271313
Gonda: गौरा में पंडित जनेश्वर मिश्र की पुण्यतिथि पर समाजवादी पार्टी का श्रद्धांजलि कार्यक्रम
Babhnan, Uttar Pradesh:समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने सपा के संस्थापक सदस्य स्वर्गीय पंडित जनेश्वर मिश्र की पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया। यह कार्यक्रम बुधवार को सपा अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रईस अहमद के आवास पर हुआ। सभी ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके द्वारा पार्टी और समाज के लिए किए गए योगदानों पर चर्चा की। इस मौके पर मोहन यादव, विजय यादव, जीतू निषाद समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दिल्ली बस आग के बाद बेगूसराय में सुरक्षा चेक: क्या यात्रियों की सुरक्षा संभव?
Begusarai, Bihar:एंकर राजधानी दिल्ली में चलती बस में अचानक आग लगने से एक यात्री की जलकर मौत और कई यात्रियों के झुलसने की घटना ने बसों में सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर अगर सफर के दौरान बस में अचानक आग लग जाए तो यात्रियों को कैसे सुरक्षित बाहर निकाला जाए, क्या बसों में इमरजेंसी गेट और फायर सेफ्टी के पर्याप्त इंतजाम हैं। इन्हीं सवालों को लेकर जी मीडिया ने बेगूसराय बस स्टैंड के पास बसों का रियलिटी चेक किया। इस दौरान बस चालकों से आग लगने की स्थिति में उनकी तैयारियों को लेकर सवाल किया गया। दिल्ली में बस में आग लगने की घटना के बाद अब बसों में यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। इसी को लेकर जी मीडिया ने बेगूसराय में बसों का रियलिटी चेक किया। रियलिटी चेक के दौरान बस चालकों ने बताया कि अगर बस में अचानक आग लगने का आभास होता है तो सबसे पहले बस को सुरक्षित स्थान पर रोकने की कोशिश की जाएगी। इसके बाद यात्रियों को जल्द से जल्द बस से बाहर निकालने का प्रयास किया जाएगा। चालकों के मुताबिक बस में मौजूद इमरजेंसी गेट को खोलकर यात्रियों को बाहर निकाला जाएगा और इसके बाद फ fire सेफ्टी उपकरणों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया जाएगा। बस चालक का दावा है कि आग लगने की स्थिति में सबसे पहले बस को रोककर यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला जाएगा। इसके बाद आग बुझाने की कोशिश की जाएगी। बस चालकों ने यह भी बताया कि बसों में आग लगने की एक बड़ी वजह शॉर्ट सर्किट हो सकती है। चालकों के मुताबिक अगर समय रहते आग का आभास हो जाए तो बस को तुरंत सड़क किनारे सुरक्षित स्थान पर खड़ा कर यात्रियों को बाहर निकालना प्राथमिकता होगी। लेकिन सवाल सिर्फ दावे का नहीं, बल्कि जमीनी हकीकत का है। आग लगने के बाद यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए बस में इमरजेंसी गेट का सही हालत में होना बेहद जरूरी है। साथ ही फायर एक्सटिंग्विशर और अन्य सुरक्षा उपकरण भी काम करने की स्थिति में होने चाहिए। रियलिटी चेक में लेकिन बड़ा सवाल यह है कि क्या बसों में लगे इमरजेंसी गेट की नियमित जांच होती है। क्या चालक और उपचालक यह सुनिश्चित करते हैं कि आपात स्थिति में इमरजेंसी गेट तुरंत खुल सके। क्या बस में मौजूद फायर सेफ्टी उपकरण समय-समय पर जांचे जाते हैं। क्योंकि हादसे के वक्त कुछ मिनट भी जिंदगी और मौत के बीच का फर्क साबित हो