271003
Gonda: काकोरी कांड के महान क्रांतिकारी राजेंद्र नाथ लाहिड़ी को दी श्रद्धांजलि
Gonda, Uttar Pradesh:गोंडा में काकोरी कांड के महान क्रांतिकारी राजेंद्र नाथ लाहिड़ी की बलिदानी तिथि की पूर्व संध्या पर पीपल चौराहे स्थित उनकी प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में माल्यार्पण, पुष्पार्चन और दीप प्रज्वलन कर लाहिड़ी जी को याद किया गया। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने "भारत माता की जय" और "राजेंद्र नाथ लाहिड़ी अमर रहें" के गगनभेदी नारे लगाए।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
इटियाथोक उपडाकघर से बैग में रखी 50 हजार का नगदी भी बरामद किया है
Itia Thok, Uttar Pradesh:इटियाथोक। उपडाकघर से गुरुवार दोपहर को डाक विभाग के एक अभिकर्ता का बैग में रखा पचास हजार रुपया चोरी हो गया। चोरी की वारदात के बाद उप डाकघर कार्यालय में घंटों अफरातफरी का माहौल रहा।सूचना पर पहुंची डायल 112 व कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ स्थानीय थाने में तहरीर दी है। *घटना का विवरण* इटियाथोक थाना क्षेत्र के अयाह गांव निवासी संत प्यारे तिवारी ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि वह गुरुवार सुबह करीब दस बजे इटियाथोक उपडाकघर के कार्यालय पहुंचे थे। उन्होंने अपने बैग में पचास हजार रुपये डाकखाने में जमा करने के लिए रखे थे। *चोरी की प्रक्रिया* आरोप है, कि वह अपना बैग टेबल पर रखकर सामने काउंटर पर चले गए।थोडी ही देर बाद लौटने पर बैग में रखा सारा रुपया गायब मिला। कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों और ग्राहकों से पूछताछ की गई, लेकिन कोई जानकारी नहीं हो सकी। *सीसीटीवी फुटेज और पुलिस कार्रवाई* इटियाथोक उप डाकघर में उप पोस्टमास्टर पद पर कार्यरत कमलेश कुमारी वर्मा ने बताया कि यहां सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा है, उच्चाधिकारियों को पत्राचार के माध्यम से कई बार सीसीटीवी कैमरा लगवाने के लिए अवगत कराया जा चुका है । मौके पर मौजूद कुछ उपभोक्ताओं ने बताया कि यहां सीसीटीवी कैमरा न होने से लोगों के बीच चोर उचक्कों का भय बना रहता है। लोगों का कहना है कि यहां किसी गार्ड की भी तैनाती नहीं है। इस घटना के बाद से उपभोक्ताओं में आक्रोश देखा जा रहा है।0
0
Report
भारत-आर्थिक समिट: दक्षिण अफ्रीकी डेलीगेट ने व्यापार बढ़ाने पर जोर दिया
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली के भारत मंडप पहुंची साउथ अफ्रीका की डेलीगेट से बात की हैं जिनका कहना हैं कि वे व्यापार को लेकर समिट में शामिल हुई हैं ताकि साउथ अफ्रीका और भारत के बीच व्यापार को बढ़ाया जा सके. भारत में खाने को लेकर जब पूछा तो कहा गया कि भारत में जब आते हैं और खाना खाते हैं तो अपने घर जैसा ही लगता हैं.0
0
Report
दमोह में तेज बारिश से सभी स्कूलों की छुट्टियाँ घोषित
Damoh, Madhya Pradesh:ब्रेकिंग दमोह तेज बारिश की वजह से जिले भर में नर्सरी से लेकर बारहवीं तक के स्कूलों की छुट्टी घोषित। कलेक्टर ने जारी किया आदेश, सरकारी और निजी सभी स्कूलों पर लागू होगा आदेश। आंगनबाड़ी केंद्र भी रखे जाएंगे बंद.0
0
Report
Advertisement
रतलाम में मिट्टी की गणेश प्रतिमाओं की मांग बढ़ी, बंगाल से कलाकार परंपरा जारी
