icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
Gonda
K N VermaK N VermaFollow21 Nov 2024, 05:58 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

निशांत कुमार ने मां श्यामा माई दर्शन कर आशीर्वाद लिया, NDA के पक्ष में मतदान

Darbhanga, Bihar:मां श्यामा माई के दरबार अचानक पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, पूजा-अर्चना कर मांगा आशीर्वाद, कार्यकर्ता ने चांदी का मुकुट देकर किया सम्मानित, NDA प्रत्याशी के पक्ष में वोट मांगा और जीत का दावा किया । दरभंगा दौरे पर पहुंचे बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार अचानक मिथिला के प्रसिद्ध मां श्यामा माई मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने मां की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी भी मौजूद रहे। मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद कार्यकर्ता नजारे आलम ने स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार को चांदी का मुकुट भेंट कर सम्मानित किया। वहीं, मीडिया से बातचीत में निशांत कुमार ने कहा कि वे मां का आशीर्वाद लेने आए हैं। इसके साथ ही उन्होंने एमएलसी चुनाव में एनडीए प्रत्याशियों की जीत के लिए स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से सर्वेश कुमार और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से घनश्याम राय के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
0
0
Report

नवरात्रि से पहले गरबा का जज़्बा चरम पर, महिलाएं पूरी तैयारी में

Kondagaon, Chhattisgarh:नवरात्रि की शुरुआत से पहले गरबा का रंग चढ़ने लगा है. मां दुर्गा की आराधना और गरबा की धुन पर झूमने के लिए महिलाएं पूरी तरह तैयार हैं. उत्साह ऐसा कि रात के 10 बजने के बाद भी गरबा की प्रैक्टिस जारी है. देखें, नवरात्रि से पहले उत्सव की ये शानदार तस्वीरें. तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि किस तरह नवरात्रि के आगमन को लेकर महिलाओं में जबरदस्त उत्साह नजर आ रहा है. रात के 10 बज चुके हैं, लेकिन गरबा का जुनून कम होने का नाम नहीं ले रहा. महिलाएं पारंपरिक गरबा की धुन पर जमकर थिरक रही हैं, तो कोई कल होने वाले गरबा आयोजन के लिए अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे रही है. खास बात यह है कि महिलाएं गरबा की पूरी वेशभूषा में नजर आ रही हैं. रंग-बिरंगे परिधान, ताल से ताल मिलाते कदम और चेहरे पर उत्साह—हर तरफ नवरत्रि के स्वागत की रौनक दिखाई दे रही है. कल होने वाले गरबा आयोजन को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह है. अब सभी को इंतजार है उस पल का, जब गरबा के रंग, संगीत और भक्ति के संग नवरात्रि का उत्सव पूरे शबाब पर होगा. फिलहाल, नवरात्रि शुरू होने से पहले ही गरबा का उत्साह अपने चरम पर है. रात के 10 बजे भी जारी यह तैयारी बता रही है कि कल गरबा के मंच पर भक्ति, परंपरा और उत्साह का शानदार संगम देखने को मिलने वाला है.
0
0
Report
Advertisement
0
0
Report

डोंगरगढ़ में नवरात्रि सुरक्षा: 1100 से अधिक जवान तैनात, पदयात्रियों को मिलेंगे रेडियम स्टिकर

Rajnandgaon, Chhattisgarh:Tight Security at Dongargarh for Navratri: Over 1,100 Cops Deployed, Radium Stickers for Pilgrims डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी धाम में शारदीय नवरात्रि मेले के लिए राजनांदगांव पुलिस ने चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की है। एसपी अंकिता शर्मा के निर्देशन में 1100 से अधिक जवान, 30 राजपत्रित अधिकारी और 50 निरीक्षक तैनात किए गए हैं। मंदिर परिसर, मेला क्षेत्र और तीन प्रमुख मार्गों पर विशेष यातायात व भीड़ प्रबंधन योजना लागू की गई है। पार्किंग स्थलों पर सीसीटीवी और पर्याप्त रोशनी का प्रबंध है। रात में चलने वाले पदयात्रियों की सड़क सुरक्षा के लिए 20,000 रेडियम स्टिकर बांटे जा रहे हैं।
0
0
Report

