271305
गोंडाः मौनी अमावस्या पर हजारों श्रद्धालु पहुंचे श्रवण धाम मंदिर
Maskanwa, Ranijot, Uttar Pradesh:आज मौनी अमावस्या पर हजारों श्रद्धालुओं ने श्रवण धाम मंदिर में स्नान और दर्शन किया। सुबह लगभग आठ बजे से ही मेला शुरू हुआ और लगभग शाम आठ बजे तक मेला समाप्त हुआ। शाम को मौके को अपर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार और सीओ मनकापुर ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। छपिया थाना प्रभारीा कृष्ण गोपाल राय ने पुलिस बल के साथ मेले को सकुशल संपन्न कराया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
27 अक्टूबर को वैश्य समाज का राष्ट्रीय महासम्मेलन,शक्ति प्रदर्शन से विधानसभा चुनाव साधने की तैयारी।
Chandapur, Uttar Pradesh:महराजगंज रायबरेली। वैश्य समाज अब राजनीतिक भागीदारी को लेकर अपनी आवाज बुलंद करने की तैयारी में है। अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद द्वारा आगामी 27 अक्टूबर को रायबरेली के रिफॉर्म क्लब में होने वाले राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन को लेकर महराजगंज में प्रदेश अध्यक्ष प्रभात साहू के प्रतिष्ठान पर प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। वैश्य समाज महासम्मेलन के जरिए शक्ति प्रदर्शन कर राजनैतिक प्रतिनिधित्व दिलाने की मांग करेगा। जिला अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने कहा कि राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के माध्यम से राजनीतिक दलों से समाज की उचित हिस्सेदारी की मांग उठाई जाएगी। उन्होंने दावा किया कि रायबरेली जनपद में वैश्य समाज की 14 उपजातियां व 20 प्रतिशत आबादी है। इसके मद्देनजर राजनैतिक प्रतिनिधित्व में समाज को उसकी आबादी के अनुरूप भागीदारी मिलनी चाहिए।वहीं, विजय रस्तोगी ने कहा कि जो राजनीतिक पार्टी वैश्य समाज को टिकट देकर उचित प्रतिनिधित्व देगी, समाज उसका समर्थन करने पर विचार करेगा। उन्होंने राजनीतिक दलों से समाज की भागीदारी को गंभीरता से लेने की बात कही।अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के प्रदेश अध्यक्ष प्रभात साहू ने कहा कि वैश्य समाज को सामाजिक एकता के साथ राजनीतिक क्षेत्र में भी अपनी भागीदारी मजबूत करनी होगी। समाज की वास्तविक ताकत उसकी एकजुटता में है। राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के जरिए समाज की आवाज को व्यापक मंच पर उठाया जाएगा, ताकि राजनीतिक दल वैश्य समाज की अपेक्षाओं और प्रतिनिधित्व की मांग पर गंभीरता से विचार करें।उन्होंने समाज के लोगों से आपसी मतभेद भुलाकर एक मंच पर आने और महासम्मेलन को सफल बनाने की अपील की।आयोजकों ने बताया कि रायबरेली के रिफॉर्म क्लब में होने वाले राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन में समाज की एकजुटता, राजनीतिक भागीदारी और प्रतिनिधित्व जैसे मुद्दे प्रमुख रहेंगे। सम्मेलन को लेकर समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया गया।इस दौरान आलोक गुप्ता, डॉ. जे.के. गुप्ता, संतोष साहू, आर.बी. वैश्य सहित अन्य लोग मौजूद रहे।0
0
Report
जनता मजदूर कॉलोनी में युवक पर चाकू हमला; हालत बिगड़ने पर रेफर
New Delhi, Delhi:जनता मजदूर कॉलोनी में एक युवक पर चाकू से हमला किया गया। हमले में युवक घायल हो गया और उसे प्राथमिक उपचार के लिए जग प्रवेश चंद्र अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत देखकर उसे दूसरे अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। घायल ने बताया कि आरोपी उसे घर से बुलाकर लाया था और उसी पर चाकू से हमला किया गया। पीड़ित के अनुसार आरोपी पहले उसकी गली में भी रहता था। मौके पर मौजूद दो युवकों ने बीच-बचाव कर युवक की जान बचाई, अन्यथा हमला बदतर हो सकता था। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी है और हमले के पीछे की वजह समेत अन्य पहलुओं की पड़ताल कर रही है। आगे के तथ्यों और आरोपी के संबंध में पुलिस की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।0
