271209
गोण्डाः पुरे बसालत के सरकारी गौशाला में नहीं है चारा, जिम्मेदार बन रहे हैं अनजान
Devrahna, Uttar Pradesh:इटियाथोक ब्लाक अंतर्गत पुरे बसालत पंचायत के सरकारी कांजी हाउस में गुरुवार को करीब एक दर्जन गायें मौजूद मिली, लेकिन खाली पड़े दिखे। यहाँ हर तरफ अव्यवस्था नजर आई। अंदर संरक्षित गायों को चारा नसीब नहीं हो रहा है। उन्हें सिर्फ धान का सूखा पुआल खाने को दिया जाता है, जो पास में रखा मिला। एक गाय बीमार दिखा जिसके इलाज की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। स्थानीय लोगों ने बताया की यहाँ सरकारी बजट तो पास होता है, लेकिन गायों की हालत ठीक नहीं है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गुरदासपुर में कूड़े का स्थायी समाधान: सॉलिड वेस्ट प्लांट जल्द शुरू
Gurdaspur, Punjab:Gurdaspur गुरदासपुर में कूड़े की समस्या का होगा स्थायी समाधान, नगर सुधार ट्रस्ट सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट लगाने के लिए पूरी तरह तैयार फरवरी 2026 में प्रस्ताव हुआ था पारित : चेयरमैन राजीव शर्मा गुरदासपुर शहर में लंबे समय से चली आ रही कूड़े की गंभीर समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में नगर सुधार ट्रस्ट ने बड़ा कदम उठाया है। नगर सुधार ट्रस्ट की ओर से आधुनिक सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट (Solid Waste Management Plant) लगाने की सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन राजीव शर्मा ने बताया कि इस परियोजना का प्रस्ताव फरवरी 2026 में पारित किया गया था। इसके बाद आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर ली गईं और अब केवल नगर काउंसिल के कार्यकारी अधिकारी (ईओ) की मंजूरी का इंतजार है。 राजीव शर्मा ने कहा कि गुरदासपुर के लोगों को स्वच्छ, सुंदर और प्रदूषण-मुक्त वातावरण उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। इस प्लांट के शुरू होने के बाद शहर में निकलने वाले कूड़े का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण किया जाएगा, जिससे गंदगी और प्रदूषण की समस्या से काफी हद तक राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि इस संबंध में 12 फरवरी 2026 को हुई बैठक (माता संख्या 262) में प्रस्ताव पारित किया गया था। पंजाब सरकार से मंजूरी मिलने के बाद नगर सुधार ट्रस्ट ने अपनी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। अब नगर काउंसिल के कार्यकारी अधिकारी (ईओ) से मंजूरी मिलते ही प्लांट लगाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। चेयरमैन राजीव शर्मा ने विश्वास जताया कि इस परियोजना के शुरू होने से गुरदासपुर शहर की वर्षों पुरानी कूड़ा निस्तारण की समस्या का स्थायी समाधान हो जाएगा और शहर स्वच्छता की दिशा में एक नई पहचान बनाएगा।0
0
Report
टीकमगढ़ में 55 दुकानों से अवैध कब्जा हटाकर नगरपालिका को सौंपा गया
