icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

उंडासा तालाब में डूबने से युवक की मौत, विसर्जन के बाद मित्र पर सवाल

Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन। गणपति विसर्जन के दौरान शुक्रवार शाम मक्सी रोड पंचक्रोशी मार्ग स्थित उंडासा तालाब में हादसा हो गया। गणपति प्रतिमा विसर्जन के बाद नहाने के लिए तालाब में उतरे 32 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान गोलू उर्फ सागर पिता रमेशचंद्र कटारिया, निवासी सत्संग गली, पंवासा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार गोलू अपने दोस्त अनमोल और महिला मित्र के साथ गणपति प्रतिमा विसर्जन के लिए उंडासा तालाब पहुंचा था। पुलिस-प्रशासन द्वारा प्रतिमा विसर्जन के लिए स्थान निर्धारित किया गया था, लेकिन गोलू महिला मित्र के साथ तालाब के दूसरे हिस्से में चला गया। प्रतिमा विसर्जन के बाद अनमोल वहां से चला गया। इसके बाद गोलू ने महिला मित्र से कहा कि उसे तैरना आता है और वह नहाकर आता है। वह तालाब में उतर गया, जबकि महिला मित्र मोबाइल से उसका वीडियो बनाने लगी। महिला मित्र के अनुसार गोलू से उसने कहा, "तुम्हारा वीडियो बन रहा है, अब आ जाओ।" इसके बाद गोलू तैरने लगा, लेकिन एक ही स्थान पर हाथ-पैर चलाता रहा। महिला मित्र ने उसे आगे बढ़ने के लिए कहा, लेकिन कुछ ही देर में वह पानी में डूब गया। पहले महिला मित्र को लगा कि वह पानी में तैर रहा है, लेकिन जब गोलू आंखों से ओझल हो गया तो उसने शोर मचाकर आसपास मौजूद लोगों से मदद मांगी। सूचना मिलने पर पुलिस और एसडीईआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और सर्चिंग शुरू की। रेस्क्यू के बाद गोलू को तालाब से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।पंवासा थाना प्रभारी गमरसिंह मंडलोई ने बताया कि युवक निर्धारित विसर्जन स्थल के बजाय तालाब के अन्य स्थान पर गया था। तैरने के दौरान वह गहरे पानी में डूब गया। एसडीईआरएफ टीम की मदद से शव को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। बताया गया है कि गोलू बापूनगर क्षेत्र में किराए का कमरा लेकर महिला मित्र के साथ रह रहा था।
0
0
Report
Advertisement

फर्जी फेसबुक आईडी से डिप्टी स्पीकर के नाम पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज

Jhanj Kalan, Haryana:हरियाणा विधानसभा के उपाध्यक्ष के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बना कर रुपये मांगने पर शहर थाने पुलिस ने डिप्टी स्पीकर के मीडिया कार्डिनेटर की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हरियाणा विधानसभा उपाध्यक्ष डा. कृष्ण मिड्ढा के मीडिया कोर्डिनेटर सन्नी मग्गू ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि डा. कृष्ण लाल मिड्ढा विदेश दौरे पर गए थे। गत 22 सितंबर को उनके जानकार के पास डा. कृष्ण लाल की फेसबुक से एक लाख 15 हजार रुपये मांगने का मैसेज आया। आरोपित ने खुद को सीआरपीएफ का अधिकारी बताया। साथ ही डिप्टी स्पीकर द्वारा उसका नंबर दिए जाने का मैसेज भी दिया गया। मैसेज में रुपयों के बदले घरेलू सामान ले जाने की बात कही है। पेमेंट गूगल पे नंबर पर करने के लिए कहा है। जब उन्होंने फेसबुक ID को देखा तो वह फर्जी बनाई गई। किसी अज्ञात व्यक्ति ने डिप्टी स्पीकर डा. कृष्ण लाल की फेसबुक आईडी बना कर लोगों को ठगने की कोशिश की गई है। शहर थाना पुलिस ने सन्नी मग्गू की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की कोशिश करने, IT Act समेत विभिन्न भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शनिवार को जानकारी देते हुए शहर थाना के जांच अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि डिप्टी स्पीकर के मीडिया कोर्डिनेटर ने फर्जी फेसबुक आईडी बना दुरूपयोग की शिकायत दी है। जिस पर मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच कर रही है।
0
0
Report