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम गणेश उत्सव से पहले रतलाम में गणेश प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने का काम तेजी से चल रहा है। बाजार में जहां पीओपी की प्रतिमाएं बड़ी संख्या में पहुंचती हैं, वहीं रतलाम के गांधी नगर में बंगाल से आए कारीगर वर्षों से मिट्टी की प्रतिमाएं बनाने की परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं। ये कारीगर हर साल गणेश उत्सव से लेकर नवदुर्गा उत्सव तक रतलाम में रहकर अलग-अलग त्योहारों के लिए प्रतिमाएं तैयार करते हैं। खास बात ये है कि प्रतिमाओं के लिए मिट्टी भी बंगाल की गंगा नदी से लाई जाती है। बड़ी से बड़ी गणेश प्रतिमा भी मिट्टी से ही तैयार की जाती है। फिलहाल प्रतिमाओं पर फिनिशिंग और रंग-रोगन ka काम चल रहा है, जबकि कई प्रतिमाएं पंडाल आयोजकों ने पहले ही बुक कर ली हैं। इधर आयोजकों में भी मिट्टी की प्रतिमाओं को लेकर रुझान बढ़ रहा है। प्रशासन भी मिट्टी की प्रतिमाओं के उपयोग को प्रोत्साहित कर रहा है और बड़ी मिट्टी की प्रतिमा बनाने वालों को पुरस्कृत करने की बात कही गई है। ऐसे में इस बार रतलाम में मिट्टी के गणेश की मांग और बढ़ने की उम्मीद है0
0
Report
भारत-दक्षिण अफ्रीका व्यापार बढ़ाने के लिए डेलीगेट से चर्चा
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली के भारत मंडप पहुंची साउथ अफ्रीका की डेलीगेट से बात की है जिनका कहना है कि वे व्यापार को लेकर समिट में शामिल हुईं हैं ताकि साउथ अफ्रीका और भारत के बीच व्यापार को बढ़ाया जा सके. भारत में खाने को लेकर जब पूछा तो कहा गया कि भारत में जब आते हैं और खाना खाते हैं तो अपने घर जैसा ही लगता है.0
0
Report
श्योपुर में कुपोषण: NRC बेड खाली, गंभीर बच्चे उपचार से वंचित
Sheopur, Madhya Pradesh:श्योपुर कुपोषण से लड़ने के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग के पास हजारों आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से लेकर अधिकारियों और कर्मचारियों का पूरा अमला है। योजनाओं के नाम पर हर साल करोड़ों-अरबों रुपये का बजट खर्च होता है, बच्चों के वजन से लेकर पोषण और निगरानी तक की व्यवस्था है। इसके बावजूद श्योपुर में कुपोषण की तस्वीर बदलती नजर नहीं आ रही。 जिले में 400 से ज्यादा बच्चे अति कम वजन की श्रेणी में हैं और करीब 2700 बच्चे कम वजन वाले हैं। इनमें कराहल के ककरथा गांव का दो साल का कान्हा भी है, जिसका वजन महज 5 किलो है। उसे गंभीर कुपोषण के चलते NRC में भर्ती तक कराना पड़ा。 सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब 1319 आंगनबाड़ी केंद्रों का नेटवर्क मौजूद है, हजारों कार्यकर्ता और विभागीय अमला बच्चों की निगरानी कर रहा है, तो फिर गंभीर रूप से कम वजन वाले बच्चे समय पर उपचार केंद्र तक क्यों नहीं पहुंच पा रहे? NRC में बेड खाली, बच्चे फिर भी कुपोषित कुपोषित बच्चों के उपचार के लिए श्योपुर, विजयपुर और कराहल में NRC संचालित हैं। तीनों केंद्रों में कुल 60 बेड हैं, लेकिन मंगलवार को महज 18 बच्चे भर्ती मिले। 42 बेड खाली पड़े थे। यानी एक तरफ विभाग के आंकड़े बड़ी संख्या में कुपोषित बच्चों की मौजूदगी बता रहे हैं, तो दूसरी तरफ उनके उपचार के लिए उपलब्ध संसाधनों का पूरा इस्तेमाल होता नजर नहीं आया। क्या आंकड़ों तक सीमित है निगरानी? कुपोषण की पहचान, बच्चों का वजन, पोषण स्तर की निगरानी, गंभीर बच्चों को NRC रेफर करना और उपचार के बाद फॉलोअप—यह पूरी व्यवस्था सरकारी तंत्र के जरिए संचालित होती है। ऐसे में सवाल सिर्फ बच्चों की संख्या का नहीं, बल्कि व्यवस्था की जवाबदेही का है。 क्या आंगनबाड़ी केंद्रों पर दर्ज आंकड़ों की वास्तविकता की नियमित जांच होती है? क्या अति कम वजन वाले प्रत्येक बच्चे की घर जाकर निगरानी की जा रही है? और अगर बच्चे चिन्हित हैं तो उन्हें NRC तक पहुंचाने में आखिर अड़चन कहां है? कान्हा का 5 किलो वजन इन सवालों को और गंभीर बना देता है। अब जरूरत आंकड़े छिपाने या सिर्फ कागजी उपलब्धियां गिनाने की नहीं, बल्कि यह देखने की है कि सरकारी योजनाओं और बजट का वास्तविक फायदा उन बच्चों तक पहुंच रहा है या नहीं, जिन्हें इसकी सबसे ज्यादा जरूरत है.0