झांसी में हुआ अखिल भारतीय दंगल, 30 से ज्यादा पहलवानों ने दिखाया दमखम, निरहुआ रहे मुख्य अतिथि

ASAbdul SattarFollow12m ago
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी के मोठ कस्बे के किला मैदान पर अखिल भारतीय दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें यूपी, एमपी, राजस्थान समेत कई राज्यों के 30 से ज्यादा पहलवानों ने हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे और अपनी गायकी से लोगों का मनोरंजन किया। वहीं किला मैदान पर बड़ी संख्या में कुश्ती प्रेमियों का जमावड़ा लगा रहा। इस दंगल में 30 से ज्यादा नामी पहलवानों ने भाग लिया। उत्तर प्रदेश के अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान सहित कई राज्यों से आए पहलवानों ने अखाड़े में अपना दमखम दिखाया। पहलवानों के दांव-पेंच देखकर दर्शकों में जोश भर गया और पूरा मैदान तालियों से गूंज उठा। मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के पूर्व सांसद और भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ मौजूद रहे। उन्होंने पहलवानों का हौसला बढ़ाया और अपनी गायकी से लोगों का जमकर मनोरंजन भी किया। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के संयोजक और गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा संकल्प अभियान के तहत इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि युवाओं को खेलों से जोड़ने और पारंपरिक खेल कुश्ती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह दंगल आयोजित किया गया है।
0
0
Report
Advertisement

टोंक में DST टीम ने सरकारी दवाइयों की बड़ी खेप पकड़ी; अकबर खान गिरफ्तार

Tonk, Rajasthan:टोंक डीएसटी टीम की धमाकेदार बड़ी कार्यवाही, नशीली दवाईया सहित सरकारी दवाईयों की बड़ी खेप पकड़ी, सआदत अस्पताल के नर्सिंग अधिकारी अकबर खान को डीएसटी टीम ने सरकारी दवाईया निजी क्लिनिक पर बेचते रंगे हाथों पकडा, पुलिस अधीक्षक रोशन मीणा के निर्देश पर की कार्यवाही, डीएसटी इंचार्ज ओमप्रकाश चौधरी ने की कार्यवाही, गिरफ्तार आरोपी अकबर खान बिना पर्ची के बेच रहा था नशे की कई प्रतिबंधित दवाईयां, कोतवाली थाना क्षेत्र के कालीपलटन में कार्रवाई, कार्रवाई से क्षेत्र में मचा हड़कंप, मौके पर लगी थी लोगों की भारी भीड़, कोतवाली थाना पुलिस भी मौके मौजूद...आगे की कार्यवाही जारी
0
0
Report

रामपाल न मानने पर राजगढ़ में पत्नी की हत्या, पति फरार

Pltha Kheda, Madhya Pradesh:राजगढ़ (एमपी) बाबा रामपाल को न मानने की सजा, पति ने पत्नी पर 11 बार करके हत्या एमपी के राजगढ़ में एक महिला को उसके पति ने मौत के घाट इसलिए उतार दिया कि वो रामपाल को क्यों नहीं मानती... राजगढ़ के ग्राम गुराडखेड़ा में पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट उतार दिया... बच्चे ने बताई आप बीती ... मृतका के पिता का सनसनी खेज आरोप, पति कहता था भगवान को मत मानो, बाबा रामपाल ही हे सबकुछ ... पूजा पाठ पर पति लेता था आपत्ति अधिकतर रहता था बाहर ... पत्नी ने पिता को कॉल करके कहा था जल्दी आ जाओ, पति मार देगा ... पुलिस ने किया मामला दर्ज, आरोपी पति फरार पीएम करके शव पिता को सौपा... राजगढ़ कोतवाली थाना क्षेत्र का मामला
0
0
Report

जमशेदपुर में पितृ पक्ष अमावस्या पर 599 शवों के पिंडदान, 1000 लोगों के बीच श्राद्ध भोज

Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर मे पितृ पक्ष की अमावस्या पर अंत्योदय एक अभियान के द्वारा 599 अज्ञात शवों का किया गया पिंडदान, 1000 लोगों के बीच कराया गया श्राद्ध भोज साथ ही पार्वती घाट के कर्मचारियों को किया गया सम्मानित पेशे से पत्रकार व जमशेदपुर के जुगसलाई नगर परिषद के पार्षद प्रवीण सेठी ने दिव्यांग दंपति के अंतिम संस्कार के बाद संकल्प लिया कि जिस किसी लावारिस या फिर आर्थिक रूप से परेशान लोगों के अंतिम संस्कार की सूचना उन्हें मिलेगी उनका पूरे विधि विधान व सम्मान के साथ अंतिम संस्कार करेंगे, 2022 गणेश चतुर्थी के दिन प्रवीण सेठी के द्वारा अंत्योदय एक अभियान की नींव रखी गई तब से लेकर अब तक कुल 466 अज्ञात शव और 133 जो आर्थिक रूप से परेशान थे उनका अंतिम संस्कार पूरे सम्मान व विधि विधान के साथ संपन्न कराया गया,आज शनिवार को पितृ पक्ष की अमावस्या वाले दिन कुल 599 शवों के आत्माओं की शांति के लिए पूरे विधि विधान के साथ जुगसलाई स्थित पार्वती घाट में श्राद्ध कर्म, पिंडदान, हवन इस कार्य में साथ देने वाले पार्वती घाट के कर्मचारियों पदाधिकरियो को सम्मानित करते हुए 1000 लोगो के बीच श्राद्ध भोज किया गया, जानकारी देते हुए अंत्योदय एक अभियान के प्रमुख प्रवीण सेठी ने बताया कि 2022 गणेश चतुर्थी से अब तक 599 शवों का अंतिम संस्कार किया गया है पितृपक्ष के अमावस्या वाले दिन वैसे लोगों का पिंडदान किया जाता है जिनका इस धरती पर कोई नहीं है ऐसे में लावारिस लोगों की मृत्यु के पश्चात उनकी आत्माओं की शांति के लिए श्राद्ध कर्म व श्राद्ध भोज का आयोजन किया जा रहा है उन्होंने बताया कि पूरे झारखंड में इतने बड़े रूप में अंत्योदय एक अभियान द्वारा श्राद्ध कर्म का कार्य किया जाता है साथ ही उन्होंने बताया कि अंत्योदय एक अभियान के नाम से व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया है जिसमें शहर के व्यापारी, शिक्षाविद, पुलिस पदाधिकारी, डॉक्टर मजदूर वर्ग के लोग सभी जुड़े हुए हैं जो प्रत्येक शव के अंतिम संस्कार के लिए अपनी शक्ति अनुसार सहायता करते हैं उन्होंने शहर व शहर के आसपास के लोगों से आग्रह किया कि लावारिस शवों की सूचना पर या फिर आर्थिक रूप से परेशान लोग अंतिम संस्कार के लिए उनके नंबर 9204886232 पर संपर्क कर इस कार्य में मदद ले सकते हैं ये कार्य पूरी तरह से निशुल्क किया जाता है
0
0
Report
Advertisement

ग्वालियर: ट्रैक्टर-ट्रॉली दुकान में जा घुसा, नंबर प्लेट नहीं मिलने से नाराज़गी

Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर में बड़ा हादसा टला इंद्रगंज थाना क्षेत्र के रामदास घाटी पर एक अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली सीधे सड़क किनारे बनी दुकान में जा घुसा। घाटी पर चढ़ते समय ट्रैक्टर का अचानक संतुलन बिगड़ गया, जिससे यह भयानक दुर्घटना घटी। गनीमत यह रही कि घटना के वक्त ट्रैक्टर के पीछे कोई वाहन या राहगीर नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दुकान का अगला हिस्सा पूरी तरह मलबे में ढह गया। दुकान के अंदर रखा हजारों रुपए का सामान पूरी तरह खराब हो गया, जिससे दुकानदार को भारी नुकसान हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। हैरानी की बात यह है कि दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर-ट्रॉली पर आगे और पीछे दोनों तरफ कोई नंबर प्लेट नहीं थी। बिना नंबर के वाहन होने के बावजूद पुलिस द्वारा ट्रैक्टर को अब तक जब्त न किए जाने से लोगों में नाराजगी है।
0
0
Report

