271503
गोंडा-तीन दिवसीय आउट ऑफ स्कूल बच्चों के विशेष प्रशिक्षण का हुआ समापन।
Bangawan, Uttar Pradesh:कटरा बाजार गोंडा संसाधन केन्द्र कटरा बाजार मे 'आउट ऑफ स्कूल बच्चों के विशेष प्रशिक्षण' हेतु विद्यालयों में कार्यरत नोडल अध्यापकों का ब्लाक स्तरीय तीन दिवसीय प्रशिक्षण का समापन हुआ। इस प्रशिक्षण में प्रशिक्षक अनिल पाण्डेय, साकेत मिश्रा, संदीप यादव, भजनलाल, रंजीत सिंह, आशीष प्रताप सिंह द्वारा उच्च प्राथमिक व प्राथमिक स्तर के आउट ऑफ़ स्कूल बच्चों के विशेष प्रशिक्षण हेतु जानकारी दी गयी
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हिरणपुर में ईंट लदे ट्रक की चपेट में आकर 53 वर्षीय जनमजय ठाकुर की मौत
Pakur, Jharkhand:हिरणपुर थाना क्षेत्र के डांगापाड़ा में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 53 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई. ईंट लदे ट्रक की चपेट में आने से जनमजय ठाकुर की जान चली गई. हादसे के बाद इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है. जनमजय ठाकुर अपने गांव से डांगापाड़ा हटिया करने आए थे. इसी दौरान हिरणपुर - शहरगांव मुख्य सड़क पर ईंट लदे ट्रक की चपेट में आ गए. हादसा इतना गंभीर था कि उनकी मौत हो गई. घर से हटिया करने निकले जनमजय के वापस नहीं लौटने की खबर से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना की सूचना मिलते ही हिरणपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली. हादसे से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया था, जिससे आवागमन प्रभावित हो गया था. एक परिवार ने अपना सदस्य खो दिया, तो पीछे कई अपनों की उम्मीदें और इंतजार अधूरे रह गए.0
0
Report
मथुरा में यम द्वितीया पर आस्था का मेला, हजारों श्रद्धालुओं ने यमुना में डुबकी
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा में यम द्वितीया पर लगा आस्था का मेला, हजारों भाई-बहनों ने यमुना जी में लगाई पवित्र डुबकी मथुरा: कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि (यम द्वितीया / भाई दूज) के अवसर पर धर्मनगरी मथुरा में आस्था और श्रद्धा का महासंगम देखने को मिला। भगवान श्रीकृष्ण की नगरी में यमुना नदी के तट पर सुबह तड़के से ही देश-विदेश से आए हजारों भाई-बहनों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भाई-बहनों ने एक-दूसरे का हाथ पकड़कर पवित्र यमुना जल में डुबकी लगाई और सुख-समृद्धि की प्रार्थना की。 अक्षय पुण्य और यम फांस से मुक्ति की मान्यता धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, यमुना जी यमराज की सगी बहन हैं। माना जाता है कि यम द्वितीया के दिन स्वयं यमराज अपनी बहन यमुना के घर भोजन करने आए थे। इस दिन जो भाई-बहन एक साथ यमुना में स्नान करते हैं, उन्हें यमराज के भय और यमलोक की यातनाओं से सदा के लिए मुक्ति मिल जाती है। इसी प्राचीन मान्यता के चलते विश्राम घाट समेत सभी प्रमुख घाटों पर स्नानार्थियों का सैलाब उमड़ पड़ा。 घाटों पर सुरक्षा और कड़े इंतजाम स्नान के पश्चात बहनों ने भाइयों के माथे पर रोली और अक्षत का तिलक लगाकर उनकी दीर्घायु की कामना की, वहीं भाइयों ने भी बहनों को उपहार देकर उनकी रक्षा का संकल्प लिया। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए स्थानीय प्रशासन और पुलिस द्वारा सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए थे। यमुना जी के घाटों पर गोताखोरों, जल पुलिस और एनडीआरएफ की टीमों को तैनात रखा गया ताकि कोई अप्रिय घटना न घटे। पूरे घाट परिसर में "जय यमुना मैया" के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा।0
0
Report
बेगूसराय में सामूहिक दुष्कर्म के बाद महिला पर जानलेवा हमला; आरोपी गिरफ्तार