0
Report
रामपुर के पास कुल्लू, मंडी व कुमारसैन में जिला बनने से प्रशासनिक सुविधाएं आसान
Dhar Chhiling Khola, Himachal Pradesh:भूपेश धीमान ने कहा कि रामपुर के साथ लगते कुल्लू जिला के दुर्गम क्षेत्रों, मंडी के ऊपरी इलाकों और कुमारसैन क्षेत्र के लोगों को जिला मुख्यालय पहुंचने में काफी समय लगता है। कुछ दूरदराज के क्षेत्रों से आने-जाने में दो दिन तक लग जाते हैं। ऐसे में रामपुर को जिला बनाने से लोगों को प्रशासनिक सुविधाएं नजदीक मिल सकेंगी और उनका समय भी बचेगा।0
0
Report
Advertisement
रॉकीज में पहली बड़ी बर्फबारी, Steamboat Spring समेत कई जगह 8 इंच ताजा हिमपात
Noida, Uttar Pradesh:WINTER WONDERLAND: The Rockies got in on their first major snow of the season this week - with areas like Steamboat Spring clocking 8" of fresh powder by Thursday morning!0
0
Report
वाल्मीकि टाइगर रिजर्व आज पर्यटकों के लिए खुला; जंगल सफारी और साइक्लिंग व्यवस्था
Bettiah, Bihar:बेतिया से खबर है जहां वाल्मीकि टाइगर रिजर्व आज से पर्यटकों के लिए खुल गया है वाल्मीकी टाइगर रिजर्व का मांगुराहा वन क्षेत्र में आज पर्यटकों ने जंगल सफारी किया पर्यटकों ने आज हिरण का दीदार किया चार महीने के इंतजार के बाद पर्यटक को जंगल सफारी के साथ प्रकृति का नजदीक से दीदार करेंगे जंगल सफारी के दौरान पर्यटक बाघ भालू हिरण जंगली भैंसा तेंदुआ वन्यजीवों का दीदार करेंगे मांगुराहा वन क्षेत्र के रेंजर अंशुमान कुमार ने बताया कि अबकी बार पर्यटकों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है साइक्लिंग की भी व्यवस्था की गई है पर्यटक सपरिवार मांगूराह वन क्षेत्र में आए जंगल सफारी का आनंद ले वन्यजीवों को देखे उसके लिए वाल्मीकि टाइगर रिजर्व ने खास व्यवस्था की है0
0
Report
विस्थापितों के हित के लिए वित्त मंत्री की बैठक, BSL और जमीन वापसी
Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो में विस्थापितों और प्रबंधन के साथ जिला प्रशासन की हुई वार्ता में झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलेश कुमार कमलेश हुए शामिल। वार्ता के दौरान मंत्री बीएसएल प्रबंधन पर बिफरे कहा हर हाल में विस्थापितों को देना होगा नियोजन। जमीन राज्य सरकार की ऐसे में BSL के पास सरप्लस जमीन को भी करे राज्य सरकार और रैयत को वापस। सर्किट हाउस में वार्ता विफल होने के बाद मंत्री बिफरे और टूटन गार्डन में विस्थापितों के चल रहे धरना स्थल पर जाकर दो घंटे के सांकेतिक धरना पर बैठ गए। इस दौरान 8 दिनों से भूख हड़ताल कर रही विधायक श्वेता सिंह सहित कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलेश कुमार कमलेश भी रहे मौजूद। बताते चले कि विस्थापित अप्रेंटिस संघ के बैनर तले विस्थापित पिछले 8 दिनों से भूख हड़ताल है जहां इस भूख हड़ताल में कांग्रेस बोकारो विधायक श्वेता सिंह सहित पूर्व अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज खिलाड़ी सह भाजपा नेत्री एंजेला भी शामिल है। एक तरफ 8 दिनों की भूख हड़ताल तो दूसरी तरफ बोकारो स्टील प्लांट के सभी 12 गेट को आज जाम कर दिया गया। ऐसे में इस आंदोलन में त्रिपक्षीय वार्ता कर मामले के समाधान को लेकर खुद झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर के साथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलेश कुमार महतो भी बोकारो पहुंचे जहां बोकारो जिला प्रशासन और बोकारो स्टील प्लांट के प्रबंधन के साथ साथ विस्थापित प्रतिनिधियों के साथ सर्किट हाउस में करीब तीन घंटे का मैराथन बैठक हुआ। इस बैठक में कोई नतीजा नहीं निकलने के बाद मंत्री जी बोकारो स्टील प्लांट के प्रबंधन पर बिफर गए और कहा कि BSL प्रबंधन विस्थापितों के साथ अन्याय कर रही है। जहां अपना घर बार प्लांट