ग्वालियर थाना परिसर में भीतर मारपीट, वीडियो वायरल, जांच जारी

Morena, Madhya Pradesh:Breaking Gwalior थाने में शिकायत दर्ज कराने पहुचा था फरियादी , तभी दूसरा पक्ष सामने आ गया और मारपीट शुरू हो गई, थाना प्रभारी प्रशांत शर्मा कैबिन से बाहर आए और दोनों पक्षों को अलग अलग कराया थाने के भीतर हुई हिंसा का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। ​ घटना से जुड़ा एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें मारपीट होते साफ देखी जा सकती है थाने जैसे संवेदनशील और सुरक्षित परिसर के अंदर इस तरह की घटना होने से पुलिस महकमे में खलबली मच गई है。 ​ वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने मामले की गहराई से जांच शुरू कर दी है。 ​ पुलिस थाना परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को भी खंगाल रही है ताकि पूरी सच्चाई सामने आ सके。 ​ अधिकारियों का कहना है कि वीडियो में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कदम उठाए जाएंगे。 ​ थाने के अंदर इस तरह मारपीट होने से आम जनता की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं。
0
0
Report
Advertisement

झांसी में धूमधाम से निकली महाराजा अग्रसेन शोभायात्रा, सीपरी बाजार में उमड़ा जनसैलाब।

ASAbdul SattarFollow33m ago
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी में अग्रसेन जयंती के अवसर पर शनिवार को सीपरी बाजार में अग्रवाल समाज सेवा समिति के तत्वावधान में एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा सनातन धर्म इंटर कॉलेज से शुरू होकर पूरे बाजार में भ्रमण करती हुई निकली। इसमें बड़ी संख्या में अग्रवाल समाज के लोगों के अलावा महिलाएं शामिल हुए। अग्रसेन जयंती के मौके पर झांसी के सीपरी बाजार में उत्सव जैसा माहौल रहा। शोभायात्रा की शुरुआत सनातन धर्म इंटर कॉलेज से हुई। इसके बाद यह पूरे सीपरी बाजार का भ्रमण करते हुए आगे बढ़ी। शोभायात्रा में सबसे आगे महाराजा अग्रसेन और माता लक्ष्मी के आकर्षक स्वरूप रथ पर सवार थे, जो सभी के आकर्षण का केंद्र बने रहे। इस शोभायात्रा में बड़ी संख्या में अग्रवाल समाज सेवा समिति के पदाधिकारी, सदस्य और अन्य लोग मौजूद रहे। शोभायात्रा में महापुरुषों की झांकी प्रदर्शित की गई। इस दौरान महिलाओं ने डांडिया का प्रदर्शन किया। जगह जगह शोभायात्रा का स्वागत किया गया और अग्रसेन महाराज की पूजा की गई। अग्रवाल समाज सेवा समिति के राजीव अग्रवाल ने बताया कि महाराजा अग्रसेन और माता लक्ष्मी के स्वरूप के साथ शोभायात्रा निकाली गई है।
0
0
Report

आबूराज के मां अर्बुदा देवी मंदिर में नवरात्रि का अद्भुत आस्था संगम

Sirohi, Rajasthan:राजस्थान के एकमात्र हिल स्टेशन आबूराज में इन दिनों शारदीय नवरात्र महोत्सव की भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। मां अर्बुदा देवी के दरबार में देश-विदेश से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं और मां के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं। मान्यता है कि मां सती के अधर यानी होंठ यहां गिरे थे, जिसके चलते यह धाम मां अधर देवी के नाम से प्रसिद्ध हुआ। नवरात्रि के छठे दिन मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की विशेष आराधना की जाती है। इस दिन श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिलती है। देश के अलग-अलग हिस्सों के साथ विदेशों से आने वाले श्रद्धालु भी मां के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। मंदिर में होने वाली पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठान पूरे वातावरण को भक्तिमय बना देते हैं। मां अर्बुदा देवी के मंदिर तक पहुंचने के लिए श्रद्धालुओं को लगभग 365 सीढ़ियां चढ़नी पड़ती हैं। पहाड़ी रास्ते से गुजरते हुए प्रकृति के मनोरम दृश्य भक्तों को आकर्षित करते हैं। कठिन चढ़ाई के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं होता। मां के दर्शन की आस्था उन्हें हर कदम आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है। नवरात्रि के दौरान मंदिर परिसर में विशेष धार्मिक आयोजन होते हैं। अष्टमी की रात्रि में महायज्ञ और नवमी की सुबह पूर्णाहुति जैसे अनुष्ठान इस उत्सव की धार्मिक महत्ता को और बढ़ाते हैं। अखंड पाठ और पूजा-अर्चना के बीच पूरा क्षेत्र मां की भक्ति में सराबोर नजर आता है। मां अधर देवी मंदिर का संबंध माता सती और भगवान शिव की पौराणिक कथा से जोड़ा जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, भगवान विष्णु के सुदर्शन चक्र से माता सती के अंग विभिन्न स्थानों पर गिरे और ये स्थान शक्तिपीठ के रूप में प्रसिद्ध हुए। इन्हीं मान्यताओं के बीच आबू के इस मंदिर को विशेष धार्मिक महत्व प्राप्त है। यहां मां कात्यायनी की आराधना और नवरात्रि के विशेष अनुष्ठान श्रद्धालुओं के लिए गहरी आस्था का विषय हैं।
0
0
Report

