271003
Gonda: ट्रैक्टर की बिजली पोल से टक्कर, बड़ा हादसा टला
Gonda, Uttar Pradesh:थाना क्षेत्र कटरा बाजार के निदूरा के जोगिन पुरवा निवासी का ट्रैक्टर छतई पुरवा के पास अनियंत्रित होकर विद्युत पोल से टकरा गया जिससे पोल टूट गया और उस पर रखा ट्रांसफार्मर लटक गया। ट्रैक्टर के पीछे मिक्सर मशीन जुड़ी थी जिसमें आधा दर्जन से अधिक मजदूर सवार थे। घटना के समय बिजली की लाइन चालू नहीं थी जिससे बड़ा हादसा टल गया। अवर अभियंता अजय प्रताप सिंह ने बताया कि जल्द ही बिजली की लाइन चालू कर दी जाएगी ताकि लोगों को आपूर्ति मिल सके।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Amer में विशाल तिरंगा रैली से देशभक्ति जोश, पूनिया ने हर घर तिरंगा आह्वान
Jaipur, Rajasthan:आमेर/जयपुर दामोदर प्रसाद आमेर/जयपुर आज आमेर में देशभक्ति के रंग में रंगा माहौल देखने को मिला, जहां विशाल तिरंगा रैली का आयोजन किया गया, रैली में बच्चों, महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर देश के प्रति अपने सम्मान और समर्पण का संदेश दिया, राज्यसभा सांसद डॉ सतीश पूनिया ने मुख्य अतिथि के रूप में कुंडा तिराहे से तिरंगा रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, रैली कुंडा तिराहे से शुरू होकर आमेर के गांधी चौक तक पहुंची, इस दौरान हाथों में तिरंगा लिए बड़ी संख्या में लोग देशभक्ति के नारों के साथ आगे बढ़ते नजर आए, इस अवसर पर सतीश पूनिया ने कहा कि 13 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर पर तिरंगा लहराया जाएगा, उन्होंने कहा कि आमेर की पवित्र धरती से तिरंगा अभियान की शुरुआत हुई है और यह अभियान देशभर में उत्साह के साथ चलाया जा रहा है, उन्होंने बताया कि कल ग्रामीण क्षेत्र में बाइक रैली का आयोजन किया जाएगा, उन्होंने कहा कि तिरंगा केवल एक झंडा नहीं, बल्कि देश की आन, बान और शान का प्रतीक है, आमेर से उठी यह देशभक्ति की आवाज पूरे देश तक पहुंचाने का संकल्प है, सतीश पूनिया ने तिरंगा रैली में बड़ी संख्या में शामिल होने वाले आमेर क्षेत्र के बच्चों, युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों और आमजन का आभार जताते हुए कहा कि सभी ने रैली में पहुंचकर देश का मान बढ़ाया है, विशाल तिरंगा रैली के दौरान पूरा आमेर क्षेत्र देशभक्ति के रंग में नजर आया और भारत माता की जय तथा वंदे मातरम् के जयघोष से वातावरण गूंज उठा बाइट - डॉ सतीश पूनिया,राज्य सभा सांसद बाइट -अविनाश सैनी, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष बाइट -विश्वास सैनी, जिला अध्यक्ष भारतीय श्रमिक कामगार कर्मचारी महासंघ0
0
Report
राजस्थान ने अक्षय ऊर्जा में 50 गीगावॉट पार कर दूसरा राज्य बना
Jaipur, Rajasthan:राजस्थान ने अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में एक और बड़ा मुकाम हासिल किया है। प्रदेश की कुल स्थापित अक्षय ऊर्जा क्षमता 50 हजार मेगावाट के पार पहुंच गई है। इसी के साथ राजस्थान गुजरात के बाद देश का दूसरा राज्य बन गया है, जिसने 50 गीगावॉट अक्षय ऊर्जा क्षमता का आंकड़ा छुआ है। वहीं विद्युत भवन में ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर की मौजूदगी में एफआरटी सेवा प्रदाता कंपनी और एसबीआई के बीच एमओयू हुआ। इसके तहत प्रदेश के करीब 5 हजार एफआरटी कार्मिकों को 30 लाख रुपये तक का दुर्घटना बीमा कवर मिलेगा, जबकि स्थायी दिव्यांगता की स्थिति में 15 लाख रुपये तक का क्लेम मिल सकेगा। इसी कार्यक्रम में विकेन्द्रित अक्षय ऊर्जा प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग टूल भी लॉन्च किया गया। पोर्टल के जरिए पीएम कुसुम, पीएम सूर्यघर और रूफटट सोलर जैसी योजनाओं की मॉनिटरिंग एक ही प्लेटफॉर्म से की सकेगी। ऊर्जा सचिव आरती डोगरा समेत विभागीय अधिकारी मौजूद रहे.0