के निर्माण के लिए देने वाले आज दर दर की ठोकरें खा रहे है। उन्होंने कहा कि जमीन सरकार की है ऐसे में झारखंड के नियोजन नीति के आधार पर विस्थापितों को नियोजन देना होगा नहीं तो पूजा बाद वो खुद विस्थापितों के हक अधिकार को लेकर धरने पर बैठेंगे। उन्होंने कहा कि BSL 32 हजार एकड़ जमीन का अधिग्रहण उस समय किया था जो सरप्लस जमीन है ऐसे में जिन उद्देश्यों से जमीन लिया गया है वो पूरा नहीं हो रहा है तो ऐसे जमीनों को राज्य सरकार और रैयतों को वापस कर देना चाहिए। उन्होंने पिछले आंदोलन के दौरान प्रेम महतो की मौत को हत्या बताते हुए कहा कि जिनपर प्रेम महतो के हत्या का आरोप लगा है उसकी गिरफ्तारी 3 दिनों के भीतर हो और उसके लिए मैने बोकारो एसपी को कहा है। वहीं भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि केवल भाजपा को लोकसभा चुनाव में विस्थापित याद आते है। उन्होंने कहा कि BSL प्रबंधन कोई निर्णय ले नहीं तो इससे बड़ा आंदोलन होगा। वही BSL प्रबंधन ने प्रेस नोट जारी करके आज के विस्थापित बंदी 30 करोड़ के नुकसान की बात कही है। बाइट -- राधाकृष्ण किशोर, वित्त मंत्री झारखंड सरकार।0
0
Report
Advertisement
जमलू के लछुआड़ में रास्ता विवाद पर हिंसक भिड़ंत, 8 घायल
Jamui, Bihar:जमुई जिले के लछुआड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत बिछवे गांव में रास्ता के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस दौरान दोनों तरफ से लाठी- डंडा वह ईंट- पत्थर चलने लगे। इस मारपीट में एक पक्ष से चार लोग तो दूसरे पक्ष से भी चार लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई और सभी घायलों को इलाज के लिए शनिवार को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर की निगरानी में सभी का इलाज किया जा रहा है। घायलों में एक पक्ष से गणेश यादव और उनके पुत्र रामाशीष यादव, मनीष कुमार और पुत्री प्रियंका कुमारी शामिल है, जबकि दूसरे पक्ष से बिराइंची यादव और उनके भाई जमुना यादव, पुत्री कंचन कुमारी व काजल कुमारी घायल हुई है। दोनों पक्ष के घायलों ने एक दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाया है। एक पक्ष से घायल गणेश यादव ने बताया कि वह अपना मकान बनाने के दौरान 7 फीट का रास्ता छोड़े थे, ताकि पीछे के लोग उस रास्ता से बाहर निकल सके, पहले तो उक्त रास्ता में खिड़की और दरवाजा देने से बिराइंची यादव सहित अन्य लोगों के द्वारा जबरन रोका गया था, जिसको लेकर पंचायत भी हुई थी तो मामला सुलह हो चुका था और उक्त रास्ता पर वे दरवाजा खिड़की खोल भी थे, लेकिन अब रास्ता के जमीन पर छज्जा देने से मना किया जा रहा है और बलपूर्वक गाली- गलौज किया जाता है। इसी रंजिश में उक्त लोगों के द्वारा मारपीट की गई है, जबकि दूसरे पक्ष से घायल बिराइंची यादव ने आरोप लगाया है कि उनका घर पीछे है और उक्त लोगों द्वारा रास्ता से निकलने नहीं दिया जाता है। वहीं पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।0
0
Report
जमुई सदर अस्पताल में सिजेरियन के बाद बेटी के जन्म पर परिवार में उत्सव की लहर
Jamui, Bihar:जमुई सदर अस्पताल में सफल सिजेरियन के बाद बेटी के जन्म लेते ही पूरा परिवार खुशी से झूम उठा। शनिवार को चिकित्सक द्वारा आवश्यक जांच के बाद जच्चा- बच्चा के स्वास्थ्य होने की स्थिति में डिस्चार्ज किया गया। इस दौरान सदर अस्पताल में हैरान कर देने वाला दृश्य देखने को मिला। यहां स्वजन वाहन को गुब्बारे से सजा कर जच्चा- बच्चा को घर लेकर जाने के लिए सदर अस्पताल पहुंचे और धूम- धाम से दोनों को घर लेकर गए। साथ ही सदर अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था पर भी खुशी का इजहार किया और मिली सुविधा को लेकर संतुष्ट दिखे। स्वजन ने बच्ची के जन्म को यादगार बना दिया और लोगों को एक संदेश भी दिया। बताया जाता है कि खैरा थाना क्षेत्र के डुमरकोला गांव निवासी बादल सिंह की पत्नी स्नेहा कुमारी