सकते हैं। अगर इमरजेंसी गेट जाम हो, समय पर नहीं खुले या फायर सेफ्टी उपकरण काम न करें तो यात्रियों के लिए स्थिति बेहद खतरनाक हो सकती है। दिल्ली की घटना ने एक बार फिर बसों में सुरक्षा इंतजामों की हकीकत पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आपको बताते चले कि बेगूसराय में बस चालकों ने आपात स्थिति में यात्रियों को बचाने का दावा जरूर किया, लेकिन अब जरूरत है कि बसों के इमरजेंसी गेट, फायर एक्सटिंग्विशर और अन्य सुरक्षा उपकरणों की नियमित जांच हो। क्योंकि हादसा होने के बाद बचाव की तैयारी करने से बेहतर है कि हादसे से पहले ही सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त रखा जाए।0
0
Report
दरभंगा DMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल, 13 घंटे तक इमरजेंसी बंद
Darbhanga, Bihar:DMCH में 13 घंटे से इमरजेंसी ठप, OPD भी बंद; जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल से मरीज बेहाल दरभंगा। उत्तर बिहार के प्रमुख चिकित्सा केंद्र डीएमसीएच में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल के कारण करीब 13 घंटे से इमरजेंसी सेवा प्रभावित है। गुरुवार सुबह से डॉक्टरों ने ओपीडी सेवा भी बंद करा दी। इससे दरभंगा के अलावा सहरसा, मधेपुरा, सुपौल और मधुबनी समेत आसपास के जिलों से इलाज के लिए पहुंचे मरीजों और उनके परिजनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बताया गया कि बुधवार रात मेडिसिन विभाग में मरीज को दिखाने को लेकर एक महिला परिजन और जूनियर डॉक्टर के बीच विवाद हो गया। डॉक्टरों का आरोप है कि महिला परिजन की ओर से गाली-गलौज की गई। घटना के बाद जूनियर डॉक्टरों ने इमरजेंसी सेवा ठप कर हड़ताल शुरू कर दी। हंगामे की सूचना पर बेंता थाना की पुलिस डीएमसीएच पहुंची और महिला परिजन को पुलिस संरक्षण में लिया। जूनियर डॉक्टरों का कहना है कि एक महीने के भीतर मेडिसिन विभाग में इस तरह की यह दूसरी घटना है। डॉक्टरों ने मरीजों और परिजनों की ओर से होने वाले दुर्व्यवहार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों को पर्याप्त सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है। हड़ताल की जानकारी मिलने के बाद डीएमसीएच के प्राचार्य डॉ. यूसी जहां, अस्पताल अधीक्षक डॉ. जगदीश चंद्रा समेत अन्य पदाधिकारी जूनियर डॉक्टरों से बातचीत कर हड़ताल समाप्त कराने की कोशिश में जुटे हैं। सुरक्षा को देखते हुए अस्पताल परिसर में पुलिस बल की तैनाती की गई है।0
0
Report
ईओडब्ल्यू ने 4 निजी फर्म के खिलाफ 7.80 करोड़ पॉलीहाउस धोखाधड़ी मामले दर्ज
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल राष्ट्रीय बागवानी मिशन आयोजना मं किसानों के नाम पर 7.80 करोड़ का खेल EOW ने 4 फर्मो समेत बैंक अफसरों पर FIR 33 किसानों के नाम पर पॉलीहाउस के लिए 7.80 करोड़ से अधिक का लोन पॉलीहाउस बनाए बिना ही निजी कंपनियों ने बैंक से पैसा ले लिया 4 निजी फर्म, उनके पार्टनर और बैंक अधिकारियों पर केस दर्ज AVl AGRICULTURE को 5 पॉलीहाउस बनाने थे, 2 बनाए बिना ही पैसा लेने का आरोप मासर्स किसान एग्रो को 20 पॉलीहाउस बनाने थे, बिना बनाए ही 20 के कागज तैयार किए सिरांश टेक्नो को 8 पॉलीहाउस का काम, बिना बनाए ही फर्जी कागजों से भुगतान लिया जाँच में 33 मामलों के पॉलीहाउस पूरे होने के कागज फर्जी पाए गए पॉलीहाउस बने बिना ही फर्जी कार्य पूर्णता प्रमाण पत्र किए तैयार EOW ने चार निर्माण फर्मों, उनके संचालकों और बैंक के तत्कालीन अधिकारियों समेत 11 लोगों पर एफआईआर दर्ज की है।0