0
Report
Advertisement
बलिया में आपसी विवाद के बाद चाकू से हमला, एक भाई की मौत, दूसरा घायल
Ballia, Uttar Pradesh:बलिया में आपसी विवाद में पाटीदारों ने दो भाइयों पर चाकू से हमला कर दिया और इस घटना में एक भाई की मौत हो गई जबकि दूसरे भाई का इलाज जारी है। बलिया के उभावँ थाना अंतर्गत सोनाडीह में देर रात दो भाइयों अमरेश बहादुर सिंह और मंजेश सिंह की उनके पाटीदार से झगड़ा हो गया। विवाद में पाटीदारों ने दोनों भाइयों पर चाकू से हमला कर दिया। घायल दोनों भाइयों को सीएचसी सीयर लाया गया जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए मऊ रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान अमरेश बहादुर सिंह की मौत हो गई। वहीं घायल दूसरे भाई मंजेश सिंह को बीएचयू वाराणसी रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की जांच शुरू कर दी। वही मृतक की बेटी की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पांच अभियुक्त में से तीन अभियुक्त को हिरासत में ले लिया है। वहीं घटना में शामिल दो अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की 3 टीमें लगा दी गई है।0
0
Report
बंथुरा बूथ अध्यक्ष पर पिटाई: दरोगा निलंबित, जाँच डीसीपी को सौंपी
Noida, Uttar Pradesh:बंथरा में बूथ अध्यक्ष अरविंद की पिटाई का मामला पिटाई के आरोप में दरोगा निलंबित पूरे मामले की जांच डीसीपी दक्षिणी को सौंपी गई ग्रामीणों ने बूथ अध्यक्ष की पिटाई के बाद सड़क की थी जाम दरोगा पर घर में घुस कर पिटाई के लगे थे आरोप जिसके बाद दरोगा को देर रात किया गया निलंबित अंडे की दुकान लगाने वाले साहिल से बूथ अध्यक्ष का हुआ था विवाद जिसकी शिकायत बूथ अध्यक्ष ने थाने पर की थी उल्टा शिकायत कर्ता को दरोगा ने देर रात घर में घुसकर पीटा था0
0
Report
सीहोर क्लोरीन गैस लीक: दर्जनों लोग अस्पताल पहुंचे, दहशत फैल गई
Bhopal, Madhya Pradesh:सीहोर में क्लोरीन गैस लीक के कारण हड़कंप मचा. सीहोर जिले के ग्राम लसुड़िया खास स्थित पानी फिल्टर प्लांट में आज एक बार फिर क्लोरीन गैस के रिसाव की सूचना से अफरा-तफरी फैल गई. तालाब के पानी को साफ करने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले क्लोरीन गैस के कुछ सिलेंडर कई दिनों से फिल्टर प्लांट परिसर में पड़े हुए थे. ग्रासिम केमिकल्स की टीम द्वारा तीनों फिल्टर प्लांट में रखे अनुपयोगी क्लोरीन सिलेंडरों का सूक्ष्म परीक्षण किया गया. जांच के दौरान दो टैंक खाली पाए गए, जबकि एक टैंक को लेकर मौके पर ही डिस्पोज करने की कोशिश की जा रही थी. इसी दौरान गैस का रिसाव हो गया. गैस के रिसाव के बाद आसपास के ग्रामीणों में दहशत फैल गई. ग्रामीणों के मुताबिक गैस के संपर्क में आने से कुछ लोगों को सांस लेने में परेशानी, उल्टी और दस्त जैसी शिकायतें हुईं. इसके बाद एक दर्जन से अधिक लोगों को उपचार के लिए जिला अस्पताल सीहोर पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है. वहीं दो मरीज गंभीर बताए जा रहे हैं जिनको अस्पताल में भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है. घटना के बाद ग्रामीणों में सवाल उठ रहे हैं कि अनुपयोगी क्लोरीन सिलेंडरों को लेकर इतनी बड़ी लापरवाही क्यों हुई और पहले की घटना के बाद भी दोबारा गैस का रिसाव कैसे हो गया. फिलहाल प्रशासन और संबंधित टीमों द्वारा स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास किए जा रहे हैं. ग्रामीणों में घटना को लेकर दहशत का माहौल बना हुआ है.0
