271209
गोण्डा- पूरे बसालत ग्राम पंचायत मे दो दिवसीय सालाना उर्स हुआ आयोजित
Devrahna, Uttar Pradesh:इटियाथोक ब्लाक क्षेत्र अंतर्गत पूरे बसालत ग्राम पंचायत मे दो दिवसीय सालाना उर्स आयोजित किया गया। इसके आयोजक गाँव के सेठ मो0 असलम खान रहे। इसमें गाँव के अनेक लोग शामिल हुए,बीती रात यहाँ आल इंडिया नातिया मुशायरा का आयोजन भी किया गया। इसके पूर्व गागर और चादर का कार्यक्रम हुआ।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
शाहजहांपुर में डिजिटल डॉक्टर क्लीनिक: गांवों में स्वास्थ्य सेवा के लिए एमओयू
Piprola Ahmedpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना आज शाहजहांपुर पहुंचे। यहां पहुंचकर उन्होंने जिले के पहले डिजिटल डॉक्टर क्लीनिक का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने डिजिटल डॉक्टर क्लीनिक की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि डिजिटल हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश सरकार के साथ एमओयू साइन किया है, जिसके तहत उत्तर प्रदेश के हर गांव में डिजिटल डॉक्टर क्लीनिक खोले जाएंगे। इस डिजिटल डॉक्टर क्लीनिक के जरिए मरीज ऑनलाइन स्पेशलिस्ट डॉक्टर को अपनी बीमारी बता सकेगा और बेहद सस्ते दामों पर मरीज को दवा और जांच मुहैया कराई जाएगी। डिजिटल डॉक्टर क्लीनिक शुरू करने वाली कंपनी के सीईओ का कहना है कि इस तरह के डिजिटल क्लिनिक जिले के हर गांव में खुले जाएंगे ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर किया जा सके। यहां मरीजों का पूरा ब्यूरो रखा जाएगा और स्वास्थ्य विभाग के साथ साझा भी किया जाएगा। वित्त मंत्री का कहना है कि सरकार के साथ एमओयू के बाद यह पहला ग्रामीण क्षेत्रों मेंHealth सेवाओं में बड़ा बदलाव करेगा।0
0
Report
हरदोई में शहीद मेजर पंकज पांडेय की प्रतिमा का अनावरण; सपा पर बरसीं तीखी टिप्पणी
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई में शहीद मेजर पंकज पांडेय की प्रतिमा का अनावरण, डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने सपा पर साधा निशाना उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने बुधवार को हरदोई पहुंचकर शहीद मेजर पंकज पांडेय की प्रतिमा का अनावरण किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मेजर पंकज पांडेय ने भारत माता की सेवा करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया, जिसे पूरा हरदोई और पूरा उत्तर प्रदेश नमन करता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शहीद के परिवार के साथ हर परिस्थिति में खड़ी है। उन्होंने यह भी कहा कि हरदोई मेडिकल कॉलेज का नाम शहीद मेजर पंकज पांडेय के नाम पर किए जाने संबंधी पत्रावली मंगाकर शीघ्र आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत में समाजवादी पार्टी से जुड़े सवाल पर डिप्टी सीएम ने तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जब-जब समाजवादी पार्टी की सरकार रही, तब-तब प्रदेश में गुंडे, बदमाश, माफिया और दंगे देखने को मिले। उन्होंने आरोप लगाया कि हाल की घटनाओं में भी छात्रों और युवाओं की आड़ लेकर अराजकता फैलाने की कोशिश की गई, जिसकी पूरे प्रदेश में निंदा हो रही है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी को अपने गिरेबान में झांकना चाहिए। ब्राह्मण अधिकारियों को निशाना बनाए जाने से जुड़े सवाल पर बृजेश पाठक ने कहा कि इस तरह की बातें नहीं की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबके विश्वास" के सिद्धांत पर काम कर रही है और सरकार सभी वर्गों को साथ लेकर चल रही है。0
0
Report
कलना माडगाछी में मां-बेटе की संदिग्ध मौत ने गांव में हड़कंप मचा दिया