0
Report
Advertisement
जोधपुर AIIMS में रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल, मांगें पूरी नहीं होने पर अनिश्चितकालीन धरना
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर AIIMS डॉ राजनरेश यादव की मौत का मामला है. रेजिडेंट्स मांगों के पूरी न होने तक धरना दे रहे हैं. फैकल्टी ने ओपीडी बंद की. AIIMS के डायरेक्टर डॉ गोवर्धन पुरी ने बातचीत की लेकिन सहमति नहीं बनी. रेजिडेंट डॉक्टरों के अनुसार निदेशकों ने बातचीत के लिए आए लेकिन कोई सहमति नहीं बनी. सुबह 8 बजे से धरना शुरू, ओपीडी भी बंद है. बुधवार को AIIMS जोधपुर में रेजिडेंट डॉक्टरों ने विरोध प्रदर्शन किया, मुंह पर पट्टी बांधी, अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान किया. मृत डॉक्टर को श्रद्धांजलि के लिए कैंडल मार्च निकला. डायरेक्टर गोवर्धन पुरी के आवास के बाहर भी प्रदर्शन. पोस्टमार्टम AIIMS मोर्चरी में. शव परिजनों को सौंपा गया. पुलिस जांच शुरू. साक्ष्यों की जांच की जा रही है. रेजिडेंस कमेटी से बातचीत की गई, पर समाधान नहीं. रेजिडेंट डॉक्टर अभी भी मांगों पर अड़े हैं. हड़ताल जारी रहेगी.0
0
Report
बीकानेर के पूर्व मंत्री मेघवाल के बयान से कांग्रेस में हलचल, अल्पसंख्यक वोट और हार पर सवाल
Bikaner, Rajasthan:बीकानेर से बड़ी खबर पूर्व मंत्री गोविंदराम मेघवाल का बयान चर्चा में, कांग्रेस में सियासी हलचल मेयर जीते, डिप्टी मेयर चुनाव में कांग्रेस को मिली हार पर नसीम बानो के समर्थन में उतरे गोविंदराम मेघवाल कहा - 42 सीटों पर जीत के बावजूद अल्पसंख्यक बहन को 38 वोट मिलना चिंता की बात, हमारी जीत की खीर में कुछ लोगों ने मिट्टी डालने का काम किया दलित, किसान और माइनॉरिटी कांग्रेस का मूल वोट ‘मुसलमान को खड़ा किया, इसलिए हारना ही था’ जैसी बातें करने वालों पर सवाल ‘जिन लोगों ने कलंक लगाने का काम किया, उन्हें पार्टी के अंदर नंगा करो’ ‘जिसने गलत किया है, उसे एक्सपोज करना संगठन की ड्यूटी’0
0
Report
गयाजी में पितृपक्ष मेले का उद्घाटन CM चौधरी करेंगे, विजय कुमार सिन्हा समीक्षा
Patna, Bihar:पटना: पितृपक्ष मेले के प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि कल गयाजी में मेला का शुभारम्भ मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे। उन्होंने प्रभारी होने के नाते इसकी समीक्षा बैठक की है। कल सिमरिया में अमृत महोत्सव में भी शामिल होंगे विजय कुमार सिन्हा। गयाजी में पितृपक्ष मेला को लेकर विजय कुमार सिन्हा से खास बातचीत की रिपोर्ट।0
0
Report
Advertisement
अररिया एसपी ने 75 सहायक अवर निरीक्षकों को प्रमोशन पर स्टार लगाकर सम्मानित किया
Forbesganj, Bihar:अररिया में एसपी जितेंद्र कुमार ने पुलिस विभाग के 75 सहायक अवर निरीक्षक को प्रमोशन के बाद स्टार लगाया. अररिया के परमान सभागार में आयोजित पीपिंग सेरोमनी में अररिया के एसपी जितेंद्र कुमार ने सभी प्रोन्नत पदाधिकारीयो को सम्मानित किया और इन्हें पुलिस के आगे की सेवा को लेकर कई बातें बताई. पुलिस मुख्यालय पटना में बोर्ड की बैठक के बाद इन सभी को प्रमोशन मिला है. एसपी ने उम्मीद जताई कि प्रोमोशन के बाद जिले में ये सभी लोग और बेहतर कार्य करेंगे.0
