icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
271401
ASHISHASHISHFollow26 Dec 2024, 02:58 pm

गोंडाः बरौली में श्रीराम चरित मानस पूजन के बाद शुरू हुई परम्परागत राम लीला

Belsar, Uttar Pradesh:

बेलसर के ग्राम बरौली में श्रीराम चरित मानस पूजन और आरती के बाद श्रीराम विवाह महोत्सव का शुभारंभ हुआ। पांच दिवसीय आयोजित श्रीराम विवाहोत्सव में अयोध्या धाम से आये हुए कलाकारो ने नारद मोह का नाट्य मंचन किया। देवर्षि नारद की तपस्या, कामदेव को पृथ्वी पर भेजना। कामदेव को जीतना, नारद का अहंकार भंग होना, विश्व मोहिंनी का भगवान विष्णु के गले मे वरमाला डालना आदि प्रसंग देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध हुए। प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र प्रताप राय पुलिस दल-बल के साथ मौके पर  मौजूद रहे। पंकज सिंह, राजू गुप्ता, सोनू गुप्ता, कल्लू सिंह, देवी प्रसाद, रमेश मिश्र, रिंकू मिश्र और विशाल सिंह शामिल रहे हैं।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

कौमी इन्साफ मोर्चे के बाद पंजाब बंद, लुधियाणा में सुरक्षा के लिए 1200 से अधिक पुलिस तैनात

Ludhiana, Punjab:ਬੰਦੀ ਸਿੰਘਾਂ ਰਾਹੀ ਕੌਮੀ ਇਨਸਾਫ ਮੋਰਚੇ ਵੱਲੋਂ ਪੰਜਾਬ ਬੰਦ ਤੇ ਸੱਦੇ ਤੇ ਲੁਧਿਆਣਾ ਵਿੱਚ ਮਿਲਿਆ ਜੁੜਿਆ ਸਰ ਲੁਧਿਆਣਾ ਦੀਆਂ sੜਕਾਂ ਤੇ ਸੁਰੱਖਿਆ ਲਈ 1200 ਤੋਂ ਵੀ ਵੱਧ ਪੁਲਿਸ ਮੁਲਾਜ਼ਮ ਕੀਤੇ ਗਏ ਤੈਨਾਤ ਪੁਲਿਸ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਸਮੇਤ ਵੱਡੇ ਅਧਿਕਾਰੀ ਸ਼ਹਿਰ ਦੇ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਇਲਾਕਿਆਂ ਦੇ ਵਿੱਚ ਦੌਰਾ ਕਰਦੇ ਨਜ਼ਰ ਆਏ ਬੰਦੀ ਸਿੰਘਾਂ ਦੀ ਰਿਹਾਈ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਕੌਮੀ ਇਨਸਾਫ ਮੋਰਚੇ ਵੱਲੋਂ ਪੰਜਾਬ ਬੰਦ ਦੇ ਸੱਦੇ ਤੇ ਲੁਧਿਆਣਾ ਵਿੱਚ ਵੀ ਬੰਦ ਦਾ ਮਿਲਿਆ ਜੂਲਿਆ ਅਸਰ ਦੇਖਣ ਨੂੰ ਮਿਲਿਆ ਸੁਰੱਖਿਆ ਦੇ ਇੰਤਜਾਮਾ ਨੂੰ ਪੁਖਤਾ ਕਰਨ ਲਈ ਲੁਧਿਆਣਾ ਦੀ ਸੜਕਾਂ ਤੇ 1200 ਤੋਂ ਵੀ ਵੱਧ ਪੁਲਿਸ ਮੁਲਾਜ਼ਮ ਤੈਨਾਤ ਨੇ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਅਫਸਰ ਸ਼ਹਿਰ ਦੇ ਵਿੱਚ ਗ੍ਰਸਤ ਕਰਦੇ ਰਹੇ ਅਤੇ ਪੁਲਿਸ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਵੱਲੋਂ ਵੀ ਸ਼ਹਿਰ ਦੇ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਹਿੱਸਿਆਂ ਦਾ ਦੌਰਾ ਕੀਤਾ ਅਤੇ ਸੁਰੱਖਿਆਵਾਂ ਦਾ ਜਾਇਜ਼ਾ ਲਿਆ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਸੁਰੱਖਿਆ ਦੇ ਤਾਂ ਇੰਤਜ਼ਾਮ ਕੀਤੇ ਗਏ ਤਾਂ ਜੋ ਕਿਸੇ ਮੁਸ਼ਕਿਲ ਦਾ ਸਾਹਮਣਾ ਨਾ ਕਰਨਾ Byte ਪੁਲਿਸ ਕਮਿਸ਼ਨਰ
0
0
Report

