icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
271202
NAGESHWER NATH SINGHNAGESHWER NATH SINGHFollow30 Jan 2025, 07:42 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

झारखंड: स्वास्थ्य मंत्री ने स्वस्थ युवाओं से स्वस्थ झारखंड का संकल्प दोहराया

Ranchi, Jharkhand:आज अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर रांची सदर अस्पताल में “स्वस्थ युवा, स्वस्थ राष्ट्र” थीम पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी मौजूद रहे। इस अवसर पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर के साथ-साथ Intensified IEC Campaign की शुरुआत की गई। अभियान का उद्देश्य युवाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना, एचआईवी की जांच और बचाव को लेकर जागरूकता बढ़ाना तथा लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित करना है। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, रांची के सिविल सर्जन समेत अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर सभी देशवासियों और झारखंडवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आज के दिन ब्लड कैंप का आयोजन किया गया है, ताकि ज्यादा से ज्यादा रक्त संग्रह किया जा सके और जरूरतमंद लोगों की जान बचाई जा सके। उन्होंने कहा कि इसी अभियान के तहत Intensified IEC Campaign की शुरुआत की गई है। यह अभियान सभी जिलों में चलाया जाएगा, जहां लोगों की जांच की जाएगी और एचआईवी से संक्रमित पाए जाने वाले लोगों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि साहिबगंज और सरायकेला जैसे जिलों में पहले बड़ी संख्या में एचआईवी के मामले सामने आते थे, लेकिन अब वहां स्थिति में काफी सुधार हुआ है। उन्होंने कहा कि राज्य के लगभग नौ जिलों में विशेष निगरानी की जरूरत है और इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को लगातार मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया गया है। इरफान अंसारी ने कहा कि उनका लक्ष्य स्वस्थ झारखंड बनाना है। उन्होंने कहा कि एक डॉक्टर के रूप में जब उन्हें राज्य के स्वास्थ्य मंत्री के तौर पर काम करने का अवसर मिला है, तो इसका लाभ झारखंड की जनता को मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पतालों में मरीजों का विश्वास बढ़ा है और लोग बड़ी संख्या में इलाज के लिए अस्पताल पहुंच रहे हैं। उन्होंने बताया कि वह स्वयं सदर अस्पताल में सुबह करीब 8 से 9 बजे तक बैठकर डॉक्टरों और सिविल सर्जन से मरीजों की संख्या और इलाज की स्थिति की जानकारी लेते हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि आने वाले दिनों में राज्य के सभी जिलों में मेडिकल कॉलेज स्थापित करने की दिशा में काम किया जाएगा। इसके अलावा RIMS-2 की स्थापना, लगभग 45 ट्रॉमा सेंटर, जिलों में MRआई जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने की योजना पर भी काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जल्द ही राज्य के सभी अस्पतालों की मॉनिटरिंग एक जगह से की जाएगी। किस अस्पताल में कितने डॉक्टर हैं, कितने मरीज आ रहे हैं और इलाज की स्थिति क्या है, इसकी जानकारी एक ही जगह से ली जा सकेगी और जरूरत के अनुसार तत्काल निर्देश दिए जाएंगे। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि आने वाले दिनों में स्वास्थ्य सेवाओं में AI टेक्नोलॉजी, रोबोटिक टेक्नोलॉजी और टेलीमेडिसिन को शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मोबाइल के माध्यम से भी लोगों को डॉक्टरों से परामर्श और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में काम किया जा रहा है। राज्यों में रक्त की कमी की समस्या पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत कई लोग लगातार रक्तदान करते हैं, लेकिन अस्पतालों में जरूरत के मुताबिक रक्त उपलब्ध कराने के लिए और बड़े स्तर पर प्रयास करना चाहिए। उन्होंने चाईबासा में हुई घटना का जिक्र करते हुए कहा कि इस घटना ने उन्हें झकझोर कर रख दिया। उन्होंने कहा कि इसके बाद यह सवाल सामने आया कि राज्य में रक्त की कमी को कैसे दूर किया जाए। झारखंड देश का पहला ऐसा राज्य बनने की दिशा में काम कर रहा है, जहां एक एजेंसी के माध्यम से फोन करने पर जरूरतमंद व्यक्ति को रक्त उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था सभी जिलों में लागू की जाएगी। एजेंसी अपना सेटअप तैयार करेगी और रक्त की उपलब्धता एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक रक्त पहुंचाने की व्यवस्था करेगी। सरकारी अस्पताल, निजी अस्पताल या आम जनता—किसी को भी रक्त की जरूरत होने पर 15 मिनट के भीतर ब्लड उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है। स्वास्थ्य मंत्री ने इसे राज्य की जनता के लिए एक बड़ा तोहफा बताते हुए कहा कि सरकार का लक्ष्य झारखंड को एक स्वस्थ और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं वाला राज्य बनाना है।
0
0
Report