Begusarai, Bihar:एंकर बेगूसराय में मानवता को शर्मसार करने वाली एक बार फिर सनसनीखेज घटना सामने आई है। चार महीने पहले सामूहिक दुष्कर्म की दरिंदगी झेल चुकी पीड़िता पर एक बार फिर बदमाशों ने जानलेवा हमला किया है। आरोप है कि केस वापस लेने का दबाव बना रहे बदमाशों ने महिला को उसके ही घर की छत से नीचे फेंक दिया। करीब 15 फीट नीचे गिरने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। राहत की बात यह है कि महिला फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। यह घटना चकिया थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी भोगल कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। घटनाक्रम के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस की तत्परता की सराहना की है। दरअसल, बीते 11 जून की रात इसी महिला के साथ पांच आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। दरिंदगी की हद पार करते हुए आरोपियों ने महिला के गुप्तांग में लकड़ी का टुकड़ा डाल दिया था। इस मामले में पांच में से चार आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, जबकि पांचवां आरोपी बाहर था। पीड़िता के पति का आरोप है कि आरोपी पक्ष के लोग लगातार केस वापस लेने का दबाव बना रहे थे। कई बार घर पहुंचकर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। सोमवार की रात बदमाश अचानक उनके घर पहुंचे। पहले उन्होंने आसपास रहने वाले उनके भाई के घर का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया और छिपकर बैठ गए। कुछ देर बाद जब उनकी भाभी ने दरवाजा खुलवाने के लिए पीड़िता को फोन किया तो महिला अपने कमरे से बाहर निकली। इसी दौरान दो बदमाशों ने उसे पकड़ लिया और घर की छत पर ले गए। आरोप है कि वहां से बदमाशों ने महिला को नीचे फेंक दिया। करीब 15 फीट नीचे गिरने से उसके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद आसपास के लोग जुटने लगे तो सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़िता के पति का कहना है कि आरोपी लगातार धमकी दे रहे थे कि अगर मुकदमा वापस नहीं लिया तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। वहीं, पीड़िता ने आरोप लगाया है कि बदमाश सरकारी सहायता के रूप में मिले तीन लाख रुपये को लेकर भी दबाव बना रहे थे। उनका कहना था कि पीड़िता के पास 35 लाख रुपये हैं और वह रकम उन्हें दी जाए, जबकि पीड़िता का कहना है कि उसे सरकार की ओर से सिर्फ तीन लाख रुपये की सहायता मिली है। इधर, घटना की सूचना मिलते ही चकिया थाना पुलिस सक्रिय हुई और घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। मामले को लेकर मुख्यालय डीएसपी निखिल कुमार ने बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर दो आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने नामजद आरोपी भोगल कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है और मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यह है कि सामूहिक दुष्कर्म जैसी जघन्य घटना की शिकार महिला को आखिर कब तक न्याय के लिए डर और धमकियों के साये में जीना पड़ेगा? क्या आरोपियों के खिलाफ ऐसी सख्त कार्रवाई होगी, जिससे पीड़िता और उसके परिवार को सुरक्षा का भरोसा मिल सके?0
0
Report
Advertisement
खूंटी के बाजार में छठ महापर्व: सूप-दऊरा-डलिया की बिक्री तेज
Khunti, Jharkhand:क्षेत्र - खूँटी । सूप दऊरा की बिक्री जोरों पर , खरीदारी करने छठ करनेवाले परिवार पहुंचे बाजार । सूर्योपासना का महापर्व के लिए उपासक परिवार बाजार जाकर सूप , दऊरा और डलिया की खरीदारी करने लगे हैं। इसलिए बाजार में छठव्रती परिवार के लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है। सूप दऊरा बनाकर देहाती क्षेत्रों से लोग खूँटी लाए हुए हैं। वहीं जरुरतमंद लोग आवश्यकता भर सामानों की खरीदारी करने पहुंचे हैं।0