Mirpur, West Bengal:মর্মান্তিক ঘটনা ঘটলো কালনার মাদগাছি গ্রামে, শ্বশুর বাড়িতে একই দড়িতে মা এবং একরত্তি ছেলের ঝুলন্ত দেহ উদ্ধারে চাঞ্চল্য ছড়ালো কালনা মেদগাছি গ্রামে, জানা গিয়েছে মৃতরা হলেন আমিনা খাতুন (২৫) এবং তার পুত্র আরিস শেখ (৩)। এই ঘটনায় রহস্য দানা বেঁধেছে। মৃত ওই গৃহবধুর বাবা রফিজুল শেখ তিনি দাবি করেন, কোন ঘটনা কিছু না ঘটলে আমার মেয়ে এইরকম কিছু করবে না। মৃত্যুর পিছনে রহস্য রয়েছে। মৃত্যুর সঠিক কারণ উদঘাটন করুক পুলিশ। তবে একই দড়িতে মা এবং ছেলের মৃতদেহ উড়্ধরে উঠছে প্রশ্ন। তবে কি নিজে সন্তানকে মেরে ঝুলিয়ে নিজে আত্মঘাতী হয়েছে মা? নানান প্রশ্ন দানা বাঁধছে এই ঘটনা সামনে আসার পর। মৃতর স্বামী জোহাদুল শেখ তিনি বলেন, আজ সকালবেলাতেও আমার সাথে ভালোভাবে কথা বলেছে, প্রতিদিনের মতন আমি কাজে চলে যাই। পরে ফোন মারফত জানতে পারি এই ঘটনা। কি কারনে এমন করল স্ত্রী কিছুই বুঝে উঠতে পারছি না। মৃতের প্রতিবেশীরা জানাচ্ছেন একই দড়িতে ছেলে এবং ওই গৃহবধুর ঝুলন্ত মৃতদেহ ঝুলতে দেখতে পাই। তড়িঘড়ি হসপিটালে নিয়ে যাবার পর চিকিৎসকরা সেখানেই মৃত্যু ঘোষণা করে। আজ বুধবার দুপুরে কালনা মহকুমা হসপিটালে হবে মৃতদেহের ময়নাতদন্ত। ঘটনায় এলাকায় শোকের ছায়া।0
0
Report
Advertisement
घग्घर पट्टड़ों की सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश: कलेक्टर की समीक्षा
Hanumangarh, Rajasthan:Location- Hanumangarh (Rajasthan) घग्घर के पट्टड़ों का जिला कलक्टर ने किया निरीक्षण, तैयारियों में तेजी लाने के निर्देश हनुमानगढ़ में मानसून के दौरान भारी वर्षा एवं आगामी दिनों में घग्घर नदी में पानी की आवक बढ़ने की संभावना को देखते हुए जिला कलक्टर डॉ. खुशाल यादव ने घग्घर पट्टड़ों की मजबूती तथा बाढ़ सुरक्षा संबंधी तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी कार्य समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने टिब्बी क्षेत्र में जीडीसी 24 आरडी से 42 आरडी तक चल रहे पट्टड़ों के सुदृढ़ीकरण कार्यों एवं मशीनों की कार्यप्रणाली का जायजा लिया। उन्होंने कार्यों में तेजी लाने तथा कमजोर स्थानों की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। डॉ. यादव ने कमजोर पट्टड़ों के किनारों को जेसीबी मशीनों की सहायता से मजबूत करने तथा संभावित बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पहले से पूर्ण रखने को कहा।0
0
Report
गंगरार में 85वें उर्स पर चादर शरीफ जुलूस रवाना, हजारों श्रद्धालु मौजूद
Begun, Rajasthan:गंगरार, चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ जिले के गंगरार में हजरत दीवाना सरकार कपासन के 85वें उर्स मुबारक के अवसर पर मुस्लिम समाज द्वारा 35वीं बार चादर शरीफ जुलूस के साथ रवाना की गई। जामा मस्जिद चांदपोल से जोहर की नमाज के बाद श्रद्धालुओं ने अकीदत के साथ चादर शरीफ लेकर रवाना हुए। अंजुमन कमेटी गंगरार के सदर शब्बीर हुसैन रंगरेज ने बताया कि चादर शरीफ कपासन स्थित दरगाह पर मगरिब और ईशा की नमाज के बीच पेश की जाएगी। इस दौरान जसीम मंसूरी, गनी मंसूरी, युसुफ, मुख्तियार रंगरेज, एजाज रंगरेज, दिलावर, हारुन शोरगर सहित बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग मौजूद रहे।0
0
Report
भाजपा ने राहुल गांधी के पीएम हाउस प्रदर्शन के विरोध में सड़कों पर प्रदर्शन