Tikamgarh, Madhya Pradesh:टीकमगढ़ जिले में सरकारी संपत्तियों पर वर्षों से जमे अवैध कब्जों के खिलाफ जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की. नगर पालिका की 55 दुकानों पर अवैध रूप से कब्जा कर कारोबार कर रहे लोगों को हटाकर दुकानों को सील कर नगर पालिका को वापस सौंप दिया गया है. कलेक्टर विवेक श्रोतिय के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई से अवैध कब्जाधारियों में हड़कंप मच गया है. अब जिला प्रशासन कब्जाधारियों से वर्षों का किराया और अन्य देय राशि की रिकवरी की भी तैयारी कर रहा है. दरअसल यह पूरा मामला टीकमगढ़ शहर का है, जहां नगर पालिका की रिक्त दुकानों पर लंबे समय से अवैध कब्जा कर व्यापार किया जा रहा था. सरकारी संपत्तियों पर कब्जे की शिकायतें लगातार जिला प्रशासन तक पहुंच रहीं थीं. यह मामला कलेक्टर विवेक श्रोतिय के संज्ञान में आने के बाद निर्देशित किया गया. जिला प्रशासन, राजस्व विभाग और नगर पालिका की संयुक्त टीम ने अभियान चलाकर 55 दुकानों से अवैध कब्जा हटाया और सभी दुकानों को सील कर नगर पालिका को वापस सौंप दिया गया. पूरी कार्रवाई प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई. इस कार्रवाई के बाद अवैध कब्जाधारियों में हड़कंप मचा है. वर्षों से बिना वैधानिक अनुमति के दुकानें संचालित करने वाले लोगों को अब न सिर्फ दुकानें खाली करनी पड़ीं, बल्कि उनके खिलाफ आर्थिक कार्रवाई की तैयारी भी होने लगी है. जांच पूरी होने पर कब्जाधारियों से उसी अवधि के किराये और अन्य देय राशि की रिकवरी की जाएगी. नगर पालिका अधिकारियों को इसके लिए आवश्यक निर्देश दिए गए हैं. विवेक श्रोतिय (कलेक्टर टीकमगढ़)0
0
Report
उमर अब्दुल्ला बोले- माफी और माजरत में फर्क, महबूबा मुफ्ती के बयान पर जवाब
Noida, Uttar Pradesh:SRINAGAR: JK CHIEF MINISTER OMAR ABDULLAH ON IMPORTANCE OF JOB FAIR, PRESS CONFERENCE OF MEHBOOBA MUFTI/ SIGNING DOCUMENTS FOR DEATH DOCUMENT OF EITHER MAQBOOL BHAT OR AFZAL GURU श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने PDP प्रमुख महबूबा मुफ्ती के बयान पर कहा, "उन्होंने माफी मांगी? क्या उन्होंने माफी शब्द का इस्तेमाल किया? माजरत और माफी शब्द में फर्क है क्या उन्होंने माफी शब्द का इस्तेमाल किया? नहीं ना फिर माफी कहां मांगी....आप लोग समझदार है माजरत और माफी में फर्क है मैं माजरत हूं और मैं माफी मांगती हूं इन दोनों शब्द में जमीन आसमान का फर्क है शायद ये कहा कि अगर मेरी बात से किसी को तकलीफ हुई तो जब आप अगर का इस्तेमाल करते हो तो आप माफी मांगी? ही नहीं रहे हो और उन लोगों का हम क्या करे जिन्होंने 5 दिन इसको दबाने की कोशिश की। जिन्होंने झूठ फैलाया और एक तो जिम्मेदार MLA है अब क्या उस MLA को MLA बने रहना चाहिए? उसके झूठ को उसके खुद के अध्यक्ष ने पोल खोल दी। वो तो 5 दिन से रट लगाता रहा कि ये AI है और शायद महबूबा मुफ्ती ने इस पर कहा कि इसमें कोई AI नहीं है तो उन्होंने माजरत की बात की। माफी न सही तो माजरत ही सही क्योंकि ये PDP वाले सिर्फ माजरत की बात करते हैं। माफी की बात कोई नहीं करता है जहां तक सर्टिफिकेट की बात है तो मैं भी कहता हूं कि यहां किसी ने सर्टिफिकेट पर साइन नहीं किया।0
0
Report
Advertisement
हनुमानगढ़ में हिस्ट्रीशीटर-नशा तस्करों के अवैध कब्जे ध्वस्त, प्रशासन का बुलडोजर ऑपरेशन जारी