0
Report
रुड़की के भगवानपुर में मुठभेड़: गोकशी की तैयारी कर रहा आरोपी घायल, गिरफ्तार
Haridwar, Uttarakhand:रुड़की के भगवानपुर क्षेत्र में पुलिस और एक कथित गौ तस्कर के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के मुताबिक, हलजोरा गांव निवासी आरोपी सिकरोड़ा के पास एक आम के बाग में गोकशी की तैयारी कर रहा था और अपने साथी का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस का दावा है कि कार्रवाई के दौरान आरोपी की ओर से फायरिंग की गई, जिसके जवाब में पुलिस ने गोली चलाई और वह घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर एसपी देहात अभय सिंह अस्पताल पहुंचे और घायल आरोपी का हालचाल जाना। पुलिस के अनुसार, आरोपी गोकशी से जुड़े एक पुराने मामले में वांछित था। अब उसके आपराधिक रिकॉर्ड की पड़ताल के साथ ही फरार साथी की तलाश की जा रही है। पुलिस मुठभेड़ से जुड़े सभी पहलुओं की भी जांच कर रही है।0
0
Report
बिजनौर में भैया दूज के अवसर पर दर्दनाक सड़क हादसा, भाई-बहन की मौत
Moradabad, Uttar Pradesh:बिजनौर--भैया दूज पर बिजनौर मे हुआ दर्दनाक सड़क हादसा। बाईक और टेंकर मे हुई जोरदार भिड़ंत। बाईक सवार भाई सोनू बहन रिया की हुई मोके पर दर्दनाक मौत। बाईक सवार तीसरा युवक प्रदीप हुआ घायल। मोके पर पहुंची पुलिस ने भाई बहन के शवो को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जिला अस्पताल। थाना नहटौर के गांव लट्ठमार मिलक के रहने वाले है मृतक भाई बहन। थाना नहटौर की पीर की चुंगी के पास हुआ दर्दनाक हादसा। भैया दूज के त्यौहार पर देहरादून से अपने गांव जा रही थी बहन रिया।0
0
Report
Advertisement
20 लाख लूट के प्रयास में बीटेक छात्र समेत दो गिरफ्तार
Kanpur, Uttar Pradesh:कागज कारोबारी के कर्मचारी से 20 लाख लूट का प्रयास शेयर मार्केट में 5 लाख हारने पर लूट की घटना को दिया अंजाम पुलिस ने आरोपी बीटेक स्टूडेंट समेत 2 लोगों को किया गिरफ्तार एंकर-फीलखाना थाने से 100 मीटर दूर स्कूटी सवार बीटेक छात्र ने कागज कारोबारी के कर्मचारी से 20 लाख रुपये लूटने का प्रयास किया। पीड़ित के शोर मचाने पर वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़ कर पीटने के बाद पुलिस के हवाले किया。 पुलिस ने पूछताछ के बाद कारोबारी के यहां काम करने वाले उसके बुआ के बेटे को हिरासत में लिया। आरोपी ने शेयर मार्केट में हुए पांच लाख रुपये के नुकसान की भरपाई के लिए वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित कर्मचारी की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है0
0
Report
गाजीपुर में समोसा खाते युवक पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग, मौत
Gazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर गाजीपुर में समोसा खाते युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार सवार बदमाश ने बरसाईं 3 गोलियां, इलाज के दौरान मौत- डीआईजी डीआईजी वैभव कृष्ण ने कहा दुकान पर बैठकर समोसा खा रहे युवक पर कार सवार हमलावर ने ताबड़तोड़ तीन राउंड फायरिंग की गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई वाराणसी रेंज के डीआईजी वैभव कृष्ण खुद मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर स्थानीय लोगों से पूछताछ की डीआईजी के मुताबिक मृतक पक्ष की तहरीर पर शुभम चौबे नामजद, तत्काल दर्ज की गई एफआईआर वर्ष 2025 में भी मृतक पक्ष पर गोली चलाने का आरोप लगा था, जिसमें चार लोगों के खिलाफ हुई थी कार्रवाई डीआईजी ने जल्द अभियुक्तों की गिरफ्तारी का दिया भरोसा, पुलिस सभी पहलुओं पर जांच और आरोपियों की तलाश में जुटी गाजीपुर में सरेआम तीन राउंड फायरिंग से दहशत, कोतवाली के करीब हत्या ने कानून-व्यवस्था पर खड़े किए सवाल गाजीपुर में अपराधियों के هौसले इस कदर बुलंद हैं कि अब सरेराह दुकान पर बैठकर समोसा खाना भी सुरक्षित नहीं रह गया है। सदर कोतवाली से चंद कदमों की दूरी पर समोसा खा रहे एक युवक पर कार Sवार बदमाश ने ताबड़तोड़ तीन राउंड फायरिंग कर दी। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। दिनदहाड़े हुई इस सनसनीखेज वारदात से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में खलबली मच गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीआईजी वाराणसी रेंज वैभव कृष्ण खुद घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से वारदात के संबंध में जानकारी जुटाई। मीडिया से बातचीत में डीआईजी वैभव कृष्ण ने बताया कि घटना शाम करीब साढ़े पांच से छह बजे के बीच हुई। मृतक दुकान पर बैठकर समोसा खा रहा था, तभी चारपहिया वाहन से पहुंचे एक युवक ने उस पर फायरिंग कर दी। घटना में करीब तीन राउंड गोलियां चलाई गईं, जिसके बाद घायल युवक की मौत हो गई। डीआईजी के मुताबिक मृतक पक्ष की तहरीर पर शुभम चौबे नाम के व्यक्ति को नामजद करते हुए तत्काल एफआईआर दर्ज कर ली गई। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई कर रही है। इस वारदात में एक पुराना मामला भी सामने आया है। डीआईजी ने बताया कि वर्ष 2025 में मृतक पक्ष पर गोली चलाने का आरोप लगा था, जिसमें चार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि कोतवाली से चंद कदमों की दूरी पर बेखौफ होकर तीन राउंड फायरिंग करने वाला हमलावर आखिर कब पुलिस की गिरफ्त में आएगा? डीआईजी ने जल्द ही अभियुक्तों की गिरफ्तारी का भरोसा दिया है। बाइट- वैभव कृष्ण - डीआईजी, वाराणसी रेंज0
0
Report
किशनपुर: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी कंप्यूटर सेंटर संचालक गिरफ्तार
Fatehpur, Uttar Pradesh:इंटर की नाबालिग छात्रा को नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार वीडियो बनाकर करता रहा ब्लैकमेल किशनपुर कस्बे में कंप्यूटर सेंटर संचालक पर नाबालिग छात्रा के यौन शोषण का आरोप आरोपी ने आपत्तिजनक वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी पाँच महीने तक ब्लैकमेल कर शोषण करने का आरोप, परिजनों की शिकायत पर दर्ज हुआ मुकदमा पुलिस ने आरोपी रोशन (26) को किया गिरफ्तार किशनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का मामला0
0
Report
Advertisement
बस्तर में धान खरीदी महाअभियान 15 नवंबर से, 88 केंद्र किसानों ने पंजीयन
Jagdalpur, Chhattisgarh:बस्तर जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का महाअभियान 15 नवंबर से शुरू होने जा रहा है। इसके लिए जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिले के 88 उपार्जन केंद्रों में 15 जनवरी तक धान की खरीदी की जाएगी। इस वर्ष किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 9 नए खरीदी केंद्र भी बनाए गए हैं। जिले में कुल 51 हजार 68 किसानों ने 67 हजार 538 हेक्टेयर से अधिक रकबे में धान विक्रय के लिए पंजीयन कराया है। धान खरीदी के लिए 'किसान-तुंहर टोकन' मोबाइल ऐप से टोकन वितरण शुरू हो गया है। कुल टोकनों में 70 प्रतिशत ऑनलाइन ऐप के माध्यम से और 30 प्रतिशत टोकन समितियों एवं खरीदी केंद्रों से दिए जाएंगे। नियमों के अनुसार सीमांत किसानों को एक, लघु किसानों को दो और दीर्घ किसानों को अधिकतम तीन टोकन मिलेंगे। प्रशासन ने किसानों से समय पर टोकन प्राप्त कर निर्धारित तिथि पर धान बेचने की अपील की है।0
0
Report
कट्ठीवाड़ा पेट्रोल पंप पर तेंदुआ, पुलिस की त्वरित कार्रवाई से बड़ा खतरा टला
