icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Bareilly में चार महिलाओं ने कलेक्ट्रेट के बाहर पेट्रोल से आत्मदाह का प्रयास किया

Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली के कैंट के मानपुर चिकिट्टिया निवासी चार महिलाओं ने कलेक्ट्रेट पर आत्मदाह का प्रयास किया। आरोप है कि उनके 200 गज के प्लाट पर पड़ोसी ने कब्जा किया हुआ है। मगर न तो पुलिस उनकी मदद कर रही और न ही प्रशासन जिसकी वजह से उन्होंने ये कदम उठाया। महिलाओं के मुताबिक उसके जेठ ने उनके प्लाट पर निर्माण कार्य कर रहा है। परिवार की चार महिलाएं पहुंचीं तो वहां कैंट थाने के हल्का प्रभारी राकेश दरोगा भी मौजूद थे। महिलाओं ने काम रोकने की बात कही तो उनके साथ मारपीट कर उन्हें प्लाट से भगा दिया गया। इस मामले को लेकर कई बार पुलिस अधिकारियों के अलावा जिलाधिकारी और सदर एसडीएम से भी शिकायत की गई। मगर, समस्या का समाधान नहीं हुआ। इसके बाद कमलेश कुमारी, मुन्नी देवी और बहन रोशनी व विमलेश अपने परिवार के साथ कलेक्ट्रेट गेट पहुंचीं। आरोप है कि चारों महिलाओं ने पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह का प्रयास किया। ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों ने महिलाओं के हाथ में पेट्रोल की बोतल देखी तो उसे छीन लिया। महिलाओं को कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है。
0
0
Report

मेवात के नूह में कुरान और तिरंगा के साथ वतनपरस्ती की मिसाल

Shadipur, Haryana:कुरान की तालीम और तिरंगे की शान यही हमारा हिंदुस्तान एक हाथ में कुरान एक हाथ में तिरंगा यही पहचान है हिंदुस्तान के मदरसों की। हरियाणा के मेवात में नूह जिले के अंदर आज एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जो वतन परस्ती वतन से मुहब्बत की जीती जगती मिसाल है जो मदरसों को आतंकवाद का अड्डा कहते हैं उनको ये तस्वीरें खास तौर पर देखनी चाहिए 15 August स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मेवात के नूह जिले में आज मदरसों में पढ़ने वाली सैकड़ों बच्चे और बच्चियाँ ने एक हाथ में कुरान और एक हाथ में तिरंगा लेकर पैदल एक रैली निकाली पसमांदा विकास फाउंडेशन के तहत निकली गई इस रैली में सैकड़ों की तादाद में मस्जिदों के इमाम मौलाना और मदरसों में पढ़ने वाले बच्चे शामिल हुए।
0
0
Report
Advertisement

अरवल में भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों बच्चों ने देशभक्ति का जलवा दिखाया

Makhdun pur Kabir, Bihar:अरवल में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों बच्चों ने लिया हिस्सा ANC स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अरवल जिला मुख्यालय में बुधवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिला पदाधिकारी अमृषा बैंस के नेतृत्व में आयोजित इस यात्रा में हजारों की संख्या में स्कूली बच्चे, जनप्रतिनिधि, सत्ताधारी दल के नेता और जिला प्रशासन के वरीय अधिकारी शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लेकर निकले बच्चों के देशभक्ति के नारों से पूरा जिला मुख्यालय गूंज उठा। भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से माहौल देशभक्तिमय बना रहा। तिरंगा यात्रा जिला मुख्यालय से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए भगत सिंह चौक पहुंची, जहां इसका समापन किया गया। यात्रा के दौरान स्कूली बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। उन्होंने तिरंगा यात्रा में शामिल सभी लोगों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। उन्होंने जिलेवासियों से अपील की कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी लोग अपने-अपने घरों पर सम्मानपूर्वक तिरंगा लगाएं और हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाएं। उन्होंने युवाओं और बच्चों से देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने में अपनी भूमिका निभाने की अपील भी की।
0
0
Report

कोल्हापूर गोकुळ दूध संघ निवडणुकीत 193 संस्थांना मतदानाचा अधिकार; राजकीय समीकरणे बदलण्याची शक्यता