125वीं जयंती पर तलवाड़ा में श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों पर विशेष कार्यक्रम

Hoshiarpur, Punjab:डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की 125वीं जयंती पर तलवाड़ा में विशेष कार्यक्रम डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की 125वीं जयंती के उपलक्ष्य में आज होशियारपुर के तलवाड़ा स्थित सर्वहितकारी विद्या मंदिर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा आयोजित किया गया, जिसमें कांगड़ा के सांसद डॉक्टर राजीव भारद्वाज तथा पूर्व सांसद विजय सांपला ने मुख्य रूप से शिरकत की。 कार्यक्रम के दौरान डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर उपस्थित नेताओं ने डॉ. मुखर्जी जी के जीवन, राष्ट्रसेवा तथा देश की एकता और अखंडता के लिए उनके महत्वपूर्ण योगदान को याद किया。 सांसद डॉाक्टर राजीव भारद्वाज ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्रहित के लिए समर्पित रहा। उन्होंने देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके विचार और आदर्श आज भी युवा पीढ़ी को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करते हैं। पूर्व सांसद विजय सांपला ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी महान राष्ट्रवादी, शिक्षाविद् और दूरदर्शी नेता थे। उन्होंने हमेशा देशहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दी और अपने सिद्धांतों के लिए दृढ़ता से संघर्ष किया। राष्ट्र के प्रति उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा。 कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के जीवन, विचारों और राष्ट्र के प्रति उनके समर्पण को नई पीढ़ी तक पहुंचाना तथा उनके आदर्शों से प्रेरणा लेना रहा。 इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य, शिक्षकगण, विद्यार्थी एवं बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे。
0
0
Report

चंबल क्षेत्र के लूट गिरोह का पर्दाफाश, 26 लाख के आभूषण बरामद

Morena, Madhya Pradesh:मुरैना पुलिस ने चंबल संभाग में पिछले दो वर्षों से लूट और स्नेचिंग की वारदातों को अंजाम देने वाले एक शातिर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 25 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण, नकदी, चोरी की मोटरसाइकिल और अवैध हथियार बरामद किए गए हैं। वीओ: मामला जौरा थाना क्षेत्र का है, जहां 30 जुलाई को फरियादी पवन सिंह गुर्जर अपनी मां के साथ मोटरसाइकिल से गांव सिरसा से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में तीन अज्ञात बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और सोने की चेन, सोने की बालियां, चार अंगूठियां, एक जोड़ी पायल और करीब 4 हजार रुपये नकद लूटकर फरार हो गए। घटना की गंभीरता को देखते हुए मुरैना पुलिस अधीक्षक ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से संदिग्धों की पहचान की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने चंबल क्षेत्र के अलावा आसपास के जिलों में लूट और स्नेचिंग की कई वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपियों के कब्जे से करीब 26 लाख रुपये से अधिक कीमत के सोने-चांदी के आभूषण, नकदी, लूटी गई मोटरसाइकिल, 315 बोर के दो देशी कट्टे और 10 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक गिरोह ने मुरैना, भिंड, धौलपुर और ग्वालियर सहित अलग-अलग इलाकों में कई वारदातें की थीं। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों और वारदातों के संबंध में जानकारी जुटा रही है। मुरैना पुलिस की इस कार्रवाई को लूट और स्नेचिंग की घटनाओं पर अंकुश लगाने की दिशा में बड़ी सफलता माना जा रहा है। बाइट धर्मराज मीणा पुलिसअधीक्षक मुरैना
0
0
Report
Advertisement