0
Report
पुष्कर भाजपा मंडल की तिरंगा रैली ने राष्ट्रभक्ति और एकता का संदेश दिया
Ajmer, Rajasthan:भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रव्यापी तिरंगा अभियान के तहत गुरुवार को पुष्कर भाजपा मंडल की ओर से तिरंगा वाहन रैली निकाली गई...रैली की शुरुआत रामधाम तिराहे से हुई..रैली में भाजपा कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लेकर दोपहिया वाहनों से मुख्य बाजार सहित प्रमुख मार्गों से गुजरे.. रैली अंबेडकर सर्किल पहुंची, जहां कार्यकर्ताओं ने संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया इसके साथ ही कार्यक्रम का समापन हुआ...रैली में पूर्व सभापति कमल पाठक,भाजपा मंडल अध्यक्ष भुवनेश पाठक महामंत्री राजेंद्र बाकोलिया सहित अनेक कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों ने उत्साह के साथ भाग लिया...रैली में शामिल कार्यकर्ताओं ने देश भक्ति और एकता का संदेश दिया..0
0
Report
Advertisement
झारखंड के हितों के लिए खनन बिल पर मोदी सरकार से पुनर्विचार की मांग
Noida, Uttar Pradesh:माननीय प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी को पत्र लिखकर Mines and Minerals (Development and Regulation) Amendment Bill, 2026 पर पुनर्विचार हेतु आग्रह किया। प्रस्तावित प्रावधान झारखंड जैसे खनिज-समृद्ध राज्यों के संवैधानिक अधिकारों, राजस्व, विकास और संघीय ढांचे पर गंभीर प्रभाव डाल सकते हैं। झारखंड के संवैधानिक एवं वित्तीय अधिकारों और राज्य की जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए मैं विनम्र अनुरोध करता हूं कि केंद्र सरकार इन प्रावधानों पर पुनर्विचार करने की कृपा करें।0
0
Report
जालौन में फर्जी क्लीनिक पर स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी,
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में फर्जी क्लीनिक पर स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी, फर्जी क्लीनिक की शिकायत पर एसीएमओ ने टीम के साथ मारा छापा, कार्रवाई के दौरान डॉक्टर पूनम के क्लीनिक से भागने की बात आई सामने, अधिकारियों को देख डॉक्टर पर क्लीनिक छोड़कर भागने का आरोप, मौके पर जांच के बाद एसीएमओ ने फर्जी क्लीनिक को किया सील, स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई से फर्जी क्लीनिक संचालकों में मचा हड़कंप, नगर में संचालित अन्य संदिग्ध क्लीनिकों पर भी कार्रवाई की तैयारी, एसीएमओ ने कई क्लीनिकों पर छापेमारी कर दस्तावेजों की जांच की, जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र में नदीगांव रोड पर की गई कार्रवाई। बाइट:- डॉ. अरविंद भूषण--ACMO जालौन0
0
Report
भूमि विवाद को लेकर घर में घुसने का आरोप, पीड़ित ने एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार
Baheri, Uttar Pradesh:बहेड़ी। तहसील क्षेत्र के ग्राम कुलुआ डांडा निवासी जयपाल पुत्र स्वर्गीय बुद्धसेन ने भूमि विवाद को लेकर अपने चचेरे भाई व सगे भाई पर परेशान करने, अवैध कब्जे का प्रयास करने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली को शिकायती पत्र देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है। जयपाल के अनुसार गांव में उसकी भूमि पर चकबंदी प्रक्रिया चल रही है। भूमि के सीमांकन को लेकर उसने कई बार चकबंदी कार्यालय में प्रार्थना पत्र दिए, लेकिन आरोप है कि विपक्षी जितेन्द्र पुत्र कन्हई लाल और सूरज पाल पुत्र बुद्धसेन कथित रूप से कर्मचारियों से सांठगांठ कर सीमांकन नहीं होने दे रहे हैं। पीड़ित का आरोप है कि पूर्व में भी उसे चकबंदी कार्यालय में घेरकर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी गई। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि विपक्षी कई बार कथित रूप से अवैध हथियार लेकर उसके घर में घुसे और उसे तथा उसकी पुत्रियों को जान से मारने की धमकी दी। इस संबंध में उसने 16 मई 2026 को भी शिकायत किए जाने की बात कही है। जयपाल के मुताबिक 4 अगस्त 2026 की सुबह करीब पांच बजे जितेन्द्र और देवेन्द्र पुत्रगण कन्हई लाल उसके घर पहुंचे और दरवाजा तोड़ दिया। आरोप है कि इस दौरान उसकी पुत्री तनु गंगवार के साथ गाली-गलौज भी की गई। पीड़ित ने घटना की वीडियो रिकॉर्डिंग मौजूद होने का दावा किया है। पीड़ित ने एसएसपी से मामले की जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित कराने की मांग की है।0
0
Report
Advertisement
रघुवर दास ने हेमंत सोरेन पर सवाल, केंद्र-राज्य विवाद से झारखंड में घमासान
Noida, Uttar Pradesh:रांची पूर्व सीएम रघुबर दास ने सोशल मीडिया x पर किया पोस्ट ... झारखंड के खनिज विशेष कर कोयला, बालू, पत्थर सिंडिकेट बनाकर लूटने वाले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन संसद के दोनों सदनों से पारित होने के बाद केंद्र सरकार को धमकी दे रहे हैं। हर झारखंडी मुख्यमंत्री के चाल-चरित्र, कथनी -करनी को जान और समझ चुका है। आंदोलन से उपजी झारखंड मुक्ति मोर्चा के मुख्यमंत्री जायज मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों पर लाठियां चलवा रहे हैं। सीएम आवास की सुरक्षा को अभेद किले के रूप में तब्दील कर रहे हैं। सोने की चम्मच लेकर पैदा हुए हेमंत सोरेन जी को दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी के बलिदान और संघर्ष के कारण विरासत में मुख्यमंत्री की कुर्सी मिली। उन्होंने न कभी आंदोलन किया है, ना कभी संघर्ष किया है। केंद्र सरकार को धमकी देने वाले मुख्यमंत्री समय निकालकर संविधान पढ़ें। हमारा देश संघीय गणराज्य है। इसमें केंद्र और राज्य की शक्तियों को स्पष्ट रूप से परिभाषित किया गया है। इसमें टकराव होने से अराजक स्थिति पैदा होती है। इसी प्रकार के रवैया के कारण बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी जी को जनता ने नकार दिया। मुख्यमंत्री जी झारखंड की जनता को गुमराह करना बंद करें। नियमों का पालन करें और इस तरह के अनर्गल बयान देखकर अराजक स्थिति फैलाने की चेष्टा ना करें0
0
Report
झारखंड के खनन-आदिवासी हितों के लिए राष्ट्रपति से संशोधन विधेयक पर विचार की अपील
Noida, Uttar Pradesh:देश की माननीय राष्ट्रपति आदरणीय श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी को पत्र लिखकर खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 को लेकर झारखंड और झारखंडवासियों की गंभीर चिंताओं से अवगत कराया है। यह संशोधन केवल राजस्व का विषय नहीं, बल्कि राज्यों की विधायी एवं वित्तीय स्वायत्तता, संघीय ढांचे, आदिवासी समुदायों और खनन प्रभावित क्षेत्रों के अधिकारों से जुड़ा प्रश्न है। माननीय राष्ट्रपति महोदया जी से विनम्र अनुरोध है कि विधेयक के संवैधानिक, संघीय, वित्तीय एवं सामाजिक प्रभावों पर गंभीरता से विचार करते हुए संविधान के अंतर्गत उपलब्ध सभी विकल्पों पर उचित विचार करने की कृपा करें, ताकि खनिज उत्पादक राज्यों, आदिवासी समाज और खनन प्रभावित क्षेत्रों के हितों को न्यायसंगत महत्व मिल सके।0
0
Report
शाहजहांपुर में कांवड़ियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 27 घायल