0
Report
Advertisement
बिहार शराबबंदी पर प्रशांत किशोर का सरकार पर बड़ा हमला
Saharsa, Bihar:बिहार में पूर्ण शराबबंदी के दावों की पोल खोलते हुए जनसुराज के सूत्रधार और बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर ने सरकार पर जमकर निशाना साधा. दरअसल प्रशांत किशोर सहरसा में पार्टी के संगठन बैठक में शरीक होने आए थे. इस दौरान शराबबंदी से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि बिहार में शराबबंदी पूरे तरीके से फर्जी है; यह कानून बिहार से हटना चाहिए. शराबबंदी से आर्थिक नुकसान और सामाजिक नुकसान है. शराबबंदी से सिर्फ भ्रस्ट नेताओं और अफसरों की कमाई हो रही है. अगर फर्जी शराबबंदी कानून बिहार से नहीं हटेगा तो वह दिन दूर नहीं जब बिहार भी उड़ता पंजाब बन जाएगा. गांव-गांव घर-घर में सूखे नशे का प्रचलन बढ़ गया है. आने वाले दिनों में स्थिति इतनी भयावह हो जाएगी जिसे संभालना मुश्किल हो जाएगा. शराबबंदी के पीछे भ्रस्ट नेताओ, भ्रस्ट अधिकारियों और शराब माफियाओं की कमाई बढ़ गई है. प्रशांत किशोर, विधायक बांकीपुर की टिप्पणियाँ इसे स्पष्ट करती हैं.0
0
Report
टोंक नगर परिषद के वार्ड 48 में वोट डलने का आरोप, महिला लाली देवी दावा
Jaipur, Rajasthan:टोंक नगर परिषद के वार्ड 48 में वोट डलने का आरोप महिला लाली देवी ने लगाया वोट पहले डलने का आरोप मतदान केंद्र पहुंचने पर वोट डला मिलने का दावा मतदान अधिकारी महिला से कर रहे मामले की जानकारी आरोप की आधिकारिक पुष्टि नहीं, जांच जारी0
0
Report
इसे कहते है कार्रवाई हत्या के प्रकरण में बड़ी कार्रवाई,थानाध्यक्ष और चौकी इंचार्ज निलंबित
Gonda, Uttar Pradesh:इसे कहते है कार्रवाई हत्या के प्रकरण में बड़ी कार्रवाई,थानाध्यक्ष और चौकी इंचार्ज निलंबित गोंडा जिले के परसपुर थाना अंतर्गत धनावा में दुकान बंद कर बर्तन व्यवसाई घर आ रहा था तभी फेस बुक पर आपत्ति जनक टिप्पणी को लेकर कुछ लोगों ने विनोद निषाद की पिटाई कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया जिसे परसपुर स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया हालत में सुधार न होने पर गोंडा जिला अस्पताल और फिर लखनऊ भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान विनोद की मौत हो गई ,लखनऊ में पोस्टमार्टम के दौरान स्वयं मत्स मंत्री संजय निषाद घंटों मौजूद रहे। प्रकरण में मंत्री संजय निषाद ने नाराजगी व्यक्त करते हुए हत्यारोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और लापरवाह थानाध्यक्ष परसपुर कमलाशंकर चतुर्वेदी और चौकी प्रभारी शाहपुर अंकित सिंह के निलंबन की माग की थी।पुलिस अधीक्षक अभिषेक कुमार ने बताया हत्या आरोपियों में दो नामजद शुभम् और सुभाष के अलावा एक अन्य अंकन का नाम आने पर कुल तीन की गिरफ्तारी कर ली गई है शेष के गिरफ्तारी के लिय टीम गठित की गई है,थाना अध्यक्ष परसपुर और चौकी इंचार्ज शाहपुर को निलंबित कर विभागीय जांच एवं कार्रवाई के निर्देश दिए गए है।0
0
Report
Advertisement
खूँटी में ग्रामीणों ने पक्की सड़क के लिए श्रमदान से सड़क दुरुस्त करने की कोशिश
