271002
गोंडाः कैथोला गांव में अचानक पलटा ट्रैक्टर, ट्रैक्टर पर बैठे बारह साल के बच्चे की दबकर मौत, चालक गंभीर रूप से घायल
Gonda, Uttar Pradesh:कोतवाली देहात क्षेत्र के कैथोला गांव में खेती के काम से जा रहा ट्रैक्टर अचानक पलट गया। ट्रैक्टर पर बैठा एक बारह साल बच्चे नीचे दब गया जिससे उसकी मौत हो गई और ट्रैक्टर चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रैक्टर चालक का इलाज चल रहा है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Mehla के पास पत्थर गिरने से किरतपुर-मनाली फोरलेन बंद; ट्रैफिक डायवर्ट, जाम
Bilaspur, Chhattisgarh:सिर्फ़ किरतपुर-मनाली फोरलेन पर मेहला के पास पहाड़ी से पत्थर गिरने से फोरलेन मार्ग बंद हो गया है और पुराने नेशनल हाईवे पर ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया गया है, जिससे वाहनों की लंबी कतार लग गई है। सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन ने फोरलेन पर यातायात रोककर डायवर्ट किया है। चंडीगढ़ की तरफ से आने वाले वाहन चालकों को कैंचीमोड़ पर बैरिकेड लगाकर पुराने राष्ट्रीय राजमार्ग स्वारघाट से बाया नौनी होते हुए मंडी-भराड़ी फोरलेन मार्ग पर भेजा जा रहा है, जबकि कुल्लू मनाली, मंडी व हमीरपुर की तरफ से आने वाले वाहन मंडी भराड़ी चौके से नौनी की तरफ डायवर्ट कर स्वारघाट व चंडीगढ़ भेजे जा रहे हैं। इसके चलते सड़क पर vehicles की लंबी कतार लग गई है और जाम स्थिति बनी है। स्वारघाट थाना प्रभारी तेजेंद्र सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर डटे रहे और यातायात व्यवस्था को नियंत्रित करवाया गया। वाहन चालकों को सुरक्षित तरीके से आगे भेजा जा रहा है और तहसील प्रशासन तथा पुलिस की ओर से निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है। फिलहाल मेहला के पास फोरलेन पर यातायात प्रभावित है और वाहनों को पुराने राष्ट्रीय राजमार्ग से ही भेजा जा रहा है।0
0
Report
दिल्ली में बरसात के बाद पार्क का पेड़ गिरकर तारों पर लटका, लोगों में चिंता
Delhi, Delhi:दिल्ली में बरसात के बाद पार्क का पेड़ गिरकर बिजली के तारों पर झूल गया। पेड़ के नीचे से गुजरने वाले लोग और विकल्स कभी भी हो सकते हैं हादसे का शिकार। निजी स्कूल और डिस्ट्रिक्ट पार्क में आने वाले लोग इसी रास्ते से गुजरते हैं। राजधानी दिल्ली में दो दिनों की बरसात ने दिल्ली के लोगो की आफत बढ़ा दी है। बरसात के चलते राजौरी गार्डन MIg डिस्ट्रिक पार्क की दीवार के साथ खड़ा एक बड़ा पेड़ अचानक से जमीन से उखड़कर तारों और बिजली के खम्भों पर झूल गया है और लोग इसके नीचे से ही होकर गुजर रहे हैं। मायापुरी राजौरी गार्डन में मेन मार्किट कैंब्रिज स्कूल से टैगोर गार्डन को जाने वाली मुख्य सड़क होने के कारण विकल्स इस पेड़ के नीचे से ही गुजर रहे है जिसके चलते बड़े हादसा होने का खतरा बना हुआ है। लोगों ने इसकी शिकायत भी कर रखी है। लेकिन कई घंटे बीत जाने के बावजूद ना तो प्रशासन इस तरफ ध्यान दे रहा है और ना ही कोई एजेंसी ध्यान दे रही है। जब बड़ा हादसा हो जाएगा तब जाकर प्रशासन और जनप्रतिनिधि की आँखे खुलेगी।0
0
Report
गोपालगंज मंगलपुर पुल पर बैरिंग बदली जाएंगी, सुबह 5–7 बजे आवागमन अस्थायी बंद