Kolhapur, Maharashtra:Kolhapur जिल्हा दूध उत्पादक संघ, अर्थात गोकुळ दूध संघाच्या निवडणुकीच्या पार्श्वभूमीवर मुंबई उच्च न्यायालयाच्या कोल्हापूर सर्किट बेंचने मोठा निर्णय दिला. गोकुळच्या अवसायनात काढण्यात आलेल्या 193 दूध संस्थांना मतदानाचा अधिकार देण्याचा निर्णय न्यायालयाने घेतला. सहाय्यक निबंधक, दुग्ध विभाग यांनी जिल्ह्यातील तब्बल 644 दूध संस्थांना अवसायनात काढण्याचे आदेश दिले होते. या निर्णयाविरोधात त्यापैकी 193 दूध संस्थांनी न्यायालयात धाव घेतली होती. या याचिकांवर सुनावणी करताना न्यायालयाने संबंधित संस्थांना मतदानासाठी पात्र ठरवले. न्यायालयाच्या निर्णयानंतर मतदानाचा अधिकार मिळालेल्या दूध संस्थांच्या सदस्यांनी गोकुळच्या कार्यालयाबाहेर फटाक्यांची आतषबाजी करत आनंदोत्सव साजरा केला. या निर्णयामुळे गोकुळच्या आगामी निवडणुकीतील राजकीय समीकरणांवरही परिणाम होण्याची शक्यता आहे. गोकुळचे सत्ताधारी नेते मंत्री हसन मुश्रीफ आणि आमदार सतेज पाटील यांच्या गटाला या निर्णयाचा राजकीय फायदा होण्याची शक्यता आहे. 193 संस्थांना मतदानाचा अधिकार मिळाल्याने निवडणुकीतील मतांची संख्या आणि समीकरणे बदलणार.
0
0
Report

गणपतिपुळे मंदिर में दीप अमावस्या पर दिव्य आरास, भक्तों की भीड़

Ratnagiri, Maharashtra:रत्नागिरी.. गणपतीपुळ्यात दीप अमावस्येनिमित्त दिव्यांची नयनरम्य आरास; बाप्पाचे रूप तेजोमय!.. आज दीप अमावस्येचे औचित्य साधून प्रसिद्ध तीर्थक्षेत्र श्री क्षेत्र गणपतीपुळे येथे गणपती बाप्पाच्या चरणी दिव्यांची विशेष आणि नयनरम्य आरास करण्यात आली आहे.. पारंपरिक समया आणि शेकडो पणत्यांच्या लखलखाटाने श्रींचे गाभारा व मंदिर परिसर उजळून निघाला आहे.. अमावस्येच्या सायंकाळी करण्यात आलेली ही तेजोमय आरास पाहण्यासाठी आणि बाप्पाचे दर्शन घेण्यासाठी भाविकांनी मंदिरात मोठी गर्दी केली होती.. दिव्यांच्या या दिव्य प्रकाशात गणपतीपुळ्यातील संपूर्ण वातावरण भक्तिमय आणि प्रसन्न झाले आहे..
0
0
Report
Advertisement

आंवला-रामनगर मार्ग पर ट्रैक्टर-ट्रॉली और टेंपो की टक्कर, 23 कांवड़िये घायल; अज्ञात व्यक्ति की मौत

Lalit KumarLalit KumarFollow3m ago
Devchara, Uttar Pradesh:आंवला। आंवला-रामनगर मार्ग पर रसूलपुर मोड़ के पास मंगलवार देर रात ट्रैक्टर-ट्रॉली और टेंपो की टक्कर में 23 कांवड़िये घायल हो गए, जबकि टेंपो में सवार एक अज्ञात व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में टेंपो चालक भी घायल हुआ है। जानकारी के अनुसार रामनगर क्षेत्र के गांव किटोना से तीन अगस्त को कांवड़ियों का जत्था हरिद्वार से गंगाजल लेने गया था। लौटने के बाद कांवड़ियों ने गुलड़िया गौरीशंकर मंदिर में जलाभिषेक किया और ट्रैक्टर-ट्रॉली से गांव किटोना वापस जा रहे थे। इसी दौरान रसूलपुर मोड़ के पास सामने से आ रहे टेंपो से ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद ट्रॉली पलट गई, जिससे उसमें सवार 23 कांवड़िये घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। टेंपो चालक रवि निवासी खनगांवां श्याम को निजी अस्पताल भेजा गया। टेंपो में सवार अज्ञात व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई। पुलिस के अनुसार मृतक कांवड़िया नहीं था। शव को मोर्चरी भेजकर पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। सूचना पर सीओ आंवला हेमंत उपाध्याय, इंस्पेक्टर आंवला बीनू सिंह और रामनगर चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। सीओ हेमंत उपाध्याय ने बताया कि सभी घायलों को उपचार के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने वाहन चालकों से सावधानी बरतने और नशे की हालत में वाहन न चलाने की अपील की।
0
0
Report

