Gonda - नशामुक्ति नाटक के मंचन के माध्यम से बच्चों ने नशे की लत से सावधान रहने की दी सलाह
गोंडा, आज प्राथमिक विद्यालय पूरे खेमकरन झंझरी के प्रांगण में वार्षिकोत्सव और पांचवीं क्लास उत्तीर्ण बच्चों को खंड शिक्षा अधिकारी झंझरी ने परीक्षा फल वितरित किया. विद्यालय के बच्चों ने नशामुक्ति नाटक का मंचन करते हुए , दूर रहने का संदेश दिया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक साबित अली ने खंड शिक्षा अधिकारी को बैज अलंकरण कर स्वागत किया। विद्यालय के सभी शिक्षकों समेत न्याय पंचायत पिपारा पदुम के शिक्षक तेजेन्द्र द्विवेदी,वंदना शुक्ला,रेनू सिंह,मुक्ता गिरी व ग्राम पंचायत के प्रधान उपस्थित रहे।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|