Hanumangarh, Rajasthan:ऑपरेशन चक्रव्यूह: हनुमानगढ़ में हिस्ट्रीशीटर और नशा तस्करों के अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर हनुमानगढ़ जिले में नशा तस्करों और हिस्ट्रीशीटरों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत पुलिस और प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो स्थानों पर अवैध अतिक्रमण ध्वस्त कर दिए। जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देशन में हुई कार्रवाई में सदर थाना पुलिस ने ग्राम पंचायत जंडावाली के सहयोग से हिस्ट्रीशीटर बाबू खां द्वारा जोहड़ पायतन की सरकारी भूमि पर किए गए अवैध कब्जे को हटाया। आरोपी के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट समेत करीब 31 आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं, हनुमानगढ़ टाउन थाना पुलिस और नगर परिषद की संयुक्त टीम ने वार्ड-34 स्थित सुभाष सिकलीगर के मकान पर किए गए अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त किया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट सहित कई मामले दर्ज हैं। एसपी बी. आदित्य ने कहा कि अपराध से अर्जित संपत्ति, सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे और नशे के कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा。0
0
Report
दतिया उपचुनाव के लिए होटल-ढाबों पर कड़ी चेकिंग, सोशल मीडिया पर निगरानी
Datia, Madhya Pradesh:दतिया उपचुनाव: होटल, ढाबों और धर्मशालाओं की होगी सघन जांच, सोशल मीडिया पर भी पुलिस की कड़ी नजर दतिया विधानसभा उपचुनाव-2026 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए दतिया पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी है। पुलिस अधीक्षक मयूर खण्डेलवाल के निर्देशन में दतिया अनुभाग के सभी थाना क्षेत्रों में होटल, ढाबों और धर्मशालाओं की जांच के लिए चार विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया है। विशेष टीमें ठहरे हुए व्यक्तियों की पहचान और दस्तावेजों का सत्यापन करेंगी। संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई भी की जाएगी। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार बिना वैध कारण जिले में ठहरे बाहरी लोगों का सत्यापन किया जाएगा और आवश्यकता पड़ने पर उन्हें मतदान प्रक्रिया पूरी होने तक जिला सीमा से बाहर किया जा सकता है। दतिया पुलिस ने होटल, ढाबा और धर्मशाला संचालकों से अपील की है कि वे प्रत्येक ठहरने वाले व्यक्ति का वैध पहचान पत्र दर्ज करें तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। इसके साथ ही विधानसभा उपचुनाव के दौरान पुलिस सोशल मीडिया पर भी कड़ी निगरानी रख रही है। फेक, भ्रामक, आपत्तिजनक या कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली पोस्ट करने, साझा करने या प्रसारित करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
रायगढ़ पुलिस ने 24 घंटे में चोरी का खुलासा कर आरोपी गिरफ्तार कर लिया