नालंदा मॉडल अस्पताल: 41 डॉक्टरों का वेतन बायोमैट्रिक अटेंडेंस न बनाने पर रोका

Patna, Bihar:बिहार के नालंदा के मॉडल अस्पताल के डॉक्टरों ने अपना बायोमैट्रिक अटेंडेंस नहीं बनाया तो DM ने डाक्टरों के वेतन पर रोक लगा दिया। अब अस्पताल के 41 डॉक्टरों का वेतन रुका है जबकि 1 डाक्टर जो उपाधीक्षक हैं और नियमित बायोमैट्रिक अटेंडेंस बनाते रहे हैं उनका वेतन रिलीज किया गया है। 41 डॉक्टर का वेतन रोके जाने से डॉक्टर नाराज हैं। अस्पताल में 42 तैनात डॉक्टरों में से 41 ही वेतन रोके गए हैं। अस्पताल में एक कमरे में 5 बायोमैट्रिक मशीनें हैं और मेडिकल स्टाफ के लिए अलग-अलग डिवाइस लगे हैं। डॉक्टर उपलब्ध नहीं होने के कारण रोस्टर के हिसाब से समय सही नहीं होता। Deputy Superintendent Dr Rajiv Ranjan नियमित अटेंडेंस बनाते हैं पर शेष डॉक्टर बायोमैट्रिक नहीं लगाते। DM ने कहा है कि बायोमैट्रिक अटेंडेंस सरकार की हिदायत है, पर मरीज बढ़ने के कारण रोस्टर से टाइमिंग प्रभावित होती है। अस्पताल पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का ड्रीम प्रोजेक्ट रहा है और यहां ICU आदि सुविधाएं हैं, पर डॉक्टरों की नाराजगी रोकथाम के मुद्दे के रूप में दिख रही है। जिला प्रशासन ने इस मुद्दे पर IMA व BHASA जैसे संगठनों के सामने भी चर्चा शुरू की है और सरकार सख्त है।
0
0
Report

डल झील पर शिकारा तिरंगा रैली से जम्मू-कश्मीर में देशभक्ति की लहर

Chaka, बीजेपी ने डल झील पर अनोखी 'शिकारा तिरंगा रैली' निकाली; 'हिंदुस्तान ज़िंदाबाद' के नारे लगाए और पूरे जोश के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया। भारतीय जनता पार्टी की श्रीनगर इकाई ने बुधवार को दुनिया भर में मशहूर डल झील पर एक अनोखी 'शिकारा तिरंगा रैली' आयोजित की, जिससे झील का शांत पानी राष्ट्रीय रंगों से सराबोर हो गया। दर्जनों पारंपरिक शिकारे, जिनके आगे तिरंगा लगा था, झील में एक लंबी और व्यवस्थित कतार में आगे बढ़े। पहाड़ों और शांत पानी की पृष्ठभूमि में लहराते झंडों का नज़ारा बेहद आकर्षक और भावनात्मक था; आयोजकों ने इसे देश में कहीं और आयोजित ऐसी रैलियों के मुकाबले अनोखा बताया। शिकारों पर सवार बीजेपी कार्यकर्ताओं ने 'हिंदुस्तान ज़िंदाबाद' के नारे लगाए और पूरे जोश के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया। रैली में शामिल लोगों ने तिरंगे को गर्व का प्रतीक बताया और कहा कि वे इसके लिए कोई भी कुर्बानि देने को तैयार हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं ने यह भी कहा कि क Kashmir ने अब पूरे दिल से राष्ट्रीय ध्वज को अपना लिया है। यह कार्यक्रम स्वतंत्रता दिवस से पहले चल रहे 'तिरंगा अभियान' का हिस्सा था। बीजेपी की श्रीनगर इकाई ने डल झील पर ही रैली आयोजित करने के प्रतीकात्मक महत्व पर ज़ोर दिया।
0
0
Report
Advertisement