Jaipur, Rajasthan:भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में बड़ा विरोध प्रदर्शन राहुल के पीएम हाउस प्रदर्शन का विरोध भाजपा सड़कों पर उतरी भाजपा कार्यालय से पैदल मार्च, पुलिस ने रोका गवर्नमेंट हॉस्टल पर बैरिकेड, कार्यकर्ताओं और पुलिस में नोकझोंक भाजपा प्रदेश कार्यालय से कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च शुरू किया। कार्यकर्ताओं के हाथों में तख्तियां और बैनर थे। नारेबाजी करते हुए जुलूस पीसीसी का घेराव करने के लिए निकला। भाजपा का आरोप है कि राहुल गांधी ने संवैधानिक मर्यादाओं को तोड़ते हुए पीएम hाउस के बाहर प्रदर्शन करके लोकतंत्र की गरिमा को ठेस पहुंचाई है। इसी के विरोध में आज प्रदेश भर में भाजपा सड़कों पर उतरी है। जैसे ही जुलूस गवर्नमेंट हॉस्टल के पास पहुंचा, पुलिस ने पहले से ही बैरिकेड लगाकर रास्ता रोक दिया। भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच कुछ देर तक तीखी नोकझोंक भी हुई। कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड हटाने की मांग की लेकिन पुलिस ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए आगे बढ़ने से रोक दिया.0
0
Report
Advertisement
राज्य वित्त आयोग ने नगरीय निकायों के लिए अधिक संसाधन पर जोर दिया
Jaipur, Rajasthan:प्रदेश के नगरीय निकायों को आर्थिक रूप से अधिक सक्षम और आत्मनिर्भर बनाने के लिये सातवें राज्य वित्त आयोग ने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से मिले सुझावों को अपनी आगामी समग्र रिपोर्ट में शामिल करने की तैयारी शुरू कर दी है। स्वायत्त शासन विभाग में आयोजित संवाद कार्यक्रम में नगरीय निकायों की वित्तीय स्थिति, संसाधन बढ़ाने और विकास कार्यों के लिए अतिरिक्त वित्तीय प्रावधानों पर विस्तार से चर्चा हुई। राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी ने बताया कि आयोग ने 4 फरवरी 2026 को अपनी अंतिम रिपोर्ट विधानसभा में पेश की थी। इसके बाद प्रदेशभर के विभिन्न संभागों में संवाद कार्यक्रम आयोजित कर स्थानीय निकायों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से सुझाव लिये जा रहे हैं, ताकि भविष्य की अनुशंसाओं को और व्यावहारिक बनाया जा सके। बैठक में यह सुझाव प्रमुखता से सामने आया कि वित्त आयोग की वर्तमान अनुशंसाओं के आधार पर स्थानीय निकायों को मिलने वाले संसाधन मौजूदा जरूरतों के अनुरूप पर्याप्त नहीं हैं। प्रतिभागियों ने नगरीय विकास कर (यूडी टैक्स) सहित अन्य करों की वसूली के लिए पारदर्शी और प्रभावी व्यवस्था विकसित करने पर जोर दिया, जिससे राजस्व संग्रह बढ़े और विकास कार्यों के लिए अधिक संसाधन उपलब्ध हो सकें। बैठक में नगर निगम, विकास प्राधिकरण और अन्य नगरीय संस्थाओं के अधिकार क्षेत्र का स्पष्ट निर्धारण, भवनों के अद्यतन डाटा, पर्याप्त मानव संसाधन और बेहतर वित्तीय प्रबंधन जैसे विषयों पर भी सुझाव दिए गए। आयोग का मानना है कि इन सुधारों से नगरीय निकायों की कार्यक्षमता और वित्तीय स्थिति मजबूत होगी। चतुर्वेदी ने कहा कि वर्ष 2047 तक देश की करीब 50 प्रतिशत आबादी के शहरी क्षेत्रों में रहने की संभावना को देखते हुए भविष्य की जरूरतों के अनुरूप नगरीय निकायों के लिए अधिक वित्तीय प्रावधान किए जाने की आवश्यकता है। आयोग सभी सुझावों का परीक्षण कर विस्तृत प्रतिवेदन तैयार करेगा, जिसे राज्यपाल के माध्यम से राज्य सरकार को भेजा जाएगा।0
0
Report
मानसून से खेत तैयार: 33.50 लाख हेक्टेयर पर 69% बोनी, खरीफ लक्ष्य तय
Raipur, Chhattisgarh:राज्य में 33.50 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में बोनी हुई. लक्ष्य का 69 प्रतिशत बोनी पूरी. प्रदेश में मानसून के दस्तक के साथ ही खेती किसानी का काम जोरों पर. राज्य में 22 जुलाई की स्थिति में 33.50 लाख हेक्टेयर क्षेत्रों में लक्ष्य का 69 प्रतिशत बोनी हो चुकी है. इस खरीफ सीजन में 48.69 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में बोनी का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश, किसानों को सुगमता से मिले खाद-बीज0
0
Report
DMK सांसद कनिमोझी: NEET विरोध की लड़ाई और युवाओं का आक्रोश