Darogapara, Chhattisgarh:रायगढ़ पुलिस ने चोरी की एक वारदात का महज 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। छाल थाना क्षेत्र के ग्राम हाटी स्थित मितान ढाबा और पास के एक गैरेज में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी गया मोबाइल, दो प्रेसर जैक तथा वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के अनुसार, मितान ढाबा संचालक भागीरथी साहू ने 26 जुलाई को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 25 जुलाई की रात ढाबा बंद कर सभी कर्मचारी सो गए थे। अगले दिन सुबह बिल काउंटर पर रखा वीवो वाय-12 मोबाइल गायब मिला। वहीं पास के गैरेज संचालक अशरफ अली ने भी अपने गैरेज से दो प्रेसर जैक चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई। मामले में थाना छाल में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने ढाबे में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले, जिसमें रात करीब 2:15 बजे एक युवक पहले बिल काउंटर से मोबाइल चोरी करता और बाद में गैरेज से दो प्रेसर जैक मोटरसाइकिल में ले जाते हुए दिखाई दिया। चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब ₹17 हजार आंकी गई। सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने ग्राम कुडेकेला निवासी महेश दास महंत को हिरासत में लेकर पूछताछ की। शुरुआत में आरोपी पुलिस को गुमराह करता रहा, लेकिन सख्ती और मनोवैज्ञानिक पूछताछ के बाद उसने चोरी की वारदात स्वीकार कर ली। आरोपी के निशानदेही पर पुलिस ने बोकरामुड़ा और रिलो के बीच जंगल में छिपाकर रखे दो प्रेसर जैक, एक एंड्रॉयड मोबाइल और घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल बरामद कर ली। आरोपी महेश दास महंत को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।0
0
Report
Advertisement
पश्चिमी जिले में ऑपरेशन चक्र से 116 वाहन बरामद, 25 गिरफ्तार
Delhi, Delhi:पश्चिमी जिला डीसीपी हरेश्वर वी स्वामी ने प्रेस कॉन्फ्रेस कर पश्चिमी जिला के तीन अलग अलग मामलों का खुलासा कर 39 आरोपियों को किया गिरफ्तार हरीनगर मामले में एक कारोबारी से नवीन बाली गैंग के नाम पर मांगी थी एक करोड़ की रंगदारी दो आरोपी गिरफ्तार पश्चिमी जिला ऑपरेशन चक्र में 116 गाड़ियां बरामद 25 आरोपी गिरफ्तार सायबर सेल ने नकली कॉल सेंटर चला रहे 12 आरोपियों को किया गिरफ्तार काफी संख्या में मोबाईल लेपटॉप चेकबुक पासबुक आदि सामान बरामद पश्चिमी जिला पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी वेस्ट जिला पुलिस ने वाहन चोरों के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई दरअसल, वेस्ट जिले के डीसीपी हरेश्वर स्वामी के नेतृत्व में अलग-अलग थाने इलाके में चलाए गए ऑपरेशन चक्र के दौरान 25 ऑटो लिपटर गिरफ्तार किए गए, जबकि इनके कब्जे से चोरी के 116 वाहन रिकवर किए गए, जबकि इतने ही केस वाहन चोरी के सॉल्व भी किए गए। वेस्ट जिले के डीसीपी हरेश्वर स्वामी ने जानकारी देते हुए बताया कि वाहन चोरियां के कारण लोग परेशान थे और फिर लगातार हो रहे लोगों की शिकायत पर ये कार्रवाई की गई। हालांकि, इस तरह की कार्रवाई दिल्ली के अलग-अलग जिले में भी की जा रही है। साथ ही उन्होंने जानकारी देते हुए यह भी बताया कि वेस्ट जिले के स्पेशल स्टाफ और हरीनगर की टीम ने रंगदारी के एक मामले को 12 घंटे में सुलझाया और दो बदमाशों को गिरफ्तार किया दरअसल ये दोनों बदमाश हरिनगर के एक व्यवसायी को नवीन बाली और नीरज बवानिया गैंग का सदस्य बताकर उसके नाम पर रंगदारी मांगने की धमकी दे रहे थे। इन तमाम घटनाओं की जानकारी देने के लिए वेस्ट जिला पुलिस द्वारा एक प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया गया, जिसमें यह भी बताया गया कि वेस्ट जिले के साइबर थाना पुलिस ने साइबर अपराध जो लगातार बढ़ रहे हैं, उससे जुड़े दर्जन भर अपराधियों को गिरफ्तार किया, जो रंजीत नगर इलाके में कॉल सेन्टर चलाकर लोगों को अपनी जाल में फंसाते थे। यह तमिलनाडु के लोगो को भी कॉल सेंटर के जरिए फोन करके अपनी जाल में फंसाते थे। डीसीपी हरेश्वर वी स्वामी प्रेस कॉन्फ्रेस कर तीन अलग अलग मामलों का खुलासा किया डीसीपी हरेश्वर वी स्वामी से वन टू वन राजेश शर्मा जी मीडिया दिल्ली0
0
Report
अतिक्रमण से बंद हुआ लुहारी कलां का आम रास्ता, ग्रामीणों ने SDM से गुहार
Jaipur, Rajasthan:अतिक्रमण से बंद हुआ लुहारी कलां में आम रास्ता, ग्रामीणों ने एसडीएम से लगाई गुहार जहाजपुर ग्राम पंचायत लुहारी कलां के सोराम मास्टर के झूपड़ा के ग्रामीणों ने आम रास्ते से अतिक्रमण हटवाने की मांग को लेकर मंगलवार को उपखंड अधिकारी जहाजपुर को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के एक व्यक्ति ने मुख्य मार्ग पर अवैध रूप से कच्चा कोट (बाड़बंदी) बनाकर रास्ता बंद कर दिया है, जिससे लोगों का आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो रहा है। ज्ञापन में बताया गया कि यह रास्ता ग्रामीणों के खेतों, कुएं, तालाब तथा अन्य आवश्यक स्थानों तक पहुंचने का एकमात्र मार्ग है। इसी रास्ते पर काल भैरव का धार्मिक स्थल भी स्थित है, जहां आने-जाने में ग्रामीणों और पशुपालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।0
0
Report
चुनाव से पहले BJP संत रविदास के प्रकाश पर्व पर समरसता अभियान
Lucknow, Uttar Pradesh:मुद्दा- चुनाव से ठीक पहले बीजेपी संत रविदास के प्रकाश पर्व पर समरसता अभियान चल रही है, क्या ये दलित समाज को साधने की कोशिश है बीजेपी की0
0
Report
Advertisement
अपहरण के 8 लाख से अधिक फिरौती मामले में दोनों आरोपी आजीवन कारावास
Nuh, Haryana:जिला एवं सत्र न्यायालय का सख्त फैसला : व्यापारी का अपहरण कर आठ लाख से अधिक की फिरौती वसूलने वाले दो दोषियों को उम्रकैद। जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ सुशील कुमार गर्ग की अदालत ने वर्ष 2017 में महाराष्ट्र के एक व्यापारी को कारोबार का झांसा देकर हरियाणा बुलाने, उसका अपहरण करने और उससे 8 लाख से अधिक की फिरौती वसूलने के मामलें में बड़ा फैसला सुनाया है। अदालत ने मामलें में दोषी पाए गए मुबारिक निवासी गांव चाहल्का तथा रतिराम निवासी गांव पलड़ी, जिला नूंह को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने दोनों दोषियों पर विभिन्न धाराओं के तहत कुल एक-एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है । पुलिस प्रवक्ता से प्राप्त जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के सांगमनेर निवासी व्यवसायी संजय भगचंद असावा ने अगस्त 2017 में शिकायत दर्ज कराई थी कि उन्हें एक कथित कारोबारी द्वारा सस्ते दामों पर जंबो बैग उपलब्ध कराने का प्रस्ताव दिया गया था। बातचीत ऑनलाइन ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म इंडियामार्ट और व्हाट्सएप के माध्यम से हुई। आरोपी पक्ष ने उन्हें माल देखने के लिए हरियाणा बुलाया। शिकायतकर्ता 9 अगस्त 2017 को हरियाणा