Khunti, Jharkhand:क्षेत्र - खूँटी । स्लग - श्रमदान से सड़क दुरुस्त करने के लिए निकल पड़े ग्रामीण। खूँटी जिले के मुरहू प्रखण्ड के शांतिपुरी मारुंगटोली मार्ग काफी खराब है जिसमें चलने को मजबूर ग्रामीण, विद्यार्थी, मरीज सभी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है । बरसात के कारण सड़क पर कीचड़ और गड्ढा होने से पगडंडी से भी बद्तर हो चुका है। जिसज मरम्मत करने के लिए शांतिपूरी और आसपास के ग्रामीणों ने आज श्रमदखन करके सड़क दुरुस्त करने का मन बना लिया और कुदाल फावड़ा आदि लेकर सड़क पर मिट्टी डालकर ठीक करने लग गए हैं। ताकि सड़क चलने लायक बश सके। ग्रामीणों का कहना है कि काफी वर्षों से इस सड़क को पक्कीकरण के लिए मांग की जाती रही है लेकिन कोई भी जनप्रतिनिधि , विधायक हो या सांसद किसी ने आजतक नहीं किया । अगर इस सड़क को पक्कीकरण कर दिया जाता तो परेशानी नहीं होती । इससे खासकर विद्यार्थियों, मरीजों और वृद्धजनों को आवागमन में काफी दिक्कत दिक्कत होती है ।0
0
Report
भगवानपुर में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा, पांच तस्कर गिरफ्तार, दो लग्जरी गाड़ियां जब्त
Hajipur, Bihar:वैशाली में गांजा तस्करों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है गुप्त सूचना के आधार पर भगवानपुर अड्डा चौक पर पुलिस ने दो लग्जरी गाड़ियों को रोककर भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने पांच गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि तस्कर नेपाल से गांजा लेकर पटना की ओर जा रहे थे।भगवानपुर थाना क्षेत्र के भगवानपुर अड्डा चौक की हैं जहां हाजीपुर-मुजफ्फरपुर NH-22 पर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर घेराबंदी की। इसी दौरान दो लग्जरी गाड़ियों को रोककर जब तलाशी ली गई तो पुलिस के होश उड़ गए। गाड़ियों के अंदर भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ।पुलिस के मुताबिक, पांचों आरोपी नेपाल से गांजा लेकर स्कॉर्पियो समेत दो लग्जरी वाहनों से पटना की तरफ जा रहे थे। लेकिन भगवानपुर अड्डा चौक पर पुलिस की कार्रवाई ने तस्करों के पूरे प्लान को फेल कर दिया।पुलिस ने मौके से पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और दोनों वाहनों को भी जब्त कर लिया गया है। बरामद गांजे की मात्रा और कीमत का आकलन किया जा रहा है। पुलिस अब गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि गांजे की खेप कहां पहुंचाई जानी थी और इस पूरे नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।फिलहाल भगवानपुर पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। पुलिस की इस कार्रवाई को गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है.0
0
Report
झारखंड में प्रतिदिन लगभग 6 लोगों के आत्महत्या प्रयास, जागरूकता और मदद का आह्वान
Ranchi, Jharkhand:झारखंड में औसतन प्रतिदिन करीब 6 लोग आत्महत्या का प्रयास करते हैं। यह आंकड़ा बेहद गंभीर है। ऐसे में मानसिक स्वास्थ्य और आत्महत्या रोकथाम को लेकर लोगों के बीच जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। विश्व आत्महत्या रोकथाम को लेकर रांची में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। एनएचएम के अभियान निदेशक शशि प्रकाश झा ने स्वास्थ्यकर्मियों और कर्मचारियों को आत्महत्या रोकथाम के प्रति जागरूक रहने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने की शपथ दिलाई गई। अभियान निदेशक ने कहा कि मानसिक तनाव या किसी परेशानी से जूझ रहे लोगों को अपनी समस्याएं परिवार, दोस्तों या चिकित्सक के साथ साझा करनी चाहिए। उन्होंने लोगों से मानसिक स्वास्थ्य को लेकर सजग रहने और जरूरत पड़ने पर समय पर मदद लेने की अपील की। रांची में 16 सितंबर तक स्कूलों और कॉलेजों में भी आत्महत्या रोकथाम और मानसिक स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। मानसिक स्वास्थ्य संबंधी सहायता के लिए टेली-मानस हेल्पलाइन नंबर 14416 पर संपर्क किया जा सकता है।0
0
Report
Advertisement