मुरैना जैन मंदिर चोरी: शातिर चोर गिरफ्तार, 1.5 किलो चांदी बरामद

Morena, Madhya Pradesh:मुरैना में जैन मंदिर में हुई चोरी का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। कोतवाली थाना पुलिस ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब डेढ़ किलो चांदी का छत्र बरामद किया है। चोरी गई अन्य मूर्तियों की कुल कीमत करीब ढाई लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। दरअसल, 4 अगस्त 2026 की सुबह मुरैना के पार्श्वनाथ दिगंबर जैन पंचायत बड़ा मंदिर से चांदी का छत्र और अन्य सामग्री चोरी होने की शिकायत कोतवाली थाने में दर्ज कराई गई थी। शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू की। पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदिग्ध की तलाश शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को एक संदिग्ध व्यक्ति के बारे में सूचना मिली। पुलिस ने संदिग्ध शैलेश वर्मा को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने जैन मंदिर में चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किया गया करीब 1.5 किलोग्राम वजनी चांदी का छत्र, जिसकी कीमत करीब 2 लाख 50 हजार रुपये, बरामद कर लिया। फिलहाल पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर मामले में आगे की जांच कर रही है और चोरी की अन्य वस्तुओं के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement

सोन नदी का जलस्तर बढ़ा, छठ घाट पर सुरक्षा बढ़ी, लोग दहशत में

Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र में हाल के दिनों में लगातार हो रही बारिश के बाद सोन नदी भी उफान पर दिखाई दी, जिससे नदी के तटवर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों के बीच डर का माहौल बन गया। हालांकि मौजूदा समय में नदी का जलस्तर कुछ कम हुआ है और पानी खतरे के निशान से अभी कुछ दूरी पर बह रहा है, लेकिन एहतियातन प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। इसी को लेकर एसडीएम ओबरा रवि कुमार ने चोपन नगर पंचायत के छठ घाट समेत आसपास के इलाकों का निरीक्षण कर जलस्तर और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही अधिकारियों और संबंधित कर्मियों को किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। लगातार बारिश के बाद सोन नदी के बढ़े जलस्तर ने तटवर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ा दी थी। नदी का पानी बढ़ने के बाद घाट और आसपास के इलाकों में जलभराव की स्थिति भी बनी, हालांकि अब जलस्तर में कुछ कमी आई है और छठ घाट की सड़क से भी पानी उतर चुका है। चोपन नगर पंचायत के छठ घाट पर मौजूदा जलस्तर 8.03 मीटर दर्ज किया गया है। नदी अभी भी पूरी तरह भरी हुई है, लेकिन पानी फिलहाल खतरे के निशान से कुछ दूरी पर बह रहा है। बावजूद इसके प्रशासन किसी तरह का जोखिम लेने के मूड में नहीं है। एसडीएम ओबरा रवि कुमार ने वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग स्थित सोन नदी के नीचे जलस्तर बढ़ने वाले क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया और सुरक्षा मानकों की स्थिति को परखा। निरीक्षण के दौरान संबंधित कर्मियों को लगातार निगरानी रखने और जलस्तर में अचानक वृद्धि होने पर तत्काल लोगों को सूचना देकर सतर्क करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं प्रशासन की ओर से लोगों से अपील की जा रही है कि सोन नदी के तटवर्ती इलाकों में अनावश्यक रूप से न जाएं और नदी में उतरने से पूरी तरह बचें। खासकर बच्चों और पशुओं को नदी की ओर जाने से रोकने की अपील की गई है, क्योंकि बारिश के बाद नदी का बहाव तेज होने के साथ जलस्तर में अचानक बदलाव की आशंका बनी रहती है। फिलहाल रेलवे कॉलोनी और आईडब्ल्यू ऑफिस के लिए पानी की आपूर्ति संचालित है और दो मोटरों में से एक मोटर के जरिए पानी की व्यवस्था जारी है। प्रशासन की नजर लगातार सोन नदी के जलस्तर पर बनी हुई है और किसी भी संभावित खतरे को देखते हुए संबंधित विभागों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए गए हैं।
0
0
Report
Advertisement

पूर्णिया एसएसपी ने हवाई फायरिंग के बाद मॉक ड्रिल कराई, क्या सच में हुआ डर?

