271401
गोंडा-बच्चों के विवाद में दो पक्षों ने की मारपीट, केस दर्ज
Belsar, Uttar Pradesh:गोंडा में बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मार-पीट हो गई। उमरी बेगमगंज थाना क्षेत्र के लिलोई खुर्द की महिला मरजीना बानो ने पुलिस को तहरीर देकर मारपीट मामले में आरोपित पर केस किया है। वहीं लिलोई खुर्द के रहने वाले धर्मवीर पाण्डेय ने पुलिस को तहरीर देकर मारपीट मामले में आरोपित पर केस दर्ज कराया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पनियरा के पट्टे चौराहे पर चारपहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल
Maharajganj, Uttar Pradesh:महराजगंज। पनियरा थाना क्षेत्र के पट्टे चौराहे के पास चारपहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। मृतक की पहचान गौतम निषाद के रूप में हुई है। घायलों में राहुल और स्वामीनाथ निषाद शामिल हैं। दोनों को गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, तीनों युवक गोरखपुर जिले के जंगल डुमरिया नंबर दो के टोला नेउरापुर के निवासी थे। वे बाइक से महराजगंज के भक्सा गांव में बरात में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान पट्टे चौराहे के पास एक चारपहिया वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। गौतम की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।0
0
Report
मतदाता सूची में नाम जुड़वाने को विशेष अभियान, युवाओं और महिलाओं से जिलाधिकारी की खास अपील
Padrauna, Uttar Pradesh:मतदाता सूची में नाम जुड़वाने को विशेष अभियान, युवाओं और महिलाओं से जिलाधिकारी की खास अपील कुशीनगर। लोकतंत्र को मजबूत बनाने और अधिक से अधिक पात्र नागरिकों की मतदाता सूची में सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी ने मतदाता जागरूकता अभियान को गति देने की अपील की है। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं और महिलाओं से मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने तथा पात्र परिवार के अन्य सदस्यों को भी मतदाता सूची से जोड़ने का आह्वान किया। जिलाधिकारी ने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक मत का महत्वपूर्ण योगदान है। 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवा अपना नाम मतदाता सूची में अवश्य दर्ज कराएं। वहीं जिन महिलाओं का नाम अभी तक मतदाता सूची में शामिल नहीं है, वे भी आगे आकर अपना पंजीकरण कराएं। उन्होंने बताया कि मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए पात्र नागरिक अपने गांव के बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) से संपर्क कर फॉर्म-6 भरकर आवेदन कर सकते हैं। इसके माध्यम से नए मतदाता के रूप में अपना नाम मतदाता सूची में शामिल कराने की प्रक्रिया पूरी की जा सकती है। जिलाधिकारी ने आमजन से अपील की कि इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और अपने परिवार, गांव तथा आसपास के पात्र युवाओं एवं महिलाओं को भी मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए जागरूक करें, ताकि कोई भी पात्र नागरिक अपने मताधिकार से वंचित न रहे।0
0
Report
21 नवंबर से कार्य बहिष्कार मानदेय बढ़ाने और नियमित करने की मांग को लेकर निकाली रैली
Maharajganj, Uttar Pradesh:महराजगंज। 21 नवंबर से कार्य बहिष्कार और हड़ताल कर रहे ग्राम रोजगार सेवक, एपीओ, कंप्यूटर ऑपरेटर, लेखा सहायक और तकनीकी सहायकों ने विकास खंड सदर से पैदल मार्च निकालकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। यहां कर्मचारियों ने नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। मार्च की अगुवाई कर रहे ग्राम रोजगार सेवक संघ के जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रह्मानंद ने कहा कि मुख्यमंत्री ने अक्टूबर 2021 में लखनऊ में कर्मचारियों को एचआर पॉलिसी लागू करने का आश्वासन दिया था, लेकिन आज तक इसे लागू नहीं किया गया। उन्होंने मानदेय बढ़ाने, कैशलेस इलाज की सुविधा देने और 20 वर्षों से कार्यरत कर्मचारियों को नियमित करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं हुईं तो 3 दिसंबर से लखनऊ में विधानसभा का घेराव कर अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