CBN ने भदेसर में 451 किलो डोडा-चूरा पकड़ा; ड्राइवर गिरफ्तार

Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले के भदेसर में केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो यानी CBN राजस्थान यूनिट ने मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। भदेसर-पोटला कलां से पोटला खुर्द मार्ग पर गुजरात नंबर की एक स्कॉर्पियो को रोककर तलाशी ली गई। CBN टीम के अनुसार वाहन से 20 बैगों में भरा कुल 451 किलो 400 ग्राम अवैध डोडा-चूरा बरामद हुआ। कार्रवाई के दौरान चालक ने वाहन रोकने के बजाय CBN के सरकारी वाहन को टक्कर मार दी और अंधेरे का फायदा उठाकर भागने का प्रयास किया, लेकिन अधिकारियों ने उसे पकड़ लिया। सुरक्षा कारणों से वाहन को CBN कार्यालय लाकर तलाशी ली गई। NDPS Act के तहत डोडा-चूरा और स्कॉर्पियो जब्त कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है।
0
0
Report
Advertisement

जोशियाड़ा में जलभराव से लोग धरना, जिला प्रशासन से समाधान की मांग

barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:जल भराव की समस्या को लेकर जोशीयाडा क्षेत्र के लोगों जिला कलक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन. उत्तरकाशी नगर पालिका वार्ड 9 जोशियाडा क्षेत्र में बरसात के समय भारी मात्रा में जल भराव हो जाता है और लोग के घरों में पानी का रिसाव होता है जल भराव की समस्या को लेकर जोशियाड़ा नगर पालिका वार्ड नंबर 9 के महिलाओं एवं क्षेत्र के लोगों ने जिला कलेक्ट्रेट में आकर जिलाधिकारी कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया और जिला प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाए. लोगों का कहना है कि हमारे जोशियाडा वार्ड नंबर 9 भारी मात्रा में जल भराव होता है जिससे हमारे घर में पानी घुस जाता है यहां तक कि स्कूली बच्चे भी स्कूल नहीं जा पाते हैं लोगों का चलना मुश्किल होता है लंबे समय से हम शासन प्रशासन से समस्या के समाधान के लिए मांग कर रहे हैं लेकिन हमारी कोई सुनवाई नहीं हो रही है अगर जल्द हमारी समस्या पर कोई कार्यवाही नहीं हुई तो हम लोग उग्र आंदोलन करेंगे।
0
0
Report

हसनपुर के रुखालू गांव की बदहाल सड़क वायरल, महिला DM तक पहुँचाने की मांग

Amroha, Uttar Pradesh:हसनपुर विधानसभा क्षेत्र के रुखालू गांव का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक महिला कीचड़ और गंदे पानी के बीच खड़ी होकर गांव की बदहाल सड़क की स्थिति बता रही है। महिला ने खुद वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। उसका कहना है कि इस रास्ते से स्कूली बच्चों के साथ ग्रामीणों को रोज गुजरना पड़ता है, लेकिन लंबे समय से सड़क की हालत खराब है। वीडियो में महिला कहती सुनाई दे रही है कि जब तक सड़क नहीं बनेगी, वह वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालती रहेगी। उसने कहा कि बच्चे स्कूल जाने के लिए निकलते हैं, लेकिन आगे रास्ता खराब होने के कारण परेशानी होती है। महिला ने वीडियो जिलाधिकारी तक पहुँचाने की अपील भी की। वायरल वीडियो के बाद क्षेत्र में सड़क की बदहाली को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
0
0
Report

CBN ने मंदसौर से जोधपुर ले जा रहे 451 किलो डोडा चूरा पकड़ा

Kota, Rajasthan:कोटा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई की है। 10 अगस्त को मंदेसर-पोटला कलां से पोटला खुर्द मार्ग पर एक संदिग्ध स्कॉर्पियो को रोककर तलाशी ली गई। वाहन से 20 बोरों में भरा 451 किलो 400 ग्राम अवैध डोडा चूरा बरामद हुआ। सीबीएन के अनुसार गुजरात नंबर की स्कॉर्पियो के जरिए मंदसौर क्षेत्र से डोडा चूरा जोधपुर ले जाया जा रहा था। अधिकारियों ने वाहन रोकने का प्रयास किया तो चालक ने सीबीएन के सरकारी वाहन को टक्कर मारकर भागने की कोशिश की। पीछा कर आरोपी को पकड़ लिया गया। मामले की जांच जारी हैं।
0
0
Report
Advertisement