Gopalganj, Bihar:गोपालगंज को बेतिया से जोड़ने वाली मंगलपुर सेतु के पिलर नंबर 5 के पास स्पैन में 6 इंच का गैप बन गया था जिससे बड़े वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। डीएम के जांच के बाद IIT और NIT पटना के इंजीनियरों ने पुल का निरीक्षण किया और मरम्मती कार्य शुरू किया गया। कल सोमवार को सुबह 5 बजे से 7 बजे तक स्लैब उठाकर बैरिंग चेंज किया जाएगा, जिसको लेकर जिला प्रशासन ने दो घंटे तक पुल से आवागमन को बाधित करने का आदेश जारी किया है।0
0
Report
Advertisement
जळगाव के मंत्री गुलाबराव पाटील और अमित शाह की विमान यात्रा पर राजनीतिक बयानबाजी
Jalgaon, Maharashtra:जळगाव ब्रेक मंत्री गुलाबराव पाटील पॉइंटर मंत्री गुलाबराव पाटील ऑन जयंत पाटील मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस विमानातून एकत्र प्रवास विमानामध्ये काय कोणीही प्रवास करू शकतो... आता विमानांमधून प्रवास करताना माझ्यासोबत राहुल गांधी देखील प्रवास करू शकतात.. प्रवास करायला काय मनाई आहे... ऑन अमित शहा यांनी सुनेत्रा पवार यांची भेट घेतली नाही अमित शहा लघु कार्यक्रमांमुळे भेट घेतली नाही असं होऊ शकत नाही भेट नाही दिली म्हणून काय होतं एखादेवेळी नाही होत भेट.. ऑन् उद्धव ठाकरे देशाचे पंतप्रधान आहे त्यांचा मिनिट टू मिनिट कार्यक्रम असतो.. ज्यांना वेळ दिलेली असते त्यांना ते भेटतात. उद्धव साहेबांनी पण वेळ माघावी.. त्यांनाही भेट मिळेल.. ऑन् बारामती पुन्हा विमान कोसळले अशा पद्धतीच्या घटना घडण्या मला वाटते योग्य नाही. भारतीय विमान प्राधिकरणाने कुठे कुठे अशा घटना घडतात त्यांची नोंद घेतली पाहिजे.. आणि पुन्हा अशा घटना घडणार नाही पुन्हा त्यासाठी कारभारामध्ये दुरुस्ती केली पाहिजे.. ऑन् अंबादास दानवे एखादा कार्यक्रम एकत्रित आहे आणि त्या कार्यक्रमाला आमच्या विरोधातला आमदार सोबत एकत्र आला तर तो काय आमचा होवून जातो काय.. अंबादास दानवे आमच्या कार्यक्रमाला येतात आम्ही त्यांच्या कार्यक्रमाला जातो त्यात काय.. छत्रपती संभाजीनगर मध्ये.. जिल्हा बँकेमध्ये अंबादास दानवे हे शिवसेना भाजप युतीच्या पॅनल मधून निवडून आले आहेत ऑन् वनमंत्री गणेश नाईक लोकांना माहिती आहे महाराष्ट्र कुठे पुढे गेला आणि कुठे मागे गेला हे त्यांचे वैयक्तिक मत असावं. मला असे वाटत। बाईट गुलाबराव पाटील मंत्री पालकमंत्री जळगाव जिल्हा।0
0
Report
पटना के धरना स्थल पर PhD होल्डर का आमरण अनशन; नियमावली बदले की मांग
Patna, Bihar:पटना के गर्दनीबाग धरना स्थल पर पीएचडी होल्डर और रिसर्च स्कॉलर Assistant Professor नियुक्ति प्रक्रिया में अनियमितता और नई नियमावली के विरोध में आमरण अनशन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारी अभ्यर्थी इस नियमावली को रद्द करने और अपनी मांगों पर ठोस निर्णय लेने की मांग कर रहे हैं। आज आमरण अनशन का छठा दीन है। वही अनशन पर बैठे अनशनकारियों का कहना है सरकार जानबूझकर हम लोग को अनदेखा कर रही है। 6 दिन से लगातार हम लोग बिना खाना खाए बिना पानी पिए अनशन कर रहे हैं लेकिन सरकार का कोई भी प्रतिनिधि अभी तक हम लोगों से बात करने या हमारे समस्या का समाधान करने की नीयत से मिलने तक नहीं आया है। जब तक हम लोग की मांगे मान ली नहीं जाती हैं तब तक हम लोग आवरण पेंशन पर बैठे रहेंगे चाहे इसके लिए हम लोग की जान क्यों ना चली जाए। 