जमशेदपुर: पितृ पक्ष अमावस्या पर 599 शवों के लिए पिंडदान व श्राद्ध भोज

Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर मे पितृ पक्ष की अमावस्या पर अंत्योदय एक अभियान के द्वारा 599 अज्ञात शवों का किया गया पिंडदान, 1000 लोगों के बीच कराया गया श्राध्ध भोज साथ ही पार्वती घाट के कर्मचारियों को किया गया सम्मानित पेशे से पत्रकार व जमशेदپور के जुगसलाई नगर परिषद के पार्षद प्रवीण सेठी ने दिव्यांग दंपति के अंतिम संस्कार के बाद संकल्प लिया कि जिस किसी लावारिस या फिर आर्थिक रूप से परेशान लोगों के अंतिम संस्कार की सूचना उन्हें मिलेगी उनका पूरे विधि विधान व सम्मान के साथ अंतिम संस्कार करेंगे, 2022 गणेश चतुर्थी के दिन प्रवीण सेठी के द्वारा अंत्योदय एक अभियान की नींव रखी गई तब से लेकर अब तक कुल 466 अज्ञात शव और 133 जो आर्थिक रूप से परेशान थे उनका अंतिम संस्कार पूरे सम्मान व विधि विधान के साथ संपन्न कराया गया,आज शनिवार को पितृ पक्ष की अमावस्या वाले दिन कुल 599 शवों के आत्माओं की शांति के लिए पूरे विधि विधान के साथ जुगसलाई स्थित पार्वती घाट में श्राद्ध कर्म, पिंडदान, हवन इस कार्य में साथ देने वाले पार्वती घाट के कर्मचारियों पदाधिकरियो को सम्मानित करते हुए 1000 लोगो के बीच श्राद्ध भोज किया गया, जानकारी देते हुए अंत्योदय एक अभियान के प्रमुख प्रवीण सेठी ने बताया कि 2022 गणेश चतुर्थी से अब तक 599 शवों का अंतिम संस्कार किया गया है पितृपक्ष के अमावस्या वाले दिन वैसे लोगों का पिंडदान किया जाता है जिनका इस धरती पर कोई नहीं है ऐसे में लावारिस लोगों की मृत्यु के पश्चात उनकी आत्माओं की शांति के लिए श्राद्ध कर्म व श्राद्ध भोज का आयोजन किया जा रहा है उन्होंने बताया कि पूरे झारखंड में इतने बड़े रूप में अंत्योदय एक अभियान द्वारा श्राद्ध कर्म का कार्य किया जाता है साथ ही उन्होंने बताया कि अंत्योदय एक अभियान के नाम से व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया है जिसमें शहर के व्यापारी, शिक्षाविद, पुलिस पदाधिकारी, डॉक्टर मजदूर वर्ग के लोग सभी जुड़े हुए हैं जो प्रत्येक शव के अंतिम संस्कार के लिए अपनी शक्ति अनुसार सहायता करते हैं उन्होंने शहर व शहर के आसपास के लोगों से आग्रह किया कि लावारिस शवों की सूचना पर या फिर आर्थिक रूप से परेशान लोग अंतिम संस्कार के लिए उनके नंबर 9204886232 पर संपर्क कर इस कार्य में मदद ले सकते हैं ये कार्य पूरी तरह से निशुल्क किया जाता है
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top