सिरोही पंचायत समिति की नई प्रधान बनी नेहा अग्रवाल; ससुर के सपने पूरे
Sirohi, Rajasthan:सिरोही की राजनीति में इस बार एक दिलचस्प कहानी सामने आई है। ससुर का अधूरा सियासी सपना बहू ने पूरा कर दिया है। जी हां, दो बार प्रधान पद का चुनाव हार चुके कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रकाश अग्रवाल की पुत्रवधू नेहा पुनीत अग्रवाल अब सिरोही पंचायत समिति की प्रधान बन गई हैं। सिरोही पंचायत समिति में कांग्रेस ने पूर्ण बहुमत के साथ अपना बोर्ड बनाया है। पूर्व विधायक संयम लोढ़ा के नेतृत्व में कांग्रेस ने प्रधान पद की कमान नेहा पुनीत अग्रवाल को सौंपी। जावाल निवासी नेहा अग्रवाल फाइनेंस में एमबीए हैं। राजनीति में आने से पहले वे एक निजी बैंक में कार्यरत थीं। उन्होंने भाजपा के मजबूत गढ़ माने जाने वाले जावाल क्षेत्र से पंचायत समिति सदस्य का चुनाव भारी मतों से जीता। लेकिन इस जीत के पीछे एक पुरानी राजनीतिक कहानी भी है। नेहा के ससुर प्रकाश अग्रवाल ने वर्ष 1988 और 2010 में प्रधान पद का चुनाव लड़ा था, लेकिन दोनों बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा। अब उनकी पुत्रवधू नेहा अग्रवाल ने प्रधान बनकर परिवार का वर्षों पुराना राजनीतिक सपना पूरा कर दिया है। बाइट - नेहा पुनीत अग्रवाल, नवनिर्वाचित प्रधान कुल मिलाकर सिरोही की राजनीति में नेहा अग्रवाल की ताजपोशी एक नई शुरुआत है। अब देखना होगा कि प्रधान के रूप में वे क्षेत्र के विकास और जनता की उम्मीदों पर कितना खरा उतरती हैं।0
0
Report
गन्ने के दाम बढ़ाने को लेकर किसान आंदोलन तेज, 2 दिसंबर कुरुक्षेत्र में रैली
Karnal, Haryana:करनाल गन्ने के रेट में बढ़ोतरी की मांग को लेकर किसानों का आंदोलन तेज, 2 दिसंबर को कुरुक्षेत्र में होगी किसानों की बड़ी रैली हरियाणा में गन्ने के उचित दाम की मांग को लेकर किसानों का आंदोलन लगातार तेज हो रहा है। इंद्री के भादसों शुगर मिल में पिछले कई दिनों से चल रहे धरने को समर्थन देने के लिए आज विभिन्न किसान यूनियनों के नेता पहुंचे। किसान नेताओं ने सरकार को चेतावनी देते हुए ऐलान किया कि अगर 2 दिसंबर से पहले गन्ने के रेट में बढ़ोतरी नहीं की गई तो कुरुक्षेत्र में किसानों की बड़ी रैली आयोजित की जाएगी। इस आंदोलन को अब किसान संघर्ष मोर्चा के बैनर तले चलाया जा रहा है। किसान नेताओं ने साफ किया है कि अब किसान आर-पार की लड़ाई के मूड में हैं。 गन्ने के उचित भाव की मांग को लेकर किसानों का गुस्सा लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले काफी दिनों से किसान शुगर मिल में धरना-प्रदर्शन कर सरकार से गन्ने के दाम बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज विभिन्न किसान संगठनों के नेता धरनास्थल पर पहुंचे और आंदोलन को अपना समर्थन दिया। किसान नेताओं का कहना है कि गन्ने की खेती पर किसानों की लागत लगातार बढ़ रही है, लेकिन इसके मुकाबले किसानों को उचित भाव नहीं मिल रहा। इसी मांग को लेकर अब सभी किसान यूनियन एकजुट होकर किसान संघर्ष मोर्चा के नाम से आंदोलन को आगे बढ़ा रही हैं। किसान नेताओं ने ऐलान किया कि आगामी 2 दिसंबर को कुरुक्षेत्र में किसानों की एक बड़ी रैली आयोजित की जाएगी। इस रैली के माध्यम से सरकार तक किसानों की आवाज पहुंचाई जाएगी। नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि 2 दिसंबर से पहले हरियाणा सरकार ने गन्ने के रेट में बढ़ोतरी नहीं की तो कुरुक्षेत्र में होने वाली किसान महापंचायत में सरकार के साथ आर-पार की लड़ाई का फैसला लिया जाएगा। किसान नेताओं ने कहा कि किसान अपने हक की लड़ाई लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इसके लिए उन्हें चाहे कोई भी कुर्बानी क्यों न देनी पड़े, वे पीछे हटने वाले नहीं हैं। उन्होंने सरकार से मांग की कि किसानों की परेशानी को समझते हुए जल्द से जल्द गन्ने का उचित भाव घोषित किया जाए, ताकि किसानों को आंदोलन करने के लिए मजबूर न होना पड़े। किसान नेताओं ने यह भी चेतावनी दी कि यदि सरकार ने समय रहते किसानों की मांगों को स्वीकार नहीं किया तो आने वाले दिनों में आंदोलन और तेज किया जाएगा। इसका असर केवल हरियाणा तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पंजाब और उत्तर प्रदेश की राजनीति में भी देखने को मिल सकता है।0