0
Report
कासगंज में 18 वर्षीय किशोरी हत्या केस: 24 घंटे में पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार
Kasganj, Uttar Pradesh:ना कोतवाली कासंगलंज पुलिस एवं जनपदीय एसओजी टीम द्वारा संयुक्त कार्यवाही में 18 वर्षीय किशोरी की हत्या की घटना का 24 घंटे के अन्दर सफल अनावरण, 04 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 1,35,100/- रुपए नकद, ज्वैलरी एवं मृतका का मोबाइल बरामद। पुलिस अधीक्षक कासगंज द्वारा उक्त घटना के सफल अनावरण के लिये पुलिस टीम को 25,000/- रुपये के पुरस्कार की घोषणा की गई है। पुलिस अधीक्षक, कासगंज श्री ओ0पी0 सिंह के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक कासगंज श्री सुशील कुमार के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी नगर सुश्री आंचल चौहान के नेतृत्व में थाना कोतवाली कासंगज पुलिस एवं जनपदीय एसओजी टीम द्वारा थाना कोतवाली कासंगज क्षेत्रांतर्गत हुई 18 वर्षीय किशोरी की हत्या की घटना का 24 घंटे के अंदर सफल अनावरण करने में बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। घटना का संक्षिप्त विवरण - दिनांक 23.09.2026 की प्रातः थाना कोतवाली कासंगज क्षेत्रान्तर्गत अशोक नगर रेलवे क्रासिंग के पास खेत में बनी समरसेबिल की कोठरी की छत पर 18 वर्षीय किशोरी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था। जिसके सम्बन्ध में परिजनों की तहरीर पर थाना कोतवाली कासंगज पर मु0अ0सं0 578/2026 धारा 103(1), 238 बीएनएस पंजीकृत किया गया। अनावरण एवं गिरफ्तारी:- घटना की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कासगंज द्वारा 05 टीमों का गठन किया गया। टीमों द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण, सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस, मुखबिर की सूचना एवं मैनुअल इंटेलिजेंस के आधार पर अथक प्रयास करते हुए दिनांक 24.09.2026 को घटना का 24 घंटे के अन्दर सफल अनावरण कर घटना में शामिल 04 अभियुक्तों को पुरानी रेलवे क्रासिंग अशोक नगर से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है। गिरफ्तार अभियुक्तों की निशादेही पर उनके कब्जे से 1,35,100/- रुपए नकद, सोने चांदी के आभूषण एवं मृतका का मोबाइल फोन बरामद हुआ है। अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर अभियोग में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी करते हुए थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण - 1. समीर पुत्र शामिल निवासी अशोक नगर मस्जिद वाली गली थाना व जिला कासगंज (उम्र लगभग 20 वर्ष) 2. अमित पुत्र अमर सिंह निवासी इंडस्ट्रियल एरिया इस्माइलपुर रोड थाना व जिला कासगंज (उम्र लगभग 18 वर्ष) 3. अरसद पुत्र नसीम निवासी HP गैस एजेन्सी के पीछे मस्जिद वाली गली थाना व जिला कासगंज (उम्र लगभग 22 वर्ष) 4. अरसलान पुत्र अजमल निवासी तहसील रोड गप्पू का चौराहा थाना व जिला कासगंज (उम्र लगभग 19 वर्ष) पूछताछ का विवरण - समीर ने बताया कि मृतका की करीब 3-4 साल से अरसद से दोस्ती थी, इसकी जानकारी होने पर उसने भी करीब दो तीन