1. बहाली प्रक्रिया में पुराने नियमावली यूजीसी रेगुलेशन के प्रावधानों को लागू किया गया। 2. एचडी को अनिवार्य करते हुए NET को 5 अंक JRF को 7 अंक और PHD को 30 अंक तथा एमफिल को पांच अंक का बेटेज दिया जाए। 3. PHD अभ्यर्थियों का अधिकतम आयु सीमा बढ़ाकर 55 वर्ष किया जाए। 4. सभी विषयों के रिक्त पदों पर शीघ्र एवं नियमित बहाली सुनिश्चित की जाए। 5. चयन प्रक्रिया में डोमिसाइल नीति को लागू किया जाए। 6. स्नातक एवं स्नातक को एक साथ विश्वविद्यालय के आन बन रहे तथा महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय को पूर्ण शैक्षणिक प्रशासनिक एवं वित्तीय प्रदान की जाए इन तमाम मागों को लेकर छात्र आमरण अनशन पर बैठे हुए हैं。0
0
Report
मधेपुरा: नेशनल हाईवे किनारे दुकान से लाखों की चोरी, चोर फरार
Madanpur, Bihar:बड़ी खबर मधेपुरा से है, जहां बेखौफ चोरों ने पुलिस को खुली चुनौती देते हुए नेशनल हाईवे किनारे एक दुकान में बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। मामला भर्राही थाना क्षेत्र के बुधमा वार्ड नंबर-15 का है। यहां एनएच से सटी भवन निर्माण सामग्री की दुकान को चोरों ने अपना निशाना बनाया। देर रात चोरों ने दुकान का शटर तोड़ा और अंदर रखे कीमती सामान को समेटकर फरार हो गए। चोरों ने दुकान से वाइब्रेटर, क्रेटर, ड्रिलर, ग्राइंडर, इनवर्टर, सीसीटीवी का डीवीआर और करीब पांच हजार रुपये नकद समेत अन्य सामान गायब कर दिया। चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब दो लाख रुपये बताई जा रही है। सुबह जब व्यवसायी दुकान पहुंचे तो शटर टूटा देखकर उनके होश उड़ गए। घटना की सूचना तत्काल भर्राही थाना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस अब आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य सुरागों के जरिए चोरों की पहचान में जुटी है। व्यवसायी ने थाने में लिखित आवेदन दिया है। वहीं, थानाध्यक्ष ने जल्द ही चोरों की गिरफ्तारी और मामले के खुलासे का भरोसा दिया है। एनएच किनारे हुई इस वारदात ने इलाके में सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।0
0
Report
Advertisement
बारसोई स्टेशन पर जुर्माने के नाम पर वसूली का आरोप, जनता का उबाल; प्रदर्शन की मांग जांच की
Katihar, Bihar:जुर्माने के नाम पर वसूली का आरोप, बारसोई स्टेशन पर फूटा जनाक्रोश आरपीएफ की कार्रवाई समेत एमजी लाइन, फुट ओवरब्रिज व शौचालय निर्माण की जांच की मांग कटिहार जिला के बारसोई रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ द्वारा जुर्माने के नाम पर आम लोगों, टेम्पो चालकों एवं फुटकर विक्रेताओं को कथित रूप से परेशान किए जाने के विरोध में रविवार को जन आक्रोश प्रदर्शन किया गया। ख्वाजा शाहिद के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में लोगों ने रेलवे प्रशासन के खिलाफ अपनी नाराजगी जताते हुए विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि स्टेशन परिसर में जुर्माने के नाम पर आम लोगों से कथित रूप से अवैध वसूली की जा रही है। टेम्पो चालकों और फुटकर विक्रेताओं ने भी इस कार्रवाई पर आपत्ति जताते हुए कहा कि उन्हें बेवजह परेशान किया जाता है। हालांकि, इन आरोपों पर आरपीएफ या रेलवे प्रशासन का पक्ष सामने नहीं आया हैं। प्रदर्शन