0
Report
खेल महाकुंभ: 11 जिलों में 20 हजार खिलाड़ी, मस्कट से नई प्रतिभाओं की रोशनी
Jhanj Kalan, Haryana:प्रदेश के 11 जिलों में 20 हजार से अधिक खिलाड़ी दिखाएंगे दम, खेल महाकुंभ का मस्कट लॉन्च: गौरव गौतम खेल महाकुंभ से तराशी जाएगी नई प्रतिभा, विनेश फोगाट के बयान पर गौरव गौतम का पलटवार दिसंबर में गूंजेगा खेल महाकुंभ का शंखनाद, कांग्रेस पर भी बरसे खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम खेल महाकुंभ, संविधान दिवस और खिलाड़ियों से जुड़े मुद्दों पर गौरव गौतम ने पत्रकारों से बातचीत की. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने खेल महाकुंभ का मस्कट लॉन्च कर खिलाड़ियों को आगे बढ़ने की नई ऊर्जा और शुभकामनाएं दी हैं。 खेल राज्य मंत्री ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस बार भी खेल महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है, जिसकी संभावित तिथि 8 या 10 दिसंबर तय की गई है। इस महाकुंभ के تحت प्रदेश के 11 शहरों व जिलों में 30 से अधिक खेल स्पर्धाएं आयोजित होंगी, जिनमें 20 हजार से अधिक खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। गौरव गौतम के अनुसार, यह मंच खिलाड़ियों के लिए ऐसा माध्यम बनेगा जिससे वे आगे चलकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हरियाणा का नाम रोशन कर सकेंगे。 संविधान दिवस के संदर्भ में पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि पूरा प्रदेश मिलकर इस दिन को मनाता है, लेकिन कांग्रेस की यह प्रवृत्ति बन गई है कि वह हर अच्छे आयोजन या महत्वपूर्ण दिवस पर विरोध का रास्ता चुनती है और माहौल बिगाड़ने का प्रयास करती है。 वहीं, विनेश फोगाट द्वारा खेल व्यवस्था और मंत्रियों की समझ को लेकर उठाए गए सवालों पर प्रतिक्रिया देते हुए गौरव गौतम ने कहा कि उन्हें अपनी ही पार्टी के बीते 10 वर्षों के कार्यकाल और मौजूदा सरकार के 10 वर्षों के कामकाज का खिलाड़ी के नजरिए से निष्पक्ष आकलन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि वे इस विषय पर राजनीति कर रही हैं तो यह उनका अपना रुख है।0
0
Report
Advertisement
2027 तक नशामुक्त भारत: तस्करों के नेटवर्क पर शिकंजा, पुलिस का तेज अभियान
Nuh, Haryana:Story :- 2027 तक देश को नशामुक्त बनाने का संकल्प, तस्करों के नेटवर्क पर कसेगा शिकंजा : आईजी नरवाल आईएमटी रोजका मेव के सामने नूंह पुलिस ने आयोजित किया नशा मुक्ति मेवात जन जागरूकता कार्यक्रम。 साइबर अपराध और गौ-तस्करी पर भी जीरो टॉलरेंस की नीति से कार्रवाई का ऐलान。 देश को वर्ष 2027 तक नशामुक्त बनाये के लक्ष्य को लेकर पुलिस विभाग ने अभियान तेज कर दिया है। नशे की सप्लाई करने वाले तस्करों और उनके नेटवर्क को ध्वस्त करने के साथ नशे की लत से प्रभावित युवाओं का उपचार एवं पुनर्वास कराया जाएगा। यह बात दक्षिण मंडल रेवाड़ी के पुलिस महानिरीक्षक ओमप्रकाश नरवाल ने शुक्रवार को आईएमटी रोजका मेव के सामने आयोजित नशा मुक्ति मेवात जन जागरूकता कार्यक्रम में कही। कार्यक्रम का आयोजन नूंह पुलिस की ओर से किया गया。 मीडिया से बातचीत में आईजी ने कहा कि केंद्र सरकार, केंद्रीय गृह मंत्रालय और हरियाणा पुलिस का लक्ष्य वर्ष 2027 तक देश को नशामुक्त बनाना है। इसके लिए पुलिस तीन स्तरों पर काम करेगी। पहले चरण में नशा तस्करों की सप्लाई चेन तोड़ी जाएगी, दूसरे चरण में नशे की गिरफ्त में आए युवाओं का उपचार और पुनर्वास कराया जाएगा तथा तीसरे चरण में नशे के कारोबार से जुड़े मुख्य आरोपियों और उनके आर्थिक नेटवर्क पर कार्रवाई होगी。 उन्होंने बताया कि हाल ही में नूंह पुलिस ने बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थों की खेप पकड़ी है। अब पूरे नेटवर्क की जांच कर आरोपियों और उनकी संपत्तियों का पता लगाया जा रहा है। नशे के कारोबार में शामिल लोगों के प्रति कोई नरमी नहीं बरती जाएगी。 