव का परिचालन किया जा रहा था और आपदा में भी इसका इस्तेमाल किया गया था तो दो महीने तक प्रशासन क्या कर रही थी। क्या प्रशासन को किसी ऐसे ही हादसे इंतजार था। बहरहाल अगर प्रशासन ने इस इलाके के लोगो की मांग पर समय रहते ध्यान देती तो शायद आज इतनी बड़ी घटना नहीं घटती और 13 बच्चे असमय काल के गाल में नहीं समाते, और शायद हादसे के पीड़ित परिवारों को ऐसी पीड़ा नहीं झेलनी पड़ती। लिहाजा सब प्रशासन और सरकार भले ही मुआवजे और राहत कितना भी मरहम लगा दे इन परिवारों को ऐसा जख्म मिला है जिसे कभी भरा नहीं जा सकता है।0
0
Report
Advertisement