के दौरान बारसोई स्टेशन से सटी एमजी लाइन में कथित अवैध मिट्टी कटाई का मामला भी उठाया गया। इसके अलावा फुट ओवरब्रिज के नवनिर्माण तथा प्लेटफार्म संख्या-2 पर शौचालय निर्माण को लेकर भी सवाल उठाते हुए संबंधित कार्यों की जांच की मांग की गई। प्रदर्शनकारियों ने ठेकेदार एवं संबंधित अधिकारियों की भूमिका की जांच कराने की मांग रेलवे प्रशासन से की। ख्वाजा शाहिद ने बताया कि मामले को लेकर रेल मंडल प्रबंधक को लिखित शिकायत भेजकर पूरे मामले से अवगत कराया गया हैं। उन्होंने रेलवे प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने और आम लोगों को राहत देने की मांग की है。0
0
Report
ईंट निर्माताओं के मुद्दे पर बिहार सरकार ने समाधान का भरोसा दिया
Jehanabad, Bihar:जहानाबाद जिला मुख्यालय स्थित निजामुद्दीनपुर के एक निजी मैरेज हॉल में ईंट निर्माता संघ की ओर से एक भव्य अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बिहार सरकार के खान एवं भूतत्व मंत्री डॉ प्रमोद चंद्रवंशी एवं घोसी विधानसभा क्षेत्र के विधायक रितुराज कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर की, जिसके बाद संघ द्वारा दोनों अतिथियों का जोरदार अभिनंदन किया गया। अभिनंदन समारोह के दौरान ईंट निर्माताओं ने मुख्य अतिथियों के सामने अपनी गंभीर समस्याओं और प्रशासनिक चुनौतियों का दुखड़ा सुनाया। ईंट निर्माताओं ने उद्योग की व्यथा रखते हुए कहा कि ईंट व्यवसाय से आज हजारों परिवारों को रोजगार मिल रहा है। इसके बावजूद, उद्योग पर राजस्व और टैक्स का बोझ लगातार बढ़ाया जा रहा है। ईंट निर्माताओं ने सरकार से बढ़े हुए माइनिंग टैक्स पर तुरंत पुनर्विचार कर इसे कम किया जाए। मिट्टी के लिए एडवांस टैक्स देने के बाद भी खनन, ढुलाई और स्टॉक रखने पर प्रशासनिक कार्रवाई की जाती है, जिसे तुरंत रोका जाए। सरकारी नियमों को थोड़ा सरल बनाया जाए ताकि व्यापार सुचारू रूप से चल सके। ईंट निर्माताओं की समस्याओं को सुनने के बाद खान एवं भूतत्व मंत्री डॉ प्रमोद चंद्रवंशी ने व्यवसायियों को पूरी तरह आश्वस्त किया। उन्होंने कहा कि यह विभाग सीधे तौर पर मुझसे जुड़ा हुआ है। ईंट निर्माता संघ के राष्ट्रीय महामंत्री भी यहाँ मौजूद हैं। हम पूरे बिहार में घूम-घूमकर इस संघ की समस्याओं को सुन रहे हैं और सरकार इनके समाधान के लिए पूरी तरह गंभीर है। मंत्री ने आगे कहा कि बिहार के सभी व्यवसायी हमारे अपने परिवार के लोग हैं। वर्तमान सम्राट सरकार इनकी हर जायज समस्या का निदान करने के लिए तत्पर है। उन्होंने घोषणा की कि वे जल्द ही विभाग के सभी अधिकारियों के साथ ईंट निर्माता संघ की एक संयुक्त बैठक बुलाएंगे, जहाँ एक-एक समस्या पर बिंदुवार चर्चा कर उसका व्यावहारिक समाधान निकाला जाएगा। इस मौके पर मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए ईंट निर्माता संघ के सभी सदस्यों को एक-एक पौधा भेंट किया। उन्होंने सभी से अपील की कि वे इन पौधों को अपने घर या कार्यस्थल पर लगाएं और उनकी देखभाल करें。0
0
Report
विश्व आदिवासी दिवस पर सोनोत संथाल समाज ने रैली से किया जागरूकता का संदेश