2.12 करोड़ के पंचायत भवन में घटिया सामग्री, पिलरों में दरार, जांच की मांग

Karauli, Rajasthan:पंचायत समिति श्रीमहावीरजी के नए कार्यालय भवन निर्माण में घटिया निर्माण सामग्री के उपयोग के आरोप सामने आने से निर्माण कार्य विवादों में आ गया है। भवन के कुछ पिलरों में दरारें दिखाई देने और निम्न गुणवत्ता की ईंटों के इस्तेमाल का मामला सामने आने के बाद ग्रामीणों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठाए हैं। लोगों का कहना है कि करोड़ों रुपये की लागत से बनने वाले सरकारी भवन में यदि निर्माण के दौरान ही मानकों की अनदेखी होगी तो भविष्य में इसकी मजबूती और सुरक्षा पर भी असर पड़ सकता है। ग्रामीणों ने कहा कि धुली हुई डस्ट की जगह मिट्टी की रेत का उपयोग किया जा रहा है, घटिया क्वालिटी की ईंट और सीमेंट का भी इस्तेमाल हो रहा है। उन्होंने बताया कि कई बार शिकायत करने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे। उनका आरोप है कि निर्माण में मानक सामग्री का उपयोग नहीं किया जा रहा है जिससे पिलरों में दरारें दिख रही हैं। ग्रामीणों ने पूरे निर्माण कार्य की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष तकनीकी जांच कराने के साथ दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मामले की जानकारी मिलने पर पंचायत समिति के विकास अधिकारी ज्ञानसिंह ने निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि घटिया गुणवत्ता की ईंटों को हटाने के लिए संवेदक को नोटिस जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य की तकनीकी जांच भी कराई जाएगी और रिपोर्ट में यदि किसी प्रकार की अनियमितता सामने आती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। यह भवन करीब 2.12 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया जा रहा है और भविष्य में पंचायत समिति का नया प्रशासनिक कार्यालय बनेगा। ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर को पत्र भेजकर निर्माणधीन भवन की गुणवत्ता की जांच कराने, दोषी संवेदक व अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही क्वालिटी का ध्यान रखने के लिए संवेदक को निर्देश देने की भी मांग की है.
0
0
Report

हर घर तिरंगा: डूंगरपुर में दो दिवसीय प्रदर्शनी का शुभारम्भ

Dungarpur, Rajasthan:जिला डूंगरपुर विधानसभा डूंगरपुर अखिलेश शर्मा लोकेशन डूंगरपुर हेडलाइन- हर घर तिरंगा अभियान, श्यामा प्रसाद मुखर्जी होल में दो दिवसीय प्रदर्शनी का हुआ शुभारम्भ एंकर इंट्रो- डूंगरपुर जिले में जिला प्रशासन की ओर से हर घर तिरंगा अभियान के तहत शहर के लक्ष्मण मैदान स्थित श्यामा प्रसाद मुखर्जी होल में दो दिवसीय प्रदर्शनी का आगाज हुआ | जिला कलेक्टर देशल दान व भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री बंशीलाल कटारा ने प्रदर्शनी का उद्घाटन करते हुए प्रदर्शनी का अवलोकन किया | बॉडी- आजादी के पावन पर्व के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे ''हर घर तिरंगा'' अभियान को लेकर डूंगरपुर जिले में राष्ट्रभक्ति का खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। आमजन में देशभक्ति की भावना को और अधिक प्रगाढ़ करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा लक्ष्मण मैदान के श्यामा प्रसाद मुखर्जी हॉल में इस दो दिवसीय विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। उद्घाटन अवसर पर जिला कलेक्टर देशल दान और भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री बंशीलाल कटारा ने प्रदर्शनी में प्रदर्शित चित्रों और संदेशों का अवलोकन किया। इस प्रदर्शनी के माध्यम से राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के गौरवशाली इतिहास, स्वतंत्रता संग्राम और राष्ट्र के प्रति समर्पण के भाव को आकर्षक रूप से दर्शाया गया है, ताकि युवा पीढ़ी और आम नागरिक इससे प्रेरणा ले सकें। इस मौके पर जिला कलेक्टर ने अभियान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए डूंगरपुर जिले के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे राष्ट्र प्रेम के इस महाभियान में बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी निभाएं। उन्होंने जिलेवासियों से आह्वान किया कि वे अपने घरों, प्रतिष्ठानों और संस्थानों पर पूरे सम्मान के साथ तिरंगा फहराएं और देश की एकता व अखंडता का संदेश दें। बाईट- बंशीलाल कटारा प्रदेश मंत्री भाजपा किसान मोर्चा अखिलेश शर्मा जी मीडिया डूंगरपुर
0
0
Report