Noida, Uttar Pradesh:DELHI : KANIMOZHI KARUNANIDHI (DMK MP) ON CJP PROTEST DMK सांसद कनिमोझी कहती हैं, "...आज DMK के कई सांसद, लोकसभा और राज्यसभा से, अपना समर्थन देने के लिए मेरे साथ आए हैं...क्योंकि DMK कई सालों से यह लड़ाई लड़ रही है। जिस दिन से NEET लागू हुआ, हमारे नेता डॉ. कलैगनार और उनके बाद हमारे नेता एम.के. स्टालिन NEET के खिलाफ लड़ रहे हैं...सिर्फ़ अमीर और शहरों के छात्र ही इन परीक्षाओं में बैठ पाते हैं और पास हो पाते हैं...जब तमिलनाडु में DMK की सरकार थी, तब हमने NEET के खिलाफ एक कानून पास किया था। लेकिन आप जानते हैं, जैसे कई कानून जो पास हुए और जो BJP सरकार को पसंद नहीं आए, उन पर गवर्नर ने कोई कार्रवाई नहीं की, और अब राष्ट्रपति उस पर साइन करने से इनकार कर रहे हैं। .इस देश के युवा अन्याय के खिलाफ खड़े हैं। वे हमें देश-विरोधी, नक्सली कहते रहे हैं...जो कोई भी इस सरकार के खिलाफ आवाज़ उठाता है, उसे देश-विरोधी या अर्बन नक्सल का लेबल दे दिया जाता है। आज, युवा अर्बन नक्सल और नक्सली - जैसा कि वे हमें बुलाना चाहते हैं - उन्हें सबक सिखाने और यह दिखाने के लिए एक साथ आए हैं कि इस देश के युवा क्या कर सकते हैं और किसके खिलाफ खड़े हो सकते हैं...0
0
Report
Advertisement
रायबरेली में साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का पुलिस ने भंडाफोड़, 7 गिरफ्तार
Raebareli, Uttar Pradesh:रेायबरेली में साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने फर्जी बैंक खाते खुलवाकर करोड़ों रुपये की साइबर ठगी करने वाले सात शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 10 मोबाइल फोन, 10 एटीएम कार्ड, फर्जी आधार कार्ड, पासबुक और चेकबुक बरामद हुई हैं। यह कार्रवाई मिल एरिया थाना पुलिस, साइबर थाना, एसओजी और सर्विलांस टीम की संयुक्त टीम ने की है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी फर्जी बैंक खाते खुलवाकर साइबर ठगी के पैसों का लेन-देन करते थे। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर पूरे नेटवर्क और ठगी की रकम का पता लगाने में जुटी है।0
0
Report
राजस्थान में हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं के लिए एनीमिया के खिलाफ मिशन मोड शुरू
Noida, Uttar Pradesh:राजस्थान में हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं के लिए एनीमिया प्रबंधन के लिए होगा मिशन मोड में काम राज्यभर में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस गरूवार को आयोजित होगा राज्य स्तर से लेकर पीएचसी स्तर तक होगा फील्ड निरीक्षण, लाभार्थियों से लेंगे फीडबैक उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं के चिन्हिकरण में कम प्रगति वाले 10 जिलों के CMHO को जारी होंगे नोटिस प्रमुख शासन सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य गायत्री राठौड़ ने जारी किए निर्देश करौली, फलौदी, कोटपूतली-बहरोड, जोधपुर-प्रथम, बालोतरा,खैरथल-तिजारा अलवर, बाड़मेर, भरतपुर, डीग जिले के CMHO को नोटिस जारी करने के निर्देश0
0
Report
पीलीबंगा थाने पर माकपा-सीटू प्रदर्शन: बैरिकेड तोड़कर पुलिस से टकराव
Hanumangarh, Rajasthan:पीलीबंगा थाने पर माकपा का विशाल प्रदर्शन, बैरिकेड्स तोड़ थाने में घुसे प्रदर्शनकारी, पुलिस प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी हनुमानगढ़ जिले के पीलीबंगा क्षेत्र में बढ़ते अपराध, हेरोइन व मेडिकल नशा, चोरियों और पुलिस की कथित संदिग्ध कार्यशैली के खिलाफ माकपा और सीटू के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं, महिलाओं व नागरिकों ने पीलीबंगा थाने पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान उग्र भीड़ मुख्य गेट