रत्नागिरी में Gatari उत्सव के लिए चिकन-मटन सेंटर पर जबरदस्त भीड़, दामों में उछाल

Ratnagiri, Maharashtra:रत्नागिरी.. रत्नागिरीत 'गटारी'साठी चिकन-मटन सेंटरवर खवय्यांची तुफान गर्दी; बोकडांची मागणी वाढली.. अँकर रत्नागिरीत आज आषाढ महिन्यातील शेवटचा दिवस म्हणजेच 'गटारी'निमित्त खवय्यांनी मटन आणि चिकन खरेदीसाठी सकाळपासूनच दुकानांबाहेर लांबच लांब रांगा लावल्या आहेत.. उद्यापासून पवित्र श्रावण महिना सुरू होत असल्याने,मांसाहारावर ताव मारण्यासाठी नागरिकांची मोठी धावपळ पाहायला मिळत आहे.. बाजारपेठेत सध्या मटणाचा दर ९०० रुपये प्रति किलो,तर चिकन २६० ते ३२० रुपये प्रति किलोने विकले जात आहे.. वाढती मागणी लक्षात घेता व्यापाऱ्यांनी २५ ते ३० अतिरिक्त बोकड मागवले असून,आज दिवसभरात मोठी आर्थिक उलाढाल होण्याची शक्यता आहे..
0
0
Report
Advertisement

अड़की के मनोरंजन पार्क ने एक वर्ष में खुद को कबाड़ में बदला

Khunti, Jharkhand:महज एक वर्ष में ही कबाड़ में तब्दील हो गया अड़की का मनोरंजन पार्क. जहां बच्चे बच्चों के लिए शरीर और मन को स्वस्थ रखने के लिए खेलकूद करनेवाला होता है वहीं खूँटी जिले के अड़की प्रखंड में करोड़ों की लागत से बना मनोरंजन पार्क महज एक वर्ष में ही कबाड़ में तब्दील हो गया है. जहां बच्चे बच्चों की खुशियों का आवाज गुंजना चाहिए था वहां बकरियाँ चर रही है. ऐसा प्रतीत हो रहा है कि यहाँ जैसे तैसे बना मनोरंजन पार्क बच्चों के लिए नहीं बल्कि ठीकेदारों को आर्थिकोन्नति के लिए बना हो. झाड़ियों से ढका पार्क अब जंगल में तब्दील होने लगा है. जो जब से बना है अबतक खुला ही नहीं. ग्रामीण बतलाते हैं कि अगर पार्क नियमित खुलता और देखरेख होता व गुणवत्तापूर्ण बना होता तो इसका सदुपयोग होता लेकिन बंद पड़े रहने से पार्क पार्क नहीं बल्कि सांप बिच्छू का अड्डा बन गया है.
0
0
Report

चाळीसगाव ग्रामीण में पति की हत्या: पत्नी व 17 वर्षीय बेटे पर आरोप

Jalgaon, Maharashtra:जळगाव, चाळीसगाव ग्रामीण पोलिस ठाण्याच्या हद्दीतील आंबेहोल येथे गहाण ठेवलेल्या मोटरसायकल सोडवण्यासाठी पैसे मागण्याच्या वादातून पत्नी अरुणाबाई करणसिंग पवार व तिच्या १७ वर्षीय मुलाने पती करणसिंग रामसिंग पवार यांच्या गळ्याला दोरीने फंदा घालून हत्या केली. मयत करणसिंग यांनी गहाण ठेवलेल्या मोटारसायकल सोडवण्यासाठी पत्नीकडे पैशांची मागणी केली. वादात अल्पवयीन मुलानेही हस्तक्षेप केला. पोलिसांच्या माहितीनुसार, अरुणाबाई यांनी गळा आवळला व मुलाने पंपाने डोक्यावर मारहाण केली. त्यांच्या पूर्वी देखील दारू पिऊन त्रास देणे व जमीन विकल्याच्या कारणावरून कुटुंबात वाद चालू असलेल्या जाहीर झाले. खून झाल्याची माहिती मिळताच चाळीसगाव ग्रामीण पोलिस घटनास्थळी आले. अरुणाबाई पवार व १७ वर्षीय मुलाला ताब्यात घेतले गेले आहेत, पुढील कायदेशीर कारवाई सुरू आहे.
0
0
Report