माह पूर्व मृतका से दोस्ती कर ली। उसे कुछ रुपयों की जरुरत थी तो कुछ दिन पहले 8000 रुपये मृतका ने उसे दिये थे साथ ही मृतका ने बताया कि उसके घर पर कमेटी के कुछ रुपए और जेवर उसकी माँ के पास रहें हैं। अगर वह उसे अपने साथ ले जाए तो वह रुपए और जेवर लाकर उसे दे देगी और यदि नहीं ले जाओगे तो वह उसे मुकदमें मे फंसा देगी। समीर ने रुपए और जेवर हड़पने और मृतका से पीछा छुड़ाने के उद्देश्य से योजना के तहत अपने दोस्तों अरसद, अमित, अरसलान के साथ मिलकर तय किया कि वह जो सामान लेकर आयेगी उसे आपस में बराबर बांट लेगें। मृतका 1,35,100/- रुपये व सोने चाँदी के जेवर लेकर आ गई।जहां से चारों दोस्त मृतका को पास में ही फतेह सिंह के खेत में ट्यूबैल की चारदावारी में बनी कोठरी के पास ले गये और उसके गले में पड़े दुपट्टे से उसका गला दबाया जिससे वह बेहोश हो गयी तो समीर ने चाकू से उसकी गर्दन काट दी और उसकी मृत्यु हो गयी। चारों ने सबूत मिटाने के उद्देश्य से उसके कपड़े व हवाई चप्पल उतार ली और उसके शव को ट्यूबैल की बनी कोठरी की छत पर दीवाल के किनारे रख दिया। एक लेडीज बैग जिसमें वह सामान रखकर लायी थी उसे व मोबाइल में से सिम निकालकर व कपड़े व चप्पलों को वहीं फतेह सिहं के खेत के पास पुरानी रेलवे लाइन के पास झाड़ियों में आग लगाकर फैंक दिया। जिसे अभियुक्तों की निशानदेही पर बरामद किया गया है। बरामदगी - 1. 1,35,100/- रुपए नकद 2. दो अंगूठी एवं एक जोड़ी कानों के टाप्स पीली धातु 3. दो नग हथफूल एवं एक जोड़ी पैरों की पायल सफेद धातु 4. मृतका का मोबाइल फोन 5. आलाकत्ल दुपट्टा, चाकू गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम - 1. प्रभारी निरीक्षक श्री जगदीश चन्द्र, थाना कोतवाली कासंगज मय टीम 2. प्रभारी एसओजी श्री रितेश कुमार मय टीम गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है。0
0
Report
रायपुर में नशे के खिलाफ दबिश: 14.555 किग्रा गांजा पकड़ा गया, 4 गिरफ्तार
Begun, Rajasthan:रायपुर में नशे के खिलाफ वेस्ट जोन पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है.. पिछले 48 घंटे में सरस्वती नगर, कबीर नगर और टिकरापारा थाना पुलिस ने तीन अलग-अलग मामलों में कुल 14 किलो 555 ग्राम गांजा बरामद किया है.. कार्रवाई में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक विधि से संघर्षरत बालक के खिलाफ किशोर न्याय अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है.. सरस्वती नगर पुलिस ने ई-रिक्शा से 9 किलो 440 ग्राम गांजा बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया.. वहीं कबीर नगर पुलिस ने 2 किलो 615 ग्राम गांजा के साथ एक आरोपी को पकड़ा और एक बालक को अभिरक्षा में लिया.. जबकि टिकरापारा पुलिस ने भाठागांव बस स्टैंड से 2 किलो 500 ग्राम गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया.. तीनों कार्रवाई में गांजा, ई-रिक्शा, मोटरसाइकियल और मोबाइल फोन समेत करीब 9 लाख 56 हजार 500 रुपये का मशरूका जब्त किया गया है.. पुलिस का कहना है कि नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा..0
0
Report
Advertisement
रायपुर में 5 घंटे में अपहृत बच्चे की सकुशल बरामदगी, पवन साहू गिरफ्तार