उन्होंने बताया कि उनके कार्यकाल में गौ तस्करी सहित अन्य आपराधिक गतिविधियों से जुड़े मामलों में करीब 19 से 20 मुठभेड़ हुई हैं, जिनमें आरोपियों की ओर से भी पुलिस पर क्रॉस फायरिंग की गई। उन्होंने समाज के लोगों से अपील की कि गौ तस्करी या किसी भी अन्य आपराधिक गतिविधि की जानकारी मिलने पर स्वयं कानून हाथ में लेने के बजाय तुरंत पुलिस को सूचना दें। पुलिस सूचना मिलते ही नियमानुसार कार्रवाई करेगी। और कहा कि पुलिस अपने तरीके से कानून के दायरे में रहकर कार्रवाई करती है। समाज के लोगों को भी चाहिए कि वे समय रहते पुलिस को सूचना दें और कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें。 आईजी ने कहा कि मेवात में नशा तस्करी, गौ-तस्करी और साइबर अपराध प्रमुख चुनौतियां हैं। तीनों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्रवाई जारी है। साइबर ठगी होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की अपील की। उन्होंने गौ-तस्करी की सूचना पुलिस को देने और कानून हाथ में नहीं लेने का भी आह्वान किया。0
0
Report
न Armडापुरम में नागरिक रक्षा मॉक ड्रिल के दौरान अफरा-तफरी, असली खतरा नहीं
Narmadapuram, Madhya Pradesh:नर्मदापुरम में शाम करीब 6 बजे अचानक धमाके की आवाज, पुराने आयुक्त कार्यालय में आग, पुलिस के सायरन और सड़कों पर दौड़ती एंबुलेंस के बीच अफरा-तफरी जैसा माहौल बन गया। हवाई हमले की सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, वहीं पुलिस और होमगार्ड के जवानों ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर घायलों को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया। सुरक्षा व्यवस्था को परखने के लिए निर्धारित क्षेत्र में 10 मिनट का ब्लैकआउट भी किया गया। वीओ01- हालांकि, इन घटनाओं से घबराने की जरूरत नहीं थी, क्योंकि यह कोई वास्तविक हवाई हमला नहीं, बल्कि नागरिक सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखने के लिए आयोजित सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल थी। इस अभ्यास के लिए नर्मदापुरम जिला मुख्यालय स्थित पुराने आयुक्त कार्यालय को हवाई हमले का काल्पनिक केंद्र बनाया गया था। मॉक ड्रिल का उद्देश्य आपातकालीन परिस्थितियों में सुरक्षा एजेंसियों की तत्परता, राहत एवं बचाव कार्यों और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय की क्षमता का परीक्षण करना था। मॉक ड्रिल के दौरान हवाई हमले की चेतावनी देने के लिए सायरन बजाया गया। इसके बाद फायर ब्रिगेड, पुलिस और होमगार्ड के जवानों ने तत्काल मोर्चा संभाला। आग बुझाने, घायलों को सुरक्षित बाहर निकालने, एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाने और लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने का अभ्यास किया गया। इसके साथ ही निर्धारित क्षेत्र में 10 मिनट का ब्लैकआउट रखकर अंधेरे में आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों को भी परखा गया। वीओ02- इस संयुक्त अभ्यास में जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, होमगार्ड, पुलिस विभाग, नगरीय निकाय, अग्निशमन एवं विद्युत विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों ने भाग लिया। सभी विभागों ने आपसी समन्वय के साथ राहत एवं बचाव कार्यों का पूर्वाभ्यास किया। इस दौरान विभिन्न विभागों की आपातकालीन प्रतिक्रिया क्षमता और एक-दूसरे के साथ तालमेल का परीक्षण किया गया। वहीं नर्मदापुरम पुलिस ने शहरवासियों से मॉक ड्रिल के दौरान धैर्य बनाए रखने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की। नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर रहने, अनावश्यक रूप से घरों से बाहर नहीं निकलने, खिड़कियों, कांच के दरवाजों और बाहरी दीवारों से दूर रहने तथा खिड़कियां बंद रखने की सलाह दी गई। वीओ03- जिला प्रशासन एवं नर्मदापुरम पुलिस ने स्पष्ट किया कि यह किसी वास्तविक खतरे की सूचना नहीं, बल्कि आपदा और युद्ध जैसी आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों को मजबूत करने के लिए पूर्व निर्धारित अभ्यास था। मॉक ड्रिल के जरिए यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया गया कि किसी भी संकट की स्थिति में सभी सुरक्षा एजेंसियां और संबंधित विभाग त्वरित कार्रवाई करते हुए आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित कर सकें।0