Purnia, Bihar:ANCHOR - सम्राट सरकार की पुलिस पूरे एक्शन मूड में दिख रही है । इसी का नतीजा है कि पूर्णिया के एसएसपी द्वारा एक हवाई फायरिंग घटनाक्रम में पकड़े गए अभियुक्त को घटनास्थल पर लाकर मॉक ड्रिल करवाया और घटना की बारीकी से जांच की । साथ ही मौके पर ही प्रेस कॉन्फ्रेंस भी किया । घटना को क्यों अंजाम दिया , क्या मकसद था पूरे सीन को रिक्रिएट किया गया । मौके पर पूर्णिया के एसएसपी डाक्टर शौर्य सुमन ने बताया कि इस मामले में अब तक पांच अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है । जबकि मुख्य आरोपी ऋषभ सिंह ने कोर्ट में सिलेंडर किया है । उन्होंने कहा कि 16 अगस्त को घटी घटना का उद्देश्य इलाके को अशांत करना था । बताते चले की पूर्णिया डीएम और एसपी आवास घटनास्थल से महज 200 मीटर की दूरी पर है। एसपी ने बताया कि जहां पर घटना को अंजाम दिया गया था वहीं पर सभी अभियुक्त को लाकर मॉक ड्रिल कराया गया ताकि पुलिस के प्रति लोगों का सम्मान बढ़े और ऐसे लोगो में पुलिस के प्रति खौफ पैदा हो ।
0
0
Report

मुंगेर पुलिस ने देशी हथियार और 145 कारतूस बरामद कर मो इरशात गिरफ्तार किया

Munger, Bihar:मुंगेर पुलिस ने चार देशी हथियार,दो रायफल और 145 कारतूस की बरामदगी की। पुलिस ने मो इरशात को किया गिरफ्तार। मुंगेर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पूरबसराय थाना क्षेत्र में बड़ी कार्यवाही करते हुए भारी मात्रा में अवैध हथियार और कारतूस को बरामद किया। एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया की गुप्त सुचना मिली की कमेला रोड में मो इरशात और मो अरसद अवैध रूप से हथियार और कारतूस की खरीद - फरोख्त का धंधा करते है इसी सुचना के आधार ओर पूरबसराय थानाध्यक्ष सौरभ कुमार और जिला आसूचना इकाई की टीम द्वारा मो इरशात के घर में छापेमारी की गयी जंहा पुलिस ने भारी मात्रा अवैध हथियार एवं कारतूस की बरामदगी की गयी और मो इरशात की गिरफ्तारी की गयी लेकिन मो अरसद भागने में सफल रहा। एसपी ने बताया की पूछ ताछ के दौरान अभियुक्त ने बताया को दोनों भाई अवैध हथियार की खरीद - विक्री का काम करते है। उन्होंने बताया की दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है। बाइट : सैयद इमरान मसूद एसपी मुंगेर
0
0
Report