के बैरिकेड्स हटाकर थाने के भीतर घुस गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई और पुलिसकर्मियों के साथ तीखी नोक-झोंक हुई। इससे पहले आयोजित सभा में सीटू जिलाध्यक्ष आत्मा सिंह, जिला सचिव शेर सिंह शाक्य, खेत मजदूर यूनियन के जगजीत सिंह जग्गी और जनवादी महिला समिति की प्रदेश अध्यक्ष कमला मेघवाल समेत अन्य वक्ताओं ने पुलिस पर कथित तौर पर दलालों को संरक्षण देने और नशे के कारोबार पर लगाम न लगाने के गंभीर आरोप लगाए। रावतसर सर्किल सीओ विक्रम चौहान, थाना प्रभारी राय सिंह सुथार ने प्रदर्शनकारियों से शांति वार्ता की । इस दौरान अधिकारियों ने हर फरियादी की सुनवाई, अवैध नशे पर सख्त कार्रवाई और थाने से दलालों को दूर रखने के आश्वासन के बाद ही आंदोलनकारी शांत हुए।0
0
Report
Advertisement
IMPHAL में PM आवास के सामने कांग्रेस प्रदर्शन पर बीजेपी का विरोध
Noida, Uttar Pradesh:IMPHAL (MANIPUR): BJP PROTEST AGAINST CONGRESS DEMONSTRATION AT PM RESIDENCE JIBAN SINGH (NATIONAL SECRETARY, KISAN MORCHA) REAX0
0
Report
पंचकूला BJP दफ्तर के बाहर राहुल गांधी हिरासत के विरोध पर भारी प्रदर्शन
Panchkula, Haryana:पंचकूला भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर कांग्रेस पार्टी की तरफ से जोरदार प्रदर्शन। नीट पेपर लीक मामले और दिल्ली में राहुल गांधी को हिरासत में लिए जाने के विरोध में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रदेश अध्यक्ष की अगुवाई में पंचकूला भाजपा प्रदेश कार्यालय के बाहर प्रदर्शन। बीजेपी कार्यालय के बाहर भारी पुलिस बल तैनात。0
0
Report
बेगूसराय में कांग्रेस का केंद्र सरकार विरोध, मोदी का पुतला दहन
Begusarai, Bihar:एंकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों और कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर कथित लाठीचार्ज और गिरफ्तारी के विरोध में बेगूसराय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर अपना विरोध जताया और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। आपको बताते चले कि बेगूसराय के कैंटीन चौक पर बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर हल्ला बोल प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंककर अपना आक्रोश व्यक्त किया। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि देश में लोकतांत्रिक आवाज़ों को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस ने बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज किया। उनका कहना है कि छात्रों का समर्थन करने पहुंचे लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ भी पुलिस ने अभद्र व्यवहार किया और बल प्रयोग किया। कांग्रेस ने इसे लोकतंत्र पर हमला बताते हुए केंद्र सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाए। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि देश में लगातार परीक्षा पत्र लीक होने की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। उनका कहना है कि जब छात्र अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाते हैं तो उन्हें लाठियों से जवाब दिया जाता है। कांग्रेस ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मो demanding yhe कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। फिलहाल कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि छात्रों की मांगों पर सरकार ने जल्द फैसला नहीं लिया तो देशभर में आंदोलन को और तेज किया जाएगा। वहीं, इस पूरे मामले को लेकर राजनीतिक बयानबाज़ी भी तेज हो गई है। अब देखना होगा कि केंद्र सरकार और प्रशासन इस विरोध पर क्या प्रतिक्रिया देता है।0
0
Report
Advertisement