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद सोनोत संथाल समाज ने विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर जिला परिषद मैदान से रणधीर वर्मा चौक तक रैली निकाली। आदिवासी समाज के पुरुष महिला पारंपरिक वेश भूषा पहनावे में शामिल हुए। आदिवासी महिला युवती संथाली नृत्य करते हुए रैली के साथ साथ चले। रैली में सोनोत संथाल समाज के पदाधिकारियों के साथ साथ जेएमएम के नेता,जनप्रतिनिधि भी शामिल रहे। आदिवासी युवक मांदर की थाप पर नृत्य करते दिखे। वही रैली में शामिल सोनोत संथाल समाज के लोगो ने कहा कि आज विश्व आदिवासी दिवस है। आदिवासी समाज प्रकृति पूजक है। विश्व आदिवासी दिवस को मना कर सभी खुशी मनाते है। आदिवासी समाज कैसे विकास करे,इसका भी आकलन समाज करती है। नई पीढ़ी परम्परा को जाने उसके बारे ने सभी को जागरूक करते है। महिलाये शिक्षित बने,महिलाये आगे बढ़े,राजनीतिक शिक्षा इसपर समाज कार्य कर रही है।0
0
Report
Advertisement
Muzaffarpur के कांवरिया पथ के पास अमोनिया गैस रिसाव, एक घंटे में काबू
Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर के कांवरिया पथ के समीप बर्फ फैक्ट्री का वॉल्व खराब होने से अचानक अमोनिया गैस का रिसाव शुरू हो गया, जिसके बाद उसका गैस तेज गंध के साथ आस पास के इलाके में फैलने लगा, जिससे मौके पर अफरा तफरी मच गई. मौके पर अग्निशमन विभाग की टीम पहुंची और गैस रिसाव को रोक कर परिसर को पानी से सुरक्षित किया. इससे बड़ी घटना होते होते बची गई. श्रावण की दूसरी सोमवारी को लेकर सारण के पहलेजा घाट से लाखों श्रद्धालु जल बोझ कर उतर बिहार के देवघर कहे जाने वाले बाबा गरीबस्थान मंदिर में जलाभिषेक के लिए मुजफ्फरपुर पर काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के अघोरिया बाजार रोड के रास्ते मंदिर की ओर बढ़ रहे थे. इसी बीच रविवार को अघोरिया बाजार स्थित एक बर्फ फैक्टरी से अचानक अमोनिया गैस का रिसाव होने लगा और गैस तेज गंध के साथ आसपास के इलाके में फैलने लगा, जिससे लोगों के बीच हड़कंप मच गया और मौके पर अफरातफरी की स्थिति बन गई. मामले की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम पहुंची और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद गैस रिसाव पर काबू पाया. जिसके बाद पूरे परिसर में पानी का छिड़काव कर उसे सुरक्षित किया गया. जबकि घटना स्थल से महज कुछ कदम की दूरी पर कांवरिया पथ है, जहां से बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा गरीबनाथ मंदिर की ओर जा रहे थे, लेकिन समय रहते सब कुछ सामान्य हो गया. वहीं फैक्टरी में मौजूद कर्मचारी बाहर निकल आए, जबकि आसपास के लोग भी सुरक्षित स्थानों की ओर चले गए. प्रारंभिक जांच में पता चला कि फैक्टरी की गैस पाइपलाइन के वॉल्व में खराबी आने के कारण अमोनिया गैस का रिसाव होने लगा था.0
0
Report
झारखंड आदिवासी महोत्सव: युवाओं के अधिकारों पर सरकार की स्पष्ट प्रतिबद्धता
Ranchi, Jharkhand:रांची के मोरहाबादी मैदान में झारखंड आदिवासी महोत्सव 2026 का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रुप से राज्यपाल, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर सहित कई विधायक सांसद , मुख्य सचिव सहित राज्य सरकार के अधिकारी मौजूद रहे। इस मौके पर सीएम हेमंत सोरन ने कहा, देश और दुनिया में अपने अपने तरीके से लोग आदिवासी दिवस को यादगार बनाने में लगे हैं। आदिवासी समाज किस तरह से अब तक अपने जीवन