ने सदर अस्पताल में एक बच्ची को जन्म दिया। घर में नन्हीं परी के आगमन से माता-पिता सहित पूरे परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। बेटी के जन्म को परिवार ने उत्सव के रूप में मनाया। स्वजन ने बच्ची को अस्पताल से घर ले जाने के लिए वाहन को फूलों और अन्य सजावटी सामग्रियों से सजाया। इसके बाद नवजात बच्ची को खुशी-खशी घर ले जाया गया। इस दौरान परिवार के सदस्यों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। स्वजन का कहना था कि बेटी का जन्म उनके लिए किसी बड़े उत्सव से कम नहीं है। बच्ची के आगमन से परिवार में खुशियों का माहौल है। वहीं स्नेहा कुमारी और उनके स्वजन सदर अस्पताल की स्वास्थ्य सुविधाओं से काफी संतुष्ट नजर आए। स्वजन ने अस्पताल में मिले इलाज, चिकित्सकीय देखभाल और स्वास्थ्यकर्मियों के सहयोग की सराहना की। उनका कहना था कि अस्पताल में उन्हें बेहतर सुविधा और सहयोग मिला। बेटी के जन्म पर वाहन सजाकर घर ले जाने की यह पहल समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच और उनके सम्मान का सुंदर संदेश देती नजर आई।0
0
Report
खूँटी में दुर्गा पूजा सुरक्षा के लिए प्रशासन अलर्ट, अफ़सरों का फ्लैग मार्च
Khunti, Jharkhand:क्षेत्र – खूँटी स्लग – दुर्गा पूजा की बढ़ी रौनक, सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट。 खूँटी में दुर्गा पूजा की रौनक अब पूरी तरह छाने लगी है। जिले के विभिन्न पूजा पंडालों के पट खुलने के साथ ही माता के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया है। रंग-बिरंगी रोशनी से सजी शहर की सड़कें और आकर्षक पूजा पंडाल लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं। शाम होते ही पूरा शहर रोशनी से जगमगा उठता है और चारों ओर भक्तिमय माहौल देखने को मिल रहा है। वहीं, दुर्गा पूजा के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए उपायुक्त ज़ावेद हुसैन और एसपी ऋषभ गर्ग व एसडीओ की अगुवाई में मुरहू थाना से मुख्य पथ पर फ्लैग मार्च निकाला गया. जिसमें उन्होंने हर ओर पैनी नजर दौड़ाई। क्योंकि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित कराना आवश्यक है. इसके लिए जिला प्रशासन और पुलिस भी पूरी तरह अलर्ट हैं। सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त रखने, भीड़ को नियंत्रित करने और यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने को लेकर प्रशासनिक तैयारियां की जा रही हैं। पूजा पंडालों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष नजर रखी जा रही है, ताकि श्रद्धालु शांतिपूर्ण माहौल में माता के दर्शन कर सकें और त्योहार का आनंद उठा सकें। कुल मिलाकर, खूँटी में जहां दुर्गा पूजा की रौनक बढ़ रही है, वहीं प्रशासन भी शांतिपूर्ण और सुरक्षित पूजा संपन्न कराने के लिए मुस्तैद नजर आ रहा है。0
0
Report
Advertisement
झाबुआ के बजरंगगढ़ पास रतलाम-आ रही ऑयल टैंकर मालगाड़ी में आग; राहत ट्रेन रवाना
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम रेल मंडल से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। वडोदरा से रतलाम आ रही ऑयल टैंकर मालगाड़ी में झाबुआ जिले के बजरंगगढ़ रेलवे स्टेशन के पास शनिवार रात करीब 9 बजे आग लग गई। सूचना मिलते ही रेलवे कंट्रोल रूम सक्रिय हुआ और रतलाम से दुर्घटना राहत ट्रेन रवाना की गई। जानकारी के अनुसार, आग पर काबू पाया जा रहा है। हालांकि, आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है। घटना को लेकर रेलवे की आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।0
0
Report
अमेठी: तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल चालक बुजुर्ग की मौत, युवक घायल