पहुंचे, जहां उन्हें एक कार में बैठाकर गांव पल्ला स्थित एक फार्म हाउस में ले जाया गया। वहां चार लोगों ने उन्हें बंधक बना लिया, उनकी तलाशी लेकर नकदी, मोबाइल फोन और सोने की अंगूठी छीन ली तथा रिहाई के बदले भारी रकम की मांग की। आरोपियों ने पहले 20 लाख की मांग की और जान से मारने की धमकी दी। भय और दबाव के माहौल में लंबे समय तक बंधक बनाए रखने के बाद आरोपियों ने 8 लाख रुपये की फिरौती पर सहमति जताई। अगले दिन शिकायतकर्ता ने अपने पुत्र को फोन कर रकम की व्यवस्था करने के लिए कहा । फिरौती की राशि मिलने के बाद आरोपियों ने उन्हें छोड़ दिया और राष्ट्रीय राजमार्ग पर उतार दिया। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। शिकायत के आधार पर नूंह पुलिस ने तुरंत मुकदमा दर्ज किया और जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्यों और अन्य प्रमाणों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया। मामलें की सुनवाई लगभग नौ वर्षों तक अदालत में चली, जिसके दौरान पुलिस ने विभिन्न साक्ष्य और गवाह पेश किए। सुनवाई पूरी होने के बाद जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. सुशील कुमार गर्ग ने 27 जुलाई को दोनों आरोपियों को दोषी करार दिया। इसके बाद मंगलवार 28 जुलाई को सजा सुनाते हुए अदालत ने दोनों दोषियों को विभिन्न धाराओं के तहत आजीवन कारावास व जर्माने की सजा सुनाई।0
0
Report
ब्लड बैंक पर छापे के बाद अधिकारी जानकारी नहीं दे पाए
Krishnanagar, West Bengal:নদীয়া অনুপ কুমার দাস ব্লাড ব্যাংকে রেইডের ফলোআপ। কৃষ্ণনগর ইনস্টিটিউট অফ মেডিক্যাল সায়েন্স (মিনার্ভা বেসরকারি হাসপাতাল) এর ব্লাড ব্যাংকের কৃষ্ণনগর স্বাস্থ্য দপ্তরের ৪ সদস্যের আধিকারিক দল অভিযান শুরু করে বেলা 12:30 নাগাদ। প্রায় সাড়ে তিনঘণ্টা পর বেরিয়ে যান দল। তবে সাংবাদিকদের কোনো কথা বলেননি, নদীয়া CMOH 2 ডা: পরাশর পোদ্দার, এই বিষয়ে কিছু বলা যাবে না বলে চলে যান。 আধিকারিকদের ঢোকা ও বেরিয়ে যাওয়ার ছবি0
0
Report
दिल्ली में यमुना जलस्तर बढ़ा, यमुना ब्रिज से ड्रोन दृश्य
Noida, Uttar Pradesh:DELHI YAMUNA WATER LEVEL RISES / DRONE VISUALS FROM YAMUNA BRIDGE0
0
Report
Advertisement
हापुड़ कांवड़ मार्ग पर सुरक्षा प्लान: मीट दुकानों पर ताला, QR से पहचान अनिवार्य
Hapur, Uttar Pradesh:कांवड़ यात्रा शुरू होने में अब कुछ ही दिन बाकी हैं और उत्तर प्रदेश का प्रशासन पूरी तरह से एक्शन मोड में आ चुका है. बात हापुड़ जिले की करें तो यहां हापुड़ में कांवड़ मार्ग पर चप्पे-चप्पे पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है, और नियम तोड़ने वालों को सीधा संदेश माहौल बिगाड़ा तो बख्शा नहीं जाएगा... सीधा संदेश दिया गया है. आपको बता दें कि हापुड़ जिले में यात्रा मार्ग पर मौजूद मीट की दुकानों पर पूरी तरह से ताला बंदी कराई जा रही है. यही नहीं, ढाबों और खान-पान के प्रतिष्ठानों पर पहचान छिपाकर फर्जीवाड़ा करने वालों पर भी शिकंजा कस दिया गया है. पिलखुवा के छिजारसी में मैक डॉनल्ड से लेकर तमाम छोटे-बड़े ढाबों पर क्यू आर कोड स्कैनर और फूड सेफ्टी डिस्प्ले बोर्ड अनिवार्य रूप से लगाए जा रहे हैं, ताकि हर दुकानदार का असली नाम और पहचान साफ हो सके. रेट लिस्ट न लगाने