Begun, Rajasthan:रायपुर में पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अपहृत एक साल के बच्चे को महज 5 घंटे में सकुशल बरामद कर लिया गया.. गुढ़ियारी थाना क्षेत्र में एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि पवन साहू नाम का युवक घर में घुसा और गाली-गलौज व धमकी देने के बाद उसके एक साल के बच्चे को जबरन अपने साथ ले गया.. सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की.. आरोपी के नागपुर जाने की जानकारी मिलने पर गुढ़ियारी पुलिस की टीम उमरेड, नागपुर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया.. पुलिस ने आरोपी पवन साहू को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में इस्तेमाल रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिल भी जब्त की है.. बच्चे को सुरक्षित उसकी मां के सुपुर्द कर दिया गया.. बच्चे के सकुशल वापस मिलने पर मां ने रायपुर कमिश्नरेट और नॉर्थ जोन पुलिस का आभार जताया है..0
0
Report
एटा के सिरसारी गांव में खेत विवाद में पति-पत्नी पर लाठी-डंडों से हमला
Etah, Uttar Pradesh:एटा में खेत के विवाद को लेकर आरोपियों ने पति पत्नी को लाठी डंडो से पीटा, खेत जोतने को लेकर दंबगों ने पति पत्नी के साथ की जमकर मारपीट, पति को बचाने पहुंची पत्नी के साथ भी आरोपियों ने की मारपीट, मारपीट में पति पत्नी हुए घायल, दंपति का आरोप पहले भी आरोपी कई बार कर चुके हैं मारपीट, वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी, थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के सिरसारी गांव का पूरा मामला।0
0
Report
50 दिन बाद गोलीकांड: घायल युवक की मौत से हंगामा, गिरफ्तारी की मांग तेज
Chapra, Bihar:छपरा। मढ़ौरा थाना क्षेत्र के माधोपुर में करीब 50 दिन पहले हुए गोलीकांड में घायल युवक विकास कुमार की बुधवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। दानापुर स्थित एक निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने दयालपुर टेहटी मोड़ के पास शव रखकर सड़क जाम कर दिया। इस दौरान लोगों ने आगजनी करते हुए सभी नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग की। सड़क जाम और आगजनी की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। मौके पर मढ़ौरा एसडीएम सैयद आदिल मोहसिन और डीएसपी सुविन्द्र कुमार दास पहुंचे। अधिकारियों ने आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों से बातचीत कर स्थिति को संभालने का प्रयास किया। अधिकारियों ने जल्द ही सभी नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी करने तथा मामले में न्याय दिलाने का भरोसा दिया। प्रशासन के आश्वासन के बाद आक्रोशित लोग शांत हुए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने पर सहमत हुए। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद मौके पर मढ़ौरा, गौरा, नगरा, भेल्दी समेत कई थानों की पुलिस बल तैनात रही। पुलिस ने स्थिति पर नजर बनाए रखी.0
0
Report
Advertisement
IAS बनकर फ्रेंड रिक्वेस्ट से धोखा: ग्वालियर में 1.56 लाख का फर्नीचर फर्जीवाड़ा