बरमनिया नदी घाट पर डूबे आजाद पासवान की मौत; शव 15 घंटे बाद मिला

Jamui, Bihar:जमुई जिले के लक्ष्मीपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बरमनिया गांव स्थित भौंड़ी नदी घाट में पैर फिसलने के बाद गिरकर श्रवण पासवान के 16 वर्षीय पुत्र आजाद कुमार पासवान डूब गया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से करीब 15 घंटे बाद छात्र के शव को निकल गया और शनिवार की दोपहर 1:00बजे सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर द्वारा पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर शव को परिजन के हवाले कर दिया गया है। छात्र की मौत के बाद परिजन में कोहराम मच गया।परिजन के अनुसार आजाद दो भाइयों में बड़ा था। उसकी दो बहनें भी हैं। उसके पिता दिल्ली में रहकर काम करते हैं। आजाद इंटर की पढ़ाई कर चुका था। मृतक के चाचा मुंद्रिका पासवान ने बताया कि शुक्रवार की शाम आजाद गांव के ही एक अन्य लड़के के साथ शौच करने के लिए भौड़ी नदी घाट गया था। शौच के बाद पानी लेने के दौरान नदी किनारे आजाद का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। इसके साथ मौजूद दूसरा लड़का डरकर गांव पहुंचा और लोगों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद ग्रामीणों ने शुक्रवार की शाम से ही नदी में आजाद की तलाश शुरू कर दी। अंधेरा होने तक खोजबीन की गई, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। शनिवार की सुबह फिर ग्रामीण दोबारा नदी में उतरे और खोजबीन शुरू की गई। खोजबीन के दौरान करीब एक किलोमीटर दूर आजाद का शव मिला। ग्रामीणों ने बताया कि शव को नदी से निकलने के लिए किसी विशेष बचाव दल की मदद नहीं मिली। जिस वजह से गांव के ही लोगों ने मिलकर करीब 15 घंटे की कड़ी मोशाकत के बाद आजाद के शव को ढूंढ कर बाहर निकाला।
0
0
Report

गोपालगंज में निर्माणाधीन मकान की चपेट में आकर पति-पत्नी की मौत: करंट का हादसा

Gopalganj, Bihar:गोपालगंज में निर्माणाधीन मकान की बिजली चपेट में आकर पति पत्नी की मौत हो गई। घटना आज शनिवार देर शाम नगर थाना क्षेत्र के बंजारी के समीप वार्ड 12 की है। बताया गया है कि पति निर्माणाधीन मकान की दूसरी मंजिल पर काम कर रहा था; इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया। पत्नी मौके पर पहुंची, लेकिन वह भी बिजली के करंट से आ गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने दोनों को ऑटो से मॉडल सदर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन अस्पताल पहुंचते ही चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची।
0
0
Report
Advertisement

उन्नाव मुठभेड़: हत्या के प्रयास के आरोपी गिरफ्तार

Lucknow, Uttar Pradesh:उन्नाव: पुलिस मुठभेड़ में हत्या के प्रयास का आरोपी बदमाश गिरफ्तार। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में लगी गोली, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपी ने पुरानी रंजिश में पड़ोसी पर चाकू से जानलेवा हमला किया था। उन्नाव, उत्तर प्रदेश: CO सिटी विनी सिंह ने बताया, "आज दिनांक 26/09/2026 को समय करीब पौने नौ बजे मुखबिर के जरिए यह सूचना प्राप्त ہوئی कि नांदाखेड़ा आम के बाग में ग्राम सिकंदरपुर में कल रात में जो घटना हुई थी, उससे संबंधित अभियुक्त इस बाग में मौजूद है। अगर जल्दी की जाए तो उसे गिरफ्तार किया जा सकता है। इस सूचना पर कोतवाली पुलिस व एसओजी टीम ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार करने का प्रयास किया..."
0
0
Report
Advertisement