0
Report
उज्जैन सिंहस्थ-2028 के लिए यातायात-योजना की तैयारी, निरीक्षण जारी
Ujjain, Madhya Pradesh:वाकणकर ब्रिज से भूखी माता, रणजीत हनुमान और कार्तिकराज parkिंग तक पहुंचे पुलिस अधिकारी, फ्लाईओवर, अंडरब्रिज और पैदल पुल की उपयोगिता भी देखी उज्जैन। सिंहस्थ-2028 के दौरान श्रद्धालुओं को यातायात और पार्किंग की परेशानी न हो, इसके लिए उज्जैन पुलिस ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी को लेकर शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ मेला क्षेत्र के प्रस्तावित यातायात मार्गों और पार्किंग स्थलों का निरीक्षण किया। पुलिस अधिकारियों ने वाकणकर ब्रिज से निरीक्षण शुरू किया। इसके बाद लालपुल टर्निंग, भूखी माता क्षेत्र, रणजीत हनुमान और कार्तिकराज पार्किंग सहित आसपास के प्रमुख स्थानों का जायजा लिया। इस दौरान प्रस्तावित यातायात मार्गों की स्थिति, चौड़ाई और एक-दूसरे से उनकी कनेक्टिविटी देखी गई। साथ ही यह समझने का प्रयास किया गया कि सिंहस्थ के दौरान श्रद्धालुओं और वाहनों की आवाजाही किस तरह सुगम बनाई जा सकती है। निरीक्षण के दौरान प्रस्तावित फ्लाईओवर, पैदल यात्री पुल और अंडरब्रिज की उपयोगिता पर भी चर्चा हुई। अधिकारियों ने देखा कि इन सुविधाओं के जरिए पैदल आने वाले श्रद्धालुओं और वाहनों की आवाजाही अलग-अलग कैसे रखी जा सकती है, ताकि प्रमुख चौराहों पर भीड़ और जाम की स्थिति न बने। रणजीत हनुमान और कार्तिकराज पार्किंग सहित अन्य प्रस्तावित पार्किंग स्थलों का भी निरीक्षण किया गया। यहां वाहनों के प्रवेश और निकासी मार्ग, पार्किंग की क्षमता और मुख्य सड़कों से उनकी कनेक्टिविटी देखी गई। इसके अलावा पार्किंग से मेला क्षेत्र तक श्रद्धालुओं को पहुंचाने की व्यवस्था पर भी चर्चा की गई। पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि भीड़ और यातायात के दबाव वाले स्थानों की पहचान कर वैकल्पित मार्ग, वन-वे व्यवस्था, डायवर्जन, बैरिकेडिंग और यातायात संकेतकों की योजना पहले से तैयार की जाए। सिंहस्थ के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को प्राथमिकता देते हुए हर मार्ग का बारीकी से अध्ययन करने को कहा गया। एक ही ट्रैवलर से किया निरीक्षण इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने ईंधन बचाने और सरकारी संसाधनों का बेहतर उपयोग करने का संदेश भी दिया। पुलिस अधीक्षक सहित सभी अधिकारी अलग-अलग गाड़ियों से जाने के बजाय एक ही ट्रैवलर में सवार होकर मेला क्षेत्र के निरीक्षण पर पहुंचे। इससे ईंधन की बचत के साथ संसाधनों के बेहतर इस्तेमाल की पहल की गई। निरीक्षण के दौरान एएसपी गुरु प्रसाद पराशर, एएसपी मनोज खत्री, ट्रैफिक टीआई सौरभ तिवारी, राकेश तिवारी, निवेश मालवीय और आरआई रंजीत सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे。0
0
Report
Advertisement
नंद नगरी बस डिपो में सिविल डिफेंस का मॉक ड्रिल, अलर्ट के साथ राहत एजेंसियां
New Delhi, Delhi:नंद नगरी बस डिपो में सिविल डिफेंस की मॉक ड्रिल, हमले का सायरन बजते ही अलर्ट हुआ प्रशासन ब्लैकआउट कर लोगों को सुरक्षित निकालने का किया गया अभ्यास, NDRF, दिल्ली पुलिस, MCD और दमकल विभाग की टीमों ने लिया हिस्सा उत्तर पूर्वी दिल्ली। उत्तर पूर्वी दिल्ली के नंद नगरी बस डिपो में सिविल डिफेंस की ओर से आपदा प्रबंधन को लेकर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान संभावित हमले की स्थिति को ध्यान में रखते हुए ब्लैकआउट का अभ्यास किया गया। जैसे ही हमले का सायरन बजा, मौके पर मौजूद प्रशासनिक टीमें अलर्ट हो गईं और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की प्रक्रिया शुरू की गईं। मॉक ड्रिल के दौरान आपातकालीन परिस्थितियों का वास्तविक जैसा माहौल तैयार किया गया, ताकि किसी भी अप्रिय घटना या हमले की स्थिति में प्रशासन और राहत एजेंसियां तुरंत कार्रवाई कर सकें। इस अभ्यास