मंत्री भुजबळ के बयान से महाराष्ट्र में सियासी तकरार तेज, विपक्ष हमला बोलता है

Yeola, Maharashtra:मंत्री छगन भुजबळ ऑन अंगणवाडी सेविका निलंबन असते चुकीचे प्रकार काही होत असतील तेही लहान मुलांच्या जेवणाच्या बाबतीत आणि त्याची तक्रार जर आली असेल तक्रार करण्याच्या बाबतीतच कारवाई करण्यात असाल तर हे मला योग्य वाटत नाही.. मंत्री छगन भुजबळ सुनेत्रा पवार नोटीसा नाना पटोले वक्तव्य ज्या महिलांना महिन्याला पैसे मिळत आहेत त्यांना जाऊन विचारा त्या किती आनंदी आहेत.... कष्टकरी महिलांच्या कुटुंबात या पैशांचा किती महत्त्व आहे... फायदा काय याचा कुठे काय संबंध.. पार्टीला नोटीसा आल्या असतील तर त्याचे उत्तर आम्ही देऊ... आम्ही तुम्हाला विचारणार नाही.. मंत्री छगन भुजबळ ऑन भरत गोगावले पालकमंत्री करायला माझा हात तटकरे वक्तव्य चांगली गोष्ट आहे ना.. सगळ्यांनीच समजूतदारपणाने वागलं पाहिजे . जिथे आपलं अलायन्स आहे तिथे समजूतदारपणा कोणीतरी दाखवायला पाहिजे तरच महयाुतीची गाडी पुढे चालेल चांगली गोष्ट आहे.. मंत्री छगन भुजबळ ऑन विकास घुले हत्याकांड उपोषण मला याची कल्पना नाही मात्र पोलिसांनी याची नोंद घेतली पाहिजे... जे कोणी आरोपी असतील त्यांना बेड्या ठोकल्या पाहिजे.. मंत्री छगन भुजबळ ऑन दादा भुसे राजीनामा दिपके मागणी... लोकशाहीमध्ये कोणी काय बोलावं हा त्याचा त्याचा प्रश्न आहे.... दादा भुसे हे काम करत आहेत आणि हजारो शाळा महाराष्ट्र मध्ये आहे... सर्व ठिकाणी सर्व काही व्यवस्थित आहे असा माझा सुद्धा दावा नाही... काही ठिकाणी इमारत दुरुस्ती असेल काही ठिकाणी शिक्षकांची कमतरता असेल आपल्याला हेही लक्षात घेतलं पाहिजे या शिक्षणावर राज्य सरकार प्रचंड खर्च करते... त्यातूनही काही ठिकाणी उणीवा असतात त्या उणीव दूर करण्यासाठी आम्ही प्रयत्न करू.. मंत्री छगन भुजबळ ऑन साखर गोड तेल भाव वाढ माझ्याकडे अन्न व नागरी पुरवठा हे खातं तरी असलं तरी तुम्ही सांगत असलेले विषय माझ्याकडे येत नाही... माझ्याकडे भारत सरकार गהहू तांदूळ पाठवते जवळजवळ 54 हजार दुकानांमधून 7 कोटी लोकांना पुरवठा केला जातो... भाववाढीचा जो प्रश्न आहे त्यात मंत्रिमंडळ विचार करेल... जिथे खर्च आहे ती गोष्ट आम्हाला बाहेर बोलता येणार नाही... एखादी घोषणा करण्याआधी फायनान्स मध्ये चर्चा करून करावी अशा सक्त..आदेश आम्हाला दिले आहेत आणि ते खरे आहेत आपण काही जरी बोललो घोषणा केली मात्र प्रत्येक गोष्टीसाठी पैसे लागणारच आहेत.... घोषणा केली तर ती पूर्ण झाली पाहिजे.. मंत्री छगन भुजबळ ऑन कृषी उत्पन्न बाजार समिती निवडणूक पुढे ढकलणे लासलगाव मध्ये ग्रुप बाजी आहे त्यांच्यामध्ये समझोता होण्यासाठी मी प्रयत्न केले... मात्र काही वेळा ते फेल झाले... प्रत्येक जण आपापल्या मार्गाने जात... मंत्री छगन भुजबळ ऑन गिरीश महाजन मनमानी कारभार पृथ्वीराज चव्हाण आरोप मी त्यावर काय सांगणार... ज्यांच्यावर आरोप केला ते दुसरे ज्यांनी केला ते दुसरे... मी तिसरा मध्ये मेरा चांद मी काय सांगणार त्यात तुम्ही त्यांनाच विचारा...
0
0
Report
Advertisement

रामपुर-कंवरपुरा स्कूल मामले में सीजेपी बनाम ग्रामीणों के बीच झड़प, गाड़ियों के शीशे टूटे