Alirajpur, Madhya Pradesh:आलीराजपुर के कट्ठीवाड़ा में पेट्रोल पंप पर दिखा तेंदुआ! पुलिस की मुस्तैदी से टला बड़ा खतरा, ग्रामीणों में दहशत। मध्य प्रदेश के आलीराजपुर जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जिले के कट्ठीवाड़ा इलाके में स्थित नारायण पेट्रोल पंप परिसर में एक तेंदुए की मौजूदगी से हड़कंप मच गया है। खुलेआम घूमते इस वन्यजीव को देखकर आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भारी भय और दहशत का माहौल है। कट्ठीवाड़ा थाना पुलिस की टीम इलाके में रात्रि गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिसकर्मियों की नजर नारायण पेट्रोल पंप परिसर में घूम रहे एक तेंदुए पर पड़ी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत सतर्कता बरती और अपने मोबाइल कैमरे में तेंदुए की इस आवाजाही का वीडियो भी रिकॉर्ड किया। गनीमत यह रही कि कट्ठीवाड़ा पुलिस ने सूझबूझ का परिचय देते हुए न केवल स्थिति पर कड़ी नजर रखी, बल्कि जब तक तेंदुआ सुरक्षित रूप से वापस जंगल की ओर नहीं लौट गया, तब तक पुलिस बल मौके पर मुस्तैद रहा। पुलिस और स्थानीय प्रशासन द्वारा आसपास के रहवासियों और ग्रामीण जनों को सतर्क रहने की अपील की जा रही है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा सके।0
0
Report
केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद, भक्तों की भीड़ उमड़ी
Noida, Uttar Pradesh:उत्तराखंड: पारंपरिक रीति-रिवाजों और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ, आज सुबह 8:30 बजे शीतकाल के लिए केदारनाथ धाम के कपाट बंद हो रहे हैं। इस मौके पर यहां भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। भक्त भगवान शिव की उत्सव डोली (चल विग्रह उत्सव डोली) के दर्शन करने और ऊखीमठ स्थित ओंकारेश्वर मंदिर के लिए प्रस्थान करने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।0
0
Report
Advertisement
लातेहार के छठ घाटों पर सफाई तेज, एसएसबी व पुलिस ने सुविधाजनक व्यवस्था
Latehar, Jharkhand:लातेहार छठ महापर्व को लेकर जिले के विभिन्न छठ घाटों पर साफ-सफाई और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में लातेहार की चाणक्य नगरी स्थित छठ घाट पर सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के जवानों ने स्वच्छता अभियान चलाया। वहीं, गारू थाना क्षेत्र के कोयल नदी तट स्थित छठ घाट पर पुलिसपदाधिकारियों, जवानों और स्थानीय ग्रामीणों ने मिलकर व्यापक साफ-सफाई की। इस दौरान जेसीबी मशीन की सहायता से घाट परिसर में फैले कचरे और गंदगी को हटाया गया। साथ ही छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन के लिए रास्तों को दुरुस्त किया गया। घाट तक पहुंचने वाले मार्ग को सुविधाजनक बनाने के साथ कचरा प्रबंधन की भी व्यवस्था सुनिश्चित की गई। प्रशासन और सुरक्षा बलों की इस पहल से छठ महापर्व के दौरान व्रतियों को स्वच्छ, सुरक्षित और व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध हो पाएगा। विशेष रूप से अर्थ देने के लिए घाट पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका ध्यान रखा गया। इस अभियान में स्थानीय लोगों की सहभागिता भी रही。0
0
Report
खूँटी में भाजपा का मशाल जुलूस, निशा भगत की मौत पर सरकार विरोध
Khunti, Jharkhand:क्षेत्र - खूँटी । स्लग - भाजपा ने मशाल जुलूस निकाल सरकार का किया जमकर विरोध。 जनजातीय सामाजिक नेत्री निशा भगत की मौत से पहले दी गयी बयान सभी के दिलों को झकझोर दिया है। जिसके बाद चहुँओर प्रशासन और सरकार का निंदा हो रहा है। भाजपा इस मामले पर सरकार को आड़े हाथों लिया है। वहीं खूँटी में देर शाम मशाल जुलूस निकाला। यह मशाल जुलूस खूँटी के डाक-बंगला रोड से भगतसिंह चौक होकर नेताजी चौक पहुँचा। इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा की अगुवाई में निकाला गया मशाल जुलूस में हेमंत सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की गयी। मौके पर , भ्रष्टाचारी सरकार होश में आओ , हेमंत सोरेन इस्तिफा दो , हेमंत सोरेन हाय-हाय जैसे नारेबाजी किया । भाजपा जिलाध्यक्ष की अगुवाई में भारी संख्या में निकला मशाल जुलूस में आक्रोश देखा गया。 