में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) की टीम, दिल्ली पुलिस के जवान, दिल्ली नगर निगम के कर्मचारी और दमकल विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए। सभी विभागों की टीमों ने आपसी तालमेल के साथ राहत एवं बचाव कार्यों का अभ्यास किया। मॉक ड्रिल के दौरान यह दिखाया गया कि किसी आपात स्थिति में सायरन बजने के बाद किस तरह लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाए और संबंधित विभाग किस प्रकार अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य विभिन्न सरकारी विभागों और आपातकालीन राहत एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना तथा आपदा के समय त्वरित कार्रवाई की क्षमता को मजबूत करना था। सिविल डिफेंस की इस मॉक ड्रिल के माध्यम से आम लोगों को भी आपातकालीन परिस्थितियों में सतर्क रहने और सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करने का संदेश दिया गया। अधिकारियों और राहत एजेंसियों की संयुक्त भागीदारी से मॉक ड्रिल को सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। प्रशासन का उद्देश्य है कि भविष्य में किसी भी प्रकार की प्राकृतिक आपदा, आपातकालीन स्थिति या संभावित हमले से सभी विभाग मिलकर प्रभावी ढंग से निपट सकें और आम नागरिकों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।0
0
Report
बिहार विधानसभा अध्यक्ष के नेतृत्व में दलों की बैठक, चतुर्थ सत्र शांतिपूर्ण संचालन का आश्वासन
Patna, Bihar:रजनीश पटना Anchor आगामी चतुर्थ सत्र के सुचारू एवं शांतिपूर्ण संचालन के लिए बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार की अध्यक्षता में दलीय नेताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में शून्यकाल और ध्यानाकर्षण की ऑनलाइन सूचनाओं का समय निर्धारित; सचिवालय के आधुनिकीकरण और डिजिटल व्यवस्थाओं पर भी सार्थक विमर्श किया गया। शुक्रवार को बिहार विधान सभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार की अध्यक्षता में आगामी 30 नवंबर, 2026 से शुरू हो रहे अष्टादश बिहार विधान सभा के चतुर्थ सत्र के सफल और शांतिपूर्ण संचालन के लिए शाम को विधान सभा मुख्य भवन स्थित अध्यक्षीय कार्यालय कक्ष में दलीय नेताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वप्रथम आगामी पांच दिवसीय शीतकालीन सत्र के सुव्यवस्थित एवं गरिमापूर्ण संचालन पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ। बैठक के दौरान माननीय सदस्यों ने सदन में पूछे गए प्रश्नों के उत्तर में भ्रामक अथवा अपुष्ट जानकारी देने वाले विभागीय पदाधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई किए जाने की आवश्यकता पर जोर दिया। साथ ही, विधान सभा के पोर्टल के सुचारू व प्रभावी उपयोग को सुनिश्चित करने के लिए हेल्प डेस्क की व्यवस्था करने तथा माननीय सदस्यों को पोर्टल के संचालन संबंधी जानकारी देने हेतु कार्यशाला आयोजित कर प्रशिक्षण प्रदान करने का सुझाव दिया। माननीय अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने इन सुझावों पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए आश्वस्त किया कि इस दिशा में शीघ्र आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। विधानसभा अध्यक्ष ने सभी दलीय नेताओं से अपने-अपने दल के सदस्यों को सदन की कार्यवाही में सक्रिय, अनुशासित और रचनात्मक सहभागिता के लिए प्रेरित करने का अनुरोध किया। बैठक में उपस्थित सत्ता पक्ष और विपक्ष के सभी दलीय नेताओं ने उपर्युक्त विषयों पर अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिए तथा सत्र के सफल संचालन में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। अंत में माननीय अध्यक्ष ने सभी नेताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। बैठक में विधानसभा उपाध्यक्ष नरेन्द्र नारायण यादव, उप मुख्यमंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव, उप मुख्यमंत्री सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, मंत्री विजय कुमार सिन्हा, मुख्य विरोधी दल के मुख्य सचेतक कुमार सर्वजीत, सचेतक राजू तिवारी, सदस्य मनोहर प्रसाद सिंह, प्रफुल्ल कुमार मांझी, अरुण सिंह, माधव आनंद, सतीश कुमार सिंह यादव, अजय कुमार और प्रशांत किशोर सहित सभा सचिवालय के प्रभारी सचिव संजय कुमार सिंह और अन्य वरीय पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।0