यापन में चला आ रहा है , यहां सिर्फ झारखंड नहीं कई राज्यों से आदिवासी समाज के लोग विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए यहां आए हैं। आदिवासी दिवस और इसके साथ साथ राज्य में कुछ गतिविधि भी है। बहुत सारे लोग इस मंच से हमारे वक्तव को ध्यान से सुन रहे हैं, आदिवासी दिवस के साथ साथ राज्य में हमारे युवा छात्र छात्राएं अपनी मांग को लेकर धरना और प्रदर्शन में हैं । उनके साथ खुले तौर पर सरकार उनकी बातों को सुन भी रही है। युवा छात्र छात्राओं को स्पष्ट संदेश देना चाहता हूं, इतनी बड़ी व्यवस्था चलती पर हमारी मंशा राज्य के लोगों के प्रति काफी संवेदनशीलता के साथ है। सभी की चिंता राज्य की सरकार करती है, आज जिस विषय को लेकर नौजवान अपने अधिकार को लेकर आंदोलन और प्रदर्शन में बैठे हैं वो हमारे नौजवान ,हमारी सरकार के गतिविधि के कारण ही हिम्मत जुटा पाए हैं कि आंदोलन करें और मांग मांगें। हमने चोरी पकड़ ली है। नौजवानों को न्याय भी मिलेगा और गड़बड़ी करने वाले को कठोर दंड मिलेगा। हम इसी मिट्टी के जन्मे हैं और दफन भी होगें इसे रणनीतिक चश्मे से देखने और राजनीतक छत्रछाया लेने की भी आवश्यकता नहीं।कुछ को राजनीतिक महत्वाकांक्षा बड़े पैमाने पर पालते हैं और यहां युवा पीढ़ी को दिग्भ्रमित करता है। नौजवानों से कहूंगा न हमारे छत्र छाया की आवश्यकता आपको न किसी अन्य राजनीतिक दलों के छत्र छाया की आवश्यकता है। आपके अधिकार पूरे हुए। देश में युवाओं को कैसे दिग्भ्रमति किया जाए इस पर बड़े पैमाने पर काम चल रहा और उसमें बड़े बड़े विद्वान और पढ़े लिखे ज्ञानी लगे हैं। जब विद्वान लोग किसी गलत और उल्टे सीधे काम में लगते हैं तो उसका परिणाम गलत होता है ,वो मैं देख रहा हूं। हम सिर्फ आंदोलन की बात नहीं सुनेंगे, घर बैठे युवाओं लोगों की भी बात सुनेंगे और उसके अनुरुप निर्णय लगें। अपने देखा होगा कैसे नौजवानों को डराओ, पायलटगन चलाओ, उससे भी काम नहीं चलता तो देश द्रोही बना दो। बाबा साहेब ने जो संविधान दिया है देश में सबको समान अधिकार देता है। देश आजाद हुए 100 साल कुछ वर्ष में हो जायेगें फिर भी समाज में असमानता है, एकता नहीं, गरीब और गरीब होता चला गया , अमीर और अमीर होता चला गया, ये समानता जितनी बढ़ेगी देश और समाज में और तनाव बढ़ेगा। कुछ समूह पूरी ताकत के साथ लगा हुआ है, लेकिन कोई बात नहीं झारखंड सिर्फ झारखंड़ नहीं ये वीरों की भूमि है, ये वो राज्य जहां ,आजादी के सपने से पहले से हमारे पूर्वज संघर्ष करते थे है। 25 साल का ये राज्य अलग अलग तरीके से अपने पैरों पर खड़ा होने की कोशिश कर रहा, नहीं तो पूरा देश इसे चारागाह की तरह देखने का काम किया। इस राज्य को ताकत आते देख, कई लोगों को ये पच नहीं रहा, कभी चेहरा छुपा पर कभी पर्दे के पीछे से गलत संदेश देने, दिग्भ्रमित करने का काम करते हैं। हर समस्या का समाधान संवाद से होता है, लाठी गोली से नहीं होता, लाठी गोली की आवश्यकता सीएमओ पर देश के दुश्मनों के साथ होती है। अपने घर एम लाठी डंडो के साथ किसी समस्या का समाधान नहीं होता, नुकसान होता है मैं भी बूढ़ा नहीं आपकी भावनाएं, आपकी चिंताएं हमारी भी है। आपके साथ पारदर्शिता के साथ न्याय होगा और न्याय होता दिखाने का भी काम होगा। हम जल जंगल जमीन जहां से जीवन की शुरुआत होती है और अंत होता है।