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर- IAS पी. नरहरी बनकर भेजी फ्रेंड रिक्वेस्ट.. CRPF कमांडेड का फर्नीचर बेचने का दिया झांसा .. ठगो ने IAS के नाम पर सिंचाई विभाग के रिटायर्ड EE से की ठगी.. फर्नीचर के नाम पर 1 लाख 56 हजार ठगे.. ठगो ने रिटायर्ड EE को फर्नीचर के फोटो भेज किया सौदा .. पैसे लेने के बाद ठगो ने नहीं पहुंचाया फर्नीचर.. पीड़ित EE ने IAS नरहरी को लगाया कॉल.. कॉल लगाते ही हुआ खुलासा.. पीड़ित मैथिली शरण गुप्ता ने साइबर पुलिस थाना पहुंच की शिकायत .. पुलिस ने किया मामला दर्ज जांच पड़ताल में जुटी..0
0
Report
बिहार शराबबंदी की समीक्षा नहीं, 93% के समर्थन के साथ जारी रहने की बात
Patna, Bihar:चिराग पासवान के बयान पर मंत्री ने कहा शराब बन्दी का नहीं होगा समीक्षा। बिहार में लगातार शराब पकड़ी जा रही है। यह बात आपके संज्ञान में भी आती होगी। अभी हम लोगों ने कंपनियों पर भी एफआईआर करना शुरू किया है । और शराबबंदी को लेकर काफी हद तक नियंत्रण भी है। लगातार प्रयास जारी है। जो भी लोग शराब की तस्करी कर रहे हैं, उसे रोकने के लिए हम लोग मेहनत कर रहे हैं और उसका नतीजा भी अच्छा आ रहा है। हम लोग यही चाहेंगे कि बिहार में जिस उद्देश्य से शराबबंदी लागू की गई है, उसमें सभी लोग सहयोग करें। आपको भी सहयोग करना चाहिए, इससे और बेहतर परिणाम आएगा। आप सोशल मीडिया पर रोज देखते होंगे कि शराबबंदी खत्म होने जा रही है, शराबबंदी चालू होने जा रही है—इस तरह की बातें लगातार चलती रहती हैं। आपको पता है कि न तो मंत्री ने ऐसा कहा है, न ही किसी स्थानीय मंत्री ने, लेकिन आप लोग खुद से ऐसी खबरें चला देते हैं। इसलिए हम यही कहेंगे कि आप लोग इस तरह की बातें न करें और जिस उद्देश्य से शराबबंदी लागू की गई है, उसमें सहयोग करें। हमारे नेता आदरणीय मुख्यमंत्री जी ने बड़े उद्देश्य के साथ बिहार में शराबबंदी लागू की है और इसका फायदा भी मिला है। शराबबंदी को लेकर दो बार सर्वे भी हुआ है और दोनों बार सर्वे में 93 प्रतिशत लोगों کا समर्थन سامنے आया है, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हैं। जब 93 प्रतिशत लोग इसके पक्ष में हैं तो इसकी समीक्षा क्यों की जाए? जहां तक समीक्षा की बात है, विभाग के स्तर पर प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से लगातार इसकी समीक्षा होती रहती है कि शराबबंदी को और बेहतर तरीके से कैसे लागू किया जाए। बिहार सरकार अपने काम और नीति के अनुसार निर्णय लेने के लिए स्वतंत्र है। आप लोग सबकी बात सुनते हैं, लेकिन विभाग में जो नीति बनी हुई है, उसी के अनुसार हम लोग काम करते हैं। आपको यह मालूम होना चाहिए कि बिहार में पिछले दस साल से शराबबंदी लागू है। दूसरे प्रदेशों में शराबबंदी नहीं है, लेकिन उन प्रदेशों का नाम लेना अभी उचित नहीं होगा। इतना जरूर कहूंगा कि जिन प्रदेशों में शराबबंदी नहीं है, वहां भी सूखे नशे का इस्तेमाल बिहार से ज्यादा होता है। सूखे नशे में इस्तेमाल होने वाले सभी मादक पदार्थों को हम लोग लगातार जब्त कर रहे हैं और बड़ी मात्रा में कार्रवाई भी हो रही है। इस पूरे मामले की लगातार समीक्षा की जा रही है। पहली बार मुख्यमंत्री और डीजीपी स्तर पर भी इसकी समीक्षा हुई है। माननीय गृहमंत्री जी भी इस विषय पर विचार कर रहे हैं। बिहार सरकार का प्रयास है कि नशे और अवैध शराब के कारोबार पर पूरी तरह नियंत्रण किया जाए।0
0
Report
खबर उपलब्ध नहीं: सामग्री से ग़ैरजानकारी हटाकर साफ किया गया
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
Advertisement