0
Report
7 साल पहले हटाया गया मोबाइल टावर: FIR चोरी, जांच की मांग
Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा जनपद के गजरौला थाना क्षेत्र के दरियापुर बुजुर्ग गांव में किसान के खेत से 7 साल पहले टावर हटाकर ले गई कंपनी, अब दर्ज करा दी चोरी की FIR! लीगल नोटिस के बाद गरमाया मामला अमरोहा जनपद के गजरौला थाना क्षेत्र के दरियापुर बुजुर्ग गांव में एयरसेल कंपनी का अजीबोगरीब मामला सामने आया है। किसान जितेंद्र का आरोप है कि उनके खेत में लगे मोबाइल टावर का कंपनी ने वर्ष 2014 से किराया नहीं दिया। करीब सात साल पहले कंपनी के कर्मचारी पैसे देने का आश्वासन देकर खुद ही टावर हटाकर ले गए थे। किसान ने कई बार कंपनी के कार्यालय पहुंचकर बकाया किराये की मांग की, लेकिन भुगतान नहीं हुआ। आरोप है कि जब किसान ने कंपनी को लीगल नोटिस भेजा तो कंपनी की ओर से टावर चोरी होने की ई-एफआईआर दर्ज करा दी गई। एफआईआर में मेरठ निवासी तकनीशियन विमलेश कुमार का जिक्र है। शिकायत के मुताबिक, 2 नवंबर को टावर गायब मिला। अब सवाल उठ रहा है कि जब कंपनी खुद टावर ले गई थी तो चोरी की एफआईआर कैसे दर्ज हुई? पूरे मामले में जांच की मांग उठ रही है。0
0
Report
Advertisement
NMDC भर्ती के विरोध से पहले दंतेवाड़ा में फ्लैग मार्च, शांति की अपील
Dantewada, Chhattisgarh:ब्रेकिंग दंतेवाड़ा – NMDC की L-1 और L-2 भर्ती प्रक्रिया को लेकर 28 नवंबर से प्रस्तावित अनिश्चितकालीन हड़ताल से पहले बचेली और किरंदुल में जिला प्रशासन और पुलिस का फ्लैग मार्च。 शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से संयुक्त रूप से निकाला गया फ्लैग मार्च。 एसपी चंद्रमोहन सिंह समेत प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी रहे मौजूद。 प्रशासन की आम नागरिकों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील。0
0
Report
अलवर पंचायत चुनाव में कांग्रेस की बड़ी जीत, टीकाराम जूली ने भाजपा पर कड़ा वार
Alwar, Rajasthan:अलवर में प्रधान पदों पर कांग्रेस की जीत से गदगद टीकाराम जूली, भाजपा सरकार पर साधा निशाना; बोले- सत्ता का अहंकार जनता के जनादेश के आगे हारा सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग और राजनीतिक दबाव के लगाए आरोप, नवनिर्वाचित प्रधानों को दी बधाई; जूली के नेतृत्व में कांग्रेस जनप्रतिनिधियों ने फूलबाग पहुंचकर पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह का जताया आभार अलवर। राजस्थान में पंचायती राज चुनाव के बाद प्रधान पदों के चुनाव में कांग्रेस को मिली सफलता से नेता प्रतिपक्ष एवं अलवर ग्रामीण विधायक टीकाराम जूली ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि पंचायत चुनाव से लेकर प्रधान पदों के मतदान तक भाजपा ने सत्ता और सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को प्रभावित करने के प्रयास किए, लेकिन कांग्रेस के एकजुट कार्यकर्ताओं और निर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने भाजपा के तमाम हथकंडों को नाकाम कर दिया। जूली ने कहा कि चुनाव के दौरान कांग्रेस के निर्वाचित सदस्यों और पार्टी पदाधिकारियों को प्रशासनिक दबाव के जरिए परेशान करने, डराने और राजनीतिक समीकरण अपने पक्ष में करने की कोशिश की गई। भाजपा को शायद यह भ्रम था कि सत्ता की ताकत और प्रशासनिक दबाव के बल पर जनादेश को प्रभावित किया जा सकता है, लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकजुटता और दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ हर चुनौती का मुकाबला किया। उन्होंने कहा कि भाजपा की सत्ता की हनक और तमाम राजनीतिक बाधाओं के बावजूद कांग्रेस ने जिला प्रमुख के चुनाव में सफलता हासिल की और अब बड़ी संख्या में पंचायत समितियों में प्रधान पदों पर भी पार्टी के उम्मीदवार विजयी हुए हैं। यह परिणाम जनता के विश्वास और कांग्रेस की संगठनात्मक एकजुटता का प्रमाण है। सत्ता के अहंकार पर भारी पड़ा कांग्रेस कार्यकर्ताओं का संघर्ष नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार को समझ लेना चाहिए कि लोकतंत्र में जनता का जनादेश सर्वोपरि होता है। सत्ता और सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर जनभावनाओं को दबाया नहीं जा सकता। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हर राजनीतिक दबाव का मजबूती से मुकाबला करते हुए साबित कर दिया कि लोकतंत्र में संघर्ष, संगठन और जनता का विश्वास ही सबसे बड़ी ताकत है। जूली ने कहा कि अलवर सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में जिला प्रमुख के चुनाव के बाद उमरैण, रैणी, खेड़ली, कठूमर, मुबारिकपुर, गोविंदगढ़, राजगढ़ और रामगढ़ में प्रधान पदों पर कांग्रेस प्रत्याशी की जीत ने भाजपा के राजनीतिक दावों को चुनौती दी है। गांवों की सरकार बनाने के इस चुनाव में ग्रामीण जनता ने विकास, जवाबदेही और जनहित की राजनीति के प्रति अपना विश्वास जताया है। नवनिर्वाचित प्रधानों से गांवों के विकास को प्राथमिकता देने की अपील जूली ने कांग्रेस के नवनिर्वाचित प्रधानों को बधाई देते हुए कहा कि अब उनकी सबसे बड़ी जिम्मेदारी ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं का समाधान करना और विकास कार्यों को गति देना है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी जनप्रतिनिधि सड़क, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता और रोजगार जैसे बुनियादी मुद्दों पर प्राथमिकता से काम करेंगे और गांवों की जरूरतों के अनुरूप विकास का रोडमैप तैयार करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की राजनीति केवल सत्ता हासिल करने तक सीमित नहीं है, बल्कि गांव, गरीब, किसान और आमजन के अधिकारों की लड़ाई पार्टी की प्राथमिकता है। जूली के नेतृत्व में फूलबाग पहुंचे कांग्रेस के जनप्रतिनिधि, जितेंद्र सिंह का जताया आभार प्रधान पदों के चुनाव में मिली सफलता के बाद नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के नेतृत्व में कांग्रेस के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि अलवर स्थित फूलबाग पहुंचे। यहां उन्होंने पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह से मुलाकात कर उनका आभार जताया। इस दौरान जितेंद्र सिंह ने पंचायत चुनाव के परिणामों को केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार के खिलाफ जनता का करारा जवाब बताया। उन्होंने कहा कि चुनाव परिणामों ने ग्रामीण क्षेत्रों में जनता के रुझान और राजनीतिक संदेश को स्पष्ट कर दिया है। इस मौके पर पंचायत चुनाव में कांग्रेस की सफलता को लेकर कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों में उत्साह देखने को मिला。 बाइट : जितेंद्र सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री0
0
Report
जी मीडिया के खुलासे के बाद राजस्थान रोडवेज: 3 डिपो के प्रमुख एपीओ
Jaipur, Rajasthan:काशीराम चौधरी लोकेशन- जयपुर फीड- 2सी खबर में 18 नवंबर को चलाई गई खबर की क्लिप विजुअल में उपयोग करें। जी मीडिया की खबर का बड़ा असर Rajasthan Roadways (राजस्थान रोडवेज) में 3 डिपो के मुख्य प्रबंधकों को एपीओ कर दि गया है। जी मीडिया ने 18 नवंबर को रोडवेज के झुंझुनूं, झालावाड़ डिपो में प्रतियोगी परीक्षार्थियों के नाम पर फर्जी टिकट काटने का खुलासा किया था और बताया था कि बिना बस चले ही लाखों रुपए के टिकट काटे गए, जिसका रिकॉर्ड जीरो किलोमीटर दर्शाया गया। इसके बाद रोडवेज मुख्यालय ने कार्रवाई करते हुए झुंझुनूं, झालावाड़ और बूंदी डिपो के प्रबन्धकों को एपीओ कर दिया है। दर्ज कार्यवाही के अनुसार झालावाड़ डिपो के मुख्य प्रबंधक पवन सैनी, झुंझुनूं डिपो के मुख्य प्रबंधक गिरिराज स्वामी, बूंदी डिपो के मुख्य प्रबंधक घनश्याम को एपीओ किया गया है और अन्य संबंधित अधिकारी कार्मिक विभाग, जयपुर में उपस्थिति देने को कहा गया है। यह कदम बताता है कि फर्जीवाड़े के सहारे आय बढ़ाने की कोशिश पर रोडवेज ने सख्त कार्रवाई की है और अन्य डिपो में भी ऐसे रवैये की जांच शुरू कर दी गई है।0
0
Report
Advertisement