हमें गर्व है हम आदिवासी हँ बाइट ...हेमंत सोरेन, सीएम, झारखंड इस मौके पर राज्यपाल संतोष गंगवार ने कहा, प्राकृतिक संसाधनों में संपन्न झारखंड अद्भुत चेतना की भूमि है। जनजातीय समाज ने वर्षों से प्रकृति का संरक्षण किया है। पीएम नरेंद्र मोदी ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को पूरे देश में जनजातीय गौरव दिवस के रुप में मनाने का निर्णय किया। झारखंड की जनसंख्या का 25% आबादी जनजातियों की है, इनकी विशेषता समाज के लिए प्रेरणा है। आंदोलन कर रहे बच्चों के बारे में सीएम ने विस्तार से बताया, बच्चे सीएम की बात पर भरोसा करें, हम बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ नहीं कर सकते। मुख्यमंत्री उसको लेकर लगातार चिंतित है। समस्या का समाधान निकालने का काम सीएम कर रहे हैं। आप सीएम या हम से मिल कर इस समस्या का समाधान करवा सकते हैं। बच्चों से आग्रह है आप जब भी मिलेंगे हर समय हम आपका समर्थन और सहयोग करने का काम करेगें बाइट ...संतोष गंगवार, राज्यपाल इस मौके पर वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कहा, आदिवासी समाज, जीवन दर्शन है। देश में 10% आबादी आदिवासी समाज की है फिर भी पिछड़े हैं। यहां के आदिवासी समुदाय की अपनी विशिष्ट सामाजिक व्यवस्था है। जंगलों का संरक्षण इनकी परंपराओं के शामिल है। अब आदावासी भी चाहते हैं समाज के अन्य वर्ग की तरह आगे आएं। हमें आदिवासियों के विकास का खाका खींचना होगा, सामूहिक प्रयास की अवश्यकता है। हेमंत सोरेन की सरकार आदिवासी समाज के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। बाइट ... राधा कृष्ण किशोर, वित्त मंत्री इस मौके पर अनुसूचित जाति एवं जनजाति सचिव कृपानंद झा ने कहा, आज पूरे विश्व में आदिवासी दिवस मनाया जा रहा और इसका मुख्य उद्देश्य आदिवासियों के कला और संस्कृति को संरक्षित करना है। प्रकृति के साथ बेहतर सामंजस्य बनाना है । सीएम के नेतृत्व में राज्य सरकार आदिवासी कल्याण के लिए कई योजनाएं चला रही है। आदिवासियों के स्वास्थ्य को लेकर कल्याण विभाग अलग से योजनाएं चला रही है। बाइट ..कृपानंद झा, सचिव0
0
Report
रामपुर में महिलाओं की नशे विरोधी मुहिम से जागरूकता और स्वच्छता का संदेश फैला
Dhar Chhiling Khola, Himachal Pradesh:वीओ-1: रामपुर नगर परिषद की पार्षद नीतिका गुप्ता ने बताया कि नशे के खिलाफ अभियान को हर वार्ड तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके तहत महिलाओं को एकजुट कर उन्हें नशे के दुष्प्रभावों और इसकी रोकथाम में उनकी भूमिका के प्रति जागरूक किया जा रहा है। डकोल्ड में आयोजित बैठक के बाद महिलाओं ने क्षेत्र में भांग के पौधे उखाड़े और नशे के खिलाफ सामूहिक भागीदारी का संदेश दिया। बाइट – नीतिका गुप्ता, पार्षद, नगर परिषद रामपुर वीओ-2: पूर्व पार्षद कांता नेगी ने कहा कि अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक महिलाओं को साथ जोड़ना है, ताकि चिट्टा और अन्य नशीले पदार्थों के खिलाफ एक व्यापक जनअभियान खड़ा किया जा सके। उन्होंने कहा कि नशे की रोकथाम केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि समाज के हर वर्ग को इसमें अपनी भूमिका निभानी होगी। बाइट – कांता नेगी, पूर्व पार्षद वीओ-3: आशा वर्कर अंजलि ने नशे