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी - तेज रफ्तार दो बाइक सवार युवक साइकिल सवार को मारी जोरदार टक्कर, जोरदार टक्कर में साइकिल सवार बुजुर्ग की मौके पर हुई दर्दनाक मौत, वहीं बाइक सवार एक युवक की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल किया गया रेफर, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट को भेजा, पुलिस घायल बाइक सवार को इलाज के लिए भेजकर विधिक कार्यवाही व जांच पड़ताल में जुटी, जामों थाना क्षेत्र के कटारी गांव के पानी टंकी के पास का है मामला0
0
Report
राहुल गांधी और अखिलेश यादव के खिलाफ फांसी की सजा की मांग: भाजपा विधायक
Ghaziabad, Uttar Pradesh:भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने राहुल गांधी और अखिलेश यादव को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने दोनों नेताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए फांसी की सजा देने की बात कही। साथ ही अखिलेश यादव की पार्टी की मान्यता रद्द करने की मांग भी उठाई। नंदकिशोर गुर्जर ने सुप्रीम कोर्ट के समक्ष प्रदर्शन की अनुमति दिए जाने पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि आखिर इन लोगों को सुप्रीम कोर्ट पर प्रदर्शन करने की अनुमति किसने दी? उन्होंने मुख्य न्यायाधीश (CJI) से निष्पक्षता के आधार पर संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। भाजपा विधायक ने अपने बयान में कहा कि राहुल गांधी को जेल में डाल देना चाहिए और उन्हें फांसी की सजा होनी चाहिए। उन्होंने अखिलेश यादव के खिलाफ भी इसी तरह की सजा की मांग की। इसके अलावा उन्होंने कहा कि देश में ऐसी ही राजनीतिक पार्टी होनी चाहिए, जो राष्ट्रहित में काम करती हो。0
0
Report
Advertisement
शिंदे ने कहा किसानों की दिवाली रोशन रहेगी; जिम्मेदारी हमारी
Kalyan, Maharashtra:शेतकऱ्यांची दिवाळी काळी होणार नाही याची जबाबदारी आम्ही घेतली आहे, अशी विश्वास उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे यांनी व्यक्त केला. दिवाळीचा शिधा दसऱ्याच्या दिवशी रवाना होईल अशी माहिती त्यांनी दिली. डोंबिवलीतील खासदार श्रीकांत शिंदे फाउंडेशन आयोजित शारदीय नवरात्र उत्सवाला उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे यांनी भेट दिली. देवीची आरती झाली. महाप्रसादाचा वाटप उपमुख्यमंत्र्यांच्या हस्ते करण्यात आला. शिवसेनेचे नगरसेवक आणि पदाधिकाऱ्यांनी दुष्काळग्रस्त शेतकऱ्यासाठी मदत देण्यात आली.0
0
Report
नवरात्रि सप्तमी पर एसीपी रोहनिया की मौजूदगी में चला यातायात अभियान, पुलिस मुस्तैद
Varanasi, Uttar Pradesh:वाराणसी। शारदीय नवरात्रि के सप्तमी पर्व के दृष्टिगत वाराणसी में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए आज विशेष अभियान चलाया गया। यह अभियान एसीपी रोहनिया की मौजूदगी में संपन्न हुआ। एसीपी रोहनिया के निर्देशन में एसओ मंडुवाडीह की टीम ने ककरमत्ता पुल और भिखारीपुर बीएलडब्ल्यू चौराहे पर मोर्चा संभाला। नवरात्रि के कारण दुर्गा पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है, जिससे इन दोनों चौराहों पर जाम की स्थिति बन रही थी। एसीपी रोहनिया की मौजूदगी में पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करते हुए वाहनों को सुगम तरीके से निकलवाया। पुलिस की मुस्तैदी के कारण श्रद्धालुओं और आम राहगीरों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई और यातायात सुचारू रूप से चलता रहा। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नवरात्रि के पूरे नौ दिनों तक इसी तरह प्रमुख चौराहों पर अतिरिक्त बल तैनात रहेगा, ताकि यातायात और सुरक्षा व्यवस्था बनी रहे।0
0
Report
चंद्रपुर में भाऊचा दांडिया उत्सव, प्रतिभा धानोरकर ने सातत्य बनाए रखा
Chandrapur, Chhattisgarh:टायटल:--- चंद्रपुरात खासदार प्रतिभा धानोरकर यांनी ठेवले आहे भाऊचा दांडिया उत्सव आयोजनातील सातत्य, दिवंगत खासदार स्व. बाळू धानोरकर यांनी सुरू केला होता महोत्सव, यंदा पोलीस फुटबॉल मैदानावर मोठ्या संख्येत चंद्रपूरकर झाले सहभागी0
0
Report
Advertisement
