गोण्डाः जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, दो घायल
Usraina, Uttar Pradesh:कौड़िया थाना क्षेत्र अंतर्गत छेतवनी माजरा बारईपुरव जमीनी गांव में विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुआ जिसमें ननके चौरसिया पुत्र शोभाराम ने कौड़िया थाने में शिकायत देकर आरोप लगाया कि जमीनी विवाद को लेकर वंदना व प्रेम कुमारी ने हमारे जमीन पर कब्जा करने के लिए आये, रोकने पर कन्के और शोभाराम ने मार पीट की. इससे बुरी तरह से सर फट गया और घायल हो गए. कौड़िया पुलिस ने प्राथमिक की दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है.
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
DM ने मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों-स्टूडेंट्स से किया सीधा संवाद, परखी मेडिकल कॉलेज की व्यवस्था, प्रिंसिपल ने बताईं डॉक्टरों की समस्याएं!
Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर में जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला अचानक निरीक्षण पर निकले और जिला अस्पताल, NRC सेंटर, ट्रॉमा सेंटर और वन स्टॉप सेंटर का स्थलीय निरीक्षण किया। डीएम के अचानक पहुंचने से अधिकारियों और कर्मचारियों में हलचल रही। निरीक्षण के दौरान डीएम ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया और मरीजों से भी सीधे बातचीत कर उनकी समस्याएं और संतुष्टि जानी।
इसके बाद जिलाधिकारी मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां उन्होंने डॉक्टरों और मेडिकल स्टूडेंट्स से सीधे संवाद किया। डीएम ने एक-एक कर उनकी समस्याएं सुनीं और कहा कि किसी भी तरह की परेशानी हो तो उसे सीधे प्रशासन के संज्ञान में लाया जाए।
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. आनंद मिश्रा के मुताबिक, डॉक्टरों और स्टूडेंट्स की प्रमुख समस्याएं सड़क की खराब स्थिति, पर्याप्त लाइटिंग और सुरक्षा व्यवस्था से जुड़ी थीं।
वहीं, ट्रॉमा सेंटर के निरीक्षण के दौरान प्राचार्य ने डीएम को वहां मौजूद कमियों से अवगत कराया। डीएम ने बेसिक व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ट्रॉमा सेंटर को जल्द शुरू करने की दिशा में कदम उठाने के निर्देश दिए।
वन स्टॉप सेंटर के निरीक्षण के दौरान भी डीएम ने कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान डीएम ने मरीजों से भी बातचीत की। प्राचार्य के मुताबिक, मरीजों की ओर से किसी बड़ी नकारात्मक शिकायत की बात सामने नहीं आई और अधिकांश मरीज व्यवस्थाओं से संतुष्ट नजर आए।
डीएम ने मेडिकल कॉलेज की सकारात्मक गतिविधियों को भी सामने लाने पर जोर दिया और अधिकारियों को निर्देश दिया कि कॉलेज की अच्छी पहल और उपलब्धियों की जानकारी भी नियमित रूप से साझा की जाए।
कुल मिलाकर जिलाधिकारी का यह दौरा अचानक निरीक्षण से लेकर डॉक्टरों, स्टूडेंट्स और मरीजों से सीधे संवाद तक केंद्रित रहा।
वहीं मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आनंद मिश्रा ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जनपदवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गाजीपुर स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़े और मेडिकल कॉलेज में बेहतर चिकित्सा सुविधाओं का लाभ ज्यादा से ज्यादा लोगों को मिले।