Piprola Ahmedpur, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर के थाना कांट क्षेत्र में फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे पर जरावन गांव के पास कांवड़ियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक पलट गई। हादसे में ट्रॉली में सवार दो दर्जन से अधिक कांवड़िए घायल हो गए। इनमें कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे अधिकारियों और पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां 27 कांवड़ियों को भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि कांवड़िए जलभर कर गोला गोकर्णनाथ जा रहे थे। इसी दौरान सड़क पर अचानक गाय आने से ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक कांवड़िया गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि कई अन्य को गंभीर चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर ट्राली के सामने अचानक आए आगमन की वजह से यह हादसा हुआ है घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई आनन फानन में सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.0
0
Report
Advertisement
पीलीभीत में आशा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन: वेतन वृद्धि और राज्य कर्मचारी दर्जा की मांग
Pilibhit, Uttar Pradesh:पीलीभीत में आशा कार्यकर्ताओं ने आज कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर वेतन वृद्धि और राज्य कर्मचारी का दर्जा देने की मांग की। उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला मुख्यालय पर एसडीएम को सौंपा। आशा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि 6 फरवरी 2026 को स्वास्थ्य मंत्री से हुए 13 सूत्रीय समझौते को अभी तक लागू नहीं किया गया। मुख्य मांगों में आधारभूत भुगतान 10 हजार बढ़ाने, वर्षों से बकाया प्रोत्साहन राशि का भुगतान, मातृत्व अवकाश, जीवन व स्वास्थ्य बीमा बढ़ाने और विभिन्न अभियानों की लंबित राशियों का तुरंत निपटारा शामिल है। आशा यूनियन ने फौरन समाधान की मांग की है।0
0
Report
शिवपाल के बयान पर ब्रजलाल का हमला: संभल दंगों के मुकदमे वापस
Noida, Uttar Pradesh:शिवपाल यादव के बयान पर बीजेपी सांसद बृजलाल का तीखा हमला बृजलाल का दावा- सत्ता में आए तो संभल हिंसा के मुकदमे वापस लेने की बात कर रहे शिवपाल बृजलाल का आरोप- सजायाफ्ता आजम खान को जेल से निकालकर गृह मंत्री बनाने की बात कही गई बृजलाल बोले- सपा की राजनीति में कानून से ऊपर व्यक्तिगत और पार्टी हित 1978 के संभल दंगों का जिक्र कर बृजलाल ने सपा पर साधा निशाना बृजलाल का आरोप- मुलायम सरकार ने 1993 में संभल दंगा मामलों के मुकदमे वापस लिए बृजलाल का दावा- 1978 के संभल दंगे में 184 हिंदुओं की हत्या हुई थी 2024 की संभल हिंसा के मुकदमों को लेकर भी बृजलाल ने सपा पर निशाना साधा बृजलाल का आरोप- सपा सरकारों पर तुष्टिकरण की राजनीति के आरोप लगते रहे हैं अखिलेश सरकार के दौरान मुकदमे वापस लेने के फैसलों पर बृजलाल ने उठाए सवाल बृजलाल का दावा- अखिलेश सरकार ने आतंकवाद से जुड़े 14 मामलों की चार्जशीट वापस लेने की कोशिश की बृजलाल बोले- कोर्ट ने मुकदमे वापस लेने की अनुमति नहीं दी सपा पर बृजलाल का हमला- कानून के राज से समझौता करने का लगाया आरोप बृजलाल ने कहा- तुष्टिकरण के लिए सपा किसी भी सीमा तक जा सकती है0
0
Report
पटना में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर प्रस्ताव के साथ भूमि पुनर्विकास की योजना
Noida, Uttar Pradesh:पटना में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर का प्रस्ताव लोकसेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में पटना के समग्र एवं सुनियोजित विकास को लेकर समीक्षा बैठक की। पटना में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के निर्माण का प्रस्ताव सामने आया है। साथ ही विभिन्न सरकारी भूमि खंडों के पुनर्विकास की योजनाओं पर भी चर्चा हुई। आधुनिक तकनीक, पर्यावरणीय मानकों और ‘जीरो वेस्ट मॉडल’ को अपनाते हुए पटना को आधुनिक एवं विकसित शहर के रूप में नई गति देने की दिशा में कार्य किया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