Jaipur, Rajasthan:जयपुर स्कूल की व्यवस्थाओं में जांच करने के लिए पहुंचे सीजेपी कार्यकर्ताओं और स्थानीय ग्रामीणों के बीच जमकर झड़प हुई, मामला राजधानी के रामपुर - कंवरपुरा स्कूल का है जहाँ आज सीजेपी के कार्यकर्ता स्कूल में जबरदस्ती घुसने का प्रयास कर रहे थे स्थानीय ग्रामीणों ने उन्हें रोका और समझाइस कर वहां से वापस भेज दिया, लेकिन इसके बाद सीजेपी कार्यकर्त्ता फिर से करीब 2 दर्जन से अधिक की तादाद में एकत्रित होकर वापस आ गए, ग्रामीणों ने फिर से समझाइस करने का प्रयास किया, लेकिन दोनों के बीच में तकरार हो गई और तकरार झगड़े में तब्दील हो गई, जिसके बाद ग्रामीणों व सीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच जमकर झड़प हुई, इस झड़प में कई गाड़ियों के शीशे टूटे गए तो कई सीजेपी पर कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की गई, सीजेपी कार्यकर्ताओं को जबरदस्ती स्कूल में घुसने के मामले को लेकर आक्रोशित स्थानीय लोगों का विरोध है कि इस स्कूल के मरम्मत एवं विकास के लिए उन्होंने स्थानीय विधायक को पत्र लिखा और विधायक कोष से फंड भी जारी हो गया, तो फिर जबरदस्ती सीजेपी कार्यकर्ता स्कूल में घुसकर अपनी राजनीति चमकाने का प्रयास कर रहे हैं, ग्रामीणों ने कहा कि शिक्षा के मंदिर को हम पॉलिटिकल का अखाड़ा नहीं बनने देंगे चाहे कोई भी हो, इस तरह की हरकत करेगा हम स्कूल में नहीं घुसने देंगे, इस दौरान रामपुर स्कूल का जायजा सहयोगी दिनेश तिवारी...
0
0
Report

सीकर में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री पूनिया का भव्य स्वागत; शेखावाटी मुद्दे उठाने का वादा