या नाम छिपाने की कोशिश की... तो सीधे कड़ी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है. यहां जिला प्रशासन की तरफ से सुरक्षा केवल सड़कों तक सीमित नहीं है, बल्कि कांवड़ मार्ग पर पड़ने वाले बिजली के खंभों पर प्लास्टिक रैपिंग की जा रही है और ट्रांसफार्मरों की भी बैरिकेडिंग हो रही है, ताकि किसी हादसे की गुंजाइश ही न बचे. साथ ही गढ़मुक्तेश्वर, पिलखुवा और कावंड़ मार्ग की गड्ढा-युक्त सड़कों को युद्धस्तर पर ठीक किया जा रहा है. हापुड़ की जिलाधिकारी कविता मीना ने बताया कि शराब की दुकानों को कवर करने और मीट की दुकानों को 30 तारीख से पहले पूरी तरह बंद करने के सख्त निर्देश हैं. ढाबों पर क्यू आर कोड स्कैनर से पहचान स्पष्ट की जा रही है ताकि नाम या रेट को लेकर कोई विवाद न हो... जो सही नाम है, वही डिस्प्ले होगा, कुछ भी छिपाकर काम करने नहीं दिया जाएगा. कांवड़ यात्रा से पहले जिला प्रशासन की इस कार्रवाई से स्पष्ट है कि हापुड़ में 5 सेक्टर और 42 सब-सेक्टरों में बंटे इस पूरे रूट पर पुलिस और प्रशासन की पैनी नजर है. सिंगल विंडो सिस्टम से कांवड़ शिविरों की अनुमति दी जा रही है और प्लास्टिक मुक्त कांवड़ यात्रा का सख्त संदेश दिया गया है.0
0
Report
संत रविदास जयंती पर भाजपा का प्रदेशव्यापी महाआयोजन, कलश यात्रा शुरू
Raipur, Chhattisgarh:संत रविदास जयंती के आयोजन को लेकर भाजपा की प्रेस कॉन्फ्रेंस. कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा की प्रेस कॉन्फ्रेंस. कैबिनेट मंत्री वर्मा ने आयोजन की जानकारी देते हुए कहा- संत रविदास की जयंती के मौके पर भाजपा का प्रदेश भर में बड़ा आयोजन होगा. वो सामाजिक समरसता के हमेशा पक्षधर रहे. समरसता संकल्प अभियान भी करीब 7 महीने तक चलाएगी भाजपा. सभी मंदिरों में कीर्तन, भजन और पूजा-पाठ का कार्यक्रम होगा, दीप प्रज्वलन होगा. मिट्टी कलश में जल लेकर वाराणसी से भाजपा पदाधिकारी ले कर आएंगे और मंदिरों में रखा जाएगा. 31 जुलाई को रायपुर के राम मंदिर में कलश स्थापित किया जाएगा. 4 अगस्त को साइंस कॉलेज ग्राउंड में बड़ा कार्यक्रम होगा जिसमें मुख्यमंत्री और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रहेंगे, यहीं से उसदिन सभी जिलों में ये कलश जल भेजे जाएंगे. जिलों से फिर बूथ स्तर तक कलश पहुंचेंगे, गांव-गांव तक कलश पहुंचाया जाएगा, 7 अगस्त से ये अभियान जिलों से शुरू होगा0
0
Report
बूंदी के देह व्यवसाय केस में चार आरोपी CJM अदालत में न्यायिक अभिरक्षा में
Noida, Uttar Pradesh:बूंदी के चर्चित देह व्यापार मामले में मुख्य संचालिका सहित चार आरोपी न्यायिक अभिरक्षा में भेजे गए सदर थाना क्षेत्र में संचालित देह व्यापार के अड्डे पर पुलिस की हालिया कार्रवाई के मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। पुलिस ने मुख्य संचालिका सहित चार आरोपियों को कड़ी सुरक्षा के बीच मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) न्यायालय में पेश किया। सुनवाई के बाद न्यायालय ने सभी चारों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के आदेश दिए। चर्चित मामले में पुलिस की कार्रवाई से जिले में हलचल बनी हुई है। मामले की जांच पुलिस द्वारा आगे भी जारी है।0
0
Report
Advertisement