हर घर तिरंगा के संकल्प से जांगलू में देशभक्ति की गूंज

Bikaner, Rajasthan:हर घर तिरंगा अभियान के तहत जांगलू में गूंजा देशभक्ति का संदेश भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष से गूंजा गांव बच्चों, ग्रामीणों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने लिया हर घर तिरंगा फहराने का संकल्प तिरंगा यात्रा की तैयारियां भी तेज तिरंगा सिर्फ एक झंडा नहीं… ये देश की आन, बान और शान है और इसी सम्मान का संदेश अब बीकानेर के गांव-गांव तक पहुंच रहा है स्वतंत्रता दिवस से पहले जांगलू में हर घर तिरंगा अभियान के तहत ऐसा ही देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम आयोजित हुआ जहां पूरा गांव भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष से गूंज उठा बीजेपी जिला महामंत्री कैलाश बिश्नोई की अगुवाई में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बच्चे, ग्रामीण और भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए हाथों में तिरंगा लेकर पहुंचे लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला इस दौरान ग्रामीणों ने स्वतंत्रता दिवस पर अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने और हर घर तिरंगा अभियान में भागीदारी निभाने का संकल्प लिया कार्यक्रम में देशभक्ति के नारों के साथ लोगों को तिरंगे के सम्मान और राष्ट्रीय पर्व की महत्ता का संदेश दिया गया। वहीं, भाजपा कार्यकर्ता अब गांव में तिरंगा यात्रा की तैयारियों में भी जुट गए हैं।
0
0
Report
Advertisement

उदयपुर के अशोक नगर मंदिर में चोरी: मूर्ति के चांदी के छत्तर और नकदी गायब

Udaipur, Rajasthan:उदयपुर के अशोक नगर स्थित श्मशान घाट के मशाणिया भैरू मंदिर में बीती रात बदमाशो ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश मूर्ति से करीब 15 चांदी के छत्तर और दान पात्र में रखे 50 हजार रुपए की नकदी चोरी कर फरार हो गए। मंदिर के सेवक जीत बत्रा ने बताया कि वह रात को करीब 1 बजे मंदिर से गए थे। सुबह जब पुजारी मंदिर में सेवा के लिए आए तो उन्होंने चैनल गेट टूटा हुए देखा। अंदर चांदी के छत्तर गायब थे और दानपात्र भी टूटा हुआ था। पुजारी की सूचना पर सभी सेवक और भूपालपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौका मुवायना कर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि मंदिर में सीसीटीवी के डीवीआर की पिन निकली हुई थी। जिससे कुछ भी रिकॉर्ड नहीं हो पाया। संभावना है कि बदमाश चोरी की वारदात ko अंजाम देने से पहले ही पिन निकाल ली थी.
0
0
Report

जसपुर में कांग्रेस ने पुलिस कार्रवाई के विरोध में पुतला फूंका

Jaspur, Uttarakhand:पुलिस कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, जसपुर में फूंका पुलिस प्रशासन का पुतला जसपुर के कांग्रेस विधायक आदेश चौहान के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ता केश चौक पहुंचे। यहाँ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए पुलिस प्रशासन का पुतला फूंका और कार्रवाई का विरोध जताया। जसपुर विधायक आदेश चौहान ने बताया कि नैनीताल पुलिस कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज करना चाहती है क्योंकि राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे की रैली के दौरान पुलिस ने रैली में जाने वाली तमाम बसों को रोकने का काम किया और जो कार्यकर्ता जा रहे थे उनके रास्ते में व्यवधान डाला।
0
0
Report

Bareilly में चार महिलाओं ने कलेक्ट्रेट के बाहर पेट्रोल से आत्मदाह का प्रयास किया

Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली के कैंट के मानपुर चिकिट्टिया निवासी चार महिलाओं ने कलेक्ट्रेट पर आत्मदाह का प्रयास किया। आरोप है कि उनके 200 गज के प्लाट पर पड़ोसी ने कब्जा किया हुआ है। मगर न तो पुलिस उनकी मदद कर रही और न ही प्रशासन जिसकी वजह से उन्होंने ये कदम उठाया। महिलाओं के मुताबिक उसके जेठ ने उनके प्लाट पर निर्माण कार्य कर रहा है। परिवार की चार महिलाएं पहुंचीं तो वहां कैंट थाने के हल्का प्रभारी राकेश दरोगा भी मौजूद थे। महिलाओं ने काम रोकने की बात कही तो उनके साथ मारपीट कर उन्हें प्लाट से भगा दिया गया। इस मामले को लेकर कई बार पुलिस अधिकारियों के अलावा जिलाधिकारी और सदर एसडीएम से भी शिकायत की गई। मगर, समस्या का समाधान नहीं हुआ। इसके बाद कमलेश कुमारी, मुन्नी देवी और बहन रोशनी व विमलेश अपने परिवार के साथ कलेक्ट्रेट गेट पहुंचीं। आरोप है कि चारों महिलाओं ने पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह का प्रयास किया। ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों ने महिलाओं के हाथ में पेट्रोल की बोतल देखी तो उसे छीन लिया। महिलाओं को कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top