की रोकथाम के साथ-साथ स्वच्छता का संदेश भी दिया। उन्होंने लोगों को डेंगू से बचाव के उपायों के प्रति जागरूक करते हुए आसपास साफ-सफाई रखने और पानी जमा न होने देने की अपील की। बाइट – अंजलि, आशा वर्कर वीओ-4: वहीं पार्षद उमा बंसल ने कहा कि युवा पीढ़ी का नशे की ओर बढ़ता रुझान चिंता का विषय है। युवाओं को इस जहर से बचाने के लिए समाज को मिलकर ठोस और निरंतर अभियान चलाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सक्रिय भागीदारी इस लड़ाई को और मजबूत बना सकती है। बाइट – उमा बंसल, पार्षद एंकर आउट्रो: रामपुर में महिलाओं की यह पहल नशे के खिलाफ सामाजिक जागरूकता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। अभियान के माध्यम से महिलाओं को न केवल नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जा रहा है, बल्कि स्वच्छता और डेंगू से बचाव का संदेश भी घर-घर तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।0
0
Report
Advertisement
जत शहर के नामांतरण के खिलाफ सर्वपक्षीय मोर्चा, विरोध तेज
Sangli, Maharashtra:सांगलीच्या जत मध्ये जत शहराच्या नामांतरण विरोधात सर्वपक्षीय आंदोलन करण्यात आले आहे. भाजपा आमदार गोपीचंद पडळकरंकडून जत शहराचं नाव बदलून देवभूमी जत करण्याचा प्रस्ताव तयार करण्यात आला आहे. या विरोधात जत मधील सर्व पक्ष नेत्यांकडून याला विरोध करण्यात आला आहे. जत हे ऐतिहासिक नाव असून ते बदलू नये,अशी मागणी करत जत शहरांमध्ये सर्वपक्षीय नेत्यांनी माजी आमदार विलासराव जगताप व माजी आमदार विक्रम सावंत यांच्या नेतृत्वाखाली एकत्रित येते धडक मोर्चा काढण्यात आला. ज्या मध्ये शेकडो जतकर नागरिकांनी देखील हाताला काळया फिती सहभाग घेतला होता,मोर्चा नंतर धरणे आंदोलन करत जत शहराच्या नामांतरणाला विरोध दर्शवला आहे.0
0
Report
गरियाबंद में वाटरफॉल हादसा: युवक गिरकर बेहोश, अस्पताल में इलाज जारी
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद ब्रेकिंग घटारानी वाटरफॉल के ऊपर से गिरा युवक...... बाल बाल बची युवक की जान...... नीचे गिरने से मचा हड़कंप, युवक हुआ बेहोश...... आनन फानन में लोगों ने युवक को नजदीकी फिंगेश्वर सरकारी अस्पताल पहुंचाया जहां युवक का इलाज जारी...... पर्यटक लगातार वॉटरफॉल में लापरवाही की हदें कर रहे है, पार...... जांच में जुटी फिंगेश्वर पुलिस...... सुरक्षा के व्यापक इंतजाम न होने के चलते पर्यटन स्थलों में घट रही इस तरह की घटनाएं......0
0
Report
झांसी वैगन कारखाने ने डिटैचेबल बॉडी से मरम्मत समय घटाकर राजस्व दोगुना करने वाला आविष्कार
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी के वैगन मरम्मत कारखाने ने रेलवे के लिए एक खास तकनीक विकसित की है। अब ओपन माल वैगनों की ऊपरी बॉडी को अलग किया और जोड़ा जा सकेगा। इससे न सिर्फ मरम्मत का समय बचेगा, बल्कि रेलवे की कमाई भी दोगुनी होगी। वैगन मरम्मत कारखाने के इंजीनियरों ने ओपन माल वैगनों के लिए एक (वियोज्य) यानी डिटेचेबल ऊपरी बॉडी विकसित की है। इसे विशेष लॉकिंग और गाइडिंग तंत्र की मदद से वैगन के अंडरफ्रेम से अलग किया जा सकता है और जरूरत पड़ने पर फिर से आसानी से जोड़ा जा सकता है। इस नवाचार से वैगनों की मरम्मत के लिए डिटेंशन का समय काफी कम हो जाएगा।0
0
Report
Advertisement