इस दौरान, महिला मोर्चा की बासमती देवी ने बताई कि निशा भगत आदिवासी समुदाय की आवाज थी । जिसे बंद करने के लिए सरकार कोई कसर नहीं छोड़ी। वो आदिवासी जमीन के लिए लड़ाई लड़ी रही थी। इसकी मौत के जिम्मेदार हेमंत सरकार है । लक्ष्मी बाखला ने बतायी कि निशा भगत सरना सनातन की बात करती थी वो हक की लड़ाई लड़ी रही थी। आदिवासी जमीन पर कब्जा करने और जमीन दलालों के विरुद्ध कड़ी थी। उससे ट्रोल किया गया । उसे न्याय नहीं मिला। जिसने मौत को गले लगाने से पहले जो बात बोल गयी इससे स्पष्ट होता है कि सरकार और प्रशासन की व्यवस्था चौपट है। अबुआ सरकार कहे जानेवाले झामुमो कांग्रेस की सरकार में जो हुआ उसका जिम्मेदार सरकार है。 महिलाओं ने निशा भगत के मौत की निष्पक्ष जाँच की मांग की है। क्योंकि जिसका नाम ली हेमन्त सरकार, अजय तिर्की और पुलिस प्रशासन सभी दोषी हैं। आज कल्पना सोरेन को का आंसू कहां गया । जिसने बड़ी बड़ी बात करके वोट मांगी थी । अगर न्याय नहीं मिला तो आगे उग्र आंदोलन किया जाएगा。 बाईट - बासमती देवी, भाजपा महिला मोर्चा。 बाईट - लक्ष्मी बाखला, भाजपा नेत्री。0
0
Report
मेरठ: परतापुर पुलिस की मुठभेड़ में हत्या के प्रयास के दो आरोपित गिरफ्तार, पुलिस पर फायरिंग
मेरठ: परतापुर पुलिस की मुठभेड़, हत्या के प्रयास में वांछित दो बदमाश गिरफ्तार, पुलिस पर की फायरिंग मेरठ। परतापुर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान हत्या के प्रयास के मामले में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से दो अवैध तमंचे और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद हुई है। क्या था मामला - दिनांक 9 नवंबर 2026 को थाना परतापुर क्षेत्र के इन्द्रापुरम पीर वाली गली में रोहित कसाना निवासी ग्राम कुण्डा के भाई कुलदीप के साथ मारपीट और जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर घायल करने की घटना हुई थी। इस संबंध में थाना परतापुर पर मुकदमा संख्या 573/2026 धारा 109(1)/352/351(3)/3(5) BNS के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना के बाद से आरोपी फरार थे। एसएसपी मेरठ के आदेश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एसपी सिटी के निर्देशन और सीओ ब्रह्मपुरी के पर्यवेक्षण में परतापुर पुलिस ने कार्रवाई की। मुखबिर की सूचना पर 10 नवंबर को पुलिस ने वांछित अभियुक्त शिवांश उर्फ चिंटू पुत्र सतीश निवासी शताब्दीनगर को गिरफ्तार कर लिया। हथियार बरामदगी के दौरान पुलिस पर फायरिंग - पूछताछ में शिवांश ने घटना में प्रयुक्त तमंचा बरामद कराने की बात कही। 11 नवंबर की रात पुलिस टीम उसे लेकर एलएनटी के पास निर्माणाधीन इमारत पर पहुंची। वहां शिवांश ने मौके पर छिपे अपने साथी अभिषेक को पुलिस पर फायरिंग करने के लिए आवाज लगाई। अभिषेक ने खुद को घिरता देख जान से मारने की नीयत से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसमें पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अभिषेक पुत्र सुन्दरपाल निवासी शताब्दीनगर को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से एक तमंचा 315 बोर और एक खोखा बरामद हुआ। शिवांश की निशानदेही पर दूसरा तमंचा 315 बोर, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद किया गया। साथ ही घटना में प्रयुक्त होंडा शाइन मोटरसाइकिल UP15DA8588 भी बरामद हुई। दोनों आरोपियों पर पहले से भी मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। बाइट राम प्रकाश सीओ2020
0
Report
Advertisement