BHU परिसर में कुत्ते के हमले से बच्चा गंभीर, CCTV जांच की मांग
Varanasi, Uttar Pradesh:• वाराणसी के BHU परिसर में कुत्ते ने मासूम बच्चे पर किया जानलेवा हमला। • मॉर्निंग वॉक पर अपने पिता के साथ निकले बच्चे को कुत्ते ने दौड़ा-दौड़ाकर बुरी तरह काटा। • हिंसक कुत्ते ने बच्चे के सिर और चेहरे को बुरी तरह नोच डाला। • गंभीर रूप से घायल बच्चे की स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों को 50 टांके लगाने पड़े। • घटना के बाद खून से लथपथ पड़े बच्चे को राहगीर ने बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। • घटना के काफी वक्त बाद घायल बच्चे के पिता को मिली जानकारी。 • घायल बच्चे के पिता का नाम प्रेमा राम चौधरी है जो IMS में सीनियर नर्सिंग आफिसर हैं। • पिता ने हिंदी विभाग के सरधा सिंह के पालतू कुत्ते पर काटने का लगाया आरोप। • बच्चे के पिता ने BHU के कुलपति को दी है लिखित शिकायत CCTV के आधार पर उच्च स्तरीय जांच की मांग। • घटना के बाद से BHU रेजिडेंशियल परिसर में रहने वाले कर्मचारियों, डॉक्टरों और छात्रों में भारी आक्रोश और खौफ का माहौल。0
0
Report
कांदिवली पूर्व में दूध मिलावट: अमूल-गोकुळ दूध से 74 लीटर पकड़ा गया
Mumbai, Maharashtra:मुंबईच्या कांदिवली पूर्व परिसरात नामांकित कंपनीच्या दुधात भेसळ करून त्याची विक्री करणाऱ्या एका इसमाला समतानगर पोलिसांनी रंगेहात अटक केली आहे. या कारवाईमुळे परिसरात भेसळयुक्त दूध विक्रीचा प्रकार उघडकीस आला आहे. समतानगर पोलीस ठाण्याच्या हद्दीत दामुनगर परिसरात एका व्यक्तीच्या राहत्या घरात नामांकित कंपन्यांच्या दुधात भेसळ केली जात असल्याची माहिती पोलिसांना मिळाली होती. त्यानुसार १२ ऑगस्ट रोजी पहाटे सुमारे ५ वाजून ५० मिनिटांनी गुन्हे प्रकटीकरण पथकाने संबंधित घरावर छापा टाकला. यावेळी ईरन्ना लिंगव्या गोपनाबोनई हा अमूल आणि गोकुळ कंपनीच्या एक लिटर आणि अर्धा लिटरच्या दूध पॅकेटमध्ये अशुद्ध पाण्याची भेसळ करताना पोलिसांना रंगेहात आढळून आला. छाप्यात पोलिसांनी अमूल आणि गोकुळ कंपनीचे तब्बल ७४ लिटर भेसळयुक्त दूध जप्त केले. तसेच दूध भेसळ करण्यासाठी वापरले जाणारे साहित्य आणि या कंपन्यांच्या नावाच्या बनावट रिकाम्या पिशव्याही पोलिसांच्या हाती लागल्या आहेत. याप्रकरणी समतानगर पोलीस ठाण्यात विविध कलमांनुसार गुन्हा दाखल करण्यात आला असून आरोपीला अटक करण्यात आली आहे. वरिष्ठ पोलीस अधिकाऱ्यांच्या मार्गदर्शनाखाली पोलिसांनी ही कारवाई केली असून, पुढील तपास सुरू आहे.0
0
Report
आजादी की पूर्व संध्या पर गरीब किसान राशन नहीं मिलने पर सड़क जाम
Panna, Madhya Pradesh:आजादी की पूर्व संध्या में गरीब किसान सड़क पर जाम लगाने मजबूर 3 महीनों से राशन नहीं मिला, शिकायत के बाद अधिकारियों ने भी नहीं सुना। फिंगर लगवाने के बाद राशन और पर्ची नहीं देने का आरोप, पीओएस मशीन की पर्ची भी नहीं मिलने की शिकायत। ग्रामीणों के मुताबिक सीएम हेल्पलाइन और संबंधित अधिकारियों से शिकायत के बाद भी राहत नहीं मिली; अंततः ग्रामीणों ने रैपुरा-पन्ना मार्ग पर चक्का जाम कर जिम्मेदार व्यवस्था के खिलाफ अपना आक्रोश जताया। प्रशासन के हाथ पांव फूले और मौके पर तहसीलदार और पुलिस बल भेजा गया; अधिकारियों ने राहत मिलने का भरोसा दिलाया, जिसके बाद चक्का जाम समाप्त हुआ। ग्रामीणों का कहना है कि गरीब अपने हिस्से राशन के लिए सड़क पर बैठने को मजबूर हो जाएं, तो जिम्मेदारों की जवाबदेही कब तय होगी? राशन दुकान की निष्पक्ष जांच और दोषी पाए जाने वालों पर कार्रवाई की मांग की गई।0
0
Report
Advertisement