भूपेंद्र यादव: अलवर निकाय चुनाव में भाजपा की जीत के बाद जनता को धन्यवाद

Alwar, Rajasthan:अलवर केंद्रीय मंत्री अलवर सांसद भूपेंद्र यादव ने निकाय चुनाव में अलवर लोकसभा क्षेत्र में हुई बंपर जीत पर मतदाताओं का आभार जताया उन्होंने कहा केंद्र और राज्य सरकार के कराए कामों पर जनता ने मोहर लगाई है साथ ही उन्होंने बिना नाम लिए फिर विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा मैने पहले भी कहा था सजन रे झूठ मत बोलो ..पता नहीं कहा जाएंगे ये लोग , साथ ही उन्होंने निकाय चुनाव के बाद आगामी दिनों में होने वाले पंचायत चुनावों में भी जीत का दावा किया । मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया अलवर लोकसभा क्षेत्र में 20 निकायों में से 16 निकायों में भाजपा का बोर्ड बना है । यह खुशी की बात है । उन्होंने अपने ढाई साल के कार्यकाल पर बताया उन्हें विश्वास था जो हमने अलवर जिले के लिए काम किया है लगातार संपर्क और संवाद बनाए रखा है उसका जनता ने आशीर्वाद दिया है । इससे हमें प्रेरणा मिलती है हम और विकास और मजबूती के साथ अलवर के लिए काम करे । इस दौरान जिला अध्यक्ष अशोक गुप्ता , महासिंह चौधरी , पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव आदि मौजूद रहे । इस दौरान भिवाड़ी ,तिजारा , किशनगढ़बास, मुंडावर और बहरोड़ से आए नव निर्वाचित पार्षदों और निकाय अध्यक्षों ने भूपेंद्र यादव से मुलाकात की ।
0
0
Report

बीजापुर में नाबालिग से छेड़छाड़: कंप्यूटर शिक्षक गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर लाया गया

Vijayapura, Karnataka:बीजापुर भोपालपटनम में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार बीजापुर। रूद्रारम स्थित स्कूल में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने फरार आरोपी कंप्यूटर शिक्षक देवेंद्र कुमार दहिया को राजस्थान के झालावाड़ से गिरफ्तार किया है。 पीड़िता की मां की शिकायत पर 12 सितंबर को थाना भोपालपटनम में BNS और POCSO एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए SIT की दो टीमें राजस्थान और हरियाणा भेजी गई थीं। तकनीकी जांच के आधार पर आरोपी को पकड़ा गया और ट्रांजिट रिमांड पर बीजापुर लाया गया। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर अदालत में पेश किया गया है。
0
0
Report
Advertisement

ACB traps broker in 2 crore bribe case against SOG ADSP Mukesh Kumar Soni

Noida, Uttar Pradesh:उदयपुर एसीबी मुख्यालय से बड़ी खबर 2 करोड़ की रिश्वत लेते एडिशनल एसपी का दलाल ट्रैप SOG के एडिशनल एसपी मुकेश कुमार सोनी का दलाल ट्रैप, ACB ने दलाल सज्जन कुमार को घूस लेते पकड़ा SOG के एडिशनल एसपी मुकेश कुमार सोनी के लिए ली जा रही थी 2 करोड़ की घूस मुकदमे में मदद करने की एवज में मांगी जा रही थी बड़ी रकम ACB ने 2 करोड़ की रकम लेते हुए एडिशनल एसपी के दलाल को किया ट्रैप, अब सामने सामने बैठा कर होगी पूछताछ, मुकेश कुमार सोनी पर अजमेर रहते हुए लग चुके आरोप, ड्रग्स मामले में की गई एसीबी कार्रवाई के बाद लगे थे आरोप, डीआईजी डॉ. रामेश्वर सिंह के सुपरविजन में की कार्रवाई, डीजी गोविंद गुप्ता और एडीजी स्मिता श्रीवास्तव के निर्देशन पर ट्रैप
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top