अयोध्या: राम मंदिर चढ़ावे चोरी को लेकर कांग्रेस का बड़ा आरोप, CEO नियुक्ति पर सवाल

Ayodhya, Uttar Pradesh:अयोध्या पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मंदिर मे सीईओ की नियुक्ति को लेकर भाजपा आरएसएस और राम मंदिर ट्रस्ट को आड़े हाथो लिया, उन्होंने कहा कि राम मंदिर में सीईओ की नियुक्ति करके सरकार कमाई का जरिया न बनाएं,राम मंदिर में सीईओ नहीं धर्माचार्य की नियुक्ति होनी चाहिए, भाजपा आरएसएस ने राम मंदिर को कमाई का जरिया बना लिया है,यह कमाई का जरिया आरएसएस और भाजपा बंद करें, आरोप लगाते हुए कहा कि राम मंदिर का सारा पैसा आरएसएस के खाते में गया है, चढ़ावा चोरी मामले में कार्रवाई को लेकर सवाल उठाते हैं उन्होंने कहा कि गिनने वाले केवल जेल गए हैं गिनवाने वालों जेल क्यों नहीं गए, गिनवाने वालों को भी जेल भेजना चाहिए, उन्होंने आरोप लगाते कहा कि नृपेंद्र मिश्रा चंपत राय अनिल मिश्रा गोविंद देवगिरी और गोपाल राव के खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए, 2027 के चुनाव को लेकर अजय राय ने कहा कि जिस तरह से प्रयागराज में कार्यक्रम हुआ है इस तरह पूरे प्रदेश में कार्यक्रम किया जाएगा आज अयोध्या में हो रहा है उन्होंने बताया कि 2027 के विधानसभा के चुनाव में प्रमुख रूप से राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मुद्दा होगा, इसके अलावा छात्रों के भविष्य खिलवाड़ उन पर लाठी चार्ज और कानून व्यवस्था भी एक बड़ा मुद्दा होगा,उन्होंने कहा कि प्रदेश में कहां है जीरो टॉलरेंस, गोरखपुर के में एक ब्राह्मण को तलवार से काट दिया गया, गोरखपुर में ही एक बच्ची के साथ बलात्कार हुआ, सरकार कहती है कि जीरो टॉलरेंस है कहां है जीरो टॉलरेंस सरकार बताए।
0
0
Report
Advertisement

हल्द्वानी में खड़गे दौरे के बाद कांग्रेस ने भाजपा के विरोध में पुतला दहन

Karnaprayag, Uttarakhand:बीते दिनों हल्द्वानी में कॉंग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम के दौरान पुलिस द्वारा कॉंग्रेस कार्यकर्ताओं के वाहनों को जबरन रोके जाने के विरोध में कॉंग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर भाजपा सरकार का पुतला दहन किया , कॉंग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार लोकतंत्र की हत्या कर सरकारी तंत्र का दुरुपयोग कर रही है । उत्तराखण्ड में विधानसभा चुनाव करीब आने वाले है ऐसे में भाजपा और कॉंग्रेस दोनों पार्टियां एक दुसरे पर हमलावर हो रही है । कॉंग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज चमोली जिले के विभिन्न स्थानों पर भाजपा सरकार का पुतला दहन किया , कॉंग्रेस कार्यकर्ताओ ने भाजपा सरकार पर लोक तन्त्र की हथ्या का आरोप लगाया , कहा कि भाजपा सरकार सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर रही है । कॉंग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे के दौरान भाजपा सरकार के इशारे पर पुलिस ने कॉंग्रेस कार्यकर्ताओं को रोका , जो कि लोकतंत्र के लिए ठीक नही है ।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top