Sikar, Rajasthan:सीकर में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद डॉ. सतीश पूनिया का भव्य स्वागत पूनियां बोले- बीजेपी से बड़ा कोई ट्रेनिंग स्कूल नहीं, निकाय चुनाव में जीत का जताया भरोसा शेखावाटी के मुद्दे राज्यसभा में उठाने की कही बात राज्यसभा सांसद एवं भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सतीश पूनिया शुक्रवार को एक दिवसीय दौरे पर सीकर पहुंचे। भाजपा कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज बाटड़, पूर्व विधायक रतनलाल जलधारी, भाजपा नेता गजानंद कुमावत सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सतीश पूनिया ने कहा कि सीकर से उनका पुराना और विशेष जुड़ाव रहा है। उनकी राजनीतिक यात्रा की शुरुआत सीकर से हुई और विद्यार्थी परिषद से लेकर युवा मोर्चा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय महामंत्री तक की जिम्मेदारियों के दौरान सीकर के कार्यकर्ताओं का उन्हें लगातार साथ और स्नेह मिला। पूनिया ने कहा कि पार्टी में विचार और संगठन से बड़ा कुछ नहीं है। भाजपा ने उन्हें अलग-अलग समय पर जो जिम्मेदारियां दीं, उनसे उन्हें बहुत कुछ सीखने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि बीजेपी से बड़ा कोई ट्रेनिंग स्कूल नहीं है। हरियाणा चुनाव की जिम्मेदारी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी की सीख और कार्यकर्ताओं के सहयोग से वहां अपेक्षित परिणाम देने में सफलता मिली। उन्होंने बताया कि अब पार्टी ने उन्हें पंजाब जैसे महत्वपूर्ण प्रदेश की जिम्मेदारी दी है। उन्होंने कहा कि राजस्थान और हरियाणा से पंजाब की नजदीकी होने के कारण दोनों राज्यों के कार्यकर्ताओं की ताकत, समय और रणनीति का लाभ पंजाब में संगठन को मिलेगा। स्वागत समारोह के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़, पूर्व विधायक रतन जलधारी, राजकुमारी शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष हरिराम रणवा, महेश शर्मा, दांतारामगढ़ विधानसभा प्रत्याशी गजानंद कुमावत सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे。 शेखावाटी के मुद्दे राज्यसभा में उठाने की बात सतीश पूनिया ने कहा कि राज्यसभा में हंगामे के कारण पूरा सत्र प्रभावित रहा, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने अपने क्षेत्र से जुड़े कई मुद्दे सदन में उठाए। उन्होंने ऊंटों की घटती संख्या का उदाहरण देते हुए कहा कि देश में ऊंटों की आबादी में बड़ी गिरावट आई है। इसके अलावा उन्होंने स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की मांग भी सदन के सामने रखने की बात कही। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में शेखावाटी और पूरे राजस्थान के महिलाओं, युवाओं, गरीबों और किसानों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि वह अपने कर्मों से शेखावाटी का नाम रोशन करने का प्रयास करेंगे。 निकाय चुनाव में भाजपा की जीत का भरोसा आगामी नगरीय निकाय चुनावों को लेकर पूनिया ने कहा कि शहरी क्षेत्र भाजपा का वैचारिक आधार वाला क्षेत्र रहा है और पार्टी को यहां लगातार सफलता मिलती रही है। उन्होंने कहा कि इस बार भाजपा की केंद्रीय टीम भी जमीनी स्तर तक कार्यकर्ताओं से संवाद कर चुनावी रणनीति पर काम करेगी। उन्होंने भजनलाल सरकार के कार्यकाल का जिक्र करते हुए पेपर लीक, ERCP और यमुना जल समझौते जैसे मुद्दों को सरकार की उपलब्धियां बताया। पूनिया ने आरोप लगाया कि पिछली कांग्रेस सरकार के दौर में पेपर लीक उसकी पहचान बन गया था, जबकि भजनलाल सरकार के कार्यकाल में अब तक एक भी पेपर लीक नहीं हुआ। पूनिया ने दावा किया कि डबल इंजन की सरकार के दम पर भाजपा निकाय चुनाव में अच्छे बहुमत के साथ जीत हासिल करेगी। Gen Z को लेकर बोले- युवाओं को भाजपा देगी ज्यादा अवसर Gen Z के राजनीति में बढ़ते जुड़ाव के सवाल पर पूनिया ने कहा कि देश में Gen Z शब्द भले ही नया आया हो, लेकिन देश के स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर खेल और अन्य क्षेत्रों तक युवाओं ने हमेशा महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पार्टी के भीतर महिलाओं और युवाओं की भागीदारी बढ़ाने की दिशा में कई सुधार किए हैं। पार्टी ने महिलाओं को 33 प्रतिशत प्रतिनिधित्व देने की पहल की और युवा नेतृत्व को भी अवसर दिया। पूनिया ने कहा कि ऊर्जावान और अपेक्षाकृत युवा कार्यकर्ताओं को भाजपा आने वाले समय में ज्यादा अवसर देगी। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए संगठन को मजबूत करने और पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
0
0
Report

राजस्थान विधानसभा मानसून सत्र स्थगित: विपक्ष पर हंगामे के बीच मंत्री बोले

Jaipur, Rajasthan:जयपुर राजस्थान विधानसभा का मानसून सत्र विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म का बयान यूसीसी को लेकर बोले बेढ़म एक कानून के तहत प्रदेश के लोगों की सुरक्षा हो, अधिकार मिले विपक्ष के रवैये की निंदा की विपक्ष जनता के मुद्दे रखना चाहता था तो सदन में हंगामा क्यों किया कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है कांग्रेस का काम सदन की कार्यवाही को बाधित करना है CJP के लोगों के साथ हुई मारपीट को लेकर बोले बेढ़म कहा- अगर वो स्कूल चेक करने गए थे तो उसकी प्रक्रिया है गांव के सरपंच या कलेक्टर से कहते वो कांग्रेस के ही लोग हैं, दूसरा मुखौटा पहनकर शांति भंग करना चाहते हैं मैंने जानकारी मांगी है, जो भी न्यायोचित होगा, वो करेंगे राहुल गांधी दिल्ली में एफआईआर करवाने के लिए गए हैं, झारखंड क्यों नहीं जाते?
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top